अनुराग बासु के सेट पर खाना अच्छा मिलता है:फातिमा सना शेख

20.06.2023 (एजेंसी)  – अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने कहा है कि उन्हें निर्देशक अनुराग बसु के साथ काम करना पसंद है क्योंकि उनके सेट पर खाना अच्छा मिलता है। अभिनेत्री अगली बार अनुराग बसु द्वारा निर्देशित मेट्रो इन दिनों में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस ने आखिरी बार बसु के साथ क्राइम-कॉमेडी फिल्म लूडो के लिए काम किया था। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुराग बासु के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और कैप्शन दिया अरे आप! सेट पर वापस जाने का इंतजार नहीं कर सकती।

अभिनेत्री ने कहा, मैं इस महीने मेट्रो के सेट पर जाने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं दादा (अनुराग बसु) से प्यार करती हूं। वह एक प्रतिभाशाली निर्देशक हैं। उनके पास स्क्रीन पर जादू पैदा करने का एक तरीका है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे फिर से उनके साथ काम करने का और उनकी जादुई दुनिया का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है।

उन्होंने कहा, वह अपने अभिनेताओं से सर्वश्रेष्ठ निकालते हैं और इससे भी अच्छी बात यह है कि उनके सेट पर हमेशा बढिय़ा खाना होता है। बाल कलाकार के रूप में अभिनेत्री फातिमा ने चाची 420 और बड़े दिलवाला जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने आखिरी बार सान्या मल्होत्रा और आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में काम किया था।

फातिमा के अलावा, फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता होंगी। यह फिल्म 8 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है। मेट्रो इन दिनों के अलावा फातिमा की कुछ अन्य परियोजनाओं में सैम बहादुर है जिसमें वह प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी, और धक धक भी है। दोनों पर काम चल रहा है।

*******************************

 

पिंक बिकिनी पहन केट शर्मा ने पानी में लगाई आग

20.06.2023 (एजेंसी)  – एक्ट्रेस केट शर्मा ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट बोल्ड बिकिनी लुक्स की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का सिजलिंग अवतार देखकर लोगों का दिल मचल गया है। साथ ही उनकी तस्वीरों पर से फैंस नजरें हटाने का नाम नहीं ले रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस केट शर्मा एक बार फिर से अपने लेटेस्ट पोस्ट के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौर रही हैं। अभिनेत्री हर बार अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट का पारा गर्म कर देती हैं।

अब हाल ही में केट शर्मा ने अपनी लेटेस्ट हॉट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को आहें भरने पर मजबूर कर दिया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस केट शर्मा ने पिंक कलर की स्टाइलिश बिकिनी पहनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी इन तस्वीरों में स्विमिंग पूल के पास खड़े होकर कातिलाना अंदाज और सेक्सी लुक्स में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। केट शर्मा का ये अंदाज काफी अट्रेक्टिव है, जो फैंस को उनकी ओर खींच रहा है।

बता दें कि केट शर्मा जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी फोटोज पर जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स करते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर केट शर्मा जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं।

**************************

 

क्या आप भी बिना प्यास लगे जबरदस्ती पीते हैं पानी? जान लें ये फायदेमंद है या नुकसानदायक

20.06.2023 (एजेंसी)  – पानी पीना फायदेमंद होता है लेकिन कुछ लोग बिना प्यास लगे ही पानी पीते हैं. बिना यह जाने कि यह फायदेमंद है या नुकसानदायक. दरअसल, शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्व पानी ही है. यह खनिज, विटामिन, अमीनो एसिड और ग्लूकोज को अवशोषित करने में शरीर की हेल्प करता है. टॉक्सिक पदार्थों और वेस्ट प्रोडक्ट को भी शरीर से बाहर निकालने में यह हेल्प करती है. अगर बॉडी में पानी की कमी हो जाए तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए खूब पानी पीना चाहिए लेकिन कुछ लोग जो जरूरत से ज्यादा ही पानी पीते हैं.

आइए जानते हैं इसको लेकर डॉक्टर क्या कहते हैं…क्या ज्यादा पानी पीने से कोई फायदा हैहेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मी के दिनों में रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और कई तरह का खतरा भी दूर रहता है. आमतौर पर जब हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है तो वह प्यास के जरिए इसके संकेत देता है. बिना प्यास पानी पीने का कोई फायदा नहीं होता है.

जबरदस्ती पानी पीते हैं तो शरीर को इसका कोई बेनिफिट नहीं मिलता है उल्टे इससे नुकसान हो सकता है. इसलिए प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए.खूब पानी पिएं लेकिन सिर्फ ये लोगडॉक्टर के मुताबिक, कम पानी पीना डिहाइड्रेशन ही नहीं किडनी स्टोन का खतरा भी बना देता है. अगर किसी को किडनी स्टोन की समस्या है तो उसे दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए. इससे स्टोन यूरिन के जरिए बाहर आ सकता है.

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, करीब 80 प्रतिशत लोगों का किडनी स्टोन पानी और फ्लूड से पेशाब के रास्ते बाहर आ जाता है. इसलिए किडनी स्टोन के मरीज पानी पीने से परहेज न करें. हालांकि, जबरदस्ती पानी पीने से भी बचना चाहिए. थोड़ा-थोड़ा कर पानी पी सकते हैं.पानी पीने के फायदे

1. गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर फ्रेश और एक्टिव रहता है.

2. पानी ब्रेन फंक्शन को मेंटेन रखने का काम करता है और सिरदर्द की समस्या दूर करने में मदद करता है.

3. कब्ज की समस्या है तो पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. पानी पीने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है.

4. पर्याप्त पानी पीना फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बेहतर हो सकता है.

