प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर दी नववर्ष की शुभकामनाएं, लिखा- आपका 2023 शानदार हो!

नई दिल्ली,01 जनवरी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नववर्ष की शुभकामनाएं दी. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं देते हुए लिखा- आपका 2023 शानदार हो !.

यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो.

सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले.

*****************************

 

पूरी दुनिया नववर्ष के जश्न में डूबी, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा आसमान

नई दिल्ली,01 जनवरी (एजेंसी)। नए वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है, ऐसे में पूरी दुनिया नववर्ष के जश्न में डूबी हुई हैं. भारत समेत दुनिया के कई देशों में नववर्ष का जश्न मनाया जा रहा है. मुंबई के जुहू चौपाटी में शनिवार को लोग नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते देखे गए. पश्चिम बंगाल में भी नए साल पर जमकर जश्न मनाया गया. कोलकाता में सड़कों को सजा दिया गया. देर रात तक सड़कों पर रौनक रही. न्यू ईयर पर पहाड़ों पर रौनक देखने को मिली.

जम्मू- कश्मीर के गुलमर्ग में टूरिस्ट की भारी भीड़ देखने को मिली. लोगों ने यहां मौसम की बर्फबारी का आनंद लेकर न्यू ईयर मनाया. दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में नववर्ष के मौके पर जश्न मनाया जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में शानदार आतिशबाजी देखने को मिली. लोगों ने नववर्ष का स्वागत किया है. ऑस्ट्रेलिया का लैंड डाउन अंडर के नाम से जाना जाता है.

यहां भी आतिशबाजी के साथ नववर्ष  का स्वागत किया गया. सिडनी हार्बर के आसपास दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. आतिशबाजी से सिडनी ओपेरा हाउस और हार्बर ब्रिज के ऊपर आसमान जगमगा उठा.सिडनी हार्बर ब्रिज पर नए साल की शाम की आतिशबाजी देखने को मिली. दिलचस्प बात यह है कि बच्चों के उत्साह के लिए पारिवारिक आतिशबाजी की जा रही है. सिडनी में ओपेरा हाउस में आधी रात से तीन घंटे पहले जश्न मनाना शुरू हो गया था.

न्यूज़ीलैंड में नववर्ष का जश्न शुरू हो गया है. ऑकलैंड में स्काई टॉवर पर आतिशबाजी देखने को मिली. लोग ऑकलैंड में स्काई टॉवर के नीचे इक_ा हुए हैं, जहां 2023 का स्वागत करने के लिए आतिशबाजी की जा रही है. ये प्रदर्शन आधी रात से 10 सेकंड पहले शुरू हो जाता है. ये परंपरा कई सालों से चल रही है.न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नववर्ष 2023 का जश्न मनाया जा रहा है. ऑकलैंडर्स नववर्ष की खुशियां मनाने वाले दुनिया में पहले लोगों में से हैं.

न्यूजीलैंड ने भी आतिशबाजी और विशाल लाइट शो के साथ नए साल की शुरुआत की. यहां युवाओं ने खूब आतिशबाजी की. युवा एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. और खुशियां मना रहे हैं.  न्यूजीलैंड ने 2023 का खुले हाथों से स्वागत किया है.दक्षिण कोरिया के मध्य सियोल में भी नए साल के जश्न की तैयारी है. यहां लोगों में नए साल को लेकर उत्साह देखा गया.

कोरियाई नववर्ष सेओलाल या कोरियाई नववर्ष के दिन मनाते हैं. यह उत्सव आमतौर पर तीन दिनों तक चलते हैं. सियोल आर्ट सेंटर में एक नए साल की पूर्व संध्या संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया और प्लाजा में आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा. दक्षिण कोरिया के सियोल में भी नए साल का जश्न देखा गया. लोग 2023 को मनाने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे. लोगों ने शनिवार को सेंट्रल सियोल के ग्वांगह्वामुन चौराहे पर नववर्ष  की पूर्व संध्या पर साल के आखिरी दिन का आनंद लिया.

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू काम समय पर पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। जीवनसाथी पर पूर्ण विश्वास कर सकते हैं, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा।समय की कोई कमी नहीं रहेगी।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा। समय पर कार्य सम्पन्न होंगे। कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी। आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें। सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मनोबल बढेगा। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी। कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है। आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी। आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज किस्मत आपके साथ है। व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज मन की सुने और खुश रहें। अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है। आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी। अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे। कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

***********************************

 

दिल्ली में ग्रेटर कैलाश के वृद्धाश्रम में आग, 2 बुजुर्ग महिलाएं जिंदा जलीं

नयी दिल्ली, 1 जनवरी(एजेंसी)।दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में एक वृद्धाश्रम में रविवार सुबह आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ‘अंतरा केयर फॉर सीनियर्स’ नामक वृद्धाश्रम में आग लगने की सूचना सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर मिली।

अग्निशमन विभाग ने कहा कि दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर सुबह 6.50 बजे तक काबू पा लिया गया। आग बुझाने के अभियान में सहयोग देने वाली पुलिस ने बताया कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के बाद तीसरी मंजिल पर पूरी तरह से जली हुई दो लाशें मिलीं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि अपराध शाखा और फॉरेंसिक प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना में झुलसे एक वरिष्ठ नागरिक को मैक्स अस्पताल साकेत में भर्ती कराया गया है, जबकि 12 अन्य बुजुर्गों को अंतरा केयर की ओखला शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया है।

चौधरी ने कहा कि आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं लग सकी है और घटना की जांच जारी है। रिकार्ड खंगालने के बाद पता चला कि मरने वाली दोनों बुजुर्ग महिलाएं थीं।

***********************

 

