फि़ल्म कब्ज़ा में दिखेगा साउथ सायरन तान्या होप का जलवा

साउथ सिनेमा को अपनी खूबसूरती के कब्जे में लेने के बाद एक्ट्रेस तान्या होप ,फिर से फि़ल्म कब्ज़ा के जरिये अब हल्ला बोलने को तैयार हैं। जी हा, एक्टर उपेंद्र की आनेवाली साउथ,पैन इंडिया रिलीज फि़ल्म कब्ज़ा में तान्या जबरदस्त डांस के जलवे बिखेरती नजर आएंगी।इस बार तान्या एक्टर उपेंद्र के साथ कदम थिरकाते दिखेंगी।

इसके पहले भी तान्या उनके साथ कन्नड़ फि़ल्म होम मिनिस्टर’ में नजर आ चुकी हैं। तान्या ने कन्नड़ फिल्मों में 2019 में फि़ल्म यजामना’ के साथ एक कैमियो करके अपनी इनिंग की शुरुवात की,भले ही किरदार छोटा रहा हो लेकिन बसन्नि’ गाने पर तान्या का डांस धमाल, माशाअल्ला था जो दर्शको के दिल मे घर कर गया और एक सुपरहिट नंबर बना।

इस बार भी कब्ज़ा फि़ल्म में उपेंद्र के साथ तान्या हिस्ट्री क्रिएट करने के लिए तैयार हैं। जिसकी शूटिंग कुछ ही हफ़्तों में शुरू होगी।गाने को जानी मास्टर द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा, जो सभी भाषाओं में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में विक्रांत रोना के गाने रा रा रकम्माÓ जैसा सुपरहिट डांस नंबर दे चुके हैं।उन्होंने तान्या के साथ आयुष शर्मा की आगामी हिंदी फिल्म में एक विशेष गीत पर भी काम किया है। कब्ज़ा के निर्माता ,इस खास गाने के लिए एक भव्य सेटअप पर काम कर रहे हैं, जिसे चार से पांच दिनों के शेड्यूल में शूट किया जाएगा।

काम की बात करे तो, तान्या , मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं, जो गोलमाल और किक की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि तान्या डिज़्नी+ हॉटस्टार के लिए एक वेब सीरीज़ करके लॉन्ग-फॉर्मेट स्टोरीटेलिंग में अपनी शुरुआत करेंगी।

आर चंद्रू द्वारा लिखित और निर्देशित कब्ज़ा नौ भाषाओं में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने हाल ही में कई भाषाओं में गीत का पहला लिरिकल सांग वीडियो जारी किया। फि़ल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा हैं और 17 मार्च को पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।

*****************************

 

थमने का नाम ले रही है करिश्मा तन्ना की हॉटनेस

22.02.2023 (एजेंसी)  – टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना हमेशा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स से फैंस को इंप्रैस करती रहती हैं। वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हालांकि करिश्मा तन्ना अपनी हर एक पोस्ट से फैंस के दिलों की धड़कनें भी बढ़ा देती हैं। हाल ही में उनकी लेटेस्ट हॉट फोटोज ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

करिश्मा तन्ना हमेशा अपने हॉट अंदाज से फैंस को इस कदर अपना कायल कर देती हैं कि लोगों की उन पर से नजरें हट पाना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस ने जेब्रा प्रिंट शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद ही शानदार लग रही हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बन जाती हैं।

इन तस्वीरों में करिश्मा तन्ना ओपन हेयर और कानों में ईयरिंग्स फ्लॉन्ट करते हुए हॉट पोज दे रही हैं। उनके इस हॉट और सेक्सी लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि करिश्मा तन्ना का हर लुक फैंस के बीच ट्रेंड करता है। एक्ट्रेस ने 39 की उम्र में भी खुद को काफी मेंटेन रखा है। उनकी फिटनेस देख कर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

करिश्मा तन्ना की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी तगड़ी है और वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपनी एक्टिंग से ज्यादा फेमस अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस की वजह से है। उनके हर एक लुक को लोग फॉलो करना पसंद करते हैं।

***************************

 

कलाई को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज

22.02.2023  (एजेंसी)  – अगर आपकी कलाई चोट, दर्द या कार्पल टनल सिंड्रोम जैसी समस्याओं के लिए अतिसंवेदनशील हैं तो इसे मजबूत करने वाली एक्सरसाइज आपको बहुत लाभ पहुंचा सकती हैं। अच्छी बात है कि इन एक्सरसाइज से कलाई पर दबाव नहीं पड़ता है और इसके लचीलेपन में भी सुधार होता है।

आइए आज हम आपको पांच तरह की कलाई की एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जिन्हें घर पर करना आसान है। रिस्ट सर्कलसबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर अपनी पीठ को सीधा रखते हुए बैठें या खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को कंधे के समान आगे की ओर बढ़ाएं और प्रत्येक हथेली से मु_ी बनाएं। इसके बाद अपनी कोहनियों को स्थिर रखते हुए अपनी कलाइयों को बाईं ओर मोड़ें, फिर उन्हें ऊपर की ओर मोड़ें। अब मु_ी को दाईं ओर मोड़ें और फिर नीचे की ओर झुकाएं। इसी तरह मु_ी को क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज में 8’0 बार दोहराएं।

रिस्ट स्ट्रेचिंग रिस्ट स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज का अभ्यास भी कलाई के दर्द से लेकर कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसके लिए अपने एक हाथ को सामने की तरफ करते हुए दूसरे हाथ से उसकी उंगलियों को पकड़ें और धीरे से उन्हें नीचे की ओर स्ट्रेच करें। इन्हें कुछ सेकेंड के लिए ऐसे ही रखें और फिर छोड़ दें। दूसरे हाथ से भी इसी तरह एक्सरसाइज करें।

इस एक्सरसाइज को रोजाना पांच बार करें। रेजिस्टेंस बैंड रिस्ट फ्लेक्सनसबसे पहले कुर्सी पर बैठकर अपनी दाईं हथेली के चारों ओर एक ट्यूब रेजिस्टेंस बैंड लपेटें और अपने दाएं पैर के साथ बैंड के दूसरे छोर पर कदम रखें। अब अपनी दाईं कोहनी को अपनी दाईं जांघ पर रखकर हथेली ऊपर की ओर करें। यह शुरुआती स्थिति है। इसके बाद अपनी मु_ी को नीचे फर्श की ओर लाएं। इस मुद्रा को एक सेकंड के लिए रोकें। फिर अपनी कलाई को अपने शरीर की ओर घुमाएं। ऐसा 10 बार करें। रिस्ट एक्सटेंशन सबसे पहले अपने हाथों को सामने की तरफ करते हुए कंधों की सीध में फैलाएं।

अब अपने एक हाथ की उंगलियों की मदद से दूसरे हाथ की उंगालियों को पीछे की ओर स्ट्रेच करें। दो सेकंड के लिए इसी मुद्रा में ठहरें। अब अपने हाथों को पूरी तरह से तब तक न खोलें जब तक आपकी उंगलियां स्ट्रेचिंग महसूस न करें। ऐसा दोनों हाथों से करें और इस प्रक्रिया को रोजाना कम से कम पांच बार दोहराएं। फोम रोलिंग इस एक्सरसाइज के लिए आप टेनिस या क्रिकेट की गेंद का प्रयोग कर सकते हैं।

लाभ के लिए अपनी कलाई को गेंद के ऊपर रखें और इस दौरान हथेली को नीचे की ओर रखें। अब थोड़ा दबाव डालें और अपनी कलाई गोलाकार गति में घुमाएं। दूसरे हाथ से भी ऐसा ही करें। यह एक्सरसाइज कलाई की मांसपेशियों की मालिश करने में मदद करेगी।

**************************

 

अधिक स्क्रिन टाइम से बालों पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव, जानिए बचने के तरीके

22.02.2023 (एजेंसी)  – लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल जैसे डिजीटल गैजेट्स से निकलने वाली नीली रोशनी के अधिक संपर्क में रहने से न सिर्फ आंखों और त्वचा पर बल्कि बालों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।एक अध्ययन के अनुसार, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से विद्युत चुम्बकीय विकिरण बालों के विकास चक्र को बुरी तरह से प्रभावित करता है। इससे बाल झडऩे लगते हैं।

आइए आज हम आपको इस स्थिति से बचने के तरीके बताते हैं। सीमित करें मॉर्डन गैजेट्स का उपयोग डिजिटल उपकरणों के उपयोग को सीमित करना बालों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने वाले उपायों में से एक है। सोने से पहले फोन का उपयोग करने की बजाय किताब पढऩे की आदत डालें। इसके अलावा सोने से कम से कम दो-तीन घंटे पहले मोबाइल का इस्तेमाल करना बंद कर दें।

हालांकि, अगर उपयोग करना बहुत जरूरी है तो अपने लैपटॉप, मोबाइल, टीवी और अन्य उपकरणों को नाइट मोड सेटिंग पर ले जाकर कार्य करें। पर्याप्त नींद लेना भी है जरूरीअच्छी गुणवत्ता वाली नींद शरीर की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद करती है। मोबाइल को दूर करके हर रात एक ही समय पर सोने का नियम बनाएं और अच्छी नींद के लिए आरामदायक माहौल तैयार करें।

इसके लिए शोरगुल और रोशनी से मुक्त जगह का चयन करें। इसी तरह अपने बिस्तर का गद्दा और तकिए मुलायम चुनें। अगर आपका गद्दा और तकिया चुभने वाला होगा तो वह आपको पूरी रात परेशान करेगा और आपको अच्छी नींद नहीं आएगी। संतुलित आहार का है विशेष महत्वबालों को स्क्रिन टाइम से पडऩे वाले प्रभाव से बचाने के लिए संतुलित आहार और प्रोटीन भी जरूरी है।

बालों की मजबूती के लिए खाने में प्रोटीन का सेवन बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, महिलाओं के लिए न्यूनतम प्रोटीन की आवश्यकता प्रतिदिन 46 ग्राम है, जबकि पुरुषों के लिए प्रतिदिन 56 ग्राम है। सोया उत्पाद, दुग्ध उत्पाद, पीनट बटर, चिया बीज, हरी मटर और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत हैं।

तनाव को करें कम डिजीटल उपकरणों का अधिक उपयोग तनाव का कारण बनता है और अत्यधिक भावनात्मक या शारीरिक तनाव से बालों का झडऩा बढ़ सकता है। ऐसे में इसे नियंत्रित करना जरूरी है। इसके लिए नियमित रूप से मेडीटेशन करें। वहीं अक्सर लोग तनाव या स्ट्रेस की वजह से अकेला रहना पसंद करते हैं, लेकिन इससे आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है।

इसलिए ऐसा न करें और लोगों से बातचीत करें। बालों के सीरम का करें इस्तेमालअगर डिजीटल उपकरणों के नकारात्मक प्रभाव के कारण होने वाली बालों की समस्या से राहत चाहते हैं तो अपने हेयरकेयर रूटीन में सीरम को शामिल करें।

सीरम बालों का विकास करने के साथ-साथ रूखे और बेजान बालों को ठीक करने में बड़ी मदद कर सकता है। यही नहीं, बालों का सीरम लगने के बाद एक लाइट रिफलेक्टर की तरह काम करता है, जिसके कारण बाल काफी चमकदार दिखते हैं।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने से धनागम सुनिश्चित होगा। आज आपके सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी व सामाजिक दायरा बढेगा। मध्यान के बाद परिस्थिति और भी सही बनने लगेंगी। सेहत के साथ साथ कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान दे पाओगे। परिजनों से मधुरता बनाएँ रखे। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्का व्यायाम कर पाओगे जिससे स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वभाव से चंचल रहेंगे। किसी की भी बातो को बिना तथ्य जाने सच न माने। बुरानी बीमारियों में आज थोड़ा सुदर आएगा फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। विरोध करने वालो को अपनी गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर आज अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों को मेहनत से प्रसन्न करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे लेकिन परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो ही जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है परंतु आर्थिक व्यवहारों में आज गरमा गर्मी से बचे उधार आज किसी से ना लें। सेहत सही रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि करेगा। व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। बड़ो का आशीर्वाद फलिल होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप दिन का समय शांति से बिताएंगे। कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन मध्यान से पहले आपको कोई लाभदायक समाचार मिलेगा धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे। सरकारी कार्य आज करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। धर्म कर्म में रुचि लेंगे पौराणिक धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नही आएंगे। व्यवसायी वर्ग नगद व्यवहार को अधिक महत्त्व देंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढिया रहेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपकी महात्त्वकांक्षाये बढ़ चढ़ कर रहेंगी। कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी न करने की सलाह है मन लगाकर कार्य करें परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्यान के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद फलिल होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मनोनुकूल ही रहेगा। कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। धार्मिक भावनाएं आज बलवती रहेंगी। धर्म के कामो में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपको आज का दिन मिला-जुला फल देगा। भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों में और वृद्धि होगी। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर भाईचारे का ध्यान रखे। घरेलू वातावरण को मधुर बनाएँ। सेहत सामान्य रहेगी।

*******************************

 

नल कनेक्शन देने में यूपी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल को भी पछाड़ा

लखनऊ 21 फरवरी, (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश सरकार ने नल कनेक्शन देने के मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल को भी पछाड़ दिया है। बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए यूपी ने 81 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने वाले राज्यों में भी अपनी स्थिति मजबूत बना ली है।

सर्वाधिक नल कनेक्शन देने की संख्या में यूपी देश में चौथे नम्बर पर पहुंच गया है। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से लगभग 5 करोड़ से अधिक लोगों को घर-घर नल से शुद्ध पेयजल का लाभ मिलने लगा है।

कोविड के मजबूत झटके के बावजूद योगी सरकार ने तेज रफ्तार पकड़ते हुए जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना को ग्रामीणों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आंकड़ों के मुताबिक यूपी में मंगलवार तक 81,87,394 ग्रामीण परिवारों तक टेप कनेक्शन पहुंचा दिये हैं। योजना से 4,91,24,364 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना से यूपी के 31.1 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचाने का सपना पूरा हो चुका है। जबकि झारखंड में 30.95 और पश्चिम बंगाल में 30.56 ग्रामीण परिवारों तक ही टेप वाटर सप्लाई पहुंची है। यूपी में जहां प्रत्येक दिन 30 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिये जा रहा है।

वहीं झारखंड में यह आंकड़ा प्रतिदिन 2,500 और पश्चिम बंगाल में प्रतिदिन 7 हजार ग्रामीण परिवारों तक ही सीमित है। यूपी से कम आबादी वाले राज्य होने के बावजूद पश्चिम बंगाल और झारखंड कुल नल कनेक्शन देने में भी पीछे छूट गये हैं।

21 फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक देश में बिहार 1,59,00,575, महाराष्ट्र 1,07,34,14 और गुजरात 91,18,449 राज्य ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने में यूपी से आगे हैं।

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन बहुत जल्द नम्बर वन बनने जा रही है। हम बहुत जल्द ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने में देश के अन्य राज्यों को भी पीछे छोड़ेने जा रहे हैं। इस माह के अंत तक हमने राजस्थान को पछाडऩे का लक्ष्य रखा है

*************************

 

अग्निपथ भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, ITI पास आउट भी कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली 21 Feb, (एजेंसी) : केंद्र की एनडीए सरकार ने सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए नई योजना बनाई थी जिसमें युवा खुलकर सेना में भर्ती होने के लिए दिन-रात एक कर अपना दमखम दिखा रहे है। केंद्र ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। सरकार ने अब योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट आवेदन भी कर सकेंगे।

सेना ने अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को बढ़ा दिया है। प्री स्किल्ड युवा भी अग्निपथ भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट टेक्निकल ब्रांच में आवेदन कर सकेंगे। इस बड़े बदलाव के बाद अब और अधिक युवा उम्मीदवारों को नौकरी मिलने का अवसर बढ़ गया है।

बता दें कि बीती 16 फरवरी से अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के रजिस्‍ट्रेशन शुरू हुए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लास्‍ट डेट 15 मार्च, 2023 है जबकि चयन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।

****************************

 

हैदराबाद निकाय चुनाव : BRS-AIMIM एकजुट, ओवैसी के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे KCR

हैदराबाद 21 Feb, (एजेंसी) : हैदराबाद स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। एमएलसी सीट आवंटित करने के एआईएमआईएम के अनुरोध पर विचार करते हुए बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने एआईएमआईएम का समर्थन करने का फैसला किया है। तेलंगाना सीएमओ ने इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री केसीआर के समर्थन के ऐलान के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एमएलसी चुनाव के लिए हमारे उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए हम तेलंगाना के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM राज्य में भाजपा को रोकने के लिए यह रणनीति तैयार की है। दोनों पार्टियां मिलकर भाजपा के वोटरों में सेंध लगाना चाह रही हैं।

हालांकि, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी नहीं की है। महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के साथ सीट के लिए मतदान 13 मार्च को होगा।

**************************

 

इंडिगो की नई उड़ानें शुरू : मुंबई-सिलचर, दिल्ली-ईटानगर के लोगों को मिलेंगी सुविधा

कोलकाता 21 Feb, (एजेंसी) : भारत की अग्रणी विमान कंपनी इंडिगो ने दो मार्च से मुंबई-सिलचर और दिल्ली-ईटानगर के बीच कोलकाता के रास्ते नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।

इन उड़ानों का उद्देश्य घरेलू संपर्क को मजबूत करना और ग्राहकों को बढ़े हुए उड़ान विकल्पों की पेशकश करना है। मुंबई-सिलचर के बीच नया कनेक्शन हवाई यात्रा के समय को आधा कर देगा।

इंडिगो के ग्लोबल हेड (सेल्स) विनय मल्होत्रा ​​ने कहा,“घरेलू पहुंच बढ़ाने के अपने दृष्टिकोण के तहत, हमने कोलकाता के रास्ते बॉम्बे-सिलचर और दिल्ली-ईटानगर के बीच नए कनेक्शन पेश किए हैं। इन गंतव्यों के लिए यात्रा की बढ़ती मांग के जवाब में इन उड़ानों को जोड़ा गया है।

मल्होत्रा ने कहा कि हमें विश्वास है कि इन कनेक्शनों के शुरू होने से कई ग्राहकों को लाभ होगा, विशेष रूप से गर्मी का मौसम आ रहा है। हम घरेलू कनेक्टिविटी बढ़ाने और हमारे विस्तृत नेटवर्क में सस्ती यात्रा का अनुभव, विनम्र, समय पर, परेशानी मुक्त और प्रदान करने के अपने वादे पर खरा उतरने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

‘शांति के द्वीप’ के रूप में भी जाने जाने वाले सिलचर असम के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। सिलचर अपने लुभावने दृश्यों, खेतों और चाय उत्पादों के कारण दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

कोलकाता के रास्ते मुंबई और सिलचर के बीच कनेक्टिविटी से शहरों में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। एक अन्य मार्ग जो पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करने में मदद करेगा, कोलकाता के माध्यम से दिल्ली और ईटानगर के बीच नई कनेक्टिंग उड़ान है, जो पर्यटकों को इन स्थानों की यात्रा करने के विकल्प प्रदान करती है।

*****************************

 

पटरी पर दौड़ने को तैयार देश की पहली रैपिड रेल

हवाई जहाज जैसी सुविधाओं से लैस हैं ये ख़ास ट्रेन

नई दिल्ली 21 Feb, (एजेंसी): नए साल पर रेलवे अपने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहा हैं। जी हां बहुत जल्द ही रेलवे अब रैपिड रेल की शुरुआत करने जा रहा है। नाम के हिसाब से आपने अंदाजा लगा ही लिया होगा कि ये रेल बाकी रेलगाड़ियों से तेज होगी। देश की पहली रैपिड रेल ट्रायल रन के बाद पटरियों पर दौड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं। इस रैपिड रेल में मेरठ से दिल्ली तक का सफर सिर्फ 45 मिनट में किया जा सकता हैं।

इसके पहले सेक्शन की शुरुआत अब किसी भी दिन हो सकती है। पहला सेक्शन गाजियाबाद के दुहाई से साहिबाबाद तक है जो 17 किलोमीटर है. इस बीच पांच स्टेशन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 में रैपिड रेल यात्रियों के लिए तैयार हो जाएगी। इतना ही नहीं प्रथम चरण में 13 रैपिड ट्रेनों के ही संचालन करने का प्लान हैं।

****************************

 

आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी : जम्मू-कश्मीर के 13 अस्पतालों पर कार्रवाई

जम्मू 21 Feb, (एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में धोखाधड़ी के लिए 13 अस्पतालों के पैनल से निलंबित कर दिया है और 17 अन्य पर भारी जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि 2022 में फर्जी गतिविधियों में शामिल अस्पतालों पर 1.77 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 1.34 करोड़ रुपए से अधिक की राशि एसएचए द्वारा अब तक वसूल की जा चुकी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जिन अस्पतालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा है, उनमें इब्न सिना अस्पताल पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और निलंबित, क्वालिटी केयर अस्पताल पर 6.64 लाख रुपए, नारायणा अस्पताल पर 54.62 लाख रुपए का जुर्माना लगा, इसबी अस्पताल के पैनल को निलंबित और वसीम मेमोरियल अस्पताल को पैनल से निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा चनापोरा (श्रीनगर) के फ्लोरेंस अस्पताल पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, शादाब अस्पताल पर 22 लाख रुपए का जुर्माना, मोहम्मदिया अस्पताल पर 6 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया, सोनवार (श्रीनगर) के किडनी अस्पताल पर 18.72 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस अस्पताल को पिछले साल फरवरी में पैनल से निलंबन का भी सामना करना पड़ा था।

केडी आई क्लिनिक अस्पताल पर 1 लाख रुपए का जुर्माना और पैनल से निलंबन, एएससीओएमएस पर जम्मू में 2.66 लाख रुपए जुर्माना, जबकि अल-नूर अस्पताल, मिडसिटी अस्पताल और साउथ सिटी नसिर्ंग होम को पिछले साल सितंबर में पैनल से निलंबन का सामना करना पड़ा था।

सेंटर फॉर आई केयर अस्पताल पर 1.64 रुपए जुर्माना और पिछले साल दिसंबर में पैनल से निलंबन। श्रीनगर के नूरा अस्पताल पर 5.54 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, बाबा नायक अस्पताल पर 69,000 रुपए का जुर्माना, रक्षा किडनी अस्पताल पर 20 लाख रुपए जुर्माना और नेशनल हॉस्पिटल जम्मू को पैनल से निलंबित कर दिया गया।

********************************

 

सान्वी तलवार की 3 साल बाद टीवी पर वापसी

21.02.2023  – (एजेंसी) |  अभिनेत्री सान्वी तलवार तीन साल के अंतराल के बाद अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल शो के साथ टीवी पर वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री को ओ गुजरिया, ये कहां आ गए हम, विक्रम बेताल की रहस्य गाथा, सूफियाना प्यार मेरा, कबूल है और कई अन्य शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

उनका आखिरी शो चंद्र नंदिनी था। काम से अपने ब्रेक के बारे में बात करते हुए, सान्वी ने कहा: अपने आखिरी शो के बाद मैंने थिएटर करने के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया। मैं हमेशा से थिएटर करना चाहती थी और मैं कभी भी किसी एक्टिंग स्कूल में नहीं गई और न ही प्रशिक्षण लिया।

इसलिए आखिरकार, जब मुझे मौका मिला मैंने लोकप्रिय थिएटर अकादमी, स्टेला एडलर एक्टिंग थिएटर के लिए आवेदन किया, जो कि यूएसए में 75 साल पुरानी थिएटर अकादमी है।उन्होंने कहा- मेरा मानना है कि हमारे जीवन में हर चीज का विशेष महत्व है, इसलिए जब जीवन आपको कुछ नया सीखने का मौका देता है, तो आपको इसे लेना चाहिए।

मेरे जीवन के ये तीन साल निश्चित रूप से मेरे लिए फलदायी रहे हैं और मैं इससे खुश हूं।अपनी वापसी के बारे में सान्वी ने कहा: काम से तीन साल के विश्राम के बाद, मैं फ्रेम में वापस आ गई हूं।

मैंने एक नया शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल साइन किया है और मैं एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हूं।

कहानी इतनी दमदार है कि इसने मुझे शो लेने के लिए प्रेरित किया।अभिनेत्री ने कहा, दर्शक इस शो में मेरा एक अलग रंग देखने वाले हैं और मुझे यकीन है कि वह मुझे इस किरदार में पसंद करेंगे। मैं टीवी पर अपनी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हूं।

********************************

 

क्रॉप टॉप में अवनीत कौर की खूबसूरती देखकर फैंस हुए बेताब

21.02.2023 (एजेंसी)  टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। वहीं, उनकी अब तक सबसे हॉट तस्वीरें इंटरनेट पर जलवा बिखेर रही हैं। डीपनेक आउटफिट में एक्ट्रेस गजब की बला नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अवनीत कौर स्काई ब्लू कलर के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं।

साथ ही डेनिम जींस को पहन रखा है। शोख अदाओं के साथ एक्ट्रेस अवनीत कौर अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस के दिलों पर कहर बरपा रहे हैं। अवनीत कौर बेहद ही सिजलिंग नजर आ रही हैं, उनकी कातिलाना तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। एक्ट्रेस अवनीत कौर हर लुक में अपनी बोल्डनेस का जलवा बिखेरती रहती हैं, उनकी तस्वीरें फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती हैं।

अवनीत कौर जल्द ही लीजेंड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म टीकू वेड्स शेरूÓ फिल्म में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के इंस्टा पर 32.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए लगातार वीडियो या फोटो शेयर करती रहती हैं। अवनीत जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टा पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक करते हैं। साथ ही कॉमेंट्स के साथ रिएक्शंस भी देते हैं। अवनीत कौर सोशल मीडिया पर निजी और प्रोफेशनल पलों को साझा करती रहती हैं।

************************

 

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रविंद्र जडेजा की वापसी; उनादकट को मिला मौका

नई दिल्ली 21 फरवरी (एजेंसी)।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। भारत ने शुरुआती दो मैच अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने  दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच जीता। भारत की जीत के बाद बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैच के लिए स्क्वॉड घोषित कर दिया है।

भारत के टेस्ट स्क्वॉड में कोई बदलाव नहीं किया है। संभावना जताई जा रही थी कि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को टेस्ट में मौका मिल सकता है कि लेकिन उनका नाम नहीं हैं। बता दें तीसरा टेस्ट एक मार्च से इंदौर और चौथा मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। सीमित ओवर फॉर्मेट में भारत की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे जबकि हार्दिक पांड्या उपक्तान होंगे। वनडे स्क्वॉड में स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हो गई है। वहीं, तेज गेंदबाज जयदेव उनादकत को भी सीमित ओवर फॉर्मेट में शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, एस गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (उपकप्तान), आर अश्विन, एक्सर पटेल, कुलदीप यादव, आर जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर , सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), एस गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), आर जडेजा, कुलदीप यादव, डब्ल्यू सुंदर, वाई चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट

*************************

 

अंडर-21 महिला हॉकी लीग : पहले दिन साई, प्रीतम सिवाच की टीमों ने जीत दर्ज की

नई दिल्ली 21 फरवरी,। भारतीय खेल प्राधिकरण और प्रीतम सिवाच अकादमी की टीमों ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में दूसरे खेलो इंडिया अंडर 21 महिला हॉकी लीग के पहले दिन अपने-अपने मैच जीते। पहले दिन खेले गए दो मैचों में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टीम ने सैल्यूट हॉकी अकादमी को 13-0 से और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने हिम हॉकी अकादमी को 11-0 से हराया।

इससे पहले, टूर्नामेंट में रविवार को हरबिंदर सिंह, अर्जुन अवार्डी और 1964 ओलंपिक (ट्रिपल ओलंपियन) के स्वर्ण पदक विजेता और अर्जुन अवार्डी और डबल ओलंपियन देवेश चौहान द्वारा ट्रॉफी के अनावरण के साथ किया गया था।

हरबिंदर सिंह ने तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य भी हैं। दूसरे खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा महिला हॉकी लीग का आयोजन बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा, इन खेलो इंडिया लीग से आने वाले समय में देश को ऐसे होनहार खिलाड़ी मिलेंगे जो भारत के लिए खेलेंगे और ओलंपिक में पदक भी जीतेंगे।

साई ने कहा, मैं खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को इस साल और पिछले साल अंडर-21 और अंडर-16 श्रेणियों में आयोजित पिछले दो महिला खेलो इंडिया लीग के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई देता हूं। मैं सभी भाग लेने वाली टीमों और खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देता हूं।

******************************

 

रेल पर सफर करने वालों को राहत! अब मिनटों में मिलेगा टिकट, खिड़की पर जाने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली 21 फरवरी (एजेंसी)। ट्रेन में सफर करने से पहले स्टेशन पर विंडो से टिकट खरीदना हर यात्री के लिए बड़ा सिरदर्द है, क्योंकि लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना बेहद मुश्किल भरा होता है।

हालांकि, तकनीक के इस दौर में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कई बड़े स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई हैं लेकिन इनकी संख्या बेहद कम है। अब रेलवे ने इन ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन की संख्या में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।

देश के कई रेलवे स्टेशनों पर और ज्यादा  एटीवीएम के लगने से यात्रियों को आसानी से टिकट मिलेंगे और उन्हें लंबी कतारों में टिकट खरीदने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इससे लोगों का समय बचने के साथ-साथ टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी।

दक्षिण रेल डिवीजन ने कई रेलवे स्टेशनों पर 254 अतिरिक्त एटीवीएम लगाने का फैसला किया है। साउदर्न रेलवे ने कुल 6 मंडलों में 254 ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन लगाने का फैसला किया है।

रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध ्रएटीवीएम मशीनों से यात्री मिनटों में टिकट निकाल सकते हैं। खास बात है कि इन मशीनों से सुपर फास्ट और मेल एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों के अनारक्षित टिकट निकाले जा सकते हैं। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म टिकट भी लिया जा सकता है।

**************************

 

मुश्किलों से घिरे अडानी ग्रुप को बड़ी राहत, सरकारी बैंक और लोन देने के लिए तैयार

नई दिल्ली 21 फरवरी (एजेंसी)। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की वजह से मुसिबतों में घिरे गौतम अडानी के लिए एक राहत भरी खबर है। अडानी ग्रुप के लिए यह राहत देश के बड़े बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि वह अडानी ग्रुप को और पैसा उधार देने पर विचार करने के लिए तैयार है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर अकाउंटिंग फ्रॉड और शेयर प्राइस में हेरफेर करने का आरोप लगाया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव चड्ढा ने कहा है कि अगर अडानी ग्रुप, बैंक के अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है तो बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रुप को और लोन देगा। उन्होंने कहा, ‘मैं अडानी स्टॉक्स में आ रही मार्केट वोलैटिलिटी को लेकर चिंतित नहीं हूं।Ó चड्ढा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘आपके पास अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड्स हैं। आप अच्छे वक्त के साथ-साथ बुरे वक्त में भी इनके साथ बने रहते हैं।Ó हालांकि, उन्होंने अडानी ग्रुप में बैंक के ओवरऑल एक्सपोजर के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा, अडानी ग्रुप को उसके धारावी रीडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए लोन एक्सटेंड करने पर विचार करेगा। चड्ढा ने बताया कि ड्यू डिलिजेंस और कान्सन्ट्रैशन लिमिट पर विचार करने के बाद ही लोन एक्सटेंड किया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में चड्ढा ने कहा था कि अडानी ग्रुप में बैंक ऑफ बड़ौदा का एक्सपोजर रिजर्व बैंक के फ्रेमवर्क के तहत दी गई लिमिट का करीब एक चौथाई है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू में करीब 125 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है।

