दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला यात्री से 26 आईफोन 16 प्रो मेक्स बरामद

नई दिल्ली ,01 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला यात्री को 26 आईफोन 16 प्रो मेक्स के साथ पकड़ा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला यात्री हांगकांग से दिल्ली आ रही थी।

कस्टम अधिकारियों ने जब महिला यात्री के सामान की जांच की तो उसके वैनिटी बैग से टिश्यू पेपर में लिपटे 26 आईफोन 16 प्रो मेक्स बरामद हुए। महिला यात्री से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में कस्टम विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह संभावना है कि महिला यात्री इन आईफोन को भारत में बिना कस्टम ड्यूटी दिए बेचना चाहती थी।

भारत में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर काफी अधिक कस्टम ड्यूटी लगती है, जिसके कारण लोग अक्सर इस तरह से तस्करी करते हैं। यह घटना कस्टम विभाग की सतर्कता को दर्शाती है।

कस्टम विभाग लगातार इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखता है और तस्करों को पकडऩे के लिए लगातार प्रयास करता रहता है। कस्टम विभाग इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है और जल्द ही इस मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

****************************

Read this also :-

ट्रांसफॉर्मर्स को पछाड़कर देवरा बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोकर को झटका

हाईकोर्ट ने गिरफ्तार करने के दिए आदेश

चंडीगढ़ ,01 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के प्रत्याशी को झटका लगा है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने समालखा से प्रत्याशी धर्म सिंह छौकर की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

हाई कोर्ट ने धर्म सिंह छौकर के खिलाफ सुनवाई के दौरान कहा कि या तो कल तक वो खुद ही सरेंडर करें नहीं तो गिरफ्तारी होगी। दरअसल, कांग्रेसी नेता एवं विधायक धर्म सिंह छौकर के गैर जमानती वारंट जारी होने पर भी कार्रवाई नहीं हुई है।

याचिका में दावा किया गया है कि गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद कानून प्रवर्तन एजेंसियां कार्रवाई करने में विफल रही हैं और छोकर निर्वाचन क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे हैं।

छोकर और उनके बेटों पर धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह मामला पानीपत के समालखा से खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले वीरेंद्र सिंह द्वारा दायर याचिका के मद्देनजर हाई कोर्ट के समक्ष पहुंचा है।

आरोप लगाया गया है कि समालखा सीट से निवर्तमान विधायक धर्म सिंह छोकर कानून के परविधान को दरकिनार कर रहे हैं और गिरफ्तारी के डर के बिना चुनाव लड़ रहे हैं। याचिकाकर्ता ने कहा, पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ ईडी ने अदालतों को सूचित किया है कि वे आरोपित का पता लगाने में असमर्थ हैं.

हालांकि, आरोपित खुलेआम प्रचार करके चुनाव लड़ रहा है, जिससे यह निष्कर्ष निकलता है कि राज्य के अधिकारी अदालतों को गुमराह कर रहे हैं और आरोपित विधायक के साथ मिलीभगत कर रहे हैं। कई आरोपों के लिए, छोकर और उनके बेटे को ईडी द्वारा जांच सहित कई मामलों का सामना करना पड़ रहा है।

याचिकाकर्ता ने ईडी को धर्म सिंह छोकर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है, जो विभिन्न गैर-जमानती वारंट, एफआईआर के पंजीकरण और प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट के बावजूद समालखा निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। यह आरोप लगाया गया है कि ईडी और राज्य सरकार आरोपित विधायक को उनके राजनीतिक रसूख के कारण अनुचित लाभ दे रही है।

*************************

Read this also :-

ट्रांसफॉर्मर्स को पछाड़कर देवरा बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

कांग्रेस का फॉर्मूला है ना काम करो ना दूसरों को काम करने दो

पलवल में बोले मोदी 

पलवल ,01 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पलवल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, उत्साह और उमंग से भरा हुआ ये दृश्य, चुनाव के नतीजों का एहसास दिला रहा है।

