मुंबई से अमृतसर आ रही गोल्डन टेंपल मेल पर पथराव, ट्रेन की खिड़कियां टूटी; यात्रियों में हड़कंप

अमृतसर 14 May, (एजेंसी): 12 मई को मुंबई से अमृतसर के लिए रवाना हुई गोल्डन टेंपल मेल गाड़ी संख्या 12903 पर पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। ये पत्थर बाजी शनिवार रात कुछ अज्ञात युवकों द्वारा की गई। घटना के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस ने इस घटना की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 13 मई की रात 12.45 बजे जब ये ट्रेन ब्यास रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तब कुछ मिनटों के बाद ही ट्रेन पर जोर-जोर से पत्थर गिरने की आवाजें आने लगी। स्थिति तब अधिक संवेदनशील हो गई, जब ट्रेन के AC कोच B1 व B2 की कांच की खिड़कियों पर पत्थर गिरे।

ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री प्रवीण जैन ने बताया कि घटना से ट्रेन में AC कोच B1 व B2 की कई खिड़कियां टूट गई। ट्रेन में डबल लेयर कांच होने के कारण पैसेंजर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ। खिड़कियों की बाहरी परत टूटी, लेकिन अंदर के शीशों में सिर्फ क्रैक आए। जिससे पैसेंजर्स को नुकसान होने से बच गया।

**************************

 

जालंधर जीतने के बाद दिल्ली पहुंचे रिंकू, CM भगवंत मान के साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से लिया आशीर्वाद

जालंधर 14 May, (एजेंसी): जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सुशील रिंकू ने इतिहास रचा है। अब इसी जीत से गदगद जालंधर से नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे।

दिल्ली में वह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके घर पर पहुंचे हैं। आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी रिंकू ने दिल्ली में ही मुलाकात की।

जालंधर से सांसद चुने गए सुशील रिंकू मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर जाकर मुलाकात करने के लिए पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सुशील रिंकू का यह दिल्ली का भी पहला दौरा है और दोनों मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी पहली है।

*****************************

NCB और भारतीय नौसेना का बड़ा एक्शन, एक संयुक्त अभियान में जब्त की 12,000 करोड़ रुपए की हेरोइन

नई दिल्ली 13 May, (एजेंसी): कोच्चि के तट से दूर अरब सागर में ड्रग्स की एक बड़ी खेप जब्त की गई है। अपनी अब तक की सबसे बड़ी वसूली में, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारतीय नौसेना के साथ एक संयुक्त अभियान में 12,000 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की।

एनसीबी और भारतीय नौसेना की संयुक्त टीम ने अरब सागर में 2500 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की है। जब्त की गई दवाओं का अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 12,000 करोड़ रुपये है, सूत्रों ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी जब्त की गई खेप है। इस खेप को इराक से ऑस्ट्रेलिया ले जाया जा रहा था। करीब 15 दिन पहले एनसीबी और नेवी को इस खेप के भारतीय तट से गुजरने की सूचना मिली थी।

एजेंसियों का दावा है कि ये भारत में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप है। अधिकारियों ने कहा कि ड्रग्स एजेंसी और भारतीय नौसेना के संयुक्त छापे में एक पाकिस्तानी नागरिक को भी हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई अफगानिस्तान से समुद्र के रास्ते भारत में होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान ‘ऑपरेशन समुद्रगुप्त’ के तहत की गई है।

************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं पूरी या सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के कारण थकान व आर्थिक लाभ के योग है। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें । सरकारी कार्यो में भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । यात्रा शुभदायक रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा आज किसी पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी पुश्तैनी कार्य मे खर्च भी हो सकता है। दिन शुभ है नए कार्यो में निवेश कर सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा फिर भी किसी से बहस ना करें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। आपके व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है। मध्यान बाद परिजनो की इच्छा पूर्ति करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगडऩे की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। आज अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन का पूर्वार्ध खुशी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा दिखने से कार्य बनते जाएंगे। घर का वातावरण शान्त रहने से मानसिक स्थिति सुधरेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में और भी सुधार आने लगेगा ।आज परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्यान बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नए कार्य का आरम्भ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में मन लगेगा। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। आज कोई भी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में बढोतरी आ सकती है। सन्तान से सुख मिलेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन स्वभाव का आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है इससे बचें। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर योजनाबद्ध हो सकते हैं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा धन की आमद रुक रुक कर होने से मन प्रसन्न रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान कम दे पाएंगे। बौद्धिक क्षमता बढऩे से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। विपरीत लिंगियो से मधुर सम्बंध होंगे। प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी आज सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। धार्मिक क्षेत्र में रूचि बढेगी। मान सम्मान मिलेगा व सामाजिक दायरा भी बढेगा। घर के सदस्य अथवा स्वयं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानों से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी। आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा सम्मान की स्थिति बनाने से गर्व महसूस करेंगे। स्वभाव से आज संतुष्ट रहेंगे लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आज धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे में निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य बिगडऩे की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग तो है साथ में आपके राजसी खर्च बने रहने से बचत कम कर पाएंगे। मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। मनोरंजन बना रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा जिसके चलते आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे । रोजगार के योग है । फिजूल खर्च बढ़ेंगे। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। आज अपनी ही किसी गलती के कारण हानि होने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

********************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘तू है प्यार मेरा’ की रिकॉर्डिंग सम्पन्न

13.05.2023  –  कृष्णा चौहान प्रोडक्शन की नवीनतम प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो ‘तू है प्यार मेरा’ की रिकॉर्डिंग पिछले दिनों एबी स्टूडियो (मुम्बई) में सम्पन्न हुआ। इस खूबसूरत रोमांटिक सॉन्ग के सिंगर्स डीसी मदाना और डॉ अंजली हैं।

इस म्यूजिक वीडियो के संगीतकार मिलन हरीश और गीतकार डीसी मदाना हैं। निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान के इस म्यूजिक वीडियो के डीओपी पप्पू के. शेट्टी, स्टील फोटोग्राफर चन्द्र प्रकाश माझी, प्रोडक्शन मैनेजर पी के गुप्ता और पोस्टर डिज़ाइनर आर राजपाल हैं।

इस म्यूजिक वीडियो का दो रोमांटिक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के बाद डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

************************

प्लेऑफ की संभावना मजबूत करने उतरेगा सीएसके, केकेआर के लिए करो या मरो मैच

चेन्नई, 13 मई (एजेंसी)। चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम रविवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना करेगी तो उसका लक्ष्य प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना होगा।

सुपर किंग्स के अभी 12 मैचों में 15 अंक हैं और वह प्लेऑफ में जगह बनाने की अच्छी स्थिति में है। दूसरी तरफ केकेआर के केवल 10 अंक हैं और उसे अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने के अलावा बाकी टीमों के परिणाम भी अपने अनुकूल रहने की प्रार्थना करनी होगी।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करके इस मैच में उतरेगी। इस टीम को अपने घरेलू मैदान पर हराना आसान नहीं होगा।

धोनी के दो छक्के ही चेपॉक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के जश्न मनाने के लिए पर्याप्त होंगे जैसा कि उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में किया था जो कि आखिर में महत्वपूर्ण साबित हुए थे।

सीएसके की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं जबकि उसके बाद अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं।

मोईन अली, रविंद्र जडेजा और अंबाती रायुडु जैसे बल्लेबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन सीएसके ने इस कमी को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

गेंदबाजी में श्रीलंका के मथीशा पथिराना टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं। तुषार देशपांडे भले ही महंगे साबित हुए हैं लेकिन उन्होंने विकेट लेने में कोताही नहीं बरती है। स्पिन विभाग में जडेजा, मोईन अली और महेश तीक्ष्णा अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।
इस मैच में केकेआर की संभावना उसके स्पिनरों के प्रदर्शन पर टिकी रहेगी। वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा रविवार को कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर मैच का परिणाम निर्भर कर सकता है। अनुभवी सुनील नारायण इस सत्र में अभी तक नाकाम रहे हैं और वह यहां वापसी करने की कोशिश करेंगे।

बल्लेबाजी में कप्तान नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन केकेआर को अपने सलामी बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी।

केकेआर के बल्लेबाजों को हालांकि पथिराना के यॉर्कर और धीमी गेंदों तथा जडेजा की चतुराई भरी गेंदबाजी से सतर्क रहना होगा।
टीम इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), आकाश सिंह, मोइन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, मथीशा पथिराना , ड्वेन प्रीटोरियस, अजिंक्य रहाणे, शैक रशीद, अंबाती रायडू, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, बेन स्टोक्स, महेश तीक्ष्णा।

कोलकाता नाइट राइडसर्: नीतीश राणा ( कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड वीज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, आर्या देसाई और जॉनसन चार्ल्स।

मैच शुरू: शाम 7.30 बजे।

***************************

 

भारतीय अंडर-17 टीम को एटलेटिको डी मैड्रिड अंडर-18 टीम ने हराया

नयी दिल्ली, 13 मई (एजेंसी)। भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम शुक्रवार को स्पेन दौरे के अपने आखिरी अभ्यास मैच में एटलेटिको मैड्रिड अंडर-18 से 0-4 से हार गई।

घरेलू टीम ने दोनों हाफ में दो-दो गोल किये। उमर (37वां मिनट), (एलेक्स 45वां मिनट) ने पहले हाफ में अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई जबकि दूसरे हाफ में एमिलियो (54वें, 57वें मिनट) में दो और गोलकर टीम को बड़ी जीत दिला दी।

भारतीय टीम थाईलैंड में आगामी एएफसी अंडर-17 एशियाई कप के तैयारियों के लिए 16 मई को जर्मनी की यात्रा करेगी।

***************************

 

आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के मैच में जायसवाल और डुप्लेसी के बीच भी होगा मुकाबला

जयपुर, 13 मई (एजेंसी)। हार की हैट्रिक से बचने की कवायद में लगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम रविवार को यहां जब राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक रनों का अंबार लगाने वाले युवा यशस्वी जायसवाल और अनुभवी फाफ डुप्लेसी के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

जायसवाल और डुप्लेसी दोनों इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। डुप्लेसी अभी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं। उन्होंने 11 पारियों में 576 रन बनाए हैं जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी तरफ जायसवाल उनसे केवल एक रन पीछे हैं। इस युवा बल्लेबाज ने 12 पारियों में 575 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में इन दोनों में से कौन बेहतर प्रदर्शन करता है और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ‘ऑरेंज कैपÓ हासिल करता है।

आरसीबी इस मैच में हार की हैट्रिक से बचने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उसे पिछले दो मैचों में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीन हार के बाद गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नौ विकेट की बड़ी जीत दर्ज की, जिससे निश्चित तौर पर उसका मनोबल बढ़ा होगा। इस मैच में जायसवाल ने 47 गेंदों पर नाबाद 98 रन जबकि कप्तान संजू सैमसन ने 48 रन का योगदान दिया था।

जोस बटलर केकेआर के खिलाफ मैच में नहीं चल पाए थे लेकिन जायसवाल के साथ वह किसी भी प्रतिद्वंदी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। राजस्थान का मध्यक्रम भी मजबूत है जिसमें जो रूट, ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।

राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत है। अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच में 25 रन देकर चार विकेट लिए थे जबकि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें शुरुआती ओवरों में संदीप शर्मा का भी अच्छा साथ मिल रहा है। इसके अलावा टीम में रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाज हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।

जहां तक आरसीबी की बात है तो उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स की स्थिति भी ऐसी ही है। आरसीबी के 11 मैचों में 10 अंक जबकि रॉयल्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं।

आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। डुप्लेसी और विराट कोहली ने शीर्ष क्रम में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखी है जबकि ग्लेन मैक्सवेल भी शानदार फॉर्म में हैं। टीम को हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों महिपाल लोमरोर, अनुज रावत और दिनेश कार्तिक से सहयोग की जरूरत है।

मोहम्मद सिराज आरसीबी के गेंदबाजी विभाग के अगुआ हैं। उन्होंने अभी तक 11 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। सिराज को हालांकि जोश हेज़लवुड, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल और विजयकुमार वैशाक से सहयोग मिलना जरूरी है।

टीम इस प्रकार हैं:

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, जो रूट, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन , युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ और अब्दुल पीए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), आकाश दीप, फिन एलेन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सिद्दार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज़ अहमद, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक, केदार जाधव।

मैच शुरू: दोपहर 3.30 बजे।

*******************************

 

हुसामुद्दीन, दीपक, निशांत को कांस्य, विश्व चैम्पियनशिप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

ताशकंद, 13 मई (एजेंसी)। भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो) , निशांत देव (71 किलो ) और दीपक भोरिया (51 किलो ) को शुक्रवार को विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक मिले और भारत ने टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।

हुसामुद्दीन बदकिस्मत रहे जिन्होंने घुटने की चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले से नाम वापिस ले लिया ।

निजामाबाद के 29 वर्ष के हुसामुद्दीन को बुल्गारिया के जे डियाज इबानेज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी ।
निशांत का सेमीफाइनल मुकाबला रिव्यू तक पहुंचा और निर्णायकों ने 2022 एशियाई चैम्पियन और 2018 एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कजाखस्तान के असलानबेक शिमबेरगेनोव के पक्ष में फैसला दिया ।

भोरिया को दो बार के कांस्य पदक विजेता फ्रांस के बिलाल बेनामा ने रोमांचक मुकाबले में बंटे हुए फैसले पर 4 . 3 से हराया । भोरिया को 2019 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता अमित पंघाल पर तरजीह देकर टीम में चुना गया था ।

इससे पहले भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने एक बयान में कहा ,” हुसामुद्दीन को चोट के कारण विरोधी को वॉकओवर देना पड़ा । उसे कांस्य पदक से ही संतोष करना होगा । उसे क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान चोट लगी थी और उसे आगे नहीं खेलने की सलाह मिली थी ।ÓÓ
हुसामुद्दीन पहली बार विश्व चैम्पियनशिप खेल रहे थे । उन्हें सेमीफाइनल में क्यूबा के सेडेल होर्टा से खेलना था ।

भारत को तीनों पदक ओलंपिक वर्गों में मिले हैं जो एशियाई खेलों की तैयारियां को पुख्ता करेंगे । एशियाई खेल पेरिस ओलंपिक का पहला क्वालीफायर भी है ।

भारत ने इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2019 में किया था जब पंघाल को रजत और मनीष कौशिक को कांस्य पदक मिला था ।

विश्व चैम्पियनशिप में इससे पहले भारत के लिये विजेंदर सिंह ( कांस्य, 2009), विकास कृष्णन ( कांस्य 2011), शिवा थापा ( कांस्य , 2015), गौरव बिधूड़ी ( कांस्य 2017), पंघाल ( रजत 2019), कौशिक ( कांस्य 2019) और आकाश कुमार ( कांस्य 2021) ने पदक जीते हैं ।

******************************

 

आरबीआई ने केनरा बैंक पर लगाया 2.92 करोड़ रुपये का जुर्माना

मुंबई 13 मई (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक ने केनरा बैंक पर कर्ज और जमा पर ब्याज दर संबंधी केंद्रीय बैंक के निर्देशों का अनुपालन न करने के मामले में 2.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसके नौ मई, 2023 के एक आदेश के तहत केनरा बैंक पर ‘भारतीय रिजर्व बैंक (अग्रिम पर ब्याज दर) निर्देश, 2016Ó, भारतीय रिजर्व बैंक (जमा पर ब्याज दर) निर्देश, 2016, के प्रावधानों तथा ‘ग्राहक संरक्षण अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन में ग्राहकों की सीमित देयताÓ, ‘बैंकों में ग्राहक सेवाÓ और ‘ अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) के निर्देशों का अनुपालन न करने को लेकर यह कार्रवाई की गयी है।

आरबीआई ने कहा कि सरकारी क्षेत्र के इस बैंक पर इस कार्रवाई को बैंक द्वारा ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर कोई टिप्पणी नहीं माना जाना चाहिए।

*******************************

 

पायलट ने कॉकपिट में महिला मित्र को बुलाया, डीजीसीए ने एयर इंडिया को ठोका 30 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली 13 मई (एजेंसी)। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के एक पायलट का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। पायलट ने दुबई से दिल्ली की उड़ान के दौरान अपनी एक महिला मित्र को कॉकपिट में घुसने दिया था। विमानन नियामक ने सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील मामले से तुरंत और प्रभावशाली तरीके से निपटने में विफल रहने के कारण एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

एयर इंडिया के पायलट ने 27 फरवरी को डीजीसीए के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए दुबई से दिल्ली आ रही उड़ान में अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में घुसने दिया। इसके लिए उसके खिलाफ जांच चल रही थी। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अप्रैल में कहा था कि यह घटना अस्वीकार्य है और इससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी।

एयर इंडिया ने भी एक बयान में कहा था कि वह इस घटना की जांच कर रही है। बयान में कहा गया था, यात्री सुरक्षा के प्रति एयरलाइन में जीरो टालरेंस की नीति है और उचित कार्रवई की जाएगी। डीजीसीए को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। एयर इंडिया जांच में सहयोग कर रही है। एयर इंडिया में भी जांच जारी है।

***************************

 

पाकिस्तानी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 299 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरा

कराची 13 मई (एजेंसी)। इमरान खान सहित पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के बाद देश में भड़की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 298 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया। स्थानीय यूनिट डॉलर के मुकाबले 8.78 रुपये या 3.02 प्रतिशत गिर गया और इंटरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार में यह 299 रुपये प्रति डॉलर रहा। 2031 देय डॉलर बांड नवंबर के बाद से सबसे निचले स्तर पर आ गया और डॉलर पर 33.10 प्रतिशत पर इंगित किया गया।

नई दर 300 रुपये प्रति डॉलर की बहुप्रतीक्षित दर से सिर्फ 1 रुपये दूर है। जियो न्यूज के मुताबिक, वित्तीय एक्सपर्ट का मानना है कि पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक और सामाजिक अशांति के कारण रुपये में गिरावट आई है।

इसके अलावा, डॉलर की मांग-आपूर्ति की खाई भी चौड़ी हो गई है, क्योंकि निर्यातकों ने इस अटकल पर अमेरिकी मुद्रा की बिक्री बंद कर दी है कि रुपया ग्रीनबैक की तुलना में और अधिक डिप्रीशिएट करेगा। दूसरी ओर, आयातक डॉलर खरीदते नजर आ रहे हैं।

इंटरबैंक बाजार में विदेशी मुद्रा की मांग और आपूर्ति में इस अंतर ने रुपये के अवमूल्यन में योगदान दिया है। वित्त मंत्रालय के पूर्व सलाहकार खाकान नजीब ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता जारी रहने से बाजार की भावनाओं पर असर पड़ा है, जिससे पाकिस्तानी रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।

***********************************

 

नेपाल भी करने लगा चीन जैसी हरकत, बॉर्डर पर श्रमिकों पर की पत्थरबाजी- JCB तोड़ी

नई दिल्ली 13 May, (एजेंसी): पड़ोसी देश नेपाल ने एक बार फिर भारत को टेंशन दी है। अब नेपाल भी चान जैसी हरकतें करने लगा है। नेपाल नागरिकों की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद भारत भी बॉर्डर पर सतर्क हो गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में यह मामला सामने आया है। काली नदी किनारे घटखोला में तटबंध निर्माण का विरोध करते हुए नेपाल नागरिकों की ओर से पत्थरबाजी की गई है।

इस दौरान वहां काम कर रही जेसीबी का शीशा टूट गया। पत्थरबाजी के दौरान वहां काम कर रहे श्रमिकों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। शुक्रवार को दो नेपाली युवकों ने अचानक जीरो पॉइंट घटखोला में भारतीय क्षेत्र में कार्य कर रही मशीनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुई पत्थरबाजी से वहां काम कर रहे मजदूर सहम गए। उन्होंने भागकर जान बचाई। पत्थरबाजी में भारतीय क्षेत्र में काम कर रही जेसीबी का शीशा टूट गया है। पत्थरबाजी की सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नेपाल के युवकों ने पत्थरबाजी तो की ही साथ ही अश्लील हरकतें की।

हैरानी की बात रही कि घटना के वक्त नेपाल पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन नेपाल पुलिस की ओर से पत्थरबाजी कर रहे युवकों को नहीं रोका गया। इस घटना से यहां भारतीय लोगों में आक्रोश है। मांग की है कि बॉर्डर पर सख्ती की जाए ताकि इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो सके।

******************************

CM एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 2 मंत्रियों के साथ सतारा जा रहे थे

मुंबई 13 May, (एजेंसी): महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। तकनीकी खराबी आने के कारण हेलीकॉप्टर को राजभवन के हेलीपैड पर उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत और मंत्री संदीपान भुमरे मौजूद थे। सभी सतारा जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

हालांकि, हेलीकॉप्टर में क्या तकनीकी खराबी आई थी, इसका पता नहीं लग सका है। अधिकारी इसका पता लगाने की बात कर रहे हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, खबर है कि शिंदे अब सतारा नहीं जा पाएंगे। इस समय पूरे प्रदेश में सीएम एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी शिवसेना को मजबूत करने पर जुटे हुए हैं।

इन दिनों महाराष्ट्र में उद्धव गुट औऱ शिवसेना गुट इन दिनों एक-दूसरे पर हमलावर हैं। वहीं, अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शिंदे गुट सरकार में बने रहे। कोर्ट के इस फैसले के बाद उद्धव गुट के विधायकों की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खेमे के विधायक संजय शिरसाट ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थन वाले खेमे के 6 से 7 विधायक उनसे लगातार संपर्क में हैं। वह जल्द ही सीएम शिंदे को अपना समर्थन दे देंगे।

संजय शिरसाट के मुताबिक, कोर्ट ने कहा है कि पार्टी और सिंबल को लेकर इलेक्शन कमिशन जो भी फैसला करेगा, उसे मानना होगा, तो बता देना चाहते हैं कि चुनाव आयोग ने हमारे हक में फैसला दिया था, इस वजह सेअसली शिवसेना हम ही हैं।

******************************

 

