समान नागरिक संहिता बिल उत्तराखंड विधानसभा में पेश, शादी-तलाक और उत्तराधिकार पर बदल जाएंगे नियम

देहरादून 06 Feb, (एजेंसी) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में यूसीसी बिल को पेश कर दिया है। बता दें कि उत्तराखंड में सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू हुआ है। सोमवार को उत्तराखंड कैबिनेट ने सीएम धामी की अध्यक्षता में इस बिल को मंजूरी दी थी। कांग्रेस और मुस्लिम संगठन इस बिल के विरोध में है। कांग्रेस का कहना है कि उत्तराखंड का इस्तेमाल प्रयोग के लिए हो रहा है। वहीं, मुस्लिम संगठन भी इस पर अपनी आपत्ति जता रहे हैं। विधानसभा के आस पास धारा-144 लगा दी गई है। बिल पेश होने से पहले सीएम धामी ने कहा कि लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा थी।

 यूसीसी बिल को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सीएम धामी की उत्सुकता समझ में आती है। सरकार बनाने के लिए यूसीसी का प्रयोग किया गया। रावत ने कहा कि केंद्र सरकार को यूसीसी लाना चाहिए था। अब दूसरे राज्य भी यूसीसी लाने का प्रयास करेंगे। बताया जा रहा है कि धामी सरकार का ये कदम 2024 के चुनाव से पहले गेमचेंजर साबित हो सकता है। यूसीसी राज्य में जाति और धर्म के बावजूद सभी समुदायों के लिए समान नागरिक कानून का प्रस्ताव करता है। यह सभी नागरिकों के लिए समान विवाह, तलाक, भूमि, संपत्ति और विरासत कानूनों के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करेगा।

UCC बिल में क्या-क्या है?

1. बिल में विवाह पर सभी धर्मों में एक समान व्यवस्था होगी।
2. बहुविवाह पर रोक का प्रस्ताव रखा गया है।
3. बहुविवाह को मंजूरी नहीं दी जाएगी।
4. सभी धर्म के लोगों को शादी का पंजीकरण कराना होगा।
5. सभी धर्मों के बच्चियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल निर्धारित की गई है।
6. सभी धर्म के लोगों में बच्चों को गोद लेने का अधिकार की वकालत की गई है।
7. मुसलमानों में होने वाले इद्दत और हलाला पर रोक लगे।
8. लिव-इन रिलेशनशिप रहने पर इसकी जानकारी अपने माता-पिता को देनी जरूरी होगी।
9. सभी धर्मों में तलाक को लेकर एक समान कानून और व्यवस्था हो।
10. पर्सनल लॉ के तहत तलाक देने पर रोक लगाई जाए।

*********************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आप का स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देंगेग। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी तारीफ करेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

वृष राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आएगी। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जातक कैमिस्ट शॉप वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनाएंगे। महिलाएं आज रसोईघर में व्यस्त रहेंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 1

कन्या राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन करके आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जताएंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर ही परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझनो से आपको बचना चाहिए। बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। नए प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

धनु राशि-

आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा कराएगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नया केस हाथ लगेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जीवनसाथी के साथ कोई अच्छी मूवी देखने का मन बनाएंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बुरा ना माने, दोस्ती मजबूत होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

मकर राशि-आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राए देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपकी धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

*****************************

 

53 साल बाद आया फैसला, हिंदुओं को मिला लाक्षागृह पर अधिकार

नई दिल्ली ,05 फरवरी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बागपत के लाक्षागृह केस में कोर्ट का फैसला हिंदुओं के पक्ष में आया है। इस मामले में 53 साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए लाक्षागृह की 100 बीघा जमीन पर हिंदू पक्ष के अधिकार की बात कही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागवत जिले के बरनावा में लाक्षागृह की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला अदालत में चल रहा था। मुस्लिम पक्ष इस जमीन को सूफी संत शेख बदरुद्दीन की मजार बता रहे थे। जबकि, हिंदू पक्ष का दावा था कि यह महाभारत कालीन लाक्षागृह है। जहां पांडवों को कौरवों द्वारा जलाकर मारने की कोशिश की गई थी।

इस पूरे मामले में 53 साल बाद बागपत कोर्ट ने हिंदू पक्ष के हक में बड़ा फैसला दे दिया है। 1970 से इस मामले में अदालत में सुनवाई चल रही थी।

पिछले साल इस मामले की सुनवाई में तेजी आई थी। अदालत के फैसले पर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों की नजर टिकी हुई थी। 1970 में इस मामले को लेकर बरनावा निवासी मुकीम खान ने वक्फ बोर्ड के पदाधिकारी की हैसियत से मेरठ के सरधना की कोर्ट में एक केस दायर कराया था। जिसमें जानकारी दी थी कि इस लाक्षागृह टीले पर शेख बदरुद्दीन की मजार और एक बड़ा कब्रिस्तान मौजूद है। जिस पर वक्फ बोर्ड का अधिकार है।

लाक्षागृह गुरुकुल के संस्थापक ब्रह्मचारी कृष्णदत्त महाराज को इस मामले में मुकीम खान ने प्रतिवादी बनाया था और मामले में लिखा था कि कृष्णदत्त महाराज जो बाहर के रहने वाले हैं, इस कब्रिस्तान को समाप्त कर यहां हिंदुओं का तीर्थ स्थान बनाना चाहते हैं। हालांकि, 53 साल के अंतराल में इस मामले के वादी और प्रतिवादी दोनों की मौत हो चुकी है।

फिर भी यह मामला दोनों पक्ष के अन्य लोगों के बीच अदालत में चल रहा था। जिस 108 बीघे जमीन को लेकर यह मामला अदालत में चल रहा था वहां एक तरफ मुस्लिम पक्ष शेख बदरुद्दीन के मजार होने का दावा कर रहे थे, वहीं, दूसरी तरफ हिंदू पक्ष यहां पांडव कालीन सुरंग होने का दावा कर रहा था। जिसके जरिए लाक्षागृह में आग लगने के बाद बचकर पांडव निकले थे।

यहां हुई खुदाई में इतिहासकारों की मानें तो हजारों साल पुराने जो साक्ष्य मिले, वह बता रहे थे कि यह जगह हिंदू सभ्यता के ज्यादा करीब थी। यहां की खुदाई 1952 में एएसआई की देखरेख में शुरू हुई थी। इस टीले के नीचे एक सुरंग भी मौजूद है। यहां खुदाई में जो चीजें मिली थी, वह भी महाभारत काल के समकालीन बताई गई थी।

*********************************

 

मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव पहुंचे संसद भवन, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली 05 Feb, (एजेंसी): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नई दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव संसद भवन पहुंच गए हैं।

यादव संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

बताया जा रहा है कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं।

*****************************

 

तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का मामला रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुरक्षित

नई दिल्ली 05 Feb, (एजेंसी): सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ‘केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं’ वाली टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ लंबित आपराधिक मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका की अध्यक्षता वाली पीठ ने राजद नेता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की इस दलील पर ध्यान दिया कि यादव ने बिना शर्त अपनी टिप्पणी वापस लेते हुए एक “विशिष्ट” हलफनामा दायर किया है।

शिकायतकर्ता हरेश मेहता की ओर से पेश वकील ने कहा, “आपका आधिपत्य विशिष्ट तथ्यों और परिस्थितियों में पार्टियों के बीच सहमति के बिना कार्यवाही को रद्द कर सकता है।”

पीठ ने कहा,“ आदेश सुरक्षित है, हम एक विस्तृत आदेश पारित करेंगे।”

पिछली सुनवाई में, शीर्ष अदालत ने संकेत दिया था कि वह संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत प्रदत्त असाधारण शक्तियों का प्रयोग करते हुए अहमदाबाद में एक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष यादव के खिलाफ लंबित आपराधिक मानहानि के मुकदमे को रद्द कर देगी।

शिकायत तेजस्वी यादव की पिछले साल मार्च में पटना में की गई कथित टिप्पणी से जुड़ी है। आरोप है कि यादव ने कहा कि ‘आज के समय में केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं और उन्हें इसके लिए माफ भी किया जाएगा।’

अपनी शिकायत में, सामाजिक कार्यकर्ता और अखिल भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी व अपराध निवारक परिषद नामक संगठन के उपाध्यक्ष मेहता ने आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां गुजरातियों को सार्वजनिक रूप से बदनाम और अपमानित करती हैं।

*************************

 

गुजरात एटीएस द्वारा मुफ्ती की गिरफ्तारी का विरोध कर रही भीड़ पर मुंबई पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुंबई 05 Feb, (एजेंसी): ‘हेट स्‍पीच’ मामले में गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक मुस्लिम मुफ्ती की रिहाई का विरोध कर रही भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुंबई पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जूनागढ़ पुलिस (गुजरात) की एक टीम मुंबई आई और मुफ्ती सलमान अज़हरी को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने 31 जनवरी को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था।

भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद, जूनागढ़ पुलिस ने स्थानीय आयोजकों एम. यूसुफ मालेक, अजीम एच. ओडेदरा और मुफ्ती अज़हरी पर मामला दर्ज किया, जो कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान के बाद बाद में मुंबई पहुंचे थे।

गुजरात पुलिस का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) मुंबई पहुंचा और रविवार तड़के पूर्वी उपनगर में अज़हरी के घर पर छापा मारा। उसे गिरफ्तार करने से पहले कई घंटों तक हिरासत में रखा और फिर औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उसे घाटकोपर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

गिरफ्तारी की खबर सुनकर रविवार को भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और देर रात तक भीड़ बढ़ती रही, नारे लगाए और मुफ्ती की तत्काल रिहाई की मांग की, इससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

सोमवार (5 फरवरी) तड़के पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्की लाठीचार्ज किया.

बताया जा रहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी रख रही है।

***************************

 

 

 

इंदौर से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या रवाना हुई आस्था ट्रेन

इंदौर 05 Feb, (एजेंसी): अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और इसी क्रम में मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद सहित 23 संगठनों के नौ सौ से ज्यादा कार्यकर्ता और कार सेवक आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए।

इंदौर का रेलवे स्टेशन रविवार की रात को पूरी तरह भगवा रंग में और राम के जय घोष से गुंजायमान था। यहां से रामलला के दर्शनों के लिए श्रद्धालु जा रहे थे।

अनेक श्रद्धालुओं के हाथ में वाद्य यंत्र थे और वे राम गीत गा रहे थे। आस्था स्पेशल ट्रेन को विशेष तौर पर सजाया गया था और स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग इन श्रद्धालुओं को विदाई देने पहुंचे थे।

इस ट्रेन में नौ सौ से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या गए हैं।

बताया गया है कि रेलवे मंत्रालय ने यह विशेष व्यवस्था चार दिन के लिए की है। यह ट्रेन उज्जैन, नागदा और रतलाम से होते हुए झांसी, कानपुर तथा लखनऊ से अयोध्या पहुंचेगी।

