दिल्ली में स्कूल के बाहर झड़प में घायल हुए 17 वर्षीय छात्र की मौत

नईदिल्ली,24 दिसंबर (एजेंसी)। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 17 वर्षीय एक लड़के की, जिसे किसी मुद्दे पर बहस के बाद उसके सहपाठी और अन्य लोगों ने पीटा था, इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह घटना 15 दिसंबर को पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके में जन कल्याण स्कूल के बाहर हुई थी।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग 12वीं कक्षा में था और 15 दिसंबर को स्कूल से लौटते समय गली नंबर 20, डी ब्लॉक, भजनपुरा में उसका एक सहपाठी और कुछ अन्य लोगों के साथ झगड़ा हो गया था।

उपायुक्त ने कहा, उसके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। कोई मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) नहीं बनाया गया और कुछ बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने मामला सुलझा लिया। घायल लड़के ने पास के क्लिनिक से प्राथमिक उपचार लिया और घर चला गया। पुलिस अधिकारी (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की।

डीसीपी ने बताया कि स्कूली लड़कों के बीच सबसे पहले 12 दिसंबर को स्कूल के बाहर कहा-सुनी हुई थी। डीसीपी ने कहा, 15 दिसंबर को, स्कूल के लड़के और अन्य लोगों ने स्कूल के बाद शाम करीब 5 बजे पीडि़ता पर हमला किया और उसके साथ मारपीट की।
शनिवार सुबह करीब 6 बजे पीडि़त की तबीयत बिगडऩे लगी और वह बेहोश हो गया. उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया।

डीसीपी ने कहा, बाद में, शनिवार रात 10:30 बजे आरएमएल अस्पताल से सूचना मिली कि पीडि़ता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पीडि़ता के पिता की शिकायत पर तुरंत मारपीट का मामला दर्ज किया गया। घटनाओं के क्रम और मौत के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।

*************************

 

मैं पीडि़त और मुझे संसद में अपमान सहना पड़ा:धनखड़

*मिमिक्री विवाद पर बोले उपराष्ट्रपति* 

नईदिल्ली,24 दिसंबर (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह विपक्ष के एक सांसद द्वारा उनकी मिमिक्री किए जाने से आहत हैं और वह इस घटनाक्रम के पीडि़त हैं। उन्होंने कहा, मैं एक पीडि़त हूं। मैं जानता हूं कि मैंने संसद में इसे कैसे झेला है। इस तरह का अपमान सहना भी भारत माता की सेवा ही है।रविवार को उपराष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक आवास पर भारतीय सांख्यिकी सेवा के परिवीक्षार्थियों से मुलाकात के दौरान यह बात कही है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने परिवीक्षार्थियों को आलोचना सहन करने की सीख दी।उन्होंने कहा, राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए भी लोग मुझे नहीं बख्शते हैं। क्या इससे मेरी मानसिकता बदलनी चाहिए? क्या इससे मेरा रास्ता भटक जाना चाहिए? नहीं! धर्म के रास्ते पर, हमें हमेशा आगे बढऩा चाहिए।उन्होंने कहा, जिन लोगों (आलोचकों) का पाचन तंत्र हमारे विकास के लिए खराब है, उनसे कभी भी डरना नहीं चाहिए।

*************************

 

स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में रामप्रकाश तिवारी केंद्रीय अध्यक्ष बने

रांची/नई दिल्ली। 24.12.2023 (FJ)   प्रातः ग्यारह बजे दिन रविवार को पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी का राष्ट्रीय आम सभा/कार्यकारिणी का बैठक सह चुनाव हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों का आम सहमति से पार्टी के निम्नलिखित पदों पर

केंद्रीय अध्यक्ष – श्री राम प्रकाश तिवारी

केंद्रीय महासचिव – डाॅ.सुनील कुमार सिंह

केंद्रीय उपाध्यक्ष – श्री फाउदा उरांव

केंद्रीय उपाध्यक्ष – श्री विमल कुमार महतो

केंद्रीय उपाध्यक्ष – श्री निमाई कुमार चक्रवर्ती (अधिवक्ता)

केंद्रीय कोषाध्यक्ष  – श्री अजय शंकर कुमार

केंद्रीय सह कोषाध्यक्ष – श्रीमती सुधा सिंह

केंद्रीय सचिव – श्री विरेन्द्र साहू 

केंद्रीय सह सचिव सह प्रेस प्रवक्ता बम शंभू मिश्रा

कार्यकारिणी सदस्य

सुश्री वंदना तिवारी

श्री कौशल तिवारी

श्रीमती कृण्णा चक्रवर्ती 

इसके पूर्व आम सभा की बैठक में स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी,सभी प्रदेश कार्यकारिणी,जिला कार्यकारिणी, प्रखंड कार्यकारिणी को भंग किया गया ताकि नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न किया जा सके। उसके बाद आम सभा की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के केंद्रीय पदाधिकारियों, सदस्यों का आम सहमति से चुनाव हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों ने अपना-अपना पदभार ग्रहण किया।

आम सभा की बैठक में केंद्रीय महासचिव डाॅ.सुनील कुमार सिंह ने पार्टी का सत्र 2021-2022 वित्तीय आय व्यय एवं सत्र 2022-2023 का आय व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिससे आम सहमति से पारित किया गया। नव गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने आम सभा की बैठक में केंद्रीय महासचिव डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने केंद्रीय अध्यक्ष श्री राम प्रकाश तिवारी को स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी के सभी प्रदेशों,जिला, प्रखंड कार्यकारिणी के गठन करने और पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्यों को मनोनीत करने, सदस्यता अभियान चलाने और आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का चयन करने और उन्हें टिकट देने का इत्यादि तमाम अधिकार देने का प्रस्ताव रखा जिससे आम सहमति से पारित किया गया।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव डाॅ.सुनील कुमार सिंह ने स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी का किसी राष्ट्रीय सरकारी अर्धसरकारी बैंक में केंद्रीय खाता नई दिल्ली और झारखंड राज्य स्थित रांची में केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर में खोलने एवं संचालन का अधिकार देने का प्रस्ताव भी रखा जिससे आम सहमति से पारित किया गया।

राष्ट्रीय आमसभा सह राष्ट्रीय केंद्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों, सदस्यों,आम सदस्यों को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष श्री रामप्रकाश तिवारी ने कहा कि आपलोगो ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के पद का दायित्व मुझे सौंपा है में ईमानदारी से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर फैलाऊंगा और केंद्र एवं झारखंड में स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए दिन रात परिश्रम करूंगा।

बैठक में नव निर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया सभी पदाधिकारियों, सदस्यों,आम सदस्यों ने आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया और अपना अपना हस्ताक्षर किया।

बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों के साथ सर्वश्री विरेन्द्र कुमार,दिलीप सिंह,राजेश कुमार, संजीव चौधरी अरविंद दूबे, अरविंद पाण्डेय, अमृत महतो, सुरेन्द्र भगत,अमित कुमार नाग , रामसेवक तिवारी,रामधन उरांव,बम शंभू मिश्रा इत्यादि शामिल थे एवं मेहमान भाकपा माले रेड स्टार झारखंड राज्य सचिव कामरेड वशिष्ठ भी उपस्थित थे।

उक्त  जानकारी  बंम शंभू मिश्रा, केंद्रीय सहसचिव सह प्रेस प्रवक्ता, स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी रांची, झारखंड ने दी.

*******************************

केसीएफ के संथापक डॉ कृष्णा चौहान को मिला हेल्थ एंड म्युज़िक अवार्ड

24.12.2023  –  फिल्म निर्माण और पुरुस्कार समारोह के आयोजन के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में क्रियाशील कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान को पिछले दिनों मुम्बई अंधेरी वेस्ट के मेयर हॉल में रेहान शेख और जलाल हाशमी द्वारा आयोजित भव्य अवार्ड समारोह में भारतीय सिनेजगत के मशहूर संगीतकार दिलीप सेन ने हेल्थ एंड म्युज़िक अवार्ड देकर सम्मानित किया।

गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। डॉ कृष्णा चौहान अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं। डॉ कृष्णा चौहान ‘केसीएफ’ के बैनर तले बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, महात्मा गांधी रत्न अवार्ड और भी कई तरह के अवार्ड समारोह का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं।

उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। बता दें कि हाल ही में मुम्बई में डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित 5वें बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2023 में धीरज कुमार, एसीपी संजय पाटिल, दीपक सावंत, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी, संजय गांधी सहित बॉलीवुड के कई नामचीन शख़्सियतों को सम्मानित किया गया था। इस अवार्ड के बाद डॉ कृष्णा चौहान 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय रत्न सम्मान समारोह 2024 का आयोजन करने जा रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लान बनाएंगे, ये प्लान कहीं घूमने का भी हो सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट बहुत सक्सेस होगा और अलगअलग स्रोतों से आमदनी होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। आपके घर किसी रिश्तेदार के आने से बच्चों में उत्साह रहेगा। सब साथ मिलकर कहीं घूमने जाएंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। एसी या पंखे का कारोबार करे रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही अपना स्टॉक और बढाने के बारे में विचार करेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 2

वृष राशि :

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी।आपको कोई मनचाही खबर मिल सकती है, जिसका आप बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। आपका एडमिशन किसी बहुत बड़े इंस्टीट्यूट में होने की संभावना बढ़ेगी। नौकरी में ट्रांसफर होने के योग हैं। कहीं लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे व्यापार में लाभ होगा। आप आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव दूर होगा अविवाहितों के लिए विवाह के सुंदर संयोग बन रहे हैं। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। जो आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए खर्च होने की संभावना है। व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। संतान को तरक्की मिलने के योग हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है इस दौरान आप कई जगहों पर जा सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 3

कर्क राशि :

आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना है बेहतर सूझबूझ और धैर्य के साथ आगे बढऩे की कोशिश करें। योग और प्राणायाम की आदत डालें और स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोधों के बाद उचित परिणाम मिलेंगे। आज आपकी रुचि अध्यात्म में बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलेंगे मेहनत की तुलना में अच्छी सफलता हासिल होगी। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। लवमेट्स कहीं घूमने जायेंगे साथ ही डिनर की प्लानिंग भी करेंगे। प्यापर में वृद्धि होने की सम्भावना हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

सिंह राशि :

आपके लिए सफलता लाने वाला दिन है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही आज आपको कॉलेज की तरफ से किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आज कोई फैसला आपके पक्ष में रहने वाला है, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी खानपान का विशेष ध्यान रखे। अगर कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

कन्या राशि:

आपके लिए आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि के साथ बदलाव की संभावना है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार संबंधी कोई विदेश की यात्रा हो सकती जिससे आपको लाभ होगा और व्यापार में विस्तार भी होगा। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती हैं। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा इस दौरान किसी विरोधी से आपको समस्या हो सकती है, सावधान रहें सोच समझकर कोई फैसला लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर भी आएगा। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। बाहर के खानपान से दूर रहे, सेहत बेहतर रहेगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

तुला राशि :

आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आज आप अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अभी मेहनत जारी रखनी चाहिए आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं। कारोबार में उतार चढ़ाव की संभावना है पैसों के उधार लेनदेन से बचें। आज आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। आज आपको किसी स्रोत से धन लाभ की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल है। आपके स्वास्थ्य में सुधार कीसंभावना है। खानपान पर विशेष ध्यान रखें, जंकफूड एवायड करें।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि :

आज आपके लिए दिन फेवरेबल रहेगा। अगर आप नौकरी में अधिकारी पद के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आमदनी के योग हैं। आपको निवेश से लाभ होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सफलता मिलने की संभावना हैं। आपकी लवलाइफ से परेशानियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। संतान को लेकर जो चिंता थी, वह आज दूर होगी। व्यर्थ की चिंता और क्रोध से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कोई प्रॉपर्टी या प्लाट लेने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 3

धनु राशि :

आपके लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ के योग हैं, आपका उत्साह बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। लवलाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आप जीवन में नया मुकाम हासिल करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है 7 छात्रों के करियर में सफलता मिलाने के योग हैं। फास्टफूड का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 4

मकर राशि :

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिसमें आप स्वयं को प्रूफ कर पाएंगे। आज आपको तरक्की होनी तय है। कहीं से नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। परिवार में भाई बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान सुख मिलेगा छात्रों को सजग रहने की जरूरत है, जरा सी लापरवाही से हाथ आया अवसर निकल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई योजनाएं व्यापार के ग्रोथ में सहायक होंगी। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की योग है। स्वास्थ्य सही रखने के लिए आपको मौसम के अनुसार खान-पान रखना चाहिए। अपने आप को समय दें और एक्सरसाइज करें।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि :

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यापार में भरपूर लाभ होने की संभावनाएं हैं। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। किसी अनुभवी की सलाह भी लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा। जिससे आपको लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने की जरूरत महसूस होगी। भाई बहन के रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता रहेगी। लव-लाइफ आनंद पूर्वक बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई बिजनेस डील पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टी में कोई अच्छा पड़ मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

मीन राशि :

आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त साधन मिलेंगे। लंबे समय से आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ मिलकर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों की मदद से कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके कामों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट दें सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाए। आपके लिए अच्छा रहेगा सभी आपको पसंद करेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

****************************

 

यूपी में अब दंगा नहीं होता, यहां सब कुछ चंगा : मुख्यमंत्री योगी

मुरादाबाद  ,23 दिसंबर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बिलारी के ढकिया में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने 16 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पावन जयंती पर जाट महासभा और चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति को धन्यवाद देते हैं। चौधरी चरण सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत की अर्थव्यवस्था को गहराई से समझते थे। उनका मानना था कि किसान गरीब रहेगा तो भारत गरीब होगा। भारत की समृद्धि का रास्ता गांव, खेत, खलिहानों से होकर जाता है। किसानों के जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापक परिवर्तन किया है। पहले सरकारें आगे होती थी और समाज पीछे होता था, लेकिन, अब चौधरी चरण सिंह स्मारक और जाट महासभा आगे है। सरकार उनके पीछे खड़ी है। साढ़े नौ वर्ष में किसानों के जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापक परिवर्तन हुआ है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से किसानों की समृद्धि के द्वार खुले हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी में ही छह साल में 22 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा दी। पहले केवल एमएसपी की घोषणा होती थी, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इसे लागू किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को सम्मान मिला और उनके खाते में करोड़ों रुपये पहुंचे। पहले चीनी मिलें तबाह होती थी। गन्ना किसान परेशान होते थे। यूपी में 120 चीनी मिलें चल रही हैं और अब तक करीब दो लाख 25 हजार करोड़ का किसानों को गन्ना भुगतान किया जा चुका है।

योगी ने कहा कि जब हम लोग आए थे, प्रदेश के 18 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती थी। आज बढ़कर 29 लाख हेक्टेयर पर गन्ने की खेती हो रही है। प्रदेश में 52,000 किसानों को सोलर पैनल दिए गए। इस वर्ष 30,000 किसानों की सब्सिडी बढ़ाने जा रहे हैं। अगले वर्ष से 42,000 का लक्ष्य तय किया है। डबल इंजन की सरकार किसानों को मुफ्त ट्रैक्टर दिए हैं। चौधरी चरण सिंह की इच्छा के अनुरूप सहकारी चीनी मिल का पुनरुद्धार किया गया। चीनी मिल पूरी क्षमता के साथ बागपत और आसपास के किसानों का गन्ना खरीद कर उनका भुगतान कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की रफ्तार तेजी से चल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस बनकर तैयार है। पश्चिमी यूपी को लखनऊ, वाराणसी व प्रयागराज से जोडऩे के लिए गंगा एक्सप्रेसवे का युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। सरकार औद्योगिक क्लस्टर विकसित करते हुए यूपी के नौजवान को रोजगार व नौकरी की गारंटी देने जा रही है। मुरादाबाद से बहुत जल्द वायुसेवा प्रारंभ करने जा रहे हैं। पीतल नगरी से 1500-1600 करोड़ से ज्यादा का एक्सपोर्ट हो रहा है, जो लोग संविधान विरोधी काम कर रहे हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की खिल्ली उड़ा रहे हैं। उपराष्ट्रपति का वीडियो बना रहे हैं। जनता जनार्दन उन्हें सजा देगी। संविधान का अपमान बाबा साहब का अपमान है। अब बाबा साहब का अपमान जनता नहीं सहेगी।

*****************************

 

अरब सागर में इजराइली जहाज पर ड्रोन हमले से विस्फोट, भारतीय तटरक्षक बल का आईसीजीएस विक्रम रवाना; नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली ,23 दिसंबर (एजेंसी)। भारतीय तट के पास अरब सागर में एक मर्चेंट शिप पर ड्रोन हमले के कारण विस्फोट हुआ और आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया खबरों के अनुसार जहाज के चालक दल में 20 भारतीय शामिल हैं। इजरायली जहाज पर हुए हमले की जांच के लिए भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस विक्रम को भेजा गया है। वह पोरबंदर तट से 217 समुद्री मील दूर है। मीडिया खबरों के मुताबिक जहाज पर लगी आग बुझ गई है लेकिन इससे जहाज के कामकाज पर असर पड़ा है।

क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सोमवार को अपहृत माल्टा के झंडे वाले मालवाहक जहाज से एक घायल नाविक को निकालने में भारतीय नौसेना ने सहायता की थी। इसके कुछ दिनों बाद यह घटना हुई है। खबरों के मुताबिक अरब सागर में 6 ‘समुद्री डाकू’ अवैध रूप से जहाज एमवी रुएन पर सवार हो गए थे।

ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे के मुताबिक, भारत के तट पर संदिग्ध हमले के कारण जहाज पर आग लग गई। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि हमला अनक्रूड एरियल सिस्टम द्वारा किया गया था। फिलहाल, अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे है।

*****************************

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर के लखपति दीदी सम्मेलन में शिरकत की ,सीएम भजनलाल भी मौजूद रहे

जयपुर ,23 दिसंबर (एजेंसी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर के लखपति दीदी सम्मेलन में शिरकत की है। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चौधरी मंच पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राजकीय वायुयान से जैसलमेर पहुँचे थे । सिविल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शर्मा का पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज अभय कुमार, एडीजी ट्रैफिक हवासिंह घुमरिया, सचिव ग्रामीण विकास मंजू राजपाल, संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज जयनारायण शेर, जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, सिविल एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रमोद मीना ने उनकी अगवानी की एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘तौबा तौबा’ की शूटिंग संपन्न

23.12.2023  –  गोरेगांव (मुम्बई) स्थित एस 3 स्टूडियो में ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले बन रही फैशन एंथम पैपी नंबर म्यूजिक वीडियो ‘तौबा तौबा’ की शूटिंग संपन्न हुई। इसके निर्माता निर्देशक देवेंद्र खन्ना है जबकि इसे कोरियोग्राफ चैरा फर्नेड्स ने किया, चैरा बतौर मॉडल और कोरियोग्राफर कई एल्बम कर चुकी हैं। हाल ही में इन्हें एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। यहां हम बता दें कि हाल ही में वीएस नेशन यूट्यूब चैनल व ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स ने एक ब्यूटी पेजेंट का आयोजन किया था , जिसमें भाग लेने वाली युवतियों को लेकर एल्बम बनाने की बात देवेंद्र खन्ना ने कही थी।

लिहाजा इस पेजेंट की सभी सहभागियों को ये सुनहरा अवसर मिलना था, मगर 16 सहभागियों में चयनित सिर्फ दो ही सुंदरियों को अवसर मिला। एक नागपुर की मिस वंशिका और दूसरी मुंबई की मिसेज प्रिया मिश्रा है। इनके अलावा पुणे की दो मॉडल दीपिका, मानसी ने भी इस गाने में काम किया। इस सॉन्ग में चार नई मॉडल्स के साथ चैरा ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस सॉन्ग को दो कैमरा सेटअप में शूट किया गया, डी ओ पी की कमान ऋषि पाटिल व अली खान ने संभाली है।

निर्माता व निर्देशक देवेंद्र खन्ना ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि ये सॉन्ग वेलेंटाइन डे के मौके पर ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स द्वारा सम्पोषित वीएस नेशन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। 31दिसंबर को इसका पोस्टर लॉच किए जाने के बाद 26 जनवरी को इसका टीजर लॉन्च किया जायेगा।

नवोदित प्रतिभाओं को ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले प्रकाश में लाने के उद्देश्य से बॉलीवुड में क्रियाशील देवेन्द्र खन्ना ने भविष्य की योजनाओं के बारे में सवाल किए जाने पर बताया कि ‘तौबा तौबा’ के बाद हम दूसरा गाना ‘दिल का सौदा’ रिलीज करेंगे। फिर एक नए इवेंट ‘भजन किंग भजन क्वीन’ की   तैयारी चल रही है। इसके अलावा हिंदी फिल्म ‘तलाक क्यूं’ हम नए साल में रिलीज कर रहे हैं और एक शार्ट फिल्म ‘बेटी आरोही पार्ट 2’ बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। फिलवक्त इस फिल्म के लिए कास्ट एंड क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया जारी है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी की बैठक 24 दिसंबर को

रांची, 23.12.2023 (FJ)  24.12.2024 को दोपहर 12 बजे दिन रविवार को शिवाजी चौक बूटी मोड़ बस पड़ाव,मेन रोड,रांची स्थित संजय महतो के मार्केट के अंदर स्थित मकान में स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी का प्रदेश कार्यालय में पार्टी का राष्ट्रीय आम बैठक है।

इस बैठक में  राष्ट्रीय,प्रदेश, जिला पार्टी पदाधिकारियों,आम सदस्यों को सादर आमंत्रित किया जाता है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी का केंद्रीय अध्यक्ष,अन्य पदाधिकारियों का चुनाव होगा।भावी कार्यक्रम की रणनीति बनाई जाएगी।

कार्यक्रम
:-

1. राष्ट्रीय आम बैठक

2. केंद्रीय अध्यक्ष,अन्य पदाधिकारियों का चुनाव

3.. पार्टी कार्यक्रम की रणनीति तैयार करना

बैठक स्थल-प्रदेश कार्यालय शिवाजी चौक,बूटी मोड़,रांची(झारखंड)

विशेष जानकारी मोबाइल नं.   7463873569,9431173569 से प्राप्त कर सकतें हैं

उक्त जानकारी सुनील कुमार सिंह,  महासचिव, स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी, नई दिल्ली ने दी.

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज ऑफिस मैनेजर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके किसी काम की तारीफ होगी। अगर आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते है, तो घर से सलाह ले लें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड वर्क कर रहे हैं, तो आज वो पूरा कर लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वकील आज कचहरी का अधूरा काम पूरा कर लेंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। आज ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। नर्सिंग के छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में खुशियां आयेंगी, रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लापरवाही न करें। बच्चों के लिए दिन खुशनुमा बनेगा, आज पार्क घूमने जायेंगे। आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करेंगे। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। लवमेट को उनकी पसंद का ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। बिसनेसमैन सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करें। सरकारी विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज घर में सुख- समृद्धि बढ़ेगी। आज स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ शाम में कॉफी पीने का प्लान बनाएंगे। आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप कहीं घूमने जा रहे है तो जरुरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके सोशल मीडिया पर फोल्लोवर्स बढ़ेंगे। ड्राईफ्रूट्स के कारोबारियों की अच्छी सेल से ज्यादा इनकम होगी।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 9

कन्या राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी नई जॉब के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर आपकी उलझन ख़त्म होंगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं। पेट की समस्या से परेशान लोग ऑयली फ़ूड अवॉयड करें। आज भाई-बहनों में अच्छी बॉन्डिंग बनी रहेगी। आज आपकी ओवर इनकम होगी। आज ऑफिस में आपको बेस्ट एम्प्लाइज का आवार्ड मिल सकता है।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आज स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों के कारोबार में अनुकूलता रहेगी, आपके रुके कार्य पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। किसी दोस्त से जरूरी जानकारी मिलेगी। घरवाले आपका मनोबल बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आज स्टूडेंट कॉलेज प्रोजेक्ट को बनाने में बिजी रहेंगे। बच्चों को पिकनिक स्पॉट पर ले जायेंगे। बुजुर्गों का भक्ति भाव में मन लगेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का सामान खरीदने के लिए कह सकते हैं। लवमेट से आज आपको सरप्राइस मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज कारोबार में कम मेहनत से ही अधिक मुनाफा होगा, लेकिन मेहनत जारी रखें। आज कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात घर से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। बिजनेस में आज अच्छी इनकम होगी। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए मसालेदार खाना अवॉयड करें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अचानक प्लान बन सकता है, कोई रिश्तेदार भी साथ जा सकते हैं।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 1

मकर राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी को दिए रुपए आज आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। आज दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। आज छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको सफलतापूर्वक पूरा करने में आप सफल रहेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।

* शुभ रंग- मैहरुन

* शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। दोस्त आप पर विश्वास करके कोई बात शेयर करेंगे। बुजुर्गों को खुशनुमा माहौल दें, इससे उनको बेहतर महसूस होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपने कोच से नया सीखने को मिलेगा। अगर आप अविवाहित है तो आपकी शादी की बात आज फाइनल हो सकती है। आज ऑनलाइन कोई सामान आपको काफी पसंद आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 3

मीन राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में दोस्तों के साथ हिल स्टेशन जा सकते हैं। आज काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। बच्चों के लिए मनपसंद सामान लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जम कर करें, जल ही आपको सफलता मिलेगी।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 3

***************************

 

भाजपा के पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में पहुंचे पीएम मोदी

नई दिल्ली ,22 दिसंबर (एजेंसी)। भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी और अहम बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के केंद्रीय कार्यालय विस्तार पहुंच गए हैं। बैठक स्थल पर पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी इस दो दिवसीय बड़ी बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति को लेकर अहम निर्देश देंगे। उन्हें यह भी बताएंगे कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा और ‘मोदी की गारंटी के साथ वे देश के आम लोगों को जोडऩे के लिए कैसे काम करें।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही पार्टी की इस दो दिवसीय बड़ी बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रदेशों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी राज्यों के प्रदेश संगठन महासचिव सहित पार्टी के सभी मोर्चो के अध्यक्ष भी शामिल हो रहे हैं।

शनिवार को बैठक के समापन के बाद नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ भी अलग से बैठक करेंगे। बैठक के पहले दिन, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी पदाधिकारियों को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम दिशा-निर्देश देंगे। वहीं, बैठक के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को अमित शाह भी बैठक को संबोधित करेंगे।

इस दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा करेगी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक की गई तैयारियों की भी समीक्षा करेगी।

**************************

 

अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरा पहला एयरक्राफ्ट, 30 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

अयोध्या ,22 दिसंबर (एजेंसी)। अयोध्या में श्रीराम एयऱपोर्ट पर शुक्रवार को पहला विमान उतारा गया। दोपहर 12 बजे इंडियन एयर फोर्स के विमान ने यहां लैंडिंग की। इसी विमान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 30 दिसंबर को अयोध्या आएंगे। कहा जा रहा है कि पीएम के आगमन को देखते हुए विमान का ट्रायल किया गया है। सुरक्षित और आरामदेह लैंडिंग के बाद प्लेन के क्रू मेंबरों ने भी संतोष व्यक्त किया है।

इस दौरान मौजूद पीएम की सुरक्षा करने वाली एसपीजी के प्रमुख ने भी मातहतों व स्थानीय पुलिस के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री इस एयरपोर्ट के साथ ही अयोध्या रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के 30 दिसंबर को आगमन से पहले गुरुवार को सीएम योगी भी अयोध्या पहुंचे और तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी ने कहा कि 30 दिसंबर एवं 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या को हजारों करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 30 दिसंबर को पीएम अयोध्या से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हवाईअड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट की तर्ज पर बने अयोध्या रेलवे स्टेशन के नए भवन को भी जनता को समर्पित करेंगे। इसके अलावा राम पथ, श्री राम जन्मभूमि पथ, धर्मपथ एवं भक्ति पथ के रूप में भी अयोध्या वासियों को सौगात देने देंगे।

**************************

 

प्रेस और पत्रिका रजिस्ट्रकीरण विधेयक लोकसभा में पारित

नई दिल्ली ,22 दिसंबर (एजेंसी)। लोकसभा ने अखबार, पत्रिका आदि निकालने वाले लोगों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने वाले ‘प्रेस और नियतकालिक पत्रिका रजिस्ट्रकीरण विधेयक 2023 को गुरुवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस विधेयक को राज्यसभा मानसून सत्र में ही पारित कर चुकी है।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ने प्रेस और नियतकालिक पत्रिका रजिस्ट्रकीरण विधेयक 2023 पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि पंजीकरण के लिए लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे और जिला अधिकारी की अनुमति का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब इसे आसान बना दिया गया है और जो बेवजह की बाधाएं इसमें थीं उन सभी कानूनों को हटा दिया गया है। अब ऑनलाइन घोषणा पत्र के माध्यम से अखबार निकालने के इच्छुक लोग आरएनआई का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में पुराने संसद भवन हो या नया संसद भवन हो इनमें गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल कर नए भारत के लिए नए कानून बनाने का जो शानदार काम हुआ है, इसके लिए वह प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं।

अगर किसी पत्रिका या पत्र को दो साल तक नहीं चलाया जाता है तो उसे इसे कैंसिल किया जा सकता है। इसी तरह से यदि एक ही नाम से दो राज्यों में समाचार पत्र चल रहे हैं तो उनको एक ही जगह चलाने का आनएनआई आदेश दे सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों को भी पत्रकारों की मदद करनी चाहिए। कोविड के समय पीडि़त परिजनों को पांच लाख रुपए की मदद दी गई थी। सरकार ने नयी व्यवस्था में पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशन को सालाना विवरण अपने घर से ही ऑन लाइन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

श्री ठाकुर ने कहा कि यह मूल कानून 1867 का है और उस समय 1867 में भारत गुलाम था और अंग्रेजों की मानसिकता थी कि प्रेस को भी कहीं न कहीं अपने हाथ में रखें। यहां तक कि उनके लिए पंजीकरण करना भी अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती थी। प्रिंटिंग प्रेस लगाना या प्रकाशन करना, ये अपने आप में बहुत बड़ी बात थी।

इसमें जिला मजिस्ट्रेट की बहुत बड़ी भूमिका होती थी और एक बड़ा जटिल तंत्र था। इसको 8 चरणों में किया जाता था। जिला मजिस्ट्रेट के पास पहले जाकर आप पंजीकरण का आवेदन दो फिर वहां फाइल को आगे बढाने में कई महीने लगते थे। उसके बाद उसको दिल्ली में भारत के समाचारपत्र पंजीकार के पास लेकर आओ, फिर उसके चक्कर काटो।

इस काम के लिए लगभग आठ चरण पार करने पड़ते थे। नये कानून में अब दो-तीन साल नहीं लगेंगे बल्कि केवल दो महीने के अंदर आपको अपना समाचार पत्र हो या पत्रिका हो उसकी अनुमति मिल जाएगी। ये सरल और स्मार्ट भी है और समानांतर भी है।

उन्होंने कहा, पहले जिला मजिस्ट्रेट के पास रजिस्टर करना पड़ता और फिर भारत के समाचारपत्र पंजीकार के पास करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं है। अब जिला मजिस्ट्रेट के पास भी और आरएनआई के पास भी एक ही समय पर पंजीकरण किया जा सकेगा। यदि किसी आवेदन पर जिला मजिस्ट्रेट 60 दिन में जवाब नहीं देता है तो 60 दिन के बाद आरएनआई ही अनुमति दे देगा। इससे बहुत बड़ी सुविधा मिलने वाली है।

उन्होंने कहा, हमने पिछले दो दिनों में भी देखा कि कैसे अंग्रेजों के समय के कानूनों और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति दिलाने का काम किया गया। नए भारत के लिए नए कानून भी मिले और इस सदन ने सर्वसम्मति से उन विधेयकों को पारित भी किया। चाहे वो भारतीय न्याय संहिता हो या भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता हो, दूरसंचार विधेयक हो। ठाकुर ने कहा कि ऐसे अन्य विधेयक जो अब अगले कई सैकड़ों वर्षों के लिए भारत के काम आएंगे।

उसी दिशा में आज प्रेस एवं पत्र पंजीकरण विधेयक 2023 लाया गया है। इस विधेयक के माध्यम से गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर नए भारत के लिए एक नया कानून लाने का कार्य किया जा रहा है।

ठाकुर ने कहा, मैं एक बात जरूर कहूंगा कि हमने राज्यों से भी मशविरा किया, अलग- अलग संस्थाओं से भी परामर्श किया और उसके बाद हम आपके बीच में ये विधेयक लेकर आए हैं। मैं इसमें एक-दो बातें पर जरूर प्रकाश डालना चाहता हूं। ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ इसको हर क्षेत्र में बल देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

हजारों पुराने कानूनों को या ऐसे कानून जिनकी आवश्यकता नहीं थी उनसे भी मुक्ति दिलाने का काम हमने किया है। उन्होंने कहा, अधिकतर कानूनों में कारोबारी सुगमता और जीवन की सुगमता मिले ये मोदी सरकार की बड़ी प्राथमिकता रही है। इसलिए इस विधेयक में भी हमने जितने अपराध वाले प्रावधान थे हमने उसको गैरआपराधिक कर दिया है।

केवल एक ही ऐसा प्रावधान है जहां पर अगर किसी ने प्रिंटिंग प्रेस या प्रकाशन शुरू करने की अनुमति ना ली हो तो इसे बंद करने अथवा अनुमति लेने के लिए छह महीने का समय देने का प्रावधान किया गया है। अगर यह नहीं किया जाता है तब जाकर सजा हो सकती है।

******************************

 

मोदी सरकार ने संसद से 142 सांसदों को निलंबित कर की लोकतंत्र की हत्या: जीतू पटवारी

भोपाल 22 Dec, (एजेंसी)। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के 142 सांसदों को निलंबित कर लोकतंत्र की हत्या करने का घिनौना कृत्य किया गया है। इंडिया एलायंस पार्टियों की बैठक में सर्वसम्मति से पारित निर्णय अनुसार मोदी सरकार के इस तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश एवं जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किये जायेंगे।

इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर मध्य प्रदेश में भी सभी जिला/ शहर कांग्रेस इकाईयों में आज धरना आयोजित कर केंद्र की भाजपा सरकार के रवैये पर विरोध दर्ज कराया गया।

