Zee Music Company released music video 'Palkein'

जी म्यूजिक कंपनी ने जारी किया म्यूजिक वीडियो ‘पलकें’

26.09.2022 –  त्योहार के सीजन में लगभग सभी म्यूजिक कंपनी संगीत प्रेमियों के लिए नया गाना जारी करती है। इसी परंपरा के तहत जी म्यूजिक कंपनी ने भी एक म्यूजिक वीडियो ‘पलकें’ जारी कर दिया है।

अंधेरी (पश्चिम), मुम्बई स्थित क्लासिक रहेजा क्लब में इस गाने की रिलीज पार्टी रखी गई। जहाँ एक्टर कॉमेडियन सुनील पाल सहित इंडस्ट्री के कई जाने पहचाने चेहरों ने शिरकत की। इस गाने को मदमस्त दिलकश मेलोडियस आवाज में गया है सृजित ने।

इस गाना ने जहां 90 की मेलोडी याद दिला दी वहीं सृजित की आवाज ने कुमार शानू की याद ताजा कर दी। ‘पलकें’ को मेलोडियस संगीत से सजाया है नायब अली खान ने जोकि जाने माने संगीतकार गुलाम अली के बेटे हैं। गीत के रोमांटिक बोल नवीन नीर ने लिखे हैं।

इस गीत के वीडियो में साहिल अख्तर खान व श्वेता दुबे दिखाई दे रही हैं जिन्होंने नए होने के बावजूद बेहतर काम किया है और ताजगी का एहसास कराने में सफल हुए हैं।

इस विडियो को डायरेक्ट तो नायाब ने किया है मगर उसे अपनी कोरियोग्राफी से सजाया विक्रम बोराडे ने। इस गीत को अच्छा प्यार मिल रहा है पहले दिन ही एक लाख व्यू होते दिखाई दे रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply