आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके पास ख़ुद के लिए समय मिलेगा, अच्छी सेहत के लिए आराम, पैदल सैर, योगा, प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। वरिष्ठ से आपको पदोन्नति या लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढिय़ा बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरिक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिऱी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें खऱीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जि़ंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

************************************

 

कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद बनाए गए CBI के नए डायरेक्टर, दो साल का रहेगा कार्यकाल

नई दिल्ली 14 May, (एजेंसी): कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद को एक उच्च स्तरीय चयन समिति ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक नियुक्त किया है। CBI डायरेक्टर के रूप में प्रवीण सूद का कार्यकाल दो साल का होगा। वर्तमान में कर्नाटक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में सेवारत, सूद अपनी नई भूमिका के लिए अनुभव और विशेषज्ञता लेकर आए हैं। चयन समिति में शामिल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सर्वसम्मति से सूद की नियुक्ति पर सहमति व्यक्त की।

यह फैसला शनिवार शाम को हुई बैठक में लिया गया। वर्तमान निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल 25 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके पहले प्रवीण सूद ने पुलिस बल में विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया है। सीबीआई निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति उनके समर्पण, व्यावसायिकता और कानून और व्यवस्था बनाए रखने के ट्रैक रिकॉर्ड का प्रमाण है। आईपीएस में अपने व्यापक अनुभव और भारतीय कानूनी प्रणाली की पेचीदगियों की अपनी गहरी समझ के साथ, सूद देश की प्रमुख जांच एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

सीबीआई भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराधों और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित हाई-प्रोफाइल मामलों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके नए निदेशक के रूप में, प्रवीण सूद एजेंसी के संचालन की देखरेख और मार्गदर्शन करने, निष्पक्ष और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और व्यावसायिकता और अखंडता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे। सीबीआई के प्रमुख के रूप में प्रवीण सूद की नियुक्ति से एजेंसी की क्षमताओं को मजबूत करने और न्याय देने की क्षमता में जनता के विश्वास को मजबूत करने की उम्मीद है।

उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब सीबीआई कई जटिल चुनौतियों का सामना कर रही है और कानून के शासन को बनाए रखने और अपराध का मुकाबला करने में इसकी भूमिका सर्वोपरि है। अपने विशाल अनुभव, नेतृत्व कौशल और न्याय के सिद्धांतों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ, प्रवीण सूद सीबीआई को अधिक प्रभावी और पारदर्शिता की ओर ले जाने के लिए तैयार हैं।

उनकी नियुक्ति एजेंसी के इतिहास में एक नया अध्याय है, और यह आशा की जाती है कि उनके नेतृत्व में, सीबीआई भारत के कानून प्रवर्तन परिदृश्य में जवाबदेही और निष्पक्षता के स्तंभ के रूप में काम करना जारी रखेगी।

***************************

 

 

संघवी-मद्दा से जुड़े कई नाम अब ईडी के निशाने पर

इंदौर,14 मई (एजेंसी)। गृह निर्माण संस्थाओं की जमीनें कब्जाने वालों के खिलाफ ईडी का अभियान सुरेंद्र संघ्ज्ञवी, प्रतीक संघवी और दीपक जैन मद्दा तक सीमित नहीं रह गया है। इनकी जद में अब एक-एक करके शहर के कई जाने-माने चेहरे भी आ गए हैं। कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें ईडी ने नोटिस जारी करके ताबड़तोड़ तलब करना भी शुरु कर दिया है। सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई लंबी चलेगी। ईडी ने बुधवार को सुरेंद्र संघवी, प्रतीक संघवी, दीपक जैन मद्दा, मनीष शाहरा और आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी थी। यह कार्रवाई जारी है। शनिवार के अवकाश के बावजूद ईडी के दफ्तर में गहमा-गहमी थी। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान जिस किसी की भी लिंक दस्तावेजों पर संघवी-जैन-शाहरा से मिली है, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।

कुछ तो जवाब के लिए तलब भी किया गया है। ईडी के ऑन रिकार्ड दीपक जैन का नाम लिखा है जबकि उसका दस्तवेजी नाम दिलीप पिता आनंदीलाल सिसोदिया है। आशीष जैन, वी तोड़ी, पवन सिंघानिया, जयश्री संघवी, मुकेश खत्री और हार्दिक जैन जैसे नाम दिलीप की विभिन्न कंपनियों में उसके साथ रहे हैं। इसके अलावा अवतारसिंह भाटिया और जयविंदरसिंह भाटिया के साथ ही राजेंद्र उर्फ राजू आगर का नाम भी सूची में है। इसके अलावा पत्नी समता जैन की कंपनियों में हेमंत नीमा और अजय अग्रवाल संचालक हैं।

ईडी सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान जो दस्तावेजी प्रमाण मिले हैं उनमें जिन लोगों का भी संघवी जैन से कारेाबारी संबंध सामने आया है उन्हें नोटिस दिए हैं। कुछ को खुलकर पूछताछ भी की जा चुकी है। आगे जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। सुरेंंद्र संघवी दीपक की समता कंन्स्ट्रक्शन प्रा.लि. और संयम इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. जैसी कंपनियों में स्वयं डायरेक्र रहे हैं। फरवरी 2021 में दोनों कंपनियों से संघवी बाहर हो गए। हालांकि प्रतीक और जयश्री संघ्ज्ञवी अब भी कंपनियों मं हैं।

इसके अलावा सिम्पलेक्स मेगा इन्वेस्टमेंट में भी प्रतीक और दीपक डायरेक्टर हैं इसी कंपनी के नाम से देवी अहिल्या श्रमिक कामगार गृह निर्माण संस्था द्वारा विकसित अयोध्यापुरी की जमीन कम दाम पर खरीदी थी। खजराना गणेश मंदिर के सामने 22 हेक्टेयर से ज्यादा खाली जमीन में से ज्यादार श्रीराम गृह निर्माण की थी। इसमें दीपक ने पास की हिना पैलेस कॉलोनी का नाम लेकर नियिमतीकरण करवा लिया था और इसमें जितेन्द्र पिता सूर्यप्रकाश धवन उर्फ हैप्पी धवन और उसके भाई लकी धवन की जमीनें भी शामिल कर ली थीं जो कि विभिन्न गृह निर्माण संस्थाओं से खरीदी गई थी।

इसी हिना पैलेस को किसी पंजवानी को बेचा गया था। बताया जा रहा है कि यह लेन-देन 20 करोड़ का हुआ था। ईडी ने कैलाश नाचानी के यहां भी छानबीन की वहां से मिले दस्तावेज के आधार पर नाचानी को शनिवार को नेाटिस देकर ईडी कार्यालय में तलब किया गया था। कैलाश और उनके साथी ओमप्रकाश धनवानी को दीपक ने प्रबंधक रहते मजदूर पंचायत गृह निर्माण संस्था की बेशकीमती जमीन नसीम हैदर के माध्यम से बिकवाई थी।

*****************************

 

कर्नाटक की जीत के जश्न में भगवा हुई कांग्रेस

इंदौर,14 मई (एजेंसी)। शनिवार को खजराना गणेश मंदिर से मप्र कांग्रेस मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ युवा इकाई के धर्म रक्षा यात्राी निकाली। यह यात्रा खजराना गणेशम ंदिर से शुरु होकर पलासिया, गीताभवन, मधुमिलन, रीगल, राजवाड़ा, बड़ा गणपति, कालानी नगर से बिजासन माता मंदिर पहुंची। कार्यकर्ता हाथ में भगवा ध्वज लिए थे। यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय पर कई टिप्पणियां की।

सज्जन का कहना है कि भाजपा धर्म का झूठा ढोंग रचती है। क्योंकि इनकी कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा नेता छद्म रूप धारण करके अन्याय करते हैं। ये कहते हैं महिलाओं को सशक्त बनाएंगे लेकिन यही लोग अत्याचार करते हैं। इसे जनता समझ गई है। सज्जन ने दावा किया कि सिर्फ कांग्रेस ही धर्म की रक्षा कर सकती है और कमलनाथ ही राम राज ला सकते हैं।

इंदौर में सियासी उठापटक के बीच राम, हनुमान, शिव और बजरंग दल के बाद अब हिंदुत्व की नई रेस शुरु हुई। भाजपा के नक्श-ए-कदम पर कांग्रेस भी भगवा लेकर मैदान में कूद चुकी है। खजराना गणेश मंदिर से शुरु हुई कांग्रेस की धर्म रखा यात्रा में कांग्रेसी भगवामय नजर आए। कांग्रेस की इस धर्म रक्षा यात्रा का मकसद हिंदुत्व को जगाना और मठ-मंदिरों का संरक्षण करना है।

लेकिन क्या वाकई सनातन धर्म असुरक्षित है? सवाल यह है कि क्या हिंदुत्व के एजेंडे पर कांग्रेस भी दांव आजमाना चाहती है। क्या 2023 के चुनाव में धर्म की एंट्री से जीत की जा सकती है। मध्यप्रदेश चुनाव 2023 से पहले भाजपा-कांग्रेस अपने आप को सनातनी साबित करने में हुटे हैं। बीते दिनों बजरंग दल बैन को लेकर भाजपा ने युद्ध घोष किया था। अब कांग्रेस धर्म रक्षा यात्रा निकाल रही है। लेकिन इस धर्म रक्षा यात्रा का असली मकसद क्या है? क्या मध्यप्रदेश में सनातन धर्म असुरक्षित है?

*********************************

 

भ्रष्टाचार और आतंकवाद का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा को कर्नाटक के मतदाताओं ने उखाड़ फेंका, अब मप्र की बारी

भोपाल,14 मई (एजेंसी)। 2014 के पहले प्रधानमंत्री मोदी से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आये दिन भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का ढिंढोरा पीटते नहीं थकते थे तो वहीं धु्रवीकरण और आतंकवाद को लेकर भी खूब ढिंढोरा पीटा गया उस सबको कर्नाटक के एक दिन के मतदाता ने भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका है अब मप्र की बारी है

मप्र का मतदाता यह भलीभांति जानता है कि जबसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्ता की कमान संभाली है तबसे वह भ्रष्ट अधिकारियों के वल्लभ भवन में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों के रैकेट के इशारे पर किसी न किसी बात को लेकर ढिंढोरा पीटते ही रहे लेकिन इस प्रदेश में विकास के नाम पर केवल भेरोबाबा ही खड़े किए गए सत्ता में आने के पहले भाजपा के नेता इस मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य होने का खूब ढिंढोरा पीटते थे लेकिन आज शिवराज सरकार की भ्रष्ट नौकरशाही की बदौलत हर सरकारी योजनाओं के फर्जी आंकड़ों की काजगों में रंगोली सजाकर इस प्रदेश को कर्जदार ही नहीं बल्कि ऐसी स्थिति में ला दिया कि अब सरकारी योजनाओं के लिए हर बार सरकार को कटोरा लेकर कर्ज लेने के लिए घूमना पड़ रहा है तो वहीं आतंकवाद खत्म करने का खूब ढिंढोरा पीटा गया

लेकिन इसी भाजपा सरकार में बैठे धु्रव सक्सेना जैसे भगवा लोग इस देश के तमाम खुफिया दस्तावेज पाकिस्तान को भेजने में पकड़े गए थे लेकिन इन सबको भुलाकर सत्ता के अहम में डूबे नेता जब इस विषय पर भाजपा के नेता टीवी चैनलों पर बहस के लिये आते हैं तो वह बुरी तरह सक लडऩे-झगडऩे पर उतारू हो जाते हैं यह देखकर या तो लोग टीवी बंद करते हैं या टीवी की बहस न सुनकर चैनल बदल देती है इसी ्रमप्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर ने राजधानी की नरेला विधानसभा को लेकर यह कहा था कि नरेला में सटोरियों और जुआरियों को राजनेता द्वारा संरक्षण दिया जाता है अभी हाल ही में मप्र की इसी नरेला विधानसभा क्षेत्र में आतंकी संगठन से जुड़े कुछ लोग पकड़े गए और सरकार की तरफ से यह खबर अखबारों में आई देशभर के आतंकी मप्र में ट्रेनिंग के लिये आते थे?

तो वहीं इस आतंकवादी समाप्त करने का ढिंढोरा पीटने वाले शिवराज मंत्रिमण्डल में तत्कालीन गृह मंत्री जगदीश देवड़ा भी ऐसे गृह मंत्री रहे जिन्होंने भजकलदारम की लालच में सिमी के एक आतंकी को जेल से छोडऩे की सिफारिश की थी और उसे जब जेल से छोड़ा गया तो सरकार की बदनामी हुई तो उसे पुन: जेल में बंद किया गया लेकिन इतना सबकुछ घटित हो जाने के बाद भी उन तत्कालीन गृह मंत्री देवड़ा का कुछ नहीं बिगड़ा और वह आज शिवराज के आंखें के तारे बनकर प्रदेश का आबकारी व वित्त विभाग जैसे महत्वपूर्ण पद के मंत्री हैं इनकी कार्यशैली की बदौलत इस प्रदेश की क्या स्थिति है वित्त तो नहीं पर वित्त मंत्री जरूर हैं, वित्त मंत्री के ठाट-बाट भी बड़े अजब-गजब हैं

अपने और इस प्रदेश के ठाट-बाट बचाने के लिए इस प्रदेश को रोजाना कर्ज लेना पड़ रहा है? यही स्थिति हर सरकारी योजना की है वल्लभ भवन में बैठे चुन-चुनकर शिवराज सिंह ने जो जिम्मेदारी दे रखी है उन्हीं भ्रष्ट अधिकारियों के रैकेट ने पिछले कुछ दिनों तक शिवराज सिंह को एक ढिंढोरा पीटने को कहा था जिसके तहत पूरे प्रदेश में महीनों तक शिवराज यह ढिंढोरा पीटते रहे कि अब हमारी बहनों को हैण्डपम्प से और कुओं से सर पर रखकर पानी लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

अब मोदी सरकार की मेहरबानी से उनके घर में नल-जल योजना के तहत नल लगवा दिये और अब नल की टोंटी खोलते ही उनके घरों में पानी आ जायेगा इस बात के लिये पीएम मोदी से लेकर अपने आपकी तारीफ करते हुए नहीं थकते थे इसी नल-जल योजना के अंतर्गत इस प्रदेश में करोड़ों रुपये पानी की तरह पानी के नाम पर बहा दिये गये लेकिन अब जरा सी गर्मी के मौसम में पूरे प्रदेश के गांवों में पानी की त्राहि-त्राहि मचते ही शिवराज सिंह का नल-जल के योजना पर डमरू बजाने का खेल उन भ्रष्ट अधिकारियों ने जिनके भ्रष्टाचार के खिलाफ न्यायालय में जाने की वह सिफारिश तो नहीं करते हां,

यह जरूर है कि उनकी योजनाओं का डमरू बजाने में वह सफल जरूर हो जाते हैं अब उन्हीं अधिकारियों ने लाड़ली बहना का डमरू बजना शुरु हो गया है आजकल मीडिया के माध्यम से वही ढिंढोरा सुनने को मिल रहा है उस ढिंढोरे का क्या हाल होगा इसका पता दस जून को पता चल सकेगा और यह योजना कब तक चलेगी यह भविष्य बतायेगा? ऐसे भ्रष्टाचार के चलते इस प्रदेश में बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं विकास दिख नहीं रहा है स्मार्ट सिटी के नाम पर जो मकान बने हैं उनमें कोई रहने को तैयार नहीं हैं, मोदी के नाम पर डबल इंजन की सरकार का जो खेल शिवराज खेल रहे हैं उसी का नतीजा यह है कि सारी सरकारी योजनायें केवल कागजों पर रंगोली सजाकर जनता का नहीं बल्कि अपनी स्वार्थपूर्ति करने में लगे हुए हैं वहां भी 40 प्रतिशत कमीशन पर भ्रष्टाचार पनप रहा था जिसे उस प्रदेश के एक दिन के राजा यानि मतदाता ने उखाड़ कर फेंक दिया,

अब यही स्थिति इस मध्यप्रदेश में भी होनी वाली है छत्तीसगढ़ तो पहले ही भाजपा के हाथ से निकल चुका है छत्तीसगढ़ की बाट लगाकर शिवराज के एक बड़े सलाहकार आजकल इस मप्र में बैठे हुए हैं उनके बारे में अधिकारियों का कहना है कि जहां-जहां पांव पड़े संतन के उत-उत बंटाढार की स्थिति वह इस मप्र में भी निर्मित कर रहे हैं भ्रष्टाचार की इस प्रदेश में स्थिति यह है कि इस प्रदेश के गौरवशाली प्रदेश के कैलाश सारंग के पुत्र विश्वास सरंग जब अलीराजपुर व झाबुआ जिले के प्रभारी थे तो उन आदिवासियों की उन्होंने खबर तक नहीं ली जिन्हें शराब माफियाओं के दबाव के चलते दोनों जिलों की पुलिस फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेज देती थी,

यही कारण है कि प्रदेश का आदिवासी भाजपा से नाराज नजर आ रहा है और भाजपा के शिवराज सरकार के मंत्री अलीराजपुर व झाबुआ की शराब माफियाओं द्वारा हर वर्ष तीन सौ करोड़ की रिश्वत राशि का आनंद उठाते रहे, अब जब उनके हाथ में चिकित्सा शिक्षा विभाग है तो कोरोना काल के समय लोगों ने यह भुगत ही लिया कि हमीदिया अस्पताल के बचाव के लिये रेमडिसिवर इंजेक्शन तक चोरी हो गए थे, जिसका आज तक पता नहीं चला सका कि वह चोरी किसने और क्यों की थी? इस प्रदेश में ऐसे-ऐसे महारथी भी हमारे मंत्री हैं आज वही महारथी मंत्री यह दावा कर रहे हैं कि कोरोना काल में जनता को मोदी व शिवराज सरकार ने बहुत बचाव किया था? लेकिन कोरोना काल में कोरोना के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ उसे भी उजागर किया जाना चाहिए? ऐसे अनेक भ्रष्टाचार के मामले इस प्रदेश की जनता के जेहन में आज भी है? लेकिन भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का वादा करने वाले शिवराज उन घोटालों को उजागर करने की बजाय उन्हें दबाने में लगे हुए हैं?्

ऐसे इन घोटालों के साथ-साथ एक हनीट्रैप जैसा मामला भी इस प्रदेश में उछल चुका है इसमें विश्वास सरंग की महत्वपूर्ण भूमिका व भाजपा के अनेक नेता लिप्त होने के कारण इस मामले को भी दबा दिया गया? प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि राजेश खन्ना की एक फिल्म अपना देश जैसा माहौल है? जहां बिना वजन के फाइल तक आगे नहीं बढ़ती है? इन सब परिस्थितियों के कारण कर्नाटक में भाजपा की हुई हार के बाद शिवराज व उनके मंत्रिमण्डल के लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं?

संगठन अध्यक्ष की तो बात छोडि़ए वह तो इस प्रदेश में पूर्व में हुए पोखरण विस्फोट के अध्यक्ष की घटना को याद करके हां में हां मिला रहे हैं लेकिन न तो उनकी संगठन पर पकड़ है और सत्ता की तो बात छोडि़ए हां यह जरूर है कि सत्ता के अहम में यह ढिंढोरा पीटा जा रहा है कि अबकी बार 200 पार, जब चुनाव होंगे तो वही स्थिति हो जाएगी कि बुंदेलखंड के छतरपुर में वह यह सुनते हैं नाऊ कक्का कितने बाल, यह 200 पार का सपना भी ठीक कर्नाटक की तरह हवा में उड़ता हुआ नजर आएगा और सत्ता के अहम में डूबे हुए नेताओं को भी अबकी बार बोनस में सरकार नहीं मिलेगी क्योंकि कांग्रेसी अब सतर्क हो गये हैं?

******************************

 

केदारनाथ में जोरदार बर्फबारी; जारी हुआ बारिश का अलर्ट, तीर्थयात्रियों से खास अपील

देहरादून 14 मई (एजेंसी)।  केदारनाथ में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई। पुलिस ने मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। पुलिस ने श्रद्धालुओं से छाता, रेनकोट और जरूरी दवाएं भी साथ रखने की भी सलाह दी है। पुलिस अधीक्षक (रुद्रप्रयाग) विशाखा अशोक भडाने ने केदारनाथ से एक क्लिप जारी की। इसमें मंदिर पर बर्फ गिरती नजर आ रही है।

उन्होंने इस वीडियो संदेश में श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाने की गुजारिश की। गौर करने वाली बात यह कि मई के महीने में केदारनाथ और बद्रीनाथ में लगातार हिमपात दर्ज किया गया है। मई महीने में केदारनाथ और बद्रीनाथ में इस तरह बर्फबारी का होना एक असामान्य घटना है। हालांकि, यह बर्फबारी तीर्थयात्रियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी।

श्रद्धालुओं का मंदिर जाना जारी है। मालूम हो कि चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से एक महीने से भी कम समय में दोनों मंदिरों (केदारनाथ और बद्रीनाथ) में चार लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे हैं। केदारनाथ मंदिर 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।  मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर एक ट्रफ के रूप में मौजूद है।

यही नहीं उत्तरी राजस्थान पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही पूर्वी यूपी पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। यही नहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान भी जताया गया है। हालांकि इसका असर मैदानी इलाकों पर नहीं देखा जा रहा है।

*******************************

 

फिल्मकार रोहित शेट्टी ने जारी किया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘माहौल’

14.05.2023  –  मर्चेंट रिकॉर्ड्स और गोडैडी इंडिया की नवीनतम प्रस्तुति ‘माहौल’ को पिछले दिनों मुम्बई में एक बड़े ही भव्य और शानदार अंदाज़ में‌ जाने-माने‌ फ़िल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और मशहूर संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी ख़ास मौजूदगी दर्ज कराई। दिलो-दिमाग़ को सुकून पहुंचाने वाला गीत ‘माहौल’ एक ऐसा गाना है जिसमें प्रेम और  समर्पण की अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

आईपी सिंह द्वारा लिखित इस गाने को गाया, कम्पोज़ और इसे प्रोड्यूस राज पंडित ने किया है और इस म्यूज़िक वीडियो में भी एक लीड एक्टर के तौर पर‌ नज़र आ रहे हैं और म्यूज़िक वीडियो में उनके साथ नज़र आ रही हैं बेहद ख़ूबसूरत वेदिका कौल व्यास। ग़ौरतलब है कि इस वीडियो सॉन्ग के लॉन्च के मौके पर जाने-माने फ़िल्ममेकर रोहित शेट्टी ने एक्श‌न क्लैप दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा- “आमतौर पर एक्शन क्लैप किसी भी शॉट की शुरुआत में‌ दिया जाता है। अब जब मैंने इस गाने के लॉन्च के मौके पर क्लैप दे दिया है तो मैं उम्मीद करता हूं कि यह राज पंडित और उसकी पूरी टीम के लिए एक बढ़िया शुरुआत का संकेत साबित होगा।”

म्यूज़िक वीडियो ‘माहौल’ को संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है इसके साथ ही यह गाना सभी प्रमुख म्यूज़िक स्ट्रीमिंग साइट्स पर भी उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

महाराष्ट्र में भी भाजपा का सफाया होगा: पटोले

मुंबई 14 May, (एजेंसी): महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि जिस तरह कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हुआ है , उसी तरह राज्य में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी भाजपा का सफाया हो जाएगा।

पटोले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के बाद राज्य कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी है और इसका असर कर्नाटक चुनाव के नतीजों में देखा गया।

*********************

धनखड़ की सांगानेर हवाई अड्डे पर मिश्र की अगवानी की

जयपुर 14 May, (एजेंसी): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान प्रवास पर जयपुर पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को उनकी अगवानी की। मिश्र ने धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ का सांगानेर हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

*************************

 

