डोडा मुठभेड़ : झुंझुनू के दो वीर जवानों की शहादत

झुंझुनू 16 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए, जिनमें से दो राजस्थान के झुंझुनू जिले से थे। शहीद सिपाही अजय सिंह बुहाना तहसील के और बिजेंद्र सिंह डूमोली कलां की ढाणी खुबा के निवासी थे। दोनों शहीदों की पार्थिव देह बुधवार को सुबह उनके गांव पहुंचाई जाएगी, जहां सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी जाएगी।

बुहाना तहसील के भैसावता कलां निवासी अजय सिंह नरूका, 26 वर्ष, डोडा मुठभेड़ में शहीद हो गए। उनके पिता कमल सिंह नरूका भी सेना में हवलदार रह चुके हैं और 2015 में रिटायर हुए थे। अजय सिंह की शादी 21 नवंबर, 2021 को शालू कंवर से हुई थी। उनके परिवार में माता सुलोचना देवी, पत्नी शालू कंवर, और छोटा भाई करणवीर सिंह हैं, जो बठिंडा (पंजाब) के एम्स में डॉक्टर हैं। शहीद अजय सिंह का परिवार 2017 से पिलानी के हरिनगर में रह रहा है।

मंगलवार सुबह जब अजय सिंह की पत्नी शालू कंवर को सेना के अधिकारियों ने शहादत की खबर दी, तो वे बेसुध हो गईं। अजय सिंह 6 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और दो महीने पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। उन्हें 18 जुलाई को फिर से छुट्टी लेकर गांव आना था, लेकिन उससे पहले ही वे शहीद हो गए।

डूमोली कलां की ढाणी खुबा निवासी बिजेंद्र सिंह, 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 2021 में अंकिता से हुई थी, और उनके दो बेटे हैं, एक चार साल का और दूसरा एक साल का। बिजेंद्र सिंह का बड़ा भाई भी आर्मी में है। उनके परिवार में माता-पिता और तीन बहनें भी हैं। बिजेंद्र सिंह फरवरी में अपने घर आए थे, और उनकी शहादत की खबर आने के बाद से पूरा परिवार सदमे में है।

शहीद अजय सिंह और बिजेंद्र सिंह की पार्थिव देह बुधवार को उनके गांव लाए जाएंगे। दोनों शहीदों के सम्मान में यात्रा निकाली जाएगी और अंतिम विदाई दी जाएगी। शहीद अजय सिंह की पार्थिव देह बुधवार सुबह सवा नौ बजे सिंघाना से भैसावता कलां पहुंचेगी।

***************************

Read this also :-

बॉक्स ऑपिॅस पर सरफिरा की कमाई में आई तेजी

एक्शन-थ्रिलर किल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

नोएडा : नौकरी देने के नाम पर युवाओं से ठगी

वाली चार महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

नोएडा  16 Jully  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली-एनसीआर में बेरोजगार युवाओं को अपना निशान बनाते थे। उन्हें नौकरी देने के नाम पर ठगी किया करते थे। पुलिस ने गैंग की चार महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई सामान और कागजात भी बरामद किए गए हैं।

गैंग के आरोपी सोशल मीडिया के जरिए नौकरी देने का प्रचार करते थे। इन्होंने युवाओं को झांसा देने के लिए अपना एक यूट्यूब चैनल भी बना रखा था। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-49 थाना की टीम ने सलारपुर के पास क्वालिटी फर्नीचर की तीसरी मंजिल से चार महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी वसीम अहमद उर्फ कपिल भाटी उर्फ पीयूष भाटी उर्फ वसीम पत्रकार ने बताया कि वह अपने साथी रोहित चंदैला उर्फ राहुल भाटी और रोहित कुमार के साथ मिलकर पिछले डेढ़ साल से ठगी कर रहा है। इन्होंने नोएडा दिल्ली जॉब के नाम से यूट्यूब चैनल बना रखा था, जिसमें नौकरी दिलाने के भ्रामक विज्ञापन डालते थे।

गैंग के लोग रजिस्ट्रेशन फीस, फाइल चार्ज और सिक्योरिटी मनी के नाम पर ठगी करते थे। युवकों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया जाता था। गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘अवेयरनेस न्यूज’, ‘वसीम पत्रकार’, ‘कविता चौहान’ और ‘अरुण कुमार’ नाम से अकाउंट बना रखा है। इन्होंने नौकरी मांगने आई चार लड़कियों को भी अपने साथ जोड़ लिया था।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त वसीम अहमद उर्फ कपिल भाटी उर्फ पीयूष भाटी ने बिजनौर से 12वीं पास की है। वह साल 2009 में नोएडा आ गया था। शुरू में एसी मैकेनिक के रूप में काम किया। इसके बाद 12वीं पास रोहित कुमार और बीटेक कर चुके रोहित चंदेला उर्फ राहुल भाटी के साथ नौकरी के नाम पर झांसा देने का काम शुरू किया।

*********************************

Read this also :-

बॉक्स ऑपिॅस पर सरफिरा की कमाई में आई तेजी

एक्शन-थ्रिलर किल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

‘रॉकी- द स्लेव’ 26 जुलाई को होगी रिलीज़ होगी

16.07.2024  –  स्टार एंजेल फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मात्री शोभा बरला द्वारा निर्मित हिंदी फीचर फिल्म ‘रॉकी- द स्लेव’ 26 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सुपर हिट ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, ‘बॉर्डर’, ‘ज़िद्दी’ सहित दर्जनों फिल्मो में स्टंटमैन के रूप में जान जोखिम में डाल कर एक्शन करने वाले जेम्स जॉन बरला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शक्ति कपूर, दलीप ताहिल, सुदेश बेरी, मुश्ताक खान, प्रदीप काबरा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।

रॉकी का टाइटल रोल ईसा ने निभाया है जबकि रॉकी के बचपन के रोल में रिचर्ड बरला नज़र आएंगे। इस फिल्म की नायिका लेजली त्रिपाठी हैं। इस फिल्म में चार अलग अलग सिचुएशन के गाने हैं। एक आइटम सॉन्ग ममता शर्मा ने गाया है जबकि फिल्म का टाइटल सॉन्ग अमेरिका के सिंगर अजिताभ रंजन (एजे रंजन) ने बखूबी गाया है।

एक लोरी अल्का याग्निक ने गाई है वहीं ऋतु पाठक की आवाज में एक रोमांटिक गीत है। फिल्म के पीआर की जिम्मेदारी वनअप रिलेशन्स द्वारा निभाई जा रही है। विदित हो कि हजारीबाग (झारखंड) से 80 के दशक में मुम्बई आए जेम्स जॉन बरला की जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नही है जिसमे बहुत संघर्ष है, टर्न और ट्विस्ट है। लेकिन उन्होंने तमाम परेशानियों का एक योद्धा की तरह सामना किया और बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

हालांकि स्टंटमैन के रूप में उन्होंने जान हथेली पर रखकर शॉट्स दिए और वह भी उस दौर में जब इस तरह के खतरनाक सीक्वेंस के लिए सुरक्षा उपाय बहुत कम थे। मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती रियल एक्शन से भरपूर फिल्म ‘रॉकी- द स्लेव’ के निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर जेम्स जॉन बरला ने बताया कि उन्होंने ही इस फ़िल्म की कहानी लिखी है।

दरअसल यह फ़िल्म गुलामी की मानसिकता रखने वालों के विरुद्ध एक आवाज है कि आप किसी को ज्यादा दिनों तक गुलाम या स्लेव बनाकर नहीं रख सकते जब वह जागता है तो फिर रॉकी जैसा तूफान सामने आता है जो बड़ी तबाही मचाता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

 रक्षा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम..

अब रक्षा उत्पाद होगा Make in India, हजार करोड़ से ज्यादा का होगा फायदा

नई दिल्ली 16 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : रक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम आगे बढ़ाया है। डिफेंस प्रोडक्शन डिपार्टमेंट ने कहा है कि 346 रक्षा उत्पाद स्वदेशी कंपनियों से ही खरीदे जाएंगे जिससे एक हजार करोड़ से ज्यादा का लाभ होगा। रक्षा उत्पादन विभाग ने 346 वस्तुओं की पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) जारी करते हुए यह बात कही है। इस सूची में रणनीतिक रूप से अहम लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट, असेंबली, सब-असेंबली, सिस्टम, सब-सिस्टम, और रक्षा उत्पादों के लिए कच्चा माल शामिल है। इसके बाद सरकारी रक्षा कंपनियां इन उत्पादों का आयात नहीं कर सकेंगी।

आयात के बचेंगे 1,048 करोड़ रुपए
रक्षा मंत्रालय ने 2020 में सृजन डिफेंस पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल पर रक्षा उत्पादन विभाग व सेवा मुख्यालय, एमएसएमई कंपनियों और विभिन्न स्टार्ट-अप सहित उद्योगों को स्वदेशीकरण के लिए रक्षा वस्तुएं प्रदान करते हैं। स्वदेशीकरण की जो नई लिस्ट तैयार की गई है, उनकी एक समयसीमा के बाद भारतीय उद्योगों से खरीद की जाएगी। रक्षा सूत्रों ने बताया है कि इससे आयात के 1,048 करोड़ रुपए बचेंगे। साथ ही अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी इससे तेज होगी। इसके अलावा रक्षा के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। सरकार के इस कदम से अकादमिक व अनुसंधान संस्थानों की भागीदारी के चलते घरेलू रक्षा उद्योग की डिजाइन क्षमता भी बढ़ेगी।

ये भारतीय कंपनियां तैयार करेंगी रक्षा उत्पाद
रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा जिन वस्तुओं की लिस्ट जारी की गई है, उनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, बीईएमएल लिमिटेड, इंडिया आप्टेल लिमिटेड, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड जैसी कंपनियों द्वारा तैयार किया जाएगा। सरकार के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा इससे पहले, तैयार की गईं ये पांच सूचियां सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) द्वारा अधिसूचित 509 वस्तुओं की पांच सकारात्मक स्वदेशीकरण सूचियों के अतिरिक्त हैं। इन सूचियों में अत्यधिक जटिल प्रणालियां, सेंसर, हथियार और गोला-बारूद शामिल हैं।

