एक और अंकिता जैसा केस, एकतरफा प्रेम में लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

दुमका 07 Oct. (Rns/FJ): झारखंड की उपराजधानी दुमका में चर्चित अंकिता हत्याकांड की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शादीशुदा सनकी आशिक ने एक युवती को जिंदा जला दिया। पेट्रोल कांड का यह मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव का है।

बुरी तरह झुलसी लड़की को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसने शादी ने इनकार कर दिया था जिससे नाराज होकर युवक ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। आरोपी इस घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इससे पहले अंकिता नाम की लड़की को उसी के घर में शाहरुख नाम के युवक ने उसे जिंदा जला दिया था।

यह घटना जरमुंडी थाना इलाके भालकी पंचायत के भरतपुर गांव की है। जहां मारुति कुमारी नाम की लड़की को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी को पकड़ने के लिए दुमका पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस घटना में पीड़िता तब तक 70 फीसदी तक जल चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, मारुति कुमारी और राजेश राउत की दोस्ती साल 2019 में हुई थी। लेकिन इसी साल फरवरी में राजेश राउत की कहीं और शादी हो गई। इसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए लड़का तलाशने लगे। लेकिन राजेश राउत का मारुति से कहना था, ”मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा।”

इसी क्रम में बीती रात यह घटना घटी। राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर घुसा और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

CJI यूयू ललित अगले माह होंगे रिटायर

*केंद्र सरकार ने भेजा पत्र- अपना उत्तराधिरकारी चुनें*

नई दिल्ली 07 Oct. (Rns/FJ): केंद्र सरकार ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) उदय उमेश ललित को अपना उत्तराधिकारी चुनने के लिए कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे लेकर केंद्र की ओर से चीफ जस्टिस को पत्र लिखा गया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से यह पत्र शुक्रवार सुबह ही यूयू ललित को भेजा गया है।

जस्टिस यूयू ललित 8 नवंबर को रिटायर्ड हो रहे हैं। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ सीजीआई के बाद सबसे सीनियर न्यायाधीश हैं और इस पद के प्रमुख दावेदार हैं। मुख्य न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी के रूप में सबसे सीनियर जस्टिस को नामित करते हैं। इस परंपरा के अनुसार, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ देश के 50वें चीफ जस्टिस हो सकते हैं।

गौरतलब है कि इस साल विभिन्न हाई कोर्ट्स में अब तक 153 न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई है। बॉम्बे हाई कोर्ट में गुरुवार को 6 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। ऐसी सूचना है कि सरकार जल्दी ही बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को उच्चतम न्यायालय में लाने पर फैसला कर सकती है। अगर दत्ता को सुप्रीम कोर्ट में लाया जाता है तो शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी। एससी में प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों के 34 पद स्वीकृत हैं।

चीफ जस्टिस ललित के बारे में आपको बता दें कि यह देश के ऐसे दूसरे चीफ जस्टिस हैं, जो सुप्रीम का जज बनने से पहले किसी हाई कोर्ट के जज नहीं थे। वह वकील से सीधे इस पद पर पहुंचे थे। इससे पहले जस्टिस एसएम सीकर के नाम यह उपलब्धि थी, जो 1971 में देश के 13वें चीफ जस्टिस थे। जस्टिस ललित देश के नामी वकीलों में से एक रहे हैं और उन्हें 13 अगस्त, 2014 को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति मिली थी। तब से अब तक वह सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसलों का हिस्सा रहे हैं।

**************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुडऩे का आपको मौका मिल सकता है। जो कि आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक व आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज मान प्रतिष्ठा बढेगी । रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे । इस समय दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। आपको बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम के सोर्स भी अभी कमजोर रहेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । पारिवारिक सुख मिलेगा । इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए आज समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढिय़ा रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास तथा आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय आपको कई आर्डर तथा अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी आपके उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मनोहारी रहेगा। बस इस समय भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी लेकिन इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका समय सावधान रहने का है । कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें, इनकी मिली भगत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोडऩे का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के अपने संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें और उस पर अमल भी करें। आपके लिए यह बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

**************************************

मशहूर अभिनेता अरुण बाली का निधन

07.10.2022 – भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता अरुण बाली का आज 7 अक्टूबर को अहले सुबह निधन हो गया। वह 79 साल के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। अरुण बाली ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक में की थी।

अरुण बाली बॉलीवुड फिल्मों के  पॉपुलर चरित्र अभिनेता रहे हैं। उन्होंने ‘सौगंध’, ‘यलगार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘खलनायक’, ‘राम जाने’, ‘पुलिसवाला गुंडा’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘सत्या’, ‘शिकारी’, ‘हे राम’, ‘आंखें’, ‘जमीन’, ‘अरमान’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘बर्फी’, ‘ओह माय गॉड’, ‘पीके’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘बागी’, ‘केदारनाथ’, ‘पानीपत’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अरुण बाली की  7 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘गुडबाय’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में वो नीना गुप्ता के पिता बने थे। दुःखद है कि फिल्म रिलीज के दिन ही अरुण बाली निधन हो गया।

अरुण बाली ने टीवी में अपने अलग-अलग किरदारों से खूब नाम कमाया। उन्होंने ‘नीम का पेड़’, ‘दस्तूर’, ‘चाणक्य’, ‘देख भाई देख’, ‘द ग्रेट मराठा’, ‘शक्तिमान’, ‘स्वाभिमान’, ‘देस में निकला होगा चांद’, ‘कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन’, ‘वो रहने वाली महलों की’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे मशहूर और पॉपुलर सीरियलों में काम किया था।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

स्किन टोन की वजह से मान्या सिंह को दो साल तक नहीं मिला काम

07.10.2022 – फेमिना मिस इंडिया 2020 की उपविजेता मान्या सिंह अब सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 16′ में नजर आएंगी। उन्होंने जीवन में अपने संघर्षों और अपनी त्वचा के रंग के कारण उद्योग में कोई काम नहीं मिलने के बारे में विस्तार से बात की।

एक ऑटो रिक्शा चालक की बेटी होने के नाते, उनके लिए जीवन कभी आसान नहीं रहा और उन्होंने मेजबान से कहा कि उनके पिता अभी भी एक ऑटो रिक्शा चलाते हैं और उनकी मां एक लोकल ट्रेन में यात्रा करती है क्योंकि वे नहीं चाहती कि उन पर अधिक बोझ पड़े।मिस इंडिया 2020 की उपविजेता बनने से पहले मान्या को छह साल तक संघर्ष करना पड़ा था।

उसने जोर देकर कहा कि अक्सर लोग सोचते हैं कि इन प्रतियोगिताओं को जीतने के बाद जीवन आसान हो जाता है लेकिन वास्तविकता अलग है और वह दो साल तक बिना काम के रही।उन्होंने कहा, लोग सोचते हैं कि मिस इंडिया बनने के बाद जीवन पूरी तरह से बदल जाता है, लेकिन वास्तविकता यह नहीं है।

मेरे पास दो साल से कोई काम नहीं था। या तो त्वचा की टोन या किसी अन्य कारण से, मुझे बताया गया था कि आपको काम नहीं मिल सकता है’।उन्हें जवाब देते हुए, सलमान ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस शो में उनके अभिनय के बाद उन्हें निश्चित रूप से अच्छा काम मिलेगा और उनके लिए जीवन बहुत आसान हो जाएगा।

साथ ही मान्या ने सलमान को रैंप वॉक करना भी सिखाया।उनके अलावा, शो में अन्य प्रतियोगी निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोजि़क, शालिन भनोट, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, सुंबुल तौकीर और कई अन्य हैं। कलर्स पर प्रसारित होता है बिग बॉस 16′ (एजेंसी)

***************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

वर्क आउट करना बहुत अच्छा : सीरत कपूर

*लेकिन अधिक एक्सरसाइज करना अच्छा नहीं*

07.10.2022 – बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है जो बाहर से ग्लैम, शोहरत और चमक से भरपूर है लेकिन हकीकत कभी-कभी बहुत अलग होती है। प्रसिद्धि और चमक के साथ, आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत अधिक तनाव और दबाव भी आता है।

इंडस्ट्री में बहुत कम लोग हैं जो इससे जुड़ी बातें शेयर करते हैं, और ऐसी ही एक विचारशील अभिनेत्री हैं सीरत कपूर। अभिनेत्री, जिसकी सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फोल्लोविंग हैं, उनके पास अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए हमेशा कुछ बहुत ही दिलचस्प चीजे होती है।

सीरत जो फिटनेस के मामले में बहोत सतर्क है, हमेशा अपने एक्सरसाइज वीडियो साझा करती है और मानसिक स्वास्थ्य और इसके महत्व के बारे में बात करती देखी गई है।बॉलीवुड उद्योग जिस मौजूदा दौर से गुजर रहा है इसे देखते सीरत कहती हे , ऐसे आज कल के युवा जीवन के नुकसान को देखना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है।

आज, फिट होने का अर्थ गलत समझा गया है जो सिर्फ टोंड बॉडी तक सीमित हो गया है, लेकिन इसके साथ आपकी मेन्टल हेल्थ का भी ध्यान रखना जरुरी हे।इस पर और बात करते हुए, सीरत कहती हे वर्क आउट करना बहुत अच्छा है, लेकिन अधिक एक्सरसाइज करना अच्छा नहीं होतेे और इससे कुछ भी हो सकता हे और हम सभी को सावधान रहना चाहिए।

हमें अपने विचारों पर ध्यान देना शुरू करना चाहिए, जो हम खुद से और दूसरों से कहते हैं। अपने आप को भावनाओं व्यक्त करना चाइये। एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील श्रोता बनें क्योंकि जीवन सभी के लिए कठिन है और हर कोई सीख रहा है कि कैसे सामना करना है और अपने आंतरिक संघर्षों से ऊपर उठना है।

कोई दो लोग एक जैसे नहीं होते हैं और ना ही उनके हालात। तो आइए होशपूर्वक दूसरे के काम के मोर्चे पर, सीरत कपूर मारीच में तुषार कपूर और नसीरुद्दीन शाह के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। (एजेंसी)

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

घर में रॉक गार्डन बनाने के लिए इन बातों को ध्यान में रखना है जरूरी

07.10.2022 – अगर आप अपने घर को अलग लुक देना चाहते हैं तो यकीन मानिए रॉक गार्डन बनाने का आइडिया आपने लिए बेस्ट रहेगा। इसके लिए आपको गार्डन में इस्तेमाल होने वाली चीजों और बजट को ध्यान में रखते हुए शुरूआत करने की जरूरत है। यह गार्डन बनाते समय पत्थर से लेकर पौधे चुनने तक, कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

अगर आप घर की सजावट के लिए खूबसूरत रॉक गार्डन बनाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। पर्याप्त रोशनी वाली जगह का करें चुनावरॉक गार्डन देखने में तभी आकर्षक लगते है जब यह सही जगह पर बने हों। ऐसे में आपको सबसे पहले ऐसी जगह चुननी होगी, जहां रॉक गार्डन को पर्याप्त रोशनी मिल सके।

ये मानव निर्मित गार्डन खुले और धूप वाली जगह पर ही अच्छे लगते हैं। आप अपनी छत पर रॉक गार्डन बना सकते हैं या फिर अगर आपके बाहर खुली जगह है तो आप उसमें भी रॉक गार्डन बना सकते हैं। चीजों की लिस्ट बनाएंरॉक गार्डन को तैयार करने से पहले एक लिस्ट बनाएं और उसमें उन चीजों को शामिल करें जिनकी जरूरत है।