कर्नाटक कांग्रेस को सता रहा राजस्थान सिंड्रोम का डर

बेंगलुरू 14 May, (एजेंसी): कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जोरदार सफलता के बाद भी उसे ‘राजस्थान सिंड्रोम’ का डर सता रहा है तथा मुख्यमंत्री पद के लिए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच चयन की दुविधा की स्थिति है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा निर्वाचित विधायकों के लिए होटल के कमरे बुक करने और पार्टी पर्यवेक्षकों के संभावित दौरा इसका संकेत माना जा रहा है। पार्टी पर्यवेक्षकों का आना हालांकि सामान्य बात है लेकिन इतनी प्रचंड जीत के बाद भी यह कुछ असहज लग रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के लिए बेहतर विकल्प कौन है – सिद्दारमैया या शिवकुमार, इस पर निर्णय लेने के लिए वे प्रत्येक विधायक से फीडबैक लेने के लिए बेंगलुरु में होंगे।

मौजूदा परिस्थिति में पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री पद के लिए शिवकुमार का समर्थन कर रहा है, क्योंकि उन्होंने सोनिया गांधी से कर्नाटक को उनके पाले में लाने की प्रतिबद्धता जतायी थी। इसके बावजूद शिवकुमार के राज्याभिषेक के मार्ग में कुछ बाधाएं हैं। घन शोधन से संबंधित अदालती मामलों में उन पर लटकी तलवार उन्हें परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा वह गिरफ्तारी और कारावास से बचने के लिए जमानत पर है। वहीं यदि मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें अदालतों द्वारा तिहाड़ वापस भेज दिया जाता है, तो इससे सरकार की छवि को अपूरणीय क्षति होगी।

दूसरी तरफ सिद्दारमैया के समर्थक पर्यवेक्षकों के सामने इन तथ्यों को मुख्य रूप से पेश करेंगे। वैसे शिवकुमार को आलाकमान का आशीर्वाद मिल सकता है, लेकिन संख्या बल के हिसाब से सिद्दारमैया मजबूत स्थिति में हैं और इसी बात को लेकर कर्नाटक कांग्रेस ‘राजस्थान सिंड्रोम’ से आशंकित है।

गौरतलब है कि राजस्थान में सचिन पायलट कांग्रेस को सत्ता में लाने के अपने जोरदार प्रयास के बदले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रतिष्ठित पद के लिए झगड़ रहे हैं। गहलोत के सत्ता में आने के बाद अपना हक नहीं मिलने पर वहखुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को दरकिनार कर श्री कमलनाथ का राज्याभिषेक कर दिया। इससे सिंधिया को विद्रोह का अवसर मिला और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर कमलनाथ सरकार को गिरा दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिससे उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक पद और मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में उनके समर्थकों को भागीदारी मिली।

**************************

 

कौन होगा अगला CBI डायरेक्टर? पैनल ने शॉर्टलिस्ट किए 3 नाम

नई दिल्ली 14 May, (एजेंसी): सीबीआई डायरेक्टर, चीफ विजिलेंस कमिश्नर और लोकपाल की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री आवास पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्षी दल के नेता अधीर रंजन चौधरी मौजूद थे।

सूत्रों के मुताबिक, अधीर रंजन चौधरी ने सीबीआई डायरेक्टर और चीफ विजिलेंस कमिश्नर की नियुक्ति की सिफारिश पर असहमति जताया है, जबकि लोकपाल की नियुक्ति के लिए समिति ने नामों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए पैनल गठित करने की सिफारिश की। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई डायरेक्टर पद के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया। इनमें से किसी एक को चुना जाएगा।

कैबिनेट की समिति को शॉर्टलिस्ट कर भेजे गए नामों में कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद, मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना और अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के डीजी ताज हसन का नाम शामिल है।

25 मई को समाप्त हो रहा है सुबोध कुमार का कार्यकाल

बता दें कि मौजूदा सीबीआई डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल इसी महीने 25 मई को समाप्त हो रहा है। वह पिछले दो साल से इस पद पर थे। उन्होंने 26 मई 2021 को सीबीआई डायरेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया था। बता दें कि सुबोध कुमार जायसवाल महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर भी रहें हैं।

**********************

 

दर्दनाक: झील में डूब कर 5 बच्चों की मौत, 2 को बचाने में गई 3 और की जान

बोटाद 14 May, (एजेंसी): गुजरात में दर्दनाक घटना हुई है। बोटाद जिले में झील में डूबने से पांच किशोरों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने डूबे बच्चों की तलाश शुरू की। झील में डूब जान गंवाने वाले सभी बच्चों की उम्र 16 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। घटना 13 मई की है, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बोटाद शहर के बाहर कृष्णा सागर झील है। बताया जाता है कि दो बच्चे अपने दादा के साथ बोटाद झील देखने पहुंचे थे। झील देखने गए बच्चों ने दादा से झील में नहाने की जिद शुरू कर दी। बच्चों के जिद करने पर दादा ने उन्हें झील में नहाने की इजाजत दे दी। दादा की इजाजत मिलने के बाद बच्चे झील में नहाने चले गए।

झील में नहा रहे बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। झील में नहा रहे बच्चों को डूबते देख आसपास मौजूद तीन बच्चों ने भी झील के गहरे पानी में छलांग लगा दी। डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए झील में छलांग लगाने वाले तीनों बच्चे भी डूब गए।

**************************

 

ट्रक से जा टकराई यात्रियों से भरी बस, 24 लोगों की दर्दनाक मौत- 12 घायल

लुसाका 14 May, (एजेंसी): दक्षिणी जाम्बिया में एक बस के ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार 24 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जाम्बिया पुलिस के उप जनसंपर्क अधिकारी डैनी मवाले ने कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि 35 यात्रियों से भरी बस ट्रक के पीछे से टकराने के बाद सड़क के बाईं ओर खाई में गिरकर पलट गई। घायलों में बस चालक भी शामिल है।

मवाले ने कहा कि दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक का पिछला बम्पर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, जाम्बिया में 2023 की पहली तिमाही में कम से कम 7,639 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, इसमें 390 लोग मारे गए।

****************************

 

दिनदहाड़े बीच बाजार में मुखिया पति को दौड़ाकर मारी गोली

आरा 14 May, (एजेंसी): भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार पर रविवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने पश्चिमी गुंडी पंचायत के वर्तमान मुखिया पति सह प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े इस वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें दो हत्यारे हथियार लिए दिख रहे हैं।