******************

 

क्या आप भी हैं गले की खराश और दर्द से परेशान, राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

20.06.2023 (एजेंसी)  –   मौसम में बदलाव के कारण कभी-कभी हमें गले में खराश और दर्द महसूस होता है. गले में खराश आना एक आम समस्या होती है, इसके चलते हमें खाना निगलने और पानी पीने में परेशानी भी हो सकती है. गले में हो रहे पेन और इचिंग का कारण टॉन्सिल्स साबित होते हैं. गला खराब होने की वजह से जुखाम होने की संभावनाए बढ़ जाती है. जिसकी वजह से शरीर का तापमान बढ़ सकता है और वो बुखार का रूप ले लेता है.

आइए जानते हैं सेर थ्रोट की वजह और इससे बचने के कुछ घरेलू उपाय. अपोलो स्पेक्टरा अस्पताल के ई एन टी स्पेशलिस्ट डॉ हरिहरा मूर्ति का कहना है कि अधिकतर टॉनसिल्स के बनने से गले में दर्द और खराश जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं. उनका कहना है कि नोज़ ग्रोथ और नेज़ल प्रॉब्लम की वजह से आपको गले में खराश का सामना करना पड़ सकता है. जानते हैं कि सोर थ्रोट होने का कारण क्या है.

1. मुंह से सांस लेनाडॉ हरिहरा मूर्ति के अनुसार रात को सोते समय स्नोरिंग के कारण लोग मुंह से सांस लेने लगते हैं, इससे गले में जमने वाले बैक्टिरीया से भी गला दर्द या खराश होने की समस्या हो सकती है.

2. गले में ड्राईनेस होना डॉ मूर्ति बताते हैं कि सफिशेंट पानी या लिक्विड चीजे ना खाने से गले में रूखापन आने लगता है. जो गले में दर्द का कारण बन सकता है.

3. वायरल इंफेक्शनमौसम में बदलाव आने के कारण शरीर पर संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. शरीर कमजोर होने के कारण ये संक्रमण आसानी से शरीर पर अटैक करता है. जो बढ़ते बढ़ते गले में खराश, सिरदर्द और बुखार का कारण बन जाता है.

4. चिल्लाना या तेज आवाज में बात करना जब आप नॉर्मल आवाज में बात करते हैं तो आपकी वॉइस बॉक्स एक रिद्म में काम करता है लेकिन किसी भी तरह के तनाव के कारण जब आप जोर-जोर से चिल्ला के बात करते हैं तो आपको गले में दर्द महसूस होता है. गले में सूजन होने के कारण भी दर्द महसूस हो सकता है. सोर थ्रोट होने के क्या लक्षण होते हैं?हर बीमारी की तरह सोर थ्रोट होने पर भी कुछ लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं, जिसमें मुख्य रूप से शामिल है’. गले के आस-पास खुजली होना2. आवाज में बदलाव आना3. आवाज भारी होना या गला बैठ जाना4. बोलते समय गले में दर्द महसूस होना

5. गले में खिचखिट होना गले में खराश के घरेलू उपचारगले में खराश को ठीक करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जा सकता है

जैसे’. गुनगुने पानी से गराराएक गिलास पानी को गर्म करके उसमें नमक डाल लें. फिर उस पानी से गरारा करें. इससे गले में होने वाले दर्द से आराम मिल सकता है.

2. गर्म पानी का सेवन करेंअगर आपको गले में खराश हो रहा है तो नॉर्मल या ठंडा पानी पीने के बजाए गर्म पानी पीएं. इससे गले की खिचखिच दूर होगी और दर्द में भी आराम मिलेगा.

3. नींबू पानी का सेवन करें खराश होने पर नींबू पानी का सेवन करें, इसको पीने से आपके गले में नमी बनी रहेगी और खराश की समस्या नहीं होगी.

4. अदरक का सूप अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जिससे दर्द और सूजन से राहत मिलती है. यह गले के दर्द में काफी फायदेमंद साबित होता है. अदरक को चाय में भी डालकर पीने से काफी आराम मिलता है.कब करें डॉक्टर से संपर्क अगर आपके गले की खराश एक सप्ताह से पुराना हो चुका है और अभी तक घरेलू नुस्खों से कोई फायदा नहीं हो रहा है या गले में खराश के लक्षण गंभीर हो रहें हैं तो ऐसे में आपको डॉक्टर यानी ईएनटी विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए. डॉक्टर आपके लक्षणों के मुताबिक उसका उपचार बताएंगे. खराश को लंबे समय तक नजरअंदाज करना और ज्यादा दिन तक घरेलू नुस्खे पर डिपेंड रहना उचित नहीं है.

**********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अपने परिवार के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। दूसरों की दखलंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते खुद को कम वक्त दे पाओगे। मान सम्मान में बढोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि जि़न्दगी से सीखने की कोशिश करें। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे। खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आप अपने काम पर एकाग्रता बरकऱार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है , कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आपको सलाह है कि नशीले पदार्थों से दूर रहें ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे लोगों से जुडऩे से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा। खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आज आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन बेहतर हो सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है । बढिय़ा दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। सामाजिक दायरा बढ़ाने में सक्षम होंगे । आप अपने काम पर एकाग्रता बरकऱार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई चि_ी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। आपको अपनी सेहत के प्रति सावधानी बरतने की ज़रूरत है, खास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को।

**********************************

 

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को मिला  बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड

19.06.2023  –  अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित मेयर     हॉल में कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित ‘बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2023’ समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू, संगीतकार इस्माइल दरबार, दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, कॉमेडियन सुनील पाल और अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत की उपस्थिति में वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय को बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड  देकर  सम्मानित किया गया।

संवाद प्रेषक : राजदीप पाण्डेय

*************************************

 

53वें जन्मदिन पर राहुल गांधी को बधाई देने वालों का तांता

नई दिल्ली 19 June (एजेंसी) । कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके 53वें जन्मदिन पर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और कई अन्य लोगों ने बधाई दी। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने कहा, एक निडर नेता और भारत को एकजुट रखने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए। प्यार में उनके अटूट विश्वास के लिए, एक ऐसा प्यार जो क्षमा करने, विश्वास करने, आशा करने और मतभेदों को गले लगाने के लिए तैयार है।

हमारे अपने ‘मोहब्बत की दुकान’ के लिए जन्मदिन मुबारक हो राहुल गांधी जी। साथ ही ट्विटर पर खड़गे ने कहा, राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। संवैधानिक मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में आपका अदम्य साहस सराहनीय है। आप करुणा और सद्भाव का संदेश फैलाते हुए सच बोलना जारी रखें और लाखों भारतीयों की आवाज बनें।

अपने संदेश में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, राहुल गांधी इस अंधेरे समय में प्रकाश की किरण हैं, जो एक विकसित, सुरक्षित और शांतिप्रिय भारत का सपना देखते हैं।

उनके निस्वार्थ संघर्ष, समावेशिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उनके प्रगतिशील विचार और गरीबों के लिए उनके समर्पण को सलाम। हमारे समय के दूरदर्शी राहुल जी को जन्मदिन की बधाई!

कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठन भी इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इस बीच, सोमवार को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर ‘हैप्पी बर्थडे’ के पोस्टर लगे।

*******************************

 

नोएडा : हाईकोर्ट ने यमुना के डूब क्षेत्र में बुलडोजर चलाने पर लगाई रोक

नोएडा 19 June (एजेंसी) । नोएडा प्राधिकरण यमुना के डूब क्षेत्र में बने फॉर्म हाउस को ध्वस्त नहीं कर सकता। हाईकोर्ट ने डूब क्षेत्र में प्राधिकरण के ध्वस्तीकरण प्रक्रिया पर स्टे लगा दिया है। कोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया है। साथ ही 30 दिनों के अंदर फॉर्म हाउस मामले में प्राधिकरण को फैसला लेने की बात कही है। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि याचिकाकर्ता को तीन सप्ताह में अपनी आपत्ति दर्ज करवानी होगी। इसके साथ ही न तो प्राधिकरण वहां कोई ध्वस्तीकरण अभियान चलाएगा न ही फॉर्म हाउस मालिक वहां कोई निर्माण करेंगे। इससे पहले भी फार्म हाउस मालिकों ने अपनी आपत्तियों के प्रत्यावेदन प्राधिकरण को दिए थे। जिनका निस्तारण करने हुए प्राधिकरण ने जवाब दिया था। हालांकि इस जवाब से याचिकाकर्ता संतुष्ट नहीं हुए।

प्राधिकरण ने हाल ही में यमुना के डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउसों पर बुलडोजर चलवा दिया। इस कार्रवाई के विरोध में फार्म हाउस मालिकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। प्राधिकरण ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि ध्वस्तीकरण मामले में कोर्ट से स्टे हुआ है। विधि सलाहकार से बातचीत करके ही आगे अपना जवाब दिया जाएगा।

गौरतलब है कि यमुना के करीब 5 हजार हेक्टेयर से ज्यादा की जमीन पर 900 फॉर्म हाउस है। जिसे ड्रोन सर्वे के जरिए प्राधिकरण ने नोटिफाइ किया था। पहले फेज में प्राधिकरण ने 150 फॉर्म हाउस और 4 क्लब को ध्वस्त किया था। इसके बाद फार्म हाउस मालिक हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने मालिकों से कहा कि वे सभी प्राधिकरण में अपनी लिखित आपत्ति जमा कर सकते है। इसके बाद प्राधिकरण इसकी जांच करेगा। प्राधिकरण ने अधिकतर प्रत्यावेदनों का निपटारा कर दिया है। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही फिर शुरू की गई। लेकिन वहां भी स्टे मिल गया।

यमुना डूब क्षेत्र में बढ़ती अवैध फार्म हाउस की संख्या का अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने गुपचुप तरीके से रजिस्टर्ड जीपीए पर रोक लगा दी है। अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की एनओसी के बाद ही डूब क्षेत्र की जमीन की खरीद बिक्री के लिए रजिस्टर्ड जीपीए भी हो सकेगा। निबंधन विभाग में डूब क्षेत्र में आने वाले गांव की जमीन पर वर्ष 2020 से रजिस्ट्री प्रतिबंधित है। यह रोक जिला आपदा प्रबंधन कमेटी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने लगाई है। प्राधिकरण ने यमुना के अधिसूचित क्षेत्र और बाढ़ के मैदान में निर्माण के खिलाफ जून में सार्वजनिक नोटिस जारी किया था। इसमें लिखा था कि यूपी औद्योगिक विकास अधिनियम के प्रावधान के तहत प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में बिना पूर्व अनुमति के निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। यदि किसी के द्वारा कोई निर्माण किया गया है तो उसे अविलम्ब हटा दें, अन्यथा यदि नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण पाया जाता है तो उसे ध्वस्त कर दिया जायेगा।

गौरतलब है कि 1976 में 36 गांवों को मिलाकर नोएडा को बनाया गया। 2031 मास्टर प्लान के अनुसार इसका क्षेत्र बढ़ाकर 20 हजार 2016 हेक्टेयर किया गया। ये पहला ऐसा शहर है, जिसमें करीब 5 हजार 36 हेक्टेयर जमीन डूब क्षेत्र यानी यमुना और हिंडन का रिवर बेंड है। प्राधिकरण के तत्कालीन चेयरमैन रमा रमण ने वर्ष 2015 में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर हिंडन व यमुना नदी के किनारे की लगभग 5036 हेक्टेयर जमीन को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की थी। रिवर फ्रंट में झीलें, पार्क, साइकिल ट्रैक, पैदल पथ, बगीचा, बैठने के स्थान समेत कई सुविधाएं विकसित की जानी थीं।

*******************************

 

अयोध्या में भरत कुंड को किया जाएगा विकसित

लखनऊ 19 June (एजेंसी) । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भगवान राम से जुड़े प्राचीन स्थलों के कायाकल्प की योजना के तहत अयोध्या में भरत कुंड को विकसित करने को मंजूरी दे दी है। अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर से लगभग 5 किमी दूर स्थित एक प्राचीन सूर्य मंदिर, सूर्य कुंड के जीर्णोद्धार का काम पहले ही पूरा कर लिया है।

अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा, भारत कुंड को सूर्य कुंड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जगह के महत्व और गौरव को बहाल किया जाएगा और जल निकाय को पुनर्जीवित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना अयोध्या विकास योजना का हिस्सा थी।

मंदिर परिसर, जिसमें एक जल निकाय भी है, को 24 करोड़ रुपये की लागत से फिर से निर्मित किया गया है और अब, यह भगवान राम की विशेषता वाले एक लेजर और साउंड शो की मेजबानी करेगा।

त्रिपाठी ने कहा, अयोध्या से लगभग 15 किमी दूर स्थित, भरत कुंड एक ऐसा स्थान है, जहां भगवान राम के 14 साल के वनवास के बाद छोटे भाई भरत ने अपने कोशल राज्य पर शासन किया था। इसी स्थान पर भरत ने भी भगवान राम के वनवास से लौटने के लिए तपस्या की थी।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि सरकार अगले जनवरी में राम मंदिर खुलने के बाद अयोध्या आने वाले भक्तों को पौराणिक महत्व वाले स्थानों का प्रदर्शन करना चाहती है।

भाजपा नेता ने कहा, यदि कोई भक्त अयोध्या आता है, तो उसे कम से कम तीन दिन यहां रहना चाहिए। पर्यटकों को रोकने के लिए पौराणिक कथाओं में कई महत्वपूर्ण स्थानों को विकसित करना जरूरी है।

भरत कुंड राज्य के सबसे पुराने जल निकायों में से एक है और हिंदुओं के लिए इसका बहुत महत्व है क्योंकि इस स्थान का रामायण में विशेष उल्लेख मिलता है।

मृत्यु के बाद की रस्म ‘श्राद्ध’ को करने के लिए भी यह स्थान महत्वपूर्ण है।

*****************************

 

छापेमारी व गिरफ्तारी से DMK को नहीं रोका जा सकता : उदयनिधि स्टालिन

चेन्नई 19 June (एजेंसी) । तमिलनाडु के खेल विकास और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा है कि डीएमके के नेता प्रधानमंत्री मोदी या गृह मंत्री अमित शाह से नहीं डरते हैं, गिरफ्तारी और छापे से वे कभी भी नहीं झुक सकते। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पुत्र उदयनिधि रविवार को तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। युवा नेता ने कहा कि सीबीआई, ईडी और आयकर भाजपा के स्वयंसेवी बल बन गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा तमिलनाडु में पिछले दरवाजे से प्रवेश करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह राज्य में चुनाव नहीं जीत सकती है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि डीएमके 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य से भाजपा और उसके गुलामों (एआईएडीएमके) को बाहर कर देगी।

मंत्री ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि पर 21 फाइलों पर हस्ताक्षर किए बिना लंबित रखने का आरोप लगाया, क्योंकि उनमें से ज्यादातर पिछली सरकार के एआईएडीएमके मंत्रियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ थीं।

विशेष रूप से, तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की आधी रात को गिरफ्तारी के बाद, डीएमके भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ टकराव की राह पर है।

मुख्यमंत्री स्टालिन खुद गिरफ्तारी के सख्त खिलाफ हैं, यहां तक कि बीजेपी को चुनौती भी दे चुके हैं कि डीएमके भी राजनीति जानती है और क्या करना है। स्टालिन ने यह भी कहा है कि अगर डीएमके पलटवार करेगी, तो बीजेपी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।

*******************************

 

तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते 6 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित

चेन्नई 19 June (एजेंसी) । तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण चेन्नई सहित छह जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1996 के बाद यह पहली बार है जब तमिलनाडु में जून के महीने में इतनी भारी बारिश हुई है।

चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, वेल्लोर, रानीपेट और तिरुवल्लूर जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

इन छह जिलों में रविवार रात से आंधी और भारी बारिश हो रही है, जो सोमवार सुबह भी जारी रही।

मीनांबक्कम मौसम केंद्र ने सोमवार को सुबह 5.30 बजे तक 14 सेमी बारिश दर्ज की। तारामणी और नंदनम में स्वचालित बारिश गेज (एआरजी) ने सोमवार सुबह 12 सेमी बारिश दर्ज की और चेम्बरमबक्कम में 11 सेमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार तक बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की और आईएमडी ने मंगलवार तक कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, पेराम्बलुर और तिरुचि सहित 13 जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए चेन्नई और पड़ोसी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है और चेन्नई के कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया है।

*****************************

 

अधीर रंजन ने सिंघवी को बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व करने से रोकने को पार्टी आलाकमान से किया अनुरोध