लक्ष्मण सावदी आगे, शेट्टर पीछे

हुबली 13 May, (एजेंसी): कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, जो भाजपा नेतृत्व द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे, उत्तरी कर्नाटक के बेलगावी जिले की अथानी विधानसभा सीट से 44,580 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और हुबली-सेंट्रल धारवाड़ से छह बार के विधायक जगदीश शेट्टर 22,451 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। चुनाव में टिकट से इनकार किए जाने पर शेट्टर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उल्लेखनीय है कि हुबली-मध्य धारवाड़ भाजपा और आरएसएस का पारंपरिक गढ़ रहा है, और यह पहली सीट थी जिसे जनसंघ ने 1968 में दक्षिण भारत में जीता था।

गोकक में, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री, रमेश जरीकीहोली पीछे चल रहे हैं, जबकि बेलगावी ग्रामीण सीट पर कांग्रेस की लक्ष्मी हेब्बलकर आगे चल रही थीं।

***************************

 

लोगों ने प्रगति व सुशासन के लिए मतदान किया : पवन बंसल

नई दिल्ली 13 May, (एजेंसी): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में लोगों ने प्रगति, सुशासन और जनता के लिए काम करने वाली सरकार के लिए वोट दिया है। उनकी टिप्पणी चुनाव आयोग के नवीनतम रुझान के बाद आई है, जिसमें दिखाया गया है कि कांग्रेस 118 सीटों पर आगे चल रही है और सरकार बनाने के लिए ‘जादुई संख्या’ 113 को पार कर रही है। बंसल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, लोगों ने महंगाई कम करने के लिए मतदान किया है। कांग्रेस के शासन में युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी, न कि लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जाएगा। भाजपा और कांग्रेस के बीच यही अंतर है। लोगों ने भाजपा के दृष्टिकोण को खारिज कर दिया है और कांग्रेस को वोट दिया है।

यह पूछने पर कि कांग्रेस ने बेंगलुरु में अपने सभी विधायकों को बुलाया है, बंसल ने कहा, यह करना होगा, क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि भाजपा क्या कर रही है।

इस चुनाव में वरिष्ठ नेताओं सहित सभी ने बहुत मेहनत की है।

बंसल ने कहा, ‘निश्चित तौर पर भारत जोड़ो यात्रा का चुनाव पर असर पड़ा है।’

चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस का वोट शेयर वर्तमान में 42.8 प्रतिशत है, जबकि भाजपा का 36.1 प्रतिशत है।

*************************

 

यूपी उपचुनाव : स्वार में भाजपा गठबंधन को बढ़त, छानबे पर कांटे की टक्कर

लखनऊ 13 May, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में ताजा रूझानों के अनुसार भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को रामपुर की स्वार सीट पर बढ़त मिली है। वहीं छानबे सीट पर कांटे की टक्कर है। निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर के स्वार में अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 7,359 मतों से आगे हैं।

वहीं छानबे (अनुसूचित जाति) सीट पर सपा की कीर्ति कोल की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल से कांटे का टक्कर है।

उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिजार्पुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था।

रामपुर की स्वार सीट सपा के पूर्व नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है।

**************************

 

टाइम मैगजीन के कवर पर आई नजर अदाकारा दीपिका पादुकोण

13.05.2023 – दीपिका पादुकोण अपने शानदार फिल्मी करियर में ग्लोबल लेवल पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं जिसका ज्यादातर लोग केवल सपना भर देखते हैं। अपनी इंटरनेशनल उपलब्धियों की लिस्ट में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए दीपिका अब टाइम मैगज़ीन के कवर पर नज़र आ रही हैं। इस उपलब्धि के बाद अदाकारा दीपिका पादुकोण अब बराक ओबामा, ओपरा विन्फ्रे सहित कई और प्रभावशाली हस्तियों संग वैश्विक हस्तियों के एलीट क्लब में शामिल हो गई हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित और अत्यधिक सम्मानित मैगजीन पर फीचर होने का मौका मिला है।

कई बार दीपिका पादुकोण की जबरदस्त लोकप्रियता, व्यापक ग्लोबल अपील और अपराजेय स्टारडम ने भारत को ग्लोबल मैप पर ला खड़ा किया है।  दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर में एकमात्र भारतीय  प्रेजेंटर के रूप में भी मंच संभाला और साथ ही ऑस्कर पुरस्कारों में सबसे चर्चित हस्तियों में से एक भी थीं। दीपिका पादुकोण ने 2022 में भी धमाल मचा चुकी हैं। इसी वर्ष फीफा विश्व कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली भारतीय बनने के लिए सुर्खियां बटोरीं।