वहीं राजधानी भोपाल में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित धरना कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुये।

पटवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत देश में लोकतंत्र की मिसाल दी जाती है और इसका अनुसरण भी किया जाता है। लोकतंत्र की खासियत है कि आम नागरिक अपने विचारों को स्वतंत्रता से रख सकता है। सत्ता और विपक्ष देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक विकास की दो पटरियां है, लेकिन आज चुनाव प्रणाली पर प्रश्न उठने लगे हैं ओर कोर्ट में केस लग रहे है। लोकतंत्र में ईवीएम पर कैसे-कैसे सवाल उठ रहे हैं, इससे देश की जनता का मनोबल टूट रहा है।

जीतू पटवारी ने कहा कि आज हमारे देश में जिस तरह के चुनाव के रिजल्ट आ रहे हैं, उस पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। आज आम आदमी को ईवीएम पर विश्वास नहीं बचा है। केंद्र की भाजपा सरकार ने तानाशाही तरीके से लोकसभा और राज्यसभा के 142 सांसदों को निलंबित कर संसद से बेदखल करने का घिनौना कृत्य किया और लोकतंत्र की हत्या की गई वह देश की जनता के लिए बड़ा दुर्भाग्यपूर्व है।

पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयान को लेकर कहा, भाजपा सरकार में पहले से ही 18 हजार घोषणाएं है अधूरी है। लाडली बहनों के साथ विश्वास घात किया गया है। विधानसभा में भाषण देने से जनता को लाभ नही मिलेगा। भाजपा द्वारा समर्थन मूल्य पर धान और गेहूं नहीं लेने पर कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़क पर उतरेगा। विधानसभा और लोकसभा लोकतंत्र के मंदिर हैं। जनता को भरोसा होता है कि अगर लोकसभा या विधानसभा में सवाल उठा है तो उसका निराकरण होगा। भाजपा ने इस विश्वास को चकनाचूर किया है।

उन्होंने कहा कि मुझे भी बिना कारण विधानसभा से निलंबित किया गया था। अपनी पार्टी में ही पीएम मोदी तानाशाही ला रहे है, यह लोकतंत्र की हत्या नहीं है तो क्या है। प्रदेश की जनता के मन में भाजपा नेतृत्व से बड़ा सवाल है कि क्या विधायकों की सहमति से मुख्यमंत्री का चयन हुआ है?

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में जनता से किये हैं, उन्हें पूरा करें। लाड़नी बहना योजना हो या अन्य योजना सभी का लाभ जनता को मिले। यदि सरकार किसी प्रकार की कोताही बरतेगी तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतर आंदोलन करेगा।

भोपाल जिला/ शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव और प्रवीण सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार की 18 सालों के भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ हुये अन्याय, किसानों के साथ हुये अत्याचार, युवाओं के साथ खिलवाड़ को जनता अभी भूली नहीं है। यदि अब भी इसी प्रकार की गुमराह करने की राजनीति भाजपा करेगी तो प्रदेश की जनता उसे सबक सिखायेगी।

प्रदेश की सभी जिला इकाईयों में हुये धरना आंदोलन, विरोध प्रदर्शन में स्थानीय स्तर पर प्रदेश के सभी जिला/शहर कांग्रेेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मोर्चा संगठनों और विभागों के अध्यक्षों प्रदेश, जिला, ब्लाक पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन, विभागों, प्रकोष्ठों के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

भोपाल में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी. शर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, प्रकाश जैन, अभय दुबे, जे.पी. धनोपिया, के.के. मिश्रा, श्रीमती विभा पटेल, प्रदीप अहिरवार, आसिफ जकी, शबिस्ता जकी, मेजर श्याम श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, भूपेन्द्र गुप्ता, कैलाश मिश्रा, रवि सक्सेना, राजकुमार सिंह, अवनीश भार्गव, रविन्द्र साहू झूमरवाला, अमित शर्मा, संतोष परिहार, आनंद तारण, फरहाना खान, मेघा परमार, राजलक्ष्मी नायक, त्रिलोक दीपानी, संतोष कंसाना, नरेश ज्ञानचंदानी, अनीस खान, गुड्डू चौहान, महक राणा, सीताराम यादव, प्रहलाद पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

************************

 

केबल कार से संगम -अक्षय वट दर्शन की योजना को धरातल में उतारने में लगी है योगी सरकार

*संगम क्षेत्र में 251 करोड़ की लागत से  2.2 किलोमीटर लंबे रोपवे का हो रहा है निर्माण*

*सेना से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद  निर्माण की प्रक्रिया बढ़ेगी आगे*

*शंकर विमान मंडपम से त्रिवेणी पुष्प तक प्रस्तावित है रोपवे*

प्रयागराज 22 Dec, (एजेंसी)। कुम्भ नगरी प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु रोपवे का आनंद ले सकें इसके लिए योगी सरकार की योजना धरातल में उतरना शुरू हो गई है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी  प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड यानी एनएचएलएमएल को सौंपी है।

कुम्भ नगरी में 2025 में  आयोजित होने जा रहे कुम्भ को दिव्य , भव्य  और नव्य बनाने को लेकर योगी सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। संगम में प्रस्तावित रोपवे का  निर्माण इसी का हिस्सा है। प्रदेश सरकार  ने रोपवे निर्माण के लिए ₹ 251.00 करोड़ का प्रा‌वधान किया है।  प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान बताते हैं कि संगम क्षेत्र में प्रस्तावित इस रोपवे की फिजीबिलिटी रिपोर्ट केंद्र सरकार की एजेंसी राइट्स को तैयार करने को  दी गई थी। एजेंसी राइट्स के विशेषज्ञ  संगम आये और उन्होंने  नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों के साथ रोपवे के प्रस्तावित मार्गों का सर्वे किया।  इसमें तीन रूट का सर्वे हुआ जिसमे संगम के शंकर विमान मंडपम से उल्टा किला झूंसी ,  उल्टा किला झूंसी से त्रिवेणी पुष्प अरैल और त्रिवेणी पुष्प अरैल से  संगम के शंकर विमान मंडपम के रूट शामिल हैं।

पर्यटकों को  आसमान से  संगम का विहंगम दृश्य दिखाने के लिए प्रदेश सरकार ने संगम में रोपवे  निर्माण का संकल्प लिया है  जिसके लिए संगम से इसके प्रस्तावित तीन रूट का सर्वे हुआ। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के साथ इन सर्वे रिपोर्ट्स पर मंथन किया गया।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान बताते हैं कि मंथन के बाद सबसे पहले  संगम के शंकर विमान मंडपम  से अरैल के त्रिवेणी पुष्प तक रोपवे के प्रथम रूट पर सहमति बनी है। प्रदेश सरकार ने शंकर विमान मंडपम से त्रिवेणी पुष्प तक रोपवे परियोजना के लिए एनओसी की प्रक्रिया पूरी कराकर निविदा कराने के आदेश दिए हैं।  प्रदेश के मुख्य सचिव इस विषय में अफसरों  को निर्देशित  कर चुके हैं कि प्रोजेक्ट के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी कराकर रोपवे का निर्माण शुरू कराया जाए। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए सिंचाई विभाग, सेना और भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र भी प्रेषित किया है।

माना जा रहा है कि महाकुंभ से पहले केबल कार से संगम- अक्षयवट दर्शन की योजना को साकार कर लिया जाएगा।  श्रद्धालु और पर्यटक केबल  कार से संगम, अक्षय वट ,सरस्वती कूप के अलावा माघ मेला और कुंभ मेला कुंभ मेला का नजारा देख सकेंगे। पहली बार साधु-संतों और सैलानियों के लिए केवल कार की ये सुविधाएं यहां मिलेगी।

*************************

 

बीकानेर हाउस को मिला यूनेस्को एशिया पैसिफिक अवार्ड ऑफ मेरिट 2023 का सम्मान

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एजेंसी)। राजस्थान सरकार के बीकानेर हाउस को ‘यूनेस्को एशिया पैसिफिक अवार्ड ऑफ मेरिट 2023’ का गौरव प्राप्त हुआ है। सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए यूनेस्को ने बीकानेर हाउस को सम्मानित किया है। सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार वर्ष 2000 से दिए जा रहे हैं।

ये पुरस्कार इस क्षेत्र में विरासत मूल्य की संरचनाओं और इमारतों को पुनर्स्थापित करने, संरक्षित करने के प्रयासों को मान्यता देते हैं। राजस्थान सरकार द्वारा किए गए प्रयासों ने बीकानेर हाउस को एक विश्व स्तरीय पुनर्निर्मित विरासत केंद्र में बदल दिया है। बीकानेर हाउस कला, संस्कृति और विरासत आधारित गतिविधियों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है।