उदाहरण के लिए कौनसे पौधे चाहिए और सूरज की रोशनी के लिए इन्हें किस तरह की जगह पर लगाना है। ध्यान रखें कि रॉक गार्डन के पौधों को सूखी मिट्टी की आवश्यकता होती है। रॉक गार्डन के पौधों के चारों ओर एक खूबसूरत परत बनाने के लिए अलग-अलग पत्थरों का प्रयोग करना भी अच्छा है।

सही गमले और कंटेनर का करें चयनअपने रॉक गार्डन के लिए आप मिट्टी के गमले या फिर प्लास्टिक की बड़ी बोतलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कांच के कंटेनरों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि गमले और कंटेनर लगभग छह इंच लंबे हो और उनमें नीचे की ओर छेद हो ताकि मिट्टी से अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके। गमलों और कंटेनर के नीचे एक प्लेट रखें ताकि उनमें से निकलने वाला पानी न फैलें।

रॉक गार्डन में लगाएं फूल वाले पौधेफूल वाले पौधों से आपका रॉक गार्डन और ज्यादा खूबसूरत बन सकता है इसलिए इन्हें भी अपने गार्डन में जगह दें। आप अपने रॉक गार्डन में ये फूल वाले पौधे लगा सकते हैं

पास्क: यह पौधा वसंत ऋतु में जल्दी खिलता है।

लैवेंडर: सुंदर बैंगनी फूल वाला यह पौधा थोड़ी उपजाऊ मिट्टी में तेजी से पनपते हैं।

कोलंबिन: इस बारहमासी पौधे के फूलों का एक अनूठा आकार होता है, जो चिडिय़ों को आपके गार्डन में आकर्षित करता है।

अपने गार्डन को दें एक स्टाइल और थीमएक अच्छा रॉक गार्डन बनाने के लिए छत को एक स्टाइल और थीम दें और उस लिहाज से फर्नीचर सजाएं। इसके साथ छत के फर्श को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह गार्डन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ऐसी फ्लोरिंग स्टाइल का चुनाव करें जो थीम के अनुरूप और आपके बजट के मुताबिक हो। अगर आप बास्केट या लटकाने वाले गमलों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप उसमें विभिन्न फूल, हर्ब्स और सब्जियां भी उगा सकते हैं। (एजेंसी)

***************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कपड़ों में लग गए हैं पसीने के दाग तो आपके काम आएगा नींबू

07.10.2022 – दुनियाभर में महंगे से महंगा कपड़ा भी पसीने के दाग की वजह से खराब हो जाते हैं। कई बार इनकी वजह से आपको दोस्तों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। वैसे तो कपड़े से पसीने के दाग हटाना आसान काम नहीं है, जी हाँ और ऐसा इसलिए क्योंकि पसीने के दाग वाले कपड़े पर ब्रश रगडऩे से पसीने वाली जगह कमजोर हो जाती है, जिससे कपड़ा फट भी सकता है।

ऐसे में अगर आप भी अपनी कोई महंगी ड्रेस सिर्फ इसलिए नहीं पहन पा रहे क्योंकि उसमें पसीने के दाग लगे हुए हैं तो टेंशन छोडि़ए और पसीने के दाग हटाने के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। आइए बताते हैं।नींबू- पसीने के दाग को आसानी और सस्ते में साफ करने के लिए नींबू के रस को पानी में मिलाकर दाग वाली जगह लगा दें और बाद में इसे धो लें।

बेकिंग सोड़ा- बेकिंग सोड़ा कपड़ों से दाग मिटाने में बहुत कारगर है। वैसे आप पसीने के दाग को मिटाने के लिए बेकिंग सोडे को पानी में डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेद सिरका- पसीने के दाग कपड़ों से हटाने के लिए कपड़ों को धोते समय हल्के गर्म पानी में एक ढक्कन सफेद सिरका मिलाएं। इसके बाद इसमें कपड़े को डूबो दें, इससे दाग छूट जाएंगे।

लिक्विड डिटर्जेंट- कपड़े पर दाग लगने के तुरंत बाद उसे गुनगुने पानी में भिगो दें, फिर कपड़े को पानी से निकालकर इस पर लिक्विड डिटर्जेंट लगाकर 5’0 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद एक सॉफ्ट ब्रश की मदद से दाग को रगड़कर कपड़े को साफ पानी से धो लें। यकीनन इससे दाग जल्द ही साफ हो जाएगा।

सोडा वाला पानी- कपड़ों को नींबूं या फिर सोडा वाले पानी में पूरे 10 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। ऐसा करने से आपके कपड़े से दाग तो जाएगा ही और साथ में उन कपड़ो में से अच्छी खुशबूदार महक भी आएगी। (एजेंसी)

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

डिस्को किंग स्व बप्पी लाहिड़ी के संगीत से सजी फिल्म ‘खूबसूरत पड़ोसन’

भारतीय फिल्म जगत में डिस्को किंग के रूप में विख्यात दिग्गज संगीतकार स्व बप्पी लाहिड़ी की संगीत विरासत को कायम रखने और उनके निधन के बाद भी बप्पी दा की उपस्थिति दर्ज कराते रहने के उद्देश्य से बप्पी लाहिड़ी के दामाद गोविंद बंसल और बेटी रेमा लाहिड़ी ने अपने प्रोडक्शन हाउस और एसआरजी फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले फिल्म ‘खूबसूरत पड़ोसन’ के निर्माण की घोषणा कर दी है।

