सीआरपीएफ की 84वीं परेड कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रिय गृह मंत्री अमित शाह

*शहीद जवानों के परिवारों को पुलिस पदक से किया सम्मानित*

जगदलपुर 25 मार्च (एजेंसी)। बस्तर जिले के जगदलपुर के करणपुर में सीआरपीएफ की 84 वीं परेड कार्यक्रम में आज शनिवार को शामिल हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह।

1 जुलाई 2020 को जम्मू कश्मीर के सोपोर में 179 बटालियन की नाका पार्टी पर आतंकवादियों की भीषण गोलीबारी में हवलदार दीप चंद्र वर्मा गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अपने प्राणों की किए बगैर दो दुर्दांत आतंकवादीयों को मार गिराया । इस अभियान में हवलदार दीपचंद वर्मा वीरगति को प्राप्त हुए।

उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस और अपने प्राणों के सर्वोच्च बलिदान हेतु उन्हें मरणोपरांत वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है ।

पदक प्राप्त करेंगी शहीद दीप चंद्र वर्मा की धर्मपत्नी वीर नारी श्रीमती सरोज

दिनांक 18 फरवरी 2020, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जंगल क्षेत्र में, माओवादियों द्वारा घात लगा कर किए अंबुश के दौरान 208 कोबरा के सिपाही कनई माझी अंतिम सांस तक लङे और चार माओवादियों को मार गिराया।

उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं उच्च कोटि के रणकौशल हेतु उन्हें मरणोपरांत वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

पदक प्राप्त करेंगी सिपाही कनई माजी की धर्मपत्नी

वीर नारी श्रीमती पापीया माजी

 

 

23 फरवरी 2019 को झारखंड के गुमला जिले में श्चद्यद्घद्ब माओवादियों के साथ मुठभेड़ में 209 कोबरा के सिपाही रोहित कुमार ने दो

कुख्यात माओवादियों को मार गिराया।

इनके द्वारा प्रदर्शित कुशल सामरिक रणनीति एवं युद्ध कौशल हेतु इन्हें वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

बाद में 19 अप्रैल 2019 को एक भीषण सङक दुर्घटना में उनकी असामयिक मृत्यु हो गई।

पदक प्राप्त करेंगी स्वर्गीय सिपाही  रोहित कुमार की धर्मपत्नी  श्रीमती प्रिया

5 मई 2018 को श्रीनगर के छत्ताबल के घनी आबादी वाले क्षेत्र में वैली क्यूएटी ने श्री नरेश कुमार ने  लश्कर ए तैयबा के तीन दुर्दांत आतंकवादियों को मार गिराया ।

इस अभियान में इनके द्वारा प्रदर्शित अद्भुत शौर्य एवं अनुकरणीय नेतृत्व हेतु इन्हें वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
पदक प्राप्त करेंगे श्री नरेश कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट

 

 

 

08 दिसंबर 2018 को श्रीनगर शहर में वैली क्यूएटी ने स्थानीय निकाय चुनाव दल पर हमले के उद्देश्य से आए लश्कल ए तैयबा के 3 आतंकवादीयों को मार गिराया।

इस अभियान में प्रदर्शित अदम्य साहस एवं पराक्रम हेतु इन्हें वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
पदक प्राप्त करेंगे हवलदार राम कुमार टोप्पो

25 जनवरी  2020 को जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा  में 130 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान एक घर में छिपे आतंकवादीयों के साथ भीषण मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के दो दुर्दांत आतंकवादियों को मार गिराया गया।
इनके द्वारा प्रदर्शित रणनीतिक सूझ-बूझ एवं सामरिक कौशल हेतु इन्हें वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

पदक प्राप्त करेंगे…

हवलदार महेंद्र कुमार

सिपाही संदीप

20 जून 2020 को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादीयों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने पर श्री मयंक तेवारी,  2 आई सी ने अपने टीम के साथ मिलकर एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया।

इनके द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शित अतुलनीय शौर्य एवं पराक्रम हेतु इन्हे वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
पदक प्राप्त करेंगे श्री मयंक तेवारी,  द्वितीय कमान अधिकारी

हवलदार जयरामनाइक

26 जुलाई 2019 को जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले में 14 बटालियन सीआरपीएफ ने आतंकवादीयों के साथ भीषण मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के दो खूंखार आतंकवादीयों को मार गिराया।

इस अभियान में इनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं उच्च कोटि के पराक्रम हेतु इन्हें वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
पदक प्राप्त करेंगे

सिपाही अमित सिंह यादव

सिपाही जिबीके दलपत भाई

3 मई 2019 को जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले में 178 बटालियन सीआरपीएफ ने एक संयुक्त अभियान में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादीयों को मार गिराया।

इस अभियान में इनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं बहादुरी हेतु इन्हें वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
पदक प्राप्त करेंगे

श्री मास्टर विकास, सहायक कमाण्डेन्ट

हवलदार विनय कुमार राय

सिपाही गुरूमुख सिंह

सिपाही रबी प्रसाद वर्मा

दिनांक 22 मई 2019 को जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में अ_ारह बटालियन सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में हिजबुल मुजाहिद्दीन के 2 आतंकवादीयों को मार गिराया।

इस अभियान में इनके द्वारा अतुलनीय पराक्रम हेतु इन्हें वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

पदक प्राप्त करेंगे….

इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह

सिपाही प्रदीप सिंह

सिपाही / बिगुलर मोहम्मद रियाज

सिपाही देबराव कुलदीप किसान

18 जून 2019 को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में 90 बटालियन सीआरपीएफ ने जै श ए मोहम्मद आतंकवादीयों के साथ भीषण मुठभेड़ में दो दुर्दांत आतंकवादीयों को मार गिराया।

इस अभियान में इनके द्वारा प्रदर्शितउच्च कोटि के पराक्रम हेतु इन्हें वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
पदक प्राप्त करेंगे

सिपाही विकास राणा

सिपाही उमर हुसैन

दिनांक 19 जून 2020 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में, बड़ी संख्या में माओवादियों के उपस्थिति की  सूचना के आधार पर 168 बटा और 204 कोबरा की टीम ने माओवादियों के सुनियोजित अंबुश को विफल करते हुए एक माओवादी को मार गिराया।
इस अभियान में इनके द्वारा प्रदर्शित रणनीतिक सूझ बूझ  एवं पराक्रम हेतु इन्हें वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

पदक प्राप्त करेंगे…….

सिपाही गवारा तिरुपति

31 जनवरी 2020 को जम्मू के नगरौटा में बन टोल प्लाजा के नजदीक 137 बटालियन सीआरपीएफ ने भीषण मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकवादीयों को मार गिराया।

इस अभियान में इनके द्वारा प्रदर्शित रणनीतिक सूझ बूझ  एवं पराक्रम हेतु इन्हें वीरता के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

पदक प्राप्त करेंगे…….

सिपाही थामस बोरों

सिपाही सतीश शर्मा

सिपाही बृजनंदन कुमार पासवान

1. उत्तर पूर्व क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ की सर्वश्रेष्ठ परिचालनिक बटालियन की ट्रॉफी प्राप्त करेंगे स्वर्ण सिंह कमांडेंट 20 बटालियन असम

2.जम्मू कश्मीर क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ की सर्वश्रेष्ठ परिचालनिक बटालियन की ट्रॉफी प्राप्त करेंगे श्री सुरजीत कुमार कमांडेंट 178 बटालियन सोपिया

3. वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ की सर्वश्रेष्ठ परिचालनिक बटालियन की ट्रॉफी प्राप्त करेंगे श्री कुमार मयंक कमांडेंट 161 बटालियन गया बिहार

4. सर्वश्रेष्ठ परिचालनिक इक कोबरा बटालियन की ट्रॉफी प्राप्त करेंगे श्री कैलाश आर्य, कमांडेंट 205 कोबरा

5. सीआरपीएफ की सर्वश्रेष्ठ ग्रुप सेंटर की ट्रॉफी प्राप्त करेंगे श्री अनिल कुमार सिंह डीआईजी जीसी टू अजमेर

6. सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान कीट्राफी प्राप्त करेंगे श्री अरुल कुमार एस. डीआईजी, आर टी सी आवडी

********************************

 

जैसलमेर में परीक्षण के दौरान तीन मिसाइलें रास्ता भटकी, 2 खेत में मिलीं; एक की तलाश जारी

जैसलमेर 25 March, (एजेंसी): राजस्थान के सीमांत जैसलमेर पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज से सेना के मिसाइल फायरिंग के परीक्षण के दौरान तीन सरफेस टू एयर मिसाईल तकनीकी खराबी के कारण रास्ता भटक गई और लक्ष्य से हटकर अलग अलग स्थानों पर जोरदार धमाके के साथ जा गिरी।

इसमें दो मिसाइलें जैसलमेर जिले के नाचना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों के खेतों में गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाचना के अजासर व सत्याय गांव के खेतों में जोरदार धमाके के साथ दो मिसाइलें गिरी जहां घटनास्थल पर बड़ा गड्ढा हो गया।

तीसरी मिसाईल का अभी पता नहीं चला पाया है। इस घटना के बाद पुलिस एवं सेना की टीम मौके पर पहुंच गई हैं वहीं तीसरी मिसाइल को ढूंढने में सेना द्वारा तलाशी अभियान शुरु किया गया है।

*************************************

 

पहले पूछा पापा का पता फिर 8 वर्ष की बच्ची को गोलियों से भूना, इलाके में सनसनी

भोजपुर 25 March, (एजेंसी): बिहार के भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग में एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में देर रात हथियारबंद अपराधी घर मे घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस गोलीबारी में घर में मौजूद 8 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। महज 8 साल की बच्ची के मर्डर का ये झकझोर देने वाला उदवंत नगर थाना इलाके के भेलाई गांव का है। बच्ची का नाम आराध्या है, वो भेलाई में रहने वाले कृष्णा कुमार सिंह की बेटी थी। बच्ची पहली क्लास में पढ़ती थी। इस हत्याकांड में पुलिस परिजनों से बात कर रही है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। पिता कृष्णा कुमार सिंह ने कहा कि उनका पहले से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें उन्होंने बेटी की गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है।

कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि साल 2013 से 6 बिगहा जमीन को लेकर उनका अपने ही रिश्तेदार से विवाद चला आ रहा था। उसी विवाद को लेकर 2019 में छोटे भाई सत्यम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में गोली लगने से मैं भी जख्मी हो गया था। मृत बच्ची के पिता ने कहा कि हम सभी लोग खाना खाकर घर में बैठे थे। तभी कुछ हथियारबंद अपराधी घर पर आ धमके और गेट खटखटाने लगे।

कृष्णा कुमार ने आगे कहा कि मेरी बेटी आराध्या ने ही गेट खोला। तब अपराधियों ने उससे मेरे बारे में पूछताछ की। जब बच्ची ने कहा कि पापा घर पर नहीं हैं तो हमलावरों ने अपशब्द कहे और फिर फायरिंग कर दी। इसी गोलीबारी में मेरी बेटी को गोली लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के पहले आराध्या घर में पढ़ाई कर रही थी।

*****************************

 

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, वरुणा से सिद्धारमैया व कनकपुरा से डीके शिवकुमार लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली 25 March, (एजेंसी): कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 सीटों की सूची जारी की है। वरुणा से सिद्धारमैया और कनकपुरा से डी.के. शिवकुमार चुनाव मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दो सीटों से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

इनके अलावा एच.के पाटिल, रिजवान अरशद, कनीज फातिमा, य.ूटी खादर, एच. नागेश, दिनेश गुंडू राव को भी टिकट दिया गया है।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 17 मार्च को बैठक की और प्रत्येक सीट पर विचार-विमर्श किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने राज्य में किसी गठबंधन की संभावना से इनकार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं।

वर्तमान में, 224 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के 68 विधायक हैं। पार्टी की राज्य स्क्रीनिंग कमेटी ने पहले ही अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों के नामों की एक सूची तैयार कर ली है।

224 सीटों के लिए 1,300 से अधिक आवेदन पार्टी को प्राप्त हुए थे। शिवकुमार ने कहा, राज्य के लोग बदलाव के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि वे भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं।

********************************

 

एमसीडी में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

नोएडा 25 March, (एजेंसी): थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने एमसीडी में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी नरेशपाल पुत्र श्योराज पाल, निवासी आरसी-210, सुभाष पार्क, खोडा कॉलोनी, थाना खोडा, जिला गाजियाबाद को थाना क्षेत्र के थापर गेट के पास सेक्टर-56, नोएडा से गिरफ्तार किया है।

24 मार्च को पीड़ित ने थाना सेक्टर-58, नोएडा पर सूचना दी थी की वह ए-13, सेक्टर-55 नोएडा में मदर डेयरी चलाता है और इसी के पास नरेशपाल और उसकी पत्नी भारती रह रहे थे। नरेशपाल द्वारा बताया गया कि वह एमसीडी में जॉब करता है और उसकी पत्नी की भी एमसीडी में जॉब लगवा सकता है।

इसी प्रकरण में नरेशपाल ने वादी से डॉक्यूमेंट वेरीफीकेशन, ऑनलाइन फीस आदि के नाम पर 3,37,170/- रुपए ले लिये और न तो नौकरी ही लगवायी और न ही अब फोन उठा रहा है। इस घटना के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58, नोएडा में केस दर्ज कर अभियुक्त नरेशपाल उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

****************************

 

मेरठ में बेटे व बेटी की हत्या के आरोप में महिला व प्रेमी गिरफ्तार

मेरठ 25 March, (एजेंसी): यूपी के मेरठ में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को उसके 10 वर्षीय बेटे और 6 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान निशा और उसके प्रेमी सऊद फैजी के रूप में हुई।

पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक मरोब और कोनेन मेरठ के खैरनगर गूलर गली रहने वाले थे। 22 मार्च को वह अचानक लापता हो गए। इसके बाद उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी 35 वर्षीय मां निशा और उसके प्रेमी सऊद से पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।

निशा ने कहा कि उसका और पूर्व पार्षद सऊद का कुछ साल से अफेयर चल रहा था और दोनों ने शादी का फैसला किया था, लेकिन बेटा-बेटी बाधा बन रहे थे।

पुलिस ने कहा कि सऊद ने उन्हें बताया कि निशा बेग ने पहले अपने बेटा और बेटी को मारने की योजना बनाई ताकि वे शादी कर सकें।

इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम को लड़के का शव रोहटा रोड स्थित गंगनहर से बरामद किया, जबकि बेटी के शव की तलाश जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), और 201 (साक्ष्य मिटाने) के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला और प्रेमी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

*******************************

 

केंद्र ने तीन उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की

नई दिल्ली 25 March, (एजेंसी): केंद्र सरकार ने इलाहाबाद, छत्तीसगढ़ और पटना उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। नए मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन हैं।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट में कहा, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति ने निम्नलिखित न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

9 फरवरी को एक बयान में, शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने कहा था: न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर इलाहाबाद में उच्च न्यायालय के न्यायपालिका में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं, जहां वह 3 अक्टूबर 2018 से स्थानांतरण पर सेवारत हैं। फरवरी में, कॉलेजियम ने यह भी सिफारिश की कि 10 मार्च, 2023 को न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाए।

कॉलेजियम ने कहा कि न्यायमूर्ति सिन्हा इलाहाबाद में उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं और 21 नवंबर, 2011 को उनकी पदोन्नति के बाद से वहां काम कर रहे हैं। इलाहाबाद में न्यायिक उच्च न्यायालय देश का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नति के बाद, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के बीच कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

कॉलेजियम ने एक बयान में कहा- प्रक्रिया ज्ञापन के संदर्भ में, छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की उपयुक्तता का पता लगाने के लिए परामर्शदाता-न्यायाधीशों के साथ परामर्श किया गया था, जिनका मूल उच्च न्यायालय इलाहाबाद उच्च न्यायालय है। परामर्शी-न्यायाधीशों ने न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव से सहमति व्यक्त की है।

फरवरी में, भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने भी पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए केरल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति चंद्रन के नाम की सिफारिश की थी।

**********************************

 

एनआईए ने राजस्थान में पीएफआई के दो कार्यालय सील किए

दिल्ली 25 March, (एजेंसी): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजस्थान में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो कार्यालयों को सील कर दिया है और इसके 10 बैंक खातों पर भी रोक लगा दी है, एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि एनआईए राजस्थान में पीएफआई नेताओं और कैडरों द्वारा रची गई आपराधिक साजिश की जांच कर रही है, जिनका मकसद देश में विभिन्न समुदायों के बीच कट्टरपंथीकरण के जरिए खाई पैदा करना है।

अधिकारी ने कहा, प्रतिबंधित संगठन भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी देता रहा है। वह 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने के अंतिम उद्देश्य के साथ आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए धन जुटाते रहे हैं।

इससे पहले, 13 मार्च को एनआईए ने मामले के संबंध में दो व्यक्तियों- कोटा के मोहम्मद आसिफ उर्फ आसिफ और बारां के सादिक सर्राफ के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। अधिकारी ने कहा कि सितंबर 2022 में दर्ज मामले की जांच के दौरान पता चला कि पीएफआई के जयपुर और कोटा स्थित कार्यालयों का इस्तेमाल आतंकी प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन के लिए किया जा रहा था।

इन प्रशिक्षुओं, ज्यादातर युवा मुस्लिम युवाओं को सिर, गर्दन और छाती सहित शरीर के कमजोर बिंदुओं को निशाना बनाकर हमला करने, और हत्या करने के लिए खतरनाक हथियारों, जैसे चाकू और तलवार के इस्तेमाल में कट्टरपंथी और प्रशिक्षित किया जा रहा था।

अधिकारी ने कहा- इसलिए, जयपुर और कोटा में पीएफआई कार्यालयों को यूए(पी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत ‘आतंकवाद की आय’ के रूप में संलग्न किया गया।

एनआईए द्वारा आज कुर्क की गई संपत्तियों में राजस्थान के जयपुर में मोती डूंगरी रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास हाउस नंबर 256 में स्थित पीएफआई कार्यालय और लालजी घाटी लाडपुरा कोटा के मदरसा फुरकानिया में अराकेन बड़ी मस्जिद के पास पीएफआई कार्यालय शामिल हैं।

**********************************

 

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी! संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ याचिका दायर

नई दिल्ली 25 March, (एजेंसी): सूरत कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा दी है जिसके बाद कांग्रेस नेता की संसद सदस्यता रद्द हो गई है। वहीं अब सदस्यता खत्म करने के प्रावधान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

याचिका जनप्रतिनिधियों के अधिनियम की धारा 8(3) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देती है। यह याचिका ऐसे वक्त दायर की गई है, जब मानहानि के एक मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई।

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका केरल की रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता आभा मुरलीधरन ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हो जाने वाले मामले का हवाला देते हुए दाखिल की है। याचिका में जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8(3) को असंवैधानिक करार देने की मांग की गई है।

*******************************

 

दलाई लामा ने 8 साल के मंगोलियाई बच्चे को बनाया बौद्ध धर्म का तीसरा सबसे बड़ा धर्मगुरु

धर्मशाला 25 March, (एजेंसी): बौद्ध धर्म के सर्वोच्च नेता दलाई लामा ने अमेरिका में पैदा हुए मंगोलियाई बच्चे को तिब्बती बौद्ध धर्म में तीसरे सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक नेता का दर्जा दिया है। यह बच्चा दलाई लामा और पंचेन लामा के बाद बौद्ध धर्म का तीसरा सबसे बड़ा धर्मगुरु बना है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान लगभग 600 मंगोलियाई अपने नए आध्यात्मिक नेता का जश्न मनाने के लिए जुटे थे। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में देखा गया कि 87 वर्षीय दलाई लामा से एक बच्चा लाल वस्त्र और मास्क पहने मिल रहा है।

बच्चे की उम्र 8 साल बताई जा रही है। मंगोलियाई मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बच्चा जुड़वां लड़कों में से एक है। दलाई लामा ने इस बच्चे को 10 वें खलखा जेटसन धम्पा रिनपोछे का पुनर्जन्म बताया है।

बता दें कि बौद्ध धर्म में धर्मगुरुओं के पुनर्जन्म को खास महत्व दिया जाता है। धर्मगुरु के पुनर्जन्म का समारोह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित किया गया, जहां 600 मंगोलियाई अपने नए आध्यात्मिक नेता का जश्न मनाने के लिए जुटे थे। यहीं दलाई लामा भी रहते हैं। इस समारोह से मंगोलिया के पड़ोसी चीन का गुस्सा और भड़कने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दलाई लामा ने 2016 में मंगोलिया का दौरा किया था, जिसकी चीन ने कड़ी आलोचना की थी। चीनी सरकार ने कथित तौर पर कहा कि इस यात्रा ने चीन-मंगोलिया संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डाला। उलानबटोर छोड़ने से पहले, दलाई लामा ने कहा कि तिब्बती बौद्ध धर्म के तीसरे सबसे महत्वपूर्ण लामा, जेट्सन धम्पा का मंगोलिया में पुनर्जन्म हुआ था।

उन्हें कई दिनों से खोजने का प्रयास जारी था। इसके अलावा, रिपोर्टों से पता चलता है कि मंगोलियाई लड़का अगुइदई और अचिल्टाई अल्टानार नाम के जुड़वां बच्चों में से एक है। हालांकि, दोनों में से कौन अभी स्पष्ट नहीं है।

*****************************************

 

नीतू, निकहत, लवलीना और स्वीटी फाइनल में

नई दिल्ली 25 मार्च (एजेंसी)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 चैम्पियन नीतू घनघस, मौजूदा विश्व चैम्पियन निकहत जऱीन, टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और तीन बार की एशियाई पदक विजेता स्वीटी बूरा महिंद्रा आईबीए विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत की चुनौती पेश करेंगी।

भारत और चीन की मुक्केबाज अपने शानदार अभियान के दम पर स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार होंगी। इन दोनों देशों की चार-चार मुक्केबाजों की निगाहें शनिवार और रविवार को यहां इंदिरा गांधी खेल परिसर में खेली जाने वाली फाइनल बाउट जीतकर गोल्ड मेडल पर टिकी होंगी।
दूसरी ओर, चीन की चार मुक्केबाज वू यू (52 किग्रा), यांग चेंगयु (63 किग्रा), यांग लियू (66 किग्रा) और वांग लीना (81 किग्रा) फाइनल में पहुंची हैं, जिनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतने का होगा।

भारत के स्वर्ण पदक के अभियान की शुरुआत दो बार की यूथ वर्ल्ड चैम्पियन नीतू (48 किग्रा) के मुकाबले से होगी, जो शनिवार को फाइनल बाउट में दो बार की एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता मंगोलिया की लुत्सेखान अल्तांसेटसेग से भिड़ेंगी। 22 वर्षीया नीतू अपनी दूसरी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। उनका अब तक का अभियान शानदार रहा है। इस दौरान उन्होंने रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) फैसलों के जरिये तीन बाउट जीती है और फाइनल में भी वह इसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगी।

नीतू ने कहा, पिछली बार (वर्ल्ड चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में) हारने के बाद से कजाखस्तान के खिलाफ जीतना मेरे लिए सबसे अधिक दबाव वाला था और जीतने के बाद मैं खुद में आत्मविश्वास महसूस कर रही हूं। मैं अपने खेल में बहुत सुधार देख सकती हूं क्योंकि पहले मैं सिर्फ एक ही तरह का खेल खेलती थी लेकिन अब मुझे पता है कि अपने अलग-अलग प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अपनी तकनीक को कैसे बदलनी है, और मुझे यकीन है कि मैं इसी तरह का प्रदर्शन आगे भी जारी रखूंगी। मैंने फाइनल के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले नहीं देखे हैं, लेकिन मैं उसके मुकाबले देखूंगी और उसी के अनुसार तैयारी करूंगी। जहां तक आक्रामकता का सवाल है तो वो मुकाबले पर निर्भर करेगा।

निकहत (50 किग्रा) अपने खिताब का बचाव करके लगातार वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह रविवार को फाइनल में दो बार की एशियाई चैम्पियन और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता वियतनाम की गुयेन थी टैम से भिड़ेंगी। तेलंगाना की स्टार मुक्केबाज इस बार लाइट फ्लाईवेट कैटेगरी में उतरी हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अब तक अपनी सभी प्रतिद्वंद्वियों पर हावी रही हैं, जिसमें अल्जीरिया की अफ्रीकी चैम्पियन रौमेसा बौआलम, दो बार की वर्ल्ड ब्रॉन्ज मेडलिस्ट थाईलैंड की चुथमत रक्सत और रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता कोलंबिया का इंग्रिट वालेंसिया शामिल हैं।

*****************************

 

डब्लूपीएल : यूपी को रौंद कर मुबंई फाइनल में

मुबंई 25 मार्च (एजेंसी)।  नेट साइवर-ब्रंट (72 नाबाद) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद इजी वोंग (15 रन पर चार विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की मदद से मुबंई इंडियन ने वुमेन प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) के एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वारियर्स को 72 रनों से रौंद कर दिल्ली कैपिटल्स के साथ फाइनल खेलने का टिकट हासिल किया।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुबंई इंडियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन बनाये थे और यूपी वारियर्स को जीत के लिये 183 रनो का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था मगर यूपी की टीम 17.4 ओवर के खेल में मात्र 110 रन ही बना सकी।
यूपी वारियर्स की ओर से किरण नवगिरे (43) ही मुबंई की गेंदबाजों का मुकाबला कर सकी। उन्होने 27 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के जमाकर यूपी की उम्मीदों को कुछ हद तक जिंदा रखा मगर दूसरे छोर पर आये बल्लेबाजों ने उनका साथ नहीं दिया। यूपी की छह खिलाड़ी तो दहाई के अंक तक भी अपने स्कोर को पहुंचाने में असफल रहीं।

