धराली में भारी तबाही: सेना के 7 जवान और एक जेसीओ लापता, मजदूरों की तलाश जारी

उत्तरकाशी,07 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 5 अगस्त को आई आपदा ने धराली गांव को भारी नुकसान पहुंचाया है। इंडियन आर्मी के जवान भी इसकी चपेट में आ गए।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता के अनुसार, अभी भी 7 जवान और एक जेसीओ लापता हैं। इनके अलावा, कई पर्यटकों के साथ  मजदूर भी लापता हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी का रेसक्यू कर लिया जाएगा।

सेंट्रल कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता ने बताया कि बाढ़ के लगभग डेढ़ घंटे बाद एक और बाढ़ और मलबे का सैलाब आया, जिसने दक्षिण हरसिल में स्थित सेना शिविर को नष्ट कर दिया है। इस कारण धराली का हर तरह से संपर्क कट गया है।

शुरुआती बचाव कार्य के लिए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्ष वर्धन, 14 जम्मू-कश्मीर राइफल्स, और उनके 150 जवानों को घटनास्थल पर तैनात किया गया। उन्होंने आगे बताया कि जब मलबा हमारे दक्षिणी शिविर में घुसा, तो 7 जवान और एक जेसीओ लापता हो गए।

फिलहाल हम धराली गांव का संपर्क बहाल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, ताकि हरसिल से धराली की यात्रा आसान हो सके। उन्होंने बताया कि 30-40 मजदूर भी लापता हैं। सभी की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, स्थानीय लोगों के साथ है और इस तबाही से उबरने में हर संभव मदद करेगी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सेना कमांडर ने बताया कि धराली में आईटीबीपी, एनडीआरएफ और भारतीय सेना रेस्क्यू कार्य में जुटी है। उन्होंने आगे बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन से बंद हाईवे और बह गई सड़कें चुनौती बन रही हैं। सेना कमांडर ने आगे कहा कि रेस्क्यू टीमों को धराली पहुंचने में देरी हो रही है।

भारतीय सेना का राहत अभियान उन्होंने आगे बताया कि धराली के पास बादल फटने के बाद मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू किया गया था, जो अभी भी जारी है।

इस काम में सेना के जवान के साथ-साथ हाई एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद हैं। वायु सेना भी रेस्क्यू में जुटी है। एमआई-17 और एएलएच एमके-3 अलर्ट पर हैं। इसके अलावा कई विमान देहरादून में मौजूद हैं, जो राहत कार्य में हर संभव मदद कर रहे हैं।

*************************

 

म्यूज़िक की दुनिया की एक नायाब सितारा : डीजे चाहत

07.08.2025 – पिछले सात वर्षों से पेशेवर रूप से डीजे के रूप में सक्रिय चाहत इन दिनों सुर्खियों में हैं। 22 वर्षीय चाहत देश की सबसे कम उम्र की लेडी डीजे बनकर अन्य महिलाओं के लिए एक नई मिसाल कायम कर चुकी हैं। डीजे चाहत, म्यूजिक मिक्सिंग, प्लेलिस्ट निर्माण, डीजे मशीन के सही उपयोग और मास्टरिंग में दक्ष हैं। उन्हें बॉलीटेक, टेक्नो, पंजाबी और बॉलीवुड जैसे विभिन्न जॉनर में गीत बजाने में महारत हासिल है।

एक बेहतरीन धुन तैयार करने के लिए उन्हें हजारों गाने सुनने पड़ते हैं। गानों को सुनकर उन्हें क्रमबद्ध रूप से सजाना और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करना होता है। किसी एक ट्रैक को बजाने से पहले तीन से चार घंटे की कड़ी मेहनत करनी होती है, तब जाकर एक अच्छी परफॉर्मेंस तैयार होती है। एक बेहतरीन धुन तैयार करने के लिए सभी इंस्ट्रूमेंट्स, बीट्स और डीजे मशीन पर विशेष ध्यान देना होता है।

अनुभव से ही इस क्षेत्र में कौशल में निखार आता है और डीजे चाहत इस दिशा में अनुभवी हैं। इसके अतिरिक्त वह गिटार और दरबुका जैसे वाद्ययंत्रों को भी बेहतरीन ढंग से बजा लेती हैं। उनकी गायन शैली भी सराहनीय है। योग, जिम और संगीत सुनना उनके प्रमुख शौक हैं। वह देश और विदेशों में बतौर डीजे परफ़ॉर्मेंस करती रहती हैं। यह कार्य उनके दिल के अत्यंत करीब है।

वे पार्टी, क्लब, होटल, विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में डीजे का कार्य करती हैं। चाहत बताती हैं कि डीजे बनना आसान नहीं है। एक दक्ष डीजे का कार्य केवल लोगों का मनोरंजन करना नहीं होता, बल्कि उनकी भावनाओं को भी समझना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई भावनात्मक और धीमा गीत चल रहा हो और दर्शक भावुक हो जाएं, तो उसी भाव-तरंग के अनुसार अगले गानों का चयन करना आवश्यक होता है। आप तुरंत कोई रॉक सॉन्ग या मस्ती भरा गीत नहीं बजा सकते। यदि कोई मस्ती वाला गीत चल रहा हो, तो एकदम से अलग जॉनर का गाना बजाना उपयुक्त नहीं होता।

चूंकि यह लाइव परफ़ॉर्मेंस होता है, इसलिए आपकी छोटी सी गलती भी दर्शकों के असंतोष का कारण बन सकती है। इसलिए इस क्षेत्र में अच्छी समझदारी और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन आवश्यक होता है। डीजे इंडस्ट्री में भी ग्लैमर का प्रभाव काफी अधिक होता है। डीजे चाहत अपनी संघर्ष यात्रा की विस्तृत चर्चा करते हुए कहती हैं कि वह एक प्रोफेशनल डीजे हैं और उन्होंने डीजे की बाकायदा पढ़ाई की है तथा इस क्षेत्र में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। उनका मानना है कि अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि उन्हें पूरा करने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

उनके अनुसार, “काम ऐसा होना चाहिए जिससे जीवन बोझ न लगे, बल्कि आनंद मिले। अपने कौशल और प्रतिभा को लगातार बढ़ाएं, और अपने सपनों को साकार करें। आज का समय बदल चुका है, किसी एक नौकरी में अपने अमूल्य जीवन को नष्ट न करें। यदि आपने अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत और लगन से कार्य किया, तो न केवल आप खुश रहेंगे बल्कि अपनी आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बना सकेंगे।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

यूपी एसटीएफ की कार्रवाई : धनबाद का कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन प्रयागराज में ढेर

एक 47 समेत कई हथियार जब्त

प्रयागराज ,07 अगस्त (एजेंसी)। झारखंड का धनबाद निवासी कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू सिंह यूपी के प्रयागराज में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। मुठभेड़ प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके में बुधवार देर रात हुई।

पुलिस की गोली से घायल आशीष को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। झारखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी आशीष रंजन की मौत की पुष्टि की है। एसटीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।

इनपुट मिला था कि आशीष अपने एक सहयोगी के साथ प्रयागराज में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। यह भी बताया गया कि वह शिवराजपुर चौराहा, थाना शंकरगढ़ के रास्ते शहर में दाखिल होने वाला है।

इस सूचना के बाद एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही आशीष वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय एके-47 राइफल और 9 एमएम पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एसटीएफ के तीन जवान बाल-बाल बचे।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आशीष बुरी तरह घायल हो गया। आशीष को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके से एक एके-47 राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और खाली खोखे के अलावा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। आशीष रंजन धनबाद के जेसी मल्लिक रोड का निवासी था और झारखंड सहित कई राज्यों में दर्ज संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था।

धनबाद मंडल कारा में 3 दिसंबर 2023 को हुए चर्चित गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड में भी आशीष रंजन का नाम प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था।

सीआईडी की जांच में खुलासा हुआ था कि आशीष के इशारे पर जेल के भीतर गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या सुंदर यादव उर्फ रितेश यादव ने की थी।

**********************

 

बेंगलुरु में लॉन्च हुई उल्हास युवीपेप बास्केटबॉल अकादमी और ऐप

भारतीय बास्केटबॉल को वैश्विक मंच पर ले जाने का लक्ष्य

बेंगलुरु/ नई दिल्ली, 06 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय बास्केटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, बेंगलुरु में आज उल्हास युवीपेप बास्केटबॉल अकादमी (UYBA) और इसका आधिकारिक एथलीट विकास ऐप औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया।

यह पहल भारत में बास्केटबॉल को जमीनी स्तर से अंतरराष्ट्रीय मानकों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।  अकादमी के सह-संस्थापक उल्हास के.एस. पहले भारतीय हैं जिन्होंने यूरोप में पेशेवर बास्केटबॉल खेला और यूनाइटेड किंगडम की एक यूनिवर्सिटी टीम की कप्तानी की। उनका विज़न है कि भारत आने वाले वर्षों में, खासकर 2036 ओलंपिक खेलों में, वैश्विक बास्केटबॉल परिदृश्य पर प्रतिस्पर्धा कर सके।

स्कूल स्तर से शुरू होती है तैयारी UYBA का उद्देश्य स्कूल बास्केटबॉल को एक मनोरंजन भर नहीं, बल्कि पेशेवर करियर की दिशा में एक संरचित मार्ग बनाना है। इसके तहत विद्यार्थियों को निम्नलिखित सुविधाएं दी जाती हैं।

*********************************

 

कोलकाता बनेगा भारत का पहला करंट शॉक-मुक्त शहर

3 लाख लैंप पोस्ट पर लगेंगे पीवीसी कवर

कोलकाता 06 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । महानगर कोलकाता भारत का पहला करंट शॉक-मुक्त शहर बनने से मात्र कुछ कदम की दूरी पर है। कोलकाता नगर निगम ने बिजली के झटकों से बचाव के लिए महानगर कोलकाता के सभी 3 लाख लैंप पोस्टों पर पीवीसी (पॉलीविनाइल क्लोराइड) कवर लगाना शुरू कर दिया है।

नगर निगम के विद्युत विभाग द्वारा संचालित इस पहल का लक्ष्य 2025 के अंत तक यह काम पूरा करना है। मेयर-इन-काउंसिल (विद्युत) संदीप रंजन बख्शी के अनुसार, यह कार्य 15 जुलाई को टॉलीगंज और कालीघाट में शुरू हुआ और पूरे शहर में चरणों में किया जा रहा है। पीवीसी एक गैर-चालक इंसुलेटिंग सामग्री है जो बिजली को गुजरने से रोकती है।

आकस्मिक संपर्क की संभावना को कम करने के लिए, विशेष रूप से मानसून के महीनों के दौरान, जब जलभराव से बिजली के झटके लगने का खतरा बढ़ जाता है, लैंप पोस्टों के निचले हिस्से पर कवर लगाए जा रहे हैं। नगर निगम खुले या क्षतिग्रस्त लैंप पोस्टों से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए त्वरित कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

संदीप रंजन बख्शी ने कहा कि इस वर्ष अब तक कोलकाता में लैंप पोस्टों से बिजली के झटके लगने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने इसका श्रेय नगर निगम टीमों द्वारा समय पर रखरखाव और निगरानी को दिया। उन्होंने आगे कहा कि पीवीसी कवरिंग पूरी होने के बाद, कोलकाता भारत का पहला ऐसा बड़ा शहर बन सकता है जहां पूरी तरह से शॉक-प्रोटेक्टेड स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम होगा।

पिछले वर्षों में, बरसात के मौसम में लैंप पोस्ट से बिजली के झटके लगने से जलभराव और शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याएं पैदा हुई थीं। निगम की यह मौजूदा योजना ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए बनाई गई है। स्थानीय निवासियों ने इस सुरक्षा उपाय पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, खासकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में यह बेहद कारगर साबित होगा।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको कारोबार में डबल मुनाफा होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा7 आज आप काम करने के तरीको में बदलाव करेंगें जो आपके लिए फायेदेमंद साबित होंगें. इस राशि के छात्र हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की तैयारी कर सकते हैं.आज अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता के साथ विचार विमर्श अवश्य कर लें। आज आप किसी काम में अपने दोस्त से सलाह लें सकते हैं.

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 1

वृष राशि –

वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगें, जो आपको तरक्की के रास्ते पर लेकर जायेंगें7 आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर किसी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगें। आज आप कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें, जिससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। आज अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा, टीचर किसी विषय को बहुत अच्छे से समझायेंगें

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि –

वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता आएगी। आज आपको परिवार की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज का समय आपको लाभ दिलायेगा, लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। आज आप घर के पेंडिंग कार्यों को करने में सफल रहेंगें. आज विद्यार्थियों और युवाओं को किसी खास प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने की संभावना है। आज आप जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने जायेंगें , जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

कर्क राशि –

वालों आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा । आज प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों का प्रोजेक्ट पूरा होगा, जिससे बॉस आपसे खुश होंगें. आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको थकान हो सकती है. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगें. इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है, आज आपको नई जानकारियां भी मिल सकती हैं। आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं.

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

सिंह राशि –

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप सबसे पहले उन कार्यों को करें , जो काफ़ी टाइम से पेंडिंग पड़े हैं. आज आपको खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। आज आप अपने घर में पाजिटिविटी बनायें रखने के लिए घर की व्यवस्था को सुधारेंगें। आज छात्रों की पढाई से सम्बंधित समस्या दूर होगी, जिससे आप मन लगाकर पढाई करेंगें आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

कन्या राशि –

वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा. आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको दुगुना लाभ होगा. आज आपको रोजगार में पदोन्नती के अवसर प्राप्त होंगें, जिससे समाज में आपका रुतबा बढेगा। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जिससे आप अपने काम को दुगुनी रफ़्तार से करने का प्रयास करेंगें. आज आप शाम को दोस्तों के साथ बाहर घूमने जायेंगें, जिससे आपका माइंड फ्रेश होगा.

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

तुला राशि –

वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। आज आपका रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में बढ़ेगा। आज आप नेगेटिव व्यक्तियों से दूर रहें और अपने मनोबल को मजबूत करें. आज आपको कम्पनी की तरफ से विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी।इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, आज कम्पनी की तरफ से आपको जॉब ऑफर मिल सकता है

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि –

वालों आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियाँ लेकर आया है. यदि आज आप कोई शॉप ओपन करना या शिफ्ट करना चाहते है, तो उससे जुडी सारी जानकारी पहले ही प्राप्त करलें7 आज आप अपने व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन लेकर आयें, जिससे एम्पलॉय के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहें. आज आपको इन्वेस्टमेंट से जुडी अच्छी डील मिल सकती है, इसलिए आप सोचने में ज्यादा वक्त न लगायें अन्यथा डील आपके हाँथ से निकल सकती है7 आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

शुभ रंग- द्बठ्ठस्रद्बद्दश

शुभ अंक- 8

धनु राशि –

वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. आज आपके अधिकतर काम पूरे हो जायेंगें जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी. आज आप कोई भी नया काम शुरू करने से पहले, उससे जुडी सारी जानकारी इक्कठी करलें. आज आप खुद के फैसलों पर यकीन रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. आज आप किसी भी काम की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी लेनें से बचें अन्यथा आपको मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है. आज आप फैमली के लिए समय निकालेंगें, जिससे बच्चों के भविष्य से जुड़े कुछ अहम् फैसले भी करेंगें.

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

मकर राशि –

वालों आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत को लेकर विचार – विमर्श कर सकते हैं, जिससे आने वाले समय में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिल सके. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढाई से रिलेटिड आ रही किसी प्रकार की समस्या से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने परिवार को खुश रखने का प्रयास करेंगें, जिसमें आप सफल होंगें. इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से बड़ा लाभ हो सकता है।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 6

कुम्भ राशि –

वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज व्यापारिक दृष्टि से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, भौतिक सुख – सुविधाओं की बढ़ोत्तरी होगी. आज आप अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में अपने आसपास की परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर अच्छा असर पड़ेगा। इस राशि के कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज बेहतरीन मौका मिलेगा, जिससे आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पायेंगें. आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा और आप अपनी पूरी उर्जा का उपयोग करेंगें .

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

मीन राशि –

वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी में उन्नति प्राप्त करने के अवसर मिलेंगें. आज आपकी नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी और आपके रुके हुए काम पूरे होने से संतुष्टि मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगें, बेहतर होगा अगर आप सामान की लिस्ट बना लें. आज अचानक आपके घर में मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे चहल – पहल बनी रहेगी. आज आप अपनी भावनाओं के ऊपर कण्ट्रोल करें और भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें.

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

****************************

 

अमित शाह पर 2018 में की गई टिप्पणी से जुड़े केस में चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दी

रांची 06 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड के चाईबासा कोर्ट में चल रहे एक मानहानि मुकदमे में जमानत मिल गई है। यह मामला वर्ष 2018 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है।

इस केस में झारखंड के चाईबासा के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी करते हुए व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने का निर्देश दिया था ।

चाईबासा निवासी प्रताप कटियार नामक शख्स ने राहुल गांधी के खिलाफ 9 जुलाई, 2018 को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

***********************

 

SIR पर संसद में चर्चा से बच रही है सरकार : गौरव गोगोई

नई दिल्ली 06 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । संसद के मॉनसून सत्र में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने भारी हंगामा किया। विपक्ष का आरोप है कि यह संशोधन आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं, खासकर दलितों, पिछड़े वर्गों और गरीब समुदायों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश है।

इसी बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा से बच रही है, जो लोकतंत्र की पारदर्शिता और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाता है।

बुधवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान गौरव गोगोई ने पूछा कि सरकार क्या छिपाने की कोशिश कर रही है और इस चुप्पी के पीछे का डर क्या है।

देश को इस बात पर चिंता जतानी चाहिए कि एक चुनी हुई सरकार मतदाता सूची के संशोधन और मतदान प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद में चर्चा से बच रही है।

गोगोई ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी संदेह जताया और कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर खुली चर्चा चाहता है ताकि आम लोगों को अपने मताधिकार और मतदान केंद्रों की जानकारी स्पष्ट हो सके।

यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला नहीं है, इसलिए सरकार को सदन में खुली चर्चा से बचने का कोई कारण नहीं होना चाहिए। अगर सरकार इस विषय को संसद में नहीं उठने देगी, तो लोग अपने सवाल कहां पूछेंगे?

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने विपक्ष की ओर से मांग की कि इस मुद्दे पर पारदर्शी और खुली चर्चा हो, ताकि लोगों का भरोसा लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर बना रहे।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग मनमाने ढंग से काम करेगा और सत्तापक्ष की कठपुतली बनकर रहेगा, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए संसद, जो लोकतंत्र का मंदिर है, उसमें इस मुद्दे पर खुली चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने संविधान में निहित चेक एंड बैलेंस की व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग निरंकुश हो रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरनाक है।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर उन्होंने विशेष रूप से चिंता जताई और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग लोकतंत्र को कमजोर करने पर आमादा है, जो अत्यंत दुखद है।

इमरान मसूद ने कहा कि विपक्ष संसद के बाहर लगातार एसआईआर के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा रहा है, लेकिन सरकार और चुनाव आयोग की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर संसद में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होगी, तो जनता अपनी आपत्तियां और सवाल कहां उठाएगी।

************************

 

बेटिंग ऐप्स प्रमोशन का मामला : ईडी के सामने पेश हुए एक्टर विजय देवरकोंडा

हैदराबाद ,06 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। अभिनेता विजय देवरकोंडा बुधवार को बेटिंग ऐप्स प्रमोशन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।

वह सुबह करीब 11 बजे हैदराबाद के बशीरबाग स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे। ईडी विजय से बेटिंग ऐप्स के साथ उनके करार और प्रचार के लिए मिले भुगतान के बारे में पूछताछ कर सकती है।

विजय इस मामले में ईडी के सामने पेश होने वाले दूसरे अभिनेता हैं। इससे पहले, 30 जुलाई को अभिनेता प्रकाश राज से पांच घंटे तक पूछताछ हुई थी।

प्रकाश राज ने बताया कि उन्होंने साल 2016 में एक सट्टेबाजी ऐप के लिए विज्ञापन किया था, लेकिन इसके लिए उन्होंने कोई भुगतान नहीं लिया था।

उन्होंने बताया कि उन्हें बाद में एहसास हुआ कि यह विज्ञापन नहीं करना चाहिए था।

ईडी ने हाल ही में अभिनेता राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और लक्ष्मी मांचू को इस मामले में समन जारी किया था।

राणा दग्गुबाती को 23 जुलाई को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने नई तारीख मांगी। इसके बाद उन्हें 11 अगस्त को पेश होने का नया नोटिस जारी किया गया। वहीं, लक्ष्मी मांचू को 13 अगस्त को ईडी के सामने हाजिर होने को कहा गया है।

ईडी ने 10 जुलाई को 29 मशहूर हस्तियों, जिनमें अभिनेता, प्रभावशाली लोग और यूट्यूबर्स शामिल हैं, के खिलाफ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार का मामला दर्ज किया।

यह कार्रवाई पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट, 1867 के उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के तहत की गई है। जांच मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत चल रही है और यह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में दर्ज पांच एफआईआर पर आधारित है।

इस मामले में विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, लक्ष्मी मांचू, अनन्या नगेला के साथ-साथ टीवी कलाकार श्रीमुखी, श्यामला, वर्षिणी सौंदर्यजन, वसंत कृष्णन, शोभा शेट्टी, अमृता चौधरी, नयनी पावनी, नेहा पठान, पांडु, पद्मावती, हर्षा साई और बय्या सनी यादव के नाम भी शामिल हैं।

इनमें से अधिकांश के खिलाफ हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस ने पहले ही मामले दर्ज किए।

मार्च 2025 में साइबराबाद पुलिस ने विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज और अन्य के खिलाफ सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार के लिए एफआईआर दर्ज की थी।

विजय और राणा ने बताया था कि उन्होंने केवल कानूनी रूप से अनुमत ऑनलाइन स्किल-बेस्ड गेम्स का प्रचार किया था।

****************************

 

सहायक आचार्य में सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसिलिंग

झारखण्ड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आधार पर सहायक आचार्य संवर्ग अंतर्गत इण्टरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा-1 से 5) तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) के पद पर नियुक्ति हेतु आयोग द्वारा कक्षा 6 से 8 के गणित एवं विज्ञान के सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसिलिंग

जिला स्तरीय काउंसिलिंग की तिथि दिनांक 08.08.2025 स्थान समाहरणालय भवन, ए.ब्लॉक. कमरा संख्या G-14, G-15 निर्धारित

सफल घोषित एवं अनुशंसित कुल 129 अभ्यर्थियों की सूची एवं जाँच-पत्रक, दिशा-निर्देश एवं शेडयूल आवश्यक कार्यार्थ संलग्न है, जो जिले के अधिकारिक बेबसाईट www.ranchi.nic.in पर भी उपलब्ध है

इससे सम्बंधित किसी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल संख्या- 83040 361 604 पर संपर्क करें

झारखण्ड कर्मचारी चयन अयोग के विज्ञापन सं० 13/2023 के आलोक में झारखण्ड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आधार पर सहायक आचार्य संवर्ग अंतर्गत इण्टरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा-1 से 5) तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) के पद पर नियुक्ति हेतु आयोग द्वारा सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसिलिंग की तिथि दिनांक 08.08.2025 स्थान समाहरणालय भवन, ए.ब्लॉक. कमरा संख्या G-14, G-15 निर्धारित की गयी है।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार झारखण्ड कर्मचारी चयन अयोग के विज्ञान सं० 13/2023 के आलोक में विभाग द्वारा प्राप्त सफल घोषित एवं अनुशंसित कुल 129 अभ्यर्थियों की सूची एवं जाँच-पत्रक, दिशा-निर्देश एवं शेडयूल आवश्यक कार्यार्थ संलग्न है, जो कार्यालय के वेबसाईट जिले के अधिकारिक बेबसाईट www.ranchi.nic.in पर भी उपलब्ध है।

सभी सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि संलग्न जाँच-पत्रक को सही-सही भरकर काउंसिलिंग की तिथि एवं निर्धारित समय पर अपने सभी शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक मूल प्रमाण-पत्र सहित (02 प्रति) में स्वः अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

मूल शैक्षणिक / प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं स्वः अभिप्रमाणित छायाप्रति जाँच पत्रक के क्रम विन्यास के अनुसार 02 फोल्डर में संधारित करते हुए काउसिंलिग में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

फोल्डर के ऊपरी भाग में साफ-साफ बड़े अक्षरों में सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों का नाम, पिता का नाम, क्रमांक, कोटि एवं विषय आवश्यक रूप से अंकित करेंगे।

इस संबंध में सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों को उनके वाट्सएप/एस.एम.एस एवं ई. मेल के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से भी सूचित किया गया है।

निर्धारित शेड्यूल निम्नवत है:-

*सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों का क्रमांक- 1 से 65, गणित एवं विज्ञान, काउंसलिंग की तिथि –

08/08/2025 समय:- पूर्वाहन 10:30 से, स्थान- कार्यालय जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची के समाहरणालय भवन- ब्लॉक- ए, कमरा संख्या- G-14, G- 15

* सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों का क्रमांक- 66 से 129, गणित एवं विज्ञान, काउंसलिंग की तिथि –

08/08/2025 समय:- अपराह्न 02:30 से, स्थान- कार्यालय जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची के समाहरणालय भवन- ब्लॉक- ए, कमरा संख्या- G-14, G- 15

नोट:- चयनित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि दिए गए निर्धारित समय, तिथि, स्थान में अनिवार्य रूप से उपस्थित होते हुए काउंसलिंग संपन्न कराए।

इससे सम्बंधित किसी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल संख्या- 83040 361 604 पर संपर्क कर सकते हैं।

*************************

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन जी का रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा में हुआ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को पारंपरिक रीति- रिवाज एवं रस्म के साथ दी मुखाग्नि

 दिवंगत शिबू सोरेन जी के अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग कोनों से हजारों की संख्या में पहुंचे थे लोग

 राज्य की जनता ने नम आंखों और व्यथित मन से दिवंगत शिबू सोरेन जी के पार्थिव शरीर को किया नमन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नेमरा, गोला, रामगढ़ 05.08.2025 – पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होने के साथ झारखंड में एक युग का अवसान हो गया।

रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत शिबू सोरेन जी का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने पिता के पार्थिव शरीर को पारंपरिक रीति- रिवाज तथा रस्म के साथ मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी।

इससे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास से दिवंगत शिबू सोरेन जी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया। यहां हजारों -हज़ार की संख्या में लोगों ने भावुक और नम आंखों से “गुरुजी” को नमन कर अंतिम विदाई दी।

“अंतिम जोहार ” के लिए उमड़ा जन सैलाब

क्या आम और क्या खास, दिवंगत शिबू सोरेन जी के अंतिम जोहार के लिए नेमरा गांव में जन सैलाब उमड़ पड़ा था। उनके अंतिम दर्शन के लिए राज्य के अलग-अलग कोनों से लोग पधारे थे।

इनमें अति विशिष्ट व्यक्ति से लेकर आम जन तक, हर कोई शामिल था। हर किसी ने झारखंड राज्य के प्रणेता, पथ प्रदर्शक औऱ मार्गदर्शक दिशोम गुरु जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हर किसी का दिल उदास, व्यथित और आंखें नम थी।

रो पड़ा पूरा नेमरा

यूँ तो दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन की जानकारी मिलने के बाद से ही उनके पैतृक गांव नेमरा में उदासी और सन्नाटा पसर चुका था। हर कोई गमगीन था। घरों में चूल्हे तक नहीं जले थे।

वहीं, आज जैसे ही दिशोम गुरु जी का पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा, पूरा नेमरा रो उठा। परिजन एवं सगे- संबंधी समेत राज्य के दूर दराज से आए लोगों की आंखों से आंसू छलक रहे थे। सभी ने दिशोम गुरु जी को नमन कर अन्तिम विदाई दी।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी आज नेमरा, गोला रामगढ़ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

*********************

 

लंबे समय तक केंद्रीय गृहमंत्री बने रहने का अमित शाह ने बनाया रिकॉर्ड, लालकृष्ण आडवाणी को भी पीछे छोड़ा

नई दिल्ली ,05 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए 5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक है। वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री पद पर रहने वाले राजनेता बने हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को पीछे छोड़ते हुए अमित शाह ने यह रिकॉर्ड बनाया है।

अमित शाह ने 30 मई 2019 को देश के गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में राजनाथ सिंह गृह मंत्री बनाए गए थे।

2019 लोकसभा चुनाव में जब भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की, उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल में अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया था और वर्तमान में भी वह इस पद पर कार्यरत हैं। 10 जून 2024 को अमित शाह ने दूसरी बार गृह मंत्री पद की शपथ ली थी।

फिलहाल, गृह मंत्री के तौर पर अमित शाह ने 2,258 दिन (30 मई 2019 से 5 अगस्त 2025 तक) पूरे किए हैं। इससे पहले, सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहने का रिकॉर्ड लाल कृष्ण आडवाणी के नाम था। उन्होंने इस पद पर 2,256 दिनों (19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक) तक सेवाएं दीं। तब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे।

गृह मंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल वाले नेताओं में कांग्रेस नेता गोविंद बल्लभ पंत भी शामिल हैं, जिन्होंने 10 जनवरी 1955 से 7 मार्च 1961 तक कुल 6 साल 56 दिन इस पद पर सेवाएं दीं।

भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1,218 दिनों (15 अगस्त 1947 से 12 दिसंबर 1950) तक गृह मंत्री के रूप में कार्य किया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यकाल अब तक साहसिक और ऐतिहासिक निर्णयों से भरा रहा है। उनके कार्यकाल में आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए गए।

ऐतिहासिक फैसलों में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) देश में लागू करना, नए आपराधिक न्याय कानून के अलावा वामपंथी उग्रवाद और नक्सलवाद को मिटाने के लिए कई अहम ऑपरेशन शामिल हैं।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका काम बेहतर तरीके से पूरा हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप बच्चों के लिए तरह – तरह के व्यंजन बनायेंगी, जिससे बच्चों को ख़ुशी मिलेगी। आज लेखकों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपके लेखन कार्य की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप किसी कहानी की शुरुआत भी करेंगे। आज आपको नए व्यक्तियों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है, जिससे आपके अन्दर पाजिटिविटी आएगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 03

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज व्यापार में आपको बढिय़ा लाभ होगा और आज आप कामकाज निपटाने में बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज आप अपनी तरफ से हर मामले पर पाजिटिविटी बनाये रखें। आज आप किसी समस्या को लेकर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपको बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपको इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। आज कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है और आज बिजनेस में अच्छा लाभ होगा।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 05

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों का पूरा ध्यान देंगे तो, आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए और अपने जरूरी कामों की सूची बनाएं, जिससे काफी हद तक काम पूरा करने में सफल रहें। आज आपकी वाणी की सरलता आपको मान- सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी हो जाएंगी, लेकिन अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 08

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके सारे काम बहुत ही अच्छे से पूरे हो जायेंगे और आज आप पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में काफ़ी हद तक सफल रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद करेंगे, जिससे आपकी मित्रता और ज्यादा गहरी होगी। इस राशि के छात्र आज किसी नए कोर्स को करने का मन बनायेंगे। आज आप नई चीजें सीखेंगे जिससे आपको बिजनेस में अच्छा लाभ होगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 04

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। आज आपका परिवार के साथ हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा, साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आज आप नया करोबार करने के बारे में विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आप परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं । इस राशि की महिलाएं आज काम के साथ – साथ अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखेंगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 01

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए और अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी जिन्हें आप बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। आज सभी व्यक्ति आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आज छात्र अपने करियर को लेकर योजना बनायेंगे, आपको सही गाइडेंस की जरुरत है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 09

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज आप किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह लेंगे तो फायदा होगा। आज आप जरूरी काम की योजना बनायेंगे, जिससे काम सुचारू रूप से चलता रहे। आज किसी मेहमान के आने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर थोड़ा सेंसिटिव हो सकते हैं। आज आपका मन काम में लगेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 05

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज आपको नई जिम्मेदारी मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बड़े – बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, जिससे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 02

