पन्ना में रिश्वत लेते पकड़ी गई थाना प्रभारी

पन्ना 02 Jan (एजेंसी): मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक थाने में पदस्थ थाना प्रभारी व एक आरक्षक को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

सागर लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम ने देवेंद्र नगर थाना में थाना प्रभारी ज्योति सिकरवार और आरक्षक अमर सिंह बागरी को कल रात्रि 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आरती सिंह और एसडीओपी भी थाने पहुंच गये।

इस दौरान लोकायुक्त टीम और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई। थाने में कई घंटे तक चले इस ड्रामे और हंगामे के बीच पहले आरक्षक अमर सिंह बागरी और कुछ देर बाद थाना प्रभारी ज्योति सिकरवार लोकायुक्त टीम को चकमा देकर वहां से गायब हो गये।

लोकायुक्त टीम अपनी कस्टडी से भाग निकले आरक्षक और थाना प्रभारी को देर रात तक खोजती रही।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार खमरिया निवासी विनोद यादव ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि दउवन टोला निवासी उसके रिश्तेदारों की एफआईआर में धाराएं घटाने और दूसरे पक्ष पर बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। थाना में लोकायुक्त टीम व पुलिस के बीच हुई झड़प के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

***************************

 

 

शिवराज आज मंत्रियों के साथ बैठक कर तैयार करेंगे नए साल का रोडमैप

भोपाल 02 Jan (एजेंसी): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के मंत्रियों के साथ बैठक कर नए साल का रोडमैप तैयार करेंगे।

चौहान ने दो दिन पहले बताया था कि वे कई साल से वर्ष के अंत में शिर्डी जाते हैं और वहीं नए साल की कार्ययोजना बनाते हैं। शिर्डी से जाते ही अपने सारे मंत्रियों व अधिकारियों की संयुक्त बैठक करते हैं और वहीं से नए साल के रोडमैप पर सरकार का काम प्रारंभ हो जाता है।
इसी क्रम में आज वे मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

इस संबंध में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि आज मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे विकास और जनहित का रोडमैप तैयार करेंगे।

***************************

 

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे- कई यात्री जख्मी

जयपुर 02 Jan (एजेंसी): राजस्थान में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। बांद्रा से जोधपुर जाने वाली सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे गए। यह हादसा पाली के राजकियावास के पास हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 17 लोगों को चोट आई है। हालांकि अब तक किसी के जान जाने की सूचना नहीं मिली है। घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद एक यात्री ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, “मारवाड़ जंक्शन से प्रस्थान करने के पांच मिनट के भीतर ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और दो-तीन मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम आठ स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे। हालांकि 15 से 20 के अंदर घटनास्थल पर एंबुलेंस, रेलवे की टीम और पुलिस टीम आ गई। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कप्तान शशि किरण ने बताया कि आज सुबह करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि सूर्यनगरी एक्सप्रेस रजकियावास और बोमदरा के बीच पटरी से उतर गया है। ट्रेन के करीब 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि किसी जनहानी की सूचना नहीं। उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. राहत-बचाव कार्य जारी है। महाप्रबंधक- उत्तर पश्चिम रेलवे एवं अन्य उच्चाधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

**************************

 

सजी फिल्मी सितारों की महफ़िल….नाइट क्लब ‘द एम्फ’ का उद्घाटन सम्पन्न

02.01.2023 –  मायानगरी मुम्बई अपनी नाइट लाइफ़ के लिए जानी जाती है। मुम्बई की सबसे खास और सेंटर लोकेशन लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट में स्थित एक एक्सकलुसिव नाइट क्लब ‘द एम्फ’ का उद्घाटन पिछले दिनों बॉलीवुड के ढेर सारे सेलेब्रिटी गेस्ट्स की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

बॉलीवुड की चर्चित शख्सियत हेमा चौधरी के इस एक्सकलुसिव नाइट क्लब की ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर मुकेश त्यागी, अंकिता पटेल, आद्या सिंह, विनी राणा, अर्शी खान, पायल घोष, गहना वशिष्ठ के अलावा बॉलीवुड के गणमान्य व्यक्तियों ने हेमा चौधरी को नए वर्ष के अवसर पर इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं वहीं हेमा चौधरी ने यहां आए सभी अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त किया।

म्युज़िक वीडियो ‘तेज़ धार’ के कारण हाल ही में चर्चा में आई सिंगर और ऎक्ट्रेस अनुपम शुक्ला ने हेमा चौधरी को इस नाइट क्लब के लिए खूब सारी शुभकामनाएं दीं और कहा कि अंधेरी वेस्ट लोखंडवाला की प्राइम लोकेशन में स्थित यह नाइट क्लब पार्टी करने वालों के लिए एक शानदार तोहफा है। यहाँ आते ही मुझे सकारात्मक और खुशगवार एहसास हुआ। यहां का डांस फ्लोर पर पार्टी करने का अपना मजा है।

एक्ट्रेस अर्शी खान ने कहा कि यहां का माहौल मुझे काफी पॉज़िटिव लगा और मुझे उम्मीद है कि नए साल के अवसर पर लांच हुए इस नाइट क्लब की लोकप्रियता दिनप्रतिदिन बढ़ेगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

***************************

 

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने रेड ड्रेस पहनकर दिखाईं कातिलाना अदाएं

02.01.2023 (एजेंसी) बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद ही हॉट लुक्स में नजर आ रही हैं। शेफाली जरीवाला का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक पोज देते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, एक्ट्रेस हमेशा अपनी तस्वीरों से फैंस को घायल कर देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में शेफाली जरीवाला ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो काफी हॉट एंड सेक्सी पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का हॉटनेस भरा लुक देख कर एक बार फिर से फैंस बेकाबू हो गए हैं। ओपन हेयर, लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपने इस आउटलुक को कंप्लीट किया है।

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक करते हैं।

शेफाली जरीवाला अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं।

***********************

 

तारा सुतारिया ने पूरी की अपूर्वा की शूटिंग

02.01.2023 (एजेंसी) बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म अपूर्वा की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें एक्टर धैर्य करवा भी हैं। प्रोडक्शन हाउस सिने वन स्टूडियोज के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया: टीम वर्क सबसे अच्छा काम है।

2022 को एक हाई नोट पर फिल्म अपूर्वा को पूरा कर समाप्त कर रहे है। निखिल नागेश भट्ट द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म एक लड़की की मनोरंजक कहानी दिखाएगी, जो जीवन और मृत्यु के इस उच्च-दांव वाले खेल में अपनी बुद्धि और ताकत का उपयोग कर एक खतरनाक मंजर से खुद को बचाती है।

अपूर्वा एक रोमांचक थ्रिलर है और इसमें तारा सुतारिया को एक ऐसे अवतार में देखा जाएगा जो पहले कभी नहीं देखा गया। यह एक ऐसी कहानी पर आधारित है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी।

तारा सुतारिया के साथ फिल्म में अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव भी लीड रोल में हैं। अपूर्वा स्टार स्टूडियोज और मुराद खेतानी- सिने वन स्टूडियोज द्वारा निर्मित है, और निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित है।

****************************

 

अमिताभ की ऊंचाई 6 जनवरी को जी5 पर देगी दस्तक

02.01.2023 (एजेंसी) अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की फिल्म ऊंचाई 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 33.30 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाई।

बहरहाल, सिनेमाघरों में जो दर्शक ऊंचाई को देखने से वंचित रह गए, वह अब इसका मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं। सूरज बडज़ात्या द्वारा निर्देशित ऊंचाई का डिजिटल प्रीमियर 6 जनवरी, 2023 को जी5 पर होगा।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बडज़ात्या ने कहा, उंचाई सात साल के जुनून और कड़ी मेहनत का फल है। यह फिल्म 6 जनवरी, 2023 से जी5 पर स्ट्रीम होगी। मैं अपने प्रशंसकों से इस फिल्म के साथ नए साल की शुरुआत करने की अपील करता हूं।

फिल्म की कहानी तीन दोस्त, अमित (अमिताभ), ओम (अनुपम) और जावेद (बोमन) की है, जो अपने दिवंगत दोस्त भुपेन (डैनी) की अस्थियां लेकर एवरेस्ट बेसकैंप पहुंचना चाहते हैं।

********************************

 

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस बनीं सुष्मिता सेन

02.10.2022 – (एजेंसी) हर साल गूगल एक लिस्ट जारी करता है, जिसके जरिए ये पता चलता है कि पूरे साल किसी सितारे या बिजनेसमैन को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। ऐसे में साल 2022 की लिस्ट भी गूगल ने शेयर कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक सुष्मिता सेन का नाम सेलिब्रिटी में सबसे ऊपर है।

एक्ट्रेस के नाम के आसपास कोई और दूसरा सितारा नहीं है। सुष्मिता सेन का नाम इस लिस्ट में आने के बाद हर कोई यही अंदाजा लगा रहा है कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सर्च में ऊपर आई हैं। बता दें कि इसी साल सुष्मिता ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप कर आईपीएल फाउंडर ललित मोदी के साथ रिलेशन में आई थीं।

उनके इस रिलेशन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं पूरी लिस्ट की बात करें तो सुष्मिता का नाम 5वें नंबर पर है। जैसा की सभी जानते हैं कि जुलाई में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी कुछ कोजी तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी थी। जिसके चलते एक्ट्रेस को काफी सर्च किया गया था। वहीं ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी भी सुष्मिता सेन के साथ वाली तस्वीर लगाई थी।

लिस्ट में चौथे नंबर पर ललित मोदी का नाम है। पहले नंबर की बात करें तो, सबसे पहले पॉलिटिकल लीडर नुपुर शर्मा हैं। रिएलिटी शो लॉक अप की एक्स कंटेस्टेंट अंजली अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में 6 नंबर पर है। बता दें कि अंजली अरोड़ा का एमएमएस लीक होने के बाद वे काफी सुर्खियों में छाई थीं। वहीं लंबे समय तक उनके एमएमएस वीडियो की चर्चा होती रही थी।

वे बिग बॉस 16 में सभी का दिल जीतने वाले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक 7वें स्थान पर हैं। वहीं लिस्ट में टॉप 10 सर्च में नुपुर शर्मा, द्रौपदी मुर्मू, ऋषि सुनक, ललित मोदी, सुष्मिता सेन, अंजली अरोड़ा, अब्दु रोजिक, एकनाथ शिंदे, प्रवीण तांबे, एम्बर हर्ड हैं।

वहीं सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की जाने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 है और दूसरे नंबर पर केजीएफ चैप्टर 2, तीसरे नंबर पर द कश्मीर फाइल्स है।

****************************

 

शेफाली शर्मा ने रियालिटी शो बिग बॉस को लेकर रखी अपनी राय

02.01.20233 (एजेंसी) टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस शेफाली शर्मा ने विवादित रियालिटी शो बिग बॉस को लेकर अपनी बात रखते हुए अपने पसंदीदा प्रतियोगी को लेकर बात की है। बिग बॉस करने के बारे में पूछे जाने पर शेफाली ने कहा, मैं शो करने को लेकर थोड़ा सशंकित हूं क्योंकि मुझे नहीं पता कि मैं इसमें फिट हो पाऊंगी या नहीं।

लेकिन दर्शकों का एक अलग तबका है जो रियलिटी टीवी देखता है। रियालिटी शो के अपने फायदे और नुकसान हैं।शेफाली ने कहा, एक बहुत प्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी के समन्वयक ने मुझसे पूछा कि वह बिग बॉस के लिए मेरे नाम की सिफारिश करना चाहते हैं, लेकिन मैंने कहा नहीं, यह मेरे बस की बात नहीं है। मैं लड़ाई-झगड़ो का हिस्सा नहीं बन सकती हूं।

बिग बॉस के सभी सीजन से अपने पसंदीदा प्रतियोगी के बारे में पूछे जाने पर, संजोग की अभिनेत्री ने कहा, शहनाज गिल मेरी पसंदीदा प्रतियोगी हैं क्योंकि उन्होंने कभी भी कुछ भी दिखावा करने की कोशिश नहीं की और वह देखने में मजेदार हैं और उनके साथ पंजाबी कनेक्शन भी है।

*******************************

 

विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर में मुख्य भूमिका निभाएंगे नाना पाटेकर

02.01.20233 (एजेंसी) द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म द वैक्सीन वॉर की तैयारियों में जुट गए हैं। विवेक ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उन्होंने लखनऊ में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। परंतु, निर्देशक ने फिल्म की स्टार-कास्ट से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की थी।

अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक की आगामी फिल्म द वैक्सीन वॉर में पाटेकर अहम भूमिका में हैं। द वैक्सीन वॉर में विवेक की पत्नी पल्लवी जोशी भी हैं, जिन्होंने फिल्म द कश्मीर फाइल्स से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। निर्देशन मधुर भंडारकर की फिल्म इंडिया लॉकडाउन (2022) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गोपाल सिंह भी द वैक्सीन वॉर में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा, अभिनेत्री दिव्या सेठ भी फिल्म का हिस्सा हैं।

पाटेकर को आखिरी बार तमिल फिल्म काला (2018) में देखा गया था, इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी थे। पाटेकर की साल 2020 में फिल्म इट्स माई लाइफ और 2022 में फिल्म तड़का भी रिलीज हुई थी। परंतु, ये दोनों विलंबित प्रोजेक्ट्स थे। अब साल 2023 में, उनकी तीन फिल्में (द वैक्सीन वॉर, द कन्फेशन और गुजराती फिल्म चल जीवन लाई का मराठी रीमेक) रिलीज हो सकती हैं। द वैक्सीन वॉर के जरिए विवेक, कोरोना वॉरियर के संघर्ष को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश करने वाले हैं।

इस फिल्म में कोविड’9 के खतरे को कम करने के लिए पूरे भारत में चलाए गए अब तक के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के बारे में दिखाया जाएगा। यह फिल्म 11 भाषाओं में अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के प्रोडक्शन का काम विवेक की पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी संभाल रही हैं।

कश्मीरी पंडितों के पलायन की सच्ची कहानी पर आधारित द कश्मीर फाइल्स इसी साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी। 20 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 340.92 करोड़ का कारोबार किया था।

भारत में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 252.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर अभिनय किया है।

***********************************

 

गोल्डन ग्लोब्स 2023 में शिरकत करेंगे एसएस राजामौली, रामचरण और जूनियर एनटीआर

02.01.2023 – (एजेंसी) इन दिनों एसएस राजामौली की दुनियाभर में धूम है। अभिनेता रामचरण और जूनियर एनटीआर की दुनियाभर में दीवानगी है। वजह है उनकी बहुचर्चित फिल्म आरआरआर। फिल्म कई अंतराष्ट्रीय सम्मान पा चुकी है और दुनियाभर के कई मशहूर हस्तियां भी फिल्म की तारीफ कर चुकी हैं।

फिल्म को प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में दो श्रेणियों में नामांकन मिला है। अब खबर आई है कि लॉस एंजेलिस में होने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में राजामौली और दोनों अभिनेता खुद शामिल होंगे। गोल्डन ग्लोब्स में आरआरआर को बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म और बेस्ट म्यूजिक के लिए नॉमिनेट किया गया है। 10 जनवरी को लॉस एंजेलिस में होने वाले पुरस्कार समारोह में राजामौली, जूनियर एनटीआर, रामचरण और संगीतकार एमएम कीरावानी खुद शिरकत करेंगे।

बियॉन्ड फेस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह भी जानकारी दी गई है कि 9 जनवरी को लॉस एंजेलिस के चाइनीज थिएटर में फिल्म दिखाई जाएगी। इससे पहले अक्टूबर में भी यहां फिल्म दिखाई गई थी। फिल्म के गाने नाटु-नाटु को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है।

नाटु-नाटु मूल रूप से तेलुगु गाना है जिसका हिंदी संस्करण नाचो-नाचो भी जारी हो चुका है। गाने का संगीत एमएम कीरावानी ने कंपोज किया है। इसे राहुल सिपलीगंज और काल भैरव ने गाया है। गाने की कोरियोग्राफी प्रेम रक्षित ने की है। इस गाने को म्यूजिक(ऑरिजिनल सॉन्ग) श्रेणी में ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2023 में भी आरआरआर ने इतिहास रचा है। यहां इसे बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म, बेस्ट विजुअल अफेक्ट और बेस्ट सॉन्ग (नाटु-नाटु) जैसी पांच श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है। राजामौली को फिल्म के लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल की तरफ से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

आरआरआर 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म भी है। दुनियाभर में ख्याति पा रही यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज हुई थी। भारत में यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई थी। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी अहम भूमिका निभाई है। आरआरआर ने रजनीकांत की मुथु को पीछे छोड़ते हुए जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड बीते दो दशकों से मुथु के पास था।

गोल्डन ग्लोब ऑस्कर के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसका आयोजन हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन करता है। इसका उद्देश्य मनोरंजन जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करना है।

मशहूर संगीतकार एआर रहमान गोल्डन ग्लोब जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने बेस्ट स्कोर श्रेणी में फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए यह खिताब जीता था। फिल्म 127 आवर्स के लिए उन्हें दोबारा गोल्डन ग्लोब्स में नॉमिनेशन मिला था, लेकिन वह पुरस्कार जीतने से चूक गए।

****************************

 

एनिमल’ में रणबीर कपूर का पहला लुक’ जारी

02.01.2023 (एजेंसी) रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की लंबे समय से चर्चा हो रही है। यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं। इन तस्वीरों में रणबीर और अनिल कपूर क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे थे। अब आखिरकार निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर रणबीर का पहला लुक जारी कर दिया है। तस्वीर में रणबीर कुल्हाड़ी लिए सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। एनिमल में रणबीर कपूर और अनिल कपूर साथ नजर आएंगे।

इनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म में रश्मिका की जगह पहले परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था। बाद में परिणीति ने इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में काम करने के लिए इस फिल्म को छोड़ दिया था।

उन्होंने फिल्म की एक दिन की शूटिंग भी कर ली थी। एनिमल एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। निर्माताओं का दावा है कि इसमें रणबीर ऐसे अंदाज में दिखेंगे जैसे उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म में रणबीर एक गैंग्स्टर के किरदार में दिखेंगे। रणबीर पहली बार नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। खुद एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि वह कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिससे उनके प्रशंसक हैरान हो जाएंगे। कोई उनसे इस तरह के किरदार की उम्मीद नहीं करता है।

फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में पांच भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज ने किया है। इसका लेखन और निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म सभी किरदारों के बीच के असहज रिश्तों की कहानी है। इनसे जूझते हुए आखिर में फिल्म का मुख्य किरदार स्वभाव में जानवर (एनिमल) बन जाता है।

फिल्म के बारे में इन जानकिरयों के बाद अब दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल रणबीर कपूर की शमशेरा और ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी। अब उनकी एनिमल का दर्शकों को इंतजार है।

रणबीर इसी साल एक बेटी के पिता भी बने हैं। पिता बनने से पहले वह इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने की कोशिश में थे जिससे वह पत्नी आलिया भट्ट और बच्चे का ध्यान रख सकें।

एनिमल का काम खत्म करके रणबीर ने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया है जिससे वह अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।

****************************

 

बबल बाथ से थकान दूर करने समेत मिल सकते हैं ये अन्य स्वास्थ्य लाभ

02.01.2023 (एजेंसी) फोम या बबल्स से भरे बाथटब में कुछ देर लेटने के प्रक्रिया को बबल बाथ कहा जाता है। यह स्नान शरीर की थकान को दूर करने के लिए बिल्कुल सही टॉनिक है। सर्दियों के दौरान आप इसके लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें आप खुशबूदार लिक्विड या बबल बॉल्स को डालकर बबल बना सकते हैं।

आइए आज हम आपको बताते हैं कि बबल बाथ से स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

दिमाग और शरीर को मिल सकता है आरामबबल बाथ न सिर्फ आपको आराम करने में मदद करेगा बल्कि शरीर से तनाव को कम करने में भी मदद कर सकता है। बबल बाथ के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने से यह आपके तंत्रिका तंत्र को शांत कर देगा और यह शरीर के सेरोटोनिन नामक मूड स्टेबलाइजर हार्मोन को बढ़ाकर मूड को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। यह शरीर में सूजन को भी कम करेगा और वर्कआउट के बाद मांसपेशियों को आराम देगा।

ब्लड सर्कुलेशन में कर सकता है सुधारगुनगुने पानी वाले बबल बाथ से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। इस तरह इससे हृदय रोग जैसे स्ट्रोक और दिल के दौरे के जोखिम कम हो सकते हैं। बबल बाथ दिल की धड़कन को तेज करने भी करता है और खून को बेहतर तरीके से ऑक्सीजन देता है। इम्यूनिटी को मजबूती देने में भी सहायकबबल बाथ इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है और गले की खराश, सर्दी-खांसी और बुखार जैसे संक्रमणों से बचा सकता है।

यह शरीर को गर्माहट भी महसूस कराता है और सर्दी की समस्याओं का इलाज करने के लिए एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। हालांकि, इसके लिए बबल बाथ का पानी उतना गर्म होना चाहिए, जिससे आपकी त्वचा के जलने की संभावना न हो। बबल बाथ से मिल सकती है अच्छी नींदयदि आप अनिद्रा से पीडि़त हैं और हर रात सोने के लिए संघर्ष करते हैं तो एक अच्छा गर्म बबल बाथ आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है और बेहतर नींद देने में मदद कर सकता है।

इससे शरीर को गर्माहट मिलेगी और जब आप पानी से बाहर आएंगे तो आपका शरीर स्वाभाविक रूप से ठंडा हो जाएगा, जिससे आपको बेहतर गुणवत्ता वाली नींद मिलेगी। त्वचा के लिए भी है फायदेमंदहर दिन बबल बाथ लेने से त्वचा को हाइड्रेट और पोषण देने में भी मदद मिलेगी और यह त्वचा को चिकना और चमकदार भी बनाएगा।

इससे एक्जिमा, केराटोसिस पिलारिस, रूखे सूखे पैच या एलर्जी जैसी स्थितियों से भी बचाव होगा। यह डेड स्किन सेल्स और अशुद्धियों को हटाने में भी मदद करता है और बेहतरीन सफाई देकर रोमछिद्रों को खोलता है। आप चाहें तो पानी में थोड़ा जैतून का तेल भी मिला सकते हैं।

***************************

 

सांस की बदबू से दूरी बनाकर रखने के लिए घर पर बनाएं ये 5 माउथवॉश

02.01.2023 (एजेंसी) मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने का सबसे आम तरीका ब्रश करना है, लेकिन यह काफी नहीं है। मुंह की अच्छे से सफाई के लिए ब्रश के साथ-साथ माउथवॉश करना भी बहुत जरूरी है। यह सांसों को तरोताजा रखने और प्लाक, सांसों की बदबू और कैविटी जैसी दांतों की समस्याओं को दूर रखने में मददगार होता है।

आइए आज हम आपको घर में मौजूद चीजों से प्राकृतिक माउथवॉश बनाने के तरीके बताते हैं। पार्सले और पुदीना का माउथवॉशफायदा: पार्सले और पुदीना दोनों ही मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लडऩे में मदद करते हैं।

यह मुंह की बदबू को खत्म करने के साथ-साथ मुंह में ठंडक का एहसास भी दिलाते हैं, जिससे खुद को फ्रेश महसूस होता है।

तरीका: सबसे पहले पार्सले और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर मिक्सर में पीस लें। अब इनका रस निकालने के लिए मिश्रण को कसकर दबाएं और फिर इस रस का नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

बेकिंग सोडा माउथवॉशफायदा: बेकिंग सोडा न केवल आपके मुंह से हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है, बल्कि यह सांसों की बदबू को भी दूर रखता है। यह लार में पीएच स्तर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

तरीका: आधे गिलास गरम पानी में आधी चम्मच बेकिंग सोडा डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद दांत ब्रश करने के बाद हर दिन इस घोल से कुल्ला करें।

नारियल के तेल का माउथवॉश फायदा: नारियल के तेल से कुल्ला करने से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही यह दांतों को कीड़े से बचाने में भी सहायक है। यह मुंह में बैक्टीरिया को कम करता है, जिससे सांसों की बदबू को रोका जा सकता है। तरीका: सबसे पहले मुंह में थोड़ा सा नारियल का तेल डालें और फिर इसे उंगली की मदद से 10’5 बार घुमा लें। अब तेल को थूक दें और मुंह को पानी से धोएं।

एलोवेरा माउथवॉशफायदा: एलोवेरा मुंह के टिश्यूज में सूजन को कम करने में मदद करता है और प्लाक और मसूड़ों से आने वाले खून को भी रोकता है। यह सांस की बदबू को खत्म करने और मुंह की जलन को शांत करने में भी मददगार है।

तरीका: पानी में पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें और एलोवेरा के रस को एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को स्टोर करके रख लें और दिन में एक या दो बार इससे कुल्ला करें।

सेब के सिरका का माउथवॉशफायदा: सेब का सिरका मुंह के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। यह मुंह में एसिडिक चीजों को कम करता है और मुंह के संक्रमण को रोकता है, जिससे सांसों की बदबू दूर होती है। इसके साथ ही यह प्लाक के विकसित होने का खतरा भी कम करता है।

तरीका: एक कप नमक के पानी में दो चम्मच सेब का सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे फ्रिज में स्टोर करें और खाना खाने के बाद इसका इस्तेमाल करें।

****************************

 

जैन तीर्थ श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध

*दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में सड़कों पर उतरे लाखों लोग*

नई दिल्ली 01 जनवरी,(एजेंसी)। झारखंड सरकार के खिलाफ सड़कों पर लोग उतार आये हैं। दरअसल, सरकार ने जैन समुदाय के तीर्थ स्थानों में से एक श्री सम्मेद शिखरजी  को पर्यटन स्थल घोषित किया, जिसके बाद से जैन समुदाय भड़क उठा और झारखंड सरकार को लेकर आक्रोश में है।

आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित देश भर में झारखंड सरकार के इस फैसले को लेकर लोगों ने विरोध जताया। इतना ही नहीं, गुजरात के पलिताना में एक जैन मंदिर में तोडफ़ोड़ की भी घटना घटी थी। इन सबके खिलाफ भारी संख्या में लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए उतरे। समाज के लोग दिल्ली के प्रगति मैदान और इंडिया गेट पर इकट्ठा हुए।

प्रदर्शनकारियों के एक डेलिगेशन ने इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन दिया है। इस मामले में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो झारखंड सरकार के सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के खिलाफ है। यह जैन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इससे तीर्थ को नुकसान होगा। प्रदर्शनकारी झारखंड सरकार से फैसला बदलने की मांग कर रहे हैं।

इस मसले को लेकर जैन समुदाय के लोग 26 दिसंबर से देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं, रविवार को यह प्रदर्शन तेज हो गए। झारखंड का हिमालय माने जाने वाले इस स्थान पर जैनियों का पवित्र तीर्थ शिखरजी स्थापित है।

इस पुण्य क्षेत्र में जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष की प्राप्ति की।

यहां पर 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ ने भी निर्वाण प्राप्त किया था।

**************************

 

नए साल पर एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी, महंगा होगा बाहर खाना खाना

नई दिल्ली 01 जनवरी,(एजेंसी)। 2023 में बाहर खाना खाना अब महंगा हो जाएगा, क्योंकि तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने नए साल के पहले दिन रविवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की। नई दरें इसी दिन से लागू हो गई हैं।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के साथ नई दिल्ली में इसकी कीमत 1,768 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।

मुंबई में एक वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,721 रुपये होगी, जबकि कोलकाता और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 1,870 रुपये और 1,917 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।

****************************

 

तमिलनाडु में सहपाठियों के उत्पीडऩ के चलते 80 आदिवासी छात्रों ने छोड़ा स्कूल

चेन्नई 01 जनवरी,(एजेंसी)। तमिलनाडु के तंजावुर जिले में कम से कम 80 आदिवासी छात्रों ने अपने सहपाठियों द्वारा कथित रूप से अपमानित किए जाने और उनका मजाक उड़ाए जाने के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया है। छात्र नारिकुरवा समुदाय के हैं। जिला शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, अन्य छात्र उनकी अजीबोगरीब बोली और तौर-तरीकों को लेकर उनका मजाक उड़ाते हैं, जिसके कारण छात्रों को स्कूल छोडऩा पड़ा।

तंजावुर जिले के अधिकारियों के अनुसार, आंगनवाड़ी कर्मचारियों, पुलिस, चाइल्डलाइन, एकीकृत स्कूल शिक्षा विभाग और ब्लॉक संसाधन शिक्षकों के सहयोग से जिले में एक सर्वेक्षण के बाद छात्रों की पहचान की गई।

टीम ने जिले में ड्रापआउट पर एक स्टडी में पाया कि पिछले शैक्षणिक वर्ष में 1,700 छात्रों ने स्कूल छोड़ दिया था। टीम ने पाया कि नारिकुरवा समुदाय के 80 छात्रों ने स्कूल आना बंद कर दिया।

शिक्षकों ने बताया कि छात्र नारिककुरुवा बस्ती के मेला उल्लूर गांव से थे और वे प्राइमरी सेक्शन में पढ़ रहे थे।

छात्रों को स्कूल तक पहुंचने के लिए जंगल से होकर पानी की धाराओं और जंगली जानवरों को पार करना पड़ता है, लेकिन उनके साथी छात्रों ने उनका मजाक बनाया, जिसके बाद उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया।

तंजावुर जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि जिला अधिकारी उनके आवास में एक स्कूल स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनके निवास स्थान के आसपास एक स्कूल था, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान इसे बंद कर दिया गया और अधिकारी अब इस स्कूल को फिर से शुरु करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि छात्रों को उचित शिक्षा मिल सके।

*******************************

 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों ने अंधाधुंध बरसाई गोलियां, दो लोगों की मौत, चार घायल

श्रीनगर 01 जनवरी,(एजेंसी)। आज देर शाम जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के डांगरी गांव में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई वही, चार लोग घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना स्थल पर पहुंचे टीम ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंका, नागरिक घायल

उधर, श्रीनगर के हवाल चौक में रविवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की 28 बटालियन के बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया। उनका निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क पर फट गया। इससे एक नागरिक समीर अहमत मल्ला घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है।

****************************

 

CM धामी का ऐलान, पंत की जान बचाने वालों को इस खास दिन सम्मानित करेगी उत्तराखंड सरकार

देहरादून 01 Jan (एजेंसी): ऋषभ पंत की कार हादसे में जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुनील कुमार और कंडक्टर परमजीत को उत्तराखंड सरकार ने सम्मानित करने का फैसला किया है। उत्तराखंड के सीएम धामी के इस बात का ऐलान किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार इन दोनों को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन सम्मानित करेगी। धामी ने कहा, हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की जिंदगी बचाई।

हमने उन्हें 26 जनवरी को सम्मानित करने का फैसला किया है। पंत की जान बचाने के लिए इससे पहले हरियाणा राज्य परिवहन निगम ने ड्राइवर सुनील कुमार और कंडक्टर परमजीत को सम्मानित किया था।

गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भारतीय क्रिकेटर पंत की कार का ऐक्सिडेंट हो गया था, जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची थी। पंत फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

ऋषभ पंत को सिर और घुटने में गंभीर चोटें आईं हैं। इसके अलावा पीठ और पैर के कुछ हिस्सों में भी चोटें आईं। इस हादसे के बाद हरियाणा रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने मसीहा बनकर ऋषभ पंत की जान बचाई थी। दोनों ने सबसे पहले बस रोककर ऋषभ पंत को कार से दूर किया। इसके बाद ऐंबुलेंस को फोन कर उन्हें अस्पताल भेजा।

******************************

 

 

कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दी नई वर्ष की शुभकामनाएं

भोपाल 01 Jan (एजेंसी): मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नव वर्ष 2023 के लिए प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता से कहा कि हम सब ‘नया साल, नई सरकार’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश गंगा जमुनी तहजीब का प्रदेश है। यही भारत का ऐसा प्रदेश है, जहां इतनी बड़ी संख्या में आदिवासी भाई बहन रहते हैं, अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं और सभी धर्म और सभी जातियों के लोग रहते हैं। हमारे आपसी प्रेम और सौहार्द के कारण ही मध्य प्रदेश को शांति का टापू कहा जाता है।

कमलनाथ ने कहा कि हम सब मिलकर 2023 में प्रदेश में नई सरकार बनाएंगे प्रदेश की नई पहचान बनाएंगे और स्वर्णिम मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की अनंत शुभकामनाएं।

