Terrorist attack conspiracy foiled in Hyderabad

हैदराबाद में आतंकी हमले की साजिश नाकाम

*भीड़ पर फेंका जाना था बम, जिंदा ग्रेनेड के साथ तीन गिरफ्तार*

नई दिल्ली 2 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। हैदराबाद में पुलिस ने पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। पुलिस ने यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनका इरादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर ग्रेनेड फेंकने का था। हैदराबाद पुलिस ने इन तीन लोगों को जिंदा ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है।

इन तीनों लोगों की पहचान अब्दुल जाहेद, मोहम्मद समीउद्दीन और माज़ हसन फारूक के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि इनमें से एक अब्दुल जाहेद पहले भी आतंकी गतिविधि में शामिल रहा है।

इसके अलावा वह आईएसआई और लश्कर ए तैयबा के साथ नियमित संपर्क में था।

पुलिस ने बाताया है कि जाहेद को ये हैंड ग्रेनेड्स पाकिस्तान के हैंडलर्स से मिले थे। वह अपने ग्रुप के मेंबर के जरिए सार्वजनिक समारोहों को निशाना बनाते हुए इन हैंड ग्रेनेड को फेंकने की योजना बना रहा था, जिससे शहर में आतंक और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया।

वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। इस बीच पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के दल पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एस जयशंकर ने साधा था पाकिस्तान पर निशाना

उन्होंने कहा कि हमले की घटना दक्षिणी कश्मीर जिले के पिंगलाना इलाके में हुई। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया, पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की।

इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मौके पर रवाना किया गया है और इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply