When the girl refused to talk, the angry young man cut her throat

लड़की ने बात करने से मना किया, तो गुस्साए युवक ने काट दिया गला

भदोही, 31 Aug. (Rns/FJ) । उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने लड़की का सिर्फ इसलिए गला काट दिया, क्योंकि उसने उससे बात करने से इनकार कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि पीड़िता को वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी राजकुमार गौतम उसके पड़ोस में रहने वाली 20 वर्षीय युवती से बात करना चाहता था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था।

भदोही के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि युवती जब बाजार में सब्जी खरीद रही थी तभी गौतम आया और धारदार हथियार से उसका गला काट दिया और मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply