भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी

*करीब 1 किलोमीटर तक करेंगी पदयात्रा*

मांड्या 06 Oct. (Rns/FJ) : कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन में आज राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी कदम से कदम मिला रही हैं। यात्रा कर्नाटक, मांड्या जिले के पांडवपुरा इलाके में शुरू हो गई है और सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य कारणों के चलते वह एक किलोमीटर तक पद यात्रा करेंगी। सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है भारी संख्या में महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हो रही हैं।

कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है। जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है। संघठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हर दिन यात्रा मजबूत होती जा रही है और लोग दूर-दूर से इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। आम जनता में भी इस यात्रा का असर दिख रहा है और हम उन से प्रेरित हो रहे हैं।”

इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने पर कहा कि, “यह देश के लिए गर्व की बात है।”

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की तब सोनिया गांधी देश में नहीं थीं। सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के समय अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश गई थीं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत अब तक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अब तक 600 किमी से अधिक की दूरी तय की गई है। वहीं यात्रा 24 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी और राज्य में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

दरअसल भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य नेता कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 7 सितंबर को इस यात्रा की शुरुआत की गई थी और यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा।

************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version