वेब सीरीज द रेलवे मेन का गाना निंदिया जारी, आयुष्मान खुराना ने दी अपनी आवाज

01.12.2023 (एजेंसी)  –  आर माधवन ने अपनी पहली वेब सीरीज द रेलवे मेन को 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स के जरिए दर्शकों के सामने पेश किया था।इसमें केके मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से लोग के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है।

अब द रेलवे मेन का पहला गाना निंदिया रिलीज हो चुका है, जिसे आयुष्मान खुराना ने अपनी आवाज दी है।इस गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं।आयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर निंदिया गाना साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, नायक हमेशा कहानियों में और गीतों में जीने का रास्ता खोज लेते हैं।

इस गाने के लिए संचित बल्हारा और अंकित बल्हारा ने संगीत तैयार किया है।द रेलवे मेन के जरिए निर्देशक राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं।द रेलवे मेन नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स के बीच साझेदारी की पहली वेब सीरीज है।

****************************

 

 

ये रिश्ता क्या कहलाता है में शामिल होने पर समृद्धि शुक्ला ने कहा- सभी सितारे एक साथ आ गए हैं

01.12.2023 (एजेंसी)  –  ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला अभीरा के किरदार में नजर आएंगी। इस रोल को पाने की खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे सभी सितारे एक साथ आ गए हैं। यह एक परफेक्ट शो और एक परफेक्ट प्रोडक्शन हाउस है।

शो का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए, समृद्धि ने कहा, मैं बहुत खुश हूं और मुझे लगता है कि कोई भी होगा। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में सपने देखे जाते हैं, एक परफेक्ट चैनल, एक परफेक्ट प्रोडक्शन हाउस, एक परफेक्ट शो, सब कुछ ऐसा है जैसे सभी सितारे एक साथ आ गए हैं और यह सबसे अच्छी चीज, सबसे अच्छा मौका और सबसे अच्छा ग्राउंड है जिसे कोई भी मांग सकता है।

यह शो 15 साल से चल रहा है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।यह बेहद कम देखने को मिलता है और खासकर, आज के समय में, अधिकांश शो ऐसा नहीं करते हैं, वे मुश्किल से 100 एपिसोड पूरे करते हैं।

हमारे पास ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसा शो है जिसने 4000 से ज्यादा एपिसोड पूरे किए, यह एक बड़ी बात है।अपनी भूमिका के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा, अभीरा उन सभी चीज़ों से बहुत अलग है जो मैंने पहले की हैं। इसके लिए बहुत अधिक सहजता, ऊर्जा की आवश्यकता होती है और वह वाइब्रेंट है, एनर्जी से भरपूर है और बहुत इमोशनल है।

वह कुछ भी कह देती है, जिसका एहसास उसे बाद में होता है। वह पहले बोलती है और बाद में सोचती है, वह उस तरह की इंसान है। वह ऐसी इंसान है जो हमेशा सही के लिए खड़ी रहती है, चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, चाहे उनके सामने कोई भी हो, वह कभी भी इससे शर्माती नहीं है। वह जिस चीज में विश्वास करती है उस पर कायम रहती है।

**************************

 

 

काले रंग की ड्रेस में भोजपुरी हीरोइन नेहा मलिक ने गिराई बिजलियां, लुक पर फैंस फिदा

01.12.2023 (एजेंसी)  –  जब-जब भोजपुरी हसीनाओं का नाम लिया जाता है तो उसमें एक्ट्रेस नेहा मलिक का नाम जरूर आता है. नेहा मलिक अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपनी कातिलाना अदाओं के लिए इंटरनेट पर बवाल मचाए रहती हैं. जैसे ही वह अपनी कोई भी फोटो या वीडियो शेयर करती हैं, वैसे ही इंटरनेट का पर हाई हो जाता है. नेहा मलिक के चाहने वाले उनकी तस्वीरें देखने के लिए बेताब बैठे रहते हैं.

हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं और रातों की नींद उड़ गई हैं. नेहा मलिक की ये तस्वीरें इतनी ज्यादा अट्रैक्टिव हैं कि उन पर मिनट में ही लाइक्स और कमेंट की बहार आ गई है. नेहा मलिक के इस लेटेस्ट लुक को देखकर के लोग उन पर फिदा हुए जा रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि ऐसा लग रहा है कि आसमान से अप्सरा उतर कर आ गई है.

नेहा मलिक की लेटेस्ट तस्वीरें इतनी ज्यादा खूबसूरत हैं कि उन्हें देखकर लोगों के दिलों पर सांप लोटे जा रहे हैं. नेहा मलिक ने अपनी कातिलाना तस्वीरों को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें उनका ऑल ब्लैक लुक लोगों के दिलों को धड़का रहा है. उनकी ये फोटोस बहुत ही ज्यादा प्यारी लग रही हैं.

शेयर की गई तस्वीरों में नेहा मलिक ने एक से बढ़कर एक दिल धड़कने वाले पोज दिए हैं, वहीं, हाई हील्स में तो उनका स्टाइल और भी ज्यादा ग्लैमरस लग रहा है. बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब नेहा मलिक ने अपनी तस्वीरों से बवाल मचाया है. इससे पहले भी वह अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस और सिजलिंग अदाओं से लोगों के दिलों में छुरियां चलाती रहती हैं.

नेहा मलिक के लिए उनके चाहने वालों की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि लोग उनके सोशल अकाउंट्स पर नजरें गड़ाए बैठे रहते हैं. जैसे ही वह कोई पोस्ट करती हैं, वैसे ही लोग उन पर कमेंट्स और लाइक करना शुरू कर देते हैं. नेहा मलिक ने इन तस्वीरों में ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस कर रखी है और काले रंग का चश्मा लगा रखा है.

लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने काले रंग की हील्स पहन रखी हैं. इससे वह काफी ज्यादा सिजलिंग नजर आ रही हैं. बता दें कि कई लोग तो नेहा मलिक को भोजपुरी सिनेमा की उर्फी जावेद भी कहते हैं.

************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपको फॉलो करेंगे। आज आप शाम तक किसी विशेष काम को पूरा करने में समय देंगे, काम का रिजल्ट भी आपके मन मुताबिक होगा। आज आपको किसी पुराने निवेश से काफी लाभ होगा। लवमेट्स की आज फ़ोन पर देर तक बात होगी। अगर आप अपने बच्चें के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे है, तो आज आपको कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 1

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपका विश्वास बढ़ेगा आप किसी दूसरे की बातों पर ध्यान न देकर खुद पर विश्वास करेंगे। आज आप कोई कर्ज उतारने में सफ़ल होंगे, आपकी मानसिक उलझन कम होगी। इस राशि की जो महिलाएं कोई जॉब करना चाहती हैं उनके लिए घरवालों से सलाह-मशवरा करने का बढिय़ा दिन हैं। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, नए क्लाइंट के साथ मीटिंग होगी। आज दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, आपका मन धार्मिक कार्यों में भी लगेगा।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप माता की कोई इच्छा पूरी करेंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपके ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज कोई करीबी व्यक्ति आपसे आर्थिक मदद मांगेगा आप उसकी हर-संभव मदद करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग आज अपना संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों का बिजनेस बढ़ेगा, अधिक धन लाभ होने के योग बन रहे है। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोग, आज अपने परिवार वालों से मिलने का समय निकालेंगे।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी सामाजिक गतिविधि में रूचि रहेगी। आज आप किसी काम में बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेंगे, आपको काफी फ़ायदा होगा। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी मित्र की हेल्प करके आप खुद को बेहतर फील करेंगे। किसी समारोह का आयोजन होगा, जिसमे आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अपने डेलीरूटीन में ताज़े फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज पिता जी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौपेंगे जिसे बखूबी पूरा करने पर आपको शाबाशी मिलेगी, साथ ही पिता जी आपसे कुछ मन की बाते भी शेयर करेंगे। आज आप किसी काम को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की वजह से आज आपके घर पर एक छोटी से पार्टी का आयोजन होगा, जिससे घर में हर्ष का माहौल बनेगा लेकिन साथ ही व्यस्तता भी बनी रहेगी। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपको बहुत खुशी होगी।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप कोई बिजनेस साझेदारी में शुरू करने का मन बनायेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आज आपको पछतावा होगा आप उस गलती को सुधारने का पूरा प्रयास करेंगे। माइग्रेन की समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे आपको जल्द ही आराम मिलेगा। संतान की तरफ से आप निश्चिन्त रहेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को लाभ के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- काला

* शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पैसा खर्च होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। बेहतर होगा सोच समझकर ही पैसे खर्च करें। किसी से चल रही अनबन को आज आप बातचीत करके दूर करने की कोशिश करेंगे, आपकी यह कोशिश रंग लाएगी। बिजनेस को दूर-दराज़ तक फ़ैलाने के लिए आज आप अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे, इससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में आ रही समस्यायें दूर होंगी। परिवार के साथ किसी मंदिर जायेंगे जिससे परिवार में खुशियाँ देखने को मिलेगी। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आप नयी-नयी चीजें सिखने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करेंगे। किसी मेहमान के घर पर आने से बच्चो में उत्साह दिखेगा। अपने बेटे के अच्छे करियर के लिए आपको अपना निवास स्थान बदलना पड़ सकता है। नए स्थान पर आपका बिजनेस ग्रो करेगा और आपके बेटे की करियर में उन्नति होगी। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है । लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज बात करके दूर करेंगे।

* शुभ रंग- मैरून

* शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको एक से अधिक स्त्रोत से धन लाभ होगा, जिससे आपकी खुशियाँ दोगुनी हो जाएंगी। आज जीवनसाथी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करने से आपके रिश्ते में मिठास आएगी। आप आपका मन किसी खाने के किसी नयी डिश को बनाने को करेगा और ऑनलाइन उस डिश की रेसेपी सीखेंगी। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को देखकर आपके विरोधी भी आश्चर्य होंगे। सब लोग आपके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों की तारीफ़ करेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने के लिए आप नई से नई तकनीकी का उपयोग करेंगे।

* शुभ रंग- बैगनी

* शुभ अंक- 1

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर गुस्सा होने से बचेंगे तो आपका काम अच्छे से पूरा हो जायेगा। आज ऑफिस में किसी काम को पूरा करने में आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज समाज में आपका दायरा बढ़ेगा, आपकी नयी प्रतिभा लोगों के सामने आएगी, लोग आपका सम्मान करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज नया घर लेने का मन बनायेंगे।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 2

कुम्भ राशि:

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके बेटे को करियर से सम्बंधित कोई अच्छी सूचना मिलेगी आपके घर में रौनक बढ़ जाएगी। आपको गर्व महसूस होगा। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होगा, जिसको लेकर घर के सभी सदस्य उत्साहित होंगे। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव से किसी रुके हुए कार्य को पूरा कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा के प्रयोग से लोग आपके कायल हो जायेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग आज कैंसिल हो सकती है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- पीच

* शुभ अंक- 4

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपका बहुत दिनों से रुका धन वापस मिलने से आर्थिक समस्यायें दूर होंगी। आज आपके ससुराल से कोई व्यक्ति आपसे मिलने घर आ सकता है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई में कुछ बदलाव करेंगे ये बदलाव आपकी सफलता का मार्ग खोलेगा। घर की जिम्मेदारी आज आपके कन्धों पर होगी जिसे आप ख़ुशी-ख़ुशी पूरा करेंगे। आज आप किसी इम्पोर्टेन्ट काम में बहुत हद तक सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्य से आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 9

************************************

 

ब्रूस ली की 83वीं जयंती के अवसर पर आयोजित 15वें नेशनल ‘चीता जेकेडी चैम्पियनशिप’ सम्पन्न

01.12.2023  –  मुम्बई के लोखंडवाला में स्थित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में मार्शल आर्ट किंग ब्रूस ली की 83वीं जयंती के अवसर पर 27 नवम्बर को आयोजित 15वें नेशनल ‘चीता जेकेडी चैम्पियनशिप’ डॉ. हरीश भुजंगा शेट्टी (गवर्निंग काउंसिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय भारत सरकार) मार्शल आर्ट गुरु चीता यज्ञेश शेट्टी, राकेश अन्ना शेट्टी, अशोक बेनीवाल और कमांडो’ वेब सीरीज के हीरो प्रेम परीजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर शगुन वाघ ने किया। जहाँ श्री विट्ठल शेट्टी फाउंडेशन ट्रॉफी, टॉप 3 विजेताओं को प्रदान की गई। विदित हो कि श्री विट्ठल शेट्टी फाउंडेशन के सहयोगी पार्टनर राकेश अन्ना शेट्टी, कार्तिक किडर के सपोर्ट से वंचित बच्चों को शिक्षित करने में मदद कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ‘नो टू ड्रग’ पर जागरूकता अभियान की भी घोषणा की गई। इस मौके पर वंचित और जरूरतमंद बच्चों को मार्शल किट्स भी दिए गए, यह उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशियां खिल उठीं।

नशे के खिलाफ कार्यक्रम में बच्चों के साथ सभी ने शपथ ली और ड्रग्स को न कहने का सन्देश लोगों को दिया और युवाओं को स्वस्थ रहने, फिट रहने, मार्शल आर्ट को सीखने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई और इस प्रोग्राम के द्वारा सही मायनों में मार्शल आर्ट किंग ब्रूस ली को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके लिए सभी ने चीता यज्ञेश शेट्टी के प्रयासों और उनकी पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की।

यहाँ उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के जाने-माने मार्शल आर्ट गुरु और दशक के सर्वश्रेष्ठ फिल्म एक्शन कोरियोग्राफर डॉ. चीता यज्ञेश शेट्टी को ‘ग्लोबल मार्शल आर्ट यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा मार्शल आर्ट प्योर साइंस में डॉक्टरेट ऑफ फिलैंथ्रोपी (पीएचडी)’ की डिग्री से भी सम्मानित किया गया है। चीता यज्ञेश शेट्टी अब तक 200 से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स और करीब 10 लाख 50 हजार महिलाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुके हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

09 दिसंबर को होगा चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सोनीपत, 30 Nov, (एजेंसी)। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण(डीएलएसए) के सचिव अशोक मान ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रमोद गोयल के नेतृत्व में 09 दिसंबर को वर्ष 2023 की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिला स्तर के अलावा गोहाना, गनौर, खरखौदा न्यायिक परिसर में आपसी सहमति से कसों का निपटारा किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने बताया कि दूसरी राष्ट्र्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित फौजदारी समाधेय, चेक बाउंस केस (धारा 138 एक्ट के मामले), बिजली और पानी के बिल मामले, अन्य दीवानी मामले, ट्रैफिक चालान, मोटर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त मामलों समेत अन्य विभिन्न लंबित वर्गों के मामलों का निपटारा किया जायेगा।

जिला एडीआर सेंटर (वैकल्पिक समाधान केंद्र) स्थित स्थायी लोक अदालत के माध्यम से प्री-लिटिगेशन स्टेज पर विभिन्न बैंकों के बैंक लोन केसों, बिजली, पानी बिल, शिक्षा, इत्यादि जन उपयोगी सुविधाओं से सम्बंधित मामलों का निस्तारण किया जायेगा।

*****************************

 

उसे महिलाओं की अश्लील तस्वीरें रखने में आता था मजा, प्रेमिका ने मोबाइल पकड़ा तो खुला राज

बेंगलुरु 30 Nov, (एजेंसी)- महिलाओं की 13,000 अश्लील तस्वीरें रखने और उन्हें अपनी महिला सहकर्मियों के चेहरे के साथ फोटोशॉप करने के आरोप में बेंगलुरु से 25 वर्षीय बीपीओ कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसने कबूल किया है कि उसे ऐसा करने में मजा आता था।

आरोपी बीपीओ कर्मचारी की पहचान आदित्य संतोष के रुप में हुई है। उसे बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्तमान कंपनी में पिछले पांच महीने से ग्राहक सेवा एजेंट के रूप में काम कर रहा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की हैं।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ब्लैकमेलिंग का भी काम करता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसके साथ प्रेम संबंध रखने वाली उसकी 22 वर्षीय प्रेमिका ने उसका फोन चेक किया। महिला आरोपी द्वारा अपने मोबाइल में कैद किए गए निजी पलों को डिलीट कर रही थी। डिलीट करते समय उसे महिलाओं की हजारों तस्वीरें मिलीं।

आरोपी ने अपनी महिला सहकर्मियों की कई तस्वीरों से भी छेड़छाड़ की थी। महिला ने इस मामले को उस कंपनी के संज्ञान में लाया जहां आरोपी काम करता था और साइबर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई। कंपनी ने दावा किया था कि उन्हें नहीं पता कि उसने तस्वीरें क्यों संग्रहित की थीं और इस घटना से महिला कर्मचारी सदमे में थीं।

कंपनी ने इस संबंध में 23 नवंबर को शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67 (ए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। कंपनी ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने अपने कृत्य के लिए कंपनी के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया था। आरोपी को बेंगलुरु स्थित कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया गया।

******************************

 

मेरी लिए सबसे बड़ी जाति गरीब, युवा, महिलाएं और किसानः पीएम मोदी

नई दिल्ली 30 Nov, (एजेंसी)-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जाति जनगणना की मांग कर रहे कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे बड़ी जाति गरीब, युवा, महिलाएं और किसान हैं और इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत के दौरान उन्हें संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत का संकल्प- 4 अमृत स्तंभों पर टिका है। ये अमृत स्तंभ हैं – हमारी नारी शक्ति, हमारी युवा शक्ति, हमारे किसान और हमारे गरीब परिवार। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- गरीब। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- युवा। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- महिलाएं। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- किसान। इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा। जब तक इन चारों जातियों को मैं सभी समस्याओं से, सभी मुश्किलों से उबार नहीं देता हूं तब तक मैं चैन से बैठने वाला नहीं हूं। बस आप मुझे आशीर्वाद दीजिए। जब ये चारों जाति सशक्त होगी तो निश्चित तौर पर देश की सभी जातियां सशक्त होगी।”

प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के लोगों ने वह दौर भी देखा है, जब पहले की सरकारें खुद को जन​ता का माई बाप समझती थी। इस कारण आजादी के अनेक दशकों बाद तक देश की बहुत बड़ी आबादी मूल सुविधाओं से वंचित रही। लोग सरकार से पूरी तरह हताश और निराश हो गए थे। उस समय सरकारें भी सिर्फ चुनाव और वोट बैंक पर ही ध्यान रखती थी। निराशा की स्थिति को उनकी सरकार ने बदला है। आज देश में जो सरकार है, वह जनता-जनार्दन को ईश्वर का रूप मानने वाली सरकार है। वह सत्ता भाव से नहीं, सेवा भाव से काम करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि वे जो ये संकल्प यात्रा लेकर निकले हैं, इसके पीछे उनका मकसद यही है कि जिनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, उनके अनुभव जानना और जिनको नहीं मिला उन्हें 5 साल में उन योजनाओं का लाभ देना है। इसलिए देश के हर गांव में ‘मोदी के विकास की गारंटी’ की गाड़ी पहुंचने वाली है।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विकसित भारत संकल्प यात्रा के 15 दिन पूरे हो रहे हैं। हमने इस गाड़ी का नाम रखा था ‘विकास रथ’, लेकिन इन 15 दिनों में लोगों ने इसका नाम बदल कर ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ रख दिया है। उन्हें ये जानकर अच्छा लगा कि आपको मोदी पर इतना विश्वास है और वह विश्वास दिलाते हैं कि लोगों को दी हुई सभी गारंटियों को वह पूरा करेंगे।”
उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग ‘विकसित भारत रथों’ का स्वागत कर रहे हैं, रथ के साथ चल रहे हैं।

जिस तरह युवा और समाज के हर वर्ग के लोग विकसित भारत यात्रा से जुड़ रहे हैं। अब तक 12 हजार से ज्यादा पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली यह गाड़ी पहुंच चुकी है और 30 लाख के लगभग लोग इसका फायदा उठा चुके हैं। सभी लोग अपने गांव की कहानी सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन कहानियों को नमो एप पर जरूर अपलोड करने का भी आग्रह किया क्योंकि वह नमो एप पर इन गतिविधियों को प्रतिदिन देखते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब काम पूरा होने की गारंटी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प ले चुकी है और विकसित भारत का संकल्प सिर्फ मोदी या किसी सरकार का नहीं है बल्कि यह सबको साथ लेकर सबके सपनों को साकार करने का संकल्प है।

प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई तो इस योजना को लेकर बहुत से लोगों ने संदेह जताए थे। रमन अम्मा जैसी महिलाओं ने साबित कर दिया कि ड्रोन कृषि में तकनीक के दायरे से आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण का भी एक प्रतीक बनकर उभरेगा। यह केन्द्र महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन प्रदान करेगा ताकि वे इस तकनीक का उपयोग आजीविका सहायता के लिए कर सकें।

अगले तीन वर्षों के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों को 15,000 ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे। महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उपयोग करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। गुरुवार को झारखंड के देवघर स्थित एम्स में 10,000वें जन औषधि केंद्र को भी समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अच्छी दवाई और सस्ती दवाई ये बहुत बड़ी सेवा है। जितने लोग उन्हें सुन रहे हैं, उनसे उनका आग्रह ​है कि जनऔषधि केंद्र के बारे में लोगों को बताइए। दवाइयों पर जो खर्च पहले 12-13 हजार का होता था, वह जनऔषधि केंद्र की वजह से सिर्फ 2-3 हजार हो रहा है यानी 10 हजार रुपये लोगों की जेब में बच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

**********************

 

यह सरकार की पालिसी नहीं है…खालिस्तानी पन्नू की हत्या की साजिश में भारत का अमेरिका को जवाब

नई दिल्‍ली 30 Nov, (एजेंसी): खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिका में जो चार्जशीट तैयार की गई वो सामने आ गई है। इस चार्जशीट में अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा भारतीय नागरिक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि अमेरिका में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश में भारतीय अधिकारी का संबंध ‘चिंता का विषय’ है, साथ ही कहा कि नई दिल्ली ने आरोपों की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। अरिंदम बागची ने अमेरिका के आरोपों पर कहा, “जहां तक ​​एक व्यक्ति के खिलाफ अमेरिकी अदालत में दायर मामले का संबंध है, उसे कथित तौर पर एक भारतीय अधिकारी से जोड़ा गया है, यह चिंता का विषय है, हमने कहा है कि यह सरकारी नीति के भी विपरीत है।”

अमेरिका ने पिछले हफ्ते खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को लेकर एक इनपुट दिया था। इनपुट था कि भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने पन्नू को जान से मारने की साजिश रची थी। अब इसी इनपुट पर भारत सरकार ने पन्नू मामले में जांच का ऐलान कर दिया है।

अरिंदम बागची ने गुरुवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ‘जैसा कि हमने पहले कहा है, द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर अमेरिका के साथ चर्चा के दौरान, अमेरिकी पक्ष ने संगठित अपराधियों और आतंकवादियों के बीच सांठगांठ से संबंधित कुछ इनपुट साझा किए, हम ऐसे इनपुट को बहुत गंभीरता से और उच्च स्तर पर लेते हैं। मामले के सभी पहलुओं पर गौर करने के लिए स्तरीय जांच समिति की स्थापना की गई है।

***************************

 

कुछ लोग विकास के एजेंडे को पीछे धकेलना चाहते हैं: योगी

लखनऊ 30 Nov, (एजेंसी)-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी खास राजनीतिक दल का नाम लिये बगैर कहा कि कुछ लोग परिवारवाद, जातिवाद, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटने का कुत्सित प्रयास कर विकास के एजेंडे को पीछे धकेलना चाहते हैं।

योगी ने भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुये गुरुवार को कहा कि कुछ लोग देश का विकास नहीं चाहते हैं। वह परिवारवाद, जातिवाद, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटने का कुत्सित प्रयास कर विकास के एजेंडे को पीछे धकेलना चाहते हैं। इससे हम सभी को बाहर आना होगा तभी गरीब के चेहरे पर उसके सपनों की खुशहाली लाई जा सकेगी।

उन्होने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े नौ वर्षों में अपने महत्वपूर्ण निर्णयों, दूरदर्शी सोच एवं योजनाओं से देश भर में जो माहौल बनाया है, वह किसी भारतीय से छिपा नहीं है। इस संकल्प में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं काफी सहायक बनी हैं, जिसका भव्य रूप आज हम सभी को देखने को मिल रहा है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आने वाले कुछ वर्षों में विकसित भारत की संकल्पना को स्थापित करेगी। इसमें हम सब का भी योगदान जरूरी है। इसी उद्​देश्य से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था। उसके बाद कई सरकारें बनीं। इन्होंने काम भी किया होगा और देश का पैसा भी खर्च किया होगा, लेकिन दुनिया में वर्ष 2014 से पहले भारत की छवि एवं यहां के लोगों के बारे में क्या धारणा थी, लेकिन दुनिया में आज क्या छवि है, यह हम सब देख रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दर्शाता है।

वर्ष 2014 से पहले देश में चेहरा देखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। उसमें भी जमकर बंदरबांट का खेल होता था। उनके एजेंडे में गरीब, सामान्य नागरिक, महिलाएं और नौजवान शामिल नहीं होते थे। आज देश में गरीबों और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, गरीबों के घर में निशुल्क शौचालय, जनधन अकाउंट योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम सम्मान निधि और पीएम स्वनिधि जैसी तमाम लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होने कहा कि यह योजनाएं पहले क्यों नहीं चलायी गई, जबकि देश भी वही है और सरकार के आय के स्त्रोत भी वही हैं। सरकार आपके बारे में सोच रही है तो आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण के संकल्प को पूरा करने में अपना भरपूर सहयोग दें। केंद्र और राज्य सरकार हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

इसी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण मिशन से जुड़ी सभी योजनाओं की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई, जिसका लाभ 60 हजार महिलाएं सीधे-सीधे रोजगार के जरिये उठा रही हैं। वहीं बैंकिंग सुविधा का लाभ ग्रामीणों को देने के लिए बीसी सखी बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, विधायक योगेश शुक्ला, डॉ. नीरज बोरा आदि उपस्थित रहे।

*****************************

 

सरकार ने संसद सत्र से पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली 30 Nov, (एजेंसी)-सरकार ने संसद सत्र के सुचारू संचालन के बारे में बातचीत के लिए शनिवार को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्रालय ने गुरूवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी संसद का शीतकालीन सत्र शुरु होने से पहले संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

मंत्रालय ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक 2 दिसंबर को संसद पुस्तकालय भवन में होगी। शीतकालीन सत्र 4 दिसम्बर को शुरू होगा और सरकारी कामकाज की उपलब्धता के अनुसार यह 22 दिसंबर तक चलेगा। सत्र की 19 दिनों की अवधि में कुल 15 बैठकें होंगी। इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक संसद में पेश करेगी।

**********************

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट-40 किमी. की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चंडीगढ़ 30 Nov, (एजेंसी) : देश के कई राज्यों में मौसम ने एकदम से करवट ले ली है। इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में गुरुवार को बारिश के साथ-साथ ओले पड़ने की संभावनाएं जताई है। इसके लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच सुबह से पंजाब के कुछ जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के कहना है कि यह सिलसिला 2 दिन तक जारी रहेगा। बारिश के चलते हीट लॉक के कारण दिन के अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में आज गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग की तरफ से जारी येलो अलर्ट के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक पंजाब के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इन जिलों में मौसम विभाग ने सचेत रहने की हिदायत दी है। इतना ही नहीं, यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आने वाले दिनों में अब पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड व ठिठुरन बढ़ेगी।

इस बारिश के बाद अब मौसम साफ होने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद दिन के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे रातें ठंडी होने लगेंगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी, जो अभी सामान्यता 10 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।

*************************

 

जब आप जैसे प्रधानमंत्री हैं तो क्या चिंता, टनल से सुरक्षित बाहर निकले श्रमिकों ने PM से कही दिल की बात

नई दिल्ली 30 Nov, (एजेंसी)- उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में 17-18 दिन तक चली त्रासदी में भी धैर्य और जज्बे की अद्भुत मिसाल पेश करने वाले 41 श्रमिकों का यह भरोसा कभी नहीं कम हुआ कि वे सुरक्षित बाहर नहीं निकल सकेंगे। इन श्रमिकों में उत्तराखंड के गब्बर सिंह नेगी भी थे, जो दुस्वप्न के इस दौर में मुसीबत में फंसे अपने साथियों का नेतृत्व भी करते रहे।

जब इन श्रमिकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की तो नेगी ने उनसे कहा कि जब आप जैसे हमारे प्रधानमंत्री हैं, जो दूसरे देशों से मुसीबत में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस ले आए तो हम तो अपने ही देश में थे। हमारे लिए चिंता की कोई बात ही नहीं थी। सुरंग में फंसे रहे 41 श्रमिकों के लिए वे क्षण भी यादगार बन गए जब उन्होंने अपनी आपबीती प्रधानमंत्री को सुनाई।

श्रमिकों ने बताया कि किस तरह सुरंग के भीतर सुबह की सैर और योग ने उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक मजबूती भी दी। सभी श्रमिकों ने अभूतपूर्व और अनवरत मदद-चिंता के लिए केंद्र और उत्तराखंड सरकार, खासकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने फंसे श्रमिकों की हर पल फिक्र की।

खुद पीएम ने वीके सिंह का नाम लेते हुए कहा कि वह न केवल लगभग लगातार वहां रहे, बल्कि अपनी सैन्य पृष्ठभूमि के कारण कठिन स्थितियों से जूझने और स्थिति संभालने का बेहतरीन जज्बा भी दिखाया। पीएम ने भी धामी की खास तौर पर तारीफ की। कठिन समय बीतने के बाद तनावमुक्त नजर आ रहे पीएम ने बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा,

मैं आप सभी को सुरक्षित बाहर आने पर बधाई देता हूं। यह बदरीनाथ बाबा और केदारनाथ भगवान की कृपा है कि आप इतने दिनों तक खतरे में रहने के बाद सभी सुरक्षित निकल सके। मैं अपनी खुशी बयान नहीं कर सकता। अगर कुछ खराब हो जाता तो हम इसे कैसे सहन कर पाते। 17 दिन कम नहीं होते। आप सभी ने अद्भुत साहस दिखाया है और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया है।

पीएम ने कहा कि वह लगातार बचाव अभियान पर नजर रख रहे थे। सीएम धामी ने उन्हें पल-पल की जानकारी दी। पीएमओ के अफसर भी वहां थे, लेकिन केवल खबर पाने से चिंता कम नहीं हो जाती। बिहार के श्रमिक सबा अहमद ने पीएम को बताया, हम सब अंदर भाइयों की तरह रहे। हम सुरंग के भीतर टहलने के लिए जाते, क्योंकि हमारे पास कोई और काम नहीं था। हमने योग का भी सहारा लिया।

*****************************

 

1200 बैंक अकाउंट्स किराये पर लेकर करोड़ों रुपये का किया Fraud, ठगी का तरीका जानकर हर कोई हैरान

कानपुर 30 Nov, (एजेंसी): साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आरोपी नए-नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में कानपुर में एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है, जो बैंक एकाउंट्स को किराए पर लेकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। इस गैंग ने अब तक करोड़ों रुपये का फ्रॉड किया है।

फ्रॉड करने वाले लोगों के सेविंग बैंक अकाउंट को किराए पर लेते थे। फिर वह फ्रॉड की रकम इन एकाउंट्स में ट्रांसफर करते थे। इसके बाद फ्रॉड करने वाले जिनके अकाउंट में पैसे भेजते थे, रकम का कुछ हिस्सा उन्हें भी दे देते थे।

दरअसल, इस मामले में एक शिकायत बेंगलुरु में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने थाना कोहना क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए किराए पर बैंक एकाउंट्स को लेकर फ्रॉड की रकम उसमें ट्रांसफर करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है।

पुलिस को एक सूचना मिली थी कि 17 नवंबर 2023 को हालसी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में एक चालू अकाउंट में एक करोड़ 20 लाख रुपए आए। इन एक करोड़ 20 लाख रुपए में से एक करोड़ 11 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर भी कर दिए गए हैं।

सूचना के आधार पर थाना कोहना की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की और शुभम तिवारी और शिवम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं।

अब तक की जांच में पता चला है कि तकरीबन 1200 लोगों के बचत खाते को किराए पर लेकर उनमें फ्रॉड की रकम ट्रांसफर करने का काम इन लोगों ने किया था।

****************************

 

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले दो दिसंबर को सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली 30 Nov, (एजेंसी): संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र ने 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केंद्र सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने यह जानकारी दी। चार दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के आगामी शीतकालीन सत्र को मौजूदा लोकसभा का आखिरी सत्र बताते हुए जोशी ने सभी विपक्षी दलों से सहयोग करने और सदन में चर्चा में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि फिलहाल केंद्र सरकार ने मौजूदा शीतकालीन सत्र के लिए 24 विधेयक तय किए हैं, आने वाले एक-दो दिनों में इसकी सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और सरकार सर्वदलीय बैठक में सभी विपक्षी दलों को इसके बारे में सूचित करेगी। सरकार शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में सात नए विधेयक पेश कर सकती है, इसमें तेलंगाना में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देना शामिल है।

सरकार ने भारतीय न्याय संहिता विधेयक – 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक – 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 पेश किया है, जो आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के साथ-साथ चुनाव आयोग के प्रमुख की नियुक्ति के बिल समेत 18 बिल सत्र के लिए सूचीबद्ध हो गए हैं। संसद का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर को समाप्त होगा। संसद सत्र के 19 दिनों के दौरान 15 बैठकें होंगी। पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के अगले दिन से संसद का यह शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है और ऐसे में चुनाव नतीजों का असर संसद सत्र की कार्यवाही पर पड़ना तय है।

पांच राज्यों – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है और संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। अगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द करने की एथिक्स कमेटी की सिफारिश मान लेते हैं, तो संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान उनकी सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव भी लोकसभा में रखा जा सकता है।

****************************

 

बंगाल नौकरी घोटाला मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी

कोलकाता 30 Nov, (एजेंसी): केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को स्कूल और नगर पालिकाओं में नौकरी के लिए नकद मामलों में अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता, उत्तरी 24 परगना के साल्ट लेक, कूच बिहार और मुर्शिदाबाद में तलाशी अभियान चल रहा है। जांच एजेंसी की सुरक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सशस्त्र जवान कर रहे हैं। स्कूल में नौकरी मामले को लेकर शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके पटुली में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता के आवास पर गुरुवार सुबह छापेमारी शुरू हुई।

दासगुप्ता को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी का बेहद करीबी माना जाता है, जो वर्तमान में उसी मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच, सीबीआई की एक और टीम साल्ट लेक स्थित बिधाननगर नगर निगम (बीएमसी) में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद देबराज चक्रवर्ती के आवास पर पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक, चक्रवर्ती के आवास पर छापेमारी नगर पालिकाओं की नौकरी के मामले में हुई है। चक्रवर्ती बीएमसी के सदस्य (मेयर-इन-काउंसिल) भी हैं। लोकप्रिय भक्ति गायक और राजारहाट-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक अदिति मुंशी के पति चक्रवर्ती को पिछले साल अक्टूबर में पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई अधिकारियों ने बुलाया था।

************************

 

केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, 24 घंटे बाद 7 कर्मचारियों के कंकाल मिले-कंपनी को नोटिस जारी

सूरत 30 Nov, (एजेंसी): गुजरात के सूरत शहर में एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शव वीरवार सुबह बरामद कर लिए गए हैं। सूरत के डीसी आयुष ओक ने कहा कि एथर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के केमिकल प्लांट में मृत पाए गए सात लोगों में से एक कंपनी का कर्मचारी था, जबकि छह अन्य कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कंपनी में करीब 150 कर्मचारी काम कर रहे थे। हादसे में करीब 25 कर्मचारी घायल हुए थे और 7 कर्मचारी लापता थे। कंपनी ने 7 कर्मचारियों के लापता होने की बात छुपाई थी। इन सभी लोगों के कंकाल वीरवार सुबह बरामद हुए है। घायल मजदूरों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

वहीं, केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद कलेक्टर कार्यालय भी हरकत में आ गया है। फिलहाल कंपनी में अग्नि सुरक्षा सहित सभी पहलुओं को गहन जांच की जा रही है। वहीं, पता चला है कि श्रमिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कंपनी को क्लोजर नोटिस जारी किया है।

***********************

 

अक्षय कुमार द्वारा प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय कूडो मिक्स्ड मार्शल आर्ट टूर्नामेंट सम्पन्न

30.11.2023  –  बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार द्वारा सुरत (गुजरात) में 26 से लेकर  29 नवंबर तक प्रायोजित चार दिवसीय 15 वां अंतर्राष्ट्रीय कूडो मिक्स्ड मार्शल आर्ट टूर्नामेंट सम्पन्न होगया।अक्षय कुमार का यह 15वां अंतर्राष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट एक विशेष स्पोर्ट्स टुर्नाम्नेट के  रूप में उभर कर सामने आया , जो पिछले 15 वर्षों से एथलीटों की फ्री मेजबानी कर रहे हैं ।

इस टूर्नामेंट में   खाना, ट्रेनिंग और भागीदारी की सुविधा मुफ्त में मुहैय्या कराइ जाती  हैं, जो यह दर्शाता है कि अक्षय कुमार कुड़ो के प्रति कितने सीरियस हैं और वे हर हल में इसे बढ़ावा देना चाहते हैं। इन सालों में, कुडो ने भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय से मान्यता हासिल की है, कुडो टूर्नामेंट के प्रतिभागियों ने स्केल 3 सरकारी नौकरियों में 3% खेल कोटा आरक्षण के लिए पात्रता अर्जित की है। खास बात तो यह है कि  इस इवेंट को अक्षय कुमार ने लीड किया और  साथ ही यह भी  दर्शाया  कि ये इवेंट सिर्फ कूडो अथलेट्स  की क्षमता को ही नहीं दर्शाता है, बल्कि अक्षय द्वारा उन्हें  सशक्त बनाने की  प्रतिबद्धता पर भी जोर देता है।

खासकर उन प्रिविलेज  लोगों को पर जिन्होंने मार्शल आर्ट में उत्कृष्टता हासिल करने की इच्छा जताई है। अक्षय कुमार ने इस इवेंट में हिस्सा लिया और प्रतिभागियों से मुलाकात की और कुडो और मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) के प्रति अपने जुनून को साझा किया। इस मौके पर गुजरात के गृह मंत्री और खेल राज्य मंत्री श्री हर्ष सांघवी की मौजदूगी भी देखी गई, जिन्होंने क्षेत्र में मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए अक्षय कुमार के समर्पण की सराहना की।

इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी नजर आईं और उन्होंने एमएमए के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं अक्षय सर को क्रेजी स्टंट करते हुए देखकर बड़ी हुई हूं और वॉल रन करने में सक्षम होना मेरा सपना था। अक्षय सर की यह पहल एक आशीर्वाद है। और मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।”

आपको बता दें, भारत अब रूस और जापान के बाद ग्लोबल  स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा कुडो प्रैक्टिसिंग देश बन गया है। इस टूर्नामेंट में, भारत के  38 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया, और यही  पूरे देश में खेल के प्रति व्यापक उत्साह को दर्शाता है। जैसे-जैसे कुडो भारत में प्रगति कर रहा है, अक्षय कुमार द्वारा संचालित कार्यक्रम मार्शल आर्ट की दुनिया में एक आशाजनक भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है।

विदित हो कि अक्षय कुमार लगातार 15 सालों  से कूडो टूर्नामेंट के ज़रिये देश के कोने कोने के खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने की दिशा में अग्रसर हैं। साथ ही साथ वो थाईलैंड में महीने भर के ट्रेनिंग कैंप के लिए कई एथलीटों को स्पॉन्सर करते हैं और उनके कौशल को बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। बकौल अक्षय कुमार मार्शल आर्ट सिर्फ  फिजिकल स्ट्रेंथ से जुड़ा हुआ आर्ट  नहीं है, यह डिसिप्लिन , फोकस और एक्सेलेंस  की निरंतर खोज करता हुआ आर्ट है।

मैं आज जहाँ हूँ वहाँ मार्शल आर्ट के कारण हूँ और मैं भारत में कुडो के विकास में योगदान करने  और एथलीटों को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने और उन्हें  सशक्त बनाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूँ।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। किसी काम को पूरा करने या किसी योजना की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आप जीवनसाथी के साथ किसी वैवाहिक उत्सव में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। आज किसी मित्र से हुयी गलतफहमी को बात करके दूर करेंगे। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे । इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन ठीक है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नयी गाड़ी गिफ्ट कर सकते हैं।

* शुभ रंग- पीच

* शुभ अंक- 7

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो कुछ लोग आपकी बातों का विरोध कर सकते है। आज काम से छुटकारा पाकर बच्चों के साथ समय बिताएंगे। इस राशि के कर्मचारियों को आज ऑफिस में बॉस से वाहवाही मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा । लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कहीं घूमने जायेंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 3

मिथुन राश:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बने हुए है। आज आप जहां जरुरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। आज के दिन कोई करीबी खुशियों को दोगुना कर देगा। लवमेट के साथ लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान कैंसिल करना पद सकता है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 7

कर्क राशि:

आज आपका दिन नयी उमंगो से भरा रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुकूल आपको लाभ मिलेगा। आपके संतान की सफलता पर बाधाइयां देने लोग, आपके घर आयेंगे। अगर काफी दिनों से आपका पैसा रुका है तो आज मिल जायेगा। आज आपके दैनिक कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज घर में आप स्वादिष्ट भोजन का आन्नद उठायेंगे। आज आप दोस्तों के साथ खुशमिजाज और दोस्ताना स्वभाव रखेंगे। आज आपके पड़ोसी आपके कार्यों के लिए आपकी तारीफ करेंगे। आपके बच्चे बिजनेस में पूरा स्पोर्ट करेंगे। पुराने मित्रों के साथ अच्छा दिन बितेगा।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है । साथ ही रिश्तेदारों के साथ अपने रिश्तों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आज दफ़्तर में मशीनों की खऱाबी परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। आज अचानक आपको खुशखबरी मिलने के आसार नजर आ रहे है, जो आपके और परिवार वालों के जीवन में खुशियां भर देगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बना सकते हो।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति में फायदा दिलाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी, कुछ नयी योजना भी बनायेंगे। आपका वैवाहिक जीवन रंगों से भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैये पर कंट्रोल करने की जरुरत हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को आज किसी शॉ में गाने का मौका मिलेगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे। महिलाएं किचन में काम करते समय सावधानी बरते।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरुरत हैं, दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के जो लोग किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है, उनके लिए आज का दिन शुभ हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। यात्राओं से व्यावसायिक रिश्तो में सुधार होगा। जिस काम का आपको लम्बे समय से इंतजार था वो आज पूरा हो जाएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

* शुभ रंग- बैगनी

* शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचना चाहिए। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजक पल बितायेंगे। व्यावसायिक साझीदार कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होते जायेंगे। आज आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। आज आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस के कार्यों से भागदौड़ अधिक रहेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरी यात्रा हो सकती है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 2

धनु राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज के दिन आपको लेन-देन सम्बन्धी मामलों में थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं वे लोग आज अपनी सभा आयोजित करेंगे, सभा में कुछ इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा होगी। आज आपके सरकारी कार्यों में कागज पूरा न होनी पर थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन जल्द ही सारे काम हो सॉल्व होंगे। लवमेट्स आज आपकी खुशियों को दोगुना कर सकते है।

* शुभ रंग- काला

* शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज आपका दिन लाभ दिलाने वाला है। कई वर्षों की मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। आप दिनभर एनेर्जेटिक रहेंगे, काम में आपका मन लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं। आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं। आज आपके व्यापार में दो गुना धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

* शुभ रंग- पाला

* शुभ अंक- 5

कुम्भ राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए सफलता के योग हैं। समाज में आपके द्वारा किये गये कामों की तारीफ़ होगी आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी अच्छी कार्यशैली से लोग आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। आज परिवार में आपकी बातों को ज्यादा महत्व दिया जायेगा। आज आप किसी तरह की लापरवाही न बरतें। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा, साथ में कहीं घूमने जायेंगे। दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आपका अच्छा व्यव्हार। आपको लोगों का प्रिय बना देगा । आपके कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं आप उनकी बातों को इग्नोर करें। अगर आप किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज शादी का अच्छा प्रपोजल आयेगा। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