महेंद्र पेशे से व्यवसाई थे और सरैया बाजार में सरिया एवं गिट्टी का दुकान चलाते थे। मृतक के पुत्र अंकुश कुमार ने बताया कि गांव में ही केस हुआ था। जिसका पंचायती करने के लिए रविवार की सुबह आपने बुलेट से कृष्णागढ़ थाना गए थे। जब वह पंचायती कर वापस बुलेट से घर लौट रहे थे। उसी दौरान सरैया बाजार पर ही हथियारबंद अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ उन पर गोलियां बरसा दी गई। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सूचना मिली कि उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचा। वहीं दूसरी ओर मृतक के पुत्र अंकुश कुमार ने पश्चिमी गुंडी पंचायत के पूर्व मुखिया पति अंशु उपाध्याय,धनजी यादव,सभापति जादव सहित अन्य लोगों पर पूर्व में झूठा केस करने और पिछले साल होली में उसकी मां को गोली मारने एवं रविवार की सुबह अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

**************************

 

मुंबई से अमृतसर आ रही गोल्डन टेंपल मेल पर पथराव, ट्रेन की खिड़कियां टूटी; यात्रियों में हड़कंप

अमृतसर 14 May, (एजेंसी): 12 मई को मुंबई से अमृतसर के लिए रवाना हुई गोल्डन टेंपल मेल गाड़ी संख्या 12903 पर पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। ये पत्थर बाजी शनिवार रात कुछ अज्ञात युवकों द्वारा की गई। घटना के दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस ने इस घटना की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 13 मई की रात 12.45 बजे जब ये ट्रेन ब्यास रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तब कुछ मिनटों के बाद ही ट्रेन पर जोर-जोर से पत्थर गिरने की आवाजें आने लगी। स्थिति तब अधिक संवेदनशील हो गई, जब ट्रेन के AC कोच B1 व B2 की कांच की खिड़कियों पर पत्थर गिरे।

ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री प्रवीण जैन ने बताया कि घटना से ट्रेन में AC कोच B1 व B2 की कई खिड़कियां टूट गई। ट्रेन में डबल लेयर कांच होने के कारण पैसेंजर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ। खिड़कियों की बाहरी परत टूटी, लेकिन अंदर के शीशों में सिर्फ क्रैक आए। जिससे पैसेंजर्स को नुकसान होने से बच गया।

**************************

 

जालंधर जीतने के बाद दिल्ली पहुंचे रिंकू, CM भगवंत मान के साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से लिया आशीर्वाद

जालंधर 14 May, (एजेंसी): जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सुशील रिंकू ने इतिहास रचा है। अब इसी जीत से गदगद जालंधर से नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे।

दिल्ली में वह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके घर पर पहुंचे हैं। आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी रिंकू ने दिल्ली में ही मुलाकात की।

जालंधर से सांसद चुने गए सुशील रिंकू मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर जाकर मुलाकात करने के लिए पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सुशील रिंकू का यह दिल्ली का भी पहला दौरा है और दोनों मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी पहली है।

*****************************

NCB और भारतीय नौसेना का बड़ा एक्शन, एक संयुक्त अभियान में जब्त की 12,000 करोड़ रुपए की हेरोइन

नई दिल्ली 13 May, (एजेंसी): कोच्चि के तट से दूर अरब सागर में ड्रग्स की एक बड़ी खेप जब्त की गई है। अपनी अब तक की सबसे बड़ी वसूली में, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारतीय नौसेना के साथ एक संयुक्त अभियान में 12,000 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की।

एनसीबी और भारतीय नौसेना की संयुक्त टीम ने अरब सागर में 2500 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की है। जब्त की गई दवाओं का अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग 12,000 करोड़ रुपये है, सूत्रों ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी जब्त की गई खेप है। इस खेप को इराक से ऑस्ट्रेलिया ले जाया जा रहा था। करीब 15 दिन पहले एनसीबी और नेवी को इस खेप के भारतीय तट से गुजरने की सूचना मिली थी।

एजेंसियों का दावा है कि ये भारत में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप है। अधिकारियों ने कहा कि ड्रग्स एजेंसी और भारतीय नौसेना के संयुक्त छापे में एक पाकिस्तानी नागरिक को भी हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई अफगानिस्तान से समुद्र के रास्ते भारत में होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान ‘ऑपरेशन समुद्रगुप्त’ के तहत की गई है।

************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन उत्तम फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं पूरी या सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के कारण थकान व आर्थिक लाभ के योग है। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें । सरकारी कार्यो में भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । यात्रा शुभदायक रहेगी। सेहत संध्या के आसपास नरम होने की संभावना है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा घरेलू झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा आज किसी पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी पुश्तैनी कार्य मे खर्च भी हो सकता है। दिन शुभ है नए कार्यो में निवेश कर सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा फिर भी किसी से बहस ना करें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। आपके व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में बना बनाया वातावरण अशान्त भी हो सकता है। मध्यान बाद परिजनो की इच्छा पूर्ति करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगडऩे की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। आज अनैतिक संसाधनों से भी धन लाभ की संभावना है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन का पूर्वार्ध खुशी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा दिखने से कार्य बनते जाएंगे। घर का वातावरण शान्त रहने से मानसिक स्थिति सुधरेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में और भी सुधार आने लगेगा ।आज परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। मध्यान बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक एवं अन्य समस्या सुलझेंगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नए कार्य का आरम्भ कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में मन लगेगा। दोपहर के बाद सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक धन लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। आज कोई भी कार्य करने से पहले परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में बढोतरी आ सकती है। सन्तान से सुख मिलेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी लेकिन स्वभाव का आलस्य हर काम मे विलम्ब करा सकता है इससे बचें। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर योजनाबद्ध हो सकते हैं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा धन की आमद रुक रुक कर होने से मन प्रसन्न रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान कम दे पाएंगे। बौद्धिक क्षमता बढऩे से उलझे हुए कार्य को भी सहजता से सुलझा लेंगे। धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। विपरीत लिंगियो से मधुर सम्बंध होंगे। प्रेम प्रसंगों में भावुकता अधिक रहेगी आज सतर्क रहें। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। सेहत और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। धार्मिक क्षेत्र में रूचि बढेगी। मान सम्मान मिलेगा व सामाजिक दायरा भी बढेगा। घर के सदस्य अथवा स्वयं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानों से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी। आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा सम्मान की स्थिति बनाने से गर्व महसूस करेंगे। स्वभाव से आज संतुष्ट रहेंगे लेकिन प्रलोभन में आकर बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। आज धन लाभ के लिये विभिन्न युक्तियां लगाएंगे संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन लाटरी सट्टे में निवेश करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ हो सकता है। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य बिगडऩे की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग तो है साथ में आपके राजसी खर्च बने रहने से बचत कम कर पाएंगे। मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। मनोरंजन बना रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन मौज-शौक के प्रति अधिक आकर्षण रहेगा जिसके चलते आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे । रोजगार के योग है । फिजूल खर्च बढ़ेंगे। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने के बाद भी आर्थिक दृष्टिकोण से किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। आज अपनी ही किसी गलती के कारण हानि होने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