*******************************

 

ठाकरे vs शिंदे विवाद: 22 फरवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 21 Feb, (एजेंसी) : शिवसेना के नाम और सिंबल की लड़ाई के बीच सुप्रीम कोर्ट ने एंट्री कर दी है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मुद्दे पर सुनवाई करेगा। चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ उद्धव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल दोपहर 3.30 बजे सुनवाई करेगा।

बता दें, चुनाव आयोग ने शिवसेना का नाम और पार्टी का सिंबल शिंदे गुट को देने का फैसला किया था, जिसके बाद उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटकाया था। उद्धव सोमवार को संविधान पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई चाहते थे। हालांकि अदालत ने यह कहते हुए सुनवाई नहीं की थी कि अर्जेंट सुनवाई के लिए एक प्रक्रिया है, जिसका पालन किया जाना जरूरी है।

वहीं सुनवाई के लिए उद्धव गुट की तरफ से दलील दे रहे कपिल सिब्बल ने कहा कि पहले ही उद्धव गुट के कार्यालय पर कब्जा किया जा चुका है। अगर इसकी सुनवाई नहीं हुई तो उनके बैंक खाते भी छीन लिए जाएंगे। चुनाव आयोग का आदेश सिर्फ विधानसभा के 33 सदस्यों पर आधारित है।

शिवसेना का नाम और निशान मिलने से उत्साहित शिंदे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर ये मांग कर दी थी कि बिना उनका पक्ष सुने कोई भी एकतरफा आदेश पारित न किया जाए।

******************************

 

12 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की तलवार, जगदीप धनखड़ ने समिति को भेजा मामला

नई दिल्ली 21 Feb, (एजेंसी)- राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने 12 सांसदों के खिलाफ कथित रूप से विशेषाधिकार का हनन करने के मामले की जांच करने को कहा है। यह जांच संसद की एक समिति करेगी। राज्यसभा के बुलेटिन के अनुसार नौ सदस्य कांग्रेस के और तीन सदस्य आम आदमी पार्टी (आप) के हैं।

जिन सांसदों के खिलाफ यह कार्रवाई होनी है उनमें कांग्रेस में शक्तिसिंह गोहिल, नारणभाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, एल हनुमंतैया, फूलो देवी नेताम, जेबी एम हिशाम और रंजीत रंजन हैं। आम आदमी पार्टी सदस्यों में संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और संदीप कुमार पाठक हैं।

*******************************

 

पंजाब, हरियाणा समेत देशभर में 70 से ज्यादा ठिकानों पर NIA की रेड

नई दिल्ली 21 Feb, (एजेंसी)-  मंगलवार सुबह देशभर में 70 से ज़्यादा ठिकानों पर एनआईए ने बड़ी छापेमारी की है। ये कार्रवाई गैंगस्टर्स और उनके सिंडिकेट के खिलाफ की गई है।

ये छापेमारी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत कई इलाकों में की गई है। जानकारी के अनुसार, रेड की यह कार्रवाई हरियाणा के सिरसा और नारनौल में गैंगस्टरों के ठिकानों पर हुई।

बताया जाता है कि यह रेड गैंगस्टर टेरर फंडिंग केस में हुई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में हुई एक साथ कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सिरसा के कालांवाली में भी टीम पहुंची है।

इससे पहले भी कालांवाली में जग्गा सिंह और डबवाली में चौटाला में छोटू भाट के निवास पर रेड पड़ चुकी है। बठिंडा में गैंगस्टर रम्मी के घर पर टीम ने रेड की। इसके अलावा प्रदेश में और भी कई जगह छापेमारी की गई है।

***********************

 

शादी के लिए पुरुषों और महिलाओं की उम्र नहीं होगी समान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

नई दिल्ली 21 Feb, (एजेंसी) – सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पुरुषों और महिलाओं के लिए विवाह की एक समान उम्र सुनिश्चित करने का निर्देश देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि वह ऐसा कानून बनाने के लिए संसद को परमादेश जारी नहीं कर सकता।

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने याचिकाकर्ता-अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की भी खिंचाई करते हुए कहा : “हम यहां आपको या राजनीति के किसी भी वर्ग को खुश करने के लिए नहीं बैठे हैं। आप मुझे अनावश्यक टिप्पणियां मत दें।

यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है ..।”

मामले की सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत को संसद के परम ज्ञान को टालना चाहिए और “हमें खुद को कानून का अनन्य संरक्षक नहीं मानना चाहिए। संसद भी कानून का संरक्षक है।” उपाध्याय ने कहा कि इस मामले में लैंगिक समानता से जुड़ा एक प्रश्न शामिल है और कानून के संरक्षक के रूप में अदालत को पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित करते हुए विसंगति को दूर करने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए।

पीठ में शामिल जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जे.बी. पारदीवाला ने उपाध्याय को बताया कि हालांकि वह पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए शादी की उम्र 21 साल चाहते हैं, याचिका में प्रार्थना शादी की न्यूनतम उम्र को पूरी तरह से निर्धारित करने वाले प्रावधान को खत्म करने के लिए थी।

प्रधान न्यायाधीश ने उपाध्याय से कहा कि इस प्रावधान को खत्म करने से ऐसी स्थिति पैदा होगी, जब महिलाओं के लिए शादी की कोई न्यूनतम उम्र नहीं होगी।

पीठ ने जोर देकर कहा कि यह अनुच्छेद 32 के तहत घिसा-पिटा कानून है और वह कानून बनाने के लिए संसद को परमादेश जारी नहीं कर सकती और न ही कानून बना सकती है। उपाध्याय ने कहा कि चूंकि पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने के लिए संसद में एक कानून लाया गया है और विचार के लिए स्थायी समिति को भेजा गया है, इसलिए केंद्र सरकार से जवाब मांगा जाना चाहिए।

