पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दबोचे छह बदमाश, तीन के पैर में लगी गोली

मेरठ 19 मार्च,(एजेंसी)। मुजफ्फरनगर के तितावी व रामराज पुलिस ने मुठभेड में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। तीन बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हुए हैं। तितावी पुलिस ने बुलेरो पिकअप सवार बदमाशों से लूटी हुई लोहे की प्लेट व अवैध हथियार बरामद किए हैं।

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तितावी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल में प्रयोग के लिए रखी लोहे की 70 प्लेट वहां चौकीदार को बंधक बनाकर लूटी थी। सूचना पाकर चार बदमाशों ईनाम निवासी मौहल्ला मुर्स्तक कस्बा मीरापुर, आस मौहम्मद निवासी निराना थाना सिखेड़ा व  फुरकान निवासी खालापार व मोनिश  निवासी निधि कालौनी सुजडू को गिरफ्तार किया।

इनमें ईनाम व आस मौहम्मद पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। उनसे लूटी लोहे की प्लेट व तमंचे तथा बुलेरो पिकअप बरामद हुई हैं। इसके अलावा रामराज पुलिस की जमालपुर गांव के जंगल में दो बदमाशों के साथ मुठभेड हो गई।

एक बदमाश थाना सिखेडा के गांव बिहारी निवासी कलीम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके दूसरे साथी नसीरपुर नई मंडी कोतवाली निवासी शमशाद को भी पकडा गया है। दोनों से तमंचे व बाइक बरामद हुई है। दोनों लूट के इरादे से घूम रहे थे। घायल तीनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

*********************************

 

सौ करोड़ की जमीन आरएएस को 38 लाख में बेच दी : दिग्विजय सिंह

भोपाल,19 मार्च (एजेंसी)। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुना में गोशाला की जमीन आरएएस की संस्थाओं को 38 लाख रुपए में बेच दी। जबकि इनकी कीमत सौ करोड़ से ज्यादा है।

इस रजिस्ट्री को निरस्त करने के लिए कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी। गत दिवस गुना और बमौरी के दोरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सीएम के परिवार के व्यक्ति ने बैतूल से अनाज काटने के लिए आदिवासी बुलाए थे। वहां एक आदिवासी युवक की मौत् हो गई। यह मौत सांप के काटने से होना बताई गई। उसका पोस्टमार्टम नहीं होने दिया गया।

दिग्विजय सिंह ने बमौरी के धनोरिया और इंदौर जिले के महू में हुई घटनाओं पर कहा कि दोनों ही वारदातों में भाजपा नेता, कार्यर्ता अथवा उनके समर्थक शामिल थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पेसा कानून 1998 में ही बना दिया था।

उल्टा भाजपा की सरकार आने पर इसे 2003 से 2023 तक दबा दिया गया। उन्होंने अपने जीवन के दा प्रमुख लक्ष्य भी बताए। 2023 में मप्र में कांग्रेस की सरकार लाना और 2024 में केंद्र से मोदी सरकार को हटाना है।

*******************************

 

संविधान में हिंदू राष्ट्र का प्रावधान नहीं : दिग्विजय सिंह

शिवपुरी,19 मार्च (एजेंसी)। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाए जाने वाले बयान पर कहा-भारतीय संविधान में हिन्दू राष्ट्र का प्रावधान नहीं है। अब बाबा जी ही बताएं कि उन्हें भारतीय संविधान में भरोसा है या नहीं। जो उनके पास कथा सुनने जाते हैं, वह भी बताए कि उन्हें भारतीय संविधान में भरोसा है या नहीं।

अगर इन लोगों को भरोसा नहीं है तो सभी भाजपा के विधायक, मंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारतीय संविधान की शपथ ली है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरु कर दी हैं। दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की हौसला अफजाई करने गत दिवस शिवपुरी पहुंचे थे। उन्होंने पहले मंडल अध्यक्षें की बैठक ली।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि शिवपुरी की पांचों विधानसभा की सीटों पर कैसे विजय प्राप्त करें। कार्यकर्ताओं ने भी उनसे सुझाव लिए। लाड़ली बहना योजना को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की बहनों को रिझाने के लिए लाड़ली बहना योजना नाम का ट्रंप कार्ड खेला है।

भाजपा सरकार को चुनाव के पहले बहनों की याद आई है। ये सरकार के वादे हैं, जो कभी पूरे नहीं होते नहीं हैं। योजना के फॉर्म भरने के नियम इतने कठोर बनाए हैं, इसमें मुश्किल से पांच या दस फीसदी महिलाओं को फायदा हो पाएगा। सरकार एक हजाररुपए खाते में डालकर तीन हजार रुपए जेब से निकाल रही है। हर चीज महेंगी हुई हैं।

केजरीवाल भाजपा-आरएसएस का एजेंट- मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की एंट्री को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा-मैं वर्ष 2012 से कह रहा हूं कि अरविंद केजरीवाल आरएसएस और भाजपा की टीम है।

उनको वोट देना समझो भाजपा को वोट देना। पूर्व मुख्मयंत्री प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने पांच से छह साल में भर्ती निकालकर साढ़े चार सौ करोड़ की फीस वसूल की है।

इसके बाद एग्जाम रद्द कर देते हैं। नियुक्तियां होती नहीं हैं। कांग्रेस सरकार ने कभी बेरोजगारों से फीस नहीं वसूली। सरकार बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है।

**********************************

 

जुलाई से उज्जैन में शुरु होगी देश की सबसे बड़ी भोजनशाला

उज्जैन,19 मार्च (एजेंसी)। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में महाकाल महालोक के निमज्र्ञण के बाद व्यवस्थाओं में सुधार जारी है। अब खबर है कि जुलाई में बाबा महाकाल के भक्तों को भोजनशाला की बड़ी सौगात मिलने वाली है।

यह देश की सबसे बेड़ी भोजनशाला होगी, जिसमें लगभग एक लाख श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे।

श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्म ने बताया यह देश की सबसे बड़ी भोजनशाला होगी, जिसमें प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा भक्त भोजन कर सकेंगे। करीब 40 हजार वर्गफिट में बन रही भोजनशाला पूरी तरह हाईटेक होगी।

खाना बनाने की लगभग चार करोड़ की अत्याधुनिक मशीनों से लैस दो मंजिला भोजनशाला को इस साल की एक जुलाई से शुरु करने का लक्ष्य है। मशीनें खरीदने से लेकर इसके निर्माण तक सभी कार्य दानदाताओं की मदद से किया जा रहा है।

******************************

 

राहुल गांधी से मिली दिल्ली पुलिस, महिलाओं के यौन उत्पीडऩ वाले बयान पर कहा- थोड़ा वक्त दीजिए, जानकारी दूंगा

नई दिल्ली 19 मार्च,(एजेंसी)। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यौन उत्पीडऩ की शिकार महिलाओं के बारे में दिए बयान को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाने के वास्ते दिल्ली पुलिस की टीम दलबल के साथ आज सुबह यहां उनके 12 तुगलक लेन स्थित आवास पर पहुंची।

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को कुछ दिन पहले उनके महिलाओं के ‘यौन उत्पीडऩÓ वाले बयान पर उन्हें नोटिस जारी किया था। इसी नोटिस को लेकर जानकरी जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस की कानून व्यवस्था इकाई की टीम विशेष पुलिस आयुक्त प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में रविवार सुबह कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सांसद के आवास पर धमकी।

घंटों इंतजार के बाद दिल्ली पुलिस की राहुल गांधी से मुलाकात हुई। स्पेशल सीपी (एलएंडओ) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, हमने राहुल गांधी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ समय चाहिए और वह हमें वह जानकारी देंगे जो हमने मांगी है। आज हमने एक नोटिस दिया है जिसे उनके कार्यालय ने स्वीकार कर लिया है और अगर पूछताछ की जानी है तो हम करेंगे।

दरअसल यौन उत्पीडऩ पीडि़तों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया है। जिसका उल्लेख उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था।

स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया, 30 जनवरी को राहुल गांधी ने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थीं, जो रो रहीं थीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। उन्हें मोलेस्ट किया गया है उनके रिश्तेदार भी मोलेस्ट कर रहे थे। यह बहुत ही गंभीर मामला है।

इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने 15 मार्च को कोशिश की थी। लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस दिया गया था। आज भी हम कोशिश कर रहे हैं किउन्हें कोई जानकारी मिले।

ताकी जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके और पीडि़ताओं को न्याय मिल सके। इसी सिलसिले में मैं राहुल गांधी के आवास पर आया हूं। दिल्ली पुलिस की भूमिका के बारे में कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से होकर गुजरी थी और कांग्रेस सांसद खुद दिल्ली से हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस इस मामले में उनसे जानकारी जा रही है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया, भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी ने लाखों महिलाओं को स्वतंत्र रूप से चलने, अपनी चिंताओं को व्यक्त करने और अपना दर्द साझा करने के लिए एक सुरक्षित माहौल दिया था।

दिल्ली पुलिस की नौटंकी साबित करती है कि अडानी को लेकर पूछे गए सवालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं। यह उत्पीडऩ हमारे सवालों के जवाब से पल्ला झाडऩे हमारे संदेह को और गहरा करता है।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि मैंने सुना है कि महिलाओं के अब भी यौन उत्पीडऩ हो रहा है। उनसे एक लड़की मिली थी, जिसके साथ बलात्कार हुआ था। जब पीडि़ता से राहुल गांधी ने पूछा की क्या पुलिस को बुलाना चाहिए। तब कथित रूप से पीडि़ता ने पुलिस बुलाने से साफ इनकार कर दिया था।

*********************************

 

वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने किया मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन

19.03.2023  –  फिल्म उद्योग से जुड़े फिल्मकारों, कलाकारों व कामगारों  के लिए वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन एवं लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम के संयुक्त तत्वाधान में अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित माहेश्वरी भवन में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

अभिनेता मुकेश ऋषि, राकेश बेदी, लायन विनोद अग्रवाल, लायन आनंद अग्रवाल, लायन विनोद गर्ग, लायन पवन खेतान,

वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम शिर्के, सेक्रेटरी दिलीप दलवी, कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र मेहरा, कार्यकारिणी सदस्य महावीर जैन, अंजना शर्मा, सुभाष दुर्गकर, रवि सिन्हा, दिनेश अशिवल, राजेश मित्तल, रविन्द्र अरोरा, चांदनी गुप्ता, अनुराधा मेहता, हीराचंद दंड, रामा मेहरा, राहुल सुगंध, अक्षय सिंह, अनिता नायक, प्रिया राठौड़ अमित चंद्रा

और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी की उपस्थिति में मुम्बई के मशहूर नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ प्रेम अग्रवाल, डॉ प्रतीक अग्रवाल, डॉ पूजा अग्रवाल व उनके टीम द्वारा संचालित इस 9वें ‘मुफ्त नेत्र जांच चिकित्सा शिविर’ में कुल 600 लाभार्थियों को जांच के पश्चात चश्मा व दवाइयां भी दी गई। 22 मार्च 1960 को स्थापित वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोडयूसर्स एसोसिएशन फिल्म निर्माताओं को सरंक्षण देने में अग्रणी रही है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर संयुक्त 53वें स्थान पर रहीं

सिंगापुर,19 मार्च (एजेंसी) । भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने शनिवार को यहां अरामको टीम सीरीज सिंगापुर में अंतिम दौर में निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे वह संयुक्त 53वें स्थान पर रहीं।

दीक्षा टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय थीं, उन्होंने दो बर्डी लगायी लेकिन तीन बोगी और दो डबल बोगी कर बैठी। इससे उन्होंने पांच ओवर 77 का कार्ड खेला।

वह बीती रात संयुक्त 29वें स्थान पर थीं, लेकिन खराब कार्ड से संयुक्त 53वें स्थान पर खिसक गयीं।

इससे पहले टीम स्पर्धा में दीक्षा की टीम 19वें स्थान पर रही।

************************

 

मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप: नीतू, प्रीति, मंजू प्री क्वार्टर फाइनल में

नयी दिल्ली, 19 मार्च (एजेंसी)। भारतीय मुक्केबाजों का महिला विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है और शनिवार को तीन मुक्केबाजों ने अपने अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई ।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नीतू गंघास ( 48 किलो ) ने कोरिया की डोयोन कांग को आरएससी फैसले पर हराया जबकि प्रीति ने 54 किलोवर्ग में रोमानिया की लाकरामियोआरा पेरिजोक को बंटे हुए फैसले के आधार पर 4 . 3 से शिकस्त दी ।

मंजू बाम्बोरिया (66 किलो ) ने न्यूजीलैंड की सारा वेरेयू को 5 . 0 से हराया ।

नीतू पिछले चरण में क्वार्टरफाइनल में हार गयी थीं, उन्होंने इस बार पहले राउंड में ही मुकाबला जीत लिया।

पहले मिनट में उन्होंने अपने ‘हुक’ और ‘क्रास’ का बखूबी इस्तेमाल किया लेकिन अंक जुटाने वाले मुक्के नहीं जड़ सकीं। फिर दोनों मुक्केबाजों ने दोनों हाथों से एक दूसरे को मुक्के जडऩा शुरू कर दिया। तुरंत ही कोरियाई मुक्केबाज कांग को पहला ‘स्टैंडिंग काउंट’ मिला।
नीतू ने फिर दबदबा जारी रखा और कांग को दूसरा ‘स्टैंडिंग काउंट’ 20 सेकेंड बाद मिला जिससे रैफरी ने मुकाबला भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में कर दिया।

पहले दौर में आरएसी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीत दर्ज करने वाली प्रीति को हालांकि दूसरी जीत के दौरान मशक्कत करनी पड़ी।
उन्होंने कहा, मैंने इस मुकाबले की तैयारी की थी, वह पिछली बार रजत पदक जीती थी। मैं भी साबित करना चाहती थी कि मैं किसी से कम नहीं हूं।

2022 एशियाई चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता प्रीति ने कहा, मैं शुरू में उसकी रणनीति समझने की कोशिश कर रही थी। अंतिम राउंड में मैंने रणनीति बदली। वह आक्रामक थी और संतुलन खो रही थी।

प्रीति ने रोमानियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पहले राउंड में 3-2 से बढ़त बनायी। फिर हरियाणा की इस मुक्केबाज ने अपने पैरों का इस्तेमाल करते हुए रोमानियाई मुक्केबाज पर मुक्के जड़े। हालांकि दूसरे राउंड को वह 2-3 से गंवा बैठी।

पर अंतिम तीन मिनट में प्रीति ने जवाबी हमले किये। इसमें दोनों मुक्केबाजों के अंक बराबर रहे जिससे मुकाबले का फैसला ‘रिव्यू’ से किया गया। अंत में फैसला भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में रहा।

************************************

 

जी कृष्णकुमार भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली 19 मार्च (एजेंसी)। जी कृष्णकुमार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, एक बयान में यह जानकारी दी गई।

वर्तमान में बीपीसीएल के कार्यकारी निदेशक, वह तेल प्रमुख के साथ अपने 36 साल के सहयोग में व्यवसायों और कार्यात्मक डोमेन में विविध नेतृत्व के अनुभव के साथ उद्योग के दिग्गज हैं।

वह देश में डाउनस्ट्रीम ईंधन खुदरा उद्योग में क्रांति लाने में बीपीसीएल के अग्रणी कार्य के मूल में रहे हैं। कृष्णकुमार एनआईटी (पूर्ववर्ती क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज), तिरुचिरापल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और उन्होंने जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई से वित्तीय प्रबंधन में स्नातकोत्तर किया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने सुविधा खुदरा बिक्री और प्रीमियम ईंधन में संगठन के ग्राहक-केंद्रित उद्यमों का नेतृत्व किया है और कंपनी में नई तकनीक और डिजिटल पहल शुरू करने वाले भी हैं, जो भारतीय तेल उद्योग में पहली बार है।

बयान में कहा गया- उन्होंने पेट्रो कार्ड, स्मार्टफ्लीट, स्पीड, इन एंड आउट जैसे ब्रांडों को भी विकसित और पोषित किया, जो बाजार में बीपीसीएल के अलग-अलग ग्राहक मूल्य प्रस्ताव में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रहे हैं, जो प्योर फॉर श्योर ग्राहक के वादे को मजबूत करते हैं।

*************************************

 

भारत में अच्छी तरह से विनियमित और निगरानी वाला बैंकिंग क्षेत्र है : आरबीआई गवर्नर

कोच्चि 19 मार्च(एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को देश की बैंकिंग प्रणाली को हरी झंडी दिखाते हुए इस बात पर जोर दिया कि कैसे अमेरिका में हाल की घटनाओं ने बैंकिंग क्षेत्र के नियमन और पर्यवेक्षण की अहमियत को सामने ला दिया है।

उन्होंने केपी हॉरमिस स्मारक व्याख्यान देते हुए कहा- आज हमारे पास भारत में एक अच्छी तरह से विनियमित और अच्छी तरह से पर्यवेक्षित बैंकिंग क्षेत्र है। यह आरबीआई के डोमेन के तहत एनबीएफसी क्षेत्र और अन्य वित्तीय संस्थाओं पर लागू होगा।

होर्मिस केरल मुख्यालय वाले फेडरल बैंक के संस्थापक थे। दास ने बताया कि अब केवल लक्षणों से निपटने के बजाय कमजोरियों के मूल कारण की पहचान करने पर अधिक ध्यान दिया जाता है।

उन्होंने कहा- हमने वित्तीय संस्थाओं के निरीक्षण और आश्वासन कार्यों पर संशोधित दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। उन्नत डेटा एनालिटिक्स का उपयोग हमारी पर्यवेक्षी प्रक्रिया का पूरक है।

साइबर लचीलापन को मजबूत करने के लिए, डिजिटल भुगतान सुरक्षा नियंत्रण दिशानिर्देशों के साथ बैंकों के लिए एक व्यापक साइबर सुरक्षा ढांचा जारी किया गया है। हमने पर्यवेक्षकों के कॉलेज की भी स्थापना की है और हाल के वर्षों में कर्मचारियों की संख्या में काफी वृद्धि की है।

दास ने इस बात पर ध्यान केंद्रित किया कि कैसे अमेरिकी बैंकिंग प्रणाली में हाल के घटनाक्रमों ने बैंकिंग क्षेत्र के विनियमन और पर्यवेक्षण की महत्वपूर्णता को सामने लाया है।