आपके आशीर्वाद के लिए, आपके सहयोग के लिए हम आपके बहुत-बहुत आभारी हैं। हरियाणा में तो चुनाव अभियान चल रहा है। लेकिन आज जम्मू-कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। वहां बहुत भारी संख्या में लोग लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रहे हैं। मैं जम्मू-कश्मीर के सभी मतदाताओं से कहूंगा कि वे अपना वोट जरूर डालें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस का फॉर्मूला है ना काम करो ना दूसरों को काम करने दो। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक समिति रहती है, जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत करना और परिणाम लाकर दिखाने पर केंद्रित है। कांग्रेस कभी खुद मेहनत नहीं करती। कांग्रेस को लगता था कि 10 साल हो गए हरियाणा वाले उन्हें थाली में परोस कर सत्ता दे देंगे। यही गलत फहमी कांग्रेस को मध्य-प्रदेश में थी।
हरियाणा का तो ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि केंद्र में जिसकी सरकार रहती है, हरियाणा में भी उसी की सरकार बनती है।

आपने दिल्ली में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई, अब यहां हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना आप लोगों ने तय कर लिया है।आज गांव-गांव में चारो तरफ भाजपा की लहर है।हर जगह एक ही आवाज गूंज रही है – भरोसा दिल से, भाजपा फिर से.

मोदी ने कहा मैंने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक हरियाणा की जमीनी राजनीति को देखा है।बीते दिनों हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्र में मुझे चुनाव अभियान के लिए, जनता-जनार्दन के दर्शन के लिए जाने का अवसर मिला है।आज इस चुनाव की ये मेरी अंतिम सभा है।आपने भी मेरी इस चुनाव की आखिरी सभा को चार चांद लगा दिए हैं।

***************************

Read this also :-

ट्रांसफॉर्मर्स को पछाड़कर देवरा बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का सरकार बनाना असंभव : हिमंता बिस्वा सरमा

रांची ,01 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस किसी भी स्थिति में सूबे में सरकार नहीं बना पाएगी।

सरमा ने कहा कि ये लोग बार-बार पूछ रहे हैं कि आपने (बीजेपी) क्या दिया? साहब, सत्ता में आप हैं, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आप बैठे हैं, और पूछते हमसे हैं कि आपने सूबे की जनता को क्या दिया।

उन्होंने कहा, सूबे की जनता को देना हमारा नहीं, बल्कि आपका (जेएमएम) काम है। सत्ता में आप हैं, ना की हम, तो देने की जिम्मेदारी आपकी है, ना की हमारी। एक बार आप हमें सत्ता में बैठाकर तो देखिए, फिर बताते हैं कि हम सूबे की जनता को क्या दे सकते हैं।

उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा, यह जानकर हैरानी होती है कि आप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने के बावजूद भी दूसरों से मांग रहे हैं। यानी की आप यह बात खुद ही स्वीकार कर चुके हैं कि आप में लोगों को देने की क्षमता नहीं है।

आप में यह क्षमता नहीं है कि प्रदेश के लोगों का विकास कर सकें। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बावजूद भी आप यह सवाल करेंगे कि आपने (बीजेपी) दिया क्या?, तो इससे साफ जाहिर होता है कि आप लोगों में प्रदेश के लोगों के लिए कुछ भी करने की इच्छा नहीं है। आप सिर्फ शासन करने की औपचारिकताएं ही निभा रहे हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर निशाना साधते हुए कहा, ये दोनों ही दल फिर से सरकार बनाने के ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इनके ये ख्वाब कभी-भी पूरे नहीं होंगे। ये दल किसी भी कीमत पर सरकार नहीं बना सकते हैं। मुझे लगता है कि इस विषय पर चर्चा करना ही निरर्थक है।

उन्होंने कहा, हमारे विरोधी कह रहे हैं कि यूं तो कई राज्यों में चुनाव हैं, लेकिन भाजपा के सभी कद्दावर नेता झारखंड में ही डेरा डाले हुए हैं, लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हम सभी राज्यों को समान महत्व दे रहे हैं। हमारी पार्टी के लिए हिंदुस्तान का हर सूबा राजनीतिक दृष्टि से अहम है। हम हर सूबे में जीत का परचम लहराएंगे।