इस फिल्म के सह निर्माता बालकृष्ण श्रीवास्तव, लेखक व निर्देशक राजन लायलपुरी, संगीतकार बप्पी लाहिड़ी, बैकग्राउंड म्यूजिक डायरेक्टर बप्पा लाहिड़ी, कॉस्ट्यूम्स डिजाइनर निकिता श्रीवास्तव और कला निर्देशक प्रदीप सिंह हैं।

रेमा लाहिड़ी बंसल ने अपने प्रोडक्शन हाउस की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि बप्पी लाहिड़ी जैसी प्रतिभा की बराबरी कोई नहीं कर सकता। एक समय था जब मेरे पिता स्व बप्पी लाहिड़ी की संगीत प्रतिभा के विकल्प के रूप में कोई दूसरा नाम नहीं था।

जब अतीत की धुनों की बात की जाती है, तो बहुमुखी स्वर्गीय बप्पी लाहिड़ी जी का उल्लेख अति आवश्यक हो जाता है। उनकी सदाबहार रचनाओं को आज भी हर पीढ़ी के लोग पसंद करते हैं। वह एक सच्चे रत्न थे और भारतीय फिल्म उद्योग में उनका योगदान अतुलनीय है।

उनका संगीत शाश्वत है। हम उनकी विरासत को जिंदा रखना चाहते हैं इसलिए हमने एक प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। निर्मित सामग्री वह सब कुछ होगी जो मेरे पिता को पसंद थी। अब जबकि मेरा बेटा भी भारतीय संगीत बिरादरी में प्रवेश कर रहा है, हमारा ध्यान हमेशा उसके प्रशंसकों को याद दिलाना है कि वह अभी भी हमारे बीच हैं।

गोविंद बंसल कहते हैं “वह मेरे पिता, मेरे आदर्श और एक महान संगीतकार थे। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे व्यक्तिगत रूप से जानने का मौका मिला। आज भी विश्वास नहीं होता है कि वो हमारे बीच नहीं है। उनके प्रशंसक उनके लिए सब कुछ थे, वे उन्हें अपना विस्तारित परिवार कहते थे।

हमारा प्रोडक्शन हाउस उनकी स्मृति में उनके प्रशंसकों के लिए उनके प्यार का प्रतीक है। हम उनकी विरासत को जारी रखेंगे और संगीत और फिल्मों के साथ उनके प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मुंबई हवाई अड्डे से 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद

*पश्चिम अफ्रीका की महिला सहित दो गिरफ्तार*

नई दिल्ली ,06 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट से 16 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। इसका बाजार में मूल्य 100 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। इस मामले में एक यात्री और घाना की एक महिला को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मामले में डीआरआई की कार्रवाई के तहत घाना की महिला को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई की मुंबई इकाई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जाल बिछाया था। टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि अफ्रीकी देश मालावी से कतर होते हुए मुंबई आ रहा एक यात्री देश में ड्रग्स की तस्करी की कोशिश कर रहा है। अधिकारी ने बताया, ”डीआरआई के अधिकारियों की निगरानी और संदिग्ध की पल-पल की गतिविधि पर नजर रखने वाली टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात किया गया था।

संदिग्ध यात्री को रोक कर पूछताछ की गई। सामान की तलाशी के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने 16 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिसे ट्रॉली बैगों में खंडों में छिपा कर रखा गया था। जब्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपये से अधिक है।

यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और स्थानीय अदालत ने उसे डीआरई अधिकारियों को रिमांड पर देने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया, ‘इसके बाद की गई कार्रवाई में डीआरआई अधिकारियों ने घाना की एक महिला को गिरफ्तार किया, जो तस्करी की गई इस प्रतिबंधित सामग्री को दिल्ली में लेने वाली थी।

दिल्ली एयरपोर्ट से कस्टम ने जब्त की सात घडिय़ां, एक की कीमत 27 करोड़ , इसके साथ ही दिल्ली के आइजीआई एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को कस्टम विभाग ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है।

तलाशी के दौरान यात्री से सात कीमती घडिय़ां व हीरा जडि़त ब्रेसलेट व एक फ़ोन बरामद हुआ है। इन घडिय़ों की कीमत 27 करोड़ के बीच बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यात्री से जो सामान बरामद हुआ है उसकी कीमत करीब 28.17 करोड़ रुपये आंकी गई है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

केंद्र सरकार ने 14 राज्यों को 7,183 करोड़ रुपये का जारी किया अनुदान

नई दिल्ली 06 Oct. (Rns/FJ) । केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को 14 राज्यों को 7,183.42 करोड़ रुपये के हस्तांतरण के बाद राजस्व घाटा (पीडीआरडी) अनुदान की सातवीं मासिक किस्त जारी की।

यह अनुदान 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार जारी किया गया है।

पैनल ने 2022-23 के लिए 14 राज्यों को कुल 86,201 करोड़ रुपये के अनुदान की सिफारिश की थी।

अनुदान 12 समान मासिक किश्तों में अनुशंसित राज्यों को व्यय विभाग द्वारा जारी किया जाता है।

माह अक्टूबर 2022 की सातवीं किस्त जारी होने के साथ ही 2022-23 में राज्यों को जारी राजस्व घाटा अनुदान की कुल राशि 50,282.92 करोड़ रुपये हो गई है।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

एयरटेल ने 8 शहरों में पेश किया 5जी प्लस, सिम बदलने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली 06 Oct. (Rns/FJ) । भारती एयरटेल ने गुरुवार को आठ शहरों में 5जी प्लस सेवाएं शुरू कीं और उपयोगकर्ताओं को सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि मौजूदा एयरटेल 4जी सिम अब 5जी सक्षम है।

कंपनी ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी के ग्राहक चरणबद्ध तरीके से एयरटेल 5जी प्लस सेवाओं का आनंद लेना शुरू कर देंगे, क्योंकि यह अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट को पूरा करना जारी रखे हुए है।