7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के आर्डर
जून 2024 तक, डीपीएसयू और एसएचक्यू द्वारा स्वदेशीकरण के लिए रक्षा उद्योग को 36,000 से अधिक रक्षा वस्तुओं की पेशकश की गई थी। उनमें से, पिछले तीन वर्षों में 12,300 से अधिक वस्तुओं का स्वदेशीकरण किया गया है। इसके चलते घरेलू रक्षा कंपनियों को 7,572 करोड़ रुपए के आर्डर मिले हैं।

******************************

Read this also :-

बॉक्स ऑपिॅस पर सरफिरा की कमाई में आई तेजी

एक्शन-थ्रिलर किल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

विपक्षी गठबंधन के नेताओं के बयान पर भाजपा का कटाक्ष

बोले पूनावाला – चुनाव खत्म तो रिश्ता हजम

नई दिल्ली 16 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ लगातार की जा रही बयानबाजी पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि फायदे वाली दोस्ती अब खत्म हो रही है और “इनका हर राज्य में तलाक” हो रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “चुनाव खत्म तो रिश्ता हजम, यही हुआ है इंडी गठबंधन के साथ दिल्ली में”। उन्होंने कहा कि जिस गठबंधन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ आए थे, उस गठबंधन में अब दिल्ली में भी पंजाब की तरह ऐसा तलाक हो गया है कि एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने से बाज नहीं आ रहे। पहले कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की वजह से हार गए। फिर अभिषेक दत्त ने कहा कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार की वजह से हार गए और अब रागिनी नायक ने आप सांसद राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है (जिसे बाद में हटा दिया गया)।

पूनावाला ने कांग्रेस-आप के गठबंधन को ‘फायदे की दोस्ती’ बताते हुए कहा कि इनके गठबंधन में कोई मिशन नहीं बल्कि कमीशन है और सिर्फ (प्रधानमंत्री) मोदी के खिलाफ आना ही इनका लक्ष्य था। इसलिए दिल्ली में तो इनका तलाक हो ही गया है, अब एक-दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं – कभी पानी को लेकर, कभी व्यवस्था को लेकर और कभी 8-10 लाख के टिकट को लेकर।

उन्होंने कहा कि पंजाब से लेकर दिल्ली तक और बंगाल से लेकर केरल तक, हर राज्य में ‘इंडिया’ ब्लॉक का यही हाल है। ये सिर्फ अपने करप्शन, कमीशन और एम्बिशन को साधने के लिए साथ आए थे।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना में युवाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की सख्ती की भी निंदा करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना की।

****************************

Read this also :-

बॉक्स ऑपिॅस पर सरफिरा की कमाई में आई तेजी

एक्शन-थ्रिलर किल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को दी कार्रवाई की खुली छूट

हेलीकॉप्टर से जंगल में छुपे आतंकियों की तलाश शुरु

नई दिल्ली 16 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ रात भर चलती रही। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और सेना के एक अधिकारी और चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए हैं। इसे लेकर अब सरकार सख्त एक्शन के मूड में नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की है और मामले का संज्ञान लिया है। खबर है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दी है।

उधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों की तलाश के लिए सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। आतंकवादी डोडा के घने जंगलों में छिपे हैं। सेना और पुलिस के जवान वहां पहले से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। आतंकवादियों को चारों तरफ से घेरने के लिए अब हेलीकॉप्टर से भी तलाशी शुरू कर दी गई है।

वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के जवानों ने सोमवार रात डोडा के डेसा वन क्षेत्र के धारी गेट उरारबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

रात लगभग नौ बजे अभियान दल आतंकवादियों के काफी करीब पहुंच गया जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों में बहादुर जवानों के हताहत होने का पता चला है। क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों को भेज दिया गया है। ऑपरेशन जारी है।

पहले मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। मंगलवार को पांचों ने दम तोड़ दिया। शहीदों में सेना का एक अधिकारी भी शामिल है।

********************************

Read this also :-

बॉक्स ऑपिॅस पर सरफिरा की कमाई में आई तेजी

एक्शन-थ्रिलर किल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

मुख्यमंत्री योगी ने बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

सैकड़ों परिवारों को मिली राहत

लखनऊ 16 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : लखनऊ के पंत नगर, खुर्रम नगर और अबरार नगर में रहने वाले लोगों के ल‍िए राहत भरी खबर है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पंत नगर, खुर्रम नगर और अबरार नगर में कुकरैल नदी के किनारे बने मकानों को नहीं गिराने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा क‍ि मौजूदा 35 मीटर की चौड़ाई पर्याप्त है, इस सीमा के भीतर कोई भी संरचना प्रभावित नहीं होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।

*************************

Read this also :-

बॉक्स ऑपिॅस पर सरफिरा की कमाई में आई तेजी

एक्शन-थ्रिलर किल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हत्या

घर से इस हालत में मिला शव; SIT गठित

दरभंगा (बिहार) 16 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मंगलवार की सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा के बिरौल स्थित उनके आवास से बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जीतन सहनी की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है। शव पर कई जख्म के निशान हैं।

घर का सामान भी बिखरा पड़ा है। वीआईपी के नेताओं के मुताबिक, मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे और घटना की जानकारी मिलने के बाद वे वहां से निकल गए हैं।

सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में हत्या कर दी गई है। घटनास्थल का जायजा लिया गया।

