बिलकिस बानो मामला : सुप्रीम कोर्ट दोषियों को सजा में छूट के खिलाफ याचिकाओं पर 8 जनवरी को सुनाएगा फैसला

नई दिल्ली 07 Jan, (एजेंसी): बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार और बेटी समेत उसके परिवार के सदस्‍यों की हत्या के मामले में दोषियों की जल्द रिहाई की अनुमति देने वाले गुजरात सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार (8 जनवरी) को अपना फैसला सुनाएगा। उसके और उसके परिवार के सदस्यों के साथ दरिंदगी 2002 के गुजरात दंगों के दौरान की गई थी।

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर प्रकाशित वाद सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्‍ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की विशेष पीठ 8 जनवरी को फैसला सुनाएगी। शीर्ष अदालत ने अक्टूबर 2023 में 15 अगस्त, 2022 को राज्य की छूट नीति के तहत 11 दोषियों को रिहा करने की गुजरात सरकार की कार्रवाई की वैधता के सवाल पर सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

सुनवाई के दौरान केंद्र, गुजरात सरकार और दोषियों ने सजा में छूट के आदेश के खिलाफ सीपीआई-एम नेता सुभाषिनी अली, तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमेन, आसमां शफीक शेख और अन्य द्वारा दायर जनहित याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा था कि जब पीड़िता ने स्वयं अदालत का दरवाजा खटखटाया है, तो दूसरों को इस मामले में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

साथ ही, दोषियों ने दलील दी थी कि उन्हें शीघ्र रिहाई देने वाले माफी आदेशों में न्यायिक आदेश का सार है और इसे संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत रिट याचिका दायर करके चुनौती नहीं दी जा सकती। दूसरी ओर, एक जनहित याचिका वादी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने दलील दी थी कि छूट के आदेश ‘कानून की दृष्टि से खराब’ हैं और 2002 के दंगों के दौरान बानो के खिलाफ किया गया अपराध धर्म के आधार पर किया गया “मानवता के खिलाफ अपराध” था। जयसिंह ने कहा था कि शीर्ष अदालत के फैसले में देश की अंतरात्मा की आवाज झलकेगी।

************************

 

हवा में ही खुल गया विमान का दरवाजा, करानी पड़ी आपात लैंडिंग- 177 लोग बाल-बाल बचे

कैलिफोर्निया ,06 जनवरी (एजेंसी)। अलास्का एयरलाइंस का एक विमान हादसे का शिकार होते होते बचा। बोइंग 737-9 मैक्स विमान को उस समय आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसका एक दरवाजा हवा में ही खुल गया।

यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा गया कि बीच का केबिन दरवाजा विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था। बता दें कि विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओन्टारियो के लिए जा रहा था। विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद ही ये घटना घटी। विमान में 171 लोग और 6 चालक दल के सदस्य स्वार थे।

दरवाजे के अलग होने की बात पता लगने के बाद पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित रूप से वापस उतरा गया। घटना के बाद अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर लिखा, हम घटना के बारे में जांच कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या और कैसे हुआ।

********************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल कल आप अपने दफ्तर में बड़े ही चतुराई के साथ आप अपने काम को टाल सकते हैं, परंतु ऐसा कोई काम आपका पेंडिंग रह सकता है. आप किसी को पता भी ना लगने दें, अन्यथा आपके डांट पड़ सकती है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपनी साख बनाए रखनी होगी और आप अपने बाजार के उधारी को भी झुकता करें, नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है. कर्जा लेने वाले जातक आपके ऊपर प्रेशर बना सकते हैं. जिससे आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं. युवा जातकों की बात करें, युवा जातक कल अपने मन की उथल-पुथल को शांत करने का प्रयास करेंगे, कल आप आंतरिक तौर पर शानदार आचरण विकसित करने में सफल रहेंगे, जिससे आपका मन बहुत शांत रहेगा. अच्छे कार्यों में अपना मन लगाएंगे. कल आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खड़े रहे, जिससे आपके परिवार के सदस्यों को भी अच्छा लगेगा और आपका भी मन प्रसन्न रहेगा. ऐसा करने से उनके काम भी आसान हो जाएंगे. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको पथरी है तो कल आपको पथरी का असहनीय दर्द हो सकता है. विद्यार्थी जातकों की बात करें तो विद्यार्थी कल अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी उन्हें सफलता की प्राप्ति हो सकती है और अच्छे परिणाम आ सकते हैं. जीवन साथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा. संतान की ओर से भी आप संतुष्ट रहेंगे.

वृषभ राशि-

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने सहकर्मियों से थोड़ा सा सावधान रहें, आपके सहकर्मी आपके कामों के विरोध में कोई अड़ंगा अड़ा सकते हैं, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो खुदरा व्यापारियों को कल अपने ग्राहकों को लेकर थोड़ा सा सावधान रहना चाहिए. कल आपके ग्राहकों की तरफ से आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. युवा जातकों की बात करें तो युवाओं के अपने जीवन का उद्देश्य पूरा करने में सफलता मिल सकती है. उन्हें इसी तरह कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए,तभी उन्हें सफलता की प्राप्ति हो सकती है, और वह अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं. कल आपके घर का माहौल बहुत अधिक अच्छा रहेगा, जिसके कारण आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. आपकी सेहत के बारे में बात करें तो कल आपको चेस्ट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए आप किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें. अपने डॉक्टर को देख कर अपना इलाज अवश्य करवाये. आपको आपका अपना सर्दी से बचाव करना चाहिए. कल आपको समय के धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अधिक सुधर सकती है। जीवन साथी का आपको भरपूर साथ रहेगा. अपने पारिवारिक स्थितियों में और सुधार लाने के लिए भगवान सूर्य देव को जल चढ़ा सकते हैं.

मिथुन राशि-

कल का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके ऑफिस में प्रमोशन की लिस्ट में आपका नाम आने में संदेह रहेगा, इसीलिए आप इन सब बातों की तरफ से ध्यान हटाकर अपना बेहतर प्रदर्शन देने का प्रयास करें, जिससे आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें लकड़ी और लकड़ी से बनी हुई वस्तुओं का व्यापार करने वाले जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. कल हमको बहुत अधिक आर्थिक लाभ मिल सकता है. उनका फर्नीचर ऊँचे दामों पर बिक सकता है और कोई नया ऑर्डर भी मिल सकता है. बाबा जातकों की बात करें तो यदि आप किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपना पूरा ध्यान उस पर ही फोकस रखें हैं, तभी आपको कामयाबी मिलेगी.इधर-उधर की बातों में ध्यान ना लगाये तथा गलत दोस्तों की संगत से भी थोड़ा सा दूर रहे. कल आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान हो सकता है, परंतु आप अपने आप को शांत रखने का प्रयास करें. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आपका स्वास्थ्य, बिल्कुल सामान्य रहेगा. आपको किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा. कल आप अपने परिवार के साथ किसी रेस्टोरेंट इत्यादि में बाहर खाना खाने के लिए जा सकते हैं. वर्किंग महिलाओं की बात करें तो कल आपके पास घर के साथ-साथ ऑफिस की भी जिम्मेदारियां बहुत अधिक बढ़ सकती है. आप दोनों के बीच ताल मेल बनाकर रखें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी से कोई गलत बात ना करें.

कर्क राशि-

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अन्य दिनों की अपेक्षा और अधिक मेहनत करनी होगी, मेहनत करने से आपको कभी भी पीछे नहीं हटना है. आपका प्रमोशन हो सकता है. आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो हार्डवेयर के व्यापारी कल आर्थिक लाभ पाकर बहुत अधिक खुश रहेंगे और उनका व्यापार बहुत अधिक उन्नति करेगा और अन्य व्यापारियों के लिए भी कल का दिन अच्छा रहेगा. उनका व्यापार भी सामान्य चलेगा. किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं रहेगी. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करनी होगी,तभी उन्हें सफलता की प्राप्ति होगी. आप सफलता पाने तक कड़ी मेहनत करते रहे, किसी भी प्रकार की गलत संगत में ना पड़े अन्यथा, आपका भविष्य बर्बाद हो सकता है. आपकी माता-पिता के स्वास्थ्य में यदि बहुत दिनों से खराबी चल रही थी, तो किसी बीमारी से वह परेशान थे तो कल उनको आराम मिल सकता है, जिससे आपके मन को बहुत अधिक संतुष्टि मिलेगी. कल आपके पास पड़ोस में किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है. आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहें, अन्यथा किसी परेशानी में फंस सकते हैं.

सिंह राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको आपके कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं और उनकी तरफ से आपको यह आश्वासन भी रहेगा, कि इसे पूरा करने से आपका प्रमोशन हो सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल होटल या खानपीन का व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. छुट्टियों के समय पर आपकी कमाई बहुत अधिक हो सकती है, जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातकों का मन कल किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं,किसी कार्य में सफलता मिलने के कारण आपका मन परेशान हो सकता है, परंतु आप चिंता के भवर में ना फसे, उससे बाहर निकल कर दोबारा से मेहनत करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी. कल आपका मन अपनी संतान के विवाह को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकता है, किसी बात की चिंता ना करें, आप को बच्चों के लिए मनचाहा साथी अवश्य मिलेगा, आप कोशिश करते रहे. यदि आपने अपने घर में कोई जानवर पाल रखा है तो उसकी सेवा करें और उसके खाने पीने का विशेष ध्यान रखें, गाय को चारा खिलाएं तो आपको लाभ मिलेगा. वाहन चलाने में थोड़ी सी सावधानी बरते अन्यथा, आपको शारीरिक चोट लग सकती है. कल आप ऊँचे स्थान पर भी चलने में थोड़ी सी सावधानी बरतें.

कन्या राशि-

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, कल आपके ट्रांसफर के संकेत आ सकते है. आपका ट्रांसफर किसी दूसरे स्थान पर हो सकता है. और आपको तुरंत ही उसका लेटर भी मिल सकता है. आप अपने मन में कई तरह के विचार उत्पन्न करेंगे. कारोबार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके मन में अपने व्यापार को नए तरीके से बदलने का विचार आ सकता है परंतु आप कोई भी निर्णय बहुत ही अधिक सोच समझ कर ले, अन्यथा, आपको बाद में पछताना पड़ सकता है. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल अपने टैलेंट को ही आगे बढ़ाने का प्रयास करें. आपको उन्नति अवश्य मिलेगी. यदि आपके परिवार के किसी सदस्य से कल कोई गलती हो जाती है तो, आप उस गलती को बहुत बड़ा ना बनाएं, बल्कि समझ कर उसे माफ कर दें, कल आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे आपके हाथों में इन्फेक्शन इत्यादि हो सकता है. जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं. आप किसी प्रकार की अपने सेहत के प्रति कोई लापरवाही ना बरतें, कल आप अपने रिश्तेदारी या किसी निकटतम के यहां किसी शादी विवाह या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. आप अपने परिवार के साथ वहां पर बहुत अधिक इंजॉय करेंगे.

तुला राशि-

कल आपके ऑफिस के निर्णय लेने में थोड़ा सा बचाना होगा अन्यथा, आप इसमें फंस सकते हैं या खुशी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आप इस महीने को थोड़ा आगे के लिए डाटाल दें तो ठीक रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपने व्यापार में छोटा मुनाफा भी यदि प्राप्त होता है तो वह आपकी आर्थिक स्थितियों को ठीक करने में अच्छा रहेगा.जब आपके पास कोई बड़ा काम ना हो तो, छोटे मुनाफे से भी काम चलाना होगा. कल आपका मन आपके बच्चों की ओर से बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है जैसे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे और अपने परिवार के साथ में साथ मिलेगा कल आपका मन आपके माता-पिता की प्रॉपर्टी को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकता है कल आप अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें तथा कोई भी कार्य करने से पहले उनसे आशीर्वाद अवश्य लें.

वृश्चिक राशि-

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर में में कोई अप्रिय घटना घट सकती है जिससे आपका मन नाराज हो सकता है, परंतु आप इस बात को लेकर अधिक परेशान ना हों, धीरे-धीरे सभी परिस्थितियों आपके फेवर में रहेंगी. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. आप कल बहुत अधिक लाभ कमा सकते हैं, क्योंकि ऑनलाइन बिजनेस बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है. कल आप अपनी मातृभाषा के साथ-साथ कोई दूसरी भाषा भी सीखने का प्रयास करें. कोई नई क्षेत्रीय या विदेशी भाषा सीखने का प्रयास करें. आपके परिवार में किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है. आपके सभी प्रकार के बाद विवाद से दूर रहें. आपके स्वास्थ्य की बात कर रहे हैं तो कल आपको पैरों में किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं, आपने पहले के समय जो भी धन का निवेश कर रखा है. अगर आपने कभी सट्टा मार्केट में पैसा लगाया है तो कल आपको उससे बहुत अधिक लाभ मिल सकता है.

धनु राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपका कोई कार्य दफ्तर में नहीं बनेगा. परेशान ना हो, तेरे से काम में आपके सभी कार्य अच्छे से बनेंगे कारोबार करने वाले जातिको की बात करें तो रियल एस्टेट मे कारोबार करने वाले जातकों को नये प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिनसे अच्छी कमाई भी हो सकती है. बात करें तो युवाओं की भाग दौड़ जिस उद्देश्य को लेकर चल रही है, वह उद्देश्य आपका पूरा हो सकता है. इसके चलते उन्हें भाग दौड़ से राहत मिल सकती है.कल आप अपने माता-पिता की मार्गदर्शन से आप घर की सुख सुविधाओं का सामान को जोडऩे का कार्य करेंगे. जो सभी को सुखद एहसास दिल आएगा. आपकी सेहत की बात करें तो कल आपको दांतों में परेशानी हो सकती है. आपको दर्द हो सकता है. आपके दांतों में कैविटी के कारण परेशानी हो सकती है, इसीलिए आप किसी अच्छे-अच्छे डेंटिस्ट से अपना इलाज करवायें. विद्यार्थियों की बात करें तो विद्यार्थी कल आपने पढ़ाई से बहुत अधिक संतुष्ट रहेंगे. आप इसी तरह से मन लगाकर पढ़ाई करते रहें, आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी. अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा.

मकर राशि-

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपकी नौकरी में आपके परिवर्तन की चाहत बहुत अधिक हो सकती है. उसके लिए कल का दिन उपयुक्त भी रहेगा, आपका प्रमोशन होकर दूसरे स्थान पर परिवर्तन हो सकता है. वर्तमान के परिस्थितियों को लेकर कुछ निराशा आ रही है तो, आप बिल्कुल भी परेशान ना हो परिस्थितियों में बदलाव के योग बनेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. कल हम नियमों का उल्लंघन करने पर युवा जातकों को अपने पिताजी की डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए आप पिताजी के बताए गए रास्ते पर ही चले अन्यथा, उनका दिल दुख सकता है. आप अपना सही रास्ता भटक सकते हैं. कल भगवान सूर्य को नमस्कार करें तथा अपनी परिस्थितियों को सुधारने के लिए भगवान का सुमिरन करें, आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी.

कुंभ राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की के पास उनके कार्य से प्रसन्न होकर उनका प्रमोशन कर सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों में पूंजी का प्रमोशन हो सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप पूंजी निवेश को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं, आपकी पहले की प्लानिंग कुछ फंस सकती हैं, इसलिए आप धन का निवेश करने के लिए प्लानिंग करने के साथ-साथ निवेश भी कर सकते हैं, युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने करियर का चुनाव अपनी योग्यता के अनुसार ही करें, किसी की कहाी सुनी बातों पर अधिक विश्वास ना करें, आपके परिवार में किसी नजदीकी व्यक्ति का विवाह संपन्न हो सकता है. इस समय में किसी से भी बहुत अधिक अपेक्षा न रखें कल आप अपने दिल पर किसी भी बातों को ना लें अन्यथा, आपके रोग बहुत अधिक बढ़ सकते हैं जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं. कल आप अपने घरों के समान व्यक्तियों का सम्मान करें और उनके बताए रास्ते पर आगे बढऩे का प्रयास करें, आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी.

मीन राशि-

अपने कार्यों को अपने दफ्तर में पूरा करने का प्रयास करें, देर से कार्य पूरा होने पर आपकी बात नहीं बनेगी आपको बड़े अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकते हैं, खुदरा वस्तुओं का काम करने वाले व्यापारियों को कल अच्छा मुनाफा मिल सकता है. आप अपने मुनाफे को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न नजर आएंगे. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक मानसून तौर पर स्थिर रहे, अनावश्यक चिंता करना ठीक नहीं रहता है. इसका प्रभाव आपके कार्य पर विपरीत ही पड़ेगा. अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही विवादों से कल आपको मुक्ति मिल सकती है. मौसम के बदलाव के कारण थोड़ा अधिक सावधान रहे,महिलाओं का सम्मान करें और आशीर्वाद प्राप्त करें. उनके आशीर्वाद से ही आपके सभी कार्य बन सकते हैं. कल आपके जीवन साथी के साथ चल रहे चल रहे मनमुटाव से शांति मिल सकती है. आपकी आपके जीवन साथी के साथ सुलह हो सकती है. आपके स्वास्थ्य की बात कर रही है अभी आपको चीज तुम्हें किसी प्रकार की परेशानी है और सांस लेने में दिक्कत है तो किसी डॉक्टर से सलाह लेकर अपना इलाज करवायें.

*****************************

 

वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ में नज़र आएगी अदाकारा शिल्पा शेट्टी

07.01.2024  –  फिल्मकार रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ में अदाकारा शिल्पा शेट्टी बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी स्टारर ये शो 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‘इंडियन’ पुलिस फोर्स’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ‘लेडी कॉप’ के रोल में नजर आएंगी।सीरीज की पूरी कहानी दिल्ली पुलिस के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

स्क्रीन पर शिल्पा एक सीनियर पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रही है जोकि आतंकियों को खत्म करने के एक मिशन में सिद्धार्थ मल्होत्रा को लीड कर रही हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय, शरद केलकर, निकितिन धीर, श्वेता तिवारी जैसे कई दिग्गज एक्टर भी नजर आएंगे। फिल्मकार रोहित शेट्टी, जो अपने नायक-केंद्रित पुलिस कैरेक्टर को स्क्रीन पर कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने शुरू में एक नायक के लिए डिज़ाइन की गई भूमिका के लिए शिल्पा शेट्टी को चुनकर एक आश्चर्यजनक कास्टिंग विकल्प को सामने लाया है।

‘इंडियन’ पुलिस फोर्स’ की मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि यह किरदार पहले एक नायक के लिए था। लेकिन फिर आखिरी क्षण में, हमने शिल्पा को बुलाया जब वो चंडीगढ़ में ‘सुखी’ की शूटिंग कर रही थी। उसी दरम्यान वो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ भी कर रही थी और व्यस्त रहने के बावजूद भी वो इस सीरीज में काम की।

मुझे पता था कि वह ऐसा करने में सक्षम होगी। यहां तक कि एक एक्शन सीन के दौरान शिल्पा दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी लेकिन फिरभी उसने अपना काम पूरी तन्मयता से सम्पन्न की।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

बिहार में मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

मुंगेर ,06 जनवरी (एजेंसी)। बिहार के मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने एक अवैध मिनी बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया है। यहां से पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक टीम ने शामपुर थाना के मंदारे पहाड़ी पर छापामारी कर एक मिनी बंदूक कारखाने का उद्भेदन किया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक हथियार तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान मिर्जापुर बरहद गांव निवासी मोहम्मद जाहिद के रूप में की गई है।

एसटीएफ ने 5 देशी पिस्तौल, 2 अर्द्धनिर्मित देशी पिस्तौल, 10 मैगजीन, 1 ड्रिल मशीन, 5 बेस मशीन सहित हथियार बनाने में प्रयुक्त सामानों की बरामदगी की है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।

*****************************

 

14 जनवरी से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मल्लिकार्जुन खडग़े ने किया लोगो और नारे का लोकार्पण

नई दिल्ली ,06 जनवरी (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को नहीं मानते और हमें संसद में बोलने भी नहीं देते इसलिए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आयोजित कर कांग्रेस लोगों के बीच जा रही है ताकि हम अपनी बात उनसे कह सकें तथा समाज के हर वर्ग से मिलकर उनकी बात सुन सकें। खडग़े शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से पूरब से पश्चिम की ओर होने वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लोगो और नारे का लोकार्पण करते हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी के लिए संविधान से ज्यादा नागपुर के आदेश का मतलब है इसलिए वह नागपुर से मिले आदेश का संविधान की तरह पालन करते हैं।

उन्होंने कहा,मोदी सरकार मनमाने तरीके से पुराने कानूनों को बदल रही है और तानाशाही तरीके से काम कर रही है। हम संसद में देश से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश करते हैं तो हमें बोलने का कोई मौका नहीं दिया जाता। विपक्ष के 146 सांसदों को संसद की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। खडग़े ने कहा कि मोदी खुद संसद में नहीं आते हैं। इस बार वह कम से कम लोकसभा में आए लेकिन उन्होंने एक बार भी राज्यसभा की ओर नहीं देखा।

यह अन्याय है और कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के अन्याय के खिलाफ ‘भारत जोड़ा न्याय यात्रा’ कर रही है। यात्रा में हम जनता को बताएंगे कि इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। हमने संसद में बोलने और मुद्दों को उठाने की कोशिश की लेकिन हमें निलम्बित कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का मंच एनजीओ, पत्रकारों, किसान, छोटे व्यापारी, दलित-पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और बौद्धिक वर्ग को जोडऩे का भी है। यह यात्रा केवल अपनी बात जनता तक पहुंचाने का नहीं बल्कि जनता की आवाज और उनकी समस्याओं को सुनने का भी मंच है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इंडिया गंठबंधन के दलों तथा अन्य मित्र दलों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि वह इन सभी दलों के नेताओं को इस यात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हैं।

***************************

 

रामभक्त ध्यान दें… हर साल रामनवमी पर भगवान सूर्य करेंगे श्रीराम का अभिषेक, दोपहर 12 बजे दमकेगा प्रभु का ललाट

अयोध्या ,06 जनवरी (एजेंसी)। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की दिव्यता, भव्यता और नव्यता की झलक दिखने लगी है। ना केवल नगर में हो रहे विकास कार्यों में, बल्कि भगवान राम के भव्य मंदिर और यहां तक कि उनकी मूर्ति में भी अलौकिकता के दर्शन होंगे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी इस पर अपनी मुहर लगा दी गई है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्रभु श्रीराम की मूर्ति को इस प्रकार से बनाया गया है कि प्रत्येक वर्ष रामनवमी को भगवान सूर्य स्वयं श्रीराम का अभिषेक करेंगे। भारत के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सलाह पर मूर्ति की लंबाई और उसे स्थापित करने की ऊंचाई को इस प्रकार से रखा गया है कि हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें प्रभु श्रीराम के ललाट पर पड़ेंगी।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि तीन शिल्पकारों ने प्रभु श्रीराम की मूर्ति का निर्माण अलग-अलग किया, जिसमें से एक मूर्ति को प्रभु प्रेरणा से चुना गया है। चुनी गई मूर्ति की पैर से लेकर ललाट तक की लंबाई 51 इंच है और इसका वजन डेढ़ टन है। मूर्ति की सौम्यता का बखान करते हुए कहा गया कि श्यामल रंग के पत्थर से निर्मित मूर्ति में ना केवल भगवान विष्णु की दिव्यता और एक राजपुत्र की कांति है बल्कि उसमें 5 साल के बच्चे की मासूमियत भी है।