कंपनी मौजूदा गति की तुलना में 20 से 30 गुना अधिक गति का वादा करती है, जो शानदार आवाज अनुभव और सुपर-फास्ट कॉल कनेक्ट के साथ है।

जिन ग्राहकों के पास 5जी स्मार्टफोन हैं, वे अपने मौजूदा डेटा प्लान पर हाई-स्पीड एयरटेल 5जी प्लस का आनंद तब तक उठाएंगे, जब तक कि रिलीज अधिक व्यापक नहीं हो जाता।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा, “हमारा समाधान किसी भी 5जी हैंडसेट और ग्राहकों के पास मौजूद मौजूदा सिम पर काम करेगा। ग्राहक अनुभव पर हमारा जुनून अब 5जी समाधान से अलंकृत है जो पर्यावरण के प्रति समवेदनापूर्ण है।”

विट्टल ने कहा, “एयरटेल 5जी प्लस आने वाले वर्षो में लोगों के संवाद, रहने, काम करने, जुड़ने और खेलने के तरीके को फिर से परिभाषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

एयरटेल 5जी प्लस एक ऐसी तकनीक पर चलता है जिसे दुनिया में सबसे विकसित पारिस्थितिकी तंत्र के साथ व्यापक स्वीकृति प्राप्त है।

यह सुनिश्चित करेगा कि भारत में सभी 5जी स्मार्टफोन एयरटेल नेटवर्क पर निर्बाध रूप से काम करें।

एयरटेल 5जी प्लस हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटोज को तुरंत अपलोड करने आदि के लिए सुपरफास्ट एक्सेस की अनुमति देगा।

भारती एयरटेल ने पिछले हफ्ते देश में 5जी आधिकारिक लॉन्च के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मार्ट फार्मिग समाधानों के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को बदलने के लिए 5जी से जुड़ी एम्बुलेंस का प्रदर्शन किया था।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर उदित राज की विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगे कांग्रेस : भाजपा

नई दिल्ली 06 Oct. (Rns/FJ) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा की गई विवादित टिप्पणी की आलोचना करते हुए भाजपा ने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता उदित राज के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस पार्टी पर बार-बार राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर बहुत अशोभनीय टिप्पणी की थी और अब उदित राज ने राष्ट्रपति को लेकर इस प्रकार के अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है।

पात्रा ने इसे कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता का पर्याय बताते हुए यह आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी जानबूझकर बार-बार देश की राष्ट्रपति का अपमान कर रही है और इसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को गर्व है कि आज हमारे देश की प्रथम नागरिक (राष्ट्रपति) एक आदिवासी है, महिला है और बहुत ही संघर्ष के साथ जिन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

अब पालतू जानवर के साथ इस एयरलाइंस में सफर कर सकेंगे यात्री

*15 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग*

नई दिल्ली .06 Oct. (Rns/FJ): अक्सर ऐसा होता ही कि ट्रेवल के समय हम आपने साथ अपने पेट(Pet) को नहीं ले जा पाते, लेकिन अकासा एयरलाइन ने अपने यात्रियों के लिए खास एलान किया है।

करीब दो महीने पहले शुरू हुई अकासा एयरलाइन ने नवंबर से अपने यात्रियों को हवाई सफर के दौरान पालतू कुत्तों और बिल्लियों को ले जाने की इजाजत देगी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय दुबे ने बताया कि कंपनी अकासा एयरलाइन का प्रदर्शन शुरू होने के पहले 60 दिनों में संतोषजनक रहा है।

अकासा एयरलाइन के सह-संस्थापक और अनुभव अधिकारी बेलसन कॉटिन्हो ने कहा कि नवंबर से यात्रा के दौरान पालतू जानवरों को साथ ले जाने की इजाजत दी जाएगी।

इस संबंध में बुकिंग 15 अक्टूबर से शुरू होगी। प्रत्येक पालतू जानवर को पिंजरे में रहना होगा। उन्होंने कहा कि पिंजरे सहित वजन सीमा केबिन में सात किलोग्राम और चेक-इन में 32 किलोग्राम होगा। भारी पालतू जानवरों के लिए एक अन्य विकल्प होगा।

*************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

सोनिया गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर बोले कर्नाटक सीएम

*कोई असर नहीं होगा*

बेंगलुरु 06 Oct. (Rns/FJ) । भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शामिल होने के बाद कर्नाटक कांग्रेस उत्साहित है, वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का कहना है कि इसका कोई असर नहीं होगा। सीएम बोम्मई ने सोनिया गांधी की भागीदारी पर सवालों का जवाब देते हुए कहा, वह (सोनिया गांधी) आधा किमी चली और चली गईं। जहां तक हमारा मानना है, इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

राज्य में भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा की संभावित भागीदारी और इसके पड़ने वाले प्रभावों के सवालों का जवाब देते हुए, सीएम बोम्मई ने प्रतिक्रिया दी, मैं समझ नहीं पा रहा हूं। वे कांग्रेस के लोग हैं और वे आएंगे। हम किसी भी तरह से जुड़े नहीं हैं और हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सीएम बोम्मई ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने से काफी पहले बीजेपी की रैलियों और सम्मेलनों की योजना बनाई गई थी। राज्य में छह रैलियां होंगी। पूर्व सीएम बी.एस. येदियुरप्पा के राज्यव्यापी दौरा की बहुत पहले योजना बनाई गई थी।

कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि रैली में सोनिया गांधी के शामिल होने से पार्टी के नेता उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, उनकी भागीदारी निश्चित रूप से मांड्या जिले और आसपास के क्षेत्रों में वोट बैंक को मजबूत करने में मदद करेगी। कांग्रेस विधायक अंजलि निंबालकर ने कहा कि सोनिया गांधी का हाथ पकड़ना जीवन भर का अनुभव है।

क्षेत्रीय पार्टी जद (एस) ने मांड्या जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस राज्य के दक्षिणी हिस्से में सीटों की संख्या में सुधार करना चाहती है, जिससे कर्नाटक में बहुमत हासिल करना सुनिश्चित हो सके।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी की यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अकेले चलने का फैसला किया।

******************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

उत्तरकाशी हिमस्खलन : 9 शव बरामद, 29 अभी भी फंसे

नई दिल्ली 06 Oct. (Rns/FJ) । उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी के पास हुए हिमस्खलन में फंसे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के लोगों को निकालने के लिए खोज और बचाव काम गुरुवार को फिर से शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक अब तक 9 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 14 लोगों को बचाया गया है।

29 के अभी भी फंसे होने की खबर है। आईटीबीपी ने बताया कि राहत और बचाव काम गुरुवार को भी शुरू किया गया है। आईटीबीपी मतली, उत्तरकाशी से और भी टीमें एडवांस बेस कैंप में भेजी गईं हैं। वहीं हाई ऑल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल की एक टीम भी खोज और बचाव अभियान में शामिल हो गई है।

आईटीबीपी के मुताबिक 16000 फीट पर एक एडवांस हेलिकॉप्टर लैंडिंग ग्राउंड तैयार किया गया है और आज सुबह एक ट्रायल लैंडिंग सफल रही है।

वहीं नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के अनुसार 9 शव अब तक बरामद किए गए हैं, जबकि 29 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। इनमें से कई लापता बताए जा रहे हैं। मौसम खराब होने के चलते बचाव कार्य में एजेंसियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, एनआईएम उत्तरकाशी के भुक्की के पास चल रहे बेसिक और एडवांस कोर्स के बच्चे 4 अक्टूबर को पर्वतारोहण की ट्रेंनिंग के लिए द्रोपदी के डांडा पहुंचे थे। जहां अचानक हिमस्खलन आने से पूरा हादसा सामने आया है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

इंश्योरेंस क्लेम पाने एवं ट्रैक्टर-गाड़ी का लोन माफ कराने पत्नी ने की पति की हत्या

नागौर 06 Oct. (Rns/FJ) । मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया है। पति के इंश्योरेंस का क्लेम पाने और गाड़ियों पर लिया गया लोन माफ करवाने के लिए पत्नी ने गला दबाकर पति की हत्या कर दी और गुमराह कर परिवारजनों तथा रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति का दाह संस्कार भी करवा दिया।

मामले का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी पत्नी शारदा देवी पत्नी नेमा राम जाट (50) निवासी गांव कुरडाया को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि थाना मेड़ता सिटी क्षेत्र के गांव कुरडाया निवासी परिवादी भाकर राम जाट (60) ने मंगलवार को थाना पुलिस को सूचना दे गांव बुलाया और एक रिपोर्ट दी।

जिसमें बताया कि परिवार में ही भंवरू राम के गोद गये हुए उसके छोटे भाई नेमा राम जाट की आज मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार से पहले कराए गए स्नान के दौरान शरीर पर चोटों के निशान देखे गए।

जिसके बारे में भाई की पत्नी शारदा ने गिरने से चोट लगना बताया। उस समय परिवार जनों एवं रिश्तेदारों ने भाई का अंतिम संस्कार कर दिया।

परिवादी बड़े भाई द्वारा मौत को संदिग्ध बताए जाने पर मुकदमा दर्ज कर जांच थानाधिकारी रोशन लाल द्वारा शुरू की गई।

जांच के दौरान मृतक नेमाराम की पत्नी शारदा देवी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने इंश्योरेंस का क्लेम और गाड़ियों पर लिए गए लोन को माफ कराने के लिए गला दबाकर पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

चार भारतीय कफ सिरप के खिलाफ डब्ल्यूएचओ का अलर्ट

*सीडीएससीओ ने जांच की शुरू*

नई दिल्ली 06 Oct. (Rns/FJ) । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत के चार कफ और कोल्ड सिरप पर अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इन कफ सिरप को पीने से गाम्बिया में 66 लोगों की मौत हो गई। यह किडनी को भारी नुकसान पहुंचाता है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इन कफ सिरप को लेकर अपनी जांच शुरू की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, चार दवाएं भारत में मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा निर्मित कफ और कोल्ड सिरप हैं। डब्ल्यूएचओ भारत में कंपनी और नियामक प्राधिकरणों के साथ आगे की जांच कर रहा है।

एक सूत्र ने कहा, सीडीएससीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा गाम्बिया को उत्पादित और निर्यात किए जाने वाले कफ और कोल्ड सिरप के खिलाफ विस्तृत जांच का आदेश दिया है।

सूत्र के अनुसार, वैश्विक स्वास्थ्य निकाय से अनुरोध किया गया है कि वह जल्द से जल्द सीडीएससीओ के साथ संबंधित चिकित्सा उत्पादों के साथ-साथ मृत्यु के कारण संबंध की स्थापना पर रिपोर्ट साझा करे।

मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड हरियाणा के सोनीपत में स्थित है। सीडीएससीओ ने राज्य औषधि नियंत्रक के सहयोग से उत्पादों के बारे में तथ्य का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू की है।

हालांकि, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मेडेन फार्मास्युटिकल लिमिटेड उत्पादों के लिए स्टेट ड्रग कंट्रोलर द्वारा लाइसेंस प्राप्त एक निर्माता है, और इन उत्पादों के लिए उसे मंजूरी मिली हुई है।

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुआ ‘गॉड फादर’

