आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपने विचारों के साथ-साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आय के साधन बढऩे के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन और परिवारजनों के साथ भी बिताएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अकं- 5

वृष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। शुभचिंतकों का भी भरपूर साथ मिलेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आज दूसरों पर विश्वास न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है। आज उन्हें धनलाभ होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अकं- 8

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए बहुत बढिय़ा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से कामों को अंजाम देना आपके काम को ज्यादा सुगम बनाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी सुखद समय व्यतीत होगा। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अकं- 6

कर्क राशि:

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें, साथ ही अपने जनसंपर्क को भी मजबूत करने में कुछ समय बिताएंगे। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज आपको उसका कुछ हिस्सा मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्तीका हाथ मिला सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अकं- 7

सिंह राशि:

आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। कोई सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की भी किसी उपलब्धि से सुकून व खुशी महसूस होगी। आज अपने काम खुद ही करें और निवेश संबंधी गतिविधियों में भी जल्दबाजी न करें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए आज का दिन अच्छा है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अकं- 5

कन्या राशि:

आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। असमंजस की स्थिति में परिवार वालों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। आपकी दोस्ती में और अधिक नजदीकियां आएंगी। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अकं- 2

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज सोसाइटी में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। अपने किसी भी व्यवसायिक समस्या को अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों से शेयर करना उचित रहेगा और समस्या का समाधान भी मिलेगा। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें।आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। इस अवसर पर आपके घर दूर का कोई रिश्तेदार आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अकं- 1

वृश्चिक राशि:

आज पूरान विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। अध्यात्म और धर्म कर्म के कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। और जीवन से जुड़ी किसी उलझन का भी समाधान मिलेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा से न चुकें। आज ज्यादातर समय घर से बाहर के काम करने में बीतेगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अकं- 3

धनु राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरुरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते है। यात्रा लाभदायक होगी। कारोबारी मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। अभी कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी। धैर्य और संयम से मुश्किल समय निकल जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने से अच्छा प्रबंधन बना रहेगा। इस राशि के प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अकं- 8

मकर राशि:

आज आपका दिन राहत से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। समय का उचित सदुपयोग करें। सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरुरत पड़ सकती है। हो सकता है कि वह तनाव में हो और उसका गुस्सा आप पर निकलें। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें और उनके मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अकं- 9

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और मधुर यादें भी ताजा होंगी। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अकं- 4

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। किसी पुराने उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है लेकिन अंत में परिणाम बेहतर ही हासिल होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी, और विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे। साथ ही दो नये केस मिल सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अकं- 2

***************************

 

सुल्तानपुर डकैती प्रकरण : फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी है : अखिलेश यादव

लखनऊ ,23 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर डकैती केस में यूपी एसटीएफ की कार्रवाई पर कहा कि सबसे कमज़ोर लोग एनकाउंटर को अपनी शक्ति मानते हैं। किसी का भी फज़ऱ्ी एनकाउंटर नाइंसाफ़ी है।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कहा, हिंसा और रक्त से उत्तर प्रदेश की छवि धूमिल करना भविष्य के लिए एक बड़ा षड्यंत्र है। आज के सत्ताधारी जानते हैं कि वो भविष्य में फिर कभी वापस नहीं आएंगे, इसलिए वो जाते-जाते उत्तर प्रदेश में ऐसे हालात पैदा कर देना चाहते हैं कि यहां कोई निवेश ही ना करे। उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता ने जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया है, भाजपाई उसी का बदला ले रहे हैं।

अंत में समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने एनकाउंटर को निंदनीय बताते हुए कहा जिनका खुद का कोई भविष्य नहीं होता, वही लोग दूसरों का भविष्य बिगाड़ते हैं।

जब अखिलेश यादव ने उन्नाव में हुए एनकाउंटर में डकैती के आरोपी अनुज सिंंह के मारे जाने पर काफी देर तक चुप्पी अख्तियार कर रखी थी, तो बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने सवाल उठाते हुए कहा था, अनुज का अखिलेश जी की जाति का न होना या समुदाय विशेष का ना होना। इस जातिगत तुष्टिकरण और सांप्रदायिक राजनीति का कारण हो सकता है। यही है सपा मुखिया के समाजवाद की नई परिभाषा, जो उन्हें जातिगत राजनीति से ऊपर नहीं उठने देती।

बता दें कि यूपी एसटीएफ ने सर्राफा व्यापारी की दुकान पर डकैती मामले में मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। अनुज पर एक लाख रुपये का इनाम था। वह डकैती के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी।

एसटीएफ ने उन्नाव के अचलगंज में उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। अनुज प्रताप सिंह अमेठी का रहने वाला था। वह सुल्तानपुर डकैती कांड का सरगना बताया जा रहा है। उसे घटना के मुख्य आरोपी विपिन सिंह का सबसे करीबी गुर्गा बताया जाता है।

विपिन भी अमेठी का रहने वाला है। विपिन ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। विपिन के साथ अनुज प्रताप सिंह गुजरात के डकैती कांड में भी शामिल था। एनकाउंटर में ढेर हुए अनुज पर दो मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से एक मुकदमा सुल्तानपुर तो दूसरा गुजरात में दर्ज है।

बता दें कि ज्वेलरी शॉप में सबसे पहले घुसने वाला अनुज ही था। अनुज ने ही शोरूम में बैठे दुकानदार भरत सोनी और उनके बेटे को पिस्तौल से धमकाया था। इसके बाद पलक झपकते ही अन्य आरोपी दुकान के अंदर घुसे और सारा सामान अपने साथ लेकर बाइक से चल दिए।

इस डकैती कांड में कुल 14 बदमाश शामिल थे। इसमें 11 पर शिकंजा कसा जा चुका है, जबकि तीन अभी-भी फरार हैं। फरार चल रहे फुरकान, अरबाज और अंकित यादव पर एक लाख रुपये का इनाम है।

**************************

Read this also :-

विजय एंटनी की एक्शन थ्रिलर हिटलर का ट्रेलर जारी

जूनियर एनटीआर की देवरा का धांसू रिलीज ट्रेलर आउट

हम कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज कराएंगे मानहानि का मुकदमा : विक्रमादित्य सिंह

शिमला ,23 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने अभिनेत्री से सोनिया गांधी से माफी की मांग की है। कांग्रेस नेता ने दो टूक कहा कि अगर अभिनेत्री ने सोनिया गांधी से माफी नहीं मांगी तो हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत के उस बयान पर गुस्सा जाहिर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी अनुशंसा के दम पर केंद्र से फंड जारी कर सोनिया गांधी के खाते में डलवाते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने अभिनेत्री के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर कहा कि उनके बारे में अब क्या ही कहा जाए। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि वो ज्यादा पढ़ी लिखी भी नहीं हैं। ऐसे में अब उनके बारे में क्या ही टिप्पणी की जा सकती है। कांग्रेस नेता ने कहा, हम सबको पता है कि केंद्र से सहयोग ड्राफ्ट और अन्य माध्यम से आता है।

मैं कंगना को चैलेंज करता हूं कि वह एक रुपए का भी ऐसा लेन-देन दिखा दे। कंगना रनौत को अपने बयान से जुड़े हुए तथ्य पेश करने चाहिए। अगर वह इससे जुड़े तथ्य पेश नहीं कर सकती, तो उन्हें सोनिया गांधी से माफी मांग लेनी चाहिए। अगर एक रुपए की भी हेर-फेर का तथ्य उनके पास है, तो पेश करके दिखाएं, नहीं तो उन्होंने जो सोनिया गांधी पर बेकार के लांछन लगाए हैं। उसके खिलाफ उनके ऊपर मानहानि का दावा ठोकेंगे। उन्होंने कहा, मंडी की सांसद कंगना रनौत वैसे तो हिमाचल आती नहीं है।

आज कल सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म ब्लॉक कर दी है, इसलिए शायद वे गम में इन दिनों हिमाचल आई हैं और अपने घर पर बैठकर बेतुकी बयानबाजी कर रही हैं, जिसका कोई औचित्य और सिर पैर नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ये कहना कि केंद्र से जो सहयोग हिमाचल को आ रहा है या जो हिमाचल प्रदेश की सरकार पैसा विकास कार्य में योगदान कर रही है, वो सोनिया गांधी को दिया जा रहा है। इससे बड़ा मूर्खता भरा बयान कोई नहीं हो सकता है, जिससे उनकी शिक्षा के स्तर का भी पता चलता है।

प्रतिभा सिंह ने भी अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, सांसद कंगना रनौत बिना तथ्य की बयानबाजी कर रही हैं। ऐसा कोई कैसे सोच सकता है कि केंद्र से आ रही सहायता और राज्य के लिए लिया जा रहा कर्ज सोनिया गांधी के खाते में जा रहा होगा। ऐसा बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

इस तरह का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने शिमला के एक गांव में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सुखविंदर सिंह केंद्र सरकार से फंड लेकर सोनिया गांधी के खाते में पैसे डाल देते हैं। उनके इसी बयान पर अब विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

**************************

Read this also :-

विजय एंटनी की एक्शन थ्रिलर हिटलर का ट्रेलर जारी

जूनियर एनटीआर की देवरा का धांसू रिलीज ट्रेलर आउट

बेलगाम में छोटी सी बात पर चली तलवारें, चार घायल

बेलगाम  23 Sep, (एजेंसी) । कर्नाटक के बेलगाम स्थित रुक्मिणी नगर में ईद-ए- मिलाद-उन- नबी के अवसर पर लगाए गए बिजली लैंप को हुए नुकसान का मामला इतना बढ़ा कि दो समूह आपस में भिड़ गए। आरोप प्रत्यारोप से शुरू हुई बात तलवारबाजी तक पहुंच गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों को आगे के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।

घायलों के नाम महमूद कैप, तनवीर, शाहिल भंडारी और अबजान हुंडेक हैं। जानकारी के मुताबिक इन्हें पेट, पीठ और छाती में गंभीर चोट आई हैं। घटना जिले के उज्वलानगर के रहने वाले एक व्यक्ति समीर और उसके कई साथियों द्वारा लोगों पर तलवारों से हमले के बाद शुरू हुई।

बताया जा रहा है कि एक स्थानीय निवासी समीर और उसके साथियों द्वारा लगाए गए बिजली के लैंप को महमूद कैप और उसके दोस्तों ने तोड़ दिया। इसके बाद समीर के समूह ने इसका हर्जाना भरने को कहा। इस बात पर दोनों पक्ष अड़ गए और बहस शुरू हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार से हमला बोल दिया।

महमूद कैप और उसके दोस्तों ने बाइक से बिजली की लाइटों को नुकसान पहुंचाया था, जिस पर समीर की टीम ने आपत्ति जताई। इस स्थिति ने दोनों समूहों के बीच तनाव बढ़ा दिया, जो अंततः झगड़े में तब्दील हो गया।

पुलिस ने जिला अस्पताल के बाहर जमा हुए घायलों के दोस्तों और रिश्तेदारों को तितर-बितर किया और सुरक्षा बढ़ा दी। यह घटना बेलगाम के मालामारुति पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और तनाव का माहौल है, और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। जांच जारी है ताकि घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके।

********************************

Read this also :-

विजय एंटनी की एक्शन थ्रिलर हिटलर का ट्रेलर जारी

जूनियर एनटीआर की देवरा का धांसू रिलीज ट्रेलर आउट

कांग्रेस अच्छे दिन आने पर दलितों को करती है दरकिनार: मायावती

लखनऊ 23 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती का कहा है कि कांग्रेस बुरे दिन में दलितों को प्रमुख स्थान देती है और अच्छे दिन आने पर दरकिनार कर देती है।

मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”देश में अभी तक के हुए राजनीतिक घटनाक्रमों से यह साबित होता है कि खासकर कांग्रेस व अन्य जातिवादी पार्टियों को अपने बुरे दिनों में तो कुछ समय के लिए इनको दलितों को मुख्यमंत्री व संगठन आदि के प्रमुख स्थानों पर रखने की जरूर याद आती है। लेकिन ये पार्टियां, अपने अच्छे दिनों में, फिर इनको अधिकांशतः दरकिनार ही कर देती हैं। इनके स्थान पर, फिर उन पदों पर जातिवादी लोगों को ही रखा जाता है, जैसा कि अभी हरियाणा प्रदेश में भी देखने के लिए मिल रहा है।”

आगे कहा, “ऐसे अपमानित हो रहे दलित नेताओं को अपने मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर से प्रेरणा लेकर इन्हें खुद ही ऐसी पार्टियों से अलग हो जाना चाहिए तथा अपने समाज को फिर ऐसी पार्टियों से दूर रखने के लिए उन्हें आगे भी आना चाहिए। क्योंकि परम पूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने देश के कमजोर वर्गों के आत्मसम्मान व स्वाभिमान की वजह से अपने केंद्रीय कानून मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था। जिनसे प्रेरित होकर फिर मैंने भी जिला सहारनपुर के दलित उत्पीड़न के मामले में इसकी हुई उपेक्षा तथा ना बोलने देने की स्थिति में, फिर मैंने इनके सम्मान व स्वाभिमान में अपने राज्यसभा सांसद से इस्तीफा भी दे दिया था। ऐसे में दलितों को बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने की ही सलाह है।”

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कांग्रेस व अन्य जातिवादी पार्टियां शुरू से ही इनके आरक्षण के भी विरूद्ध रही हैं। राहुल गांधी ने तो विदेश में जाकर इसको खत्म करने का ही ऐलान कर दिया है। ऐसी संविधान, आरक्षण व एससी, एसटी, ओबीसी विरोधी पार्टियों से ये लोग जरूर सचेत रहें।

*************************

Read this also :-

विजय एंटनी की एक्शन थ्रिलर हिटलर का ट्रेलर जारी

जूनियर एनटीआर की देवरा का धांसू रिलीज ट्रेलर आउट

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

कहा-इसे देखना या डाउनलोड करना अपराध; HC का निर्णय पलटा

नई दिल्ली 23 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी (Child pornography) पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी को डाउनलोड करना या देखना पोक्सो अधिनियम के तहत (Crime) अपराध है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने यह फैसला सुनाया है। याचिका में मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें कहा गया था है कि केवल बाल पोर्नोग्राफी डाउनलोड करना और देखना पोक्सो अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत अपराध नहीं है।

SC’s big decision on child pornography, said watching or downloading it is a crime : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ शब्द को ‘बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार सामग्री’ से बदलने के लिए एक अध्यादेश जारी करने का सुझाव दिया। शीर्ष अदालत ने सभी अदालतों को यह भी निर्देश दिया है कि वे अब ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफीट शब्द का उपयोग न करें।

जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि हमने दोषियों के मनों की स्थिति की धारणाओं पर सभी प्रासंगिक प्रावधानों को समझाने के लिए अपने तरीके से प्रयास किया है और दिशानिर्देश भी निर्धारित किए हैं। हमने केंद्र से यह भी अनुरोध किया है कि बाल अश्लीलता के स्थान पर बाल यौन शोषण संबंधी सामग्री लाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया जाए। हमने सभी उच्च न्यायालयों से कहा है कि वे चाइल्ड पोर्नोग्राफी शब्द का इस्तेमाल न करें।

बता दें इससे पहले केरल हाईकोर्ट ने 13 सितंबर 2023 को एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि अगर कोई व्यक्ति निजी तौर पर अश्लील फोटो या वीडियो देख रहा है तो यह अपराध नहीं है, लेकिन अगर दूसरे को दिखा रहा है तो यह गैरकानूनी होगा। दरअसल पहले केरल हाईकोर्ट और फिर उसी के आधार पर मद्रास हाईकोर्ट में एक आरोपी के दोष मुक्त हो जाने पर एक NGO ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और याचिका लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 12 अगस्त को इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

*************************

Read this also :-

विजय एंटनी की एक्शन थ्रिलर हिटलर का ट्रेलर जारी

जूनियर एनटीआर की देवरा का धांसू रिलीज ट्रेलर आउट

भारत के चंद्र मिशन Chandrayaan 3 का चांद पर नया कारनामा

प्रज्ञान ने कर दी बहुत बड़ी खोज; वैज्ञानिकों के लिए बड़ी उपलब्धि

अहमदाबाद 23 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने एक बार फिर वैज्ञानिकों को चकित कर दिया है। चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर लगातार नई खोज कर रहा है। इसी क्रम में रोवर ने चंद्रमा पर 160 किलोमीटर चौड़ा एक नया गड्ढा खोजा है।

यह नया गड्ढा चंद्रमा के शुरुआती भूवैज्ञानिक इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकता है। माना जाता है कि यह गड्ढा चंद्रमा के सबसे बड़े और सबसे पुराने प्रभाव बेसिन, ऐटकेन बेसिन के बनने से पहले ही अस्तित्व में था। इस गड्ढे की नई परत पर मौजूद धूल और चट्टानों का अध्ययन करके वैज्ञानिक चंद्रमा की उत्पत्ति और विकास के बारे में अधिक जान सकेंगे।

रोवर ने इस गड्ढे की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें ली हैं, जिनसे वैज्ञानिक इसकी संरचना का विस्तृत अध्ययन कर रहे हैं। रोवर द्वारा एकत्रित किए गए डेटा से चंद्रमा के बारे में कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। यह खोज वैज्ञानिकों के लिए बेहद उत्साहवर्धक है। इससे चंद्रमा के बारे में हमारे ज्ञान में वृद्धि होगी और भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए नई राहें खुलेंगी। चंद्रयान-3 मिशन भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों का प्रमाण है। यह मिशन भारत को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक अग्रणी देश बना रहा है।

*******************************

Read this also :-

विजय एंटनी की एक्शन थ्रिलर हिटलर का ट्रेलर जारी

जूनियर एनटीआर की देवरा का धांसू रिलीज ट्रेलर आउट

आतिशी ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला

केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं

नई दिल्ली 23 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया, लेकिन उन्होंने एक बड़ा संदेश देते हुए अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर बैठने से इनकार कर दिया। आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी को हाल ही में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जब अरविंद केजरीवाल ने अस्थायी रूप से पद छोड़ा था।

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, “मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। आज मेरी पीड़ा वैसी ही है जैसी भरत की थी, जब भगवान राम 14 साल के लिए वनवास गए थे और भरत को कार्यभार संभालना पड़ा था। जैसे भरत ने 14 साल तक भगवान राम की पादुकाएं संभाली और कार्यभार संभाला, वैसे ही अगले चार महीने मैं भी उसी तरह दिल्ली सरकार चलाऊंगी…अरविंद केजरीवाल ने मर्यादा और नैतिकता की मिसाल कायम की है।

पिछले दो साल से बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन पर झूठे केस लगाए गए, उन्हें गिरफ्तार किया गया और छह महीने के लिए जेल में डाल दिया गया…अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जब तक दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर भरोसा नहीं जताती, तब तक वे सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी अरविंद केजरीवाल की है। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली की जनता उन्हें फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री चुनेगी। तब तक कुर्सी इसी पद पर रहेगी और अरविंद केजरीवाल का इंतजार करेगी।

******************************

Read this also :-

विजय एंटनी की एक्शन थ्रिलर हिटलर का ट्रेलर जारी

जूनियर एनटीआर की देवरा का धांसू रिलीज ट्रेलर आउट

जूनियर एनटीआर की देवरा का धांसू रिलीज ट्रेलर आउट

समंदर के अंदर राज करना है…खौफनाक अंदाज में दिखे अभिनेता

23.09.2024 (एजेंसी) – जूनियर एनटीआर देवरा साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसमें एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान खास रोल में हैं. फैंस फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही काफी एक्साइटेड हैं वहीं मेकर्स ने एक और ट्रेलर रिलीज करके फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है. हाल ही में देवरा का रिलीज ट्रेलर दर्शकों के लिए रिलीज किया गया है.