दीपिका स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ गई और हजारों फैन्स से भरे स्टेडियम के बीच ट्रॉफी की झलक दिखाई- जो वास्तव में उनके करियर का एक यादगार पल था। वह प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में आठ मेंबर जूरी का भी हिस्सा थीं, जिससे वह प्रतिष्ठित जूरी में एकमात्र भारतीय बन गईं। यकीनन देश की सबसे बड़ी ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर दीपिका ने ग्लोबल लक्जरी ब्रांड्स, लुई वुइटन और कार्टियर के साथ सबसे बड़ी एड डील हासिल की।

इतना ही नहीं दीपिका किम कार्दशियन, बेला हदीद, बेयोंस और एरियाना ग्रांडे के साथ दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक के रूप में भी लिस्टेड हुई। पिछले साल ही दीपिका पाकुकोण को सिनेमा में उनकी उपलब्धियों और मेंटल हेल्थ की वकालत में उनके काम के लिए ‘द टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था। वह टाइम द्वारा दो बार सम्मानित होने वाली इकलौती भारतीय भी थीं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

आज का राशिफल


मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होने की पूरी संभावना है। दाम्पत्य का पूर्ण सुख मिलेगा। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण खऱाब न हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन सामान्यत: शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा। आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रात: काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधियों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नहीं प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्त्री पक्ष का सहयोग करें, काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानों अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद सहयोगी सिद्ध होगी।

***********************************

 

पश्चिम बंगाल में केरला स्टोरी बैन क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली 12 May, (एजेंसी): सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर बैन के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से कई सवाल किए। कोर्ट ने कहा कि फिल्म देश के बाकी हिस्सों में शांतिपूर्वक चल रही है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि इसे राज्य में प्रतिबंधित किया जाए। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और पी.एस. नरसिम्हा ने पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ए.एम. सिंघवी से कहा, फिल्म देश के बाकी हिस्सों में रिलीज हुई है, पश्चिम बंगाल देश से अलग नहीं है..।

फिल्म निर्माताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा फिल्म राज्य में तीन दिनों तक सिनेमाघरों में चली।

चीफ जस्टिस ने कहा, अगर फिल्म देश के अन्य हिस्सों में चल सकती है, तो पश्चिम बंगाल में क्यों नहीं?.. अगर जनता इसे देखना नहीं चाहती है, तो नहीं देखेगी। पीठ ने कहा, इसका फिल्म के आर्टिस्टिक वैल्यू से कोई लेना-देना नहीं है, फिल्म अच्छी हो सकती है, या यह खराब हो सकती है, या अप्रासंगिक हो सकती है ..। दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया।

फिल्म निर्माताओं ने दलील दी कि राज्य सरकार के पास ऐसी किसी फिल्म को बैन करने का कोई अधिकार नहीं है जिसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने प्रमाणित किया हो। फिल्म निर्माताओं ने दावा किया कि राज्य सरकार फिल्म के प्रदर्शन को रोकने के लिए कानून व्यवस्था का हवाला नहीं दे सकती। उनका तर्क था कि इससे उनके मौलिक अधिकारों का हनन होगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 मई को ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी को इस मामले में आवश्यक कदम उठाने को कहा था।

**********************************

 

टैंक की सफाई के दौरान एक ही परिवार के पांच मजदूरों की मौत, CM ने की परिजनों को 10-10 लाख देने की घोषणा

परभणी 12 May, (एजेंसी): महाराष्ट्र राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी जिले के सोनपेठ तालुका के भौचा टांडा शिवरा में सुरक्षा टैंक की सफाई के दौरान एक ही परिवार के पांच मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भौचा टांडा शिवारा स्थित मारुति दगड़ू राठौड़ के अखाड़े में गुरुवार को दोपहर सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान यह घटना घटी। मृतकों की पहचान शेख सादिक (45), शेख शाहरुख (20), शेख जुनैद (29), शेख नवीद (25), शेख फिरोज (19) के रूप में हुई, जबकि शेख साबिर (18) घायल हो गए, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, परली में है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को परभणी जिले में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के वारिसों को राज्य सरकार के सामाजिक न्याय विभाग की योजना के माध्यम से 10-10 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया।

शिंदे ने इस दुर्घटना में घायल हुए श्रमिक को सरकार के खर्चे से सभी आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। घायल मजदूर को गंभीर हालत में अंबाजोगाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

*****************************

 

CM भगवंत मान का ऐलान, पंजाब में अब औद्योगिक जमीन के लिए इस्तेमाल होगा हरे रंग का स्टांप पेपर