ये ऐसे क्षेत्र हैं जिनका हर देश की वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। अधिक विशेष रूप से, यूएस में ये विकास विवेकपूर्ण परिसंपत्ति देयता प्रबंधन, मजबूत जोखिम प्रबंधन, और देनदारियों और संपत्तियों में सतत विकास, समय-समय पर तनाव परीक्षण करने, और किसी भी अप्रत्याशित भविष्य के तनाव के लिए पूंजीगत बफर्स का निर्माण सुनिश्चित करने के महत्व को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा- वह यह भी बताते हैं कि क्रिप्टो मुद्राएं/संपत्ति या जैसे, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बैंकों के लिए एक वास्तविक खतरा हो सकता है। दास ने कहा- रिजर्व बैंक ने इन सभी क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाए हैं।

वित्तीय क्षेत्र और विनियमित संस्थाओं के विनियमन और पर्यवेक्षण को उपयुक्त रूप से मजबूत किया गया है।

नियामक कदमों में, अन्य बातों के अलावा, उत्तोलन अनुपात (जून 2019) का कार्यान्वयन, बड़े एक्सपोजर फ्रेमवर्क (जून 2019), वाणिज्यिक बैंकों में शासन पर दिशानिर्देश (अप्रैल 2021), मानक संपत्तियों के प्रतिभूतिकरण पर दिशानिर्देश (सितंबर 2021), एनबीएफसी के लिए स्केल-आधारित नियामक (एसबीआर) ढांचा (अक्टूबर 2021), माइक्रोफाइनेंस के लिए संशोधित नियामक ढांचा ( अप्रैल 2022), शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए संशोधित नियामक ढांचा (जुलाई 2022) और डिजिटल ऋण देने पर दिशानिर्देश (सितंबर 2022) शामिल हैं।

भारत की जी20 अध्यक्षता पर, दास ने कहा कि यह ऐसे समय में आया है जब देश एक बार फिर दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा- वैश्विक आर्थिक व्यवस्था को नया रूप देने के लिए रचनात्मक योगदान देने की भारत की क्षमता पर अंतर्राष्ट्रीय विश्वास बढ़ रहा है।

कठिन अवतरण का जोखिम दुनिया भर में समाप्त हो गया है, यहां तक कि अपस्फीति की गति वांछनीय से कम बनी हुई है।

भू-आर्थिक विखंडन के प्रपाती प्रभावों से पहले वैश्विक ²ष्टिकोण को और कम करना, सहयोग के माध्यम से विश्वास का पुनर्निर्माण करना और महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए बहुपक्षीय रूपरेखाओं को फिर से प्रतिबद्ध करना आवश्यक हो गया है।

*******************************

 

केवल लोकतंत्र पर सवाल उठाए, लंदन में दिए बयान पर राहुल गांधी की सफाई

नई दिल्ली 19 March, (एजेंसी): राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए बयान की वजह से दिल्ली में हंगामा मचा हुआ है और संसद सत्र लगातार बाधित हो रहा है। बीजेपी राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि राहुल ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिसकी वजह से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। राहुल ने इस पूरे विवाद पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में भारत की जी-20 अध्यक्षता पर सलाहकार समिति की बैठक में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले में किसी अन्य देश से हस्तक्षेप करने के लिए नहीं कहा।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने केवल भारत के लोकतंत्र के बारे में सवाल उठाए और वहां उपस्थित नेताओं से कहा कि उनका मानना है कि यह एक आंतरिक मामला है और वे इसे सुलझा लेंगे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि जिस तरीके से बीजेपी दावा कर रही है, मैंने उस तरीके से बात नहीं की।

राहुल गांधी ने बैठक के उद्घाटन सत्र के दौरान कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि बाद में उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। राहुल गांधी की टिप्पणियों का भाजपा सांसदों ने यह कहते हुए विरोध किया कि इस विषय पर बोलने के लिए यह उपयुक्त मंच नहीं है। इस दौरान कांग्रेस सांसद और भाजपा सांसदों के बीच गरमागरम बहस भी हुई।

कमेटी के अध्यक्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ आज के विषय पर बोलना चाहिए।

भाजपा सांसदों ने कहा कि जब चर्चा चल रही थी तो कई लोग भारत के जी-20 की अध्यक्षता मिलने के विषय से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे थे। बीजेपी ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपातकाल भारत के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा धब्बा था।

राहुल गांधी ने आखिर में कहा कि कुछ सांसद संदर्भ से हटकर बोले और वह सभी का जवाब देंगे। विदेश मंत्री जयशंकर ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि बैठक के विषय पर चर्चा होनी चाहिए न कि केवल राजनीतिक विषयों पर। विदेश मंत्री ने उनसे यह भी कहा कि उन्हें जो कुछ बोलना है वह संसद में कह सकते हैं।

सलाहकार समिति की इस बैठक में कांग्रेस सांसद शशि थरूर, तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाग लिया। बैठक में शामिल होने वाले भाजपा सांसदों में जीवीएल नरसिम्हा राव, डीटी राजदीप रॉय, महेश जेठमलानी और अनिल फिरोजिया भी शामिल थे। बैठक में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि भाजपा राहुल गांधी से लंदन में की गई उनकी टिप्पणी के लिए माफी की मांग कर रही है। वहीं विपक्ष अडानी समूह के खिलाफ अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग पर अड़ा हुआ है।

***************************

 

लड़की को अगवा किए जाने का वीडियो वायरल

नई दिल्ली 19 March, (Rns): बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी से एक कार सवार दो-तीन लोगों द्वारा एक लड़की का अपहरण किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो में दो लोगों को एक लड़की को घसीटते और अपनी कार में धकेलते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि कार में हरियाणा की नंबर प्लेट थी और यह एक निजी कैब थी।

एक राहगीर ने इसे रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बाहरी जिला, हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वीडियो शनिवार रात उनके संज्ञान में आया और उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है।

उन्होंने कहा, ”वाहन और चालक का पता लगा लिया गया है। रोहिणी से विकासपुरी जाने के लिए दो लड़के और एक लड़की ने उबर के जरिए वाहन बुक किया था।”

रास्ते में उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। वीडियो में लड़के को लड़की को जबरन कार के अंदर धकेलते हुए दिखाया गया है।

मामले की जांच के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। कैब मालिक की पहचान गुरुग्राम निवासी के रूप में हुई और एक टीम वहां भेजी गई।

अधिकारी ने कहा, सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*************************************

 

मध्याह्न् भोजन में बाजरा शामिल करेगा यूपी: मंत्री

लखनऊ 19 March, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि अब स्कूलों में मध्याह्न् भोजन कार्यक्रम में बाजरा को शामिल किया जाएगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से लोगों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाजरे की खेती, उत्पादन और खपत को बढ़ावा देने के साथ-साथ इसके माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा, मध्याह्न् भोजन में बाजरे को शामिल करके हम बच्चों को दिए जा रहे पोषण को बढ़ाना चाहते हैं और बाजरा के लिए उनके स्वाद विकसित करने में भी मदद करना चाहते हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार मृदा स्वास्थ्य और लोगों की बेहतरी के लिए भी काम कर रही है।

शाही ने कहा, उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा राज्य है और राज्य की भूमि मोटे अनाज की खेती के लिए उपयुक्त और अनुकूल है।

वर्तमान में यूपी में 12 लाख हेक्टेयर भूमि मोटे अनाज की खेती के अधीन है जो इन अनाजों का 19 लाख मीट्रिक टन उत्पादन करती है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘श्री अन्ना कायाकल्प कार्यक्रम’ चला रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में बाजरा के प्रचार-प्रसार के लिए बाजरा भोज का आयोजन किया जा रहा है।

अगले जायद सीजन (गर्मी के मौसम) में, सरकार ज्वार और बाजरा के बीज के लिए किसानों को (50 प्रतिशत अनुदान पर) 20 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान करेगी। राज्य में 89 कृषि विज्ञान केंद्र और पांच कृषि विश्वविद्यालय मोटे अनाज के संबंध में किसानों को अनुसंधान और शिक्षा मुहैया कराने में लगे हैं। राज्य सरकार किसानों से एमएसपी पर मोटे अनाज की खरीद के लिए विशेष खरीद केंद्र भी खोलेगी।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया है।

*****************************

यूपी में मधुमक्खियों के हमले में एक शख्स की मौत, पांच घायल

बिजनौर 19 March, (एजेंसी): मधुमक्खियों के हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सहित पांच अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार को बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चंदन गांव की है।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय किसान उदेश कुमार के रूप में हुई है। मधुमक्खियों ने उन पर हमला तब किया, जब वे अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ काम के बाद खेत से लौट रहे थे।

हमले उदेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं लक्ष्मी देवी को गंभीर हालत में नगीना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शहर, प्रवीण कुमार रंजन ने कहा कि चार लड़कियां – नसरा (14), इकरा (16), आयशा (15) और महिमा (16) भी हमले में घायल हो गईं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छात्राओं ने पुलिस को बताया, ”हम ट्यूशन से घर वापस आ रहे थे कि तभी मधुमक्खियों ने अचानक काटना शुरू कर दिया।

*****************************

 

पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट सुसाइड नोट ट्रैक कर बचाई युवक की जान

ग्रेटर नोएडा 19 March, (एजेंसी): डिप्रेशन के शिकार एक युवक ने फांसी के फंदे की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा कि आज मैं खुद को समाप्त कर लूंगा। लखनऊ मुख्यालय को जैसे ही इस पोस्ट का नोटिफिकेशन इंस्टाग्राम के हेडक्वॉर्टर से मिला, तो उन्होंने तुरंत कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर को अलर्ट किया।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पोस्ट के आधार पर तुरंत कार्रवाई की और मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंच गई और उस युवक को उसके परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग की, जिससे उसकी जान बच गई। परिवारिक कलह के चलते परेशान एक युवक ने अपनी आत्महत्या का ऐलान इंस्टाग्राम पर करते हुए फांसी के फंदे की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि आज मैं खुद को समाप्त कर लूंगा।

इंस्टाग्राम पोस्ट को तुरंत इंस्टाग्राम नेटवर्क द्वारा लखनऊ में डीजीपी मुख्यालय मीडिया सेल को भेज दिया गया। लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि युवक यूपी के गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है।

इस सूचना के आधार पर नोएडा मीडिया ने उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि युवक का नाम अमित कुमार है और वह 20 साल है। वह यूपी के गौतमबुद्ध नगर के थाना दनकौर में स्थित चंद्रावली गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने युवक से मुलाकात की तो पता चला कि बीती रात उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके कारण वह परेशान होकर अपने जीवन को समाप्त करने निश्चय कर चुका था।

नोएडा पुलिस ने अमित कुमार के परिवार को सूचित किया और उसकी काउंसलिंग की। इससे युवक की जान बचाई जा सकी।

***************************

 

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच टक्कर, आठ घायल

ग्रेटर नोएडा 19 March, (एजेंसी): ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौरोमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा मार्ग पर शनिवार देर रात दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मरीजों की हालत काफी गंभीर है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार और एक अन्य कार के बीच भीषण टक्कर हो जाने के कारण दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों 6 साल की रौनक और 2 साल की रिद्धि समेत ओम प्रकाश गोयल, उनकी पत्नी लता देवी गोयल, प्रशांत गोयल, पंकज गोयल और उनकी पत्नी शालू गोयल और मुकेश सैनी को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के कारण काफी देर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे जाम से यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता को खुलवा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।

**************************

 

यूपी में बिजलीकर्मियों व सरकार के बीच बातचीत विफल, हड़ताल जारी

लखनऊ 19 March, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति (वीकेएसएसएस) के बीच शनिवार की देर रात तक चली बातचीत बिना किसी निष्कर्ष के खत्म हो गई। उधर, बिजली कर्मचारियों की 72 घंटे की जारी हड़ताल के कारण राज्य के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

राज्य सरकार ने वीकेएसएसएस के संयोजक शैलेंद्र दुबे समेत 22 हड़ताली इंजीनियरों के खिलाफ आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

दुबे ने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, तो भी हड़ताल जारी रहेगी।

प्रयागराज और लखनऊ के कई हिस्सों में बिजली कटौती को लेकर विरोध शुरू हो गया।

लखनऊ में सिंगरनगर के निवासियों ने लखनऊ कानपुर रोड को जाम कर दिया, जबकि प्रयागराज के कोठा परचा इलाके में सड़कों को जाम कर दिया गया।

मंत्री ने हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने या नौकरी गंवाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 1,332 ठेका कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है और काम पर लौटने में विफल रहने पर 1 हजार को चेतावनी दी गई है।

ऊर्जा मंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें हड़ताल के मद्देनजर बिजली की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

शनिवार शाम तक, 2,392 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ, जो कुल 13,856 मेगावाट की मांग का 17 प्रतिशत है। 1,000 मेगावाट ओबरा संयंत्र, 1,130 मेगावाट अनपरा संयंत्र और 210 मेगावाट पारीछा संयंत्र के बंद होने के कारण बिजली उत्पादन नहीं हुआ।

हड़ताल के समर्थन में हरदुआगंज विद्युत उत्पादन केंद्र भी बंद होने जा रहा है।

शनिवार शाम तक, शहरी या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 506 फीडर कथित रूप से बंद हो गए थे, इससे राज्य में लगभग 13 लाख परिवार प्रभावित हुए थे।

मंत्री ने दावा किया कि राज्य में बिजली आपूर्ति सामान्य करने के लिए वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं।

शर्मा ने कहा, हड़ताल के कारण कुछ बिजली उत्पादन इकाइयां बंद हो गई हैं, लेकिन राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं है। बिजली संघ की हड़ताल विफल रही।

मंत्री ने संविदा कर्मचारियों से हड़ताल में भाग लेने के बजाय अपने परिवार के बारे में सोचने और काम पर लौटने की अपील की है।

शर्मा ने कहा, हम अनुबंधित कर्मचारियों को बर्खास्त करने में संकोच नहीं करेंगे। सरकार ने आउटसोसिर्ंग फर्मों को राज्य भर के आईटीआई से नए योग्य उम्मीदवारों की एक सूची तैयार करने के लिए कहा है।

वीकेएसएसएस के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा, अगर बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो हम 72 घंटे की हड़ताल को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा देंगे।

हम बिजली उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं, लेकिन यह सरकार की गलती है क्योंकि हमने उन्हें हड़ताल के बारे में महीने भर पहले सूचित किया था, फिर भी सरकार वैकल्पिक व्यवस्था करने में विफल रही।

******************************

 

आईजीआई हवाईअड्डे पर एक करोड़ रुपये से अधिक के सोने के साथ 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली 19 March, (एजेंसी): यहां के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त किया है। एक अधिकारी ने कहा, “स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर एयरपोर्ट कस्टम्स, आईजीआई एयरपोर्ट, टर्मिनल-3 के अधिकारियों ने दो भारतीय यात्रियों के खिलाफ सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया।

सामान की विस्तृत जांच और आरोपी की व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप 2076.38 ग्राम सोने की बरामदगी हुई, जिसकी कीमत 1,01,59,934 रुपये है।”

अधिकारी ने आगे कहा कि बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है और आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों यात्रियों को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने अभियुक्तों को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

****************************

 

सिलसिलेवार घोटालों और मुद्दों पर विलंबित प्रतिक्रिया, विजयन निशाने पर

तिरुवनंतपुरम 19 March, (एजेंसी): पिनाराई विजयन का नाम केरल के सबसे लंबे समय तक लगातार मुख्यमंत्री रहने के बाद रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। उन्होंने पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव जीता था और सी. अच्युता मेनन को हराया था, जिनके पास पहले 2,364 दिनों का रिकॉर्ड था।

घोटालों में शामिल होने के आरोपों और मुद्दों पर धीमी प्रतिक्रिया ने दूसरे कार्यकाल में विजयन के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ ने यह भी कहना शुरू कर दिया है कि ‘पिनाराई बुलबुला’ फूटने वाला है।

उनके कार्यकाल पर नजर डालें तो यह वह नहीं थे, जिन्होंने 2016 के विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान का नेतृत्व किया था। यह तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष वी.एस. अच्युतानंदन वामपंथियों के सबसे चर्चित प्रचारक थे।

वोटों की गिनती के बाद और वामपंथियों ने शानदार जीत हासिल की, विजयन उभरे और उन्होंने अच्युतानंदन को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर कर दिया।

अच्युतानंदन को रिझाने के लिए सीताराम येचुरी सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेता दिल्ली से राज्य की राजधानी पहुंचे, जिन्होंने पलक्कड़ में मलमपुझा विधानसभा क्षेत्र से शानदार जीत हासिल की थी। अच्युतानंदन को कैबिनेट रैंक के साथ केरल प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष का पद दिया गया था।

तब से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार में और सीपीआई (एम) में भी केवल एक ही नेता रहा है और जो अंतिम शब्द भी है, और वह है विजयन।

नवंबर 2017 में जब ओखी लहरें राजधानी शहर के समुद्र तट से टकराईं तो वह पहली बार लड़खड़ाए और लगभग 80 लोगों की जान जाने के बावजूद विजयन ने तुरंत क्षेत्र का दौरा नहीं किया। वह कई दिनों के बाद प्रभावित क्षेत्र में गए और उन्हें स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और उन्हें सचमुच भगा दिया गया।

विजयन को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है, सबसे पहले उनके पसंदीदा प्रोजेक्ट के-रेल पर, जिसका लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। 14 में से 11 जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। परियोजना केंद्र से मंजूरी पाने में विफल रही है, लेकिन विजयन इस परियोजना पर आगे बढ़ने के लिए अड़े हैं।

पिछले साल मई में थ्रिक्काकरा विधानसभा उपचुनाव के नतीजे उनके लिए पहला बड़ा झटका था। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से थ्रिक्काकारा में एक बड़े अभियान का नेतृत्व किया, जब के-रेल सबसे बड़ा अभियान बिंदु था। कांग्रेस प्रत्याशी की भारी जीत हुई।

तब से विजयन का स्टॉक डाउनस्लाइड पर रहा है और सोने की तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने खुलासा किया कि वह, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा सोने और मुद्रा की तस्करी में शामिल थे।

स्वप्ना ने अब विवादास्पद लाइफ मिशन प्रोजेक्ट रिश्वत मामले में विजयन के परिवार की भूमिका की ओर इशारा किया।

विजयन को कांग्रेस और भाजपा ने उनके आरोपों पर ‘नोटिस’ तक नहीं भेजने के लिए फटकार लगाई, अगर वे असत्य हैं।

जब कई लोगों ने सोचा, विजयन इन सभी आरोपों का जवाब मौजूदा विधानसभा सत्र में देंगे, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष द्वारा उकसाए जाने के बावजूद वे चुप रहे।

विजयन ब्रह्मपुरम वेस्ट प्लांट में लगी आग पर भी चुप्पी साधे हुए हैं। धुएं की धुंध ने कोच्चि के लाखों निवासियों को प्रभावित किया है। 12 दिनों तक रहवासियों के दबाव में रहने के बाद आखिरकार उन्होंने विधानसभा में नियम 300 के तहत आग के मुद्दे पर अपनी बात रखी।

नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीसन, जो विजयन के सबसे बड़े और सबसे कटु आलोचक बन गए हैं, ने कहा कि जिस तरह से विधानसभा अब विजयन द्वारा नियंत्रित की जा रही है, उसके खिलाफ वे कोई समझौता नहीं करेंगे, क्योंकि अध्यक्ष सिर्फ उनके निर्देशों का पालन करते हैं।

सतीसन ने कहा, “विजयन अब यह सुनने से डरते हैं कि हमें क्या कहना है और वह हमारा सामना करने से डरते हैं और पिछले तीन दिनों में विधानसभा के पटल पर यही देखा गया है।”

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और 40 वर्षीय विधायक शफी परम्बिल, जिन्होंने पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाई है, ने कहा, “हम उनके बयानों से कम से कम चिंतित हैं, क्योंकि अब यह सभी को पता चल गया है कि बयान और कुछ नहीं हैं। हो सकता है कि इन संवादों और बयानों से उनकी पार्टी को उनके लिए पुरस्कार मिले, लेकिन हम नए या पुराने विजयन के बारे में कम से कम चिंतित हैं।”

एक मीडिया समीक्षक ने कहा, “स्वप्ना के बार-बार बयानों पर उनकी चुप्पी और उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाने पर भी विचार नहीं करना और कोच्चि स्मॉग मुद्दे पर उनकी चुप्पी से पता चलता है कि उनके साथ कुछ गंभीर रूप से गलत है। अब ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें कुछ डर है और वह मुख्यमंत्री के रूप में उनके पास निहित शक्तियों का सहारा ले रहे हैं।”

लेकिन कांग्रेस के विपरीत, विपक्ष के हमलों के बावजूद विजयन को एक बड़ा फायदा है कि वाम मोर्चा और माकपा में सब कुछ शांत है, क्योंकि उनका पूरा नियंत्रण बना हुआ है।

********************************

 

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, घर पहुंची दिल्ली पुलिस

*श्रीनगर में महिलाओं के यौन उत्पीड़न वाले बयान पर जारी हुआ था नोटिस*

नई दिल्ली 19 March, (एजेंसी): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची है। खबर है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा उनके घर नोटिस के मामले में पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के दिए ‘यौन उत्पीड़न’ बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले भी राहुल को नोटिस भेजा था। स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं।

स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, ”हम यहां उनसे (राहुल गांधी) बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।”

दरअसल राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के श्रीनगर में पहुंचने के बाद कहा था, यहां महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है। हमें शिकायतें मिली हैं कि यहां महिलाओं का शारीरिक शोषण किया जा रहा है। राहुल के इस बयान पर नोटिस जारी कर दिल्ली पुलिस ने उनसे ये पूछा है कि हमें उन तमाम महिलाओं के बारे में जानकारी दें, ताकि हम करवाई कर सके।पुलिस के सूत्रों मुताबिक, इस नोटिस में राहुल गांधी से पूछा गया है कि आप उन महिलाओं के बारे जानकारी दें, जिनके बारे में आप अपने बयान में बता रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी बुधवार को नोटिस लेकर राहुल गांधी से मिलने गए थे, लेकिन तीन घंटे इंतज़ार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नही मिले।

इसके बाद वो सीनियर अधिकारी गुरुवार को फिर से मिलने गए, उनसे बात करने का समय मांगा, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास टाइम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। पुलिस ने राहुल गांधी से नोटिस का जवाब जल्द से जल्द देने के लिए कहा था ताकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ा सके।

***********************

 

जोधपुर में गैंगवार: हिस्ट्रीशीटर ‘महाकाल’ की नृशंस हत्या

जोधपुर 19 March, (एजेंसी): सनसिटी जोधपुर एक बार फिर एक नृशंस हत्या से कांप उठी। जोधपुर में शनिवार रात गैंगवार एक हिस्ट्रीशीटर की दर्जनभर बदमाशों ने सड़क पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट राजीव गांधी पुलिस थाना क्षेत्र की है। करीब एक दर्जन बदमाशों ने घात लगाकर हिस्ट्रीशीटर रमेश ऊर्फ महाकाल पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सात-आठ लोगों को एक युवक को दौड़ाते हुए देखा गया। मामला राजीव गांधी नगर थाने के न्यू बॉम्बे योजना कॉलोनी का है।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर प्रेम धणदे ने बताया कि न्यू बोम्बे योजना कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर रमेश उर्फ महाकाल की सात-आठ लोगों ने रंजिश के चलते चाकू-कुलहाड़ी जैसे धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधा पर हत्यारों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तक कोई भी हत्यारा पकड़ा नहीं गया है।

पुलिस का कहना है कि मृतक महाकाल राजीव गांधी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसकी कई लोगों से रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात कॉलोनी में उसका कुछ युवकों से झगड़ा हुआ। इस दौरान युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए महाकाल मौके से पैदल ही भागा। इसका फुटेज भी सामने आया है। हमलावरों की संख्या अधिक होने से वह अधिक दूर नहीं भाग पाया और पकड़ा गया। हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ वार किए। खून अधिक बहने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमलावरों की पहचान और पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। एफएसएल को मौके पर बुलाया गया है।

************************

 

H3N2 इन्फ्लूएंजा को लेकर एडवाइजरी जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों और बुजुगों को सावधानी बरतने की दी सलाह

नई दिल्ली 19 March, (एजेंसी): कोरोना वायरस की तरह अब लोग इन्फ्लूएंजा H3N2 वायरस का शिकार हो रहे हैं। देश भर में इस वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और अब इसका संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों की सरकारें अब इसे गंभीरता से लेते हुए इसके केस पर निगरानी रख रही हैं। साथ ही अस्पतालों को एहतियातन तैयार रहने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एडवाइजरी जारी कर बच्चों और बुजुगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही इस सीजनल इन्फ्लूएंजा के प्रसार को रोकने के लिए डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस यूनिट, हेल्थ फैसिलिटी और सरकारी अस्पतालों को इसके केस पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश भी दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि “यह मौसम इन्फ्लूएंजा का है। इस तरीके का सीजनल इन्फ्लूएंजा पूरी दुनिया में चल रहा है। वर्तमान में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा के ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इससे बचाव के लिए सतर्क और जिम्मेदार रहने की जरूरत है। दिल्ली के सभी जिलों के अस्पतालों की ओपीडी और आईडी में फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों और गंभीर रूप से सांस संबंधी शिकायत वाले मरीजों पर नजर रखी जाएगी। इससे बीमारी फैलने से पहले स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जा सके। अगर कहीं पर भी अर्ली राईजिंग के ट्रेंड्स नजर आते हैं तो उसे समय रहते डिटेक्ट किया जाएगा। इसे लेकर अखबारों और एफएम रेडियो के जरिए अलग-अलग भाषाओं में विज्ञापन के जरिए लोगों को जागरूक बनाया जाएगा।”

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने 6 राज्यों, केरल, कर्नाटका, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में कोविड एडवाइजरी जारी की है। राजधानी दिल्ली इन राज्यों में शामिल नहीं है। दिल्ली सरकार ने मौजूदा कोरोना वायरस की जीनोम सिक्वेंसिंग पर कार्रवाई कर रही है, जिसमें ये वेरिएंट खतरनाक नहीं पाया गया है। इसके बावजूद दिल्ली सरकार की तरफ से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। इन्फ्लूएंजा के सिम्टम्स कोरोना संक्रमण से मिलते-जुलते हैं और दोनों के बचाव भी एक से ही हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि वो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। खांसी-जुकाम होने पर सार्वजनिक स्थलों पर चीजों को छूने से बचें, अपने हाथों को बार-बार धोते रहें और आंख, नाक और मुंह को हाथ ना लगाएं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस वक्त देश में H1N1 और H3N2 इन्फ्लूएंजा देश में तेजी से फैल रहा है। इसका पहला पीक जनवरी से मार्च तक और दूसरा पीक मॉनसून खत्म होने पर आता है। पहला पीक मार्च के अंत तक घटने लगता है, लेकिन इस बार इन्फ्लूएंजा के काफी केस सामने आ रहे हैं। इनकी मेडिकल हिस्ट्री में लंग्स से जुड़ी बीमारी, कोरोना के कारण गंभीर स्थिति और अस्थमा बीमारी रही है उन पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। लोगों में बुखार, खांसी, बलगम की परेशानी, नाक से पानी आना, सिर और शरीर में दर्द जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। इससे 65 साल से अधिक के बुजुर्गों और 5 साल से छोटे बच्चों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए भी ये खतरनाक हो सकता है।

चीन सीमा पर कम नहीं होगी सैनिका की संख्या, आर्मी चीफ बोले- हालात स्थिर – लेकिन नजर रखने की जरूरत

नई दिल्ली 18 मार्च,(एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख में चीन से लगी सीमा पर गत 3 साल से गतिरोध कायम है। भारत के साथ चीन ने भी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर रखी है।

इस गतिरोध के बीच भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे का कहना है कि रु्रष्ट पर वर्तमान में हालात स्थिति हैं और शांति कायम है, लेकिन पूरे मामले पर करीबी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल चीन सीमा पर सैनिकों की संख्या कम नहीं की जाएगी।

जनरल पांडे ने ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में कहा कि भारतीय सेना ने एलएसी के नजदीक सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है और किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर, मैं कहना चाहता हूं कि एलएसी पर हालात स्थिर हैं, लेकिन हमें पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर रखने की जरूरत है।’ जनरल मनोज पांडे ने कहा कि जहां तक पड़ोसी देश द्वारा सैनिकों की तैनाती का सवाल है, तो उसमें भी कोई कमी नहीं आई है।

पड़ोसी देश का (चीन) अपनी सेना के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर है, खासतौर पर एलएसी के निकट तैनाती के संदर्भ में। भारतीय सेना भी आधुनिकरण के दौर से गुजर रही है और हम हर स्तर पर नई तकनीक को तेजी से अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम पूर्वी लद्दाख में लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए चीन के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं।

थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि जब तक समाधान नहीं हो जाता, सैनिकों की तैनाती और सतर्कता उच्च स्तर पर बनी रहेगी।

सेना प्रमुख ने आशा व्यक्त की कि चीन के साथ कूटनीतिक और सैन्य वार्ता से पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से स्थित डेपसांग मैदानों और डेमचोक में शेष टकराव वाले बिंदुओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बातचीत और एक-दूसरे से बात करके ही हम कोई समाधान निकाल सकते हैं।

टकराव प्वाइंट पर हमारा उद्देश्य और प्रयास यही है कि जब तक ऐसा होता है, तब तक हमारे बलों की तैनाती, सतर्कता का स्तर उच्च स्तर पर बना रहेगा।

************************

 

पीएम मोदी जाएंगे यूएस! मेजबानी की तैयारी में प्रेसिडेंट बाइडेन- व्हाइट हाउस में होगा डिनर

नई दिल्ली 18 मार्च,(एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ महीने में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। वहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनकी मेजबानी करेंगे और सम्मान में डिनर का आयोजन करेंगे।

पीएम मोदी की यात्रा और वाशिंगटन के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच कई मुद्दों पर समझौत होने के आसार हैं। दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने की दिशा में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

इस पूरे मामले से परिचित लोगों का कहना है कि व्हाइट हाउस जून में पीएम मोदी के लिए राजकीय डिनर आयोजित करने की योजना बना रहा है। हालांकि, यात्रा के समय में बदलाव की भी संभावना है।

******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version