ऐसा प्रतीत होता है कि कोई शख्स चोरी के इरादे से घर में घुसा था। पहले उसने जीतन सहनी को नुकसान पहुंचाया और उसके बाद हत्या कर दी।

दरभंगा पुलिस ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की आज हुई हत्या के मामले की छानबीन के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन कर दिया।

वीआईपी पिछले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ मैदान में उतरी थी। वीआईपी के हिस्से में तीन सीट आई थीं, हालांकि सभी सीटों पर उसके प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था।

******************************

Read this also :-

बॉक्स ऑपिॅस पर सरफिरा की कमाई में आई तेजी

एक्शन-थ्रिलर किल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़

सेना के एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद

जम्मू  16 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ पूरी रात चली मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मियों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।

इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात डोडा में एक वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी और एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से चारों सैन्यकर्मी शहीद हो गये, जबकि घायल पुलिसकर्मी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

एक अधिकारी ने बताया, “मुठभेड़ तब शुरू हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के जवानों ने कल (सोमवार) शाम करीब 7.45 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गेट उरारबागी में सीएएसओ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) शुरू किया। शुरू में 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।” उन्होंने कहा, “इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।” डोडा जम्मू संभाग के उन घने जंगलों वाले पहाड़ी जिलों में से एक है, जहां आतंकवादी गुरिल्ला हमले कर रहे हैं।

*******************************

Read this also :-

बॉक्स ऑपिॅस पर सरफिरा की कमाई में आई तेजी

एक्शन-थ्रिलर किल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

एक्शन-थ्रिलर किल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

16.07.2024  –  करण जौहर की फिल्म किल को इसकी रिलीज के बाद से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म एक मजबूत स्टार कास्ट के साथ रिलीज हुई कल्कि 2898 एडी के एक हफ्ते बाद रिलीज हुई थी लेकिन फिर भी इसके बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही।

युवा दर्शकों को खूब लुभा रही है एक्शन-थ्रिलर फिल्म किल. कड़ी चुनौती देने वाली फिल्मों कल्कि 2898 एडी, सरफिरा और हिंदुस्तानी 2 के बावजूद किल ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह में भी दमदार प्रदर्शन किया है. खासकर बड़े शहरों में युवा इस फिल्म को खास पसंद कर रहे हैं. दूसरे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार को 80 लाख, शनिवार को 1.43 करोड़ और रविवार को 1.72 करोड़ का बिजनेस किया है.

इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब तक 15.31 करोड़ रुपये हो चुकी है. बता दें कि किल को करण जौहर और गुनीत मोंगा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह बहुत कम बजट में बनी फिल्म है।

वहीं निखिल नागेश भट्ट ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी,राघव जुयाल के अलावा तान्या मानिकताला, अभिषेक चौहान, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और अद्रिजा सिन्हा में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का प्रीमियर टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल में भी किया गया था।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं।जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिए किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज का दिन फेबरेबल रहेगा। आपके जीवन में नई-नई खुशियां आयेंगी। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में मदद करेंगे, जिससे आपके कार्य समय रहते पूरे हो जाएंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीनियर से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता रखें।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुडऩे की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढऩे का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में अवॉर्ड मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुडऩे का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिए कोई सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

मकर राशि:

आज आपका दिन उत्तम बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में कुछ समय लग सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने में आज आपका समय बीतेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी बड़े आदमी से मदद मिल सकती है। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

मीन राशि:

आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद करेगा। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। आज आप किसी फंक्शन में जाने के लिए तैयारी कर सकते हैं। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

******************************

 

अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में समीक्षा याचिका खारिज

नई दिल्ल 15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में 3 जनवरी के उसके आदेश के खिलाफ दायर समीक्षा याचिका सोमवार को खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने उस आदेश में मामले की जांच के लिए एसआईटी या विशेषज्ञों के किसी समूह के गठन से इनकार कर दिया था।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने समीक्षा याचिका पर विचार के बाद कहा कि रिकॉर्ड में कोई त्रुटि नहीं दिखती। खंडपीठ में न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और मनोज मिश्रा भी शामिल थे।

शीर्ष अदालत ने कहा, …समीक्षा का कोई मामला नहीं बनता। इसलिए समीक्षा याचिका खारिज की जाती है।

इससे पहले 3 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में कहा था कि संगठित अपराध एवं भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) और हिंडनबर्ग रिसर्च जैसे तीसरे पक्ष के संगठनों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को निर्णायक सबूत नहीं माना जा सकता है।

उसने कहा कि जनहित याचिका दायर करने वाले ने अखबार की लेख या रिपोर्ट पर भरोसा किया है जो सेबी की विस्तृत जांच पर सवाल उठाने के योग्य नहीं है।

शीर्ष अदालत ने कहा था कि जांच सेबी की बजाय किसी और को सौंपने की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है। उसने सेबी से जांच को तार्किक निष्कर्ष तक ले जाने के लिए कहा था।

उसने अपुष्ट और असंबंधित तथ्यों के आधार पर जनहित याचिका दायर करने के प्रति चेतावनी देते हुए कहा कि इसके गलत परिणाम हो सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.एम. सप्रे की अध्यक्षता वाले विशेषज्ञ पैनल द्वारा दिए गए सुझावों पर रचनात्मक रूप से विचार करने को कहा।

आदेश में केंद्र सरकार और सेबी से निवेशकों की सुरक्षा के लिए नियामक ढांचे को मजबूत करने और प्रतिभूति बाजार के व्यवस्थित कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

शीर्ष अदालत ने सेबी और केंद्र सरकार की अन्य जांच एजेंसियों से शॉर्ट सेलिंग के आरोपों की जांच करने को कहा, जिसके परिणामस्वरूप निवेशकों को काफी नुकसान हुआ था।

***************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

नोएडा में रील बनाने के चक्कर में युवक हुआ गिरफ्तार

दो कांस्टेबल भी सस्पेंड

नोएडा 15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । नोएडा के युवाओं का रील बनाने का जुनून उनके लिए और दूसरों के लिए भी भारी पड़ रहा है। कई वीडियो ऐसे भी आ रहे हैं, जिसमें पुलिसकर्मी भी रील में दिखाई देते हैं या रील बनाने वाला उनके सरकारी वाहन का इस्तेमाल करता दिखता है। ऐसा ही एक रील सामने आया है, जिसमें एक पुलिस पीसीआर का इस्तेमाल कर एक व्यक्ति अपनी रील बनवा रहा है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नोएडा पुलिस के आला अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और जिन पुलिसकर्मियों की तैनाती उस पीसीआर पर थी, उन्हे सस्पेंड कर दिया। साथ ही रील बनाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नोएडा पुलिस की पीसीआर का इस्तेमाल कर एक युवक ने रील बनाई। मामला नोएडा के सेक्टर-113 थाना इलाके में सेक्टर-116 का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि डायल-112 की गाड़ी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। एक युवक उसे चला रहा है और उसका साथी बाहर से उसकी वीडियो बना रहा है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीसीपी ट्रैफिक ने संज्ञान लिया। इसके बाद दोनों कांस्टेबल सुमित कुमार और सुनील कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

*******************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को झटका

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केस रद्द करने की याचिका

नई दिल्ली 15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): देश की शीर्ष अदालत ने आज कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को झटका देते हुए उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर आय से अधिक संपत्ति के कथित मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज केस को रद्द करने की मांग की थी।

बताया गया है कि शिवकुमार ने मामले के भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज किए जाने पर आपत्ति जताई थी और सुप्रीम कोर्ट से जांच को खत्म करने की मांग की थी।

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस एस सी शर्मा की पीठ ने कहा कि वह कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने के पक्ष में नहीं है। पीठ ने कहा, माफ कीजिए। खारिज किया जाता है।

सोमवार को शीर्ष अदालत ने कर्नाटक हाई कोर्ट के 19 अक्टूबर, 2023 के आदेश के खिलाफ डीके शिवकुमार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की।

***************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

कुंभ में लिये संकल्प को महाकुंभ तक पूरा करने में जुटे योगी

लखनऊ 15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  2019 के कुंभ में अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिये गये संकल्प की सिद्धि का समय नजदीक आ रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे के रूप में सीएम योगी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट किसी एक प्रदेश में बनने वाला अबतक का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा, जिसके निर्माण का कार्य तेज गति से जारी है।

यूपी में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में गंगा एक्सप्रेस-वे मील का पत्थर साबित होने जा रहा है, जिसके मुख्य कैरिज वे का काम महाकुंभ 2025 को देखते हुए दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।

इसे महाकुंभ 2025 से पहले पूरा करने का संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत पहले ही ले लिया था। मेरठ के बिजौली से प्रयागराज के जूडापुर दांदू तक 594 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे से पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के बीच की दूरी और सफर की देरी दोनों घट जाएगी।

518 गांवों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे
उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन है। लगभग 7453.15 हेक्टेयर भूमि पर बन रहा गंगा एक्सप्रेस-वे प्रदेश के 518 गांवों से होकर गुजरेगा।

शुरुआत में इसे 6 लेन का बनाया जा रहा है, जिसे आगे चलकर 8 लेन का किया जाना है। इसके राइट ऑफ वे की चौड़ाई 120 मीटर होगी, जो 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की डिजाइन स्पीड देगी। गंगा एक्सप्रेस-वे को चार ग्रुपों में बनाया जा रहा है।

इनमें मेरठ-बदायूं (129.70 किमी) का कार्य मेसर्स आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर, जबकि बाकि के तीन ग्रुप बदायूं-हरदोई (151.70 किमी), हरदोई-उन्नाव (155.70 किमी) और उन्नाव-प्रयागराज (156.85 किमी) का निर्माण मेसर्स अदाणी इन्फ्रास्ट्रक्चर कर रही है।

होंगे 14 मेजर ब्रिज, 7 आरोबी और 32 फ्लाईओवर
गंगा एक्सप्रेस-वे के मुख्य कैरिज वे को पूरा करने का लक्ष्य 31 दिसंबर 2024 रखा गया है, जबकि अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए नवंबर 2025 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जून 2024 तक मुख्य कैरिज वे में मिट्टी का काम चारों ग्रुप में औसतन 82 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, जोकि 3 लाख 85 हजार घन मीटर प्रतिदिन है।

गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कितना जटिल है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसपर मेरठ-बदायूं के बीच गंगा नदी पर 960 मीटर और बदायूं-हरदोई के बीच रामगंगा पर 720 मीटर लंबा पुल भी निर्माणाधीन है। यह एक्सप्रेस-वे 14 मेजर ब्रिज, 7 आरओबी और 32 फ्लाईओवर से होकर गुजरेगा।

यही नहीं इसपर शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी होगी, जिसपर किसी भी आपात स्थिति में बड़े बोइंग विमान उतर सकते हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे पर मेरठ और प्रयागराज में दो मुख्य जबकि अन्य स्थानों पर 15 रैम्प टोल प्लाजा होंगे। इसपर 9 जन सुविधा परिसरों की भी स्थापना होगा।

*******************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सरकार सख्त

दो या उससे अधिक बच्चे होंगे, तो नहीं मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

जयपुर 15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन दंपतियों के पास दो या उससे अधिक बच्चे होंगे, उन्हें किसी तरह की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। दरअसल, कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा एक दिवसीय दौरे पर रविवार को पाली पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिला परिषद में बैठक की। इसके बाद उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर दावा किया।

झाबर सिंह खर्रा ने पाली में प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “जनसंख्या बढ़ रही है और सुविधाएं घट रही हैं। इस वजह से समस्याएं भी सामने आ रही हैं। इसलिए अब भारत सरकार के स्तर पर प्रयास चल रहा है, जिन दंपतियों या परिवारों में दो या तीन से अधिक संतान होगी। उन्हें किसी भी तरह की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इससे संबंधित कानून जल्द ही देश में देखने को मिलेगा।”

कैबिनेट मंत्री ने राजस्थान सरकार के बजट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए ही ये बजट बनाया गया है। सरकार ने बजट में जो भी घोषणाएं की हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।

खर्रा ने कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें हर हाल में पूरा करने का संकल्प लेती है। सत्ता में आने से पहले पार्टी की ओर से जो संकल्प पत्र जारी किया गया था। उसके अनुसार, सभी विभागों को निर्देश भी दिए गए हैं। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश की जनता को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। जनता से किए गए हर वादे को समय पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 15 अगस्त से बजट की घोषणाओं का असर धरातल पर दिखने लगेगा। खर्रा ने कहा कि बजट में की गई घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। बजट के अनुसार, योजनाओं को बनाने का भी निर्देश दिया गया है। सरकार की यही गारंटी है कि 15 अगस्त से बजट की घोषणाओं का असर दिखना शुरू हो जाए। सभी कामों को समय पर पूरे किया जाएगा।

********************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

छपरा जिला के सभी बाजार होंगे अतिक्रमण मुक्त : रूडी

छपरा , 15 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बरसात के मद्देनज़र उत्पन्न होने वाली जन समस्याओं और सारण में पथ परिवहन को लेकर स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने जिला के अधिकारियों के साथ आज दो समीक्षा बैठक की। पहली बैठक में शहर के बाहरी इलाकों से गुज़रने वाले भारी वाहन के कारण सड़क जाम की समस्या से शहर वासियों की परेशानी न हो इस संबंध में भी उन्होंने पथ परिवहन से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उचित आदेश दिया।

बैठक में जिला के सभी बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने, सुचारु यातायात संचालन, शहर की जल निकासी के साथ ही बुडको द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में विधि व्यवस्था से संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों, जिला के सभी थाना के थाना प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक, सभी अनुमंडलाधिकारी मौजूद थे। बैठक में उप विकास आयुक्त सारण, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर, सदर छपरा एवं मढ़ौर, जिला परिवहन पदाधिकारी सारण, खनिज विकास पदाधिकारी सारण, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल और भवन प्रमंडल छपरा और सोनपुर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सारण, अंचल अधिकारी सदर छपरा, गरखा, मकेर, इसुआपुर और दरियापुर, थानाध्यक्ष छपरा मु॰, डोरीगंज, गरखा, मकेर, रिविलगंज, जलालपुर, मशरक, अमनौर, इसुआपुर, दरियापुर, अवतारनगर, सदर छपरा, गरखा, मकेर, अमनौर, इसुआपुर और दरियापुर तथा एनएचएआई के परियाजना निदेशक लोग शामिल थे।

दूसरी बैठक में उप विकास आयुक्त सारण, नगर आयुक्त नगर निगम छपरा, अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, सदर छपरा और मढ़ौरा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोनपुर, मढ़ौरा, परसा, रिविलगंज और दिघवारा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल छपरा एवं सोनपुर, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग सोनपुर, मढ़ौरा एवं छपरा, कार्यपालक अभियंता हाउसिंग बोर्ड छपरा, अंचल अधिकारी, सदर छपरा, गरखा, मकेर, रिविलगंज, अमनौर, दरियापुर, परसा, मढ़ौरा, नगरा, दिघवारा और सोनपुर उपस्थिति रहे।

बैठक में पूर्व की बैठक के बिंदुओं पर और उनके कार्यान्वयन से संबंधित तथ्यों पर विचार किया गया। साथ ही जहाँ ढिलाई या कमजोरी देखी गई उससे संबंधित पदाधिकारियों को सांसद ने तेज गति से कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी दिया। विदित हो की सारण के शहरी क्षेत्रों में बरसात के दौरान कई जगहों पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं इस स्थिति से निपटने के लिए तथा जहाँ भी जल जमाव हो उसकी तुरंत निकासी के लिए पिछले 10 जुलाई को सांसद की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें जिला के संबंधित पदाधिकारी उपस्थिति हुए थे। बैठक में हुए निर्णयों का अनुपालन की आज समीक्षा बैठक हुई।

*****************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

नैनीताल बैंक के सर्वर को हैक कर निकाली 16.50 करोड़ की रकम

नोएडा में साइबर ठगों का आतंक 

नोएडा 15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । साइबर ठगों ने लगातार ठगी कर नोएडा में आतंक मचा रखा है और इस बार ठगों ने नोएडा में नैनीताल बैंक के सर्वर को हैक कर 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम 89 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर ली। इनके खिलाफ बैंक के आईटी विभाग के मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि साइबर ठगों ने 89 अलग-अलग खातों में सर्वर को हैक कर रकम ट्रांसफर की है। इसके लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

साइबर सेल के एसीपी विवेक रंजन ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-62 स्थित नैनीताल बैंक मैनेजर द्वारा थाना साइबर में सूचना दी गयी कि बैंक का सर्वर हैक कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 16.50 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए हैं। इसको संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा, मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन भी किया गया है। साक्ष्य संकलन करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

एसीपी विवेक रंजन ने बताया कि अभी तक की जांच में 89 खातों में पैसों को ट्रांसफर करने की बात सामने आई है। इसकी जांच अभी जारी है।

दरअसल सेक्टर-62 स्थित नैनीताल बैंक के आईटी मैनेजर सुमित कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि 17 जून को आरटीजीएस खाते के नियमित समाधान के दौरान बैलेंस शीट में करीब 3.61 करोड़ रुपए का अंतर पाया गया था।

इसके बाद आरटीजीएस टीम ने स्ट्रक्चर्ड फाइनेंशियल मैसेजिंग सिस्टम सर्वर के साथ कोर बैंकिंग सिस्टम में लेनदेन की जांच की। 18 जून को जब फिर से जांच की गई तो इसमें भी बैलेंस शीट में अंतर मिला। बैंक की अभी तक जांच में 16 करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की गई है।

गौरतलब है कि अभी तक साइबर ठग लोगों को अलग-अलग माध्यम से अपना निशाना बनाते आए थे। लेकिन अब बैंक के सर्वर को हैक कर 16 करोड़ से ज्यादा की रकम उड़ा लेना अपने आप में एक बड़ा मामला है। पुलिस टीम के लिए भी यह काफी बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

***************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

 

 

 Share
 Tweet
 Email

अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भक्तों में उत्साह बरकरार

16 दिन में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू 15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भक्तों में उत्साह बरकरार है। बीते 16 दिनों में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। वहीं 4,875 यात्रियों का एक और जत्था सोमवार को घाटी के लिए रवाना हुआ।

दोनों यात्रा मार्गों पर रुक-रुक कर हो रही बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के बावजूद रविवार को 15 हजार से ज्यादा उत्साही तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए।

अधिकारियों ने बताया कि 4,875 यात्रियों का एक और जत्था सोमवार को दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। पहला सुरक्षा काफिला सुबह 3:05 बजे 68 वाहनों में 1,918 यात्रियों को लेकर उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।

जबकि दूसरा सुरक्षा काफिला सुबह 3:50 बजे 94 वाहनों में 2,957 यात्रियों को लेकर दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। दोनों सुरक्षा काफिले दोपहर तक घाटी में पहुंच जाते हैं।

यह पवित्र गुफा कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भक्त या तो पारंपरिक दक्षिण कश्मीर पहलगाम मार्ग से या फिर उत्तर कश्मीर बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं।

श्रद्धालु या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग से यात्रा करते हैं या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करते हैं।

पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार से पांच दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं। इस वर्ष की यात्रा 52 दिनों के बाद 29 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन त्योहार के साथ संपन्न होगी।

*************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

केजरीवाल की जिंदगी से खिलवाड़ करने की साजिश रची जा रही है

नई दिल्ली 15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के वजन को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से सांसद संजय सिंह ने कहा कि तिहाड जेल प्रशासन ने भी माना है कि कई बार उनका शुगर लेवल कम हुआ है।

शुगर लेवल कम होने पर वह नींद में कोमा में जा सकते हैं. शुगर लेवल कम होने पर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। हालांकि तिहाड़ प्रशासन की ओर से आम आदमी पार्टी के वजन कम होने के दावे को खारिज कर दिया गया है।

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “किसी भी मरीज की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करना एक अपराध है। जेल प्रशासन कई बार दिल्ली के सीएम की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर चुका है। इससे साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से खिलवाड़ करने की साजिश रची जा रही है…इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

****************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को फिर झटका

इस तारीख तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली 15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट से एक बार फिर से झटका लगा है। दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI के मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है। बता दें कि मनीष सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया था। राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

हाल ही में दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से निराश हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत की गुहार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी मामले में जमानत की मांग करते हुई दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

बता दें कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को बीते साल दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी और 9 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्होंने केजरीवाल की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं।

