15 फरवरी से शुरु होंगी CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जनवरी में होगें प्रैक्टिकल

नई दिल्ली 11 Dec, (एजेंसी): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने की तारीख तो बताई है लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर परीक्षाओं की डेटशीट जारी नहीं की है। बोर्ड का कहना है कि जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए विषयवार डेटशीट जारी की जाएगी। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनवरी माह से 10वीं एवं 12वीं के प्रैक्टिकल शुरू कर दिए जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड ने प्रैक्टिकल को लेकर एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। सीबीएसई के नोटिस के मुताबिक प्रैक्टिकल, 1 जनवरी 2023 से शुरू होगें। प्रैक्टिकल की अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जा सकते हैं। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2023 से शुरू होने हैं।

वहीं आईसीएसई बोर्ड की बात करें तो कक्षा 10 के लिए इसकी परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। वहीं आईसीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी।

सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के साथ साथ देश भर में फैले अपने स्कूलों को भी दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक छात्रों को प्रैक्टिकल के शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों में उपस्थित होना होगा। सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल देने का दूसरा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। ऐसे में यह जरूरी है कि छात्र तय तिथि पर प्रैक्टिकल्स में शामिल हो। सभी छात्रों को उनके स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल की तारीख और प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की गई थी। हालांकि इस वर्ष ऐसा नहीं है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं कोरोना काल से पहले की ही तरह सामान्य तौर पर आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सीबीएसई ने बोर्ड ने सभी संबंधित स्कूलों को 1 जनवरी से शुरू हो रहे प्रैक्टिकल तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लेने के स्पष्ट निर्देश भी जारी किए हैं।

सीबीएसई बोर्ड का कहना है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जल्दी ही जारी की जाएगी। सीबीएसई का कहना है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही टाइम-टेबल जारी किया जाएगा। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि उन्हें किसी भी अन्य डेट शीट या सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली जानकारी से भ्रमित नहीं होना चाहिए। किसी भी जानकारी की पुष्टि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है।

*********************************

 

लखीमपुर खीरी कांड: मुख्य गवाह और उसके भाई पर जानलेवा हमला

*केंद्रीय मंत्री के करीबियों पर शक*

लखीमपुर खीरी 11 Dec, (एजेंसी): यूपी के चर्चित लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह और उसके छोटे भाई सर्वजीत सिंह पर शनिवार रात तलवार से हमला किया गया। हमले में सर्वजीत के सिर पर गंभीर घाव हुआ है, वहीं प्रभजोत सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गए। हमले का आरोप आशीष मिश्रा उर्फ मोनू और उनके करीबियों पर है।

हमले को लेकर प्रभजोत सिंह ने कहा कि वह अपने भाई सर्वजीत के साथ तिकुनिया में मुंडन कार्यक्रम में गए हुए थे, तभी मौके पर घात लगाए बैठे तीन लोगों ने पीछे से तलवार से हमला किया। इस हमले में सर्वजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सिर में कई टांके आए हैं।

प्रभजोत सिंह का दावा है कि हमला लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के करीबियों ने किया है। प्रभजोत ने हमले की शिकायत तिकुनिया थाने में की है। इसमें आशीष मिश्रा का भी नाम लिखाया है। प्रभजोत का कहना है कि पुलिस हम पर आशीष मिश्रा का नाम हटाने का दबाव बना रही है। साथ ही पुलिस खुद पर भी दबाव होने की बात कह रही है, लेकिन मैं अपनी शिकायत से आशीष मिश्रा का नाम नहीं हटाऊंगा, जो सच है वही लिखाएंगे।

वहीं, युवक पर तलवार से हमले के इस मामले पर लखीमपुर खीरी एसपी संजीव सुमन का कहना है कि यह साफ तौर पर दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का मामला है। इस घटना का लखीमपुर खीरी कांड से कोई लेना-देना नहीं है। तिकुनिया थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। घायल का इलाज भी कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

*************************

 

 

 

भारत ने निभाई दोस्ती, रूसी तेल पर G7 देशों के फैसले का नहीं किया समर्थन

नई दिल्ली 11 Dec, (एजेंसी): रूस ने जी-7 देशों और उनके सहयोगियों के रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाने का समर्थन नहीं करने के भारत के फैसले का स्वागत किया है। रूसी उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने रूस में भारतीय राजदूत पवन कपूर के साथ अपनी बैठक के दौरान बयान दिया।

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उप-प्रधानमंत्री ने रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाने का समर्थन नहीं करने के भारत के फैसले का स्वागत किया, जिसकी घोषणा पांच दिसंबर को जी7 देशों और उनके सहयोगियों द्वारा की गई थी। इससे पहले सितंबर में जी-7 देशों ने रूस से तेल आयात पर प्राइस कैप लगाने पर सहमति जताई थी।

बयान के मुताबिक, नोवाक ने कहा कि रूस ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति के लिए अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभा रहा है और ऊर्जा संकट के बीच पूर्व-दक्षिण के देशों को ऊर्जा निर्यात कर रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि साल 2022 के पहले आठ महीनों में भारत को रूसी तेल आयात बढ़कर 16.35 मिलियन टन पहुंच गया। विशेष रूप से, यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारत ने रूस से तेल आयात करना जारी रखा।

बता दें, इस साल गर्मियों के दौरान भारत को तेल की आपूर्ति के मामले में रूस दूसरे स्थान पर था। इसके अलावा, रूस से तेल उत्पादों और कोयले की आपूर्ति में भी बढ़ोतरी हुई है।

9 नाबालिग, 1 शिशु को आरपीएफ ने छुड़ाया

गुवाहाटी 11 Dec, (एजेंसी) । पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस सप्ताह एनएफआर के तहत विभिन्न स्टेशनों से नौ नाबालिगों और एक शिशु को सफलतापूर्वक बचाया, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सब्यसाची डे ने बताया कि एनएफआर में मंगलवार से गुरुवार तक कई अभियान चलाए और जांच की गई, जहां 10 लोगों को बचाया गया। बाद में उन्हें उनकी सुरक्षित हिरासत और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित चाइल्डलाइन एनजीओ को सौंप दिया गया।

मंगलवार को गुवाहाटी के आरपीएफ ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट इनिशिएटिव, गुवाहाटी के साथ मिलकर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उन्होंने दो भागे हुए नाबालिग लड़कों को छुड़ाया। कटिहार रेलवे स्टेशन पर उसी दिन चलाए गए अभियान में कटिहार के आरपीएफ ने तीन भगोड़े नाबालिग लड़कों को छुड़ाया। बचाए गए सभी नाबालिगों को सुरक्षित हिरासत और मानदंडों के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए क्रमश: गुवाहाटी और कटिहार में रेलवे चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया।

इस बीच, बुधवार को एक अन्य घटना में, डिब्रूगढ़ की आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी ने अवध असम एक्सप्रेस में एक नियमित जांच की, जहां उन्होंने माता-पिता या अभिभावक के बिना लगभग तीन महीने की उम्र के एक शिशु को बचाया। बाद में, शिशु को आरपीएफ और सरकारी रेलवे पुलिस और डिब्रूगढ़ में चाइल्डलाइन के एक प्रतिनिधि के संरक्षण में डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

डे ने कहा कि गुरुवार को हुई एक घटना में रंगपानी के आरपीएफ कर्मचारियों ने मालदा टाउन-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस की चतरहाट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक भागे हुए नाबालिग लड़के और लड़की को पकड़ा। बाद में, पकड़े गए नाबालिगों को सुरक्षित हिरासत और आगे की कार्रवाई के लिए न्यू जलपाईगुड़ी में रेलवे चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया।

अधिकारी ने कहा- आरपीएफ ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टियों और स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने और मानव तस्करी में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के साथ-साथ संदिग्ध तरीके से अकेले यात्रा करने वाले बच्चों की आवाजाही, उचित अभिभावक के बिना निगरानी करने के लिए सतर्क और संवेदनशील बनाया गया है।

**********************************

 

 

 

शिक्षक भर्ती घोटाला : माणिक भट्टाचार्य के विरोधी भाई के बयान से ईडी को मिले महत्वपूर्ण सुराग

कोलकाता 11 Dec, (एजेंसी)  । पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के भाई के बयानों से कई सुराग मिले हैं। जिसका उपयोग केंद्रीय अपने मामले को मजबूत बनाने के लिए कर रही है।

ईडी के सूत्रों ने कहा कि हाल ही में उनके अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान उनके भाई और उसकी पत्नी से कुछ बैंक खातों के संबंध में कथित रूप से घोटाले की कार्यवाही को डायवर्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाने के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने इस मामले में घसीटने के लिए गुमराह करने का आरोप लगाया है।

हालांकि भट्टाचार्य के दो भाई हैं, लेकिन आगे की जांच के लिए ईडी के अधिकारी उस व्यक्ति का नाम लेने से बचते रहे जिससे उन्होंने उनकी पत्नी के साथ पूछताछ की थी। ईडी ने कहा कि हमारे अधिकारियों ने सबसे पहले उस भाई की पत्नी से पब्लिक सेक्टर के बैंक में छह बैंक खातों के बारे में पूछताछ की जिनमें करोड़ों रुपये जमा किए गए थे और 2020 में एक विशिष्ट अवधि के भीतर निकाले गए थे।

ईडी के एक अधिकारी ने कहा, महिला हैरान थी और उसने दावा किया कि उसे इन बैंक खातों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, शायद ये खाते उसके जाली हस्ताक्षर से खोले गए थे। पूछताछ के दौरान उनके पति और भट्टाचार्य के उस भाई ने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों को एक संभावित सुराग दिया कि जालसाजी कैसे की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई ने कुछ साल पहले उन्हें विदेश भेजने और उनके पासपोर्ट की व्यवस्था करने का वादा किया था। आवेदन उद्देश्यों के लिए उनके पैन कार्ड, आधार कार्ड और ईपीआईसी कार्ड की प्रतियां और एक कोरे कागज पर उनके हस्ताक्षर भी लिए थे।

सूत्रों ने कहा कि उसके भाई की पत्नी ने बताया कि उसका अपने पति के साथ दक्षिण कोलकाता के जादवपुर इलाके में एक अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में ज्वाइंट अकाउंट था, जिसके दस्तावेज पासबुक सहित भट्टाचार्य द्वारा जबरदस्ती लिए गए थे। इसके बाद उन्होंने उन्हें बताया था कि उस खाते में कुछ खामी थी इसलिए उसे बंद कर दिया गया है। ईडी ने 7 दिसंबर को कोलकाता में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत में एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की है, जिसमें उसने भट्टाचार्य, उनकी पत्नी सतरूपा भट्टाचार्य और बेटे सौविक भट्टाचार्य को नामजद किया है।

************************************

 

यूपी कांग्रेस आज से राज्य स्तरीय -1भारत जोड़ो यात्रा-1 करेगी शुरू

लखनऊ 11 Dec, (एजेंसी)  । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) पार्टी नेता राहुल गांधी की यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को जुटाने का रविवार से राज्य स्तरीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करेंगे, जो जनवरी की शुरूआत में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। यात्रा रविवार को बाराबंकी से शुरू होकर सोमवार को लखनऊ पहुंचेगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष नकुल दुबे ने एक प्रेस बयान में कहा कि, “यूपीसीसी राज्य के विभिन्न स्थानों से छह राज्य स्तरीय यात्राएं निकालेगी।”

उन्होंने कहा, “बाराबंकी से यात्रा विभिन्न जिलों को कवर करने के बाद 21 दिसंबर को हरदोई में समाप्त होगी।”

दुबे ने कहा कि, यूपीसीसी अध्यक्ष बृजलाल खबरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगुआई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले रैलियों का नेतृत्व करेंगे।

******************************

 

योगा पैंट्स को डेली वियर के तौर पर पहनने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

11.12.2022  (एजेंसी) – आजकल एथलेजर वियर काफी ट्रेंड में है, जिसमें स्पोर्ट्स वियर और फैशन का अच्छा संयोजन होता है। इसका मतलब है कि आप अपने योगा पैंट्स और लेगिंग्स आदि को सिर्फ एक्सरसाइज के दौरान ही नहीं, बल्कि डेली वियर के तौर पर भी पहन सकती हैं। हाल ही में क्लाउडटेलर (ष्टद्यशह्वस्रञ्जड्डद्बद्यशह्म्) की फैशन डिजाइनर नमिता कुरापति ने बताया कि योगा पैंट्स को डेली वियर की तरह कैसे पहनना चाहिए ताकि इससे आपको स्टाइलिश लुक मिले। शर्ट और ब्लेजर के साथ पहनेंयोगा पैंट को स्टाइलिश तरीके से स्टाइल करने के लिए महिलाएं इसे शर्ट और ब्लेजर के साथ पहन सकती हैं। इससे आपको एक फॉर्मल लुक मिलेगा, जो हर दिन ऑफिस में पहनकर जाने के लिए एकदम सही है।

इसके लिए अपनी योगा पैंट को एक बटन-डाउन लॉन्ग शर्ट समेत काले रंग के ब्लेजर के साथ पहनें और अंत में स्टाइलिश लोफर्स पहनकर अपने लुक को पूरा करें। स्वेटर के साथ पहनेंआरामदायक और चिक विंटर लुक के लिए आप अपनी काले रंग की योगा पैंट क्रीम रंग के ओवरसाइज्ड स्वेटर के साथ पहन सकती हैं। अगर बहुत ठंड है तो कूल और ट्रेंडी लुक के लिए स्वेटर के ऊपर डेनिम जैकेट भी पहन सकते हैं। अगर आप अपने इस लुक को कलरफुल बनाना चाहते हैं तो लाल, हरे या पीले जैसे रंग के स्वेटर को भी चुन सकती हैं।

ओवर-द-नी बूट्स के साथ अपने लुक को पूरा करें। ड्रेस के साथ स्टाइल करेंअगर आप अपने स्टाइल के साथ प्रयोग करना चाहती हैं तो योगा पैंट को एक सुंदर ए-लाइन या स्लिप ड्रेस के साथ पहनें। सर्दियों के दौरान आप योगा पैंट को ड्रेस समेत एक स्ट्रक्चर्ड ट्रेंच कोट या एक बड़े आकार के कार्डिगन के साथ भी पहन सकती हैं। आप इस लुक को न सिर्फ ऑफिस, बल्कि कैजुअल गेट-टूगेदर के दौरान भी कैरी कर सकती हैं। हील एंकल लेंथ बूट्स के साथ अपने लुक को पूरा करें। स्कर्ट के साथ पहनेंचिक और फैशनेबल लुक के लिए आप अपनी योगा पैंट को फ्लोई मिनी स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं।

आप इसे एक बेज रंग की टर्टलनेक टॉप और एक टोपी के साथ पहन सकती हैं। यह लुक शॉपिंग या डिनर डेट के लिए बेहतरीन है। वहीं, क्रॉसबॉडी बैग, न्यूड मेकअप, मिनिमल ज्वेलरी और क्लासिक स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा करें। बाइकर जैकेट के साथ स्टाइल करेंआप इस सर्दियें में एजी और कूल लुक के लिए योगा पैंट को काले रंग की लेदर बाइकर जैकेट के साथ पहन सकती हैं।

आप जैकेट के अंदर एक आरामदायक टॉप और फुटवियर के तौर पर एंकल बूट्स पहन सकती हैं। यह लुक गेट-टूगेदर के लिए अच्छा है। वहीं, इसके साथ मेकअप को न्यूड टोन में ही रखें। इससे आपको एक अलग ही लुक मिलेगा।

******************************

 

सीजनल अफेक्टिव डिसॉर्डर क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

11.12.2022   (एजेंसी) हर मौसम अपने साथ अलग-अलग तरह की बीमारियां लाता है और सर्दियों में हार्ट अटैक समेत सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर जैसी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (स््रष्ठ) एक मानसिक समस्या है, जिसे विंटर डिप्रेशन भी कहा जाता है। यह दैनिक कामकाज को काफी प्रभावित कर सकती है। आइए आज हम आपको सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताते हैं।

सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर क्या है?सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर एक प्रकार का डिप्रेशन है, जो मौसमी बदलाव से शुरू होता है। आमतौर पर सर्दियों के दौरान इसके होने की संभावना ज्यादा रहती है। सर्दियों में दिन छोटे होते हैं तो लोग खुद को उदास महसूस करने लगते हैं और वसंत के लंबे दिनों में खुद को बेहतर महसूस करना शुरू कर देते हैं। कुछ मामलों में सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर से ग्रस्त व्यक्ति के कार्य करने के तरीके पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के लक्षणइस डिसऑर्डर से ग्रस्त लोग खुद को उदास और परेशान महसूस कर सकते हैं।

इसी तरह वह अपनी भूख या वजन में बदलाव का अनुभव करते हुए ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। इससे ग्रस्त लोग अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भी रुचि खो सकते हैं। उन्हें ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है और सुस्त महसूस कर सकते हैं। उनके मन में आत्महत्या के विचार आ सकते हैं और अधिक सोने का भी अनुभव कर सकते हैं। सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के कारणसीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर के कारण अभी भी अच्छी तरह से स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि, कुछ कारकों का इसके साथ संबंध पाया गया है।

शरीर में होने वाले हार्मोंस बदलाव भी इसके जिम्मेदार हो सकते हैं। सूर्य की रोशनी के संपर्क में कम आने से बायोलॉजिकल वॉच प्रभावित होता है और इससे शरीर के हार्मोन्स के उत्पादन पर असर पड़ता है। इस वजह से भी यह डिसऑर्डर हो सकता है। किन लोगों को इस डिसऑर्डर का है ज्यादा खतरा?कई शोध के मुताबिक, सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर का खतरा पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होता है। ज्यादातर मामलों में यह डिसऑर्डर किशोरावस्था में शुरू हो जाता है।

इसके अतिरिक्त, पहले से अवसाद ग्रस्त लोगों, बाइपोलर डिसऑर्डर के रोगी और अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर के लोगों को इसका ज्यादा खतरा रहता है। ईटिंग डिसऑर्डर, स्ट्रेस या पैनिक डिसऑर्डर से ग्रसत लोगों को भी इसका खतरा रहता है। सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर से बचाव के उपाययदि आपने पहले सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर का अनुभव किया है तो उपचार जल्दी शुरू करने से आप बेहतर स्थिति में हो सकते हैं। इसके लिए अपने चिकित्सक से परामर्श करें। इस डिसऑर्डर वाले लोगों में अक्सर विटामिन-डी की कमी होती है। ऐसे में विटामिन-ष्ठ के सप्लीमेंट्स इसके लक्षणों को सुधारने में मदद कर सकते हैं।

**********************************

 

पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू, 17 दिसंबर को आएगी पहली झलक

11.12.2022 (एजेंसी) – साउथ फिल्म पुष्पा: द राइज के बाद अब दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा: द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जल्द ही इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म के निर्देशक सुकुमार 12 दिसंबर से पुष्पा: द रूल पर फिर से काम शुरू कर देंगे।टीम ने पिछले महीने अल्लू अर्जुन के साथ कुछ सीन्स शूट किए थे, जिसकी कुछ झलकियां पुष्पा: द राइज के एक साल पूरे होने पर यानी 17 दिसंबर को सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी। वहीं फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो पुष्पा का दूसरा पार्ट साल 2024 में आएगा।

कहा जा रहा है कि दूसरे पार्ट को पहले पार्ट से भी बेहतर बनाने के लिए निर्देशक पूरा समय लेना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा: द रूल के निर्देशक फिल्म में राम चरण का धमाकेदार कैमियो प्लान कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि निर्देशक फिल्म में राम की एंट्री अपनी पिछली फिल्म रंगास्थलम के किरदार चिट्टी बाबू के जरिए कराने की योजना बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि बड़े पर्दे पर अल्लू और राम की जोड़ी के जरिए फिल्म निर्देशक अपना एक अलग यूनिवर्स रचने की कोशिश कर रहे हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा: द रूल में अभिनेता सज्जाद डेलाफ्रूज की भी एंट्री होने वाली है।

कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म में विलेन बन अल्लू के साथ दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। बता दें कि सज्जाद ने फिल्म टाइगर जिंदा है में उस्मान नाम के विलेन की भूमिका निभाई थी। अभिनेता नीरज पांडे की हिट वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स और कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म फ्रेडी में दिखाई दिए थे।रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा: द राइज ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 267.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 350.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अलग-अलग भाषा में हुई कमाई की बात करें तो पुष्पा: द राइज ने तेलुगू में 136.43 करोड़, हिंदी में 106.35 करोड़, तमिल में 15.74 करोड़ और मलयालम में 9.03 करोड़ का कलेक्शन किया था बता दें कि भारत में धमाल मचाने के बाद पुष्पा: द राइज 1 दिसंबर को मास्को और 3 दिसंबर को सेंट पीटर्सबर्ग में रिलीज हुई गई है।

रूसी भाषा में डब होने के बाद अल्लू की फिल्म 8 दिसंबर को रूस के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसके अलावा रूस के 24 शहरों में आयोजित होने वाले पांचवें भारतीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन में पुष्पा: द राइज का प्रीमियर होने वाले है।

*********************************

 

हमारा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता : पशुपति पारस

पटना ,10 दिसंबर(एजेंसी)।  राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी हमारा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ पंचायत और गांव स्तर तक पार्टी की मजबूत बूथ कमिटी बनाएं।

पारस अपने दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली से पटना पहुँचें। पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने 1 जनवरी 2023 को दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद रामचन्द्र पासवान की जयंती पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनाये जाने की तैयारी को लेकर समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने पार्टी और दलित सेना के नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने बैठक में उपस्थित रालोजपा और दलित सेना के सभी पदाधिकारियों से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट जाने को कहा।

पारस ने सभी पदाधिकारियों को हमारा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ पंचायत और गांव स्तर तक पार्टी की मजबूत बूथ कमिटी बनाने का निर्देश दिया।

केंद्रीय मंत्री पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में राज्य में पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाकर संगठन को पंचायत स्तर तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सशक्त एवं मजबूत पार्टी संगठन का स्वरूप बिहार में खड़ा करने के लिए सभी पदाधिकारियों को अपना महत्वपूर्ण योगदान एवं जिम्मेवारी निभाने के लिए निर्देशित किया।

इससे पहले पारस के पटना पहुंचने पर पटना एयरपोर्ट पर पार्टी के नेताओं और दलित सेना के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

******************************

 

अधिकारी ध्यान दें, फरियादी न हों परेशान : योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर ,10 दिसंबर(एजेंसी)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे फरियादियों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं, ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। हर फरियादी की समस्या का निस्तारण निष्पक्ष रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

सीएम योगी ने ये निर्देश शनिवार गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं को सुनने के दौरान दिए। मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब तीन सौ लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कुछ फरियादियों के साथ आए उनके बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ उन्होंने चॉकलेट गिफ्ट कर खूब पढऩे के लिए प्रेरित किया।

******************************

 

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

हैदराबाद ,10 दिसंबर(एजेंसी)।  तेलंगाना के निजामाबाद जिले में आज एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अरमूर मंडल के चेपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ जब एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी।

पुलिस ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि, एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और कार के क्षत-विक्षत अवशेषों से शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मृतकों की पहचान नंदीपेट निवासी अशोक, मोहन और रमेश के रूप में हुई है।

******************************

 

प्रेम में बहन ने सगे भाई की करवाई हत्या, प्रेमी संग गिरफ्तार

चित्तौडग़ढ़ ,10 दिसंबर(एजेंसी)। राजस्थान में चित्तौडगढ़ जिले के गंगरार में एक युवक का सर कटा शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में मृतक की सगी बहन उसके प्रेमी एवं एक बाल अपचारी सहित चार को गिरफ्तार किया है।

थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि कसबे में किले की पहाड़ी के पीछे स्थित एक कुएं से पुलिस को एक युवक का धड़ मिला था और दूसरे दिन सर भी मिल गया जिसकी शिनाख्त मधयप्रदेश के मन्दसौर जिले के गरोठ निवासी महेंद्र रायका के रूप में हुई। मृतक हाल गंगरार के समीप भटखेड़ा स्थित अपने ननिहाल में मां तथा दो बहनों के साथ रहकर ट्रक चलने का काम करता था।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि मृतक की बहन तनु उफऱ् तनिष्का का प्रेम प्रसंग गंगरार निवासी महावीर धोबी के साथ था जिस पर भाई महेंद्र को आपत्ति थी और हाल ही उसकी सगाई उज्जैन में कर दी थी और फऱवरी में शादी भी तय कर दी। तनु ने यह बात अपने प्रेमी को बता भाई को रास्ते से हटाने की बात कही।

गत 16 नवम्बर को तनु ने एक रिश्तेदारी में कोटा से चित्तोड़ आकर अपने भाई को फोन पर उसे लेने आने की कहा। ये बात योजना अनुसार उसने अपने प्रेमी महावीर को बता दी जिसने रास्ते में ही अपने एक साथी महेंद्र धोबी एवं बाल अपचारी के साथ मिलकर अगवा कर लिया और बिजली के तार से गला घोट हत्या करने के बाद शव पर वजऩी पत्थर बांध कुए में फेंक दिया। पानी में गलने के कारण सर अलग हो गया था जो दूसरे दिन मिला था। वहीं मृतक ट्रक चलाता था और कई दिनों तक घर नही आता था इसलिए रिपोर्ट भी नही लिखवाई थी।

मुख्य आरोपी तनु एवं महेंद्र ने पुलिस को बताया कि हत्या कर सबूत मिटाने की सारी योजना दृष्यम फि़ल्म देखकर बनाई जिसके अनुसार प्रेमी महावीर ने घटना के दिन अपना मोबाइल बन्द रखा और शव को ठिकाने लगाकर वह मन्दसौर चला गया और वहा पर अपना मोबाइल ऑन करने के बाद ट्रेन में बैठकर चित्तौडग़ढ़ आ गया।

जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तब भी वो खुद को मन्दसौर में होना बताता रहा लेकिन सख्ती के आगे टूट गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

******************************

 

प्रसिद्ध गायक गफूर खान का गाना ‘केसरिया बन्ना धुदेली’ टी-सीरीज ने किया जारी

11.12.2022 –  प्रसिद्ध गायक गफूर खान का गाना ‘केसरिया बन्ना धुदेली’ को टी-सीरीज ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। यह गाना समृद्ध राजस्थानी संस्कृति की एक सुंदर झलक को दर्शाता है।

राजस्थानी लोक गीत की तर्ज़ पर महेश व्यास द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।

ऋषि सिंह सिसोदिया द्वारा निर्देशित इस म्यूजिक वीडियो में रिदम डांस ग्रुप की डॉ. सीमा राठौर, मांगनियार किड्स के साथ गफूर खान द्वारा बड़े ही मनमोहक अंदाज़ में परफॉर्म किया गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपको संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपको कार्यालय में कोई महत्वपूर्ण काम मिलेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्रेमीजन के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से आपका मूड थोड़ा खराब होगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने आस आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। प्रेमीजन को अचानक उपहार मिलेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यालय के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। कार्यालय में अधिक समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पडऩे से बचना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा रहेगा। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई मनोरंजन करेंगे। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।

**********************************

 