06.10.2022 – मेगास्टार चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गॉडफादर’ सिनेदर्शकों तक पहुँच गई। हालिया रिलीज इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों द्वारा काफी सराहना मिल रही है। प्रतिफल स्वरूप ‘गॉडफादर’ ने बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर 38 करोड़ का धमाका किया है। ‘गॉडफादर’ शानदार और पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों में से एक है। चिरंजीवी  दक्षिण में अपनी अच्छी सफलता के अलावा, उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के हिंदी भाषी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहे हैं।

इस फिल्म से सलमान खान तेलुगु फिल्मों में अपना डेब्यू किया है। विदित हो कि यह फिल्म फिल्म साल 2019 में आई मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लुसिफर’ का तेलुगु रीमेक है, जिसका निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया था। मोहन राजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गॉडफादर’ के सभी गीतों को गीतकार विमल कश्यप ने लिखा है और संगीत दिया है थमन श्रीमन ने। कोनिडेला प्रोडक्शन और सुपर गुड फिल्म्स के बैनर तले फिल्म निर्माता आर बी चौधरी और एन वी प्रसाद के द्वारा निर्मित इस फिल्म में सलमान खान के अलावा तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी, एक्ट्रेस नयनतारा और सत्यदेव कंचरण भी मुख्य किरदार में हैं।

चिरंजीवी-स्टारर ‘गॉडफादर’ बढ़े परदे पर इतिहास रचने की दिशा में अग्रसर है। यह स्पष्ट है कि वास्तव में ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसे दर्शकों द्वारा इतना प्यार और स्वीकृति मिली हो। इस फिल्म ने जिसने रिलीज के बाद निस्संदेह भारतीय सिनेमा के इतिहास में नए मानक स्थापित करते हुए अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी देने वाले शख्स को बिहार से हिरासत में लिया गया

मुंबई 06 Oct. (Rns/FJ) । मुंबई पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को बिहार से हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस की एक टीम ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर राजेश कुमार मिश्रा के रूप में पहचाने जाने वाले शख्स को दरभंगा में ट्रेस करने में सफलता हासिल की और उसे हिरासत में ले लिया।

अधिकारी ने कहा, अंबानी परिवार को धमकी भरे कॉल आने के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए, मुंबई पुलिस की एक टीम ने बिहार पुलिस की मदद से आधी रात को बिहार के दरभंगा के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। टीम आरोपी को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।

अंबानी परिवार को मौत की धमकी के साथ-साथ बुधवार को दक्षिण मुंबई में उनके प्रतिष्ठित निवास एंटीलिया और सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि एचएनआरएफ अस्पताल के कॉल सेंटर पर दोपहर 12.57 बजे और शाम 5.04 बजे अस्पताल की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके बच्चों आकाश और आनंद की जान लेने की भी धमकी दी।

अस्पताल प्रशासन ने डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की और बुधवार शाम को तुरंत जांच शुरू की गई।

बता दें, केंद्र सरकार ने हाल ही में मुकेश अंबानी को जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया कराई है, जबकि उनकी पत्नी को पहले ही वाई प्लस कवर दिया जा चुका है।

50 दिनों में यह दूसरी बार है, जब मुंबई के प्रमुख कारोबारी परिवार अंबानी को धमकी दी गई है।

धमकियों को देखते हुए परिवार, उनके आवास और अस्पताल की सुरक्षा को और कड़ी कर दी गई है।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कर्नाटक में भूंकप के झटके, दहशत में लोग

शिवमोग्गा 06 Oct. (Rns/FJ) । कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के शिरालाकोप्पा कस्बे में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, भूकंप तड़के करीब साढ़े 3 बजे, तीन किलोमीटर के दायरे में महसूस किया गया।

भूकंप के झटके से इलाके के लोग दहशत में हैं और जिला प्रशासन स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोते समय उन्हें अचानक झटके महसूस हुए। लोग अपने घरों के बाहर दौड़ पड़े।

उन्होंने तीन से चार सेकेंड तक झटके महसूस किए। तहसीलदार कविराज ने कहा है कि उन्हें सूचित किया गया है कि शिरालाकोप्पा कस्बे में दो बार झटके महसूस किए गए। लेकिन, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भूकंप के बारे में जिला आयुक्त और राज्य के मौसम विभाग को सूचित कर दिया गया है। इस संबंध में रिपोर्ट आने के बाद और स्पष्टता सामने आएगी।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

बरेली के तीन पार्षदों ने मुलायम को किडनी देने के लिए लिखा अखिलेश को पत्र

बरेली 06 Oct. (Rns/FJ)  सपा संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वस्थ के लिए चारों तरफ कामना हो रही है। कहीं मंदिरों में हवन-पूजन किया जा रहा है तो कहीं मस्जिदों से दुआएं हो रहीं हैं। इसी बीच बरेली के तीन पार्षदों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पत्र लिखकर किडनी दान को कहा है। साथ ही मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक को भी पत्र लिखा है।

वार्ड संख्या 49 से पार्षद गौरव गौरव सक्सेना, वार्ड 52 से पार्षद शमीम अहमद, हजियापुर पार्षद रईस मियां अब्बासी ने कहा है कि वह वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी की छांव में आगे बढ़े हैं। इसी बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बीमारी की खबर उन्हें पता लगी तो वह उन्हें किडनी देने को तैयार हैं।

कहा, चिकित्सकों ने उनकी किडनी खराब होने की बात कही है। ऐसे में वह किडनी देने को तैयार हैं। उन्हें कभी भो हॉस्पिटल बुलाया जा सकता है। कहा, अपने नेता के लिए किडनी देना गर्व की बात है।

गौरव ने कहा कि हमे रिपोर्ट्स से पता चला कि हमारे वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह की किडनी खराब है। यदि किडनी की जरूरत होती है तो मैं अपनी किडनी को तैयार हूं। हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है।