*********************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

कर्नाटक में कांग्रेस राज में चल रही खटाखट लूट

लगाया जा रहा जजिया टैक्स: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली 15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने दूध, पेट्रोल, डीजल और बसों के किराए में बढ़ोतरी किए जाने को लेकर कांग्रेस की कर्नाटक सरकार पर सवाल उठाए।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स अकाउंट पर एक खबर शेयर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- “कर्नाटक में दूध, पेट्रोल, डीजल, पानी के बाद अब बसों किराए में भी बढ़ोतरी होगी। कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा खटाखट लूट मॉडल चल रहा है।”

शहजाद पूनावाला ने एमयूडीए घोटाले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को एमयूडीए घोटाले के जरिए 5000 करोड़ लूटा गया। एससी/एसटी के 37 फीसदी फंड को ट्रांसफर किया गया। आम आदमी पर जजिया जैसा कर लगाया जा रहा। गारंटी और लूट के नाम पर राज्य को दिवालिया बना दिया गया। कांग्रेस सबसे ज्यादा आम आदमी विरोधी, किसान विरोधी, दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी पार्टी है।

दरअसल, कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने बिक्री कर में संशोधन किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस किराए में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। एक महीने पहले ही पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया गया था।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की हाल ही में एक बैठक हुई थी, जिसमें यह बताया गया कि पिछली तिमाही में 295 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। इसी को देखते हुए अधिकारियों ने प्रस्ताव पेश किया और बसों के किराए में बढ़ोतरी की बात कही।

वहीं, कर्नाटक सरकार के इस फैसले की विपक्षी दलों भाजपा और जेडीएस ने आलोचना की है। उन्होंने इस फैसले को जनता के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला बताया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने दूध के दाम भी बढ़ाए थे, जिसकी भी आलोचना की गई थी।

******************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

छत्रपती संभाजीनगर में ATM मशीन लूटने गए थे चोर

आग लगने से जलकर खाक हुए नोट

छत्रपती संभाजीनगर  15 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि  देर रात कुछ चोरों ने एटीएम मशीन को कटर से काटने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान एटीएम मशीन में अचानक आग लग गई और नोट जलकर खाक हो गए।

घटना दौलताबाद थाना क्षेत्र के माली वाड़ा स्थित एसबीआई बैंक की है। देर रात कुछ चोर एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन में चोरी के इरादे से घुसे थे। इस दौरान उन्होंने एटीएम की सीडीआर मशीन को काटने के लिए कटर का इस्तेमाल किया। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी एटीएम नहीं कट पाया।

इस दौरान कटर की चिंगारी से एटीएम मशीन में आग लग गई और 500 रुपये के नोट जलकर खाक हो गए। ये घटना एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो चोर एटीएम में घुसते हैं और जैसे ही वह सीडीआर मशीन को काटना शुरू करते हैं तो अचानक वह आग पकड़ लेती है।

वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को सोमवार सुबह लगी, जब स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन में जले हुए नोटों को देखा। पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद फायर ब्रिगेड व क्राइम ब्रांच की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि कितने रुपये जलकर खाक हुए हैं। फिलहाल ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

*****************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

रायन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

 

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

विक्की-तृप्ति-एमी ने जमाया रंग

15.07.2024  –  फिल्म बैड न्यूज का ट्रेलर और पिछले रिलीज हुए गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. अब मेकर्स ने फिल्म का अगला गाना मेरे महबूब मेरे सनम रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को सुनकर फैंस 90 का दशक के दौर में जा सकते हैं और इस गाने को रीमेक कर दिया गया है. जिसे शाहरुख खान, जूही चावला और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया था. फिल्म बैड न्यूज के इस गाने को रीमेक किया गया है लेकिन इसे गाया उदित नारायण और अल्का यागनिक ने ही है.

फिल्म बैड न्यूज का ये रोमांटिक गाना सिनेमाघरों में सुना जाएगा तो काफी मजा आने वाला है. विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की इस फिल्म का इंतजार मूवी लवर्स को काफी समय से है और अब ये इंतजार बस कुछ दिनों में खत्म ही होने वाला है.विक्की कौशल ने फिल्म बैड न्यूज के नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम की झलक शेयर की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, महबूब वर्सेज सनम जस्ट गॉट रील. मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज हो गया. फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमा में आ रही है.

फिल्म बैड न्यूज का गाना मेरे महबूब मेरे सनम 90 का दशक के गाने का रीमेक है. इस गाने को ज्यादातर म्यूजिक पुराने गाने से रखा गया है जिसके म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ही थे. गाने का रीमेक म्यूजिक लिजो जॉर्ज-डीजे चेतस ने रखा है. गाने में जो शब्द जोड़े गए हैं उसे लिजो जॉर्ज ने लिखे हैं. आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बैड न्यूज का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस में किया गया है.

फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क, नेहा धूपिया और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई यानी इसी आने वाले फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. साल 1998 में आई महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म डुप्लीकेट में शाहरुख खान का डबल रोल होता है. एक गैंगस्टर का रोल प्ले करता है जो काफी खूंखार है तो दूसरा बबलू बावर्ची का रोल प्ले करता है जो काफी स्वीट है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ जूही चावला और सोनाली बेंद्रे जैसी कलाकार नजर आई हैं.

*******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version