चेहरे की कोमलता, आंखों की दृष्टि, मुस्कान, शरीर आदि को ध्यान में रखते हुए मूर्ति का चयन किया गया है। 51 इंच ऊंची मूर्ति के ऊपर मस्तक, मुकुट और आभामंडल को भी बारीकी से तैयार किया गया है। ट्रस्ट के अनुसार मूर्ति की प्रतिष्ठा पूजा विधि को 16 जनवरी से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा 18 जनवरी को गर्भगृह में प्रभु श्रीराम को आसन पर स्थापित कर दिया जाएगा।

प्रभु श्रीराम की मूर्ति की एक विशेषता यह भी है कि इसे अगर जल और दूध से स्नान कराया जाएगा तो इसका नकारात्मक प्रभाव पत्थर पर नहीं पड़ेगा। साथ ही अगर कोई उस जल या दूध का आचमन करता है तो शरीर पर भी इसका दुष्प्रभाव नहीं होगा। राममंदिर परिसर में ही महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषाद राज, माता शबरी और देवी अहिल्या का भी मंदिर बनाया जाएगा।

इसके अलावा जटायु की प्रतिमा को यहां पहले से ही स्थापित कर दिया गया है। ट्रस्ट के अनुसार श्रीराम का मंदिर अद्भुत होगा। हालांकि, ये अभूतपूर्व नहीं होगा, क्योंकि दक्षिण भारत में ऐसे मंदिर हैं, मगर उत्तर भारत में बीते 300 साल में ऐसा कोई मंदिर निर्मित नहीं हुआ है। निर्माण करने वाले इंजीनियर भी ये मानते हैं।

पत्थर की आयु एक हजार साल होती है। धूप हवा पानी का प्रभाव पत्थर पर पड़ता है। जमीन के संपर्क में होने के कारण पत्थर नमी सोखता है। लेकिन, यहां पर पत्थर नमी नहीं सोख पाएगा, क्योंकि नीचे ग्रेनाइट लगाया गया है। इसमें लोहे का भी इस्तेमाल नहीं हुआ है, क्योंकि लोहा ताकत को कमजोर कर देता है। जमीन के नीचे एक ग्राम भी लोहा नहीं लगा है।

इस प्रकार की रचना की गई है कि जैसे-जैसे आयु बढ़ेगी जमीन के नीचे एक बहुत ताकतवर चट्टान तैयार हो जाएगी। जमीन के ऊपर किसी भी प्रकार के कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया गया है, क्योंकि, कंक्रीट की आयु 150 साल से ज्यादा नहीं होती। हर कार्य को करते हुए आयु का विचार किया गया है।

ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि 22 जनवरी को दिन में देशभर के पांच लाख मंदिरों में भव्य पूजन अर्चन के साथ ही उल्लास मनाया जाएगा तथा शाम के समय हर सनातनी अपने-अपने घर के बाहर कम से कम पांच दीपक अवश्य जलाएं। साथ ही 26 जनवरी के बाद ही लोग मंदिर में दर्शन के लिए आएं। ट्रस्ट के महासचिव ने आश्वस्त किया कि जब तक सभी लोग दर्शन नहीं कर लेंगे, तब तक मंदिर के कपाट खुले रहेंगे, फिर चाहे रात के 12 ही क्यों न बज जाएं।

****************************

 

इसरो ने फिर रचा इतिहास, आदित्य-एल1 ने किया सूर्य नमस्कार

नई दिल्ली ,06 जनवरी (एजेंसी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शनिवार को एक बार फिर से इतिहास रचकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इसरो ने ‘आदित्य-एल1’ यान को पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंज पॉइंट 1 पर हेलो ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। दरअसल आदित्य की यात्रा 2 सितंबर 2023 को को शुरू हुई थी।

पांच महीने बाद 6 जनवरी 2024 की शाम ये सैटेलाइट एल-1 प्वाइंट पर पहुंच गया। इस प्वाइंट के चारों तरफ मौजूद सोलर हैलो ऑर्बिट  में तैनात हो चुका है। हैलो ऑर्बिट में डालने के लिए आदित्य एल-1 सैटेलाइट के थ्रस्टर्स को थोड़ी देर के लिए ऑन किया गया।

इसमें कुल मिलाकर 12 थ्रस्टर्स हैं। मिशन का प्राथमिक उद्देश्य सौर वायुमंडल, विशेष रूप से क्रोमोस्फीयर और कोरोना का अध्ययन करना है और कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), सौर फ्लेयर्स और सौर कोरोना की रहस्यमय हीटिंग जैसी घटनाओं में अंतर्दृष्टि प्राप्त करना है।

*************************

 

जनता बताए क्या होने चाहिएं एक राष्ट्र एक चुनाव … पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द के नेतृत्व वाली समिति ने मांगी राय, यहां भेजें सुझाव

नई दिल्ली ,06 जनवरी (एजेंसी)। एक राष्ट्र एक चुनाव के मसले पर गठित उच्च स्तरीय समिति ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की संभावना पर आम जनता से सुझाव मांगे गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इसके लिए एक नोटिस जारी किया गया है। समिति ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मौजूदा कानूनी प्रशासनिक ढांचे में उचित बदलाव करने की पहल की गई है। केंद्र सरकार ने एक समिति का गठन किया है जिसका नेतृत्व पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द करेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि ‘संदर्भ की शर्तों’ के अनुसार, समिति को स्थायी आधार पर एक साथ चुनाव कराने के लिए उचित कानूनी और प्रशासनिक ढांचे के निर्माण, संविधान और संबंधित चुनाव कानूनों में आवश्यक संशोधनों की पहचान, सामान्य मतदाता सूची, ईवीएम/वीवीपीएटी आदि लॉजिस्टिक्स तैयार करने के लिए सिफारिशें करने की आवश्यकता है।

समिति पहले ही दो बैठकें कर चुकी है और राजनीतिक दलों से भी संपर्क कर चुकी है। पैनल ने कहा कि उसने 33 राजनीतिक दलों को पत्र भेजा है। एक अधिकारी के मुताबिक, समिति के सदस्य राज्य विधानसभाओं के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के निहितार्थ की जांच कर रहे हैं। देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मौजूदा कानूनी प्रशासनिक ढांचे में उचित बदलाव करने के लिए आम जनता से लिखित सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। 15 जनवरी तक प्राप्त सभी सुझावों को विचार के लिए समिति के समक्ष रखा जाएगा। सुझाव ‘द्धह्लह्लश्चह्य://शठ्ठशद्ग.द्दश1.द्बठ्ठÓ पर पोस्ट किए जा सकते हैं। ई-मेल के माध्यम से ‘ह्यष्-द्धद्यष्ञ्चद्दश1.द्बठ्ठÓ पर या डाक द्वारा जोधपुर ऑफिसर्स हॉस्टल, (ब्लॉक नंबर 9) राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी ‘सीÓ हेक्सागन (इंडिया गेट सर्कल) नई दिल्ली -110003 के पते पर भेजे जा सकते हैं।

समिति एक साथ चुनाव कराने के विचार पर उनके विचार जानने के लिए पहले ही देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बातचीत कर चुकी है। राजनीतिक दलों को रिमाइंडर भी भेजा गया। समिति के अनुसार, कुल छह राष्ट्रीय दलों, 33 राज्य दलों और सात अन्य पंजीकृत दलों को पत्र भेजे गए हैं। ‘एक देश एक चुनावÓ के मुद्दे पर समिति ने विधि आयोग के विचार भी सुने हैं।

**************************

 

झारखंड में चुनावी वर्ष में तेज दौड़ेगी सरकार की नियुक्ति एक्सप्रेस, 70 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी

रांची ,06 जनवरी (एजेंसी)। चुनावी वर्ष 2024 में झारखंड में सरकारी विभागों में बंपर नियुक्तियों की तैयारी है। सब कुछ ठीक रहा तो राज्य में इस साल 70 हजार से भी ज्यादा युवाओं के हाथों में सरकारी नौकरी का अप्वाइंटमेंट लेटर होगा। फिलहाल जितनी वैकेंसियों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं और परीक्षाओं से लेकर इंटरव्यू तक के शेड्यूल तय किए गए हैं, उसके मुताबिक आगामी जून महीने तक लगभग 47 हजार पदों पर नियुक्तियां हो जाएगी।

सबसे ज्यादा नियुक्तियां शिक्षा विभाग में होनी हैं। झारखंड स्टेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) ने 26,001 सहायक शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन करीब पांच महीने पहले निकाला था। आरक्षण विवाद को लेकर मामला कोर्ट में गया था। अब कोर्ट की हरी झंडी मिल चुकी है। इसकी परीक्षा इसी महीने में प्रस्तावित है।

राज्य के प्लस टू स्कूलों में 3,120 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया इसी महीने पूरी कर लिए जाने की संभावना है। इसकी परीक्षा हो चुकी है और अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की जांच की प्रक्रिया चल रही है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2,025 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड सामान्य स्नातक संयुक्त परीक्षा 21 और 28 जनवरी को होनी है। हालांकि, इस परीक्षा की प्रक्रिया पिछले कई सालों से चल रही है। इसके लिए चार बार आवेदन मंगाए गए और सात बार परीक्षाओं की तारीख तय हुई, लेकिन, अब तक परीक्षा नहीं ली जा सकी है।

इसके अलावा 1,556 पदों के लिए डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया चल रही है। कांस्टेबल के 4,919 पदों पर नियुक्ति के लिए 15 जनवरी से आवेदन मंगाए गए हैं, तो, पारा मेडिकल स्टाफ के 2,532 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू हो रही है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने इंटरमीडिएट स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 863 रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू की है। इसके लिए आवेदन जमा कराए जा चुके हैं।

इसी तरह महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों पर नियुक्ति की परीक्षा फरवरी में ली जा सकती है। झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग में 923 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा ली जा चुकी है और अगले दो महीने में इसका परिणाम घोषित कर दिए जाने की उम्मीद है।

औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारियों के 930 पदों पर भी नियुक्ति की प्रक्रिया जून से पहले पूरी करने की तैयारी है। झारखंड लोक सेवा आयोग से होने वाली नियुक्तियों की बात करें तो इस वर्ष जूनियर सिविल जजों के 138, सीडीपीओ के 64, फूड सेफ्टी अफसर के 56, आयुर्वेदिक चिकित्सकों के 207, होम्योपैथिक चिकित्सरों के 137, दंत चिकित्सकों के 43 और मेडिकल ऑफिसर्स के 26 पदों पर नियुक्ति की प्रकिया चल रही है।

इस साल 11वीं सिविल सेवा के जरिए 350 पदों पर नियुक्ति के लिए नई नियमावली भी मंजूरी की जा चुकी है। राज्य के विश्वविद्यालयों में वर्ष 2008 के बाद नियुक्तियां नहीं हुई हैं। इस वर्ष 2,404 असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

*************************

 

डोईवाला में युवती पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी को जोलीग्रांट एयरपोर्ट के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून ,06 जनवरी (एजेंसी)। डोईवाला में एक युवक ने एकतरफा प्यार में कामयाबी नहीं मिलने पर युवती से पहले तो अभद्रता की और फिर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। अब डोईवाला पुलिस ने तेज़ाब फेकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद आरोपी डोईवाला पहुंचा और युवती के साथ अभद्रता कर तेजाब फेंक दिया। लेकिन युवती किसी तरह बच गई।

युवती ने डोईवाला कोतवाली में शिकायत कि थी कि, एक युवक ने उसका हाथ खींच कर उसके साथ अभद्रता की और जब उसने इसका विरोध किया, तो उस युवक ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। हालांकि उसने खुद को किसी तरह बचा लिया और जाब नीचे जमीन पर गिर गया।

पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि, एकतरफा प्यार में पागल उस युवक ने उस युवती और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद डोईवाला पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी रही। आरोपी को जौलीग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

डोईवाला पुलिस ने बताया कि, ये आरोपी युवक बेंगलुरु में कार सेल्स और कार ड्राइविंग सिखाने का काम करता है। इन दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, युवती बेंगलुरु में ही पढ़ती थी। इसके बाद दोनों की सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बात होने लगी। उसके बाद युवती अपनी पढ़ाई खत्म कर के देहरादून वापस आ गई और यही जॉब करने लगी।

आरोपी युवक शुक्रवार को दिल्ली से एक कार लेकर डोईवाला पहुंचा, जहां उसने युवती से पहले तो अभद्रता की और जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। डोईवाला एसएस आई राकेश साह ने बताया कि आरोपी को जोलीग्रांट एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह केरल का रहने वाला है। आरोपी के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

***************************

 

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में घर किया कुर्क

श्रीनगर ,06 जनवरी (एजेंसी)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को श्रीनगर में हथियार बरामदगी मामले में एक घर कुर्क कर लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए ने शनिवार को श्रीनगर के चनापोरा इलाके की खान कॉलोनी में मुश्ताक अहमद के घर को कुर्क कर लिया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पिछले साल मई में चनापोरा इलाके में लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, इनके कब्जे से 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन, 300 राउंड और एक साइलेंसर बरामद किया गया था।

बाद में उस मामले को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया।

************************

 

सबरीमाला तीर्थयात्रियों को कर्नाटक मस्जिद में मिला आश्रय, पूजा की भी अनुमति

कोडागु ,06 जनवरी (एजेंसी)। उत्तरी कर्नाटक के छह हिंदू तीर्थयात्रियों का एक समूह, जो रात के दौरान केरल के सबरीमाला मंदिर पहुंचे थे और वन्यजीवों के हमले के खतरे का सामना कर रहे थे, उन्हें कोडागु जिले में एक मस्जिद के परिसर में रहने की अनुमति मिलने के बाद राहत मिली।

कोडागु जिले के विराजपेट तालुक के एडथरा गांव में लिवाउल हुडा जुम्मा मस्जिद और मदरसा के प्रबंधन और धार्मिक प्रचारकों की हिंदू तीर्थयात्रियों को आश्रय देने के लिए प्रशंसा की जा रही है।

बेलगावी जिले के गोकक के पास एक गांव के हिंदू तीर्थयात्रियों ने बाइक पर सबरीमाला की यात्रा शुरू की। घने जंगल के बीच स्थित एडथारा गांव पहुंचने पर, उन्हें वन्यजीवों, खासकर हाथियों के हमलों के संभावित खतरे के बारे में पता चला।

मस्जिद को देखने के बाद, उन्होंने प्रबंधन से उन्हें रहने की अनुमति देने का अनुरोध किया। मस्जिद के अध्यक्ष उस्मान और पदाधिकारी खतीब क़मरुद्दीन अनवारी ने इसके लिए हां करते हुए मस्जिद में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। तीर्थयात्रियों कमलेश गौरी, भीमप्पा सनादी, शिवानंद नवेदी, गंगाधर बडीदे और सिद्दरोड सनादी को मस्जिद के परिसर में पूजा करने की भी अनुमति दी गई।

तीर्थयात्रियों ने मस्जिद में सुबह की प्रार्थना की और मस्जिद प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करने के बाद सबरीमाला के लिए रवाना हो गए।
उस्मान ने कहा, हम एडथारा में अपनी मस्जिद में श्रद्धालुओं को, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, सुविधाएं प्रदान करने के लिए तैयार रहते हैं। इस क्षेत्र में रात के समय हाथियों के हमले का खतरा बना रहता है। जो कोई भी इस रास्ते से गुजरेगा वह मस्जिद में रुक सकता है और हम सभी सुविधाएं प्रदान करेंगे। सभी देवता एक हैं।

*******************************

 

ईडी पर हमले के पीछे का मास्टरमाइंड था ञ्जरूष्ट नेता शेख सजहान, लुकआउट नोटिस जारी

कोलकाता ,06 जनवरी (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों पर हमले के पीछे का मास्टरमाइंड टीएमसी नेता सहजहान शेख को माना जा रहा है। अब ईडी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए टीएमसी नेता सहजहान के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इस बात के पुख्ता सुराग मिले हैं कि एजेंसी की टीम पर हमले के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस नेता शेख सजहान ही था, जब वे उत्तर 24 परगना जिले में उनके आवास पर छापेमारी कर रहे थे। सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विभिन्न वित्तीय घोटालों के आरोपियों के लिए भारी कानूनी खर्चों को शेख सजहान ही वहन करता रहा है।

हालाकि सजहान शुरू में पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के प्रमुख विश्वासपात्र था, जिन्हें राशन वितरण घोटाले में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, वह आरोपियों की ओर से भारी कानूनी खर्चों को वहन करने के लिए धन का प्रमुख स्रोत बन गया।

धन के प्रमुख स्रोत के रूप में उसका महत्व मुख्य रूप से राज्य में करोड़ों रुपये के मवेशी तस्करी मामले में 22 अगस्त, 2023 को सीबीआई द्वारा तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता अणुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद बढ़ गया। ईडी को यह भी जानकारी मिली है कि सजहान मंडल की गिरफ्तारी के शुरुआती दिनों के बाद उसके कानूनी खर्चों की गुप्त फंडिंग के लिए जिम्मेदार था।

राशन वितरण डीलर होने के अलावा, सजहान को उत्तर 24 परगना में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के काफी करीब, संदेशखाली क्षेत्र में अधिकांश मछलीपालन फार्मों के प्रमुख संचालक के रूप में भी जाना जाता है। ईडी के अनुसार, इलाके में फैले ईंट-भ_ों के लिए कोयला आपूर्ति के व्यवसाय से भी उसका संबंध है।

***********************

 

ईडी ने केआईआईएफबी लेनदेन में उल्लंघन के लिए केरल के पूर्व मंत्री इसाक को जारी किया नोटिस

कोच्चि ,06 जनवरी (एजेंसी)।  सीपीआई (एम) नेता थॉमस इसाक ने शनिवार को कहा कि पिछली एलडीएफ सरकार में राज्य के वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के वित्तीय लेनदेन में कथित उल्लंघन के संबंध में उन्हें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 12 जनवरी को पेश होने के लिए एक नया नोटिस दिया गया है।

24 नवंबर को, केरल उच्च न्यायालय ने एकल-न्यायाधीश के अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें ईडी को इसाक और केआईआईएफबी अधिकारियों को नए समन जारी करने की अनुमति दी थी।

इसाक ने कहा, हां, नोटिस आ गया है, अब मैं अपने वकीलों से बात करूंगा, क्योंकि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हमें स्टे मिला था। तब उनका नोटिस अस्पष्ट था, अब यह विशिष्ट है और भारत के बाहर ‘मसाला बांड’ आदि रुपये मूल्य वाले बांड से संबंधित है जब वह 2016-21 के दौरान वित्त मंत्री थे।

इसाक को कहा, मैं अब एक बड़ी बैठक के बीच में हूं और इस महीने की 21 तारीख तक बिजी हूं। उन्हें मेरे समय पर भी गौर करना होगा क्योंकि मैं एक सार्वजनिक व्यक्ति हूं और मेरी अपनी प्रतिबद्धताएं हैं। इसलिए इस बारे में कैसे आगे बढऩा है, इस पर अपने वकीलों की राय लेनी होगी। उनका स्पष्ट मतलब है कि वह 12 जनवरी को ईडी के सामने पेश नहीं हो सकते हैं।

पिछले महीने, उच्च न्यायालय ने इसाक को राहत दी थी और ईडी द्वारा जारी समन पर रोक लगा दी थी। उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने तब कहा कि वे मुद्दे की योग्यता पर नहीं जा रहे हैं, जिसके बाद ईडी अपनी बात कहने और दोनों पक्षों को समन जारी करने की आवश्यकता के लिए फिर से एकल-न्यायाधीश पीठ के पास लौट आया।

***************************

 

पदमश्री बलबीर दत्त की अध्यक्षता में बना राँची प्रेस क्लब का 25 सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल

*क्लब मैनेजिंग कमेटी की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय*

*हर महीने प्रेस क्लब में लगेगा निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, अधिकतर दवा भी मिलेगा निःशुल्क*

*फ़रवरी में होगा मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट, वरिष्ठ खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स कमेटी गठित*

*महिला वेलफ़ेयर कमेटी गठित, महिला सदस्यों को मिला डेडिकेटेड मीटिंग रूम*

https://finaljustice.in/wp-content/uploads/2024/01/25-member-guiding-board-of-Ranchi-Press-Club-formed-under-the-chairmanship-of-Padmashree-Balbir-Dutt.mp3?_=1

राँची,06.01.2024 (FJ)। वरिष्ठ संपादक पद्मश्री बलबीर दत्त की अध्यक्षता वाली 25 सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल के नेतृत्व में राँची प्रेस क्लब पत्रकार हितों का एक नया अध्याय लिखेगा।यह निर्णय आज 06 जनवरी शनिवार को श्री सुरेन्द्र लाल सोरेन की अध्यक्षता में राँची प्रेस क्लब की मैनेजिंग कमेटी की बैठक में लिया गया।बैठक में सुरेंद्र लाल सोरेन की अध्यक्षता में बाइलॉज रिव्यू कमेटी, वरिष्ठ खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स कमेटी, करबी दत्ता की अध्यक्षता में विमेंस वेलफ़ेयर कमेटी और सौरभ शुक्ला की अध्यक्षता में हेल्थ कमेटी गठित की गई।

राँची प्रेस क्लब के बाइलॉज की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया।सुरेंद्र लाल सोरेन की अध्यक्षता वाली रिव्यू कमेटी में श्री हरिनारायण सिंह, श्री दिलीप श्रीवास्तव निलू, श्री दिवाकर प्रसाद, श्री ब्रजेश राय, श्री शंभुनाथ चौधरी, श्रीमती रेखा पाठक और अमरकान्त सदस्य होंगे।

राँची प्रेस क्लब के मार्गदर्शक मंडल में श्री हरिनारायण सिंह, श्री बैजनाथ मिश्र,श्री आशुतोष चतुर्वेदी, श्री संजय सिंह, श्री विजय पाठक, श्री दिलीप श्रीवास्तव नीलू, श्री चंदन मिश्र,श्री शशिशेखर, श्री राकेश परिहार, श्री प्रकाश सहाय, श्री रजत गुप्ता, श्री ओम रंजन मालवीय, श्रीमती सोनाली दास, श्री विनय वर्मा, श्री शफीक अंसारी, श्री अरुप चटर्जी, श्री ग़ुलाम शाहिद, श्री अविनाश ठाकुर, श्री सुनील बादल, श्री गिरजा शंकर ओझा, श्री ब्रजेश राय, श्री दिवाकर प्रसाद, श्री कुलदीप सिंह दीपक, श्री विद्याभूषण और श्री अनुपम शशांक सदस्य होंगे।

क्लब में हर महीने एक मेगा हेल्थ कैंप लगाने का निर्णय लिया गया, जिसमें राजधानी के वरिष्ठ चिकित्सक मुफ़्त में क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों की जाँच करेंगे, साथ ही अधिकतर दवाएँ निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।क्लब की मेडिकल कमेटी में सौरभ शुक्ला के अलावा कुमार गौरव,अमन कुमार मिश्रा,सत्यव्रत किरण, अनुज तिवारी एवं प्रियंका मिश्रा सदस्य होंगी।कमिटी हर महीने क्लब में हेल्थ कैंप का आयोजन करेगी।साथ ही शहर के निजी, सरकारी अस्पताल में भर्ती क्लब के सदस्यों-परिजनों को हरसंभव मदद करेगी।