ये श्रद्धालु छह फरवरी को सुबह छह बजे नवनिर्मित राम मंदिर में होने वाली मंगल आरती में शामिल होंगे और उसी दिन यह ट्रेन शाम को इंदौर के लिए प्रस्थान कर जाएगी और सात फरवरी को इंदौर लौटेगी।

*******************************

 

AAP नेता संजय सिंह को झटका, कोर्ट से अनुमति के बावजूद राज्यसभा सदस्य के तौर पर आज नहीं ले पाए शपथ; ये रही वजह

नई दिल्ली 05 Feb, (एजेंसी) : दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लाॉड्रिंग मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। आप नेता आज सोमवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ नहीं ले सकेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने उन्हें इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सभापति ने संजय सिंह को सांसद के तौर पर शपथ लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके चलते वह आज राज्यसभा सदस्य की शपथ नहीं ले सकेंगे। इस संबंध में सभापति ने कहा कि मामला फिलहाल विशेषाधिकार समिति के पास है। मालूम हो कि 3 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को पांच फरवरी को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की इजाजत दी थी। इस संबंध में कोर्ट ने जेल अधिकारियों से आप नेता को सुबह 10 बजे तक संसद ले जाने का आदेश दिया था।

बता दें कि संजय सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने और मौजूदा संसद सत्र में भाग लेने के लिए चार से 10 फरवरी तक अंतरिम जमानत की मांग को लेकर एक याचिका दायर की थी। आप नेता की याचिका पर विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर तीन फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। ईडी का आरोप है कि आप नेता की अब समाप्त हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका थी।

**************************

 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मर्डर आफ डेमोक्रेसी जैसाः सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 05 Feb, (एजेंसी)-सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को मेयर आफ डेमोक्रेसी करार दिया है। कोर्ट ने कहा कि मेयर चुनाव सही तरीके से कराया जाना सबसे अहम है। CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है, इस आदमी पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

यह लोकतंत्र के साथ मजाक है। यह रिटर्निंग ऑफिसर का व्यवहार है, साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले पर नोटिस जारी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से मतपत्र, वीडियोग्राफी और अन्य सामग्री समेत चुनाव प्रक्रिया के पूरे रिकॉर्ड को संरक्षित करने का आदेश दिया। वहीं अगली सुनवाई तक चंडीगढ़ निगम की आगामी बैठक को टालने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव में जीत हासिल की थी और सभी तीन पदों पर अपना कब्जा बरकरार रखा था। इस चुनाव को कांग्रेस-आप गठबंधन के लिए झटका तौर पर देखा गया। पीड़ित पक्ष ने पीठासीन अधिकारी पर मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

*****************************

 

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना से मिले राहुल गांधी, लड़ाई में साथ देने का दिया भरोसा

रांची 05 Feb, (एजेंसी): ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के साथ सोमवार को रांची पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास जाकर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी के मुताबिक राहुल गांधी ने कल्पना सोरेन से कहा, हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे।

कल्पना सोरेन ने बुके देकर राहुल गांधी का स्वागत किया। वह करीब 10 मिनट तक वहां रुके। कल्पना सोरेन ने उनसे कहा कि एक साजिश के तहत उनके पति को गिरफ्तार किया गया। हम परेशान जरूर हैं, लेकिन, हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की हर लड़ाई साथ लड़ी जाएगी।

गौरतलब है कि कल्पना सोरेन ने अब तक खुद को राजनीति से दूर रखा है, लेकिन, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनके खुलकर मैदान में आने की संभावना जताई जा रही है।

***********************

 

चंपई सरकार ने बहुमत साबित किया, हेमंत सोरेन ने ईडी और राज्यपाल पर निशाना साधा

*पक्ष में पड़े 47 वोट, विपक्ष के 29 वोट*

रांची,05 फरवरी (एजेंसी)। झारखंड की चंपई सोरेन की नई सरकार ने अपनी परीक्षा पास कर ली है। सोमवार को चंपई सरकार झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित करने में सफल साबित हुई।बहुमत परीक्षण के दौरान चंपई सरकार के समर्थन में 47 वोट पड़े, जबकि इसके खिलाफ 29 वोट पड़े।विश्वास प्रस्ताव पर मतदान में कुल 81 विधायकों में से 79 विधायकों ने हिस्सा लिया। सत्तारूढ़ गठबंधन के एक विधायक और विपक्ष के एक विधायक सदन में अनुपस्थित रहे।बहुमत का आंकड़ा 40 था।

प्रर्वतन निदेशालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी विधानसभा में हुए बहुमत परीक्षण में मतदान किया। उन्हें कोर्ट की ओर से इसकी अनुमति दी गई थी।नई सरकार गठन के बाद पहली बार बुलाए गए विधानसभा के 2 दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण से हुई।सरकार के बहुमत साबित करने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत पर झूठे आरोप लगाए गए।उन्होंने कहा, हेमंत ने राज्य को कुशल नेतृत्व दिया है। आज पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से हेमंत के साथ अन्याय हो रहा है। मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हेमंत का पार्ट-2 हूं।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत ने भी कहा, 31 जनवरी की काली रात को एक काला अध्याय देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा। देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की आधी रात को गिरफ्तारी हुई हो, मेरे संज्ञान में ऐसा नहीं हुआ।उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ये पहली घटना है। इसे अंजाम तक पहुंचाने में कहीं न कहीं राजभवन भी शामिल है। मुझे अपनी गिरफ्तारी के षडयंत्र का पहले से ही आभास हो गया था।
हेमंत ने कहा, हमने अभी तक हार नहीं मानी। अगर उन्हें (केंद्र सरकार) लगता है कि मुझे सलाखों के पीछे डालकर उनके मंसूबे पूरे हो सकते हैं तो वह बड़ी गलतफहमी में हैं।उन्होंने कहा, आज मुझे 8.5 एकड़ जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अगर उनमें हिम्मत है तो मेरे नाम पर दर्ज जमीन के एक भी दस्तावेज दिखाएं। अगर आरोप साबित हो गए तो मैं उसी दिन राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

31 जनवरी को हेमंत ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद चंपई सोरेन को सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री चुना गया।सोरेन के इस्तीफे के 2 दिन बाद चंपई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।इस बीच विपक्ष ने राज्यपाल पर जानबूझकर शपथ ग्रहण में देरी करने के आरोप लगाए।सत्तारूढ़ विधायकों की टूट की आशंका के चलते 37 विधायकों को बहुमत परीक्षण से पहले हैदराबाद में रखा गया था।

ईडी झारखंड में सेना की जमीन बिक्री समेत कई अन्य मामलों की जांच कर रही है। इसमें सोरेन भी आरोपी हैं।सोरेन को 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वह 7 फरवरी तक ईडी की रिमांड में हैं।उन्होंने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। मामले में कोर्ट ने ईडी से 9 जनवरी तक जवाब मांगा है।याचिका पर अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।

*************************************

 

दिल्ली हाईकोर्ट ने 28 सप्ताह की गर्भवती महिला के गर्भपात से किया इनकार

*कहा- भ्रूणहत्या की अनुमति नहीं दी जा सकती*

नई दिल्ली,05 फरवरी (एजेंसी)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को 20 वर्षीय अविवाहित महिला की 28 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वह पूर्ण रूप से विकसित भ्रूण के गर्भपात की अनुमति नहीं देगा।
न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद उस याचिका पर विचार कर रहे थे, जिसे अब खारिज कर दिया गया है।

न्यायाधीश ने कहा, मैं 28 सप्ताह के पूरी तरह से विकसित भ्रूण के गर्भपात की अनुमति नहीं देने जा रहा हूं। रिपोर्ट में मुझे भ्रूण में कोई असामान्यता नहीं दिख रही है। भ्रूणहत्या की अनुमति नहीं दी जा सकती।

महिला द्वारा अपनी गर्भावस्था को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति मांगने के बाद अदालत ने एक फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

डॉक्टरों ने गर्भपात करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि यह 24 सप्ताह की कानूनी रूप से स्वीकार्य सीमा से अधिक हो गया था।
महिला ने अपनी याचिका में दावा किया कि सहमति से बनाए गए संबंध से उसे हाल ही में अपनी गर्भावस्था का पता चला।

महिला के वकील अमित मिश्रा ने कहा कि उसे गर्भावस्था के बारे में 25 जनवरी को तब पता चला, जब वह पहले से ही 27 सप्ताह की गर्भवती थी।

वकील ने कहा कि उसकी अविवाहित स्थिति और उसके परिवार के भीतर उसकी स्थिति की गोपनीयता पर विचार किया जाना चाहिए।

मिश्रा ने अदालत से आग्रह किया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को महिला की मानसिक और शारीरिक स्थिति के साथ-साथ भ्रूण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसकी चिकित्सकीय जांच करने का निर्देश दिया जाए।

****************************

 

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, मैदान में बारिश से ठंड बढ़ी

नईदिल्ली,05 फरवरी (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के इलाकों में पिछले 5 दिनों से बर्फबारी जारी है। सोमवार सुबह भी इलाकों में हल्की बर्फबारी से सैलानी झूम उठे।

रिपोर्ट के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से यातायात प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश में 5 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 475 सड़कें बंद हैं।खराब मौसम की वजह से श्रीनगर हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द हो गईं। कई इलाकों में बिजली भी प्रभावित है। गुलमर्ग में पारा शून्य से 7 डिग्री नीचे है।

पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में बारिश से फिर ठंड बढ़ गई। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में शनिवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान गिरा है।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और बिहार में 6 फरवरी तक बारिश होगी। यहां तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दिखेगी।आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत में आया, जिससे मौसम में तब्दीली दिखी है।

बर्फ से ढके पहाड़ों से भीतरी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने के कारण सोमवार को पूरे कश्मीर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों और गलियों पर फिसलन बरकरार रही।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट और शीत लहर तेज होने का अनुमान लगाया है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, गुलमर्ग में माइनस 10 और पहलगाम में माइनस 11.9 डिग्री सेलिस्यस रहा।
लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 18.4 डिग्री सेलिस्यस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.2, कटरा में 4.2, बटोट में माइनस 0.4, भद्रवाह में माइनस 1.8 और बनिहाल में माइनस 3.2 डिग्री सेलिस्यस रहा।

*****************************

अनियंत्रित होकर कार नाले में गिरी, 4 बच्चों समेत 6 की मौत

कानपुर,05 फरवरी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर बड़े और गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हुई है।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि घटना करीब 2:00 बजे कानपुर देहात के सिकंदरा संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास हुई।हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से 6 की मौत हो चुकी थी।

एसपी ने बताया कि हादसे के समय कार में कानपुर के रहने वाले 8 लोग सवार थे। वे सभी एक तिलक समारोह में शामिल होकर मध्य प्रदेश के भिंड से लौट रहे थे।पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार चालक विकास (42), खुशबू (17), प्राची (13), संजय (55), गोलू (16) और प्रतीक (10) को मृत घोषित किया गया।कार में सवार 18 वर्षीय विराट और उसकी 16 वर्षीय बहन वैष्णवी घायल हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात में बचाव अभियान चलाने में काफी समस्या आई। कार से लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार होने से चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका और वह मार्ग से सटे बड़े नाले में जा गिरी। आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आ थी।पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

***********************

 

बंगाल का बजट सत्र हंगामेदार होने का आसार

*सीएजी रिपोर्ट को लेकर तृणमूल पर निशाना साधने की तैयारी में भाजपा*

कोलकाता,05 फरवरी (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा का सोमवार से शुरू होने वाला बजट सत्र हंगामेदार होने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा विभिन्न केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं में धन के उपयोग से संबंधित राज्य सरकार द्वारा उपयोग प्रमाणपत्र जमा न करने पर सीएजी के निष्कर्ष पर राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधने की तैयारी कर रही है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि विपक्ष के नेता के अलावा, बालुरघाट विधायक अशोक कुमार लाहिड़ी के भी बहस में मुख्य भूमिका निभाने की उम्मीद है। लाहिड़ी केंद्र सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है, जबकि विपक्ष के नेता द्वारा हमले की रेखा प्रकृति में अधिक राजनीतिक होगी, लाहिड़ी की ओर से तर्क आर्थिक और सांख्यिकीय कोण पर अधिक होंगे।

सीएजी रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष, जिन्हें भाजपा की विधायी टीम सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान उजागर करने की योजना बना रही है, उनमें 2011 से 2022 की अवधि के बीच 1.94 लाख करोड़ रुपये के उपयोग प्रमाण पत्र जमा न करना शामिल होगा।

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने कहा, सीएजी रिपोर्ट के अन्य निष्कर्ष जैसे राज्य सरकार द्वारा विभिन्न खैरात योजनाओं को प्रायोजित करने के लिए अतिरिक्त-बजटीय उधार लेना, अन्य बातों के अलावा बहस का सूक्ष्म बिंदु होंगा।

तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही कुछ विशिष्ट संकेत दिए हैं कि भाजपा सवालों पर उनका जवाब क्?या होगा। वे पहले ही सीएजी के निष्कर्षों को जानबूझकर संरचित दस्तावेज बता चुके हैं, जिसका उद्देश्य विपक्ष को राज्य सरकार खिलाफ बयान तैयार करने के लिए हथियार देना है।
सत्र सोमवार से फिर से शुरू होगा और राज्य का बजट 8 फरवरी को सदन के पटल पर रखा जाएगा। अगले दो दिनों में, राज्य के बजट पर चर्चा होगी, इस अवधि में सबसे अधिक हंगामा होने की उम्मीद है।

****************************

 

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी बढ़ाई

*शराब घोटाला मामला*

नई दिल्ली,05 फरवरी (एजेंसी)। शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी को अगली सुनवाई तक के लिए बढ़ा दी गई।दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया था।

7 जुलाई को ईडी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि उन्होंने दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी और कुछ अन्य आरोपी व्यक्तियों की 52.24 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

इस साल 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा सिसौदिया को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने 9 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया था।

डी ने मामले में आप संचार प्रभारी विजय नायर को भी गिरफ्तार किया था। शराब घोटाला मामला इस आरोप से संबंधित है कि आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की 2021-22 की उत्पाद नीति ने गुटबंदी की अनुमति दी और कुछ डीलरों का पक्ष लिया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्?वत दी थी।

आप ने इस आरोप का जोरदार खंडन किया है और केंद्र की भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध में शामिल होने का आरोप लगाया है।

**************************

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ का बजट

लखनऊ,05 फरवरी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्याथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट सोमवार को विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। उन्होंने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपये का बजट पेश किया।

बजट का फोकस गांव, किसान, इंफ्रास्ट्रक्चर, युवा के साथ-साथ सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर है।

इसमें 24,000 करोड़ रुपए की नई योजनाएं हैं। धर्मार्थ कार्यों के विकास के लिए 1750 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा कुंभ के लिए ढ़ाई हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण के लिए 4,000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। हर घर जल पहुंचाने के लिए 22,000 करोड़ रुपए का बजट है।

इसके अलावा, बजट में बेसहारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल के 400 करोड़ का प्रावधान है। यह पिछली बार से लगभग दोगुना है।
गंगा एक्सप्रेस वे के लिए 2,058 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।

यूपी में मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना शुरू की गई है। यह नई योजना है। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन के अन्तर्गत टाउनशिप विकसित किये जाने हेतु वर्ष 2024-2025 के बजट में 3000 करोड रूपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

उन्होंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना में उत्तर प्रदेश के अंश के रूप में 914 करोड़ रूपए के बजट की व्यवस्था प्रस्तावित है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना में उत्तर प्रदेश के अंश के रूप में 395 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि आगरा मेट्रो रेल परियोजना में उत्तर प्रदेश के अंश के रूप में 346 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित है। अयोध्या के सर्वांगीण विकास हेतु 100 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।

वित्त मंत्री ने कहा कि लखनऊ विकास क्षेत्र तथा प्रदेश के समस्त विकास प्राधिकरणों के विकास क्षेत्र तथा नगर क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास तथा वाराणसी एवं अन्य शहरों में रोप-वे सेवा विकसित किये जाने हेतु 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

****************************

 

पीएम मोदी आज लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर देंगे जवाब

*बीजेपी अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप*

नईदिल्ली,05 फरवरी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को मौजूदा बजट सत्र के चौथे दिन निचले सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया है. इसके अलावा, दिन के लिए सदन की कार्य सूची के अनुसार, लोकसभा सांसद रवनीत सिंह और रामशिरोमणि वर्मा सदन की बैठकों से सदस्यों की 14 दिसंबर 2023 को हुई बैठक में अनुपस्थिति पर समिति की बारहवीं बैठक के कार्यवृत्त को सदन के पटल पर रखेंगे.

इसके साथ ही सांसद पीपी चौधरी और एनके प्रेमचंद्रन क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक आतंकवाद का मुकाबला विषय पर विदेश मामलों की समिति (सत्रहवीं लोकसभा) की 28वीं रिपोर्ट पेश करेंगे. भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से संबंधित प्रशिक्षण महानिदेशालय के कामकाज पर श्रम, कपड़ा और कौशल विकास पर स्थायी समिति की 49वीं रिपोर्ट में शामिल सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति के बारे में एक बयान देंगे.

वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण (हिंदी और अंग्रेजी संस्करण) प्रस्तुत करेंगी. राज्यसभा में, जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू होगी, सांसद अशोक कुमार मित्तल और प्रकाश जावड़ेकर विभाग की 28वीं रिपोर्ट की एक प्रति (अंग्रेजी और हिंदी में) मेज पर रखेंगे.
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 में संशोधन के लिए जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक, 2024 विधेयक आज (5 फरवरी) राज्यसभा में पेश करेंगे. अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी सत्र है. 10 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल आठ बैठकें होंगी. 9 फरवरी 2024 को बजट सत्र की समाप्ति होगी.

*****************************

 

योगी सरकार ने यूपी को दिया 25 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाओं का तोहफा

*अयोध्या दुनिया का बड़ा पर्यटन केंद्र बना: वित्त मंत्री*

लखनऊ,05 फरवरी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश सरकार सरकार आज सदन में वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रही है. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधान सभा में बजट पेश किया. इस दौरान सीएम योगी के साथ बीजेपी के अन्य विधायक भी सदन में मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपये का बजट पेश किया. इसमें सरकार 24 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाएं भी लाई है.

बजट भाषण में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि, डार्क जोन में नए निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर लगी रोक हटा दी गई है, जिससे करीब एक लाख किसानों को सीधा फायदा हुआ. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-2024 में करीब 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड अक्टूबर, 2023 तक वितरित किये गये.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2022-2023 के लिये लगभग 10 लाख बीमित किसानों को अक्टूबर, 2023 तक 831 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया है. दिसंबर 2023 तक 2 करोड़ 62 लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 63,000 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वर्तमान सरकार द्वारा लगभग 48 लाख गन्ना किसानों को 2.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है. यह गन्ना मूल्य भुगतान पिछले 22 वर्षों के संयुक्त गन्ना मूल्य भुगतान 2.1 लाख करोड़ रुपये से 20,274 करोड़ रुपये अधिक है.

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण से हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र को काफी प्रोत्साहन मिला है. अयोध्या दुनिया का बड़ा पर्यटन केंद्र बन गया है. भारत और विश्व से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है.

यूपी का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि, हमारी सरकार अब तक लगभग 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी की दर केवल 2.4 प्रतिशत रह गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सेमी कन्डक्टर नीति को मंजूरी दी गई है. यह नीति प्रदेश में सेमी कन्डक्टर इकाईयों की स्थापना एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी. वित्त मंत्री खन्ना ने कहा कि जिससे देश और विदेश से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि ऐसी नीति लाने वाला उत्तर प्रदेश देश का चैथा राज्य बन गया है.

**************************

 

यूपी के बजट में लखनऊ के लिए बहुत बड़ा एलान, 15,000 एकड़ में विकसित होगी एयरो सिटी

लखनऊ,05 फरवरी (एजेंसी)। यूपी विधानसभा में सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राजधानी लखनऊ के लिए बड़ा एलान किया है. उन्होंने विधानसभा में 7.36 लाख करोड़ का बजट पेश किया है. बजट संबोधन के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर एयरो सिटी विकसित किये जाने की योजना है, जो लगभग 1500 एकड़ में विकसित की जायेगी. इसमें 7 सितारा होटल, पार्क, विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर जैसी सुविधायें उपलब्ध होंगी.

वित्त मंत्री ने रोजगार के मुद्दे को भी बजट में संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अब तक लगभग 6 करोड़ व्यक्तियों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है.आज प्रदेश में बेरोजगारी की दर केवल 2.4 प्रतिशत रह गई है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सेमी कन्डक्टर नीति को मंजूरी दी गई है.यह नीति प्रदेश में सेमी कन्डक्टर इकाईयों की स्थापना एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी जिससे देश और विदेश से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश प्राप्त होगा.ऐसी नीति लाने वाला उत्तर प्रदेश देश का चैथा राज्य बन गया है.

वित्त मंत्री ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हीरो फ्यूचर एनर्जीज के साथ 4 हजार करोड़ रूपये के निवेश का एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किया गया है जिसके अन्तर्गत संस्था द्वारा प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा एवं क्लीन टेक्नोलॉजी परियोजना में निवेश किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हैदराबाद में फार्मा कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया जिसके परिणामस्वरूप बड़ी फार्मा कम्पनियों द्वारा उत्तर प्रदेश में निवेश करने में रूचि दिखाई जा रही है. हैदराबाद में आयोजित विंग्स इण्डिया एवार्ड-2024 में उत्तर प्रदेश को स्टेट चैम्पियन इन एवियेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ बितेगा। बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं। आज अचानक आपके करीबी रिश्तेदार घर पर आएंगे। जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में दोस्तों से बातचीत हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। प्राईवेट ऑफिस में काम करने का आज प्रमोशन होने का चांस बन रहा है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, डिनर करने बाहर जाएंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बाहर का मौसम आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते है। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके बच्चें आपको गौरान्वित करेंगे। जिससे आपके पड़ोसियों के बीच आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। आज आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज आपकों सरप्राइज दे सकते है। इससे आपके रिश्तों के बीच मिठास बढ़ेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि-