कोलकाता 19 June (एजेंसी) । पश्चिम बंगाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने नई दिल्ली में अपनी पार्टी के आलाकमान से पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी को पंचायत चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती के मामले में सुप्रीम कोर्ट में राज्य चुनाव आयोग और सरकार का प्रतिनिधित्व करने से रोकने की अपील की है। राज्य सरकार ने पूरे राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती के कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने इस पर सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर की है, ताकि मामले की एकतरफा सुनवाई न हो।

राज्य कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि चौधरी ने मामले को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संज्ञान में लाया है और उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि सिंघवी व अन्य पार्टी नेता, जो देश के शीर्ष अधिवक्ता हैं, अदालत में राज्य सरकार या राज्य चुनाव आयोग का प्रतिनिधित्व न करें।

सुप्रीम कोर्ट में तृणमूल कांग्रेस का पक्ष रखने पर सिंघवी को हाल ही में कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। चौधरी ने भी सिंघवी के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान किया था।

चौधरी ने कहा, सिंघवी ने शारदा चिटफंड और नारदा वीडियो टेप घोटालों के मामलों में तृणमूल कांग्रेस के लिए इसी तरह के ब्रीफ को स्वीकार किया था। उस समय भी राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मैंने स्पष्ट रूप से कहा था कि हम पश्चिम बंगाल में पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति नहीं चाहते हैं और अब मैं इसे फिर से कह रहा हूं। हम सिंघवी को पूर्ण बहिष्कार का आह्वान कर रहे हैं।

पिछले हफ्ते पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया था कि तृणमूल कांग्रेस के लिए पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का समर्थन करने का कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि कांग्रेस ने राज्य में सीपीआई (एम) के साथ हाथ मिला लिया है।

***************************

 

राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा अमृतसर में कर रही एनसीबी की स्थापना : संजय सिंह

नई दिल्ली 19 June (एजेंसी) । आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र द्वारा एनसीबी के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा राजनीतिक लाभ पाने के लिए अमृतसर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का कार्यालय स्थापित कर रही है। सिंह ने ट्वीट किया, पंजाब में व्यापक रूप से फैली नशे की लत के लिए काफी हद तक भाजपा-अकाली सरकार जिम्मेदार है। जब भाजपा ही गलत कामों में शामिल है, तो उसके कार्यकर्ता गांवों में जाकर क्या प्रचार करेंगे?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि सरकार एक महीने के भीतर पंजाब के अमृतसर में एनसीबी कार्यालय खोलने की योजना बना रही है।

अमित शाह ने रविवार को ट्वीट किया, मोदी सरकार देश को नशे की लत से मुक्ति दिलाने और पंजाब में नशे के व्यापार को जड़ से उखाड़ने की दिशा में काम कर रही है। नशे की लत के खिलाफ लड़ने के लिए, एक महीने के भीतर अमृतसर में एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) का एक कार्यालय खोला जाएगा, और इसके बाद, भाजपा कार्यकर्ता हर गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करेंगे।

सिंह से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एनसीबी कार्यालय खोले जाने को लेकर भाजपा की आलोचना की थी।

केंद्रीय गृह मंत्री के ट्वीट को शेयर करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, आप अमृतसर में एनसीबी का कार्यालय खोलेंगे या भाजपा का? और एनसीबी भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर गांव में कैसे काम कर सकती है? क्या इसका मतलब यह है कि आपको पंजाब में नशीली दवाओं के खतरे की चिंता नहीं है? आप भाजपा को बढ़ावा देने के लिए एनसीबी का उपयोग करना चाहते हैं। वैसे, शाह साहब, आपके और अकाली दल सरकार के कार्यकाल में पंजाब में ड्रग से संबंधित मुद्दे फैल गए थे.

*******************************

 

मणिपुर में उग्रवादियों ने जवान को गोली मारी, जलाए कई घर

इंफाल 19 June (एजेंसी) । इंफाल पश्चिम जिले में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। इन उग्रवादियों ने क्षेत्र के पांच घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमंग गांव और कांटो सबल में गोलीबारी की, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

आर्मी कॉलम ने क्षेत्र में ग्रामीणों को ध्यान में रखते हुए नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की।

सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया और उसे तुरंत लीमाखोंग के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को क्षेत्र में तैनात किया गया है और संयुक्त अभियान जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेना के साथ मुठभेड़ से पहले उग्रवादियों ने लीमाखोंग गांव में पांच घरों को आग के हवाले कर दिया।

*******************************

 

नोएडा में स्पेक्ट्रम मॉल के ड्यूटी फ्री रेस्टोरेंट में सर्विस टैक्स को लेकर हुई जमकर मारपीट

नोएडा 19 June (एजेंसी) । नोएडा के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में खाना खाने गए एक परिवार और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को जमकर पीट रहे हैं। इस दौरान महिलाओं को भी चोट लगी है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना सेक्टर-113 में शिकायत दी गई है।

डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि सेक्टर-51 निवासी एक महिला अपने परिवार के 12 लोगों के साथ सेक्टर-75 में ड्यूटी फ्री रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। यहां डिनर करने के बाद करीब 12 हजार का बिल आया। रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने बिल में 970 रुपए सर्विस टैक्स लगाकर दिया। जिस पर महिला के परिवार वालों ने ऐतराज जताया।

इस बात को लेकर बहसबाजी होने लगी। कुछ ही मिनटों में मारपीट तक बात पहुंच गई।

वीडियो में दिख रहा है कि पहले रेस्टोरेंट वेटर इन लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चलते हैं। इस दौरान महिलाएं एक दूसरे को रोकने का प्रयास करती रही। जिसके बाद महिलाओं को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया। वीडियो में मॉल के सीक्यूरिटी गार्ड भी नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि खाना खाने के लिए आए लोगों को अमेजन से डिस्काउंट कूपन मिला था। बिल आने पर जब इन लोगों ने अमेजन का कूपन दिखाकर सर्विस टैक्स न देने की बात कही तो रेस्टोरेंट प्रबंधन ने कहा कि हम आपको छूट भी दें और टैक्स भी माफ कर दें, ऐसा नहीं हो सकता। इस मामले को लेकर ही बहस शुरू हुई थी।

***************************

 

यूपी के बाद ओडिशा में भी हीट वेव का कहर, लू ने ली 20 लोगों की जान

नई दिल्ली 19 June (एजेंसी): यूपी के बाद अब ओडिशा में भी गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। पिछले दो से तीन दिनों में ओडिशा में तपती दोपहरी और लू की वजह से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। भुवनेश्वर में स्पेशल रिलीफ कमिश्नर (SRC) ऑफिस ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि लू की वजह से राज्य में 20 लोगों की जान चली गई है।

स्पेशल रिलीफ कमिश्नर ऑफिस की ओर से कहा गया है कि अब तक हमें कथित लू से 20 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। बालासोर जिले में भी लू से एक लोगों की मौत हुई है। इस संबंध में जिलों के कलेक्टर और जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया गया है।

एसआरसी ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान का हवाला देते हुए कहा है कि राज्य में अगले 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को तपती दोपहरी में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। इसके साथ-साथ लोगों को खुद को हाइड्रेटेड रखने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है।

आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। झारसुगुड़ा सबसे गर्म शहर रहा है। जहां साढ़े बजे शहर का तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद दूसरे नंबर पर संबलपुर रहा जहां का तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

लू की वजह से यूपी में भी मौतें देखने को मिली है। यूपी के बलिया जिले में लू की वजह से पिछले तीन दिनों में 57 लोगों की मौत हुई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट का ट्रांसफर कर दिया है।

***************************

 

केदारनाथ मंदिर गर्भगृह मामला: सोने की प्लेटों की जांच कराने की मांग

रुद्रप्रयाग 19 June (एजेंसी): केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर लगी सोने की प्लेट्स पर पॉलिशिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से तीर्थ पुरोहितों ने मोर्चा खोल दिया है। तीर्थ पुरोहितों ने गर्भ गृह की दीवारों पर लगाई गई सोने की प्लेट्स की जांच कराने की मांग की है। दरअसल, विश्व विख्यात केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर के गर्भ गृह के भीतर की दीवारों की पर स्थित सोने की प्लेटों पर सोने की पॉलिस की जा रही है। सोने की प्लेटों पर की जा रही पॉलिश को बीते दिनों शुरू हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो पर बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगी सोने की प्लेट्स को लेकर शुरू हुआ विवाद गर्माता जा रहा है। कुछ दिन पूर्व केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने इस पर सवाल खड़े करते हुये कहा था कि यह सोना, पीतल में तब्दील हो गया है। इसकी जांच की जानी चाहिये। वहीं, अब मंदिर के भीतर के कुछ नये वीडियो जारी किये गये हैं। वीडियो में केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर लगी सोने की प्लेट्स पर पॉलिस दिखाई दे रही है। इस पॉलिस को मंदिर की दीवारों पर किया जा रहा है। अब केदारनाथ के लगभग सभी तीर्थ पुरोहित मंदिर के भीतर लगे सोने की प्लेट्स के विरोध में आ गये हैं।

केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा आज सुबह जब पुरोहित पूजा पाठ करने के लिये मंदिर के भीतर गये, तो वहां सोने की पॉलिस की जा रही थी। जब सोने की प्लेटें लगी हैं, तो सोने की पॉलिस करने की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा केदारनाथ मंदिर के भीतर गर्भगृह की दीवारों पर केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। यह कार्य चोरी से किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग और तीर्थ पुरोहितों को बताये बगैर ही यहां कार्य हो रहे हैं। इसकी अब जांच जरूरी हो गई है।

**********************************

 

राजस्थान में जानलेवा हुआ बिपरजॉय, जलभराव में डूबने से 4 बच्चों की मौत, 1 शख्स लापता

बाड़मेर 19 June (एजेंसी): राजस्थान में चक्रवाती तूफान से हालात बिगड़ गए है। बाड़मेर जिले में बिपरजॉय तूफान की वजह हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह पानी का भर गया है। यही पानी अब जानलेवा हो गया है। जल भराव के कारण अब तक चार मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। उनके शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति तालाब में लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना इलाके के गंगासरा गांव में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं सिवाना के पादरली गांव में बकरियां चराने गए दो चचेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। समदड़ी थाना इलाके के राखी गांव के तालाब में दोस्तों के साथ नहाने उतरा एक युवक डूब गया। एनडीआरएफ और गोताखोर रविवार से लगातार उसे खोज रहे हैं। लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

गंगासरा गांव में हादसे के शिकार हुए बच्चों में कृपाल सिंह पुत्र दीप सिंह (8) और खेत सिंह पुत्र चैन सिंह (7) शामिल हैं। दोनों बारिश से गड्डे में जमा हुए पानी में डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। सिवाना थाना थाना इलाके में हादसे के शिकार हुए बच्चों में पादरली गांव निवासी प्रकाश पुत्र चंद्रा राम (8) और राहुल पुत्र खेताराम भील (7) शामिल हैं। ये लोग बकरियां चराने गए हुए थे। वहां पानी में डूब गए।

***********************

 

आईना के 30 साल पूरे होने पर जैकी श्रॉफ ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

19.06.2023 (एजेंसी)  – बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ को परिंदा, राम लखन, त्रिदेव और कई अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता है। जैकी ने फिल्म आईना की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। इस फिल्म में जैकी के साथ एक्ट्रेस अमृता सिंह और जूही चावला भी थी। पिछली यादों को ताजा करते हुए एक्टर जैकी ने फिल्म की सह-कलाकार अमृता सिंह और जूही चावला के साथ खुद की थ्रोबैक फोटो पोस्ट की।

एक्टर ने कैप्शन में लिखा, आईना के तीस साल!फिल्म आईना एक कॉम्पलेक्स लव ट्राएंगल है और दोस्ती, बलिदान के थीम्स को एक्सप्लोर करती है। फिल्म में जैकी श्रॉफ की भूमिका को काफी सराहा गया था, जिनके अभिनय में काफी गहराई थी। फिल्म को तेलुगु में अयनकी इद्दरु, तमिल में कल्याण वैभोगमे और कन्नड़ में यारे नी अभिमानी के रूप में बनाया गया था।

जैकी शिल्प और प्रकृति के प्रेमी हैं, यही कारण है कि उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। जैकी हाल ही में एक्टर सुनील शेट्टी के साथ हंटर में नजर आए थे। अब वह जेलर में रजनीकांत के साथ दिखाई देंगे।

**************************

 

मावीरन रिलीज डेट में बदलाव, अब 14 जुलाई में होगी रिलीज

19.06.2023 (एजेंसी)  – शिवकार्तिकेयन के प्रशंसक के लिए अच्छी खबर है, उनका अगला शीर्षक मावीरन, जिसे 11 अगस्त को रिलीज़ किया जाना था, को प्रीपोन कर दिया गया है और यह 14 जुलाई 2023 को सिनेमा-हॉल में प्रदर्शित होगी।रेड जायंट मूवीज के आधिकारिक हैंडल ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर साझा करते हुए ट्वीट किया, हम इसके लिए बहुत उत्साहित हैं।

14 जुलाई को सिनेमाघरों में मिलते हैंमैडोन अश्विन द्वारा अभिनीत, इस द्विभाषी नाटक में अदिति शंकर, मायस्किन, सुनील और सरिता ने अभिनय किया है, जिसे तेलुगु में महावीरुडु भी कहा जाता है। अरुण विश्वा ने शांति टॉकीज के बैनर तले मावीरन को नियंत्रित किया है। विधु अय्यान्ना और फिलोमिन राज ने फिल्म

के लिए क्रमश: छायांकन और संपादन का काम संभाला है, जिसके डिजिटल अधिकार अमेजऩ प्राइम वीडियो द्वारा अधिग्रहित किए गए हैं। मावीरन के अलावा, अभिनेता शिव भी अयलान और एसके 21 की शूटिंग कर रहे हैं। अयलान रविकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित विज्ञान-फाई कॉमेडी फिल्म है, और केजेआर स्टूडियो के तहत कोटपदी जे. राजेश द्वारा निर्मित है। इसमें रकुल प्रीत सिंह, शरद केलकर और ईशा कोप्पिकर भी हैं।

**************************

 

डेब्यू वेब सीरीज बजाओ में दिल्ली की लड़की का किरदार निभाएंगी माहिरा शर्मा

19.06.2023 (एजेंसी)  – माहिरा शर्मा, जिन्हें बिग बॉस 13 में अपने समय के लिए जाना जाता है, वेब शो बजाओ के साथ बॉलीवुड ओटीटी में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। उसने कहा कि वह इस शो के लिए इसलिए सहमत हुई क्योंकि वह एक उचित दिल्ली की लड़की की भूमिका से आकर्षित थी।इस शो को ओटीटी की दुनिया में अपनी शुरुआत के रूप में लेने के कारण के बारे में बात करते हुए, माहिरा ने कहा: मैं एक वेब शो करना चाहती थी, और जब मुझे इस शो के लिए मेरे चरित्र के बारे में बताया गया, तो मुझे यह पसंद आया और यह अद्भुत है; यह अद्भुत है।

एक सामान्य दिल्ली की लड़की की भूमिका, जिसने वास्तव में मुझे इसकी ओर आकर्षित किया। और साथ ही, निर्माताओं ने सोचा कि अगर मैंने पंजाबी में काम किया है, तो मैं एक अच्छी पसंद होगी क्योंकि मैं उत्तर से ताल्लुक रखती हूं। साथ ही, मैं केवल वही प्रोजेक्ट लेती हूं जो मुझे पसंद हैं; मुझे किरदार पसंद आया, इसलिए मैंने इसे लेने का फैसला किया। परियोजना। उन्होंने कहा: मैंने फिल्म और ओटीटी में काम करने के बीच अंतर महसूस किया। शूटिंग के दौरान सब कुछ इतना स्वाभाविक था कि मैं एक पल के लिए भी बाहर नहीं निकली। मैं आमतौर पर अधिक मेकअप नहीं करती, और जब मैं शूटिंग कर रही थी यह वाला, भले ही मेरे बाल घुंघराले थे, मेरा मेकअप बुनियादी था; उन्होंने इसे कच्चा कर दिया।

और शूटिंग के दौरान, ऐसा लगता है कि हम सामान्य रूप से बात कर रहे हैं क्योंकि यह बहुत मौलिक दिखता है। इसलिए मैंने महसूस किया कि यह एक बड़ा अंतर है, और जैसा कि मैं हमेशा गुणवत्ता वाले काम के बारे में चिंतित हूं, मैंने एक वेब शो लिया जहां मैं अपने साथ प्रयोग कर सकता हूं। अभिनय कौशल भी। वेब शो में अपने किरदार के बारे में माहिरा ने कहा, मैं यह नहीं कह सकती कि यह मेरे लिए कुछ अलग है क्योंकि मैंने खुद को अभ्यास करते हुए शीशे के सामने अभिनय करते देखा है।

लेकिन दर्शकों ने मेरे उचित अभिनय कौशल को नहीं देखा है क्योंकि मैंने और अधिक संगीत वीडियो किए हैं, इसलिए उनके लिए यह मेरा एक बहुत ही अलग चरित्र होगा। उसने आगे कहा: शूटिंग लंबे समय तक चली, और केवल एक पोशाक थी, जिसे अब मैं वर्दी मानती हूं क्योंकि मैंने इसे इतनी बार पहना है कि मैं इसे एक संग्रहालय में प्रदर्शित करने के बारे में सोच रही हूं। इस बीच, माहिरा अपनी पहली पंजाबी फिल्म लेहमबर्गिन्नी के प्रचार में व्यस्त हैं, जो 2 जून, 2023 को रिलीज़ हुई थी।

*****************************

 

रॉयल ब्लू ड्रेस पहन निकिता दत्ता ने ग्लैमरस लुक्स से बरपाया कहर

19.06.2023 (एजेंसी)  –  कबीर सिंह फेम निकिता दत्ता अपने स्टाइलिश फैशन स्टेटमेंट्स के कारण अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की हॉटनेस थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

एक्ट्रेस निकिता दत्ता आए दिन अपनी खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती हैं। उनका लेटेस्ट लुक्स हमेशा फैंस के बीच ट्रेंड करता है और अपनी सेंशुअस अदाओं से हमेशा फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के बीच साझा की है। इन फोटोज में उनका सेक्सी अवतार देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं और उनके लुक्स पर से निगाहें हटाने का नाम नहीं ले रहे हैं।

निकिता दत्ता ने अपनी इन तस्वीरों में ब्लू कलर का स्टाइलिश बॉडीकॉन ड्रेस पहना हुआ था। अपने बालों का स्टाइलिश बन बनाकर साथ ही हल्की सी झुलफें बिखेर कर और मिनिमल मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने लुक को बखूबी से निखारा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस जमकर लाइक्स और कॉमेंट कर रहे हैं। हालांकि लोग उनके स्टाइल को फॉलो भी करते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने कबीर सिंह में जिया शर्मा का रोल निभाकर फैंस का दिल जीत लिया था।

**************************

 

स्वास्थ्य औैर बिजली व्यवस्था फेल-अखिलेश यादव

लखनऊ 18 June (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से अराजकता है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है और बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैं। भीषण गर्मी और लू से आम जनता बेहाल है लेकिन भाजपा सरकार जनता को न बिजली दे पा रही है न इलाज करा पा रही है और नहीं सुरक्षा मुहैया करा रही है।

गर्मी और हीटस्ट्रोक से बलिया जिला अस्पताल में 24 घंटे में 36 मौतें होना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना है। बलिया में 8 दिनों में 121 मरीजों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में गरीबों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि पूरे प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार है, लेकिन यह सरकार अपने घमंड में मदमस्त है। अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार ने बिजली के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। उत्पादन, पारेषण और वितरण के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया।

भाजपा सरकार ने अपने 6 साल के कार्यकाल में एक भी बिजलीघर नहीं बनाया और नही एक यूनिट बिजली का उत्पादन बढ़ाया। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता को जो आज बिजली मिल रही है वह समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में बने पावर प्लांट के उत्पादन से ही मिल रही है। समाजवादी सरकार ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया था। पांच साल में बिजली उत्पादन दोगुना कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार की अकर्मण्यता ने यूपी को फिर बिजली संकट के दल-दल में पहुंचा दिया है.

*****************************

 

तृणमूल ने राज्यपाल पर लगाया सरकारी पैसे से कपड़े खरीदने का आरोप

कोलकाता 18 June (एजेंसी) । बंगाल में सत्ताधारी ममता सरकार की पार्टी तृणमूल ने राज्यपाल पर अत्यंत गंभीर आरोप मढ़ते हुए कहा है कि, राज्यपाल सरकारी पैसे से निजी सामान जैसे कपड़े एवं अन्य सामान खरीद रहें है है। चुनावी सरगर्मी के बीच जुबानी गर्मी को बढ़ाते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक राज्यपाल सरकारी पैसे से निजी सामान जैसे कपड़े एवं चश्मा खरीद रहे हैं, जो अनैतिक है।

हाल ही में राज्यपाल ने पंचायत चुनाव हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था जिसके बाद से तृणमूल उन पर लगातार हमलावर रही है। कुणाल घोष का आरोप है कि राज्यपाल सरकारी पैसे से खूबसूरत कपड़े खरीद रहे हैं। इस बारे में आज सुबह कुणाल घोष ने ट्वीट कर सवाल किया, ”माननीय राज्यपाल क्या सरकारी पैसे से अपने कपड़े, सूट, धूप का चश्मा, जूते खरीद रहे हैं?

कुणाल ने लिखा है, ”अगर राज्यपाल ने ऐसा किया है तो यह अनैतिक है। उन्हें अपने कपड़े अपने पैसे से खरीदने चाहिए। सरकार द्वारा राजभवन को दिए गए धन का उचित ऑडिट होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मेरे आरोप गलत हैं तो मैं माफी मांगने को तैयार हूं। उक्त मामले पर खबर लिखे जाने तक राजभवन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।

दरअसल, राजभवन के संचालन के लिए राज्य सरकार को एक निश्चित रकम देनी होती है। उल्लेखनीय है कि सीवी आनंद बोस ने बंगाल का राज्यपाल बनने के बाद पहले कुछ दिनों तक राज्य सरकार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे।  लेकिन धीरे-धीरे विभिन्न मुद्दों पर सरकार के साथ उनके मतभेद समाने आने लगे.

*********************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version