क्लब की स्पोर्ट्स कमेटी में श्री चंचल भट्टाचार्य के अलावा आरजे अरविन्द,मोनू कुमार,अजय कुकरेती,पीसी झा,संजीव रंजन,प्रवीण मिश्रा,आसिफ़ नईम,संजय झा और सुनील कुमार सदस्य होंगे।तय किया गया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर फ़रवरी के प्रथम सप्ताह के बीच मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न कराया जाएगा।

क्लब की महिला सदस्यों के कल्याण के लिए गठित विमेंस वेलफ़ेयर कमेटी में करबी दत्ता के अलावे शर्मिष्ठा मजूमदार कन्वीनर होगी, जबकि आशिया नाज़ली, प्रतिमा सिंह, सुषमा सिन्हा, नीलू मिश्रा और शीला कुमारी सदस्य होंगी।यह कमेटी हर माह बैठक कर महिला सदस्यों के कल्याण की योजना तैयार करेंगी, जिसे मैनेजिंग कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।

प्रेस क्लब के जिन सदस्यों का मेंबरशिप कार्ड गुम हो गया है या ख़राब हो गया है, वे क्लब मैनेजर जैमिनि सरकार के पास 50 रुपया का रसीद कटवा कर अपना नया कार्ड ले सकते हैं।

******************************

 

लोकसभा चुनाव की तैयारी, हरियाणा दौरे पर जेपी नड्डा

नई दिल्ली 06 Jan, (एजेंसी): लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  हरियाणा के दौरे पर रहेंगे, जहां वो रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे, तो वहीं पार्टी नेताओं संग बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर आगामी रणनीति को लेकर दिशानिर्देश भी देंगे।

नड्डा शनिवार को हरियाणा के पंचकुला में सेक्टर-2 से लेकर बेल्ला विस्टा चौक तक रोड शो करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे। दरअसल, 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा और दुष्यंत चौटाला जैसे कद्दावर नेताओं को हरा कर हरियाणा में एक इतिहास रचते हुए राज्य की सभी 10 लोक सभा सीटों पर जीत हासिल की थी । भाजपा 2024 के लोक सभा चुनाव में भी हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करने के मिशन में जुटी हुई है।

इससे पहले शुक्रवार को जेपी नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे, जहां उन्होंने रोड शो और रैली कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया और इसके बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा भी की।

***************************

 

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के तीन बार केरल जाने की उम्मीद

तिरुवनंतपुरम 06 Jan, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कम से कम तीन बार केरल का दौरा करने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा।

ऐसा प्रतीत होता है कि त्रिशूर यात्रा से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा है और सूत्रों के अनुसार, जिस पार्टी के पास 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में एक भी सीट नहीं है, वह अब राज्य में एक या शायद 20 से अधिक सीटों पर अपना खाता खोलने के लिए प्रतिबद्ध है।

सूत्रों के मुताबिक, मोदी के जनवरी में एक बार और फरवरी में दो बार राज्य का दौरा करने की उम्मीद है, इस दौरान उनके कोचीन शिपयार्ड में एक नई सुविधा, एक राष्ट्रीय राजमार्ग और कोच्चि मेट्रो में नई सुविधा सहित तीन नई परियोजनाओं को समर्पित करने की उम्मीद है।

2019 के आम चुनावों में, केरल भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 19 सीटों पर तीसरे स्थान पर रहा और सिर्फ एक सीट पर दूसरे स्थान पर रहा।

कुल मिलाकर, उसे महज 15.64 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ।

जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 47.48 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करते हुए 19 सीटें जीतीं, वहीं सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे को 36.29 प्रतिशत वोट और एक सीट मिली।

2021 के राज्य विधानसभा चुनावों में, भाजपा का वोट शेयर 2016 के विधानसभा चुनावों की तुलना में 2.60 प्रतिशत गिरकर 12.36 प्रतिशत तक पहुंच गया और एकमात्र सीट भी हार गई।

*****************************

 

 

विद्यालयों में एकरूपता के लिए प्रशिक्षित किए गए प्रभारी प्रधानाचार्य व वरिष्ठ प्रवक्ता

लखनऊ 06 Jan, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश सरकार विद्यालयों में एकरूपता लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी क्रम में मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में शुक्रवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। इसमें 94 सर्वोदय विद्यालयों से प्रत्येक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्यों व वरिष्ठ प्रवक्ताओं को सम्मलित कर कुल 188 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम तीन बैच में 5 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगा। प्रत्येक बैच में शामिल प्रभारी प्रधानाचार्यों व वरिष्ठ प्रवक्ताओं को दो-दो दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 32 सर्वोदय विद्यालय के 64 प्रभारी प्रधानाचार्य व वरिष्ठ प्रवक्ता शामिल हुए, जिन्हें विद्यालयों में एकरूपता लाने, गुणवत्तापरक शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान उत्तराखंड के देहरादून स्थित एकलव्य मॉडल रेसीडेंशियल स्कूल कलसी की प्रधानाचार्य सुधा पैनोली ने आवासीय विद्यालय: अवधारणा, संस्कृति एवं सारिणी विषय पर प्रशिक्षित किया। इनके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एस राम ने हाउस प्रणाली एवं भोजन प्रबंधन एवं छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

उत्तराखंड के देहरादून स्थित एकलव्य मॉडल रेसीडेंशियल स्कूल कलसी के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. जी सी बडौनी ने शैक्षणिक उन्नयन एवं पर्यवेक्षण व उपचारात्मक शिक्षण और केंद्रीय विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य सावित्री देवी ने शत प्रतिशत परिणाम बनाए रखने हेतु रणनीति पर चर्चा की।

सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि वहीं दूसरे बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 और 8 जनवरी को होगा, जिसमें 32 सर्वोदय विद्यालय के 64 प्रभारी प्रधानाचार्य व वरिष्ठ प्रवक्ता शामिल होंगे। तीसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 सर्वोदय विद्यालय के 60 प्रभारी प्रधानाचार्य व वरिष्ठ प्रवक्ता शामिल होंगे।

***************************

 

फ्रांसीसी अखबार ने कश्मीर में आए सकरात्‍मक बदलवों का किया वर्णन

श्रीनगर 06 Jan, (एजेंसी): कश्मीर में हिंसा से पुनरुत्थान के स्वर्ग में बड़े परिवर्तन को स्वीकार करते हुए, एक फ्रांसीसी अखबार ने शनिवार को कश्मीर की कहानी को रेखांकित किया।

फ्रांसीसी अखबार ले फिगारो की रिपोर्ट, जिसका शीर्षक है, ‘घटनाओं के एक आश्चर्यजनक मोड़ में कश्मीर का मनमोहक परिवर्तन’, में कहा गया है, “जम्मू और कश्मीर में 2023 में पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई और रिकॉर्ड तोड़ 2 करोड़ पर्यटकों का स्वागत किया गया।”

“यह उछाल पिछले चार सालों में केंद्र शासित प्रदेश के भीतर सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है, जिसके चलते रोजगार के अवसर बढ़े हैं और होटल उद्योग फल-फूल रहा है।”

“क्षेत्र के सिनेमाई आकर्षण ने पिछले साल अकेले 100 से ज्यादा फिल्म शूट को आकर्षित किया।”

विस्तृत रिपोर्ट में कश्मीर को “भूला हुआ स्वर्ग” बताते हुए कहा गया है, “दशकों के संघर्ष के बाद कश्मीर को डरपोक तरीके से विदेशी यात्रियों के लिए खोला गया।”

रिपोर्ट में कहा गया है, “श्रीनगर अब हिमालय की तलहटी में शांति का स्वर्ग है।”