*****************************

 

बुरी ताकतों से जूझ रही है तृणमूल : अभिषेक

कोलकाता 01 जनवरी,(एजेंसी)। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी एक मजबूत ताकत बन गई है जो देश में बुरी ताकतों से लड़ रही है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री बनर्जी ने कहा, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में, मैंने इसे देश भर में अपने पकड़ का विस्तार करने के लिए अपना मिशन बना लिया। हम एक दुर्जेय ताकत बन गए हैं जो इस देश में बुरी ताकतों से लड़ रही है।
उन्होंने कहा वर्ष 2022 मेरे लिए बहुत कुछ सीखने और व्यक्तिगत विकास में से एक रहा है। श्री बनर्जी ने कहा, मैंने साल की शुरुआत मां त्रिपुरेश्वरी के आशीर्वाद से की, जिन्होंने मुझे पूरे साल नकारात्मकता से लडऩे की ताकत दी।

पार्टी महासचिव ने कहा मुझे अपने विरोधियों के निरंकुश उत्पीडऩ और निशाने का सामना करना पड़ा। हालांकि, मेरी मां-माटी-मानुष के आशीर्वाद ने मुझे डटे रहने की ताकत दी। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक बड़ी सीख रही है कि चाहे आपके रास्ते में कितने भी हमले क्यों न हों, अखंडता आपको अपने सिर के साथ विजयी होने में मदद करेगी।

**************************

 

अमित शाह ने अगले कर्नाटक चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले से किया इनकार

बेंगलुरू 01 जनवरी,(एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में अगले विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय लड़ाई की संभावना से इनकार किया और लोगों से देशभक्तों या टुकड़े-टुकड़े गिरोह से जुड़ी पार्टियों में से एक को चुनने का फैसला करने की अपील की।

शाह ने कहा कि कर्नाटक में अगले साल होने वाले चुनाव में त्रिकोणीय नहीं बल्कि सीधी लड़ाई है। यहां बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, यहां दो खेमे हैं, लेकिन इस बार सीधी लड़ाई है। कोई त्रिकोण लड़ाई नहीं है, क्योंकि जेडीएस को वोट देने का मतलब कांग्रेस को वोट देना है।

उन्होंने कहा, ”क्योंकि, चुनाव से पहले वे एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं, लेकिन नतीजों के बाद वे इलू इलू करते हैं और सरकार बनाते हैं। इसलिए, क्या यह सीधी लड़ाई नहीं है? शाह ने कहा कि बीजेपी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी और अपने दम पर सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा, जेडीएस अफवाह फैला रही है कि भाजपा उसके साथ आएगी और सरकार बनाएगी। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम किसी पार्टी के साथ नहीं जा रहे हैं। हम अकेले लड़ेंगे और अपने दम पर सरकार बनाएंगे।

उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वे या तो देशभक्तों की पार्टी चुनने का फैसला करें या फिर देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग से जुड़ी पार्टियों को।

**********************************

 

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को 26वें राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

धारवाड़ 01 जनवरी,(एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धारवाड़ जिले में 13 से 16 जनवरी के बीच आयोजित होने वाले 26वें चार दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। धारवाड़ जिले के उपायुक्त गुरुदत्त हेगड़े ने यह जानकारी दी। यह पहली बार है कि कर्नाटक राज्य के इस हिस्से में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

गुरुदत्त हेगड़े ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर से 7500 से अधिक युवा कलाकार सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित युवा सम्मेलन के व्यवस्थित, अनुशासित और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए तेजी से तैयारी चल रही है और 17 विभिन्न समितियों का गठन किया गया है और प्रतिभागियों और मेहमानों के स्वागत के लिए उनके बीच कार्य वितरित किए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी 22 को हुबली शहर के रेलवे मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में युवा महोत्सव के उद्घाटन की घोषणा करेंगे, वहीं महोत्सव की विभिन्न गतिविधियां कैंपस मैदान में आयोजित की जाएंगी।

*******************************

 

वयस्क एक साथ रहने को स्वतंत्र : हाईकोर्ट

प्रयागराज 01 जनवरी,(एजेंसी)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय (एचसी) ने कहा है कि दो वयस्क एक साथ रहने के लिए स्वतंत्र हैं और किसी भी व्यक्ति को उनके शांतिपूर्ण ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

इस फैसले में कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और न्यायमूर्ति सैयद वाइज मियां की इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि आपसी सहमति के साथ दो वयस्कों के बीच लिव-इन रिलेशनशिप वैध है।

खंडपीठ ने कहा कि एस. खुशबू बनाम कन्नियाम्मल के ऐतिहासिक मामले में शीर्ष अदालत ने कहा है कि लिव-इन रिलेशनशिप भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार के दायरे में आता है।

*********************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version