***********************

Read this also :-

ट्रांसफॉर्मर्स को पछाड़कर देवरा बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

जम्मू-कश्मीर : अंतिम चरण के चुनाव लिए दिख रहा गजब का उत्साह

कतारबद्ध लोग कर रहे अपनी बारी का इंतजार

श्रीनगर/जम्मू  01 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): जम्मू-कश्मीर की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। 5,060 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतार में खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

घाटी के पट्टन, संग्रामा, क्रेरी, तंगमर्ग, कुंजर, उरी शहर और अन्य स्थानों पर मतदान केंद्रों पर पुरुषों की कतारें लगनी शुरू हो गईं, जबकि जम्मू संभाग के कठुआ, सांबा, उधमपुर, आरएस पुरा और अन्य मतदान केंद्रों पर पारंपरिक डोगरी पोशाक पहने मतदाता उत्सव के मूड में बाहर निकले।

सांबा, कठुआ और जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। बीमार और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 40 विधानसभा क्षेत्रों में 39.18 लाख मतदाता 415 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।

जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों और घाटी के बारामूला तथा कुपवाड़ा जिलों में 40 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है।

जम्मू जिले में 11, सांबा में तीन, कठुआ में छह और उधमपुर में चार विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में 16 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनके लिए अभी मतदान चल रहा है।

चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के मतदान के लिए 5,030 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं।

कश्मीरी प्रवासी (माइग्रेंट) मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 जम्मू में, चार दिल्ली में और एक उधमपुर जिले में है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मतदान ठीक से संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सुरक्षाकर्मियों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है।

मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। मतदान कर्मचारियों और आम लोगों के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आने-जाने की सुरक्षा का काम सोमवार को किया गया था। सेक्टर अधिकारियों, मतदान पर्यवेक्षकों, उम्मीदवारों और मतदान प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को सुबह होते ही सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई।

सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

****************************

Read this also :-

ट्रांसफॉर्मर्स को पछाड़कर देवरा बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

जम्मू-कश्मीर : वाल्मीकि समाज के लोगों ने की पहली बार वोटिंग

पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

जम्मू 01 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस दौरान वाल्मीकि समाज ने पहली बार किया मतदान किया है। यह कई दशकों में पहली बार है, जब इस समाज के लोगों को मतदान का अधिकार मिला है। वर्षों से हाशिये पर रहे इस समाज के लोगों ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी का धन्यवाद अदा किया।

तीसरे चरण के तहत जम्मू संभाग की 24 सीटों पर हो रहे मतदान के दौरान वाल्मीकि समाज के लोग गदगद नजर आए। इस दौरान इस समाज के कुछ वोटर्स ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए अपना अनुभव शेयर किया।

वाल्मीकि समाज के एक 85 वर्षीय सदस्य ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “आज पहली बार वोट डाला है। बहुत खुशी हुई है। हमारे लिए यही मुद्दें हैं कि हमारे बच्चे कई साल पढ़ाई करने के बाद भी घर पर खाली बैठे हैं। गरीबों की सुनी जाए।”

वाल्मीकि समाज की एक युवा वोटर ने कहा, “हर एक सरकार के वोट बैंक होते हैं। हमें जब वोटिंग का अधिकार नहीं था तो कोई कैसे हमारी सुध बुध लेता। हमारा दर्द सिर्फ मोदी सरकार ने समझा है। इसके लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं। उन्होंने आर्टिकल 370 को हटाया, जिसके बाद हमारे लिए तरक्की के रास्ते खुल गए हैं। हमारे बच्चे बिजनेस, अच्छी नौकरी के जो सपने देखते थे, वह साकार हो रहे हैं। हमारे समाज का एक लड़का जेई बना है। मैं भी पढ़ाई में आगे बढ़ पाई हूं। मैं यही अपील करूंगी कि ऐसी सरकार को चुनें जो विकास को बढ़ावा दे। न की ऐसे लोगों को चुनें जो आतंकवाद और गलत कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं।”

45 साल के एक वोटर ने कहा, “काफी उत्सुकता है। 45 साल में मैं पहली बार वोट दे रहा हूं। मेरे साथ 84 साल के सज्जन खड़े हैं। भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है लेकिन जम्मू-कश्मीर में कुछ काले कानूनों, आर्टिकल 370 के चलते हमारे अधिकारों का हनन हुआ था। आर्टिकल 370 हटने के बाद केंद्र सरकार ने हमें वोटिंग का अधिकार दिया, हमें शेड्यूल कास्ट में डाला। ये वो समाज है जिसने जम्मू-कश्मीर को स्वच्छता प्रदान दी, लेकिन खुद एक बीमारी से ग्रस्त था- गुलामी और बंधुआ मजदूरी की।”

उन्होंने कहा कि वोटिंग के दौरान मुख्य मुद्दे यही हैं कि वाल्मीकि समाज की कॉलोनी का नियमन हो। हमारे जिन बच्चों की उम्र ज्यादा हो गई है उनको नौकरी दी जाए, जो बिजनेस करना चाहते हैं उनको सस्ते लोन दिए जाएं। इसके अलावा हमारे पास रहने की जगह की काफी कमी है। तो सरकार पुनर्वास योजना के तहत हमें बसाएं। हमें भी अच्छे व स्वच्छ वातावरण में रहने का मौका मिले।

जम्मू में इस समाज के करीब 6-7 हजार वोटर हैं। क्या नई सरकार के गठन के बाद इन लोगों की आवाज कहीं दबकर रह जाएगी? इस पर उन्होंने आगे कहा, “केंद्र में हमारी प्रिय सरकार है। पीएम मोदी ने चार पांच दिन पहले भी वाल्मीकि समाज का जिक्र किया था। इससे हमारा दिल गदगद हो जाता है। वह हमारे मुखिया हैं जिन्होंने हमारे वंचित समाज का ध्यान रखा है। इसलिए इस बात की कोई संभावना नहीं है कि जम्मू-कश्मीर में जो सरकार आएगी, वह हमें नजरअंदाज करेगी।”

******************************

Read this also :-

ट्रांसफॉर्मर्स को पछाड़कर देवरा बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

बंगाल : जूनियर डॉक्टर (Doctors) फिर से पूर्ण हड़ताल पर चले गए

फिर हड़ताल का किया एलान; बोले-सरकार का रवैया सही नहीं

कोलकाता 01 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : आरजी कर मामले में जल्द न्याय सहित कई मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर (Doctors) फिर से पूर्ण हड़ताल (Strike) पर चले गए। आज सुबह से राज्य के सभी अस्पतालों में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई। डॉक्टरों ने राज्य सरकार (state government) पर दबाव बनाने के लिए अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है।

जूनियर डॉक्टर 42 दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद 21 सितंबर को आंशिक रूप से सरकारी अस्पतालों में अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए थे। वे 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ऑन-ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार-हत्या के विरोध में “काम बंद” आंदोलन पर थे।

आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि सुरक्षा और संरक्षा की हमारी मांगों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं दिख रहा है। डॉक्टर ने कहा कि आज विरोध का 52वां दिन है और हम पर अभी भी हमले किए जा रहे हैं और सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठकों के दौरान किए गए अन्य वादों को पूरा करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में हमारे पास आज से पूर्ण काम बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक राज्य सरकार की ओर से हमारी मांगों पर स्पष्ट कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह पूर्ण हड़ताल जारी रहेगी।

**************************

Read this also :-

ट्रांसफॉर्मर्स को पछाड़कर देवरा बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

पहले गोमूत्र से आचमन फिर गरबा पंडाल में प्रवेश

BJP नेता की सलाह पर हंगामा, Congress ने साधा निशाना

इंदौर 01 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : मध्य प्रदेश (Madhya Pardesh) के इंदौर में भाजपा (BJP) जिलाध्यक्ष के बयान पर सियासी हंगामा मच गया। इंदौर के भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा (Chintu Verma) ने गरबा पंडाल (Garba Pandal) में आने वाले हर शख्स को प्रसाद के रूप में गौमूत्र और माथे पर तिलक लगाने की सलाह दी। कांग्रेस (Congress) ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनका बयान बचकाना है। ध्रुवीकरण के उद्देश्य से ऐसे बयान दिए जाते हैं।

