Those guilty of burning alive Ankita of Dumka should be punished Rahul Gandhi

दुमका की अंकिता को जिंदा जलाने के दोषियों को कड़ी सजा मिले : राहुल गांधी

नई दिल्ली ,30 अगस्त (आरएनएस/FJ)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड के दुमका में एक लड़की को जिंदा जलाने वाले अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। राहुल गांधी ने मंगलवार को हिंदी में ट्वीट किया, अंकिता के साथ किए गए बर्बर व्यवहार और उसकी मौत ने हर भारतीय का सिर शर्म से झुका दिया है, उसे और उसके परिवार को न्याय तभी मिलेगा, जब अपराध करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलेगी।

उन्होंने कहा, आज का समय महिलाओं के लिए माहौल को सुरक्षित बनाने का है।

12वीं कक्षा की छात्रा अंकिता को एक युवक परेशान कर रहा था। अंकिता ने जब युवक को ठुकरा दिया और उसके परिवार से उसकी शिकायत कर दी, उसके बाद युवक ने उस पर पेट्रोल फेंककर उसे जिंदा जला दिया।

गंभीर रूप से झुलसी हुई अंकिता ने शनिवार देर रात अंतिम सांस ली। उससे पहले उसने रांची के रिम्स में पांच दिनों तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया। दुमका में सोमवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के विरोध में झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर दूसरे दिन भी बंद रहा।

अंकिता को आग लगाने वाला आरोपी शाहरुख अब जेल में है, लेकिन लोग सड़कों पर उतरकर उसे जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चल रहा है। ट्विटर पर हैशटैग अंकिता हम शर्मिदा हैं ट्रेंड कर रहा है।
झारखंड सरकार ने त्वरित कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन किया है। लोग इस बात से भी नाराज हैं कि जब अंकिता अस्पताल में मौत से जूझ रही थी तो किसी भी सरकारी प्रतिनिधि ने उसकी और उसके परिवार वालों की सुध नहीं ली। मौत से पहले अंकिता के बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही है कि उसे जलाने वाला शाहरुख जेल जा चुका है, लेकिन फिर भी उसके लोग अंकिता के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

*****************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply