अनन्या पांडे ने साझा किया बचपन का वीडियो, पायलट के कपड़ों में दिखीं अभिनेत्री

28.06.2023(एजेंसी) – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पायलट के कपड़ों में नजर आ रही हैं। वीडियो में अनन्या के पिता चंकी की भी आवाज सुनाई दे रही हैं। वह अनन्या का वीडियो शूट करते हुए उनसे कुछ सवाल भी पूछ रहे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए अनन्या ने लिखा, आपको छुट्टियों की कितनी जरूरत है?। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पिछली बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।

अब अनन्या बहुत जल्द आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। इसके अलावा फिल्म खो गए हम कहां भी अनन्या के खाते से जुड़ी है। इसमें सिद्धांत चतुवेर्दी भी हैं।

******************************

 

एनटीआर जूनियर ने देवरा का एक और शेड्यूल किया पूरा

28.06.2023(एजेंसी) – आरआरआर से धूम मचाने वाले एक्टर एनटीआर जूनियर ने अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है।यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा है और इसमें एक्शन सीक्वेंस केनी बेट्स और वीएफएक्स ब्रैड मिनिच द्वारा डिजाइन किए गए हैं।

टीम ने हैदराबाद में शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसमें फिल्म के मुख्य कलाकारों से जुड़े रोमांचक एक्शन सीक्वेंस शामिल थे और यह दो सप्ताह तक चला।देवरा के जरिए एनटीआर जूनियर ब्लॉकबस्टर हिट जनथा गैराज के फिल्म निर्माता कोराताला शिवा के साथ फिर से काम कर रहे हैं।

फिल्म में एनटीआर जूनियर के अलावा, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।फिल्म के निर्माताओं ने म्यूजिक कंपोजिशन, एडिटिंग और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के लिए इंडस्ट्री के दिग्गजों को शामिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।एनटीआर आर्ट्स के हरि कृष्ण के और युवासुधा आर्ट्स के सुधाकर मिक्कीलिनेनी द्वारा निर्मित देवरा 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

***************************

 

एकता कपूर के नए शो में जल्द ही नजर आएगी शिवांगी जोशी

28.06.2023(एजेंसी) – एकता कपूर के नए शो बरसातें-मौसम प्यार का में जल्द ही एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नजर आएगी। एक्ट्रेस ने शो की निर्माता एकता कपूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि एकता इस शो के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर रही हैं, वह उम्मीद कर रही है, कि यह शो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।एक्ट्रेस शिवांगी को हाल ही में मुंबई में आयोजित गोल्डन ग्लोरी अवार्ड्स में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने नए शो के बारे में बात की थी।एक्ट्रेस ने कहा कि यह हमारे नए शो बरसातें मौसम प्यार का को लाने का बिल्कुल सही समय है।

यह एक बहुत ही खूबसूरत शो है। टेलीविजन की रानी एकता, जिन्होंने टेलीविजन की दुुुुनिया को बदल दिया है, इस शो के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर रही हैं। उम्मीद है कि हम ऐसा करने में कामयाब होंगे।शो में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस शो में एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हूं।

इसको लेेेकर मैं पत्रकार के जीवन के बारे कई चीजें सीख रही हूं। शो में शिवांगी कुशाल टंडन के साथ नजर आएंगी।इस फ्रेश जोड़ी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि अब तक हमें जो रिस्पॉन्स मिल रहा है, वह बहुत अच्छा है, यह एक अलग जोड़ी है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी हमें पसंद करेंगे।बरसातें मौसम प्यार का 10 जुलाई से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

********************************

 

शॉर्ट के बटन खोलकर नेहा सिहं ने फ्लॉन्ट किया फिगर

28.06.2023(एजेंसी) – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह आए दिन अपनी बोल्ड और सेक्सी फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर इंटरनेट पर सनसनी मचा देती हैं। उनके हर एक पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये ही नहीं उनका हर एक फोटोज और वीडियोज आते ही इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल होने लगता है।

हाल ही में नेहा सिंह ने बेहद सिजलिंग और हॉट फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनका फिगर देख लोग आहें भरते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट सेंसेशन नेहा सिंह की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होने लगती हैं। उनकी हर एक तस्वीरों में हॉट लुक देखकर फैंस अक्सर अपने होश खो बैठते हैं। हाल ही में नेहा सिंह ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों से फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

इन तस्वीरों में नेहा सिंह ने डेनिम शॉर्ट पहना हुआ है। साथ ही शॉर्ट्स के बटन को ओपन किया हुआ है। नेहा सिंह ने इसके साथ व्हाइट कलर की मोनोकनी पहन कर शॉर्ट्स से टकइन किया है। आप देख सकते हैं नेहा सिंह ने अपनी इन फोटोज में बिन ब्रा पहने हुए बेहद ही बोल्ड पोज देते हुए अपना फिगर फ्लॉन्ट किया है।

बताते चलें कि नेहा सिंह जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हालांकि उनका ये बोल्ड अवतार उनके लिए कभी भारी भी पड़ जाता है। नेहा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 40 लाख से भी ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं।

*****************************

 

लाल टमाटर से ज्यादा फायदेमंद है हरा टमाटर, सेहत के लिए होता है बेहद लाभकारी

28.06.2023(एजेंसी) – टमाटर हमारी रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह एक ऐसी सब्जी है जो किसी नी किसी रूप में खाने में इस्तेमाल की जाती है. दाल से लेके घर की हर सब्जी में लाल टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है. बाजार में हर छोटे-छोटे ठेले पर लाल टमाटर भारी मात्रा में मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरा टमाटर हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है? हरा टमाटर न केवल आपकी रोचकता बढ़ाता है, बल्कि इसको खाने से सेहत को भी कई लाभ होते हैं.

यह विटामिन, खनिज और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत को अच्छा करने में मदद करते हैं. लाल टमाटर खाने वाले हरे टमाटर का फायदा सुन के हैरान हो जाएंगे.असल में हरा टमाटर भी टमाटर का ही एक रूप है जो लाल टमाटर से थोड़ा अलग होता है. पोषण के मामले में हरे टमाटर का कोई जवाब नहीं. हरे टमाटर में विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. हरे टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको कई बीमारी से बचाने में सहायक भी होते हैं.

आंखों की रोशनी से लेके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में हरा टमाटर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. लाल टमाटर के मुकाबले हरा टमाटर थोड़ा खट्टा होता है. कुछ लोग तो हरे टमाटर का आचार बनाना भी पसंद करते हैं.

आइए जानते हैं हरा टमाटर खाने के फायदे.

1.यहां कुछ मुख्य तत्वों के साथ हरे टमाटर के फायदे हैं’. विटामिन सी का स्त्रोतहरा टमाटर विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और संक्रमण से लडऩे में मदद करता है.

2. फोलिक एसिड की भरपूरताहरा टमाटर फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा प्रदान करता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यह गर्भावस्था के दौरान शिशु के निर्माण के लिए आवश्यक है और न्यूरोलॉजिकल विकास को बढ़ावा देता है.

3. लाइकोपीन का स्रोतहरे टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है, जो इसे लाल रंग देता है. यह एक प्रकार का कारोटेनोइड है जिसे एक प्राकृतिक पिगमेंट के रूप में माना जाता है.

4. हड्डियों को मजबूत रखेअगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं और आपको लगातार बॉडी में दर्द रहता है तो आपको हरे टमाटर का सेवन करना चाहिए. दरअसल, हरे टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत कर उनकी डेंसिटी बढ़ाता है.

5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करेहरे टमाटर के सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रह सकता है. असल में हरे टमाटर में सोडियम की मात्रा कम और पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है. जिस वजह से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में हो सकता है.

6. स्किन के लिए फायदेमंद आपके स्किन के लिए हरा टमाटर एक वरदान के रूप में साबित हो सकता है. हरे टमाटर में मौजूद विटामिन- सी आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखेगा.

*****************************

 

आखिर क्यों बढ़ रही है युवा पीढ़ी में मेमोरी लॉस की समस्या?

28.06.2023 (एजेंसी) –  एक उम्र के बाद अक्सर हम किसी काम को करते समय भूल जाते हैं या याददाश्त कमजोर होने की परेशानी का सामना करते हैं. लेकिन आधुनिक जीवनशैली में युवा पीढ़ी के बीच मेमोरी लॉस की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसमें खराब लाइफस्टाइल मुख्य कारण हो सकता है. इसकी शुरुआत छोटी-छोटी चीजों से होती है और बाद में ना जाने किस हद तक आगे बढ़ जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो आपको अपनी सेहत का थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है. मेमोरी लॉस के पीछे कई कारण हो सकते हैं

आइए ऐसी ही कुछ सामान्य आदतों के बारे में जानते हैं, जिसके कारण लोगों को याददाश्त से संबधित दिक्कतें हो सकती हैं.

मेमोरी लॉस का कारण

1. तनावआधुनिक जीवनशैली में तनाव और दबाव काफी आम हो गए हैं. इसके कारण, युवा लोग अक्सर मानसिक तनाव का सामना करते हैं, जो मेमोरी कमजोर होने का कारण बन सकता है.

2. अनियमित और असंतुलित आहारबढ़ती हुई तेजी और बिजी जीवनशैली के कारण, युवा पीढ़ी अक्सर अनियमित और असंतुलित आहार का सेवन करती है. ऐसे में, उन्हें आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जो मेमोरी के लिए आवश्यक होते हैं.

3. नींद की कमीयुवा लोगों के बीच नींद की कमी भी आम हो गई है. अपर्याप्त नींद के कारण मेमोरी प्रभावित हो सकती है और याददाश्त में कमी हो सकती है.

4.. नशे की लतशराब और सिगरेट को युवा स्टेटस सिंबल से जोड़कर इसके आदी होते जा रहें हैं. शुरुआत में इसके प्रभाव के बारे में पता नहीं चलता है लेकिन धीरे-धीरे ब्रेन में डोपामाइन नामक न्यूरोट्रांसमीटर का स्त्रोत कम होने लगता है. डोपामाइन का मेन काम शरीर की कार्यप्रणाली को सही तरीके से चलाना है. ज्यादा शराब या सिगरेट पीने से डोपामाइन की कमी हो सकती है जिसकी वजह से याददाश्त कमजोर हो सकती है.

5. मोबाइल का अधिक प्रयोगकम्यूटर और मोबाइल का अधिक प्रयोग भी मेमोरी लॉस की वजह हो सकती है. इससे निकलने वाली रेज ब्रेन के सिस्टम को बिगाड़ सकती है. ऐसे में मेलोट्रिनिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर का स्त्राव बहुत कम हो जाता है जिससे उनमें अनिद्रा की दिक्कत होने लगती है जो आगे चलकर याददाश्त को कमजोर करती है.

6. जंक फूड है जिम्मेदार जंक फूड ज्यादातर ऊपर से तैयार किया जाता है और इसमें पोषक तत्वों की कमी होती है. इसमें विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सिडेंट्स और दूसरे पोषक तत्व, जो दिमाग के लिए जरूरी होते हैं, बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे पोषक तत्वों की कमी दिमाग को सही तरीके से काम करने को असमर्थ कर सकती है. जंक फूड ज्यादातर व्यंगान, चीनी, तेल और आपके लिए हानिकारक फैट्स से भरा होता है जो की मोटापा का कारण भी हो सकता है.

इस तरह बनाए अपनी याददाश्त तेज

1. विटामिन- बी का ध्यान रखें

2. पॉलीफेनोल का ध्यान रखें

3. बेसिल सीड्स खाएं

4. मैग्नीशियम मेमोरी को बनाएगा शार्प

5. ब्रेन से जुड़ी एक्सरसाइज करें

6. हर्ब्स और मसालों से बढ़ाएं याददाश्त

7. मेडिटेशन रहेगा मददगारये सभी तरीका आपकी मेमोरी को ठीक करने में बेहतर साबित हो सकते हैं.

इस बात का खास ध्यान दें कि अपनी डाइट में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

********************************

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफ़हमियां दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपके जीवन की बहुत सारी परेशानियों का हल निकलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपका काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हो। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के प्रमोशन की बात हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन बढिय़ा है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन खुशी भरा बीतेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत कर के सफलता हासिल करनी चाहिये।

***********************************

 

पीएम मोदी ने दिया भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र, बोले-हम एसी कमरों में बैठ कर पार्टी चलाने वालों में से नहीं

भोपाल 27 जून,(एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल होने वाले लोकसभा और मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पूर्व आज भारतीय जनता पार्टी के लाखों बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा उन पार्टियों में से नहीं है जो वातानुकूलित कमरों में बैठ कर अपना दल चलाते हैं और भाजपा के हर बूथ की पहचान सिर्फ सेवा से होनी चाहिए।

मोदी ने यहां भाजपा के ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत देश भर से आए लगभग तीन हजार बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान देश भर के लाखों बूथ कार्यकर्ता भी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े। आयोजन में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

आयोजन में देश भर से चुने गए चुनिंदा बूथ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी से अपने सवाल किए। इन सवालों का उत्तर देते हुए मोदी ने बहुत से छोटे-छोटे सेवा कार्यों का उदाहरण दिया और बूथ कार्यकर्ताओं से उन कार्यों को करते हुए अपने बूथ को मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में जब देश की आजादी को 100 साल हो जाएंगे, तब भारत तब विकसित होगा, जब गांव विकसित होंगे।

इसी क्रम में उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं से आंगनवाडिय़ों के बच्चों का कुपोषण दूर करने और स्कूल छोडऩे वाले बच्चों की दर कम करने के प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमें गरीबों को मुसीबतों से मुक्त करना है। सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता अपने बूथ का ग्रुप बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि तुलनात्मक अध्ययन से सामान्य आदमी को बात ज्यादा आसानी से समझ आती है। अध्ययन करिए और पुराने समय से तुलना करके बताइए।

***************************

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, कमर और पैर में आई चोट

सिलीगुड़ी 27 जून,(एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को मंगलवार को खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं, तभी उनका हेलीकॉप्टर बैकुंठपुर के जंगलों के ऊपर उड़ान भरते समय खराब मौसम वाले क्षेत्र में पहुंच गया।

एक अधिकारी ने कहा, यहां बहुत तेज बारिश हो रही है। ऐसे में पायलट ने आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उतरने का फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल हो गईं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर से उतरते समय मुख्यमंत्री के पैर और कमर में चोट लगी है। सेवक एयरबेस पर उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद फैसला किया गया कि बनर्जी सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाई अड्डे तक जाएंगी और वहां से कोलकाता की उड़ान भरेंगी। मुख्यमंत्री बनर्जी पंचायत चुनाव के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में अनेक क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान आठ जुलाई को होगा।

***********************************

 

जम्मू-कश्मीर में भयानक सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से 5 की मौत, 7 जख्मी

जम्मू 27 जून,(एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट रोड पर वाहन चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया, और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस के अनुसार, यह हादसा गुलदंडा में हुआ।

पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। कहा जा रहा है कि डोडा जिले में खराब सड़कें हैं, जिसके परिणामस्वरूप मानव हानि हो रही है।

यातायात अधिकारी पहाड़ी डोडा जिले में कमर्शियल वाहनों के चालकों द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने को भी जिम्मेदार मानते हैं। इससे पहले दिन में, डोडा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक अन्य दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

*********************************

 

शिक्षकों को सीएम भगवंत मान ने दी बड़ी सौगात, सैलरी में किया जबरदस्त इजाफा

चंडीगढ़ 27 जून,(एजेंसी)। मान सरकार ने प्रदेश के अनुबंधित शिक्षकों को खुशखबरी देते हुए उनकी सैलरी में इजाफा कर दिया है। सीएम ने ऐलान किया कि अब 6137 एजुकेशन वालंटियर्स को 3500 रुपए वेतन की जगह 15 हजार रुपए की सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही अब 58 साल तक ये टीचर काम कर सकेंगे।

इसी के साथ एजुकेशन गारंटी स्कीम में काम करने वालों के वेतन में भी भारी वृद्धि की गई है। जिनको अभी तक 6000 रुपए मिलते थे अब उनको 18000 रुपए की सैलरी दी जाएगी। एजुकेशन प्रोवाइडर्स को पहले 10,250 मिलते थे अब उन्हें 22 हजार रुपए वेतन मिलेगा। बीए, एमए करने वाले जो 11000 वेतन लेते थे, अब उनको 23 हजार रुपए की सैलरी मिलेंगी। आईईवी वालंटियर्स को 5500 रुपए की सैलरी को बढ़ाकर 15000 कर दी गई है।

नहीं कटेंगे छुट्टियों के पैसे

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि यह विवरण आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा। वहीं यह बात भी कही की सभी लोग अब 58 साल तक काम करने योग्य होंगे और सभी के छुट्टियों के भी पैसे नहीं काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अन्य कर्मियों को अपनी नौकरी पक्का करने के लिए जो धरने देने पड़ते थे वो अब नहीं देने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद सभी को नियुक्ति दे दिया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी ऐसे संशोधन होंगे। उन्होंने कहा कि देरी हो सकती है, लेकिन हमारी नीयत में कोई कमी नहीं है।

*******************************

 

केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, सीएम आवास रेनोवेशन खर्च का होगा कैग ऑडिट

नई दिल्ली 27 जून,(एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास 6, फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाईन अब सीएजी की जांच के दायरे में है। केजरीवाल के आवास में हुए रेनोवेशन पर खर्च की गई रकम का ऑडिट किया जाएगा। दिल्ली के उपराज्यपाल की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने केजरीवाल के आवास निर्माण का सीएजी से जांच कराने को मंजूरी दी है।

केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन पर करोड़ों रुपये खर्च करने और उसमें गड़बड़ी करने के आरोप लगते रहे हैं। जिसके बाद अब इन वित्तीय गड़बडिय़ों की जांच सीएजी के द्वारा किया जाएगा। सीएजी इसके हर पहलू पर जांच करेगी। इसमें प्रशासनिक और वित्तीय गड़बड़ी की जांच भी शामिल है। उपराज्यपाल ने गृहमंत्रालय को खत लिखकर सिफारिश की थी कि केजरीवाल के घर के रेनोवेशन में हुए खर्च की जांच कराई जाए। बता दें कि पहले उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन को लेकर जांच कर रिपोर्ट सौंपने मांगा था। बताया जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने गृह मंत्रालय से सिफारिश की थी कि केजरीवाल के आवास निर्माण का सीएजी से ऑडिट कराया जाए। उपराज्यपाल की सिफारिश पर गृहमंत्रालय की मंजूरी मिल गई है।

बीजेपी और कांग्रेस लगातार यह आरोप लगा रही थी कि अरविंद केजरीवाल के बंगले के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किये गये हैं और इसमें गड़बड़ी की गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किये गये थे तो वहीं कांग्रेस इस खर्च को इससे भी ज्यादा बता चुकी है। दोनों ही पार्टियों ने दिल्ली के उपराज्यपाल को चि_ी लिखकर उनसे यह मांग की थी कि केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन में हुए खर्च की जांच की जाए। अरविंद केजरीवाल के आवास निर्माण में गड़बड़ी को लेकर कई तरह के आरोप अब तक लग चुके हैं। एक आरोप यह भी है कि सीएम केजरीवाल के बंगले के पुराने ढांचे को बिना सर्वे कराए ही ढहा दिया गया। यह भी आरोप है कि उन भवनों को भी तोड़ा गया जिसकी मंजूरी नहीं ली गई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 12 मई को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने सीएम के घर के खर्ज को लेकर एलजी को एक रिपोर्ट सौंपी थी। कहा जा रहा है कि इस रिपोर्ट में कुल 52.71 करोड़ रुपये खर्च किये जाने की बात सामने आई है। इसमें केजरीवाल के घर और उनके ऑफिस दोनों का खर्च शामिल है।

विपक्षी पार्टियां आऱोप लगाती आई हैं कि केजरीवाल के बंगले पर सितंबर 2020 से जून 2022 तक के बीच करोड़ों रुपये खर्च किये गये। महंगे मार्बल, पर्दों और इंटीरियर डेकोरेशन के जरिए घर को सजाया गया। बीजेपी इसे ‘शीशमहलÓ बताकर तंज कसती रही है। आम आमदी पार्टी के विरोधियों का यह भी दावा रहा है कि जिस वक्त दिल्ली में कोरोना ना हाहाकार मचा रखा था और अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी थी उसी वक्त सीएम अपने आवास का रेनोवेशन करा रहे थे। यह भी आरोप लगे कि रेनोवेशन को लेकर अलग-अलग किस्तों में पैसे खर्च किये गये हैं।

********************************

 

दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने वाले पर बड़ा एक्शन, तीन मंजिला मकान जमींदोज

फतेहपुर 27 June (एजेंसी): गेस्ट हाउस से युवती को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में हत्या करने वाला सोनू उर्फ सिंकदर अहमद के निर्मित तीन मंजिला मकान में मंगलवार सुबह 11 बजे बुलडोजर चला। यह कार्रवाई एसडीएम अवधेश निगम और सीओ वीर सिंह की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन ने की और मकान को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान कोई बवाल न हो, इसके लिए कोतवाल समशेर बहादुर सिंह एक प्लाटून पीएसी के साथ मुस्तैद भी रहे।

बता दें कि राधानगर क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती अपने स्वजन के साथ मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए 22 जून 2023 को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज लान गई थी। इस दौरान घोसी ब्रदर्स एजेंसी संचालक सोनू उर्फ सिंकदर अहमद निवासी ज्वालागंज वहां पहुंचा और युवती को अगवा करके 500 मीटर दूर निर्माणाधीन मकान में ले गया।

इस दौरान आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया और बाद में ईंट से कुचलकर युवती की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपित सोनू उर्फ सिंकदर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले में अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की धारा जोड़ दी थी। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपित का मकान तालाब की जगह पर बना था, जिसे बुलडोजर से ध्वस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है।

*****************************

 

बंगाल पंचायत चुनाव : दिनहाटा में झड़प में एक की मौत

कोलकाता 27 June (एजेंसी): पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को लेकर कूच बिहार जिले में मंगलवार तड़के तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प और गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंसा की सूचना कूचबिहार जिले के दिनहाटा ब्लॉक-1 के अंतर्गत गितालदाहा से मिली। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बाबू हक की हिंसा में जान चली गई। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए चार अन्य लोगों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

ताजा हताहतों की संख्या के साथ, 8 जून को राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत प्रणाली की तारीखों की घोषणा के बाद से 19 दिनों में चुनाव से संबंधित मौतों की कुल संख्या 11 हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज सुबह गीतालदाहा में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच छिटपुट झड़पें शुरू हुईं और जैसे-जैसे समय बीतता गया, दोनों समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

इस दौरान हक को गोली लग गई और उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि चूंकि घटनास्थल काफी दुर्गम है और नाव के माध्यम से पहुंचना पड़ा, इसलिए पुलिस को वहां पहुंचने और स्थिति को नियंत्रित करने में कुछ समय लगा।

इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वहां पुलिस की एक टुकड़ी तैनात की गई है। सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री ने कूच बिहार जिले में एक रैली की थी, जहां उन्होंने चुनाव के दौरान सीमावर्ती गांवों में मतदाताओं को डराने-धमकाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के खिलाफ जमकर हमला बोला था।

हक की मौत के साथ, कूचबिहार के दिनहाटा में चुनाव संबंधी हिंसा के कारण दूसरी मौत हुई है। 18 जून को इलाके के एक बीजेपी उम्मीदवार के बहनोई संभू दास का शव वहां एक जूट के खेत से बरामद किया गया था। इससे एक दिन पहले कूचबिहार से बीजेपी के लोकसभा सदस्य और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर दिनहाटा में ही हमला हुआ था।

*********************************

 

देश को मिली पांच नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगातः PM मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन पर दिखाई हरी झंडी

भोपाल 27 June (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मध्यप्रदेश को दो नई वंदेभारत ट्रेनों समेत देश को पांच नई वंदेभारत ट्रेनों की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने राजधानी भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने इससे पहले ट्रेन का अवलोकन भी किया। वे कुछ समय के लिए ट्रेन के अंदर भी गए।

उन्होंने रानी कमलापति स्टेशन से ट्रेन में सवार होने वाले स्कूली बच्चों से मुलाकात की और बच्चों द्वारा वंदेभारत ट्रेन के लिए बनाई पेंटिंग्स का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री लगभग 10 मिनट तक बच्चों से बात करते और उन्हें मार्गदर्शन देते हुए भी दिखाई दिए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार ये वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर, रांची-पटना, धारवाड़-बेंगलुरु और गोवा(मडगांव)-मुंबई के बीच चलाई जाएंगी। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री वायुसेना के विशेष विमान से आज सुबह लगभग दस बजे राजधानी भोपाल के राजा भोज विमानतल पर पहुंचे। पीएम मोदी को हवाईअड्डे से विशेष हेलीकॉप्टर से बरकतुल्ला विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपेड पर पहुंचना था और वहां से उन्हें सड़क मार्ग से नजदीक ही स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन ले जाने का कार्यक्रम था। लेकिन बारिश के कारण हेलीकॉप्टर से जाने की बजाए पीएम मोदी को सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन ले जाया गया।

********************************

 

न्यूज चैनल के दफ्तर में हुई थी दो कारोबारी भाइयों की हत्या, चैनल संचालक सहित तीन दोषी करार

रांची 27 June (एजेंसी): रांची में एक न्यूज चैनल के दफ्तर में दो व्यवसायी भाइयों हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या के मामले में रांची के अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने चैनल संचालक लोकेश चौधरी सहित तीन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है, जबकि एक आरोपी को बरी कर दिया।

अदालत आगामी 30 जून को इनकी सजा के बिंदुओं पर सुनवाई करेगा। यह वारदात 6 मार्च 2019 को हुई थी। न्यूज़ चैनल रांची के सबसे पॉश इलाके अशोकनगर में फ्रेंचाइजी मॉडल के आधार पर संचालित होता था और इसका संचालक लोकेश चौधरी नामक शख्स था।

उसने रांची के लालपुर इलाके में रहने वाले अग्रवाल बंधुओं हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल से उधार में बड़ी रकम ली थी। लेनदेन के सिलसिले में उसने 6 मार्च की रात चैनल के सभी कर्मियों के जाने के बाद अग्रवाल बंधुओं को अपने दफ्तर में बुलाया था और दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अग्रवाल बंधु अपने बैग में लाखों रुपये लेकर पहुंचे थे। इस दौरान लोकेश चौधरी ने उनके रुपए हड़पने की नीयत से अपने दोस्त और बॉडीगार्ड से दफ्तर में आईबी की फर्जी रेड कराई थी।

आईबी की फर्जी टीम ने दोनों से रुपए भरे बैग छीन लिए। विरोध करने पर दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद लोकेश चौधरी रात में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के वसुंधरा अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में पहुंचा और वहां से पत्नी और बच्चों को लेकर सीधे बिहार भाग निकला था।

उसने सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर लेकर भी निकाल लिया था। बाद में लोकेश के बॉडीगार्ड सुनील सिंह ने पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया था।

उसने बताया था कि व्यवसायी हेमंत तथा महेंद्र अग्रवाल की हत्या रुपये हड़पने के लिए की गई थी। लोकेश के दोस्त एसके सिंह और धर्मेद्र तिवारी ने अग्रवाल बंधुओं पर गोली चलायी थी।

करीब एक साल बाद 9 मार्च 2020 को लोकेश ने रांची कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। लोकेश चौधरी के प्राइवेट बॉडीगार्ड सुनील सिंह उर्फ सुनील कुमार को पुलिस ने बोकारो थर्मल की डीवीसी कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। इस संबंध में अरगोड़ा थाना के प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस ने लोकेश चौधरी और अन्य आरोपियों को गुनहगार साबित करने के लिए 19 गवाह कोर्ट में प्रस्तुत किए, जबकि लोकेश चौधरी ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए एक भी गवाह प्रस्तुत नहीं किया। दोषी करार दिए गए लोगों में लोकेश के अलावा उसके दोस्त सुनील सिंह और उसका बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी शामिल हैं।

*********************************

 

विश्वनाथ नदी में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, मोबाइल लोकेशन से शव बरामद

नैनीताल 27 June (एजेंसी): उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों भाई- बहन अल्मोड़ा के बख गांव के रहने वाले थे। दोनों के शव विश्वनाथ नदी से मिले हैं। अल्मोड़ा के कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजन सोमवार रात को कोतवाली आये और आदित्य (15) और भावना (17) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।

पुलिस ने सबसे पहले दोनों की मोबाइल लोकेशन तलाशी। दोनों की लोकेशन विश्वनाथ नदी के आसपास पायी गयी। इसके साथ ही पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन बल की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी अभियान चलाया गया, तो युवक के कपड़े और मोबाइल नदी किनारे पाये गये। रात को ही विश्वनाथ नदी में सर्च अभियान चलाया गया।

कुमार ने बताया कि रात को एक बजे दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला नहीं लगता है। उन्होंने आशंका जताई की कि नदी में नहाते वक्त भाई डूबने लगा होगा और उसे बचाने के लिये बहन भी नदी में कूद गयी होगी और इसी जद्दोजेहद में दोनों डूब गये। उन्होंने बताया कि नदी किनारे सिर्फ भाई के कपड़े पाये गये। पंचायतनामा के बाद आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में गम को माहौल है।

******************************

 

संचित संजीव उर्फ किच्चा जूनियर की नई थ्रिलर फिल्म ‘जिमी’

27.06.2023  –  लहरी फिल्म्स, वीनस एंटरटेनर्स और सुप्रियाणवी पिक्चर स्टूडियो के बैनर तले जी मनोहरन, प्रिया सुदीप और केपी श्रीकांत द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित थ्रिलर फिल्म ‘जिमी’ के माध्यम से साउथ के चर्चित निर्देशक किच्चा जूनियर उर्फ संचित संजीव निश्चित रूप से एड्रेनालाईन रश को बढ़ाने जा रहे हैं। वैसे भी इस समय पुरे भारतीय सिनेमा पर साउथ सिनेमा का दबदबा बना हुआ  है, और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से कई अद्भुत फिल्में आ रही हैं।

उसी कड़ी में कड़ी में किच्चा जूनियर उर्फ संचित संजीव की ‘जिमी’ स्वैग, सौम्यता और वफादारी को दर्शाएगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें  एक्शन से भरपूर रोलरकोस्टर है, ‘जिमी’ का अनाउंसमेंट वीडियो बिल्कुल हॉलीवुड फिल्म जैसी नज़र आ रही है। यह कुछ हाई-ऑक्टेन एक्शन का वादा करता है, लेकिन इसमें स्वैग भी झलकता है।

विशेष रूप से, इस वीडियो में संगीत कुछ ऐसा है जो फिल्म के प्रभाव और आकर्षण को शानदार ढंग से जोड़ता है। नवीन मनोहरन द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में संचित संजीव उर्फ किच्चा जूनियर मुख्य भूमिका में भी हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

ममता बनर्जी ने चाय बनाई और पकौड़े तले, बोली- लोगों के बीच समय बिताना सुखद

कूचबिहार 27 June (एजेंसी): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी पंचायत चुनाव से पहले उत्तरी बंगाल के चालसा में एक स्थानीय चाय की दुकान पर चाय बनाई और पकौड़े तले। इस दौरान बनर्जी ने कहा कि बंगाल के लोगों के बीच समय बिताना सुखद है। उनके जीवन का हिस्सा बनना मेरा सबसे बड़ा खजाना है।” उन्होंने कहा कि कूच बिहार में सार्वजनिक बैठक के बाद मैंने चालसा में एक स्थानीय चाय की दुकान पर जाकर चाय बनाई और पकौड़े तलने पर हाथ आजमाया।

उन्होंने कहा कि चारों ओर लोगों के मुस्कुराते चेहरों को देखना बेहद खुशी की बात थी।” उन्होंने कहा और विनम्रतापूर्वक उनके प्यार और गर्मजोशी के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा, “सभी के बीच खुशी फैलाना हमेशा मेरा उद्देश्य रहेगा। उनकी खुशी ही मेरी जीत है।”

*************************************

 

Air India की फ्लाइट में यात्री ने सीट पर किया शौच-पेशाब, पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोचा

नई दिल्ली 27 June (एजेंसी): मुंबई-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर विमान के अंदर शौच और पेशाब कर दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आईजीआई हवाईअड्डे पर पहुंचते ही उक्त पुरुष यात्री को गिरफ्तार किया है। इस घटना से साथी यात्री और चालक दल के सदस्य स्तब्ध रह गए।

जानकारी के अनुसार 24 जून को मुंबई से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी 866 में सीट नंबर 17एफ पर बैठे यात्री राम सिंह ने विमान के अंदर पंक्ति 9वीं पंक्ति में बैठे लोगों पर शौच, पेशाब और थूक दिया। इस मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के निवासी राम सिंह को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

फ्लाइट कैप्टन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस स्थिति के बारे में तुरंत मुझे, पायलट-इन-कमांड कैप्टन वरुण संसारे को स्टाफ ने सूचित किया। कंपनी को एक तत्काल संदेश भेजा गया, जिसमें यात्री के आगमन पर सुरक्षा सहायता का अनुरोध किया गया। इस घटना से विमान में सवार कई अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट कैप्टन की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आईजीआई पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और 510 के तहत मामला दर्ज किया है।

**************************

 

कुलगाम में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया ढेर, पुलिस का जवान भी घायल

श्रीनगर 27 June (एजेंसी): दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हुवरा गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड में एक स्‍थानीय आतंकी मारा गया। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं पाई। उसके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना के जवानों ने जब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्‍त अभियान शुरू किया तो गोलीबारी शुरू हो गई।

इलाके की घेेरेबंदी के बाद सुुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। गौरतलब है कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच अनेक बार मुठभेड हो चुकी है।

***************************

 

पंजाब रोडवेज का चक्का जाम, 3000 बसों के पहिए थमे- यात्री परेशान

चंडीगढ़ 27 June (एजेंसी): सरकारी स्वामित्व वाली पंजाब रोडवेज और पनबस के संविदा कर्मचारी मंगलवार को नौकरियों को नियमित करने और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए, जिससे 3,000 से अधिक बसें सड़कों से नदारद रहीं, इससे कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करन पड़ा।

दोनों रोडवेज के सभी 27 डिपो में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों, खासकर महिलाओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। राज्य की बसों में महिलाओं की यात्रा निःशुल्क है। विरोध प्रदर्शन में पटियाला, लुधियाना, जालंधर, मोगा, अमृतसर और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर यात्री प्रभावित हुए।

कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए निजी बसों या टैक्सियों का विकल्प चुनना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराज्यीय मार्गों और राज्य के भीतर बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

*******************************

 