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके अधिकतर काम समय से पूरे हो जायेंगे और आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। आज आप नये व्यापार को शुरू करने के लिए बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। आज कॉमर्स के विद्यार्थी मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आज आप अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे और उन्हें कहीं बाहर घुमाने लेकर जायेंगे। आज आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, इससे सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 01

मकर राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार से अच्छी खुशखबरी मिलेगी। आज आप जीवनसाथी से किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। आज समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। आज आप भाई-बहन के साथ शॉपिंग का प्लान बनायेंगे।आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 04

कुम्भ राशि:

आज आपका मन नई उमंग से भरा रहेगा। आज ऑफिस में कलीग आपसे किसी विषय पर राय ले सकते हैं। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। आज आप शाम का वक्त दोस्तों के साथ गुजारेंगें, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के हेल्थकेयर से जुड़े व्यक्तियों को आज अनुभवी डॉक्टरों से मिलने का मौका मिलेगा और वे कुछ नया सीखेंगें। आज आपका मन रचनात्मक चीजों में ज्यादा लगेगा।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 02

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा और आपकी योजना से सभी सदस्य काफी प्रभावित होंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे,जिससे आपका मान – सम्मान बढ़ेगा। आज आपको ऑफिस में अपने विवेक से निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता रहेगी। आज आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी काम को करने में सफल रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को आज स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में भाग लेनें का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 06

****************************

 

अंतिम जोहार विनम्र श्रद्धांजलि झारखंड राज्य निर्माता आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पार्थिव शरीर का काफिला एयरपोर्ट से निकलकर रांची स्थित आवास की तरफ गया.

 साथ में  उनके पुत्र झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी भी उसी गाड़ी में है.

*******************

दिल्ली के चाणक्यपुरी में तमिलनाडु भवन के पास कांग्रेस सांसद की सोने की चेन छीनी गई

नईदिल्ली,04 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली में अपराधी बेलगाम हैं। सोमवार को अति सुरक्षित चाणक्यपुरी स्थित तमिलनाडु भवन के पास कांग्रेस की लोकसभा सांसद सुधा की सोने की चेन छीन ली गई।

वारदात उस समय हुई, जब सांसद सुधा तमिलनाडु भवन परिसर के बाहर थीं और एक अन्य महिला सांसद के साथ सुबह सैर पर निकली थीं। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों को पकडऩे के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से सांसद आर सुधा ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर वारदात पर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा, 4 अगस्त, 2025 को मैं और राज्यसभा की एक अन्य महिला सांसद रजती टहलने के लिए तमिलनाडु भवन से बाहर निकलीं।

सुबह लगभग 6:20 बजे, जब हम पोलैंड दूतावास के गेट-3 और गेट-4 के पास थे, तभी हेलमेट पहने व्यक्ति स्कूटर से आया और मेरी सोने की चेन छीनकर भाग गया। मेरी गर्दन में चोट लगी है।

चाणक्यपुरी को दिल्ली का अति सुरक्षित और पॉश इलाका माना जाता है। यहां कई दूतावास कार्यालय और वीआईपी आवास हैं। इतने सुरक्षित इलाके छिनैती कर फरार हो जाना पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने शाह से अपराधी को पकडऩे के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया है।

*************************

मानहानि मामले में कर्नाटक के मंत्री को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज की

नयी दिल्ली,04 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक के मंत्री शिवानंद एस. पाटिल की अपील खारिज कर दी. यह अपील कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की गई थी.

हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक बसनगौड़ा आर. पाटिल यतनाल के खिलाफ मानहानि का मामला खारिज कर दिया था. शिवानंद पाटिल ने इसी आदेश को चुनौती दी थी.

मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. मुख्य न्यायाधीश ने कहा, मैं हमेशा आप सभी से कहता हूं कि राजनीतिक लड़ाई अदालत के बाहर लड़ें, यहां नहीं.

वकील ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के 28 सितंबर, 2024 के आदेश की आलोचना की और कहा कि भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने के कारण यतनाल के मानहानि मामले को रद्द कर दिया था.

वकील ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उनके मुवक्किल कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सवाल कि तो क्या हुआ? फिर आदेश दिया कि 25 हजार रुपये के जुर्माने के साथ खारिज किया जाता है.

बाद में जुर्माने की राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी. वकील के कहने पर पीठ ने जुर्माने की राशि माफ कर दी और अपील वापस लेने की अनुमति दे दी.

यह विवाद 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले एक रैली के दौरान यतनाल द्वारा दिए गए कथित बयान से जुड़ा है. पाटिल ने बीएनएसएस की धारा 223 के तहत आपराधिक मानहानि की कार्यवाही शुरू की थी.

तर्क दिया था कि इन टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. उच्च न्यायालय ने यतनाल की याचिका स्वीकार करते हुए पाया कि मजिस्ट्रेट ने शिकायत का संज्ञान लेने के तरीके में प्रक्रियागत खामियां पाईं.

उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया था कि मजिस्ट्रेट बीएनएसएस प्रावधानों का उचित रूप से पालन करने में विफल रहे, जिसके अनुसार संज्ञान लेने से पहले मजिस्ट्रेट को शिकायतकर्ता और गवाहों की शपथ के तहत जांच करनी चाहिए.

आरोपी को नोटिस जारी करके सुनवाई का अवसर देना चाहिए. न्यायालय ने निष्कर्ष निकाला कि मजिस्ट्रेट ने प्रक्रियागत चरणों को पार कर लिया था. तदनुसार मानहानि का मामला रद्द कर दिया गया.

******************************

 

गंगा के उफान से उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नईदिल्ली,04 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खतरे के निशान के ऊपर बह रही गंगा का पानी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बाढ़ लेकर आया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 4 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडु के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में गंगा का पानी प्रयागराज, काशी समेत 14 जिलों में बाढ़ लेकर आया है। घरों में पानी भरने से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बनाई गई मंत्रियों की स्पेशल टीम-11 भी राहत-बचाव कार्य प्रबंधन में लगी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को जोरदार बारिश का अनुमान है। इसे देखते हुए लखनऊ प्रशासन ने 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।

पिछले 1-2 दिनों से राजस्थान में भारी बारिश का दौर हल्का पडऩे के साथ ही गर्मी और उमस बढऩे लगी है। कुछ शहरों में रविवार को तापमान 1-6 डिग्री तक की वृद्धि देखी गई।

भरतपुर को छोड़कर जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ झालावाड़ में स्कूलों की छुट्टियां 6 अगस्त तक बढ़ा दी गई हैं।

मानसून की बारिश से मध्य प्रदेश में भी कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। प्रदेश में अब तक बारिश जनित हादसों में 275 लोगों की जान जा चुकी है।

आईएमडी ने प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ बिहार में 6 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और बिजली गिरने की भी संभावना है।

देश की राजधानी में रविवार को कई इलाकों में बारिश हुई, लेकिन उमस का असर कम नहीं हुआ। आईएमडी ने दिल्ली में 4 अगस्त को तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है।

इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी/घंटा हो सकती हैं। लक्ष्मी नगर, पटपडग़ंज, आनंद विहार, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में बारिश का जोर ज्यादा रहेगा। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

**************************

 

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा-आपको कैसे पता कि चीनियों ने जमीन हड़पी

नईदिल्ली,04 अगस्त  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चीन द्वारा जमीन हड़पने के उनके दावे पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो आप ऐसी टिप्पणी नहीं करेंगे।

साथ ही कोर्ट ने राहुल के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और एजी मसीह की पीठ ने गांधी की टिप्पणी पर मौखिक असहमति व्यक्त कर कहा कि आपको कैसे पता कि चीन ने जमीन हड़पी है?

लाइव लॉ के मुताबिक, राहुल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में दलील दी कि अगर विपक्ष का नेता मुद्दे नहीं उठा सकता तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी।

सिंघवी ने कहा कि अगर वह प्रेस में छपी बातें नहीं कह सकते तो वह विपक्ष के नेता नहीं हो सकते। इस पर न्यायमूर्ति दत्ता ने कहा कि आपको जो कुछ कहना है, संसद में क्यों नहीं कहते? सोशल मीडिया में पोस्ट कर ऐसा क्यों कहना है?

राहुल के बयान पर असहमति जताते हुए न्यायमूर्ति दत्ता ने पूछा, आपको कैसे पता चला कि 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर चीनियों ने कब्जा कर लिया है? क्या आप वहां थे, क्या आपके पास कोई विश्वसनीय सामग्री है?

आप बिना सबूत के बयान क्यों दे रहे हैं? अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो यह सब नहीं कहते। सिंघवी ने कहा, यह भी संभव है कि एक सच्चा भारतीय कहे कि 20 भारतीय सैनिकों को पीटा और मार दिया गया।

जमीन हड़पने संबंधी बयान के मामले में राहुल के खिलाफ उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज है, जिसमें निचली कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया था। राहुल कोर्ट के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट गए थे, जहां 29 मई को समन आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी गई। इसके बाद राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।

यहां उन्होंने मामला राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण बताया। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है।

राहुल ने 16 दिसंबर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, लोग यहां-वहां, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बारे में पूछेंगे, लेकिन वे चीन द्वारा 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने, 20 भारतीय सैनिक मारने और अरुणाचल में हमारे सैनिकों की पिटाई के बारे में सवाल नहीं पूछेंगे।

इसी को लेकर सीमा सड़क संगठन के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई थी।

*******************

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर

*नई दिल्ली/रांची*, सोमवार, 4 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)| झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री **शिबू सोरेन** का सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया।

वे 81 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे और झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री **हेमंत सोरेन** ने की। अपने शोक संदेश में उन्होंने लिखा, *”आज मैं अंदर से टूट गया हूँ।”*

‘दिशोम गुरु’ के नाम से पहचाने जाने वाले शिबू सोरेन बीते कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनके निधन की खबर से झारखंड सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

**एक संघर्षशील जीवन, आदिवासी हितों के प्रहरी**

शिबू सोरेन झारखंड राज्य की स्थापना के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले नेताओं में से एक रहे। उन्होंने तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में और केंद्र में कोयला मंत्री जैसे प्रमुख पदों पर कार्य किया।

वे जीवन भर आदिवासी अधिकारों और उनकी पहचान की लड़ाई लड़ते रहे, जिस कारण उन्हें ‘**झारखंड की आत्मा**’ और ‘**जनजातीय चेतना के प्रहरी**’ की उपाधियाँ मिलीं।

**हेमंत सोरेन की ओर से भावुक श्रद्धांजलि**

अपने पिता की मृत्यु पर भावुक प्रतिक्रिया देते हुए हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा:

*”मेरे जीवन का सबसे पीड़ादायक क्षण है यह। पिताजी मेरे मार्गदर्शक और प्रेरणा थे। आज झारखंड की आत्मा हमसे विदा हो गई है।”*

झारखंड सरकार ने दिवंगत नेता के सम्मान में **तीन दिन के राजकीय शोक** की घोषणा की है।

**राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई की तैयारी**

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया जाएगा, जहां आम जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। झामुमो कार्यकर्ता और आम जनता बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए जुटने की संभावना है।

**देशभर से मिल रही श्रद्धांजलियाँ**

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम बड़े नेताओं और सामाजिक संगठनों ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। देश के कोने-कोने से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

**********************

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रांची,04 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक सोरेन को 19 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको किडनी संबंधी परेशानी थी।

कुछ दिन पहले उनको वेंटीलेटर पर रखा गया था। उन्होंने सोमवार सुबह 8:56 बजे दम तोड़ा। उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में हैं।

अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ एके भल्ला ने बताया कि सोरेन की बाईपास सर्जरी अधिक उम्र में हुई थी, जिससे रिकवरी में समय लग रहा था।

उन्होंने बताया कि उनको फेफड़े और किडनी संबंधी बीमारियों के अलावा डायबिटीज भी थी और हाल में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी आया था।

ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनके बाएं शरीर में पैरालिसिस की शिकायत थी। उनके बेटे हेमंत और बहु कल्पना सोरेन एक हफ्ते से दिल्ली में थे।

पिता के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत ने एक्स पर लिखा, आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…। शिबू सोरेन के निधन की सूचना पर पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

जेएमएम नेता से अस्पताल में लगातार अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता मिलने आ रहे थे। पिछले दिनों लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी आदिवासी नेता से मिलने पहुंचे थे। शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार झारखंड में होगा।

आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शिबू सोरेन को गुरुजी कहा जाता था। वे जेएमएम के संस्थापक नेताओं में रहे हैं और राज्य की मुहिम को नेतृत्व दिया था।

वे राज्य के 3 बार मुख्यमंत्री रहे हैं और 2004 में मनमोहन सिंह की सरकार में कोयला मंत्री बने थे। हालांकि, चिरूडीह कांड में गिरफ्तारी का वारंट जारी होने के बाद उन्हें मंत्रीमंडल से 24 जुलाई, 2004 को इस्तीफा देना पड़ा था। वे 7 बार लोकसभा सांसद रहे।

सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ।

वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की।

ॐ शांति।

***************************

 

दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर शोक और दो मिनट का मौन

रांची,04.08. 2025 –  पूर्व मुख्यमंत्री, दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से झारखंड ने एक महान नेता और आदिवासी समाज की प्रेरणादायक आवाज खो दी।

श्री शिबू सोरेन जी ने झारखंड आंदोलन को नेतृत्व प्रदान किया और आदिवासी हितों, जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। तीन बार मुख्यमंत्री, आठ बार सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

इस दुखद अवसर पर समाहरणालय में वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले, ऐसी कामना किया।

श्री शिबू सोरेन जी की विरासत झारखंड के लिए सदा प्रेरणा देती रहेगी।

*****************************

 

दुखद खबर  : दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे , राज्य में शोक की लहर

रांची, 04.08.2025 – बड़ा अपडेट व दुखद खबर इस वक्त का :  इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं।

आज मैं शून्य हो गया हूँ…

 

**********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज कृषकों के लिए दिन बेहतर रहेगा और कृषि कार्यों में प्रगति होगी. आज आपका जीवनसाथी के साथ ताल – मेल बना रहेगा. अगर आज आप कोई काम शुरू करना चाहते हैं , तो आपको सफलता जरुर मिलेगी।आज प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढऩे का मौका मिलेगा ,साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए आज जमीन जायदाद से जुड़े सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगें, जिससे आपको हार्दिक खुशी होगी.

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

वृष राशि :

इस राशि वालों के लिए आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आज आपको व्यापारिक दृष्टी से अच्छा धन लाभ होगा आज आपको ऑफिस में प्रमोशन मिलने की खुशखबरी मिल सकती है. आज आपके परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा. आज आप अधिक सोचने से बचें, जिससे आप व्यर्थ की उलझन से दूर रहेंगे. आज आपका स्वास्थ ठीक रहेगा और काम में मन लगेगा आज किसी जरुरी काम के पूरे होने से आपको ख़ुशी मिलेगी. आज सिविल इंजिनियर किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे.

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि :

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे और परिवार के सदस्य आपकी सराहना करेंगे. आज आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की बढ़ोत्तरी होगी. आज आप राजनीती से जुड़े व्यक्तियों के साथ ताल – मेल बनाकर रखेंगें. लवमेट आज का दिन अच्छे से बितायेंगें और एक – दूसरे की भावनाओं को बेहतर समझेंगे आज आपको आय वृद्धि के अनेक स्रोत मिलेंगे , जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा7 आज आपका स्वास्थ एकदम ठीक रहेगा

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

कर्क राशि :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. आज कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी. इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा. आज आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज सामाजिक क्षेत्र में आपका मान -सम्मान बढेगा और आपके शांत स्वभाव की तारीफ भी होगी. आज संतान पक्ष से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मानसिक उलझन से आपको राहत मिलेगी.

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 8

सिंह राशि :

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है. आज आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगें. इस राशि के एम.टेक के छात्र किसी टॉपिक को समझने के लिए सीनियर की मदद ले सकते हैं. आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा और आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी, जिससे आप मनचाही वस्तु ले सकते हैं. आज आप स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए , बाहर का खाना अवॉयड करें7

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

कन्या राशि :

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा. आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी , जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. आज आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिनके माध्यम से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी और आप जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं. आज आपकी रूचि रचनात्मक चीजों में ज्यादा रहेगी , जिससे मानसिक उलझन से छुटकारा मिलेगा.

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

तुला राशि :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आज प्राइवेट जॉब कर रहे व्यक्तियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आज पारिवारिक सुख- समृद्धि में वृद्धि होगी. आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी जरुरत का सामान रखना न भूलें. आज आपके निर्णय में परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा. आज स्वास्थ के नजरिये से दिन उर्जा से भरा रहेगा , जिससे आप रोज की अपेक्षा बेहतर काम करेंगें7

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा. आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी और कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी7 आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेगें. आज सेल्स में कार्यरत व्यक्तियों की आय में बढ़ोत्तरी होगी. आज आप दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं. आज आपके स्वाभाव में पॉजिटिव परिवर्तन देखने को मिलेगा. आज आपको वाहन सुख मिलेगा और परिवार में आनदं बना रहेगा. आज आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे और आपका स्वास्थ भी उत्तम रहेगा.

शुभ रंग – नारंगी

शुभ अंक- 7

धनु राशि :

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है. आज आपको सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा. आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से राहत मिलेगी. आज आप जीवनसाथी के साथ ताल – मेल बनाकर रखें, जिससे आप दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी. आज पारिवारिक सुख – समृद्धि बढ़ेगी और स्वजनों से लगाव बना रहेगा. आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा. आज आप शॉपिंग करने मार्केट जायेंगें , जहाँ नयी- नयी चीजों की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा.

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

मकर राशि :

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा. आज आपको बिजनेस में बड़ी डील मिलने की संभावना है7 आज आपकी बेटी का किसी मनचाही फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं. आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा. आज आप जल्दबाजी में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय न लें, आपको ध्यान से काम करने की अवश्यकता है. आज आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी , इसलिए आपको थकान का अहसास हो सकता है. आज मैकेनिकल इंजीनियर्स पुराना टारगेट पूरा करके नए टारगेट की जिम्मेदारी प्राप्त कर सकते हैं.

शुभ रंग- इंडिगो

शुभ अंक- 7

कुम्भ राशि :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगें, जिनका लाभ उठाकर आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं. आज राजनीति में कार्यरत व्यक्तियों की कार्यभार से सम्बंधित जिम्मेदारी बढ़ सकती है. आज वैवाहिक जीवन में ताल – मेल बना रहेगा , जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आज आप बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें और अमल करें. इस राशि के लवमेट आज शाम को शॉपिंग करने जायेंगे और मूवी देखने का भी प्लान बन सकता है. आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा दुगुना धन लाभ होगा.

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 8

मीन राशि :

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है. आज आप सबके प्रति स्नेहपूर्वक व्यवहार करेंगें और बातों को भी अच्छे से समझेंगें. आज आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगें, जिससे आपके आर्थिक हालात में सुधार आएगा7 आज छात्र मन लगाकर पढाई करेंगें और किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं. आज हार्डवेयर के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा. आज कुछ जानकार लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी. आज आपको टेक्निकल के क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा.

शुभ रंग- पीच कलर

शुभ अंक- 6

*************************

 

रांची के हरमू क्षेत्र में स्टेशनरी दुकान में आग

रांची,03.08.2025 –  :रांची के हरमू क्षेत्र में स्थित सहजानंद चौक के पास एक स्टेशनरी दुकान में आग लग गई। आग लगने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

***************************

 

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version