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आज आप नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हो। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। संगीत में रुझानको आज किसी फिल्म इंडस्ट्री से गाने का ऑफऱ मिल सकता है। आज आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। जिससे समाज में आपकी एक अलग ही छवि बनेगी। आज ऑफिस मे बॉस आपके काम से खुश होकर आपको कोई उपहार देंगे। जूनियर आपसे काम सिखना चाहेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 1

कर्क राशि-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी को कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपकोसावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस का कोई काम पूरा करने में बड़े भाई की सलाह कारगर साबित होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

सिंह राशि-

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है। गणेश जी की प्रतिमा को ऑफिस में रखने से किसी बड़ी डील का अवसर प्राप्त होगा, साथ ही आप जो भी चाहते है वो काम भी पूरें हो जायेंगे। छात्रो को आज थोड़ा सावधानी बरतनी होगी, पढाई में किसी भी तरह की लापरवाही न बरते। अगर किसी इंटरव्यू में जाना चाह रहें है तो आप सटीक जवाब देने का प्रयोग करें, फालतू की जवाब देने से बचें कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज आप कोई नया कार्य करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आज आप अपनो को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं। आज आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा रहेंगे। परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग करेंगे। बच्चे इस ट्रिप को लेकर उत्साहित रहेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपको कई तरह की जिम्मेदारियां निभानी पड़ेगी। अपनी व्यावहारिकता से आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज आपके मन में किसी तरह की उत्सुकता होसकती है। आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा हो सकता है। बिजनेस और नौकरी के सोचे हुए कुछ काम पूरे होने से खुशी मिल सकती है। वाहन खरीदने का भी मूड बना सकते हैं, योग बने हुये है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। संतान की उन्नति से खुशी बढ़ेगी। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि-

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज सरकारी ऑफिस में काम करने का प्रमोशन हो सकता है। आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा हो सकती है। आज दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जायेंगे। जहां आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से होगी। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्टूडेंट के लिए आज का दिन मन लगाकर पढ़ाई करने वाला है। गाय को हरी घास खिलाने से पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग हैं।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज आपका मन आज अध्यात्म की तरफ रहेगा। आज आप घर पर कोई धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करायेंगे। महिलायें आज मंदिर जाने की प्लांनिग बन सकती है। कई दिनों से रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आन्नद उठायेंगे। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, पहले की गयी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नति भी मिलेगी। साथ ही आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी। नया घर लेने के लिये आज आप किसी प्रॉपर्टी डीलर से बात करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

मकर राशि-

आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आज आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आज आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। कई तरह की उलझनों और कामकाज में आप फंस सकते हैं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी इंटरव्यू में जाना है तो आप जरूर जाएं। आपकी बौद्धिक क्षमता आज आपको सफलता जरूर दिलाएगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे। सोशल मीडिया पर आपके फॉलोअर्स बढ़ेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज बिजनेस में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाये। आज आपके जीवनसाथी के ननिहाल से कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। आज आपके रूके हुए काम पूरे होने के आसार नजर आ रहे है। आज आप सामने आई समस्याओं का हल आसानी से निकाल सकते है। आज आप अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आज आपको अपनी मेहनत के लिए पुरूस्कृत किया जा सकता हैं। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज के दिन आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज संतान पक्ष से सफलता का समाचार मिलेगा। आज आपके विरोधी आपके कामों में अड़चन डाल सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। इस राशि के इंजीनियर की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते है। आज ऑफिस के कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ड्राई-फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

***************************

 

29 रुपए किलो चावल बेचेगी मोदी सरकार, व्यापारियों को बताना होगा स्टॉक

नई दिल्ली ,03 फरवरी (एजेंसी) । महंगाई से लोगों को राहत दिलाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार अगले हफ्ते से खुदरा बाजार में 29 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ‘भारत राइस’ ब्रांड के तहत चावल बेचेगी। इसके अलावा व्यापारियों को निर्देश दिया गया है कि चावल के स्टॉक का खुलासा किया जाए।

केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विभिन्न किस्मों के चावल निर्यात पर प्रतिबंध के बावजूद पिछले एक साल में चावल की खुदरा और थोक कीमतों में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे पहले मोदी सरकार की तरफ से पहले ही महंगाई को मात देने केलिए ‘भारत आटा’ की बिक्री 27.50 रुपये किलो और ‘भारत दाल’ (चना) 60 रुपये किलो के हिसाब से की जा रही है।

सरकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी को हटाने की अभी कोई योजना नहीं है। यह केवल अफवाह है कि चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी को हटाया जा रहा है। चोपड़ा ने कहा कि रिटेलर और होलसेल सेलर को और फूड प्रोसेसिंग करने वालों को नए रेट का चावल के स्टॉक की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

*************************

 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने 1 पैन पर खोले 1000 खाते, बिना पहचान करोड़ों का लेनदेन भी किया- आरबीआई ने कसा शिकंजा

नई दिल्ली ,04 फरवरी (एजेंसी) । पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई के एक्शन की चर्चा हर तरफ है। आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम के शेयरों में बड़ी गिरावट आ गई है। दो दिन में ही कंपनी का शेयर 40 फीसदी टूट गया है। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर एक्शन लेने की वजह सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, आरबीआई को मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) संबंधी चिंताओं और वॉलेट पेटीएम तथा इसकी बैंकिंग शाखा के बीच सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के कारण विजय शेखर शर्मा द्वारा संचालित इकाइयों पर शिकंजा कसना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के पास लाखों गैर-केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) अनुपालन वाले खाते थे और हजारों मामलों में कई खाते खोलने के लिए एक ही पैन का उपयोग किया गया था। यानी 1 पैन पर 1000 बैंक अकाउंट खोले गए।