जिसमें जूनियर एनटीआर समंदर पर राज करने के लिए सैफ अली खान के साथ लोहा ले रहे हैं.देवरा के रिलीज ट्रेलर में समंदर के अंदर की दुनिया की झलक दिखी. जिसके लिए जूनियर एनटीआर युद्ध कर रहे हैं. इससे पहले देवरा का ट्रेलर किया गया था, जिससे पता चलता है कि एनटीआर का इसमें डबल रोल है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि देवरा (जूनियर एनटीआर) और भैरा (सैफ अली खान) समंदर पर कब्जा करने के लिए एक-दूसरे के खून के प्यासे बन हुए हैं.

वहीं रिलीज ट्रेलर में भी समंदर के अंदर उनके बीच खतरनाक युद्ध होता है. वहीं एक सीन में एनटीआर को शार्क की सवारी करते हुए भी देखा गया. वाकई ट्रेलर देखकर फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.फिल्म देवरा पार्ट 1 में सैफ अली खान विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं उनके कैरेक्टर का नाम भैरा है जिसकी टक्कर देवरा से होती है.

वहीं जाह्नवी कपूर फिल्म में एनटीआर के अपोजिट नजर आएंगी. देवरा पार्ट 1 को सिवा कोराताला ने बनाया है वहीं युवासुधा आर्ट्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आपको बता दें,

जूनियर एनटीआर को साल 2022 में आई मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में देखा गया था. इस फिल्म के सॉन्ग नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीता था. जिसमें उनके साथ राम चरण भी थे.

***********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज आपको शहर में जॉब करने के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट्स में पहले से चली आ रही गलत फहमियाँ आज ख़त्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है, इसलिए मेहनत से काम करें, किसी के सहारे न बैठें। राजनीति से जुड़े लोग आज कोई समारोह कर सकते हैं। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी आज दूर होगी आप एनर्जेटिक रहेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढऩे की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आप व्यस्त हो सकते हैं। धैर्य से काम लें। आज संतान, परिवार के सदस्य और दोस्तों के साथ समय बीत सकता है। आज का दिन आपके लिए संतोषजनक होगा। रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने की संभावना है। आपको नया-नए ऑफर भी मिल सकते हैं। अपने कॉन्टैक्ट्स पर आज ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपमें चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पडऩे से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जायेगा, मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 6

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। दूसरों की भावनाएं समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज अपनी भाषा में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू होने से आपकी उत्सुकता बढ़ेगी । नई चीजें सीखेंगे। आज आपको लेन-देन में फायदा होगा। आपकी संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा होगा। साथ आज कार्यस्थल पर अपने बचाव में किसी से बहस हो सकती है। उलझी हुई स्थितियां सुलझ जाएगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। दूसरों की भावनाएं समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज अपनी भाषा में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज बड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू होने से आपकी उत्सुकता बढ़ेगी । नई चीजें सीखेंगे। आज आपको लेन-देन में फायदा होगा। आपकी संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा होगा। साथ आज कार्यस्थल पर अपने बचाव में किसी से बहस हो सकती है। उलझी हुई स्थितियां सुलझ जाएगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से.. आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस होने की संभावना बन रही है। आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम.. बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कण्ट्रोल रखना चाहिए 7 खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको मैडिटेशन की हैबिट डालनी चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आपको बचना चाहिए, थोड़ा सोच विचार करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। धैर्य और समझदारी रखें। परिवार के कामों में आपका कुछ् धन खर्च हो सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप.. चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

धनु राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी फलों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

मकर राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत.. आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे…रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेग।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद.. लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा 7 आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आप जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताएगी.. दोनों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

शुभ रंग- नेवी ब्लू

शुभ अंक- 2

*****************************

 

दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा‘

दिल्ली का बेटा निकला विश्वासघाती

नई दिल्ली 22 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को विश्वासघाती करार दिया है। सचदेवा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, नवंबर 2022 के नगर निगम चुनाव में केजरीवाल ने कहा था, दिल्ली से कूड़े के पहाड़ हटाएंगे। लेक‍िन अब तक ऐसा नहीं क‍िया।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, हम शुरू से कह रहे हैं कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के चरित्र में भ्रष्टाचार, घोटाला व जनमानस को धोखा देना ही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण केजरीवाल ने लैंडफिल साइट की सफाई पर दिल्ली वालों को धोखा देकर पेश दिया है। 2022 में दिल्ली नगर निगम चुनाव जिस लैंडफिल साइट की सफाई एवं स्वच्छता को मुख्य मुद्दा बना कर उन्‍होंने जीता था, अब उसकी सफ़ाई को लेकर 2028 की तारीख दे दी है।

सचदेवा ने कहा, सत्ता में आते ही आम आदमी पार्टी ने भाजपा द्वारा तय लैंडफिल साइटों की सफाई की तारीखों को आगे बढ़ा दिया और तीसरी डेडलाइन तय की। इसके अनुसार ओखला साइट 2024 के अंत में, भलस्वा साइट और गाजीपुर लैंडफिल साइट 2026 के अंत तक साफ हो जाएगी। लेक‍िन अब इसे बढ़ाकर 2028 कर द‍िया गया है। यह द‍िल्‍ली की जनता के साथ विश्वासघात है।

उन्‍होंने कहा क‍ि यदि आज दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सत्ता होती, तो तीनों लैंडफिल साइट की सफ़ाई हो गई होती। सचदेवा ने कहा, आज दिल्ली के अंदर प्रदूषण का प्रमुख कारण कूड़े के पहाड़ हैं।

*************************

 

पवन कल्याण ने 11 दिन की प्रायश्चित दीक्षा शुरू की

तिरुपति मंदिर प्रसाद विवाद 

अमरावती 22 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तिरुमाला प्रसादम लड्डू में पशु चर्बी की कथित मिलावट के लिए रविवार को गुंटूर जिले के एक मंदिर में अपनी 11 दिवसीय ‘प्रायश्चित दीक्षा’ शुरू की।
पवन कल्याण ने गुंटूर जिले के नंबूर में श्री दशावतार वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पुजारियों द्वारा आयोजित पूजा और अनुष्ठान के बाद उपवास शुरू किया।

अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने कहा कि दीक्षा के बाद वह तिरुमाला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही ईश्वर से विनती करेंगे कि उन्हें पूर्व शासकों के पापों का प्रायश्चित करने की शक्ति प्रदान करें।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह लड्डू प्रसादम में मछली और पशु चर्बी से मिलावटी घी इस्तेमाल किए जाने से दुखी हैं और इसलिए उन्होंने ‘प्रायश्चित दीक्षा’ करने का फैसला लिया।