राष्ट्रगान के साथ हुई एजीआई तैराकी चैंपियनशिप की शुरुआत, पहले दिन जालंधर हाइट 2 का रहा दबदबा

जालंधर 27 June (एजेंसी): राष्ट्रगान के साथ जालंधर हाइट 1 स्विमिंग पूल में शुरू हुई एजीआई स्विमिंग चैंपियनशिप के पहले दिन जालंधर हाइट 2 का दबदबा रहा। श्रीमती सलविंदरजीत कौर ने बड़ी संख्या में एकत्र हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के संदेश के साथ चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और एजीआई स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह ने चैंपियनशिप की शुरुआत की घोषणा की और युवा तैराकों से उनका परिचय कराया गया। उन्होंने खेलों के विकास और प्रोत्साहन के लिए हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से हम युवाओं का ध्यान हर तरह के नशे से हटा सकते हैं।

प्रथम दिन की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

10 वर्ष से कम आयु के लड़के फ्रीस्टाइल 25 मीटर।
पहली हीट में रोहन (जालंधर हाइट 2) को पहला, सुरियांश और आरिक को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला।
दूसरी हीट में यश (जालंधर हाइट) को पहला, लोविश को दूसरा और आरव को तीसरा स्थान मिला।

10 वर्ष से कम आयु की लड़कियां फ्रीस्टाइल 25 मीटर।
पहली हीट में डिव्नूर (जालंधर हाइट) को पहला स्थान, रिव्या और अनामिका को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला।

13 वर्ष से कम आयु की लड़कियां फ्रीस्टाइल 25 मीटर।
हरलीन (जालंधर हाइट 1) को पहला, स्वस्ति को दूसरा और मीहिका को तीसरा स्थान मिला।

13 वर्ष से कम आयु के लड़के फ़्रीस्टाइल 25 मीटर।
पहली हीट में आरव (जालंधर हाइट 2) को पहला, अयान को दूसरा और हर्षित को तीसरा स्थान मिला।
दूसरी हीट में आदित्य (जालंधर हाइट 2) को पहला, अगमजोत को दूसरा और जगराव को तीसरा स्थान मिला।

बच्चों का अनुभाग

पहली हीट में सानवी, नायशा और जसजीत को क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान मिला
दूसरी हीट में मोहरीत को पहला, ए गुप्ता को दूसरा और रैना को तीसरा स्थान मिला।

बड़ी संख्या में दर्शकों ने तैराकों का जमकर उत्साहवर्धन किया।

*************************

 

महिला से हैं 14 बच्चे और प्रधानमंत्री को भी मानती है अपना बेटा

राजगढ़,26 जून (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक मां ऐसी भी है, जो प्रधानमंत्री मोदी को अपना बेटा मानती है। वे प्रधानमंत्री को 25 बीघा जमीन देना चाहती है। हालांकि इस लगभग 100 वर्षीय महिला के पहले ही 14 बेटे-बेटियां हैं। प्रधानमंत्री मोदी दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हैं लेकिन मध्य्रपदेश के राजगढ़ में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लगभग 100 साल की बुजुर्ग महिला उनको अपना बेटा मानती है और खुद के 14 बच्चे होने के बावजूद अपनी 25 बीघा जमीन पीएम मोदी के नाम करना चाहती है।

इस क्षेत्र में जमीन की कीमत पांच लाख रुपएस प्रति बीघा है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव में पहुंचे थै। इस दौरान जब कार्यकर्ता बुजुर्ग महिला से चर्चा कर रहे थे तो मांगी बाई ने मोदी जी के प्रति प्रेम जाहिर करते हुए यह बताया कि मैं 25 बीघा जमीन दान कर सकती हूँ।

प्रशासनिक स्तर पर जब खिलचीपुर तहसीलदार विकास रघुवंशी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई आवेदन जानकारी में नहीं है कि  किसी महिला ने मोदी जी को जमीन दान करने की जानकारी दी है। राजगढ़ की इस बुजुर्ग महिला का नाम मांगी बाई तंवर है। वह राजगढ़ जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर स्थित हरिपुरा जागीर गांव की रहने वाली है।

वह कहती हैं कि मोदी हमें गेंहू चावल दे रहा है। फ्री में इलाज करा रहा है, फसल खराब होने पर मुआवजा देता है। जिंदगी गुजारने के लिए विधवा पेंशन दे रहा है। हमें तीर्थ कराए, हमें रहने के लिए घर बनाकर दिए हैं। वो मेरा बेटा है, मेरा लाल है, मेरा भगवान है। मांगी बाई तंवर ने घर पर पीएम मोदी की तस्वीर लगा रखी है।

वो कहती हैं कि सुबह उठकर रोज अपने लाल मोदी का चेहरा देखती हूं, उसे आशीर्वाद देती हूं। लेकिन मन में एक बार मोदी से मिलने की इच्छा है, उसे आशीर्वाद देना चाहती हूं और मेरे पास जो 25 बीघा जमीन है, वो भी मोदी को देना चाहती हूं। बुजुर्ग मांगी बाई तंवर के 14 बेटे-बेटियां हैं लेकिन वो पीएम मोदी को ही अपना सबसे प्यारा बेटा मानती हैं।

****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version