भारत जोड़ो के माध्यम से भारत को जोड़ेंगे साथ ही हरियाणा में बदलाव लाने का संकल्प लेंगे- दीपेंद्र हुड्डा

पलवल ,10 दिसंबर(एजेंसी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आगामी 21 दिसंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में हरियाणा आ रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी और उसमें भागीदारी के लिए पलवल और नूह जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को यात्रा में भागीदारी का न्यौता दिया और इसकी सफलता के लिए सबको जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ उठाकर हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के शानदार स्वागत करने का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त हरियाणा की जनता भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर से ज्यादा पैदल भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। ये यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में पहले चरण में फिरोजपुर झिरका से प्रवेश करेगी और नूह, मेवात, सोहना, गुडग़ांव, फरीदाबाद होते हुए दिल्ली में राजघाट पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पलवल और नूह जिले की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 6 बजे से पहले ही सुबह मुंडका बार्डर पहुँचने का आवाह्न किया।

इस अवसर पर बोलते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि वो अपने 10 सूत्रीय जोड़ो कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भारत को जोड़ेंगे और हरियाणा में बदलाव लाने का संकल्प लेंगे। भारत जोड़ो का मतलब है नफरत को प्यार से जोडो। भारत जोड़ो का मतलब बेरोजगार को रोजगार से जोड़ो, 2 लाख सरकारी नौकरी से जोड़ो। बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन से जोड़ो, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम से जोड़ो। गरीब को पीले कार्ड, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व मकान से जोड़ो।

जरुरतमंद को इलाज से जोड़ो। हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली से जोड़ो। भारत जोड़ो यानी पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के समय वाले विकास से जोड़ो। किसान को एमएसपी गारंटी और सम्मान से जोड़ो ताकि, फिर किसान आंदोलन जैसी नौबत न आये जिसमें 750 किसानों को अपनी जान कुर्बान करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो के साथ हरियाणा गठबंधन सरकार का घमंड भी तोडऩा है।

हरियाणा के अंदर बदलाव लाना जरुरी है। बीजेपी सरकार ने साढ़े 8 साल में हरियाणा का भ_ा बैठा दिया। 2014 से पहले जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने में, किसान, खेल-खिलाडिय़ों के मान-सम्मान में नंबर 1 था आज वो हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ते अपराध, किसान का अपमान करने में नंबर 1 पर है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेम दलाल, मोहम्मद इसराइल, दीपकरण दलाल, देवेश, जगन डागर, अब्दुल कुरैशी, गिरीश भारद्वाज, बबलू खोखियाका, राजेश गर्ग, केशव मुंढ्याल, रेखा, एस.के. शर्मा, सुरेश चौहान, ओमप्रकाश बघेल, पंडित ओमबीर, किशनपाल, निखिल भारद्वाज, मनीष भारद्वाज, महिपाल, सविता चौधरी, विरेंदेर, राजेन्द्र, राजू शर्मा, सोनू, महेंदर आदि बड़ी संख्या में स्थानीय नेता व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

*****************************************

 

आज गोवा दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

पणजी ,10 दिसंबर(एजेंसी)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 दिसंबर को गोवा के दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वह मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन सत्र को भी संबोधित करेंगे।

वह वर्चुअली अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए)-गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (एनआईयूएम), गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (एनआईएच), दिल्ली का गोवा से उद्घाटन करेंगे।

मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट गोवा का दूसरा एयरपोर्ट होगा। 2016 में प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। यह हवाईअड्डा 2,870 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जो कार्गो सेवाओं को भी पूरा करेगा। मौजूदा डाबोलिम हवाई अड्डा 15 घरेलू और 6 अंतर्राष्ट्रीय स्थानों के साथ सीधा संपर्क प्रदान करता है।

मोपा हवाईअड्डे के जरिए परिचालन बढ़कर 35 घरेलू और 18 अंतर्राष्ट्रीय स्थानों तक पहुंच जाएगा।

जबकि डाबोलिम हवाईअड्डे पर रात्रि पार्किंग की सुविधा नहीं थी, मोपा हवाईअड्डे पर रात्रि पार्किंग सुविधा है। इसके अलावा, डाबोलिम में कोई कार्गो टर्मिनल नहीं था, मोपा हवाई अड्डे पर 25,000 मीट्रिक टन कार्गो की हैंडलिंग क्षमता वाली सुविधा होगी।

***********************************

 

हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कल लेंगे शपथ

शिमला ,10 दिसंबर(एजेंसी)। कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा सर्वसम्मति से सारे विधायकों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना है।

कल उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को चुना गया है। ये आलाकमान का निर्णय है।

****************************************

 

मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, CCTV में खौफनाक घटना कैद

गाजियाबाद 10 Dec, (एजेंसी): गाजियाबाद की एक सोसायटी में मॉर्निंग वॉक कर रहे प्रोफेसर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी है। इसके बाद बेकाबू कार ने पार्किंग में खड़ी कई और बाइकों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

सोसाइटी के अंदर टक्कर इतनी तेज थी की प्रोफेसर 10 फीट दूर जा कर गिरे। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की आम्रपाली एम्पायर सोसाइटी में ये हादसा 3 दिसंबर को हुआ, लेकिन इस मामले में प्रोफेसर पंकज गोयल की पत्नी सुकीर्ति गोयल ने 8 दिसंबर को एफआईआर कराई है। 3 दिसंबर की सुबह 7 बजे पंकज गोयल, पत्नी सुकीर्ति गोयल व एक अन्य रेजिडेंट्स के साथ सोसाइटी के अंदर मॉनिर्ंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान एक कार तेजी से गेट के अंदर घुसती है और सड़क के सबसे दाएं तरफ चल रहे पंकज गोयल को टक्कर मार देती है।