हालांकि, उनकी दलीलें पीठ को राजी नहीं कर सकीं। सुनवाई के समापन पर उपाध्याय द्वारा की गई कुछ दलीलों से पीठ नाराज हो गई। शीर्ष अदालत द्वारा यह स्पष्ट किए जाने के बाद कि वह कानून बनाने के आदेश जारी नहीं करेगी, उपाध्याय ने कहा कि बेहतर होता कि दिल्ली हाईकोर्ट को इस मामले की जांच करने दी जाती।

इस पर प्रधान न्यायाधीश ने उनसे कहा : “हम यहां आपकी राय सुनने के लिए नहीं हैं। सौभाग्य से, हमारी वैधता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप हमारे बारे में क्या महसूस करते हैं। हम आपके बारे में जो महसूस करते हैं, उस पर आपकी अनावश्यक टिप्पणी नहीं चाहते हैं।” उन्होंने कहा, “हम यहां अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाने के लिए हैं, यहां आपको खुश करने के लिए नहीं हैं।

न ही हम यहां किसी राजनीतिक वर्ग को खुश करने के लिए हैं। आप बार के सदस्य हैं, हमारे सामने तथ्य के साथ बहस करें। यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है।” अदालत ने उपाध्याय के इस सुझाव पर भी विचार करने से इनकार कर दिया कि यह मामला विधि आयोग को भेजने की स्वतंत्रता दी जाए।

*******************************

 

इंडिगो की फ्लाइट में बम की अफवाह, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

रांची 21 Feb, (एजेंसी)-दिल्ली से झारखंड के देवघर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई। सूचना के अफवाह निकलने पर एहतियात के तौर पर लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मॉक ड्रिल भी किया गया। बताया जाता है कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) पर दोपहर 12:20 बजे फ्लाइट की लैंडिंग के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया। हवाई अड्डे पर सुरक्षा खतरे का पता लगाने के लिए जांच की गई। लेकिन यह सूचना अफवाह निकली। जांच पूरी होने के बाद विमान को देवघर के लिए फिर रवाना किया गया।

इस बाबत इंडिगो एयलाइंस की ओर जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 6191 को बम की धमकी के बाद लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। वहां सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान को टेकऑफ के लिए मंजूरी दे दी गई। एयरलाइंस ने बताया कि उसकी ओर से जांच में सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग किया गया। इंडिगो के अधिकारियों ने कहा कि टेकऑफ के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। इस संबंध में देवघर एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी सह डीएसपी सुमन आनंद ने बताया कि दरअसल सूरत से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी, जो बाद में अफवाह साबित हुई। वही फ्लाइट दिल्ली से चलकर देवघर आती है।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज भी परिस्थिति आपके अनुकूल रहने से मन चाहा कार्य निर्विघ्न पूर्ण कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र पर उधार के व्यवहार के कारण थोड़ी तना-तनी रह सकती है परंतु फिर भी धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आज किसी उधारी को लेकर हल्की फुल्की झड़प भी हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। मनोरंजन पर भी आज खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होने से अन्य आय के साधन बनेंगे। घर परिवार में आपकी आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से मित्रवत सम्बन्ध रहेंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम गरम हो सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन संकट के बादल छटने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। घर में कुछ परिवर्तन अथवा तोड़ फोड़ करवा सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ भी महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी। आज आपके द्वारा लिए गए अधिकांश निर्णर्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी फिर भी नए कार्य का आरम्भ किसी की सलाह लेकर अथवा ना करें तो ही बेहतर रहेगा। व्यापार में विस्तार अवश्य कर सकते है। काम धंधा मध्याह्न बाद अकस्मात गति पकड़ेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है। धर्म कर्म पर खर्च करेंगे। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान रह सकते है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन आपकी आशाओ के विपरीत फल देगा। प्रात: काल से ही शरीर में अकडऩ सुस्ती रहने से कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं रखेंगे। मध्याह्न के समय सुधार आने पर भी आलस्य नही जाएगा। कार्य क्षेत्र पर बनी बनायी योजनाएं धन अथवा अन्य कारणों से रुकी रहेंगी। धन लाभ के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी परिणाम कुछ ख़ास नहीं रहेगा। उधारी को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है। पुरानी उधारी हो सके तो अवश्य चूका दे परन्तु किसी को उधार आज ना ही दे। घर का वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपको पहले की अपेक्षा थोड़ी राहत मिलेगी। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को गम्भीर होकर कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आशा से अधिक लाभ मिल सकता है परंतु कार्यो को सही दिशा मिल रही है या नहीं इसका एक बार अवलोकन अवश्य करें। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भर भी बढ़ेगा। आज आपका आचरण विरोधियो पर अपने आप ही अंकुश लगा देगा। पारिवारिक स्थिति भी पहले से बेहतर बनेगी। आज आपकी बातों को घर के सभी सदस्य गम्भीरता से लेंगे।