दीक्षा शुरू करने से पहले दिए गए एक बयान में जन सेना के नेता पवन कल्याण ने कहा, “हे, बालाजी भगवान! क्षमा करें प्रभु। तिरुमाला लड्डू प्रसाद जिसे अत्यंत पवित्र माना जाता है, वह प्रसाद पिछले शासकों की अनियंत्रित प्रवृत्ति के कारण अपवित्र हो गया था। पशु वसा के अवशेषों से दूषित हो गया था। ऐसे पाप क्रूर सोच वाले ही करते हैं। इस पाप को शुरुआत में न पहचान पाना हिंदू जाति पर कलंक की मानिंद है।”

उन्होंने कहा, “जब मुझे पता चला कि लड्डू प्रसादम में पशु की चर्बी है, तो मेरा मन बहुत विचलित हो गया। मैं छला हुआ महसूस करने लगा। मैं जन कल्याण के लिए लड़ रहा हूं। मुझे दुख इस बात का हुआ कि शुरुआत में ऐसी समस्या मेरे ध्यान में नहीं आई। सनातन धर्म के प्रत्येक अनुयायी को कलयुग के देवता भगवान बालाजी के साथ हुए इस घोर अन्याय के लिए प्रायश्चित करना चाहिए। इसी के तहत मैंने प्रायश्चित के लिए दीक्षा लेने का फैसला किया है।”

पवन कल्याण ने आगे कहा कि केवल वे लोग ही ऐसा जघन्य अपराध कर सकते हैं, जिनका ईश्वर में विश्वास नहीं होता है और पाप कर्म का कोई भय नहीं होता है। मेरा दुख यह है कि बोर्ड के सदस्य और कर्मचारी जो तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम सिस्टम का हिस्सा हैं, वे भी वहां की गलतियों का पता नहीं लगा पाते हैं। यदि उन्हें पता चलता भी है, तो वे इसके बारे में बात नहीं करते हैं। ऐसा लगता है कि वे उस समय के राक्षसी प्रवृत्ति वाले शासकों से डरते थे”

उन्होंने यह भी कहा था, ”साक्षात बैकुंठ धाम माने जाने वाले तिरुमाला की पवित्रता, शिक्षाशास्त्र और धार्मिक कर्तव्यों की निंदा करने वाले पिछले शासकों के व्यवहार ने हिंदू धर्म का पालन करने वाले सभी लोगों को आहत किया है। इस बात पर भी मन अत्यंत व्याकुल है कि लड्डू प्रसाद बनाने में जानवरों की चर्बी वाले घी का इस्तेमाल किया गया था। धर्म की पुनर्स्थापना की दिशा में कदम उठाने का समय आ चुका है।

*******************************

 

चंडीगढ़ः निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा को केंद्र सरकार से मिली एक्सटेंशन

अब इतने समय तक पद पर बनी रहेंगी

चंडीगढ़ 22 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ नगर निगम की कमिश्नर आनिंदिता मित्रा के कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी। आनिंदिता मित्रा पंजाब कैडर की 2007 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने 23 अगस्त 2021 को निगम कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाला था। उनका तीन साल का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो गया था।

हालांकि यूटी प्रशासन ने मित्रा का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था, लेकिन केंद्र से कोई सूचना नहीं मिली थी,जिसके बाद मित्रा को 22 अगस्त को पद से मुक्त कर दिया गया था। अब केंद्र सरकार ने आनिंदिता मित्रा के कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि मित्रा ने इस सप्ताह की शुरुआत में पंजाब सरकार में सहकारिता सचिव और पंजाब सहकारी बैंक के एमडी के रूप में कार्यभार भी संभाल लिया है। गौर हो कि यह पहला मामला है, जब किसी अधिकारी को अपने मूल कैडर में वापस जाने के बाद उसी पद पर एक्सटेंशन मिला हो।

***************************

 

अवैध मस्जिदों के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

वक्फ बोर्ड भंग करने की मांग

शिमला 22 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के विरोध में सिरमौर जिला के शिलाई में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान देवभूमि संघर्ष समिति ने वक्फ बोर्ड को भंग करने और दूसरे राज्यों से आने वाले मुस्लिमों का सत्यापन करने की मांग की। देवभूमि संघर्ष समिति शिलाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने वक्फ बोर्ड पर आरोप लगाया कि यह भू-माफिया की तरह काम कर रहा है और प्रदेश की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि इस बोर्ड को तुरंत समाप्त किया जाए और प्रदेश में अवैध रूप से बनी मस्जिदों और मजारों पर कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो हिंदू समाज उग्र आंदोलन करेगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप उचित कदम उठाने की मांग की।

पांवटा साहिब की डीएसपी अदिती सिंह ने पांवटा साहिब और शिलाई उपमंडल के तहत समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्राधिकार में जितने भी अन्य राज्यों के लोग फल/सब्जी की रेहड़ी व अन्य सामान बेचने की दुकान लगा रहे हैं, उनके बारे में संपूर्ण जानकारी एकत्र करें और उनके संबंधित थाना से चरित्र सत्यापन बारे पत्राचार करें।

****************************

 

गाजियाबाद के बिल्डर से व्हाट्सएप कॉल कर मांगे गए 2 करोड़

जल्द होगा पर्दाफाश: सहायक पुलिस आयुक्त

गाजियाबाद 22 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर गाजियाबाद के एक बिल्डर से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। बदमाश ने व्हाट्सएप कॉल कर पैसे मांगे। शालीमार गार्डन थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। गाजियाबाद की सहायक पुलिस आयुक्त सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शालीमार गार्डन थाने में सूचना मिली थी कि दयानंद पार्क एक्सटेंशन-1 निवासी सुधीर मलिक के फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताते हुए दो करोड़ रुपये की मांग की। उक्त मामले में 20 सितंबर को शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अफसर के मुताबिक घटना के खुलासे के लिए साइबर/सर्विलांस टीम गठित की गई है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। बता दें कि कंस्ट्रक्शन कारोबारी सुधीर मलिक शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 के रहने वाले हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:45 बजे उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल उठाने पर फिरौती मांगने वाले शख्स ने सबसे पहले उनसे उनका हालचाल पूछा।

कारोबारी ने बताया, “फिर उसने कहा कि आपके लिए लॉरेंस बिश्नोई का मैसेज है, उनसे बात कर लीजिए। सुधीर ने पूछा कि कौन कॉल कर रहा है, जिस पर कॉल करने वाले ने कहा, 2 करोड़ रुपये तैयार रखो, कल दे देंगे और इसे मजाक या स्कैम मत समझना, चाहे तो कॉल रिकॉर्ड कर लो।”