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी, 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का निर्देश दिया था। जानकारी के मुताबिक 29 फरवरी के बाद आरबीआई पेटीमए पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर सकता है। आरबीआई ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम व्यापक प्रणाली ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की अनुपालन सत्यापन रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। इन रिपोर्टों से भुगतान बैंक में लगातार नियमों के गैर-अनुपालन और सामग्री पर्यवेक्षण से जुड़ी चिंताएं सामने आईं।

आरबीआई ने इसके पहले 11 मार्च, 2022 को पीपीबीएल को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को जोडऩे से रोक दिया था। आरबीआई ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को बचत बैंक खाते, चालू खाते, प्रीपेड माध्यम, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सहित अपने खातों से शेष राशि की निकासी या उपयोग की अनुमति किसी प्रतिबंध के बगैर दी जाएगी।

वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन वह इसे अपनी सहयोगी के रूप में वर्गीकृत करता है, न कि अनुषंगी कंपनी के रूप में। सूत्रों ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के पास लाखों गैर-केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) अनुपालन वाले खाते थे और हजारों मामलों में कई खाते खोलने के लिए एक ही पैन का उपयोग किया गया था।

सूत्रों ने कहा कि ऐसे उदाहरण हैं, जहां लेनदेन का कुल मूल्य करोड़ों रुपये में है, जिससे धन शोधन की चिंताएं बढ़ रही हैं। एक विश्लेषक के मुताबिक, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास करीब 35 करोड़ ई-वॉलेट हैं। इनमें से लगभग 31 करोड़ निष्क्रिय हैं, जबकि केवल लगभग चार करोड़ ही बिना किसी शेष राशि या बहुत कम शेष के साथ सक्रिय होंगे।

सूत्रों ने कहा कि असामान्य रूप से बड़ी संख्या में निष्क्रिय खातों का उपयोग फर्जी खातों के लिए में किए जाने की आशंका है। ऐसे में केवाईसी में बड़ी अनियमितताएं हुईं है, जिससे ग्राहकों, जमाकर्ताओं और वॉलेट धारकों को गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने कहा कि बैंक द्वारा प्रस्तुत अनुपालन कई मौकों पर अधूरा और गलत पाया गया।

****************************

 

2024 के पहले महीने में दुनिया भर में 30 हजार से अधिक तकनीकी कर्मचारियों की नौकरियां गईं

नई दिल्ली ,04 फरवरी (एजेंसी) । तकनीकी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत खराब रही, क्योंकि जनवरी में ही 122 से अधिक तकनीकी कंपनियों और स्टार्टअप ने 30 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, और नौकरियों में कटौती लगातार जारी है। छंटनी पर नजऱ रखने वाली वेबसाइट लेऑफ्सडॉटफाई द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, 122 तकनीकी कंपनियों ने (3 फरवरी तक) 31,751 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया।

दुनिया भर में स्टार्टअप समेत टेक कंपनियों ने 2022 और 2023 में 425,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, जबकि इसी समय सीमा में भारत में 36,000 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया। वीडियो संचार प्लेटफ़ॉर्म जूम लगभग 150 कर्मचारियों, या कंपनी के 2 प्रतिशत से भी कम कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। जूम के अलावा, क्लाउड सॉफ़्टवेयर विक्रेता ओक्टा ने भी लगभग 400 कर्मचारियों, या अपने कार्यबल के लगभग 7 प्रतिशत को नौकरी से निकालने की योजना की घोषणा की।

ऑनलाइन भुगतान गेटवे पेपाल ने पिछले महीने छंटनी शुरू कर दी, इससे उसके कार्यबल के कम से कम 9 प्रतिशत, लगभग 2,500 कर्मचारी प्रभावित होंगे। उपभोक्ता रोबोट बनाने वाली कंपनी आईरोबोट ने लगभग 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है, जो उसके कार्यबल का लगभग 31 प्रतिशत है और इसके संस्थापक और सीईओ, कॉलिन एंगल भी पद छोड़ देंगे। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्रमुख सेल्सफोर्स नौकरी में कटौती करने वाली नवीनतम तकनीकी कंपनी बन गई है, इसने लगभग 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग सात प्रतिशत यानी लगभग 350-400 नौकरियों की कटौती कर रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ईबे लगभग 1,000 कर्मचारियों या अपने पूर्णकालिक कार्यबल के 9 प्रतिशत को बर्खास्त कर रहा है, और कंपनी आने वाले महीनों में अनिर्दिष्ट संख्या में ठेकेदारों को भी नौकरी से हटा देगी।

गूगल के स्वामित्व वाला यू ट्ब अपनी निर्माता प्रबंधन और संचालन टीमों से कम से कम 100 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। लगभग 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद, गूगल कथित तौर पर चल रहे पुनर्गठन अभ्यास के हिस्से के रूप में अपनी विज्ञापन बिक्री टीम में कुछ सौ और नौकरियों में कटौती कर रहा है।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी कर्मचारियों को इस साल और अधिक नौकरियों में कटौती के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। वैश्विक डेटा प्रबंधन समाधान प्रदाता वीईएम सॉफ्टवेयर ने कथित तौर पर 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। पॉलीगॉन लैब्स, टीम जो लेयर-2 ब्लॉकचेन पॉलीगॉन के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करती है, ने अपने लगभग 19 प्रतिशत कार्यबल या 60 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version