चंडीगढ़ 12 May, (एजेंसी): पंजाब सरकार ने राज्य में उद्योग धंधे लगाने के लिए हरे रंग का स्टाम्प पेपर शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को यह जानकारी एक वीडियो के माध्यम से सांझा की।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कोई उद्योगपति राज्य में कोई फैक्टरी लगाने के लिए 20 एकड़ जमीन चिह्नित करता है तो उसे इनवेस्ट पंजाब के पोर्टल पर या कार्यालय में आकर जमीन का स्थान और खसरा नंबर की जानकारी देनी होगी। उसके बाद सीएलयू की टीम दस दिन के भीतर जगह का मुआयना कर मंजूरी देगी।

मान ने कहा कि इस प्रक्रिया के बाद उद्योगपति को हरे रंग का स्टाम्प लेना होगा जो अन्य स्टाम्प से थोड़ा महंगा है। उन्होंने कहा कि इस स्टाम्प में सीएलयू, वन विभाग, पर्यावरण और दमकल विभाग से संबधित सभी (एनओसी) का धन इसमें शामिल कर लिए जायेंगे।

इसके 10, 12 दिन बाद जब भी रजिस्टरी हो जाती है तब उद्योगपति उद्योगपति फैक्टरी का निर्माण शुरू कर सकता है। फैक्टरी बनने के सीएलयू, वन, पर्यावरण और दमकल विभाग से संबधित सभी विभाग की क्लीयरेंस मोहर एक स्टाम्प (हरा स्टाम्प) पर लगा दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि हरा स्टाम्प का अर्थ है कि उद्योगपति ने संबंधित सभी विभागों की एनओसी ली हुई हैं। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों और उद्योगपतियों को कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी।

मान ने कहा कि उद्योग धंधों के लिए हरा स्टाम्प पेपर शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य होगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि यह निर्णय कामयाब होगा और बाकी राज्य भी भविष्य में इसकी शुरूआत करेंगे।

*******************************

 

 

यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह का बयान, जांच के लिए SIT गठित

नई दिल्ली 12 May, (एजेंसी): दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यहां एक अदालत को सूचित किया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल की राउज एवेन्यू अदालत में लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में एक सीलबंद कवर के तहत एक स्थिति रिपोर्ट दायर की गई है और इसका खुलासा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि मामले में यौन अपराध शामिल हैं।

एसआईटी टीम में एक महिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सहित 10 अधिकारी हैं। अधिकारी ने कहा, महिला पहलवानों द्वारा दायर शिकायतों के आधार पर विभिन्न राज्यों से जानकारी एकत्र करने के लिए टीम का गठन किया गया है। अदालत को यह भी बताया गया कि पीड़िता में से एक का बयान संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत दिन में दर्ज किया जाएगा।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 27 मई को मुकर्रर की है। कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट जैसी प्रमुख भारतीय पहलवान 23 अप्रैल से (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसानों ने भी पहलवानों को अपना समर्थन दिया है और सोमवार को विरोध में शामिल होने के लिए हरियाणा और पंजाब से पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने जांच की निगरानी और अदालत के समक्ष कथित पीड़ितों के बयान दर्ज करने की मांग करने वाली पहलवानों की याचिका का विरोध करने पर पुलिस को नोटिस जारी किया था।

मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में विफल रहने पर पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) प्रणव तायल को भी समन जारी किया।

महिला पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले में 28 अप्रैल को दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी – एक यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने और दूसरी शिकायतकर्ताओं का यौन उत्पीड़न करने के खिलाफ।

***************************

 

यूपी में प्रिंसिपल पर दूसरी कक्षा के छात्र को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज

लखनऊ 12 May, (एजेंसी): ठाकुरगंज के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम के तहत प्रवेश पाने वाले दूसरी कक्षा के छात्र को कथित रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है। बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल प्रीति यादव उनके बेटे को आरटीई के जरिए प्रवेश देने से नाखुश थीं।

पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया, वह आरटीई के तहत प्रवेश पाने वाले छात्रों को ताना मारती थीं।

उन्होंने कहा, 5 मई को प्रिंसिपल ने मेरे बेटे को पीटा और उसे ताना मारा। जब वह घर लौटा, तो उसे तेज बुखार था।

उन्होंने कहा, वह थोड़ी देर बाद बेहोश हो गया। हम उसे अस्पताल ले गए, उसका अभी भी इलाज चल रहा है। मेरे बेटे को स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपल द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

एसएचओ ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र को पीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज किया गया है।

**************************