गौरतलब है कि साबरमती जेल में रहते हुए भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ऑनलाइन गेमिंग ऐप में उतर चुका है। उसका ऐप दुबई से किसी कंपनी की तर्ज पर संचालित होता है। बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी अपने अलग-अलग साथियों को दे रखी है। लॉरेंस बिश्नोई अपराध से कमाए करोड़ों रुपए गेमिंग ऐप में लगा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई के ऐप का खुलासा ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी दिनेश ने किया था। 14 अप्रैल 2024 को एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर हुई फायरिंग के तार भी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैं। लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

*****************************

 

‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024’ का पोस्टर निर्माता निर्देशक धीरज कुमार ने किया जारी

22.09.2024 – केसीएफ फाउंडेशन के बैनर तले डॉ कृष्णा चौहान द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को मेयर हॉल, अंधेरी पश्चिम (मुम्बई) में आयोजित अवार्ड शो ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024’ का पोस्टर बॉलीवुड के चर्चित निर्माता निर्देशक धीरज कुमार ने जारी किया। यह इस अवार्ड समारोह का चौथा साल है।

इस अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कई अभिनेता निर्देशक, संगीतकार, समाजसेवक की विशेष उपस्थिति होगी और सभी आगंतुकों को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करने के लिए डॉ कृष्णा चौहान इस पुरस्कार समारोह का आयोजन पिछले चार वर्षों से करते चले आ रहे हैं।

केसीएफ फाउंडेशन के अध्य्क्ष डॉ कृष्णा चौहान इस कार्यक्रम में सत्य व अहिंसा के पुजारी बापू मोहनदास करमचन्द गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और उसके बाद यह पुरुस्कार समारोह शुरू होगा। डॉ कृष्णा चौहान ने अवॉर्ड शो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आज एक ऐसा समय है जब हमें महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने की सख्त जरूरत है।

महात्मा गांधी जैसे लोग कभी कभी इस धरती पर आते हैं। गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर हम सब को अपने कर्म करने चाहिए। इस अवार्ड शो में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शख़्सियतों को अवार्ड दे कर सम्मानित किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

पुंछ में अमित शाह की रैली आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुंछ, 21 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मेंढर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अमित शाह के दौरे को लेकर स्थानीय लोग बेहद खुश हैं। इनका कहना है, जैसे किसी पर्व के दिन उत्साह होता है, वैसा आज उत्साह देखने को मिल रहा है। अमित शाह ने हम लोगों के लिए पहाड़ी स्टेट्स देने का वादा किया था।

उसे पूरा किया। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में विकास के बहुत सारा काम किया है। हम मजबूती से भाजपा के समर्थन में खड़े है और भाजपा उम्मीदवार को हम जिताकर भेजेंगे।

भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता का कहना है कि, मोदी सरकार ने सभी धर्म और वर्ग का ख्याल रखा। हमें हमारा अधिकार मिला है। हम इस एहसान का बदला वोट से देंगे। गृह मंत्री के आगमन से यहां की जनता के बीच में अच्छा संदेश जाएगा।

सभी गांव और पंचायत से लोग अमित शाह की जनसभा में आ रहे हैं। जनता ने भाजपा के पक्ष में वोट देने का मन बना लिया है। विधानसभा चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा और हमारी सरकार बनेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के चुनावी दौरे के दौरान पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह का पांच दिनों में जम्मू-कश्मीर का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले 16 सितंबर को उन्होंने पाड्डर नागसेनी, किश्तवाड़ और रामबन में जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर हमला बोला था।

वहीं कटरा में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था,कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर जम्मू-कश्मीर में भले ही उत्साह ना हो, लेकिन पड़ोसी देश (पाकिस्तान) इन्हें लेकर बहुत उत्साहित है। पाकिस्तान में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के अलायंस की बल्ले-बल्ले हो रही है। इनके घोषणा पत्र से पाकिस्तान बहुत प्रभावित है।

इनके मेनिफेस्टो से पाकिस्तान बहुत खुश हो रहा है, पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल-370 और 35 ए को लेकर कांग्रेस और एनसी का जो एजेंडा है, वही पाकिस्तान का एजेंडा है। पीएम ने कहा, पाकिस्तान ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस की पोल खोल दी है।

******************************

Read this also :-

अद्वय की पैन इंडिया फिल्म सुब्रह्मण्यम का फस्र्ट लुक पोस्टर आउट

सनी सिंह की नई फिल्म अमर प्रेम की प्रेम कहानी का हुआ ऐलान

बडगाम में खाई में गिरी बस, 4 बीएसएफ जवान शहीद

खडग़े ने जताया दुख

नई दिल्ली, 21 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस शुक्रवार, 20 सितंबर को दुर्घटना का शिकार हो गई थी।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव ड्यूटी पर 36 बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस बडगाम जिले के वतरहाल के ब्रेल के पास खाई में गिर गई। जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवान शहीद हो गए तथा 28 अन्य घायल हो गए।
दुर्घटना में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के बडगाम में भयानक त्रासदी के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ, जहां चुनाव ड्यूटी के लिए ले जा रही बस के खाई में गिर जाने से 4 बीएसएफ जवानों की जान चली गई और लगभग 28 जवान घायल हो गए। बहादुरों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। उन्हें इस अपूरणीय क्षति से उबरने की शक्ति मिले। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं, हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

वहीं घटना पर दुख जताते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आरआर स्वैन ने कहा, हम इन समर्पित सैनिकों के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं, जिन्होंने देश की अथक सेवा की। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सभी आवश्यक सहायता और सहयोग का भरोसा देते हैं।

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके बिरदी, बीएसएफ के कश्मीर फ्रंटियर के आईजी, कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर, एसएसपी श्रीनगर, एसएसपी बडगाम, डीसी बडगाम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उस अस्पताल का दौरा किया, जहां घायल जवानों को भर्ती कराया गया है।

***************************

Read this also :-

अद्वय की पैन इंडिया फिल्म सुब्रह्मण्यम का फस्र्ट लुक पोस्टर आउट

सनी सिंह की नई फिल्म अमर प्रेम की प्रेम कहानी का हुआ ऐलान

रेलवे को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश,गुजरात से मामला सामने आया

अहमदाबाद,21 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। गुजरात के किम रेलवे स्टेशन के पास एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने रेल पटरियों से फिश प्लेट और कुछ चाबियां खोलकर उन्हें पटरियों पर ही रख दिया था.