इससे पहले मुबंई इंडियन की हरफनमौला ब्रंट ने एक छोर पर टिक कर यूपी की लड़कियों के छक्के छुड़ाते हुये मैदान के चारों ओर आकर्षक शाट खेले। उन्होने पहले हेली मैथ्यूज (26), कप्तान हरमनप्रीत कौर (14) और फिर अमेलिया केर (29) के साथ जोड़ी बनाकर स्कोरबोर्ड की रफ्तार को बनाये रखा। पूरी लय में बल्लेबाजी कर रही ब्रंट ने 189 के स्ट्राइक रेट से खेली गयी पारी में नौ चौके और दो छक्के उड़ाये।
टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करने उतरी वारियर्स के गेंदबाजों के सामने ब्रंट का आज फिलहाल कोई तोड़ नही था। सोफी एक्लेस्टोन ने 39 रन देकर दो विकेट झटके जबकि पार्शवी चोपड़ा और अंजलि सारवानी को एक एक विकेट हासिल हुआ।

*********************************

 

रुपया 29 पैसे लुढ़का

मुंबई 25 मार्च (एजेंसी)। शेयर बाजार में जारी गिरावट के साथ ही आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 29 पैसे लुढ़ककर 82.50 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.21 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे गिरकर 82.29 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 82.50 रुपये प्रति डॉलर निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। हालांकि बिकवाली होने से यह 82.20 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा।

******************************

 

सोना- चांदी के भाव में मजबूती

इंदौर 25 मार्च (एजेंसी)। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना एवं चांदी बढ़कर बिकी।
उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है।
सोना 58300 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी 68000 रुपये प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का 750 रुपये प्रति नग।

****************************

 

टी-सीरीज़ ने जारी किया ऑडियो-सीरीज़ ‘किस्से और कहानी’

25.03.2023  –   संगीत के क्षेत्र और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता व प्रस्तुतिकरण के नए अंदाज के बदौलत लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचने के बाद टी-सीरीज़ ने अब अपनी ऑडियो-सीरीज़ ‘किस्से और कहानी’ के साथ एक नई प्रॉपर्टी लॉन्च की है। इस

ऑडियो-सीरीज़ में एक नई कहानी हर शुक्रवार को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल और ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाएगी।

श्रोताओं के दैनिक जीवन से जुड़ी कहानियों के इस गुलदस्ते से निकल कर स्ट्रीम होने वाली पहली कहानी का शीर्षक ‘कॉलेज का पहला दिन’ है, जिसे हेनल मेहता ने लिखा और क्रांति प्रकाश झा ने नरेट किया है ।

इस श्रृंखला की पहली लघु कहानी श्रोताओं को कॉलेज के दिनों की प्रेम कहानी की यादों में ले जाती है, जो युवा प्रेम की भावनाओं को फिर से जीवंत करती है।

*************************************

 

मेरा किरदार जब वी मेट में करीना कपूर के किरदार जैसा है : दीपिका अग्रवाल

(एजेंसी)  –  साथ निभाना साथिया 2 की अभिनेत्री दीपिका अग्रवाल ने अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ऊंचा दर बाबे नानक दा में जब वी मेट में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर द्वारा अभिनीत गीत जैसा ही किरदार निभाने के बारे में बात की।जिमी शेरगिल के साथ एक पंजाबी फिल्म मिलने के बारे में जानकारी देते हुए दीपिका ने कहा, मैं इतने प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करने और इस अमेजिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अवसर पाकर बेहद धन्य महसूस कर रही हूं।

फिल्म की शूटिंग कनाडा और जालंधर के खूबसूरत लोकेशंस पर होने वाली है। जब वी मेट में करीना कपूर के किरदार जैसी भूमिका निभाना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। अभिनेत्री ने कहा कि मैं अपने प्रशंसकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं, और इस किरदार के साथ न्याय करने की उम्मीद करती हूं।

दीपिका इससे पहले साथ निभाना साथिया 2 में नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने एक फैशन डिजाइनर की भूमिका निभाई थी। दीपिका ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म जी वाइफ की मूवी से डेब्यू किया था। वह कई अन्य टीवी शो और फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।

*******************************

 

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने दिये पर्पल कलर की ब्रालेट के साथ पैंट पहनकर बेहद ही स्टाइलिश पोज

25.03.2023 (एजेंसी)  –  टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी हॉटनेस और ग्लैमरस अंदाज से फैंस के दिलों पर कहर बरपाए रहती हैं। वहीं, उनके करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाएं बनी रहती हैं।

वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने ब्रालेट के साथ अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने पर्पल कलर की ब्रालेट के साथ पैंट पहनकर बेहद ही स्टाइलिश पोज दिए हैं।

जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इस लेटेस्ट आउटफिट में अपनी बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं। जो फैंस के दिलों को बेताब किए हुए हैं। मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने कई डिफरेंट अंदाज में पोज देकर सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रखा है। लेटेस्ट फोटोशूट में टीवी की नागिन काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप के साथ कोई ज्वैलरी नहीं पहन रखी है। इसके बावजूद भी एक्ट्रेस की खूबसूरती पानी में आग लगाने का काम कर रही है। एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की सोशल मीडिया पर वीडियो या तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं।

तेजस्वी के फैन फॉलोइंग की बात करें तो उनके इंस्टाग्राम पर 6.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

तेजस्वी प्रकाश एक्टर करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने फैंस का दिल जीतना जानती हैं। उन्हें पता है कि फैंस के दिलों पर राज कैसे किया जाता है।

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार व स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बढिया कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। हल्की थकान रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगो को पसंद आयेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव आज काम आयेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है। टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा। आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। इस राशि की महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण आज आप सोच विचार में रहेंगे। साथ ही समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। प्रेमी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी । साथ ही आज आपको परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरुरत है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। कार्यालय में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्य आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपको अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी। आप आप अपने कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा समय बीतेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढऩे में आज आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल निकलेगा। महिलाएं आज घर के कामो में बिजी रहेंगी, साथ ही बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे। काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

*********************************

 

प्रतिबंधित संगठन की सदस्यता अपराध: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 24 March, (एजेंसी): सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि प्रतिबंधित संगठन की सदस्यता को देश की अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ एक गतिविधि माना जाना है।

शीर्ष अदालत ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 की वैधता की पुष्टि की है। न्यायमूर्ति एम.आर. शाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने शीर्ष अदालत के पहले के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें कहा गया था कि प्रतिबंधित संगठन की सदस्यता तब तक अपराध नहीं है, जब तक कि वह व्यक्ति अपराध में शामिल नहीं होता है।

जस्टिस शाह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी संगठन पर प्रतिबंध लगने के बाद भी उसकी सदस्यता जारी रखता है तो वह सजा का भागी होगा।

न्यायमूर्ति शाह ने पीठ की ओर से फैसला सुनाते हुए यूएपीए की धारा 10 (ए) (आई) को बरकरार रखा, जो एक ऐसे संघ की सदस्यता बनाता है, जिसे गैरकानूनी घोषित किया गया है।

********************************

 

चार साल से ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविक आज लौट रहे हैं स्वदेश

मुंबई 24 March, (एजेंसी): लगभग चार साल से ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविक शुक्रवार दोपहर अपने घर लौट रहे हैं। यह जानकारी उनके परिजनों ने दी।

लौटने वालों में अनिकेत एस. येनपुरे और मंदार एम. वर्लीकर (दोनों मुंबई), प्रणव ए. तिवारी (पटना), नवीन एम. सिंह (नई दिल्ली) और थमिजह आर सेलवन (चेन्नई) शामिल हैं।

उनकी दुर्दशा को पहली बार 4 जुलाई, 2021 को आईएएनएस द्वारा उजागर किया गया था। इसमें बताया गया था कि कैसे वे फरवरी 2020 में ओमान के पास गहरे समुद्र में नौकायन कर रहे थे और अनजाने में समुद्री नशीले पदार्थों की तस्करी के रैकेट में फंस गए।

अनिकेत येनपुरे के पिता शाम येनपुर ने बताया कि इसके लिए, उन्हें गिरफ्तार किया गया, जेल में डाला गया, बरी किया गया, और फिर जेल में डाल दिया गया। ईरान के विभिन्न शहरों में घूमे, कानूनी लड़ाई लड़ी। कई बार छिपकर दूर-दराज के इलाकों में ग्रामीणों द्वारा दिए गए भोजन और कपड़ों पर जीवित रहे।

शिरडी की पदायात्रा करते हुए शाम येनपुरे ने कहा, हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके पूर्व मंत्री बेटे आदित्य ठाकरे, भारत में ईरानी राजनयिकों और ईरान में भारतीय राजनयिकों, ईरान के शीर्ष नेताओं और अन्य लोगों से मदद के लिए संपर्क किया।

20 फरवरी, 2020 तक इन पांचों के लिए सब कुछ अच्छा था। लेकिन इसके बाद वे अनजाने में मस्कट से लगभग 140 किमी दूर गहरे समुद्र में अपने जहाज के कप्तान के एक भयावह जाल में फंस गए।

अवैध मिड-सी कार्गो ट्रांसफर में कुछ गलत होने का आभास होने पर, वर्लीकर और उनके सह-चालक दल ने चुपचाप इसे अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।

अगली सुबह, एक ईरानी नौसेना के जहाज ने बीच में ही रोक लिया और उन सभी को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें नौसेना के जहाज में स्थानांतरित कर दिया।

शाम येनपुरे ने अफसोस जताया, फरवरी 2020 के बाद जैसे-जैसे घटनाएं सामने आईं, इन लड़कों को इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि न केवल उनके सपने बिखर जाएंगे, बल्कि उन्हें कैद भी कर दिया जाएगा और लगभग चार साल तक अपने परिवारों से दूर रखा जाएगा।

पांचों को जहाज से उतार कर काउंटर-नारकोटिक्स विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया। 55 सप्ताह से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद पुलिस हिरासत में मिला, और बाद में 8 मार्च, 2021 को निर्दोष पाया गया और रिहा करने का आदेश दिया गया।

उन्हें फिर से गिरफ्तार किया गया और एक उच्च न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनकी रिहाई का भी आदेश दिया, लेकिन उनकी यात्रा और अन्य दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया, जिससे पांचों युवक 10 मार्च, 2021 से वहां फंसे हुए थे।

इस बीच, ईरान सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न अदालतों में मामला चलता रहा, उन्हें स्थानीय वकीलों और भारतीय दूतावास और ईरान में विभिन्न वाणिज्य दूतावासों द्वारा मदद दी गई।

शाम येनपुरे ने कहा, आखिरकार, घर से लगभग चार साल दूर रहने के बाद, वे आज दोपहर ईरान एयर की उड़ान से तेहरान से मुंबई लौट रहे हैं।