बीकानेर हाउस को एक नए अवतार में राजस्थान सरकार द्वारा अप्रैल 2016 में बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी (बीएचएमएस) के रूप में पंजीकृत किया गया था। सोसायटी राजस्थान की विभिन्न कलात्मक अभिव्यक्तियों और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रमों के प्रबंधन, संचालन, प्रोग्रामिंग की देखभाल करती है।

शुभ्रा सिंह, चीफ रेजिडेंट कमिश्नर (राजस्थान सरकार) ने बताया कि बीकानेर हाउस ने जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को आवर्ती कलात्मक प्रवृत्तियों और सांस्कृतिक लोकाचार के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए इन-हाउस क्यूरेटेड कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। राजस्थान उत्सव बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है, जहां यह कार्यक्रम राजस्थान के सांस्कृतिक संश्लेषण का एक सप्ताह तक चलने वाला उत्सव है, जिसका समापन 30 मार्च को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आर्थिक अवसर बढ़ाने और ग्रामीण गरीबों को सशक्त बनाने के लिए राजीविका के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को बीकानेर हाउस में एक समर्पित स्थान प्रदान किया गया है।

बीकानेर हाउस परिसर के चारों ओर चल रही प्रदर्शनियों, कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विशेष विरासत और क्यूरेटोरियल वॉकथ्रू का आयोजन करता है।नई दिल्ली में अपनी तरह के पहले इन-हाउस क्यूरेटेड स्कल्पचर पार्क में पारंपरिक, आधुनिक और समकालीन मूर्तियां प्रदर्शित की गईं, जो अद्वितीय बीकानेर हाउस उद्यानों के साथ सामंजस्य स्थापित की गई थीं। प्रदर्शनी ने प्राकृतिक सेटिंग्स में देखने के नए तरीके बनाए, मूर्तियों को एक विस्तारित “कथा वातावरण” और “विस्टा” की एक श्रृंखला के माध्यम से जोड़ा जो एक मूर्तिकला से दूसरे तक ले जाती है।

इसके अतिरिक्त, बीकानेर हाउस डायलॉग श्रृंखला भारत की वर्तमान कलात्मक प्रवृत्तियों, विरासत और पारंपरिक कला रूपों के पुनरुद्धार को समृद्ध करने, उजागर करने और बढ़ावा देने पर विचारों और धारणाओं को बनाने, समझने और आदान-प्रदान करने की एक इन-हाउस पहल है। बीएच संवाद के उद्घाटन संस्करण में कला, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति के क्षेत्र से कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुईं।एक आउटरीच पहल के रूप में, प्रमुख संस्थाओं के साथ क्रमशः समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके सहयोग बनाया गया।

दिल्ली समकालीन कला सप्ताह (DCAW) ने बीकानेर हाउस को दिल्ली समकालीन कला सप्ताह के लिए और भारत में प्रचलित समकालीन कला प्रथाओं के प्रतिबिंब के लिए एकमात्र स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी (BHMS) के साथ सहयोग किया।

इसी तरह, इंडिया आर्ट फेयर ने बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी (बीएचएमएस) के साथ मिलकर बीकानेर हाउस को इंडिया आर्ट फेयर के समानांतर स्थल के रूप में स्थापित किया। बहुप्रतीक्षित सहयोग में प्रदर्शनियों, कार्यक्रमों और प्रदर्शनों का संयोजन देखा गया।

राज्य में प्रचलित विभिन्न कलात्मक अभिव्यक्तियों और सांस्कृतिक विशेषताओं के प्रति संवेदनाओं को आकार देने की दृष्टि से, बीकानेर हाउस को राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत के प्रवेश द्वार के रूप में मान्यता प्राप्त है।

***************************

 

भारत के सैटेलाइट परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव

*दूरसंचार विधेयक 2023 को संसद ने दे दी है मंजूरी*

*एसआईए-इंडिया के प्रयासों की जीत*

नई दिल्ली , 22 दिसंबर (एजेंसी)। दूरसंचार क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी निर्णय में भारतीय संसद ने गुरुवार को दूरसंचार विधेयक 2023 को मंजूरी दे दी। यह ऐतिहासिक कदम औपनिवेशिक युग के 138 साल पुराने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 को निरस्त करता है और एक आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार कानूनी ढांचा लाते हुए अभूतपूर्व तरीके से दूरसंचार सेवाओं के विकास, विस्तार और संचालन के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। विधेयक का उद्देश्य उदारीकृत और तकनीकी रूप से तटस्थ तरीके से उपग्रह स्पेक्ट्रम असाइनमेंट के माध्यम से दूरसंचार सेवाओं तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करना है।

अनुमोदित विधेयक एक गैर-नीलामी मार्ग को अपनाता है और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ संरेखित प्रशासनिक पद्धति के माध्यम से उपग्रह स्पेक्ट्रम आवंटित करने का प्रस्ताव करता है। उपग्रह स्पेक्ट्रम असाइनमेंट के लिए वैश्विक सामंजस्य और मानकीकरण पर जोर देता है। इस संदर्भ में, एसआईए-इंडिया संसद में माननीय प्रधान मंत्री के शब्दों को उद्धृत करता है, जिन्हें भारत में अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाना है।

अपने हस्तक्षेप के दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए गैर-नीलामी मार्ग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है।’ इस अभूतपूर्व कदम का उद्देश्य डिजिटल विभाजन को पाटना, ग्रामीण और दूरस्थ कनेक्टिविटी को बढ़ाना और महत्वपूर्ण क्षेत्रों का समर्थन करना है, जिससे भारत के उपग्रह परिदृश्य में बदलाव आएगा और बाजार में नई प्रौद्योगिकियों और प्रतिस्पर्धियों के प्रवेश की सुविधा होगी और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

एसआईए-इंडिया, अपने उपग्रह संचालन और वियासैट/इनमारसैट, एशियासैट, ह्यूजेस कम्युनिकेशन, एसईएस, इंटेलसैट, टेलीसैट, लाम्हास और ओमनीस्पेस जैसे सेवा सदस्यों द्वारा समर्थित, ने प्रगतिशील सैटकॉम नीतियों की दृढ़ता से वकालत की है। विशेष रूप से प्रशासनिक लाइसेंसिंग के माध्यम से स्पेक्ट्रम असाइनमेंट पर जोर दिया है। एसआईए-इंडिया देश में उपग्रह संचार के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसके 33 महीनों से अधिक के अटूट वकालत प्रयासों से ही यह विधेयक पारित हो सका है। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर एसआईए-इंडिया को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस अवधि के दौरान सरकार में सभी संबंधित स्तरों पर उच्च अधिकारियों और नीति निर्माताओं के साथ एसोसिएशन के निरंतर और समर्पित प्रयास और जुड़ाव भारत के एक मजबूत उपग्रह उद्योग के विकास को बढ़ावा देने में उपयोगी साबित हुए हैं।

एसआईए-इंडिया के अध्यक्ष डॉ. सुब्बाराव पावुलुरी ने टिप्पणी की,  “दूरसंचार विधेयक भारत के उपग्रह उद्योग को वैश्विक मानकों के साथ संरेखित करने में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। हम उद्योग के दृष्टिकोण को समझने और शामिल करने में उनके प्रयासों के लिए मंत्रालय की सराहना करते हैं। एसआईए-इंडिया, दूरसंचार विभाग, इसरो, आईएनएसपीएसी और ट्राई के बहुमूल्य समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त करता है। हमारा संघ एक जीवंत और प्रतिस्पर्धी उपग्रह क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए दृढ़ है।

एसआईए-इंडिया के महानिदेशक अनिल प्रकाश ने कहा, “दूरसंचार विधेयक भारत की रणनीतिक पहल, ग्रामीण कनेक्टिविटी, राष्ट्रीय रक्षा, आपदा प्रबंधन और कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे सहायक क्षेत्रों को बढ़ाने में उपग्रह डिजिटल कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानता है। 1300 से अधिक गति शक्ति परियोजनाओं और विभिन्न राष्ट्रीय मिशनों के साथ, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की मांग महत्वपूर्ण है। यह शिपिंग, बंदरगाह, जलमार्ग, टोल, सड़क और राजमार्ग जैसे क्षेत्रों में दूरस्थ और निकट के बीच धुंधली रेखाओं के अनुरूप है। प्रवासन की चल रही गतिशीलता, जो कि कोविड-19 द्वारा बढ़ी है, कुशल कनेक्टिविटी के लचीलेपन की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है।