इस घटना की वजह से उत्तर प्रदेश जाने वाली लाइन पर ट्रेन की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई. हालांकि, रेलवे अधिकारियों की सतर्कता और तुरंत कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं.

यह घटना पश्चिमी रेलवे के वडोदरा डिवीजन में हुई है. जब रेलवे ट्रैक पर गड़बड़ी की जानकारी मिली, तो तुरंत ही ट्रेन की आवाजाही को रोक दिया गया ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

रेलवे अधिकारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और जांच की. घटना के बाद रेल पटरियों की मरम्मत की गई, जिसके बाद ट्रेनों का आवागमन फिर से शुरू किया गया.

फिश प्लेट रेल पटरियों के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक होती है, जिसका काम दो पटरियों को जोड़कर ट्रेन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना होता है. अगर इस प्लेट में कोई भी छेड़छाड़ की जाती है, तो इसका सीधा असर ट्रेनों की सुरक्षा पर पड़ता है, जिससे बड़े हादसे की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में रेलवे अधिकारियों द्वारा समय पर कार्रवाई करना अत्यंत सराहनीय है.

इस घटना के बाद सुरक्षा के उपायों को और सख्त कर दिया गया है, और यह जांच भी की जा रही है कि इस प्रकार की हरकत किसने और क्यों की. रेलवे पुलिस और संबंधित विभाग इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों की तलाश कर रहे हैं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. बता दें कि इन दिनों इस तरह के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि रेलवे के खिलाफ एक साजिश रची जा रही है.

*****************************

Read this also :-

अद्वय की पैन इंडिया फिल्म सुब्रह्मण्यम का फस्र्ट लुक पोस्टर आउट

सनी सिंह की नई फिल्म अमर प्रेम की प्रेम कहानी का हुआ ऐलान

राष्ट्रपति ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया

आज शाम लेंगी शपथ

नईदिल्ली,21 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी को नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है।

इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने 5 मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है। आतिशी सहित सभी मंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज राजनिवास पर बुलाया गया है।सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह शाम साढ़े 4 बजे हो सकता है।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी शाम को राजनिवास पर आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ले सकती हैं।राजनिवास सूत्रों के मुताबिक, आतिशी के साथ 5 मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत भी शपथ ग्रहण करेंगे।

नई कैबिनेट में सुल्तानपुर माजरा विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। अनुसूचित जाति के नेता को आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। अहलावत वर्तमान में राजस्थान इकाई के सह-प्रभारी हैं।

बता दें कि केजरीवाल द्वारा मंगलवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने इस्तीफा और सरकार गठन की फाइलें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनकी मंजूरी के लिए भेजी थीं।

इस पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए 21 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की गई थी।इससे पहले आप के विधायक दल की बैठक में केजरीवाल के बाद सर्वसम्मति से आतिशी को विधायक दल का नेता चुना था।

*****************************

Read this also :-

अद्वय की पैन इंडिया फिल्म सुब्रह्मण्यम का फस्र्ट लुक पोस्टर आउट

सनी सिंह की नई फिल्म अमर प्रेम की प्रेम कहानी का हुआ ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी 3 दिवसीय दौरे के लिए अमेरिका रवाना

क्वाड समूह को लेकर कही बड़ी बात

नईदिल्ली ,21 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अमेरिका की 3 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं।वहां वह छठे क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका रवाना होने से पहले क्वाड को लेकर कहा कि यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है। आइए उनका पूरा कार्यक्रम जानते हैं।

कार्यक्रम के अनुसार, शिखर सम्मेलन में क्वाड नेता कैंसर रोगियों और उनके परिवारों पर प्रभाव, इस बीमारी को रोकने, पता लगाने, उपचार करने और इसे कम करने के लिए एक नयी महत्वाकांक्षी योजना शुरू करेंगे।इसके अलावा, क्वाड शिखर सम्मेलन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और स्थिरता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी नेता स्वास्थ्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, उभरती प्रौद्योगिकियों, बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, आतंकवाद विरोधी और मानवीय सहायता पर चर्चा करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी क्वाड के नेताओं में शामिल ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस, जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।प्रधानमंत्री ने इस बैठक को लेकर जारी एक बयान में कहा, राष्ट्रपति बाइडन के साथ मेरी बैठक हमें अपने लोगों और वैश्विक भलाई के लाभ के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए नए रास्तों की समीक्षा और पहचान करने की अनुमति देगी।

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अमेरिका के साथ 2 समझौतों हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा और भारत-अमेरिका औषधि रूपरेखा पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन संघर्ष, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति जैसी वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी।इसी तरह 22 सितंबर को प्रधानमंत्री न्यूजर्सी में भारतीय समुदाय की एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए 24,000 लोगों ने पंजीयन कराया है।

*****************************

Read this also :-

अद्वय की पैन इंडिया फिल्म सुब्रह्मण्यम का फस्र्ट लुक पोस्टर आउट

सनी सिंह की नई फिल्म अमर प्रेम की प्रेम कहानी का हुआ ऐलान

SC में दायर हुई याचिका,अपीलकर्ता बोला- मैंने अपील ही नहीं की

नईदिल्ली,21 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट में एक ऐसी याचिका दाखिल की गई, जिसे पक्षकार ने दायर ही नहीं करवाई थी. समझे नहीं, आइये मामले को समझते हैं. सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ एक याचिका दायर की गई, जिसे असल में वास्तविक पक्षकार ने दायर नहीं की थी. सुप्रीम कोर्ट को यह जब पता चला तो अदालत ने मामले की सीबीआई जांच के लिए आदेश दे दिया.

असल अपीलकर्ता ने कहा कि उसने किसी भी वकील को अपनी ओर से याचिका दाखिल करने के लिए नियुक्त नहीं किया है. पूरा मामला नीतिश कटारा हत्याकांड के चश्मदीद रहे अजय कटारा से जुड़ा हुआ है.

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और सतीश सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है. याचिकाकर्ता भगवान सिंह ने बताया कि कभी भी उसने उक्त वकील से मुलाकात नहीं की है. न ही उन्होंने कभी भी मामला दाखिल करने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल मामले के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट नीतीश कटारा हत्याकांड में चश्मदीद गवाह अजय कटारा के खिलाफ बंदायू में दर्ज अपहरण और दुष्कर्म के मामलों में सभी कार्रवाई बंद कर दी थी. मामले में लड़की के पिता के नाम से हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर की गई. नोटिस जारी होने के बाद पीडि़ता के पिता ने कहा कि उन्होंने कोई अपील दाखिल ही नहीं की है.