हादसे के बाद कार सवार करीब 30 मीटर आगे जाकर रुक गया। इस हादसे में पंकज पहले बोनट के ऊपर और फिर सड़क पर गिर जाते हैं, जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बचती हैं। इन तीनों लोगों के पीछे चल रहे एक अन्य रेजिडेंट्स भी इस हादसे में बाल-बाल बचे। इसके बाद ये कार पाकिर्ंग में खड़ी कई बाइकों को टक्कर मारती है। करीब 30 मीटर आगे जाकर ड्राइवर ने कार रोक दी। हादसे में कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।

सुकीर्ति गोयल ने बताया, घायल पति को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्च र आया है। गंभीर चोटें होने की वजह से पंकज उठने की स्थिति में नहीं हैं। सुकीर्ति की शिकायत पर क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने कार नंबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक परिवहन विभाग से कार नंबर के मालिक का पता लगाया जा रहा है।

******************************

 

भूपेंद्र पटेल को फिर गुजरात की कमान, चुने गए विधायक दल के नेता, 12 को शपथ ग्रहण

अहमदाबाद 10 Dec, (एजेंसी): गुजरात के सीएम के तौर पर विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लग गई है। आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षकों ने विधायकों के सामने भूपेंद्र पटेल का नाम रखा और फिर सर्वसम्मति से उनको विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भूपेंद्र पटेल को दोबारा सीएम की कुर्सी देने का फैसला आलाकमान ने किया है।

गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भाजपा सोमवार, 12 दिसंबर को राज्य में लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अन्य कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी गुजरात के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।

भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता देने के लिए शनिवार शाम को दिल्ली आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल गठन और नए मंत्रियों के नाम को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 20 के लगभग विधायक मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं।

***************************

 

100 से ज्यादा उपद्रवियों ने घर पर किया हमला, बेडरूम में घुसकर युवती का किया अपहरण

हैदराबाद 10 Dec, (एजेंसी) : तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां करीब 50 आदमियों की भीड़ जबरन एक घर में घुस गई और तेलंगाना की 24 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर लिया, जो कथित रूप से एक डॉक्टर बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो क्लिप भी सामने आया है। इस मामले में स्थानीय मीडिया की तरफ से बताया है कि पुलिस द्वारा एक घंटे के ऑपरेशन के बाद उसे बचाया गया।

मीडिया रिपोर्ट में बताया कि तेलंगाना में हैदराबाद के पास रंगा रेड्डी जिले के आदिबाटला गांव में महिला को उसके ही घर से अगवा किया गया था। महिला के माता-पिता ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि लगभग 100 युवक उनके घर में घुस आए और उनकी बेटी वैशाली को जबरन उठा ले गए। वीडियो में कम से कम 30 लोगों को देखा जा सकता है, जो घर में तोड़फोड़ कर रहे हैं, कार की खिड़कियां तोड़ रहे हैं और एक व्यक्ति को घर से बाहर खींच कर लाठियों और डंडों से पीट रहे हैं।

देर शाम पुलिस ने पीड़िता को छुड़ा लिया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

कर्नाटक के बेंगलुरू से भी एक सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हुआ है। मामूली सी बात पर शुरू हुई बहस एक दुकान के अंदर तीन लोगों पर बर्बरतापूर्ण हमले में बदल गई। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज और पीड़ितों द्वारा जारी किए गए चौंकाने वाले फुटेज में, साफ नजर आ रहा है कि कैसे आरोपियों ने कुंडलहल्ली में दो दुकानदारों को मारना शुरू कर दिया।

******************************

 

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव बोले, भ्रष्टाचार सरकार में शिथिलता, आर्थिक अक्षमता को बढ़ावा देता है

नई दिल्ली 10 Dec, (एजेंसी): केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया और नई दिल्ली में एक अलंकरण समारोह का आयोजन किया, जहां 34 अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने सम्मानित किया। मिश्रा ने 34 सीबीआई अधिकारियों को ‘मेधावी सेवा’ के लिए पदक प्रदान करते हुए कहा, “भ्रष्टाचार विरोधी प्रयास विकास और सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।”

मिश्रा ने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार के अपराध से निपटना सभी का अधिकार और जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार का प्रभाव आम नागरिकों पर विशेष रूप से भारी है, समुदायों में गरीब और कमजोर व्यक्तियों पर और भी अधिक। भ्रष्टाचार सरकार में निष्क्रियता को प्रोत्साहित करता है और आर्थिक अक्षमता को बढ़ावा देता है, और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा हो सकता है .. भ्रष्टाचार, चाहे छोटा हो या बड़ा, किसी न किसी का अधिकार छीन लेता है।”

तकनीकी विकास के साथ, उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार को रोकने के अवसर हैं, लेकिन ऐसे क्षेत्र भी हैं, जहां भ्रष्टाचार का पता लगाना अधिक कठिन हो सकता है, विशेष रूप से क्रिप्टोकरेंसी जैसे क्षेत्रों में।

मिश्रा ने अभिनव भ्रष्टाचार विरोधी समाधानों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच वास्तविक समय की जानकारी साझा करने का भी आह्वान किया और रेखांकित किया कि भारत वित्तीय अपराधों सहित सीमा पार संबंधों के साथ विभिन्न प्रकार के अपराधों से लड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अन्य देशों और एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की जरूरत पर बल दिया। भारत द्वारा हाल ही में आयोजित इंटरपोल महासभा (आईजीए) का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आईजीए ने संकल्प लिया है कि सभी 195 इंटरपोल सदस्य देश सक्रिय रूप से और सामूहिक रूप से संगठित अपराध, वित्तीय अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करेंगे।