स्मार्ट सिटीज, उड़ान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नई शिक्षा नीति और पीएम वाणी जैसे राष्ट्रीय मिशनों के लिए मल्टीपल एक्सेस प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता होती है, जहां अंतरिक्ष-आधारित उपग्रह सेवाएं महत्वपूर्ण हो जाती हैं। उपग्रह सेवाओं के लिए दूरसंचार विधेयक का स्पेक्ट्रम असाइनमेंट सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाता है। एसआईए-इंडिया नए दूरसंचार अधिनियम और उसके प्रावधानों के कार्यान्वयन और तदनुसार लागू होने की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा है। एसआईए-इंडिया यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नियामक ढांचा उपग्रह संचार उद्योग के विकास का समर्थन करता है। एसोसिएशन सरकार और उद्योग भागीदारों के साथ निरंतर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है, जो उपग्रह संचार में नवाचार और विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों को बढ़ावा देता है।

****************************

 

महिलाओं के सम्मान से उनकी कार्य करने की क्षमता बढ़ती है : तनाज ईरानी

*9सुपर दिवा अवार्ड 2023 समारोह का दिल्ली में हुआ आयोजन*

*विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान*

नई दिल्ली , 22 दिसम्बर (एजेंसी)। पुरुषों से कंधा से कंधा मिला कर चल रही महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं को स्थापित किया है।उद्यमी महिलाएं न केवल स्वयं के परिवार के विकास के बारे में सोचती है बल्कि वह अपने उद्मशीलता से देश का भी विकास भी कर रही हैं। विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला उद्धमियों भी सम्मानित करने के लिए सोशल बाइट्स इवेंट्स एंड पीआर कंपनी ने द्वारका स्थित पांचसितारा होटल रेडिशन ब्लू, नई दिल्ली शनिवार की शाम सुपर दीवा अर्वाड 2023 समारोह का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर  कहो ना प्यार है फिल्म,बिग बॉस फेम की जानी मानी अभिनेत्री तनाज ईरानी,विशेष अतिथि के तौर परडॉ. ऋचा सूद डॉ. अंजलि चावला,सुश्री निकिता बोस,सुश्री सामन्था कोचर, डॉ. अमृता दत्ता, जाने माने उद्योगपति वीरेंद्र कुमार, मैनेजमेंट गुरु कैलाश बिहारी सिंह, मिसेज यूनिवर्स क्रिएटिविटी की विजेता सुश्री शिप्रा सिंह, निर्भया मामले की जानी मानी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री सीमा कुशवाहा जैसी विशेष अतिथियों ने उद्योग जगत में महिलाओं की भूमिका पर अपने अपने अनुभव शेयर किए।

इस कार्यक्रम में जिन महिला उद्यमियों को सम्मान और पुरस्कार से नवाजा गया उनमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली करीब 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया. उनमें प्रमुख तौर पर टीवी 9 भारतवर्ष की जानी मानी एंकर सुमैरा खान, एबीपी न्यूज चैनल और विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुकी और न्यूज नशा डिजिटल मीडिया की एडिटर सुश्री विनीता यादव, जानी मानी पर्वतारोही और साइकिलस्ट सुश्री सविता महतो, मिक्स मार्शल आर्ट यानी एमएमएम फाइटर तेंजिम पेमा शामिल रही। इनके अलावा पूजा मलकानी,दीपिका,अल्पना कुमार,सोनिया नागपाल, प्रियांशी चावला,मोनिका शर्मा, अस्मा बेगम,सपना शर्मा,रागी ऋतु,माधुरी शर्मा,संचिता मुखर्जी,एकता सिंह रोर,छाया चंद्रा,वत्सला पाठक,बबीता पात्रा,सौम्या जग्गी,मीना बलूजा,जसलीन कौर,महक दुआ कालरा,नेहा खोसला,प्रिंसी वर्मा एवं श्री एसके वर्मा,कोनिका सिंह को सुपर दिवा अवार्ड से समानित किया गया।

कार्यक्रम के विशेष सहोगियों में एस्ट्यूट एडवाइजरी,पनाश मेकओवर्स फॉक्स ग्लव्स ,प्रगति इलेक्ट्रोकॉम प्राइवेट लिमिटेड, दीपश्री,परी फिटनेस वेलनेस,अंजलि हर्बवैदिक,एंजल्स वर्चुअल वर्ल्ड,अचीवर्स फाउंडेशन,श्याम नारायण फाउंडेशन,एन+1 टेक सॉल्यूशंस, स्टार्टअप रिपोर्टर,बैलेंस बाइट्स by सपना नारंग न्यूट्रिशन और फिटनेस,मेकओवर बबिता,सुरभि संगीत अकादमी,टोटल स्मार्ट,बेलिसा इंटरनेशनल,अरोमा मैजिक,महक हीलिंग कोच, अर्थ एंड प्योर,शेखर होम हेल्थकेयर,मायरा फिल्म्स,बैंक ऑफ बड़ौदा, आईएनआई न्यूज एंड एमआरबी स्टूडियो आरएनएस प्रेस,माईटाइम कंपनी वर्क ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

सोशल बाइट्स इवेंट्स एंड पीआर कम्पनी की सीईओ संगीता भगत ने कहा की आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। ऐसे में उनके उत्कृष्ठ कार्यों को पहचान कर उनको उचित समय पर सम्मान देना स्वयं में अच्छा लगता है। इससे न केवल उन्हें प्रोत्साहन मिलता है बल्कि देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होने कहा सुपर दिवा अवार्ड समारोह में सम्मानित महिलाएं भविष्य में देश के हर क्षेत्र में प्रेरणा की स्रोत बनेंगी।सोशल बाइट्स कम्पनी के निदेशक प्रमोद कुमार सुमन ने कहा कि महिलाओं को उनके कार्यों के लिए हर हाल में सम्मान जरूरी है क्योंकि उनके सक्रिय भागीदारी से न केवल एक बेहतर समाज का निर्माण होता है बल्कि वह देश को अपने हिसाब से बुलंदियों पर पहुंचा सकती है।

डायरेक्टर चंदन कुमार ने कहा की महिलाओं के लिए सुपर दिवा अवार्ड समारोह का आयोजन हम लगातार दूसरे वर्ष किए। हमारी संस्था को अपने अपने  क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं सम्मान करना अच्छा लगता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोशल बाइटस के बिजनेस एसोसिसिट रवि वर्मा, बहुरूपिया फिल्म के प्रोड्यूसर और मायरा फिल्म के फाउंडर मनीष कुमार, प्रशांत कुमार भारती, तन्वी प्रिया, उत्कर्ष राज, प्रज्ञा राज, गौरव सिंह नेगी, इशिका नेगी,मिहिर झा,ललित पंघाल,क्षितिज यादव,सुर्यांश रामेश्वर कुमार,शामिल रहे।

**************************

 

ग्लोबल स्टार रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना संग की  मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात….. शिंदे परिवार ने पारम्परिक तरीके से किया उनका स्वागत….! 

22.12.2023  –  साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपने अभिनय प्रतिभा के बदौलत अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुके ग्लोबल स्टार रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना के साथ पिछलेदिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की।

श्री शिंदे के पुत्र श्रीकांत भी मेहमानों के स्वागत के लिए मौजूद थे।जब यह जोड़ी मिलन स्थान पर पहुंची तब उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे की बहु वृषाली ने हल्दी कुमकुम क उपासना का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान ग्लोबल स्टार रामचरण और मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के बीच हार्दिक शुभकामनाओं और विचारों के साथ उपहारों का आदान प्रदान भी हुआ।

रामचरण और उनकी पत्नी उपासना ने मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और उनके परिवार के साथ कुछ यादगार लम्हे साझा किये हैं। तस्वीर में रामचरण और श्रीकांत शिंदे के बीच की बॉन्डिंग देखने लायक है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

ऑनलाइन मैचमेकिंग के अँधेरे पहलू को दर्शाती डॉक्यू सीरीज़ ‘वेडिंग.कॉन’ का प्रीमियर 29 दिसंबर को किया जाएगा

22.12.2023  –  प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल ट्रू-क्राइम डॉक्यू सीरीज़ वेडिंग.कॉन की घोषणा कर दी है। तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित बीबीसी स्टूडियोज़ इंडिया प्रोडक्शन की इस नवीनतम प्रस्तुति का प्रीमियर विशेष रूप से भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और अन्य क्षेत्रों में 29 दिसंबर को हिंदी में अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ किया जाएगा। ऑनलाइन मैचमेकिंग के अँधेरे पहलू को दर्शाती वेब सीरीज ‘वेडिंग.कॉन’ एक विस्तृत, आंखें खोलने वाली और सम्मोहक कहानी है, जिसमें प्यार और साथ की तलाश करने वाली पांच महिलाओं के अनुभवों को दिखाया गया है।

उनकी तलाश एक अप्रत्याशित मोड़ लेती है और उन्हें धोखे और विश्वासघात के अकल्पनीय जाल में फंसा देती है। मूलरूप से यह सच्चे-अपराध को दर्शानेवाली डॉक्यू सीरीज़ पांच महिलाओं की कहानियों के बारे में बारीकी से बताती है, जब वे एक खुशहाल वैवाहिक जीवन के अपने सपने को पूरा करने की यात्रा पर निकलती हैं। हालाँकि, आदर्श जीवन साथी की उनकी तलाश एक दुखद मोड़ ले लेती है जब वे ठगों द्वारा धोखाधड़ी और भावनात्मक शोषण का शिकार हो जाती हैं।