सिंह :(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन मिला जुला रहने से पल में हानि अगले ही पल लाभ वाली स्थिति रहेगी। बीच में कभी-कभी कई विकल्प मिलने से असमंजस की स्थिति भी बन सकती है परंतु थोड़े बौद्धिक परिश्रम से इनपर विजय पा लेंगे। किसी वयोवृद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आगे के लिए मार्ग मिलेगा। संगीत-कला में विशेष रूचि रहेगी इस क्षेत्र से जुड़े जातक आज थोड़े प्रयास से निश्चित सफलता पा सकते है। धन की आमद आशाजनक लेकिन कुछ इंतजार के बाद होगी। प्रेम प्रसंगों में थोड़े रूठने मनाने के बाद भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। सेहत दिन के कुछ भाग को छोड़कर ठीक ही रहेगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन बीते कल की अपेक्षा एकदम विपरीत रहेगा। आज आर्थिक विषय सर्वोपरि रहेंगे स्वभाव में भी स्वार्थ अधिक रहेगा इसके कारण घर एवं कार्य क्षेत्र पर तीखी बहस हो सकती है। घर में अनावश्यक खर्च बढऩे से भी विवाद बनेगा। अनैतिक तरीको से धन कमाने के विचार मन में रहेंगे परन्तु इससे दूर ही रहे आज सामाजिक क्षेत्र पर मान हानि भी हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों के संबंधो में शक विवाद का कारण बन सकता है। विरोधियो के आगे लाचार अनुभव करेंगे। गर्म सर्द की शिकायत होने की संभावना है। ठंडी वस्तुओ से दूर ही रहे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है। सामाजिक अथवा पारिवारिक मामलो में आपकी गलत छवि बनेगी। आज आप अपने आपको बेबस अनुभव करंगे। ना चाहते हुए भी क्रोध आएगा जिससे आस पास के वातावरण में तनाव उत्पन्न होगा। कार्यो में निरंतर विफल रहने से मन में नकारात्मक सोच हावी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी सोच के विपरीत काम होंगे। परिजन भी आज आपसे दूरी बना कर रहेंगे। धैर्य से समय बिताएँ कल का दिन थोड़ा सुधार वाला रहेगा। मानसिक तनाव, सर, बदन दर्द की शिकायत रह सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कल की अपेक्षा आज का दिन अच्छा बीतेगा। दिन के पहले भाग में थोड़ी परेशानियों के बाद स्थिति सामान्य बनने लगेगी। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज मायूस होना पड़ सकता है। पुराने व्यवहारों से थोडे लाभ को छोड़ दिन भर धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करना पड़ेगा। संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग मिलने से व्यापार में विस्तार कर पाएंगे। भागीदारी के कार्यों में हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगो को अधिकारी वर्ग से आवश्यक बात मनवाने के लिये मन के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। परिवार में वातावरण स्थिर रहेगा। धार्मिक क्रियाओं में बढ़ोतरी होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन मिला जुला रहेगा। थोड़ी बहुत पेट सम्बंधित समस्याओं एवं खासी जुकाम को छोड़ सेहत भी लगभग सामान्य ही रहेगी। परन्तु कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहने से धन संबंधीत कार्य आज अधूरे रह सकते है। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर अच्छा व्यवहार करने पर वापसी में स्नेह प्रेम ही मिलेगा। कोई व्यक्ति आपको उम्मीद दिला कर अंत समय पर धोखा दे सकता है इसलिए स्वयं के ऊपर निर्भर रहें। संध्या के समय आकस्मिक लाभ की संभावना है प्रलोभन से बचे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही होगी। लघु यात्रा हो सकती है

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन लाभ की स्थिति आपके हाथ से निकलती नजर आएगी। थोड़ी लापरवाही एवं थोड़ा गलत मार्गदर्शन मिलने से सहज बनने वाले भी कार्य बिगाड़ लेंगे। धन संपत्ति को लेकर परिवार में आंतरिक कलह रहेगी। सेहत भी आज प्रतिकूल रहेगी खांसी अथवा छाती सम्बंधित रोग होने से शारीरिक कमजोरी बनेगी। धन सम्बंधित लेन-देन आज ना करें। सरकारी कार्यो में भी आज ढील देना ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सेवको की गतिविधि पर नजर रखे नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ बैठ घर की समस्याओं के बारे में चर्चा करें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। सोची हुई योजनाओं में विलम्ब अथवा असफलता मिलने से निराशा रहेगी। नौकरी पेशा जातक भी कार्यो में लापरवाही के कारण अधिकारियो के कोप भाजन बनेंगे। सामाजिक व्यवहार में भी कमी आएगी। पिता पुत्री को छोड़ परिवार के अन्य सदस्यों में किसी कारण मतभेद रह सकते है। व्यवसायी वर्ग को मध्यान के आज-पास थोड़ा धन मिलने से कार्य चलते रहेंगे। आज उधार किसी को ना दें फंसने की सम्भवना अधिक है। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी दिमाग कम ही काम करेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन लगभग हर क्षेत्र पर संम्मान एवं सफलता दिलाएगा परन्तु स्वास्थ्य में नरमी एवं आलस्य की वृति इसमें व्यवधान भी डाल सकती है। सामाजिक कार्यो में पूर्व में किये गए कार्यो से सम्मान मिलेगा। समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उठना-बैठना होगा लेकिन इनसे फायदा उठाने की जगह खर्च ही होगा। पौराणीक धार्मिक क्षेत्रो के दर्शन की लालसा रहेगी शीघ्र ही इसके फलीभूत होने की सम्भवना है। दानपुण्य पर खर्च करेंगे। मानसिक शान्ति के लिए एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। घर में शांति रहेगी। सेहत मध्याह्न और रात्रि के समय अचानक नरम बनेगी।

**********************************

 

गुजरे जमाने की अभिनेत्री बेला बोस का निधन

21.02.2023 –  200 से अधिक हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों का हिस्सा रही गुजरे जमाने की अभिनेत्री और नृत्यांगना बेला बोस का 20 फरवरी 2023 को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बेला बोस ने 1959 में आई फिल्म ‘मैं नशे में हूं’ से बॉलीवुड में कदम रखा। 50 से 80 के दशक तक

बेला बोस ने अपनी एक्टिंग की एक लंबी पारी खेली है। ‘प्रोफेसर’ (1962), ‘बंदिनी’ (1963), ‘अप्रैल फूल’ (1964), ‘लुटेरा’ (1965), ‘आसरा’ (1966), ‘अनिता’ (1967), ‘बहारों के सपने’ (1967), ‘शिकार’ (1968), ‘जीने की राह’ (1969), ‘अभिनेत्री’ (1970), ‘हसीनों का देवता’ (1971), ‘दिल दौलत दुनिया’ (1972), ‘जय संतोषी मां’ (1975), ‘बद्रीनाथ धाम’ (1980), ‘सौ दिन सास के’ (1980) और ‘नवरात्री’ (1985) जैसी फिल्मों में उत्कृष्ट अभिनय के लिए बेला बोस जानी जाती थीं।

बेला बोस की शादी 1967 में अभिनेता और फिल्म निर्माता आशीष कुमार से हुई थी। 18 अप्रैल 1943 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के एक धनाढ्य परिवार में जन्मी बेला बोस बेहद मल्टी-टैलेंटेड थीं, एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वो एक कुशल चित्रकार और नेशनल लेवल की तैराक भी थीं। उन्हें मणिपुरी क्लासिकल डांस में महारथ हासिल थी। अभिनेत्री बेला बोस की फिल्में सिनेप्रेमियों को उनकी याद युगों युगों तक दिलाती रहेंगीं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version