* शुभ रंग- मैरून

* शुभ अंक- 8

*******************************

 

मुंबई में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा : 5 मकान ध्वस्त, 11 को सुरक्षित बाहर निकाला, कइयों के दबे होने की आशंका

मुंबई ,29 नवंबर (एजेंसी)। मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद पांच मकान ध्वस्त हो गए, जिसके बाद 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि उन्होंने घायलों की वास्तविक संख्या नहीं बताई। घटना चेंबूर इलाके में गोल्फ क्लब के निकट ओल्ड बैरक में सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर घटी।

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसके चलते चार से पांच दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि ध्वस्त मकानों से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अब तक चार लोगों को गोवंडी में नगर निगम संचालित शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर दमकल की पांच गाडिय़ों, पुलिस, नगर निगम के कर्मियों, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों को भेजा गया है।

****************************

 

वरिष्ठ आईएएस अफसर अटल डुल्लू होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव

श्रीनगर ,29 नवंबर (एजेंसी)।  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अटल डुल्लू को मौजूदा ए.के. मेहता की सेवानिवृत्ति के बाद जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया है, 30-11-2023 को ए.के. मेहता आईएएस (एजीएमयूटी:1988) की सेवानिवृत्ति और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से प्रत्यावर्तन के परिणामस्वरूप, अटल डुल्लू आईएएस (एजीएमयूटी:1988) को जम्मू और कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है। उनका कायऱ्काल 01-12-2023 से या कार्यभार संभालने की तारीख से, जो भी बाद में हो और अगले आदेश तक, लागू होगा।

अपनी ईमानदारी और अनुशासन के लिए जाने जाने वाले डुल्लू ने पहले जम्मू-कश्मीर में विभिन्न पदों पर सफलतापूर्वक काम किया है।

**************************

 

चलती ट्रेन में अचानक एक साथ बिगड़ी 80 लोगों की तबीयत, भारत गौरव एक्सप्रेस में यात्रियों को खिलाया जहर!

मुंबई ,29 नवंबर (एजेंसी)।  महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। चैन्नई से पुणे आ रही भारत गौरव ट्रेन के 80 यात्रियों की तबीयत अचानक खराब हो गई। ऐसे में ट्रेन जैसे ही पुणे पहुंची तो सभी यात्रियों का इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार कुछ जहरखुरानों ने इन यात्रियों को अपना शिकार बनाया है। यात्रियों के पुणे पहुंचने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि सभी यात्रियों की हालत फिलहाल स्थिर है।

पुणे रेलवे प्रशासन ने बताया कि जब ट्रेन पुणे पहुंची तो एक साथ 80 यात्रियों की तबीयत खराब होने का मामला सामने आया। जिसके बाद स्टेशन पर प्राथमिक उपचार देकर उन्हें ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल यहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रेन में कुछ युवकों ने उन्हें जहरखुरानी का शिकार बनाया है। फिलहाल रेलवे मामले की जांच कर रहा है।

****************************

 

गोवा की बेटी दिशा नाइक ने रचा इतिहास: भारत की पहली एयरपोर्ट महिला फायर फाइटर बनीं

पणजी ,29 नवंबर (एजेंसी)।  दिशा नाइक क्रैश फायर टेंडर ( सीएफटी ) संचालित करने वाली भारत की पहली प्रमाणित महिला फायर फाइटर बन गई हैं। वो फिलहाल नॉर्थ गोवा में मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) की एयरोड्रम रेस्क्यू एंड फायरफाइटिंग (एआरएफएफ) इकाई में फायर फाइटर के रूप में कार्यरत हैं।

जीएमआर गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीजीआईएएल) द्वारा प्रबंधित एमआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह हवाईअड्डा बचाव और अग्निशमन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हवाई अड्डे की एयरोड्रम रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग (एआरएफएफ) इकाई में एक समर्पित फायर फाइटर नाइक ने यह उपलब्धि हासिल करके लिंग मानदंडों (जेंडर नॉर्म्स) को तोड़ दिया है।

जीजीआईएएल के सीईओ आरवी शेषन ने कहा कि वे अपने कर्मचारियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, हम सीखने की एक ऐसी संस्कृति बनाने में विश्वास करते हैं जो हमारे कर्मचारियों को फलने-फूलने में मदद करती है और यह सुनिश्चित करती है कि वे तेजी से बदलते कारोबारी माहौल में आगे रहें।

शेषन ने कहा कि जीजीआईएएल के कार्यबल में लगभग 20 प्रतिशत महिलाएं हैं और कंपनी लैंगिक विविधता बनाए रखने और समान विकास के अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित है। आरवी शेषन ने दिशा नाइक को लेकर कहा कि उन्होंने 2021 में एमआईए में हवाई अड्डा बचाव और अग्निशमन विभाग में एक पद के लिए आवेदन किया। वो जुलाई महीने में आधिकारिक तौर पर विभाग में शामिल हुईं। बता दें कि दिशा ने क्रैश फायर टेंडर का संचालन करने के लिए तमिलनाडु के नामक्कल में छह महीने का कड़ी ट्रेनिंग ली।

********************************

 

मणिपुर : अब मैतेई उग्रवादी संगठनों पर कसेगा शिकंजा, गृह मंत्रालय ने बनाया ट्रिब्यूनल; गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज शामिल

नई दिल्ली ,29 नवंबर (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने मणिपुर में संचालित मैतेई उग्रवादी समूहों पर प्रतिबंध बढ़ाने के फैसले पर विचार करने के लिए न्यायाधिकरण का गठन किया है। एजेंसी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) न्यायाधिकरण का गठन किया है।

गुवाहाटी हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार मेधी की सदस्यता में न्यायाधिकरण का गठन किया गया है। न्यायाधिकरण यह फैसला करेगा कि मणिपुर के मैतेई उग्रवादी संगठनों के साथ-साथ उनके गुटों, विंग और फ्रंट संगठनों को गैरकानूनी घोषित करने के लिए पर्याप्त कारण हैं या नहीं।

बता दें कि मणिपुर में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी बड़े लेवल पर सक्रिय हैं। इसमें रिवॉल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट शामिल हैं। इसके अलावा इसकी सशस्त्र शाखा मणिपुर पीपुल्स आर्मी, पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपाक और सशस्त्र संगठन के साथ समन्वय समिति भी शामिल है।

******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version