पीएम मोदी 3 जनवरी को साइंस कांग्रेस को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली,01 जनवरी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) को संबोधित करेंगे। इस वर्ष के आईएससी का मुख्य विषय महिला सशक्तीकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी है।
यह इवेंट सतत विकास, महिला सशक्तीकरण और इसे प्राप्त करने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका के मुद्दों पर चर्चा का गवाह बनेगा।

प्रतिभागी महिलाओं को एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) शिक्षा, अनुसंधान तक समान पहुंच प्रदान करने के तरीके खोजने की कोशिश के साथ-साथ शिक्षण, अनुसंधान और उद्योग के उच्च क्षेत्रों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिकों के व्याख्यान भी होंगे।

*****************************

 

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

नई दिल्ली,01 जनवरी (एजेंसी)। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रात करीब 01:19 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी ।

****************************

 

बर्फबारी के कारण बंद हो सकती है मुगल रोड

रजौरी,01 जनवरी (एजेंसी। जम्मू क्षेत्र में पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोडऩे वाली मुगल रोड को हाल में हुई भारी बर्फबारी के कारण बंद किया जा सकता है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पीर की गली और इसके आसपास के इलाकों में तीन फुट तक बर्फ जम जाने के कारण बृहस्पतिवार को ही सड़क पर गाडिय़ों की आवाजाही को रोक दिया गया था।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सहायक अभियंता तारीक खान ने कहा कि हाल में हुई भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर फिर से यातायात बहाल करने की संभावना कम है, क्योंकि आने वाले दिनों में और हिमपात की संभावना है।

अधिकारियों ने कहा, हम आधिकारिक संदेश का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि सर्दियों के लिए सड़क को बंद करने की घोषणा कर सकें।

पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी के मद्देनजर हर साल यह सड़क आमतौर पर सर्दियों के दौरान बंद रहती है। खान ने कहा कि विभाग पिछले साल नवंबर से दिसंबर के बीच तीन बार भारी बर्फबारी के बावजूद सड़क को खुला रखने में सफल रहा।

पुलिस उपाधीक्षक आफताब शाह ने कहा कि मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही केवल पोशाना सेना शिविर तक ही संभव है।

*****************************

 

दिल्ली-एनसीआर में कोयला सहित अन्य अस्वीकृत ईंधन पर प्रतिबंध प्रभावी

नयी दिल्ली,01 जनवरी (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर में उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कोयला सहित अन्य अस्वीकृत ईंधन के इस्तेमाल पर लगाया गया प्रतिबंध रविवार से प्रभावी हो गया। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाली इकाइयों को बिना किसी चेतावनी के बंद कर दिया जाएगा।

हालांकि, केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने कहा कि ताप विद्युत संयंत्र में कम सल्फर वाले कोयले का इस्तेमाल जारी रखा जा सकेगा।

यह प्रतिबंध सीएक्यूएम द्वारा पिछले साल जुलाई में जारी व्यापक नीति का हिस्सा है। इस नीति में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए अगले पांच वर्षों की क्षेत्रवार कार्य योजनाओं को सूचीबद्ध किया गया है।

अधिकारियों को बिना कोई कारण बताओ नोटिस जारी किए कोयला सहित अन्य अस्वीकृत ईंधन का इस्तेमाल करने वाले उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

सीएक्यूएम के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी इकाइयों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग ने छह महीने पहले प्रतिबंध की घोषणा की थी, जिससे सभी उद्योगों को स्वच्छ ईंधन प्रणाली अपनाने के लिए पर्याप्त समय मिला था।

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक या वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों द्वारा निजी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए संचालित ताप विद्युत संयंत्रों में भी कम सल्फर वाले कोयले के इस्तेमाल की इजाजत होगी। उन्होंने कहा कि ”जहां भी प्राथमिक उद्देश्य बिजली उत्पादन है वहां कम सल्फर वाले कोयले का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अधिकारी के मुताबिक, धार्मिक उद्देश्यों और दाह संस्कार के लिए लकड़ी और जैव ईंधन का उपयोग करने की अनुमति होगी, जबकि होटल, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल (उत्सर्जन नियंत्रण प्रणाली के साथ), भोजनालयों तथा ढाबों के तंदूर और ग्रिल में लकड़ी या बांस के कोयले को इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।
सीएक्यूएम ने कहा था कि कपड़ों को इस्त्री करने में लकड़ी के कोयले का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
एक अनुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न औद्योगिक कार्यों में सालाना लगभग 17 लाख टन कोयले का उपयोग होता है। इसमें से 14 लाख टन का उपयोग छह बड़े औद्योगिक जिलों में किया जाता है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली,01 जनवरी (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.7 तथा 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। देश के अनेक हिस्सों में दृश्यता में गिरावट आई है।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे अंबाला, देहरादून, बरेली और वाराणसी में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई। चंडीगढ़, पटियाला, बहराइच, गया, पूर्णिया, कैलाशहर और अगरतला में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, बहुत घना कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच रहती है। वहीं, घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 से 200

मीटर, मध्यम कोहरा होने पर 201 से 500 मीटर और हल्का कोहरा होने पर 501 से 1,000 मीटर के बीच दर्ज का जाती है।

विभाग ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियम के करीब रह सकता है।

*********************************

 

केरल के इडुक्की में सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत, 43 घायल

इडुक्की,01 जनवरी (एजेंसी)। केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली इलाके में रविवार को पर्यटकों की एक बस सड़क से करीब 100 फुट नीचे गिर गई, जिसमें सवार एक छात्र की मौत हो गयी और 40 छात्रों समेत 43 अन्य घायल हो गए।

वेल्लाथुवाल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच हुई जब बस तमिलनाडु के पर्वतीय इलाके कोडाइकनाल से आ रही थी। इसमें सवार छात्र 29 दिसंबर को कोडाइकनाल घूमने गए थे।

उन्होंने कहा, वे तिरूर में एक क्षेत्रीय आईटीआई संस्थान के छात्र हैं और संस्थान वापस जा रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय निवासियों, बचावकर्मियों और पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर नजदीकी तालुका अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हालांकि उसका शव सुबह छह बजे तक बरामद नहीं हो सका, वह वाहन के नीचे फंस गया था।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन सड़क संकरी थी और दुर्घटना उस समय हुई जब बस एक मोड़ से गुजर रही थी। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल गंभीर नहीं है।

******************************

रूसी शरणार्थी, पुतिन आलोचक को ओडिशा पुलिस ने हिरासत में लिया

भुवनेश्वर 31 दिसंबर,(एजेंसी)। ओडिशा के रायगढ़ जिले में दो रूसी नागरिकों की रहस्यमयी मौत के बीच ओडिशा पुलिस ने शनिवार को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते देखे गए एक अन्य रूसी एंड्रयू ग्लैगोलेव को हिरासत में लिया है। पिछले कई दिनों से एंड्रयू को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास प्लेकार्ड लेकर घूमते देखा जा रहा था। वह एक तख्ती पकड़ा हुआ था, जिसमें उन्होंने लिखा था, मैं एक रूसी शरणार्थी हूं। मैं युद्ध के खिलाफ हूं। मैं पुतिन के खिलाफ हूं। मैं बेघर हूं। कृपया मेरी मदद करें।

पुलिस ने कहा कि वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था, जिसकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है। पैसे नहीं होने के कारण वह रेलवे स्टेशन पर लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था। चूंकि वह अंग्रेजी भी नहीं समझ सकता, कोई भी उसके साथ रूसी में संवाद करने में सक्षम नहीं है।
उसके बारे में जानकारी मिलने के बाद रेलवे स्टेशन के पुलिस अधिकारियों ने उसे भारत आने के उद्देश्य और उसकी समस्याओं के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। थाने के प्रभारी निरीक्षक जयदेव बिस्वजीत ने कहा, एंड्रयू वैध पासपोर्ट और वीजा के साथ भारत आया है। उनका टूरिस्ट वीजा अब एक्सपायर हो चुका है। हालांकि, उसने संयुक्त राष्ट्र में संबंधित अधिकारियों के समक्ष शरण के लिए आवेदन किया है।

उन्होंने कहा, रूसी नागरिक हमें दस्तावेज दिखा रहा है कि उसने शरण के लिए संयुक्त राष्ट्र में आवेदन किया है, हम इसे उचित प्राधिकारी के साथ सत्यापित करेंगे। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि वह अब तक कहां रह रहा था, वह कहां गया था। गौरतलब है कि रूसी सांसद पावेल एंटोव और उनके दोस्त व्लादिमीर बिडेनोव की रायगड़ा के एक होटल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

एंटोव, जिसे रूस के व्लादिमीर क्षेत्र की विधान सभा का सदस्य बताया जाता है, 24 दिसंबर को होटल के एक निमार्णाधीन भवन में मृत पाया गया था। ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि एंटोव गलती से होटल के कमरे की छत से गिर गया या उसने आत्महत्या की या दोनों मौतों के पीछे कोई अ²श्य ताकत है।

*******************************

 

भाजपा सरकार में बिचौलिए हावी : अखिलेश यादव

लखनऊ 31 दिसंबर,(एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बिचौलिए हावी हैं। किसानों को उनकी फसलों की एमएसपी नहीं मिल रही है। सरकार किसानों को समय से खाद बीज और बिजली नहीं उपलब्ध करा रही है अभी तक पिछले पेराई सत्र का गन्ना भुगतान नहीं हुआ।

अखिलेश यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार किसानों को छल रही है। किसानों के सभी कर्ज माफ नहीं किए गए। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त क्यों नहीं की गई? इस सत्र में अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं हुई।
कहा कि भाजपा राज में पूरे साल किसान तबाह रहे। सूखा, बारिश के संकट से जूझते किसान को खेती की बढ़ती लागत और सरकार द्वारा

मिल रही घोर उपेक्षा का भी सामना करना पड़ा। वायदा किया गया था कि किसान की आय दुगनी की जाएगी, उसे मुफ्त बिजली, सिंचाई का लाभ मिलेगा लेकिन किसानों पर कर्ज और आर्थिक तंगी की सौगात जिसने उसे आत्महत्या को मजबूर कर दिया। आखिर किसान के साथ यह धोखा कितने दिन और चलेगा?

कहा भाजपा हमेशा किसान और गरीब विरोधी रही है। वह पूंजीघरानों को संरक्षण देने वाली नीतियां बनाती है। पिछले आठ सालों से वह किसानों को सिर्फ सपने दिखाती रही है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से महंगाई दोगुनी हो गई। छुट्टा और आवारा पशुओं ने किसानों की फसल को तहस-नहस कर फसल को बर्बाद कर दिया है। किसानों के लिए यह विकराल समस्या है। किसान पूरी रात जाग कर अपनी फसल की रखवाली करने को मजबूर है। इस कड़ाके की ठंड में कई किसानों की मौतें भी हो चुकी है।

बोले कि तीन महीने से अधिक समय से गन्ना पेराई चल रही है। परन्तु सरकार एवं मिल मालिकों द्वारा गन्ना किसानों का शोषण जारी है। सरकार ने 15 दिनों में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का वादा किया था। गन्ना शुगर कंट्रोल एक्ट के मुताबिक 14 दिन में भुगतान न होने पर उस पर ब्याज भी देय होता है।

********************************

 

राजस्थान कांग्रेस : रंधावा अगले सप्ताह हाईकमान को सौंपेंगे फीडबैक रिपोर्ट

जयपुर 31 दिसंबर,(एजेंसी)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जयपुर में दो दिन तक लिए गए फीडबैक को लेकर अपनी रिपोर्ट अगले सप्ताह पार्टी हाईकमान को सौपेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस संगठन और सरकार में अहम बदलाव किए जा सकते हैं।

रंधावा ने बताया कि दो दिन के दौरान उन्होंने मंत्रियों, विधायकों, हारे हुए विधायकों, पिछले लोकसभा, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। राजस्थान में सरकार कैसे रिपीट हो, इस पर उनके विचार और सुझाव नोट किए हैं। इन सुझावों का अध्ययन करके जल्दी ही रिपोर्ट तैयार करके पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को सौंपेंगे।
पहले ब्लॉक स्तर पर होगी नियुक्तियां

रंधावा ने कहा कि जहां तक संगठनात्मक और राजनीतिक नियुक्तियों की बात है तो पहले ब्लॉक स्तर पर, फिर जिला और उसके बाद राज्य स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियां जनवरी में ही कर दी जाएंगी। जबकि राजनीतिक नियु्क्तियों को लेकर वे कुछ नहीं कह सकते। क्योंकि यह सरकार का काम है। एक सवाल के जवाब में रंधावा ने बताया कि विधायकों द्वारा इस्तीफे वापस लिए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन, पार्टी में अनुशासन तो बनाना ही होगा। सभी को इसका पालन भी करना होगा।

सरकार ने अच्छे काम किए, प्रचार की जरूरत

जयपुर में दो दिन तक लिए गए फीडबैक के बारे में पूछे जाने पर रंधावा ने बताया कि राज्य की गहलोत सरकार ने काम तो अच्छे किए हैं। लेकिन, उनका ठीक से प्रचार नहीं होने के कारण अच्छा परसेप्शन नहीं बन पाया। उन्होंने कहा कि सरकार के कामों का सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया समेत सभी प्लेटफार्म पर एग्रेसिव प्रचार किए जाने की जरूरत है। जैसे आम आदमी पार्टी और भाजपा अपने कामों का एग्रेसिव प्रचार कर रहे हैं।

केवल जिताऊपन ही हो टिकट का आधार

राजस्थान में कुछ मंत्रियों और विधायकों के टिकट काटे जाने के सवाल पर रंधावा ने कहा कि सभी मंत्री और विधायकों के क्षेत्रों में सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में जो भी जीतने की स्थिति में है, उसे टिकट मिलना चाहिए। टिकट वितरण का आधार भी केवल यही होना चाहिए ना कि नेताओं के चहेते और चेहरे देखकर टिकट दिए जाने चाहिए। वैसे अभी चुनाव होने में काफी समय बाकी है।

******************************

 

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए 15 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट प्रावधान

जयपुर 31 दिसंबर,(एजेंसी)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2022 के लिए 15 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है। इस राशि का भुगतान भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को किया जाएगा।

इस अतिरिक्त 15 करोड़ रुपए राशि का उपयोग दिसम्बर, 2022 एवं जनवरी, 2023 तक संचालित होने वाली रेल यात्रा के लिए किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बजट 2022-23 में ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत यात्रियों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार की घोषणा की गई थी। उक्त योजना के लिए आवंटित कुल राशि 10 करोड़ में से 9.64 करोड़ रुपए का व्यय किया जा चुका है।

राज्य सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना संचालित की जा रही है। योजना राजस्थान के मूल निवासी वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति) के लिए है। आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए। उन्हें जीवन काल में एक बार देश या देश के बाहर स्थित विभिन्न निर्दिष्ट तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान की यात्रा कराने हेतु राजकीय सुविधा एवं सहायता प्रदान की जाती है।

इस योजना में वर्ष 2013 में रेल यात्रा कराई गई। इसके बाद वर्ष 2016 में हवाई यात्रा भी सम्मिलित की गई। इसमें रेल द्वारा, रामेश्वरम-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, सम्मेद शिखर-पावापुरी, उज्जैन-ओंकारेश्वर, गंगासागर (कोलकत्ता), कामाख्या (गुवाहटी), हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च (तमिलनाडू) तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। वहीं, हवाई जहाज से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ-काठमांडू के दर्शन कराए जा रहे हैं।

*************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन व्यस्त हो सकता है। दूसरों के कारण मानसिक उलझनों से व बाहर के खाने से बचें। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से ऊपर उठें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है। शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई समाचार मिलने के योग है। समय निकालकर आराम करें। सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानी पूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

*****************************

 

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को निर्देश, मोटर दुर्घटना जांच के लिए थानों में विशेष इकाई गठित करें

नई दिल्ली 31 Dec, (एजेंसी): उच्चतम न्यायालय ने मोटर दुर्घटना के मामलों की जांच एवं इससे जुड़े दावों के निपटान के वास्ते सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए देश भर के थानों में एक विशेष इकाई गठित करने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति एस. ए. नज़ीर और न्यायमूर्ति जे. के. महेश्वरी की पीठ ने राज्यों को तीन महीने के अंदर पुलिस थानों में एक विशेष इकाई गठित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी दुर्घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी (एसएचओ) को तीन महीने के भीतर क्लेम ट्रिब्यूनल को दुर्घटना सूचना रिपोर्ट दाखिल करनी चाहिए।

पीठ ने अपने फैसले कहा, राज्य के गृह विभाग के प्रमुख और पुलिस महानिदेशक मोटर दुर्घटना से संबंधित दावों के मामलों की जांच और सुविधा प्रदान करने के लिए सभी पुलिस थानों में या कम से कम शहर स्तर पर एक विशेष इकाई का गठन करेंगे।