सपा पार्षद गौरव सक्सेना का कहना है, वह छात्र जीवन से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। जबसे नेता जी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली है वह खुद कार्यकर्ताओं के संग यज्ञ पूजन कर रहे हैं। पूर्व में उन्हें भी उनके जन्मदिन पर कई वर्षों से रक्तदान करते आ रहे हैं।

गौरव सक्सेना ने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके अभिभावक की तरह हैं। उनके लिए किडनी दान करना गर्व की बात होगी।

शमीम अहमद ने कहा कि नेता जी स्वस्थ्य होकर जल्द हमारे बीच आएं तो अच्छा होगा। जरूरत पड़ने पर मैं अपनी किडनी देने को तैयार हूं। जैसे फोन आ जायेगा वैसे तुरन्त अस्पताल जाकर मैं यह नेक काम करूंगा। ऐसा करके हमें फर्क होगा। उनकी लम्बी आयु की हम कामना करते हैं।

सपा पार्षद रईस मियां अब्बासी का कहना है कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का काम किया है। इसलिए मुलायम सिंह यादव के लिए किडनी दान करना उनके लिए गौरव का पल होगा।

तीनो पार्षदों ने कहा कि वह नेता जी के स्वास्थ्य को लेकर लगातार वरिष्ठ नेताओ के संपर्क में हैं। जैसे ही जरूरत पड़ेगी वैसे ही उचित कदम उठायेंगे।

ज्ञात हो कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में बृहस्पतिवार सुबह भी कोई खास सुधार नहीं हुआ। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मुलायम के स्वास्थ्य में सुधार संतोषजनक नहीं है।

रविवार से उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट में ही रखा गया है। यूरिन इंफेक्शन पहले के मुताबिक जरूर कम हुआ है।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आदिपुरुष के निर्देशक को सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने भेजा नोटिस

जयपुर 06 Oct. (Rns/FJ) । सर्व ब्राह्मण महासभा ने गुरुवार को प्रभास और कृति सनोन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्देशक ओम राउत को नोटिस भेजकर सात दिनों में फिल्म से विवादास्पद ²श्यों को हटाने के लिए कहा या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा है।

सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा की ओर से एडवोकेट कमलेश शर्मा ने नोटिस भेजा है।

इस नोटिस में लिखा है, “इस फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का चित्रण गलत तरीके से किया जा रहा है। इस फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं को बेहद विकृत रूप में चमड़े के कपड़े पहने दिखाया गया है और उन्हें अभद्र तरीके से बोलते हुए देखा जा रहा है। सच तो यह है कि फिल्म में बहुत ही निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग किया गया है जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आहत करने वाली है। फिल्म में धार्मिक और जातिगत नफरत फैलाने वाले संवाद और चित्रण हैं। रामायण हमारा इतिहास और हमारी आत्मा है, हालांकि आदिपुरुष में भगवान हनुमान एक मुगल के रूप में दिखाया गया है।”

“कौन सा हिंदू बिना मूंछ के दाढ़ी रखता है जो भगवान हनुमानजी को दिखाया गया है।”

“यह फिल्म रामायण और भगवान राम, मां सीता, भगवान हनुमान का पूर्ण इस्लामीकरण है। आदिपुरुष फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे सैफ अली खान भी तैमूर और खिलजी की तरह दिखते हैं। फिल्म देश में धार्मिक भावनाओं को भड़काकर एक खास वर्ग के बीच नफरत फैलाने वाली है। इंटरनेट के माध्यम से इस तस्वीर का खूब प्रचार किया जा रहा है, जो हमारे समाज और देश के लिए पूरी तरह से हानिकारक है।”

नोटिस में कहा गया है, “आप ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हों। आपसे अनुरोध है कि लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करें, लोगों की आस्था को कलंकित न करें और फिल्म को वैसा ही चित्रित करें जैसा कि रामायण और रामचरित मानस में दर्शाया गया है।”

इस नोटिस में आगे कहा गया है, “अत: कानूनी नोटिस भेजकर अनुरोध किया जाता है कि उपरोक्त कृत्यों के लिए सार्वजनिक रूप से सात दिनों में माफी मांगते हुए सभी संवाद चित्रों को हटा दें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

***************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टिकट को लेकर अव्यवस्थायें उजागर

लखनऊ ,06 अक्टूबर (एजेंसी) । लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाना है लेकिन मैच से पहले इकाना स्टेडियम की अव्यवस्था सामने आई है।

लखनऊ में हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद लोग घंटों स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लाइन में लगे हैं लेकिन फिर भी उनकी समस्याएं कम नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि पहले ऑनलाइन टिकट बुक किया कन्विनिएंस फीस के नाम पर एक्स्ट्रा पैसा भी दिया, उसके बावजूद स्टेडियम की तरफ से यह मैसेज आता है की बॉक्स ऑफिस पर आकर ही टिकट लेना अनिवार्य है।

घंटों लाइन में लग कर जब काउंटर पर पहुंचते हैं, तब कहा जाता है कि टिकट की फोटो कॉपी और आधार कार्ड लेकर आइए तभी टिकट मिलेगा। ऐसे में सवाल ये है कि ऑनलाइन टिकट बुक कराने का मतलब क्या है।

कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाए कि पहले मैसेज आया कि मैच के दिन अपराह्न 11 बजे तक टिकट काउंटर से टिकट मिलेगा लेकिन आज एकाएक मैसेज आता है कि टिकट सिर्फ आज ही मिलेगा, कल नहीं मिलेगा जिस वजह से लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई और सुबह से ही लोग लाइन में लगे हैं।

मूसलाधार बारिश में भीगने के बाद भी टिकट नहीं मिल पा रहा है जिस वजह से लोगों में निराशा है।