कहानी सुबह 5:30 बजे डल झील पर सामने आती है, जहां दिन धुंध की चादर में छिप जाता है।

”नाव शांत पानी में खूबसूरती से चलती है। ऐसा प्रतीत होता है कि समय रुक गया है, और पक्षी चहचहा रहे हैं। जब सब्जी विक्रेता एक नाव से दूसरी नाव पर बातचीत में लगे होते हैं तो बाजार जीवंत हो उठता है। सदियों पुरानी परंपरा अपरिवर्तित बनी हुई है, मोबाइल समोवर से निकलने वाली पारंपरिक कश्मीरी खावा की सुगंध एक प्रामाणिक अनुभव प्रदान करती है।”

“निगीन झील पर एक टापू की यात्रा, सीजन के अंत के लिए पितृसत्ता के विलाप को उजागर करती है, साथ ही एक जर्जर लकड़ी के केबिन में उनकी बेटी की पपीयर-मैचे बॉक्स पेंटिंग की एक झलक भी दिखाती है।”

ले फिगारो रिपोर्ट के मुताबिक, यह जम्मू-कश्मीर के संघर्ष-ग्रस्त बीते पलों से वर्तमान तक की यात्रा को खूबसूरती से दर्शाती है। इसको विश्व मंच पर अपनी स्थिति पुनः प्राप्त करने के रूप में चित्रित किया गया है, जो जादू और आकर्षण के एक नए युग का प्रतीक है।

**************************

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार

दिल्ली 06 Jan, (एजेंसी) : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग के शार्पशूटर प्रदीप सिंह को दिल्ली के रोहिणी इलाके से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं स्पेशल सेल ने प्रदीप सिंह के पास से अत्याधुनिक हथियारों के साथ ही जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। प्रदीप सिंह पर अपहरण, लूट और हत्या जैसे तमाम मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस प्रदीप सिंह से पूछताछ कर रही है। प्रदीप लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक है। इसके जरिए पुलिस को और भी कई गुर्गों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। बिश्नोई का गैंग पुलिस की हिट लिस्ट में शुमार है। लॉरेंस बिश्नोई देश के ड़प मोस्ट गैंगस्टर में से एक है, जो कई बड़ी वारदातों में शामिल है। देशभर में इस गैंग का नेटवर्क फैला है। बताया जाता है कि इसके गैंग में करीब 600 से ज्यादा शार्प शूटर शामिल हैं उन्हीं में से एक प्रदीप सिंह भी है। फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई काफी समय से जेल में बंद है, जेल के अंदर से ही वो कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहा है। खास तौर से बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उसके निशाना पर हैं। पिछले दिनों ही इस गैंग ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को धमकी दी थी, जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके साथ ही इसके निशाने पर कुछ पंजाबी सिंगर भी हैं।

लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग इन दिनों पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। दिल्ली एनसीआर से लेकर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में इस गैंग का भारी दबदबा माना जाता है। इन राज्यों में इसके नाम की तूती बोलती है, लोग इसके नाम से ही खौफ खाते हैं।

************************

 

1.37 करोड़ छात्रों ने लिया ‘वीर गाथा’ में हिस्सा, 100 छात्र बने 26 जनवरी की परेड के विशेष अतिथि

नई दिल्ली .06 Jan, (एजेंसी): गणतंत्र दिवस समारोह के एक हिस्से के तहत रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की एक संयुक्त पहल ‘वीर गाथा’ है। लगभग 2.43 लाख विद्यालयों के करीब 1.37 करोड़ छात्रों ने इस पहल में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्तर पर इनमें से 100 विजेताओं का चयन किया गया है। इन्हे विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड- 2024 देखने का अवसर प्राप्त होगा।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इन 100 विजेताओं में कक्षा 3 से 5 तक, कक्षा छठी से 8वीं तक, कक्षा 9वीं से 10वीं और कक्षा 11वीं से 12वीं की श्रेणियों में हर एक से 25 छात्रों का चयन किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 13 जुलाई, 2023 को परियोजना वीर गाथा 3.0 की शुरुआत की गई थी। इसके तहत निबंध और पैराग्राफ लेखन के लिए विचारशील विषयों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की गई। इसमें छात्रों को अपने चुने हुए रोल मॉडल, विशेष रूप से वीरता पुरस्कार विजेताओं पर ध्यान केंद्रित करने जैसी विषयवस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने का विकल्प दिया गया था।

इसके अलावा छात्रों को रानी लक्ष्मीबाई की तरह किसी भी स्वतंत्रता सेनानी की जीवन कहानियों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, इन सुझाए गए विषयों में 1857 का पहला स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता संघर्ष में आदिवासी विद्रोह की महत्वपूर्ण भूमिका भी शामिल थी।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इन विषयों के इस विविध संग्रह ने न केवल वीर गाथा 3.0 की सामग्री को समृद्ध किया, बल्कि प्रतिभागियों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की गहरी समझ को भी बढ़ावा दिया। इस परियोजना के कार्यान्वयन में विद्यालय द्वारा अपने स्तर पर गतिविधियों को आयोजित करना, विभिन्न स्कूलों में ऑफलाइन व ऑनलाइन मोड में वीरता पुरस्कार विजेताओं द्वारा राष्ट्रव्यापी बातचीत कार्यक्रम और माईगॉव पोर्टल पर शीर्ष प्रविष्टियां जमा करना शामिल था। वीर गाथा 3.0 के लिए विद्यालय-स्तरीय गतिविधियां 30 सितंबर, 2023 को संपन्न हुईं।

राज्य और जिला स्तर पर मूल्यांकन की श्रृंखला के बाद लगभग 3,900 प्रविष्टियां राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन के लिए प्रस्तुत की गईं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से नियुक्त एक समिति ने सभी 100 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया। अब इन विजेताओं का अभिनंदन रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में संयुक्त रूप से किया जाएगा। हर एक विजेता को 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और उन्हें विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड- 2024 को देखने का अवसर प्राप्त होगा।

सरकार ने आजादी के 75वें वर्ष का उत्सव मनाने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक हिस्से के तहत परियोजना ‘वीर गाथा’ की शुरुआत की थी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों के बीच वीरता पुरस्कार विजेताओं की बहादुरी के कार्यों व इनके जीवन की कहानियों का प्रसार करना है।

***************************

 

मौत के मुंह से बचे 15 भारतीयों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

नई दिल्ली 06 Jan, (एजेंसी): भारतीन सेना के जवानों की एक यूनिट मार्कोस ने उत्तरी अरब सागर में लाइबेरिया के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज के अपहरण के प्रयास पर कार्रवाई की है। मार्कोस ने 15 भारतीयों सहित चालक दल के सभी 21 सदस्यों को रेस्क्यू कर लिया है।

अब भारतीय नौसेना ने इन भारतीयों का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सबके चेहरे पर एक मुस्कान नजर आ रही है। भारतीय नौसेना ने एक वीडिया जारी किया है, जिसमें अपहृत हुए 15 भारतीय चालक नजर आ रहे हैं।

यह सभी भारतीय अपहृत जहाज एमवी लिली नॉरफॉक पर चालक दल का हिस्सा थे। चालक दल के उत्साहित सदस्यों ने रेस्क्यू के बाद ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया और भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया।

**************************

 

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में तैनात पुलिस मुलाजिम नहीं कर सकेंगे स्मार्टफोन का इस्तेमाल

अयोध्या 06 Jan, (एजेंसी): अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

ड्यूटी पर तैनात रहने के दौरान मोबाइल चलाने से लापरवाही हो सकती है। यह निर्देश पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दिए हैं। इसके लिए सभी पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक ने प्राणप्रतिष्ठा समारोह के दौरान सुरक्षा में तैनात कर्मियों को स्मार्ट फोन का इस्तेमाल न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस अवसर पर 26 जनवरी को भी पुलिसकर्मी स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इस संबंध में सख्ती से आदेश के पालन करने के लिए कहा गया है।

***************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version