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद संबंधित जांच अधिकारी को मोटर वाहन संशोधन नियम- 2022 के अनुसार कार्य करना चाहिए और 48 घंटे के भीतर दावा न्यायाधिकरण को पहली दुर्घटना रिपोर्ट प्रस्तुत करनी चाहिए।

शीर्ष न्यायालय का हाल का यह आदेश इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पारित एक आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर आया है, जिसने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) द्वारा पारित आदेश के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया था।

शीर्ष अदालत की दो सदस्यीय पीठ ने कहा,“मामला दर्ज करने वाले अधिकारी ही संबंधित वाहन के पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की फिटनेस, परमिट और अन्य सहायक दस्तावेजों को सत्यापित करने और संबंधित पुलिस अधिकारी के साथ समन्वय कर दावा न्यायाधिकरण के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए बाध्य है। नियमों के अनुसार प्रवाह चार्ट और अन्य सभी दस्तावेज या तो स्थानीय भाषा में या अंग्रेजी में प्रस्तुत की जाएगी। क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में अलग-अलग दावा याचिका दायर की है तो दावेदार/कानूनी प्रतिनिधि(ओं) द्वारा दायर की गई पहली दावा याचिका को बरकरार रखा जाएगा तथा बाद की दावा याचिका स्थानांतरित कर दी जाएगी।”

शीर्ष अदालत ने कहा, यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि दावेदारों को इस न्यायालय के समक्ष आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, विभिन्न उच्च न्यायालयों के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में दायर अन्य दावा याचिकाओं को स्थानांतरित करने की मांग की जा रही है।

शीर्ष अदालत ने राज्य के अधिकारियों को मोटर वाहन संशोधन अधिनियम और नियमों के प्रावधानों को पूरा करने के लिए हितधारकों के साथ समन्वय और सुविधा के लिए एक संयुक्त वेब पोर्टल/ मंच विकसित करने के लिए उचित कदम उठाने का भी निर्देश दिया।

****************************

 

अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा पर तैनात जवानों को साल में 100 दिन परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा

बेंगलुरू 31 Dec, (एजेंसी): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ऐलान किया है कि देश के सीमावर्ती इलाकों में तैनात जवानों को साल में 100 दिन परिवार के साथ अपने मुख्यालय में रहने का मौका मिलेगा। बेंगलुरू के देवनहल्ली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमति शाह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सैनिकों को अपने परिवार के साथ अपने मुख्यालय में 100 दिनों तक रहने काअवसर मिलेगा, हम इस उद्देश्य के लिए रोस्टर तैयार कर रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि परिवार के साथ मुख्यालय में रहने से सैनिकों का तनाव कम होगा। यह एक कठिन कार्य है, मैं समझता हूं। लेकिन, मेरा मानना है कि मानवीय दृष्टिकोण से इसे किया जाना चाहिए। शाह ने आईटीपीबी के जवानों को आश्वासन दिया कि चुनाव से पहले सरकार इस संबंध में योजना बनाएगी। केंद्र की मोदी सरकार सैनिकों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कल्याण के लिए समर्पित है।

शाह ने आईटीपीबी और सीएपीएफ की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे देश के सबसे कठिन इलाकों में सेवा प्रदान करते हैं। हम परिस्थितियों की कल्पना भी नहीं कर सकते। वे माइनस 42 डिग्री सेल्सियस में काम करते हैं। जब हमारे आईटीबीपी के जवान पेट्रोलिंग कर रहे हों तो कोई भी मेरे देश की एक इंच जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत नहीं करेगा। आईटीबीपी के जवानों को लोगों ने ‘हिमवीर’ की उपाधि दी है, जो सरकार द्वारा दिए जाने वाले पद्म श्री और पद्म विभूषण पुरस्कारों से कहीं अधिक है।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार पूरी चेन को पूरा करने की प्रक्रिया में है, जहां समस्या की पहचान की जाती है, समाधान के लिए रिसर्च किया जाता है, सिफारिशें दी जाती हैं, नीतिगत बदलाव किए जाते हैं और देश में कानून व्यवस्था की स्थिति के संदर्भ में निष्पादन की भी समीक्षा की जाती है।

***************************

 

CBSE 12वीं की डेटशीट में हुआ बड़ा बदलाव

नई दिल्ली 31 Dec, (एजेंसी): सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने CBSE Board Exams 2023 की तारीखों में बदलाव किया है। CBSE ने कक्षा 12वीं की डेटशीट को संशोधित कर दिया गया है और नया टाइम टेबल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। छात्र CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जा कर डेटशीट चेक कर सकते हैं। इसके लिए CBSE ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

बोर्ड की मानें तो चार अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 27 मार्च को ली जाएगी। चार अप्रैल को उर्दू इलेक्टिव, संस्कृत, कर्नाटक म्यूजिक विषय की परीक्षा सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक होनी थी। लेकिन बोर्ड ने इसे 27 मार्च को लेने का निर्णय लिया है। अभी 27 मार्च को रिटेल, एग्रिकल्चर और मल्टी मीडिया विषय की परीक्षा होनी है। इसमें छात्रों की संख्या कम है। वहीं चार अप्रैल को होने वाली परीक्षा में भी परीक्षार्थियों की संख्या कम है। इस कारण दोनों दिन की परीक्षा अब एक ही दिन ली जाएगी। अब चार अप्रैल को परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

कक्षा 10वीं या माध्यमिक परीक्षा की डेट शीट 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 12वीं या वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। कक्षा 10, 12 की परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

************************

 