इंदौर (Indore) में इन दिनों नवरात्र से ठीक पहले गरबा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चिंटू वर्मा (Chintu Verma) ने कहा कि गरबा में माता की पूजा हमारी बहन-बेटियां करती हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोगों को भाग लेना चाहिए।

गरबा पंडाल में आने वाले सभी शख्स के माथे पर तिलक लगाया जाए। उन्होंने प्रसाद (Prashad) के रूप में गोमूत्र देने के आचमन की सलाह भी दी। चिंटू वर्मा ने कहा कि इससे गरबा पंडाल में विधर्मियों को आने से रोका जा सकता है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला (Neelabh Shukla) ने कहा कि भाजपा नेता (BJP Leader) गोशालाओं की दुर्दशा पर चुप हैं। केवल इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने में दिलचस्पी दिखाते हैं।

गोमूत्र आचमन की मांग भाजपा के राजनीतिक ध्रुवीकरण की नई चाल है। मैं मांग करता हूं कि भाजपा नेता (BJP Leader) खुद पंडालों में प्रवेश से पहले गोमूत्र पिएं और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करें।

उधर, मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में गरबा पंडालों की पर्याप्त सुरक्षा की मांग विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने की। हिंदू संगठनों (Hindu Organised) ने पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को ज्ञापन सौंपा। इसमें गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक और पहचान पत्र को अनिवार्य करने की मांग की गई।

ज्ञापन में पंडाल में असामाजिक तत्वों द्वारा वीडियोग्राफी पर रोक की अपील भी की गई है। पंडाल से मार्ग तक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और अमर्यादित गानों के बजाने पर प्रतिबंध लगाने की अपील प्रशासन से की गई है।

***************************

Read this also :-

ट्रांसफॉर्मर्स को पछाड़कर देवरा बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

हादसा : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को लगी गोली

रिवॉल्वर साफ करते समय हुआ हादसा, ICU में भर्ती

मुंबई 01 Oct, (एजेंसी) : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड अभिनेता गोली (Shoot) लगने से जख्मी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक लाइसेंसी रिवॉल्वर (Revolver) साफ करते समय गलती से उनके घुटने में गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Bollywood actor Govinda shot  : यह घटना मंगलवार सुबह 4.45 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस के कुछ सूत्रों के मुताबिक गोविंदा अभी आईसीयू (Admitted ICU) में भर्ती हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल की ओर से अभी इस घटना को लेकर किसी तरह का अपडेट जारी नहीं किया गया है। गोविंदा के परिवार का कहना है कि वे जल्द ही इस बारे में बयान जारी करेंगे।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई, जो उनके पैर में जा लगी। गोविंदा बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी वह अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर को चेक कर रहे थे। इस बीच गलती से मिसफायर हो गया। गोली उनके घुटनों के पास लगी है और फिलहाल उनका इलाज मुंबई के सिटी केयर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, ‘ डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं।

****************************

Read this also :-

ट्रांसफॉर्मर्स को पछाड़कर देवरा बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: अंतिम 40 सीटों पर मतदान शुरू

वोटरों में गजब का उत्साह

श्रीनगर/जम्मू 01 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : जम्मू-कश्मीर  की 40 विधानसभा सीटों (Seat) के लिए मंगलवार को मतदान (Voting) शुरू हो गया। 5,060 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतार में खड़े लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

घाटी के पट्टन, संग्रामा, क्रेरी, तंगमर्ग, कुंजर, उरी शहर और अन्य स्थानों पर मतदान केंद्रों पर पुरुषों की कतारें लगनी शुरू हो गईं, जबकि जम्मू संभाग के कठुआ, सांबा, उधमपुर, आरएस पुरा और अन्य मतदान केंद्रों (Voting Center) पर पारंपरिक डोगरी पोशाक पहने मतदाता उत्सव के मूड में बाहर निकले।