********************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘तू है प्यार मेरा’ की रिकॉर्डिंग सम्पन्न

13.05.2023  –  कृष्णा चौहान प्रोडक्शन की नवीनतम प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो ‘तू है प्यार मेरा’ की रिकॉर्डिंग पिछले दिनों एबी स्टूडियो (मुम्बई) में सम्पन्न हुआ। इस खूबसूरत रोमांटिक सॉन्ग के सिंगर्स डीसी मदाना और डॉ अंजली हैं।

इस म्यूजिक वीडियो के संगीतकार मिलन हरीश और गीतकार डीसी मदाना हैं। निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान के इस म्यूजिक वीडियो के डीओपी पप्पू के. शेट्टी, स्टील फोटोग्राफर चन्द्र प्रकाश माझी, प्रोडक्शन मैनेजर पी के गुप्ता और पोस्टर डिज़ाइनर आर राजपाल हैं।

इस म्यूजिक वीडियो का दो रोमांटिक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के बाद डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

************************

प्लेऑफ की संभावना मजबूत करने उतरेगा सीएसके, केकेआर के लिए करो या मरो मैच

चेन्नई, 13 मई (एजेंसी)। चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम रविवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना करेगी तो उसका लक्ष्य प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना होगा।

सुपर किंग्स के अभी 12 मैचों में 15 अंक हैं और वह प्लेऑफ में जगह बनाने की अच्छी स्थिति में है। दूसरी तरफ केकेआर के केवल 10 अंक हैं और उसे अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने के अलावा बाकी टीमों के परिणाम भी अपने अनुकूल रहने की प्रार्थना करनी होगी।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करके इस मैच में उतरेगी। इस टीम को अपने घरेलू मैदान पर हराना आसान नहीं होगा।

धोनी के दो छक्के ही चेपॉक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के जश्न मनाने के लिए पर्याप्त होंगे जैसा कि उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में किया था जो कि आखिर में महत्वपूर्ण साबित हुए थे।

सीएसके की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं जबकि उसके बाद अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं।

मोईन अली, रविंद्र जडेजा और अंबाती रायुडु जैसे बल्लेबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन सीएसके ने इस कमी को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

गेंदबाजी में श्रीलंका के मथीशा पथिराना टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं। तुषार देशपांडे भले ही महंगे साबित हुए हैं लेकिन उन्होंने विकेट लेने में कोताही नहीं बरती है। स्पिन विभाग में जडेजा, मोईन अली और महेश तीक्ष्णा अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।
इस मैच में केकेआर की संभावना उसके स्पिनरों के प्रदर्शन पर टिकी रहेगी। वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा रविवार को कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर मैच का परिणाम निर्भर कर सकता है। अनुभवी सुनील नारायण इस सत्र में अभी तक नाकाम रहे हैं और वह यहां वापसी करने की कोशिश करेंगे।

बल्लेबाजी में कप्तान नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन केकेआर को अपने सलामी बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी।

केकेआर के बल्लेबाजों को हालांकि पथिराना के यॉर्कर और धीमी गेंदों तथा जडेजा की चतुराई भरी गेंदबाजी से सतर्क रहना होगा।
टीम इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), आकाश सिंह, मोइन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, मथीशा पथिराना , ड्वेन प्रीटोरियस, अजिंक्य रहाणे, शैक रशीद, अंबाती रायडू, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, बेन स्टोक्स, महेश तीक्ष्णा।

कोलकाता नाइट राइडसर्: नीतीश राणा ( कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड वीज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, आर्या देसाई और जॉनसन चार्ल्स।

मैच शुरू: शाम 7.30 बजे।

***************************

 

भारतीय अंडर-17 टीम को एटलेटिको डी मैड्रिड अंडर-18 टीम ने हराया

नयी दिल्ली, 13 मई (एजेंसी)। भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम शुक्रवार को स्पेन दौरे के अपने आखिरी अभ्यास मैच में एटलेटिको मैड्रिड अंडर-18 से 0-4 से हार गई।

घरेलू टीम ने दोनों हाफ में दो-दो गोल किये। उमर (37वां मिनट), (एलेक्स 45वां मिनट) ने पहले हाफ में अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई जबकि दूसरे हाफ में एमिलियो (54वें, 57वें मिनट) में दो और गोलकर टीम को बड़ी जीत दिला दी।

भारतीय टीम थाईलैंड में आगामी एएफसी अंडर-17 एशियाई कप के तैयारियों के लिए 16 मई को जर्मनी की यात्रा करेगी।

***************************

 

आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के मैच में जायसवाल और डुप्लेसी के बीच भी होगा मुकाबला

जयपुर, 13 मई (एजेंसी)। हार की हैट्रिक से बचने की कवायद में लगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम रविवार को यहां जब राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक रनों का अंबार लगाने वाले युवा यशस्वी जायसवाल और अनुभवी फाफ डुप्लेसी के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

जायसवाल और डुप्लेसी दोनों इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। डुप्लेसी अभी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं। उन्होंने 11 पारियों में 576 रन बनाए हैं जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी तरफ जायसवाल उनसे केवल एक रन पीछे हैं। इस युवा बल्लेबाज ने 12 पारियों में 575 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में इन दोनों में से कौन बेहतर प्रदर्शन करता है और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ‘ऑरेंज कैपÓ हासिल करता है।

आरसीबी इस मैच में हार की हैट्रिक से बचने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उसे पिछले दो मैचों में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीन हार के बाद गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नौ विकेट की बड़ी जीत दर्ज की, जिससे निश्चित तौर पर उसका मनोबल बढ़ा होगा। इस मैच में जायसवाल ने 47 गेंदों पर नाबाद 98 रन जबकि कप्तान संजू सैमसन ने 48 रन का योगदान दिया था।

जोस बटलर केकेआर के खिलाफ मैच में नहीं चल पाए थे लेकिन जायसवाल के साथ वह किसी भी प्रतिद्वंदी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। राजस्थान का मध्यक्रम भी मजबूत है जिसमें जो रूट, ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।

राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत है। अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच में 25 रन देकर चार विकेट लिए थे जबकि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें शुरुआती ओवरों में संदीप शर्मा का भी अच्छा साथ मिल रहा है। इसके अलावा टीम में रविचंद्रन अश्विन जैसे गेंदबाज हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।

जहां तक आरसीबी की बात है तो उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स की स्थिति भी ऐसी ही है। आरसीबी के 11 मैचों में 10 अंक जबकि रॉयल्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं।

आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। डुप्लेसी और विराट कोहली ने शीर्ष क्रम में अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखी है जबकि ग्लेन मैक्सवेल भी शानदार फॉर्म में हैं। टीम को हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों महिपाल लोमरोर, अनुज रावत और दिनेश कार्तिक से सहयोग की जरूरत है।

मोहम्मद सिराज आरसीबी के गेंदबाजी विभाग के अगुआ हैं। उन्होंने अभी तक 11 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। सिराज को हालांकि जोश हेज़लवुड, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल और विजयकुमार वैशाक से सहयोग मिलना जरूरी है।

टीम इस प्रकार हैं:

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, जो रूट, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन , युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ और अब्दुल पीए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), आकाश दीप, फिन एलेन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सिद्दार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज़ अहमद, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक, केदार जाधव।

मैच शुरू: दोपहर 3.30 बजे।

*******************************

 

हुसामुद्दीन, दीपक, निशांत को कांस्य, विश्व चैम्पियनशिप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

ताशकंद, 13 मई (एजेंसी)। भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो) , निशांत देव (71 किलो ) और दीपक भोरिया (51 किलो ) को शुक्रवार को विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक मिले और भारत ने टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।

हुसामुद्दीन बदकिस्मत रहे जिन्होंने घुटने की चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले से नाम वापिस ले लिया ।

निजामाबाद के 29 वर्ष के हुसामुद्दीन को बुल्गारिया के जे डियाज इबानेज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी ।
निशांत का सेमीफाइनल मुकाबला रिव्यू तक पहुंचा और निर्णायकों ने 2022 एशियाई चैम्पियन और 2018 एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कजाखस्तान के असलानबेक शिमबेरगेनोव के पक्ष में फैसला दिया ।

भोरिया को दो बार के कांस्य पदक विजेता फ्रांस के बिलाल बेनामा ने रोमांचक मुकाबले में बंटे हुए फैसले पर 4 . 3 से हराया । भोरिया को 2019 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता अमित पंघाल पर तरजीह देकर टीम में चुना गया था ।

इससे पहले भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने एक बयान में कहा ,” हुसामुद्दीन को चोट के कारण विरोधी को वॉकओवर देना पड़ा । उसे कांस्य पदक से ही संतोष करना होगा । उसे क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान चोट लगी थी और उसे आगे नहीं खेलने की सलाह मिली थी ।ÓÓ
हुसामुद्दीन पहली बार विश्व चैम्पियनशिप खेल रहे थे । उन्हें सेमीफाइनल में क्यूबा के सेडेल होर्टा से खेलना था ।

भारत को तीनों पदक ओलंपिक वर्गों में मिले हैं जो एशियाई खेलों की तैयारियां को पुख्ता करेंगे । एशियाई खेल पेरिस ओलंपिक का पहला क्वालीफायर भी है ।

भारत ने इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2019 में किया था जब पंघाल को रजत और मनीष कौशिक को कांस्य पदक मिला था ।

विश्व चैम्पियनशिप में इससे पहले भारत के लिये विजेंदर सिंह ( कांस्य, 2009), विकास कृष्णन ( कांस्य 2011), शिवा थापा ( कांस्य , 2015), गौरव बिधूड़ी ( कांस्य 2017), पंघाल ( रजत 2019), कौशिक ( कांस्य 2019) और आकाश कुमार ( कांस्य 2021) ने पदक जीते हैं ।

******************************

 

आरबीआई ने केनरा बैंक पर लगाया 2.92 करोड़ रुपये का जुर्माना

मुंबई 13 मई (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक ने केनरा बैंक पर कर्ज और जमा पर ब्याज दर संबंधी केंद्रीय बैंक के निर्देशों का अनुपालन न करने के मामले में 2.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसके नौ मई, 2023 के एक आदेश के तहत केनरा बैंक पर ‘भारतीय रिजर्व बैंक (अग्रिम पर ब्याज दर) निर्देश, 2016Ó, भारतीय रिजर्व बैंक (जमा पर ब्याज दर) निर्देश, 2016, के प्रावधानों तथा ‘ग्राहक संरक्षण अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग लेनदेन में ग्राहकों की सीमित देयताÓ, ‘बैंकों में ग्राहक सेवाÓ और ‘ अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) के निर्देशों का अनुपालन न करने को लेकर यह कार्रवाई की गयी है।

आरबीआई ने कहा कि सरकारी क्षेत्र के इस बैंक पर इस कार्रवाई को बैंक द्वारा ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर कोई टिप्पणी नहीं माना जाना चाहिए।

*******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version