आप सांसद राघव चड्ढा की राज्यसभा के शीतकालीन सत्र में रही 100 फी‌सदी उपस्थिति

नई दिल्ली 31 Dec, (एजेंसी): आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर खुद को साबित किया है। राजनीति को आधुनिक बनाने और इसे अधिक जवाबदेह बनाने के लिए जाने जाने वाले पंजाब के युवा सांसद राघव चड्ढा की शीतकालीन सत्र में 100 फीसदी उपस्थिति रही है। इसके बाद उन्होंने जनता के लिए एक ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी किया है।

सात पेज का रिपोर्ट कार्ड उनके विधायी प्रदर्शन को दर्शाता है। इसके अलावा पंजाब और भारत से संबंधित मामलों पर उठाए गए सवालों, मुद्दों, बहस और नियम 267 के तहत प्रस्तुत नोटिसों को सूचीबद्ध करता है।

राज्यसभा में 7 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चले शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर कुल 25 सवाल पूछे, जिनमें से अधिकांश पंजाब से संबंधित थे। इसमें श्री करतारपुर साहिब के तीर्थयात्रियों के लिए फीस की माफी, बेअदबी के लिए कड़ी सजा, आनंदपुर साहिब को हेरिटेज सिटी का दर्जा, रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, जालंधर में चमड़ा निर्माण उद्योग को बढ़ावा, उड़ान योजना, पुलिस आधुनिकीकरण, पीएमजीएसवाई, साई केंद्रों में वृद्धि आदि सवाल शामिल रहे।

इसके अलावा किसानों के हितों का समर्थन करते हुए पराली जलाने के विकल्पों को बढ़ावा देने, बाजार मूल्य और एमएसपी के बीच अंतर, पंजाब में भूजल स्तर, डीएपी की कमी, किसानों की आय को दोगुना करने और अन्य कृषि मुद्दों पर सरकार से सवाल किए। वह बेअदबी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर भी बैठे।

राघव चड्ढा ने इस सत्र में अपना पहला भाषण देते हुए अनुदानों की अनुपूरक मांग और बजट पर चर्चा दो बार कराने का प्रस्ताव रखा, जो कि अच्छे शोध और मजाकिया अंदाज के लिए सुर्खियों में रहा। वित्त मंत्री से उनके 10 बड़े सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उन्होंने जो 10 बड़े सवाल पूछे उनमें कमजोर रुपये, सरकार की रोजगार प्रदान करने में असमर्थता, कर का बोझ, स्टार्ट-अप ‘मंदी’, गिरते निर्यात और निवेश करने में निजी क्षेत्र की अनिच्छा पर आधारित थे। उन्होंने वित्त मंत्री से यह भी पूछा कि क्या उन्हें अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ एक किलो गेहूं और चावल की कीमत पता है?

सासंद चड्ढा ने बढ़ती महंगाई, स्टील की कीमतों में बढ़ोतरी, सीमा पार से नकली नोटों की तस्करी, पूर्व सैनिकों को पेंशन, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की विकास दर, आवश्यक खाद्य पदार्थों का आयात, इंटरनेट बंदी, रिक्तियों और अर्ध-न्यायिक निकायों मेें लंबित मामले सहित कई अन्य मुद्दों पर भी सवाल पूछे।

उन्होंने न्यायाधीशों की नियुक्ति को नियंत्रित करने के लिए एक निजी सदस्य के राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग पर विधेयक के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताते हुए न्यायपालिका की स्वतंत्रता का पक्ष लिया।

इसके अलावा उन्होंने प्रमुख बहसों में भी भाग लिया। विदेशों से संचालित गैंगस्टरों की वापसी, एम्स डेटा हैकिंग, उत्तेजक समाचार बहस आदि पर बात की और राज्य सभा की कार्यवाही को विनियमित करने के लिए कई ‘व्यवस्था के बिंदु’ पेश किए।

राज्यसभा के नियम 267 (व्यवसाय का निलंबन) के तहत कई नोटिस जारी करते हुए उन्होंने सदन से चीन में बढ़ते कोविड मामलों और भारत पर प्रभाव, केंद्र सरकार द्वारा न्यायिक नियुक्तियों में हस्तक्षेप करने के प्रयास, एलएसी पर भारत-चीन संघर्ष सहित सार्वजनिक महत्व के तत्काल मुद्दों को उठाने देने की मांग की।

वहीं, पंजाब के अन्य प्रमुख राज्य सभा सांसदों की तुलना में यह सामने आया कि अन्य सांसद संबंधित प्रदर्शन के मामले में राघव चड्ढा से पीछे थे। राघव चड्ढा की 100 फीसदी उपस्थिति की तुलना में सांसद सुखबीर बादल, सनी देओल और सिमरनजीत मान ने क्रमश 18 फीसदी, 0 फीसदी और 45 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। इसी तरह, आप सांसद की 11 बहसों के खिलाफ उपरोक्त तीन सांसदों ने क्रमशः 0, 0 और 3 बहस में भाग लिया। सबसे अहम बात यह रही कि राघव चड्ढा द्वारा पूछे गए 25 सवालों की तुलना में पूरे शीतकालीन सत्र के दौरान तीन सांसदों में से किसी ने एक भी सवाल नहीं पूछा।

*********************************

 

मोदी सरकार ने लगाई WhatsApp को फटकार, भारत में रहना है तो नक्शे से न करें खिलवाड़