**********************************

 

अजन्मे बच्चे को गोद लेने का समझौता पैसे के लिए गोद लेने जैसा : कर्नाटक हाईकोर्ट

बेंगलुरु 10 Dec, (एजेंसी): कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2 साल, नौ महीने की एक बच्ची के माता-पिता द्वारा संयुक्त रूप से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कहा है कि एक अजन्मे बच्चे के ‘गोद लेने के लिए समझौता’ कानून के लिए अज्ञात है और इसे ‘पैसे के लिए गोद लेने’ के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। हिंदू जैविक माता-पिता और मुस्लिम दत्तक माता-पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जब उडुपी जिला अदालत द्वारा बाल देखभाल इकाई से बच्चे की कस्टडी की मांग को खारिज कर दिया गया था।

न्यायमूर्ति बी. वीरप्पा और न्यायमूर्ति के.एस. हेमलेखा की खंडपीठ ने कहा कि एक अजन्मे के जीवन के अधिकार को भी संविधान के अनुच्छेद 21 के दायरे में आने वाला माना जाएगा और उडुपी जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) द्वारा दत्तक माता-पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के कदम को सही ठहराया। साथ ही, डीसीपीयू ने दलील दी कि पैसे के बदले अवैध रूप से बच्चे की अदला-बदली की गई थी।

अदालत ने मुस्लिम कानून के तहत भी ‘समझौते’ को अमान्य करार दिया, क्योंकि समझौता मुस्लिम और गैर-मुस्लिम माता-पिता के बीच दर्ज किया गया था।

यह देखते हुए कि किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 एक ऐसे बच्चे के कल्याण की रक्षा कर सकता है, जिसके माता-पिता आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि ऐसे में समझौता कायम नहीं रखा जा सकता।

बच्चे का जन्म 26 मार्च, 2020 को हुआ था। दोनों दंपतियों ने 21 मार्च, 2020 को गोद लेने के लिए अपंजीकृत समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

उन्होंने समझौता इसलिए किया, क्योंकि जैविक माता-पिता के पास अपने अजन्मे बच्चे की देखभाल करने के लिए पैसे नहीं थे।

इसके बाद नि:संतान दत्तक माता-पिता ने बच्चे को पाला था। हालांकि, बच्चे की कस्टडी डीसीपीयू द्वारा एक चाइल्ड केयर यूनिट को सौंप दी गई, जिसने 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी।

दत्तक माता-पिता, जैविक माता-पिता द्वारा समर्थित, तब बच्चे की कस्टडी की मांग के साथ-साथ उन्हें नाबालिग बच्चे के संरक्षक घोषित करने की याचिका के साथ जिला अदालत में चले गए थे। हालांकि, उनकी याचिका को जिला अदालत ने खारिज कर दिया था।

********************************

 

 

चक्रवाती तूफान मैंडूस ने मचाई तबाही, घरों की छतें उड़ीं, स्कूल-कॉलेज बंद

*चेन्नई की सड़कें जलमग्न*

चेन्नई 10 Dec, (एजेंसी) : चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ और खतरनाक होता जा रहा है। यह तूफान देर रात महाबलिपुरम के पास तट को क्रॉस कर चुका है और यह महाबलिपुरम के पास पहुंच गया है। तूफान की आशंका को देखते हुए कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि अब यह तूफान कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है। आज दोपहर तक तूफान पूरी तरह से कमजोर पड़ जाएगा। तूफान के कारण कई तटीय जिलों में तेज बारिश हो रही है। कटुप्पक्कम में करीब 16 सेमी बारिश हो चुकी है।

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) ने सभी से चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने तक बाहर जाने से बचने का अनुरोध किया है। 3 घंटे में लगभग 65 पेड़ गिर गए हैं। तूफान के कारण मदुरंथकम, ईसीआर और ओएमआर में कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए हैं। इससे यातायात बाधित हो गया है। जीसीसी उन्हें हटाने के उपाय कर रही है।

निचले तश्तरी के आकार वाले क्षेत्रों में पानी के ठहराव को दूर करने के लिए मोटर पंपों का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा चक्रवात के कारण भारी हवाओं और बारिश से चेन्नई के एग्मोर में एक फ्यूल स्टेशन की छत गिर गई। उसके परिसर में लगा पेड़ भी गिर गया है। अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं आई है।

तूफान की वजह से चेन्नई और कुड्डालोर सहित 16 जिलों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके अलावा कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

मौसम विभाग ने 10 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु और रायलसीमा और दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। 11 दिसंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तूफान की आशंका के मद्देनजर कई इलाकों में पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक सुबह 4 बजे तक बसों का परिवहन फिर से शुरू कर दिया गया है। चेन्नई और महाबलिपुरम को जोड़ने वाले हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक जब चक्रवाती तूफान तट से टकराया उस समय अधिकतम 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान अब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, इसलिए उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में 55-65 किमी/घंटे की तेज हवाएं चलेंगी, जो शाम तक 30-40 किमी प्रति घंटे तक कम हो जाएंगी।

चेन्नई में सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देने के लिए 16,000 पुलिसकर्मी और 1500 होम गार्ड्स को तैनात किया गया है। इसके साथ ही तमिलनाडु आपदा मोचन बल के 40 सदस्यों सहित जिला आपदा मोचन बल की टीम के 12 सदस्यों को स्टैंडबाई पर रखा गया है।

***********************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version