मुस्लिम इलाके को मिनी पाकिस्तान बोलने पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. टिप्पणी कर्नाटक हाईकोर्ट के एक जज ने की थी. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस राजीव खन्ना, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस ऋषिकेश रॉय की बेंच ने कर्नाटक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से रिपोर्ट मांगी है.

बेंच ने कहा कि सुनवाई के दौरान हमारा ध्यान कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस वी श्रीशानंद द्वारा की गई टिप्पणियों पर गई. हमने मामले में एजी और एसजी से सलाह मांगी है. हमने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से कहा कि वे कोर्ट को एक रिपोर्ट सौंपे.

*************************

Read this also :-

अद्वय की पैन इंडिया फिल्म सुब्रह्मण्यम का फस्र्ट लुक पोस्टर आउट

सनी सिंह की नई फिल्म अमर प्रेम की प्रेम कहानी का हुआ ऐलान

सनी सिंह की नई फिल्म अमर प्रेम की प्रेम कहानी का हुआ ऐलान

पहला पोस्टर जारी

21.09.2024 (एजेंसी)  –  सनी सिंह को आखिरी बार फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई।इस फिल्म में वरुण शर्मा, जस्सी गिल और मनजोत सिंह जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।अब सनी ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम अमर प्रेम की प्रेम कहानी है।

इस फिल्म में सनी के साथ अभिनेता आदित्य सील भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।अमर प्रेम की प्रेम कहानी का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है, जिसमें सनी और आदित्य की झलक दिख रही है। पोस्टर में न केवल आदित्य सील और सनी सिंह के बीच की केमिस्ट्री दिखाई गई है, बल्कि यह भावनात्मक रूप से चार्ज की गई कहानी के लिए टोन भी सेट करता है।

कैप्शन में लिखा है, जोड़ी इनकी है निराली, अमर और प्रेम अपनी कहानी लेकर आ गए हैं प्तअमरप्रेमकीप्रेमकहानी 4 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग होगी, केवल जियो सिनेमा प्रीमियम पर। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, पार्थ गज्जर और पूनम श्रॉफ सहित एक गतिशील टीम द्वारा किया गया है। उनकी संयुक्त विशेषज्ञता एक उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन का वादा करती है जो कहानी की भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक महत्व दोनों को दर्शाती है।

अमर प्रेम की प्रेम कहानी एक ऐतिहासिक फिल्म होने का वादा करती है, जिसमें आदित्य सील और सनी सिंह एक ऐसी कहानी में शक्तिशाली प्रदर्शन करते हैं जो समलैंगिक प्रेम का जश्न मनाती है। फिल्म में प्रनूतन बहल भी हैं।फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है।

यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर दस्तक देने वाली है।इस फिल्म को आप 4 अक्टूबर, 2024 से जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।हार्दिक गज्जर ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। ज्योति देशपांडे इस फिल्म की निर्माता हैं।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज का दिन पढ़ाई में मन लगा रहेगा। दोस्तों के साथ आज बाहर जाने का प्लान बनेगा। आज परिवार से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी निदान होगा। कोई शुभ सूचना मिलने से घरों में उत्सव भरा माहौल रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग आदि करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें वरना महत्वपूर्ण गतिविधियां बाधित होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलने से सारे काम आसानी से होंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 8

वृष राशि:

ज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पहले की अपेक्षा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छे सौगात लेकर आया हैं, आज आपके कामों की तारीफ हो सकती हैं। आज सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतम समय बीतेगा। अपने संपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना उलझे, वरना इससे आपकी मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य भी प्रभावित होंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मीडिया और मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय से नई-नई जानकारियां मिलेंगी। जिससे आपकी कार्यप्रणाली में भी गति आएगी। महिलाएं अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में उच्चाधिकारियों का भी पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। किसी से चल रहे विवाद में न पड़ें इससे आपका टाइम 2ड्डह्यह्लद्ग होगा। जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

कर्क राशि:

आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आयेगा। घर वालों का भरपूर प्यार आपको मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाऐंगे। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आने की संभावना बन रही हैं। धार्मिक कार्यो की तरफ आपका मन ज्यादा लगेगा।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज अपने दिन की शुरुआत नए उमंगों के साथ करेंगे। आज जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या बीतेगी, जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। परिजनों के साथ आज शाम घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज रिश्तों में लंबे समय से चल रही परेशानियों का सलूशन मिलेगा, रिश्ते में मजबूती और मजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा हैं, धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। आज पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उससे संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। परंतु दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखना ज्यादा बेहतर रहेगा। इससे आप का मनोबल भी बना रहेगा। संभव हो तो कार्य शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। इस राशि के जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी शो में एक्टिंग करने का ऑफर मिलेगा। बिजनेस में नयी योजनायें लागू करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे जो आपके लिए इम्पोर्टेन्ट हैं। साथ ही आपको काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। आज दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिलने से दिन अच्छा होगा। आज किसी दीर्घकालिक योजना पर काम शुरू हो सकता है। काम काज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी, परंतु आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आज इस बात को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों का अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना होने दें। आज आपके अपने नजदीकी लोग ही आपके लिए कुछ दिक्कतें पैदा करेंगे। सचेत रहें और नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य न खोए और अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखें, इससे आपके बिगड़ते काम बन जाएगे। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज आपकी शादी के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता हैं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज आप आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की प्लानिंग बना सकते हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द ही मिलेगा। आज कार्यस्थल पर गतिविधियां धीमी होने के बावजूद आप योग्यता और मेहनत से आर्थिक स्थिति सामान्य रखेंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लाभदायक संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में काम आएंगे। अगर आप अपने व्यापार को किसी दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं तो आज इस कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा हैं। महिलाओं का दिन का काफी बिजी रहेगा ,बच्चो के लिए नई डिशेज़तैयार करेंगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6

मकर राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस रखना जरूरी है। इससे व्यवसाय में आपकी मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को काम की अधिकता बनी रहेगी। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आज आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्तों में आई नोक झोंक को दूर करेंगी। आपके द्वारा कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। इस राशि के जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ हैं।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम को आप किसी सामारोह में जायेंगे जिसमें आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी। आज किसी विशेष व्यक्ति से प्रभावित होकर आप भी अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे और कुछ नए कार्यों को भी करने में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। आप कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं आज वो अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अच्छी कंपनी से डील फिक्स करेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन पहले की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके काम करना चाहिए आपके काम सफल होंगे। आज बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे और इनकम पहले से बेहतर होगी। लेकिन कोई भी व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच-विचार करना जरूरी है। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के बच्चें अगर ज्यादा मेहनत करेंगे तो भविष्य में जल्द ही सफलता मिलेगी। साथ ही आज बच्चें अपने पिता से परामर्श भी लेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version