नई दिल्ली 31 Dec, (एजेंसी)-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को मेटा-स्वामित्व वाले व्हाट्सएप से नए साल के जश्न लाइव-स्ट्रीमिंग लिंक में भारत के गलत मानचित्र को तुरंत ठीक करने के लिए कहा। मंत्री ने दोहराया कि भारत में कारोबार करने वाले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सही नक्शों का इस्तेमाल करना चाहिए। चंद्रशेखर ने कहा, प्रिय व्हाट्सएप आपसे निवेदन है कि आप भारत के नक्शे की त्रुटि को जल्द से जल्द ठीक करें। सभी प्लेटफॉर्म जो भारत में व्यापार करते हैं और/या भारत में व्यापार करना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें सही मानचित्र का उपयोग करना चाहिए। इस हफ्ते की शुरूआत में, उन्होंने वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म जूम के संस्थापक और सीईओ एरिक युआन को सुनिश्चित करने के लिए आगाह किया कि वह उन देशों के सही मानचित्र का उपयोग करें जहां कंपनी व्यापार करती है या व्यापार करना चाहती है। जूम के सीईओ ने बाद में देश का गलत नक्शा दिखाने वाला ट्वीट डिलीट कर दिया।

चंद्रशेखर ने हाल ही में देश में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कानून, नियमों और सुरक्षा के अनुपालन के बारे में बात की थी। ट्विटर पर मंत्री ने कहा- मुझे लगता है कि ट्विटर का प्रमुख कौन है, यह महत्वपूर्ण चर्चा नहीं है। यह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कानून, नियमों और सुरक्षा के अनुपालन के बारे में है, जिसे पारदर्शी और सही और संस्थागत रूप से डिजाइन और लागू करने की आवश्यकता है।

मंत्री ट्विटर के सीईओ एलन मस्क के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर एक पोल शुरू किया था जिसमें लाखों उपयोगकर्ताओं से पूछा गया था कि क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के रूप में पद छोड़ना चाहिए? मस्क ने ट्वीट में पूछा, क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? मैं इस पोल के नतीजों का पालन करूंगा।

इस साल अक्टूबर में, सरकार ने नियमों को अधिसूचित किया था जिसके तहत वह उन शिकायतों के निवारण के लिए अपीलीय पैनल स्थापित करेगी जो उपयोगकर्ताओं को विवादास्पद सामग्री की मेजबानी पर ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फैसले के खिलाफ हो सकते हैं।

मध्यवर्ती संस्थाओं के दायित्व पहले नियमों के उपयोगकर्ताओं को सूचित करने तक सीमित थे, लेकिन अब नए नियमों के साथ प्लेटफार्मों पर बहुत अधिक निश्चित दायित्व होंगे।

****************************

 

PM मोदी के प्रधान सचिव ने की अहम बैठक, कोरोना के हालात और तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली 31 Dec, (एजेंसी): बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने शनिवार को देश में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान देश में कोविड की स्थिति और कोविड की तैयारी और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री के पिछले निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

बैठक में पीएमओ के अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी समेत नीति आयोग के अधिकारी मौजूद रहे। कोरोना पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान यह कहा गया कि दिसंबर 2022 में प्राप्त लगभग 500 नमूनों की देश भर की INSACOG लैब्स द्वारा जीनोम सीक्वेंस किया जा रहा है।

*************************************

 

चीन के साथ सीमा विवाद के बावजूद अरुणाचल में विकास का इंजन तेज

ईटानगर 31 Dec, (Rns): केंद्र और राज्य सरकार ने म्यांमार (520 किमी), भूटान (217 किमी) और चीन (1,080 किमी) के साथ अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर एक महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा विकास मिशन शुरू किया है, दूसरी तरफ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर रुक-रुक कर होने वाली परेशानियां कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।

9 दिसंबर को, पीएलए के सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर घुसपैठ की, लेकिन भारतीय सैनिकों ने ²ढ़ता से उनका मुकाबला किया, जिससे दोनों के बीच झड़प हुई। हालांकि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान या बड़ी चोटों की सूचना नहीं थी, लेकिन झड़प के दौरान कुछ भारतीय और चीनी सैनिकों को मामूली चोटें आईं थी।

अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में समस्या के अलावा, अरुणाचल प्रदेश में असम के साथ 804 किमी अंतर-राज्यीय दशकों पुराना सीमा मुद्दा, चकमा-हाजोंग आदिवासी मुद्दा और अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का भी बोलबाला रहा और इसके परिणाम नए साल में आगे बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 19 नवंबर को 600 मेगावाट कामेंग हाइड्रोपावर प्लांट राष्ट्र को समर्पित करने के बाद त्रिपुरा के बाद, अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर क्षेत्र में बिजली अधिशेष राज्य बनने वाला दूसरा राज्य है। प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर को ईटानगर में डोनी पोलो हवाई अड्डे नामक पूर्वोत्तर के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का भी उद्घाटन किया।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों को विकसित करने और लोगों को उनके सीमावर्ती गांवों में रहने की सुविधा देने और उनके प्रवास को रोकने के लिए, केंद्र चीन, म्यांमार और भूटान के साथ 1,817 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों में राजमार्गों के निर्माण के लिए 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय सड़क, परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने 1500 किलोमीटर के सीमावर्ती राजमार्ग के लिए पर्याप्त धन स्वीकृत किया है जो राज्य के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों को पूर्व से पश्चिम तक और लगभग 1,000 किमी के राजमार्गों के बीच सड़कों को आपस में जोड़ेगा। राज्य की जलविद्युत क्षमता का दोहन करने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन को आश्वासन दिया था कि केंद्र जल्द ही राज्य में 2,880 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाली दिबांग पनबिजली परियोजना के लिए 32,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी देगा।

असम और अरुणाचल प्रदेश पहले असम के आठ जिलों और अरुणाचल प्रदेश के 12 जिलों के साथ विवादित गांवों की संख्या 123 के बजाय 86 तक सीमित करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए हैं। दोनों राज्यों के बीच कई दशक पुराने 804 किलोमीटर के अंतर-राज्य सीमा विवाद को हल करने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री और आधिकारिक स्तर की बैठकें अरुणाचल प्रदेश और असम दोनों में आयोजित की गईं।