ये धोखेबाज, नकली पहचान बनाकर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपयुक्त दूल्हे के रूप में पेश होकर महिलाओं को धोखा देते हैं। जागरूकता बढ़ाने और ऐसे घोटालों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पांच-भाग वाली यह डॉक्यूमेंट्री उन महिलाओं की भ्रांतियों पर रोशनी डालती है, जो अपने साथी की खोज में, बिना सोचे-समझे

धोखेबाज लोगों का शिकार हो जाती हैं। बकौल निर्देशिका तनुजा चंद्रा भारत और अन्य दक्षिण एशियाई संस्कृतियों में, यह व्यापक रूप से माना जाता है कि शादी एक महिला के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि है, और जैसे-जैसे वह बड़ी होती जाती है, ‘घर बसाने’ का दबाव बढ़ता जाता है। वास्तव में, जब वह 35 वर्ष की होती है, तब तक उसे बताया जाता है कि समय बहुत पहले बीत गया है।

‘वेडिंग.कॉन’ उन पांच महिलाओं की कहानी है जो वैवाहिक धोखाधड़ी का शिकार थीं, लेकिन वो अब इससे बची हैं और उन्होंने इन घोटालों को उजागर करने के लिए अपने अनुभव को साझा करने में जबरदस्त साहस दिखाया है। जब बीबीसी स्टूडियोज ने मुझसे इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की, तो यह आंखें खोलने वाला अनुभव था और मैं इन अविश्वसनीय महिलाओं और प्राइम वीडियो की आभारी हूं कि उन्होंने इस डॉक्यू सीरीज़ को जीवन में लाने के लिए मेरे दृष्टिकोण का उत्साहपूर्वक समर्थन किया। इससे मुझे बहुत उम्मीद है कि भारत और दुनिया भर में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने पर यह श्रृंखला व्यापक दर्शकों तक पहुंचेगी, जिससे भविष्य में महिलाओं को धोखाधड़ी से बचाने में मदद करेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

‘फ़िदा’ की शूटिंग कंप्लीट 

रवि इंटरप्राइजेज के बैनर तले दिनकर कपूर ( के.डी ) के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘फ़िदा’ की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। बनारस, मिर्जापुर, चुनार , विंध्याचल जैसे तीर्थस्थलों व टूरिस्ट प्लेस सहित उत्तरप्रदेश के कई ऐतिहासिक स्थलों पर पिछले एक माह से इस फिल्म की शूटिंग अनवरत जारी थी। फिल्म निर्माता जनक शाह की इस फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, सिनेमेटोग्राफर देवेंद्र तिवारी, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, प्रोडक्शन हेड आशीष दुबे, आर्ट डायरेक्टर अमर गुप्ता, प्रचारक संजय भूषण पटियाला और लाइन प्रोड्यूसर सिद्धांत सिंह हैं।

राजकुमार पांडेय व गुणवंत सेन के कर्णप्रिय संगीत से सजी यह फिल्म एक बेहतरीन सोशल ड्रामा फ़िल्म है जिसमें सिनेदर्शकों को एक बेहतरीन कहानी, शानदार एक्शन और कर्णप्रिय सुरीले गीतों को देखने व सुनने को मिलेगा । विगत एक महीने से पूरी टीम समर्पित होकर इस फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त थी । ‘फ़िदा’ में एक सैनिक की कहानी है, तो एक कैडेट की पूरी ट्रेनिंग के दौरान किन परिस्थितियों से गुज़रना पड़ता है वो भी दिखाया गया है । इस फिल्म में त्रिकोणीय प्रेम सम्बन्ध की खूबसूरती को दिखाया गया है साथ ही फिल्म के लिए खतरनाक जटिल एक्शन के दृश्यों को भी बेहद सरलता से फिल्माया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता प्रदीप पाण्डेय चिंटू की है। इस फिल्म में संयोगिता यादव, आरोही रावत नीलम गीरी, राजवीर सिंह राजपूत, सुशील सिंह, सन्तोष पहलवान, नीलम पाण्डेय, नमिता पांडे, विवेक सिंह ,सनी ओझा ,वैष्णवी चावला और स्वैगी सिंह राजपूत की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

चर्चाओं के बीच : अभिनेता शांतनु भामरे

22.12.2023  –  क्लिकटीवी ओटीटी पर रिलीज हुई दो कॉमेडी वेब सीरीज ‘फुल मैरिज हाफ मैरिज नो मैरिज’ और ‘स्कूटर रिश्तों का’ में दमदार भूमिका निभाने की वजह से अभिनेता शांतनु भामरे बॉलीवुड में फिलवक्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। पीपिंग टॉम प्रोडक्शंस के बैनर तले शोनल बोस द्वारा निर्मित कॉमेडी वेब सीरीज ‘फुल मैरिज हाफ मैरिज नो मैरिज’ में अभिनेता शांतनु भामरे वशीकरण बाबा की भूमिका को जीवंत किया है। प्रियंका अरोड़ा द्वारा सह-निर्मित, कहानी अनुभव श्रीवास्तव द्वारा लिखी और निर्देशित इस वेब सीरीज में वशीकरण बाबा की भूमिका में शांतनु भामरे अपने छात्रों को सुंदर लड़कियों को अपने वश में करने के लिए तरीका सिखाते हैं, ताकि वशीकरण के बाद वे उन्हें अपनी इच्छानुसार उपयोग कर सकें, उनके साथ अच्छा समय बिता सकें और उनकी इच्छा पूरी होने के बाद उन्हें वशीकरण से कैसे मुक्त किया जाए।

शांतनु भामरे वास्तव में वशीकरण बाबा के किरदार में स्क्रीन पर पूरी तरह से ढले हुए नज़र आते हैं और इस किरदार में ढलने के लिए उन्होंने कई फिल्में देखीं और यह सीखा कि कैसे संवाद अदा करना है, कैसे व्यवहार करना है, शारीरिक भाषा कैसी होनी चाहिए आदि, जिससे उन्हें वशीकरण बाबा की इस शक्तिशाली भूमिका को निभाने में मदद मिली। दूसरी वेब सीरीज ‘स्कूटर रिश्तों का’ में शांतनु भामरे एक दूल्हे की भूमिका में हैं। प्रियंका अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज के निर्माता शोनल बोस और लेखक अनुभव श्रीवास्तव हैं। प्रियंका अरोड़ा इस वेब सीरीज की सह-निर्माता भी हैं। अवंति प्राजक्ता आर्ट्स के बैनर तले निर्मित और बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अशोक त्यागी द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘फायर ऑफ लव : रेड’ में भी अभिनेता शांतनु भामरे अपने अभिनय का जलवा स्क्रीन पर बिखेरते नज़र आएंगे।

कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे बॉलीवुड फिल्म ‘फायर ऑफ लव : रेड’ के पूर्व ‘कॉलर बम’ (2021), ‘मंत्र’ (2017), ‘एनिमी’ (2013), ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ (2019) और ‘झलकी’ (2019) जैसी कई हिंदी फीचर फिल्मों में दमदार भूमिका निभा चुके हैं। फिल्मों में हर तरह की भूमिका निभाने की चाहत रखने वाले अभिनेता शांतनु भामरे बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘शक- द डाउट’, ‘न्यूयॉर्क से हरिद्वार’, ‘ब्रेकिंग न्यूज’, ‘भगवा’ और ‘सॉरी मदर’ में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन आज ख़त्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, जल्द ही सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो आज आप फिट रहेंगे। आज आपको कोई कंपनी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। आज आपको फ़ोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी.. इससे घर में खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

वृष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज खास बनाएंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोंच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ रेस्टुरेंट में खाना खाने का प्लान बनाएंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

कर्क राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक़ में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान.पान पर परहेज रखें। सोना चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

सिंह राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरुरत पडऩे पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा । छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आज आप शॉपिंग करने जायेंगे। आज आप बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए नयी योजना बनाएंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

कन्या राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहने की जरूरत है। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको उम्मीद से कई गुना ज्यादा लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी समस्यायें ख़त्म होंगी। ऑयली फूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, कहीं घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत है। आज बच्चे अपने मन की बात माता से शेयर करेंगे, तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जायेगा। जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज से आज अधिक मुनाफा होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जायेंगे। कार्य क्षेत्र में नयी योजना बनाएंगे। जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट,सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द्र बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपके लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यान पूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी खय़ाल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरुर मिलेगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जाएंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 1

**************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version