उन्होंने कहा, यह हमारे लिए गुड़ी पड़वा उपहार की तरह है। हमारी प्रार्थनाओं का जवाब मिल गया है और लड़के सुरक्षित और स्वस्थ हैं। हम उनका घर में गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।

********************************

 

हिस्ट्रीशीटर ने थानेदार की बंदूक झपटकर किया फायर, पुलिस ने भी चलाई गोली

बीकानेर 24 March, (Rns) । जेएनवीसी थाने के हिस्ट्रीशीटर पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई है। घटना देर रात की है। आरोपी ने सब इंस्पेक्टर की पिस्टल निकालकर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दीपू के पैर पर गोली चलाई। उसके बाद उसे पीबीएम अस्पताल लाया गया। सूचना पर आईजी ओमप्रकाश, एसपी तेजस्वनी गौतम सहित अधिकारी पीबीएम पहुंचे।

अधिकृत सूत्रों के मुताबिक दीपू ने हाल ही में नापासर के एक होटल में फायरिंग की थी। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उसकी लोकेशन झुंझनू के एक गांव की आई। इस पर पुलिस टीम झुंझुनूं भेजी गई। पुलिस जब उसे गिरफ्तार कर बीकानेर ला रही थी। तभी बीकानेर के सेरूणा में आरोपी ने शंका जाहिर की।

पुलिस उसे वाहन से उतारकर ले जा रही थी, इसी दौरान आरोपी ने कोतवाली थानाधिकारी संजय सिंह की पिस्टल निकाल ली। पिस्टल पुलिस पर तानी, फायर किया मगर फायर हवा में ही रह गया। वह भागने लगा। पुलिस ने रोकने के लिए उसके पैर पर गोली चला दी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में पीबीएम लाया गया।

**********************************

 

यूपी : 1978 के मर्डर केस में पांच को उम्रकैद

कानपुर देहात 24 March, (एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के कानपुर में 1978 में हुई एक हत्या के मामले में पांच आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मामला नवंबर 1978 का है, जब सेल्हूपुर गांव में दिनेश नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी।

उसके परिजनों ने कुंवर लाल, अयोध्या प्रसाद, रामावतार व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

हालांकि, 23 अप्रैल 1979 को, दिनेश के परिवार और दोस्तों ने अयोध्या प्रसाद के घर पर धावा बोल दिया और उसके भाइयों सरजू, शिव प्रसाद, छोटे और चार वर्षीय पोते भीम सिंह की हत्या कर दी।

जमानत पर रिहा हुए अयोध्या प्रसाद ने भोगनीपुर थाने में 21 लोगों के खिलाफ दंगा और हत्या का मामला दर्ज कराया।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की अदालत में पिछले चार दशकों से मुकदमा चल रहा था, जिसने अंतत: धनीराम, विजय बहादुर, बटोले, विजय नारायण, प्रेमचंद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जबकि एक अन्य आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

प्रत्येक दोषियों पर 29,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है

*************************************

 

राहुल गांधी और उनके परिवार पर उंगली उठाना एक राजनीतिक चाल : सीएम सुखू

शिमला 24 March, (एजेंसी) । सांसद राहुल गांधी को सूरत की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के मामले में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू ने राहुल गाँधी का बचाव करते हुए कहा – राहुल गांधी और उनके परिवार पर उंगली उठाना एक राजनीतिक चाल है।

राहुल गांधी के परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी दादी और अपने पिता को खोया। BJP को किसी न किसी तरह अक्ष के रूप में राहुल गांधी नजर आते हैं।

सीएम सुखू ने कहा राहुल गांधी एक मात्र नेता हैं जिन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पदयात्रा की। वो राहुल गांधी पर उंगली उठाकर अपने झूठ को सत्य बताना चाहते हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

******************************

 

पीएम मोदी पहुंचे बनारस, हर हर महादेव से गूंजी काशी

लखनऊ 24 March, (एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत यूपी के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।

इस दौरान हर हर महादेव से पूरी काशी गुंज उठी। पीएम यहां करीब 17,80 करोड़ रुपये से ज्यादा की अलग-अलग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं। जहां वो कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम के कार्यक्रम के लिए रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का सभागार सुबह से ही खचाखच भरा है।

वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

पीएम मोदी आज वाराणसी में चार घंटे 50 मिनट रहेंगे। वो वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का भव्य स्वागत किया।

पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यहां आयोजित तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय टीबी कांफ्रेंस का शुभारंभ करेंगे।

एक घंटे तक इस कार्यक्रम में रहने के बाद प्रधानमंत्री मोदी संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां जनसभा से पूर्व खेलो बनारस के विजेता चुनिंदा खिलाड़ियों व एक दर्जन लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

इसके बाद रिमोट दबाकर काशी को 1780 करोड़ की सौगात देंगे।

187.17 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुकी करखियांव पैक हाउस, सारनाथ सीएचसी समेत 19 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1592.49 करोड़ की लागत से देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे सर्विस समेत नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

जनसभा स्थल पर लगभग डेढ़ घंटे रहने के बाद पीएम सर्किट हाउस आएंगे। यहां आधे घंटे के प्रवास में इस परिसर में बने छह कमरे के सूईट के नए ब्लाक का उद्घाटन करेंगे।

****************************

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version