सांबा, कठुआ और जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। बीमार और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu-Kashmir Assembly Elections) के तीसरे और अंतिम चरण में 40 विधानसभा क्षेत्रों में 39.18 लाख मतदाता 415 उम्मीदवारों (Candidate) के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों और घाटी के बारामूला तथा कुपवाड़ा जिलों में 40 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है।

जम्मू जिले में 11, सांबा में तीन, कठुआ में छह और उधमपुर में चार विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में 16 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनके लिए अभी मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के मतदान के लिए 5,030 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं।

कश्मीरी प्रवासी (माइग्रेंट) मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 11 जम्मू में, चार दिल्ली में और एक उधमपुर जिले में है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मतदान ठीक से संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सुरक्षाकर्मियों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है।

मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। मतदान कर्मचारियों और आम लोगों के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आने-जाने की सुरक्षा का काम सोमवार को किया गया था। सेक्टर अधिकारियों, मतदान पर्यवेक्षकों, उम्मीदवारों और मतदान प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को सुबह होते ही सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

******************************

Read this also :-

ट्रांसफॉर्मर्स को पछाड़कर देवरा बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

आरआरआर स्टार राम चरण का दिखा एनर्जेटिक स्वैग

01.10.2024 (एजेंसी) – राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर अपकमिंग पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज हो गया है. गाने में राम चरण का एनर्जेटिक अंदाज दिख रहा है. इससे पहले फिल्म का पहला गाना जारागंडी रिलीज हुआ था. अब राम चरण के फैंस के बीच फिल्म गेम चेंजर का नया गाना रा मचा मचा धूम मचा रहा है.रा मचा मचा को सिंगर नकाश अजीज ने गाया है. गाने में थामन.एस का संगीत है और इसके बोल अनंत श्रीराम ने लिखे हैं.

गाने रा मचा मचा में राम चरण की फुल एनर्जी दिख रही है. राम चरण ने स्काई रंग शर्ट पर लाइट ग्रे रंग की पैंट हुई है. पॉपुलर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने गाने को कोरियोग्राफ किया है. गाना फिलहाल तेलुगू भाषा में रिलीज हुआ है.अपरिचीत, रोबोट और इंडियन 2 जैसी फिल्मों के डायरेक्टर शंकर ने फिल्म गेम चेंजर को डायरेक्ट किया है. फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपये हैं. फिल्म को दिल राजू और शिरिष ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म गेम चेंजर में राम चरण आईएएस राम चंदर का रोल प्ले करेंगे. फिल्म में अंजली, कियारा आडवाणी, जयराम, सुनील, एस जे सूर्या, प्रकाश राज और मुरली शर्मा समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं.गेम चेंजर की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है. फिल्म आईएएस बन राम चरण चुनावों में होने वाले करप्शन पर लगाम लगाते दिखेंगे और निष्पक्ष चुनाव होने का दावा करेंगे. फिल्म गेम चेंजर पर साल 2021 से काम चल रहा है. आरआरआर की शूटिंग निपटाने के बाद से राम चरण फिल्म गेम चेंजर पर काम कर रहे थे

*****************************

 

तीर्थेश्वर प्रोडक्शन के प्रथम प्रोजेक्ट के पहले गाने की रिकॉर्डिंग संपन्न

01.010.2024 – गोरेगांव (पश्चिम),मुंबई स्थित ग्रेविटी स्टूडियो में पिछले दिनों संगीतकार अविनाश पाठक के संगीत निर्देशन में तीर्थेश्वर प्रोडक्शन के प्रथम प्रोजेक्ट के पहले गाने की रिकॉर्डिंग संपन्न हुई।

इस गाने को स्वर दिया है प्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर सुदेश भोसले ने। तीर्थेश्वर प्रोडक्शन के इस प्रथम प्रोजेक्ट के निर्देशक अकरम खान और मीडिया प्रभारी कृष्ण के शर्मा हैं।

महानायक अमिताभ बच्चन जैसे दिखने वाले एक्टर ईश्वर चित्ते की इस प्रोजेक्ट में अहम भूमिका है। निर्माता तीर्थानंद राव ने अपने इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अभी इस प्रोजेक्ट का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है।