अरुणाचल प्रदेश में चकमा और हाजोंग समुदाय से संबंधित लगभग 65,000 आदिवासी हैं, जो पूर्वी पाकिस्तान, अब बांग्लादेश से भाग आए थे, और केंद्र सरकार द्वारा तत्कालीन नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (एनईएफए), अब अरुणाचल प्रदेश में बस गए थे। अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न जनजातीय संगठन राज्य सरकार द्वारा चकमा और हाजोंग आदिवासियों को जारी किए गए आवासीय प्रमाण प्रमाण पत्र (आरपीसी) को रद्द करने, नस्लीय प्रोफाइलिंग सहित उनके मूल अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाते हुए राज्य और नई दिल्ली दोनों में आंदोलन कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 1996 और 2015 में अरुणाचल प्रदेश में बसे दो आदिवासी समुदायों के सदस्यों को नागरिकता देने के पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन उन्हें अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी केंद्र और अरुणाचल प्रदेश सरकार से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार चकमा और हाजोंग जनजातियों के पात्र लोगों को नागरिकता के अधिकार प्रदान करने को अंतिम रूप देने को कहा है।

अरूणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) द्वारा सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र के कथित रूप से लीक होने के मामले ने राज्य को हिला कर रख दिया, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राज्य सरकार के अनुरोध के बाद जांच शुरू की और ईटानगर में एक विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

सनसनीखेज मामले में, सीबीआई ने पहले अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था, जिसके परिणामस्वरूप अरुणाचल प्रदेश के कार्यकारी मजिस्ट्रेट, कार्यकारी अभियंता, भारतीय स्टेट बैंक, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव आदि के नकली टिकटों सहित आपत्तिजनक दस्तावेजों की बरामदगी हुई। अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने प्रश्न पत्र के कथित लीक होने की विभागीय जांच के आदेश दिए।

राज्य के संकट को बढ़ाने के लिए, अक्टूबर में सेना के दो अलग-अलग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें छह सैन्यकर्मी मारे गए। उसी महीने, भारतीय सेना का एक उन्नत हल्का लड़ाकू विमान अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी पांच जवानों की मौत हो गई। अक्टूबर में एक बार फिर चीता हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया।

 

करंट से दस साल के बच्चे की याद्दाश्त गई

कोप्पल 31 Dec, (एजेंसी): कर्नाटक पुलिस ने राज्य के कोप्पल जिले के करतागी तालुक के मिलापुरा गांव में करंट से एक 10 वर्षीय लड़के की याद्दाश्त खोने और गंभीर रूप से घायल होने के मामले में एक ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान महादेवप्पा और घायल लड़के वीरेश के रूप में हुई है। पिछले सप्ताह खेलते समय उन्हें करंट लग गया था। पुलिस ने बताया कि पूरे खेल के मैदान में बिजली के तार फैले हुए थे।

पुलिस के अनुसार घटना खेल के मैदान में अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर पानी की टंकी के निर्माण के समय हुई थी। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार ने पोल से अवैध रूप से कनेक्शन लिया था।

ग्रामीणों ने लापरवाही के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। बिजली के झटके के बाद उसकी याद्दाश्त खोने के अलावा लड़के के हाथ में गंभीर चोटें आईं।

करतागी पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

*******************************

 

11 बिल्डरों पर रेरा ने लगाया 1.77 करोड़ का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा 31 Dec, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने अपनी 112 वीं बैठक में आदेश का पालन नहीं करने पर 11 बिल्डरों पर 1.77 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई से पहले बिल्डर को कई बार चेतावनी दी गई थी। सभी बिल्डर को 1 माह के अंदर जुर्माने की राशि जमा करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही 15 दिन के अंदर आदेशों का पालन कर यूपी रेरा को रिपोर्ट देने को कहा गया है।

यूपी रेरा की 112वी बैठक में लंबित आदेशों के पालन की समीक्षा की गई। आदेशों का पालन ना करने वाले 11 बिल्डरों पर कार्रवाई की गई। इन सभी पर 1.77 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। सबसे अधिक रुद्रा बिल्डवेल होम्स पर 49.26 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। दूसरे नंबर पर सिक्का इंफ्रास्ट्रक्च र पर 29.88 लाख का जुर्माना लगाया गया। रेरा अधिकारियों के मुताबिक बिल्डरों को 1 महीने के अंदर यह धनराशि जमा करानी होगी। ऐसा नहीं करने पर आरसी जारी की जाएगी। वही 15 दिन के अंदर लंबित आदेशों के पालन की रिपोर्ट देनी होगी। यूपी रेरा में करीब 47 हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जिनमें से 42 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है, लेकिन निस्तारण का लाभ खरीदारों को नहीं मिल रहा है।

इन बिल्डरों पर लगाया जुर्माना

रुद्रा बिल्डवेल होम्स 49.26 लाख, सिक्का इंफ्रास्ट्रक्च र 29.88 लाख, एसआरबी प्रमोटर्स 22.10 लाख, मिस्ट डायरेक्ट सेल 20.30 लाख, वैल्यूएंट इंफ्राडेवलपर्स 12.98 लाख, महागुन इंडिया 10.61 लाख, गार्डेनिया इंडिया 6.85 लाख, लाजिक्स बिल्डवेल 6.65 लाख, रुद्रा बिल्डवेल प्रोजेक्ट्स 6.09 लाख, गौरसंस इंफ्रास्टक्च र 6.12 लाख, एसडीएस इंफ्राकॉम और एनआरआई टाउनशिप 4.51 लाख।

*****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version