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करने वाली इस प्रोजेक्ट के लिए कास्ट व क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया पूर्ण होते ही टाइटल की घोषणा कर दी जाएगी। बहुत जल्द ही दो हिंदी फिल्मों की भी घोषणा की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि-

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढिय़ा रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

सिंह राशि-

आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। ऑफिस का बढिय़ा माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढऩे के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

तुला राशि-

छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बढिय़ा रहेगी। आज आपका अपने प्रियजनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय बीतेगा। घरेलू कामों में रुचि बनी रहेगी और रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी होंगे। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। आज राजनैतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। आर्थिक स्थिति आज सामान्य बनी रहेगी। आज अपने पर्सनल कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। लवमेट आज आप मूवी देखने जायेंगे। प्रोपर्टी लेने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। आज आपके स्वभाव में वहम और गुस्से की स्थिति देखने को मिल सकती है जिसकी वजह से परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। आज आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

मकर राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।आज बहुत व्यवस्थित रहने का समय है। आज आप ध्यान रखेंगे कि आपकी बात से किसी को आघात ना पहुंचे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करेंगे। आज व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का सहयोग आपको तनाव मुक्त भी रखेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपना थोड़ा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज मीडिया और कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंध मधुर बनाने का प्रयास करेंगे। आज पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। इससे घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। आज कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर बिताएंगे उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। आज घर में काफी समय बाद निकट संबंधियों का आगमन होगा और आपसी विचारों को साझा करने से घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। आज बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि लेना और सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बनाएगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

********************************

 

वकील के Ya Ya कहने पर,सुप्रीम कोर्ट  में CJI को आया गुस्सा

नई दिल्ली 30 Sep, (एजेंसी)  : आज सुप्रीम कोर्ट  में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने एक केस की सुनवाई के दौरान वकील के अंग्रेजी में या.. या.. कहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वकील को डांटा। सीजेआई  ने डांटते हुए कहा- यह कोई कॉफी शॉप नहीं है। ये क्या है या.. या..। मुझे इससे बहुत एलर्जी है। इसकी परमिशन नहीं दी जा सकती। आप यस बोलिए।

सीजेआई चंद्रचूड़ की टिप्पणी के बाद याचिकाकर्ता ने मराठी में बोलना शुरू कर दिया तो सीजेआई चंद्रचूड़ ने उसे मराठी में समझाया। इसके बाद वकील ने अपने बोलने के तरीके में बदलाव किया। बता दें कि याचिकाकर्ता ने पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ जांच की मांग की थी, उसका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ही इस मामले की जांच हो।  मराठी में कहा, आप जज पर आरोप नहीं लगा सकते।

कानून द्वारा स्थापित एक प्रक्रिया है। जब आप हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हैं तो आप यहां जज को दोष नहीं देते। इसके बाद वकील ने भी मराठी में कहा, मी काया करत साहेब! (मुझे क्या करना चाहिए)।

इसके बाद सीजेआई ने मराठी में ही कहा, आप मेरी बात बिल्कुल नहीं समझे। इसके बाद चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, क्या आप अपील में जस्टिस गोगोई का नाम हटा देंगे? क्या आप इसे लिखित में देंगे।

इस पर वकील ने कहा, हो हो (मराठी में हां) मैं ऐसा करूंगा.. लेकिन यह श्रम का मामला है। इसके बाद सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, ठीक है आप पहले नाम हटा दें और फिर हम देखेंगे।

***********************

Read this also :-

थलपति विजय की गोट बनी मेगा ब्लॉकबस्टर

बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की देवरा का कहर

पंजाब में चलती बस की ब्रेक फेल, 4 लोगों की मौत

दर्जन से अधिक घायल, सीएम ने जताया दुख

गुरदासपुर ,30 सितंबर(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पंजाब के गुरदासपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां चलती बस की ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस स्टॉपेज में जा घुसी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है।

प्राइवेट बस बटाला से मोहाली जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इस बीच गांव शाहबाद के बस स्टॉपेज के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे बस जाकर स्टॉपेज में घुस गई। स्टॉपेज का लेंटर बस के ऊपर गिर गया। बस राजधानी कंपनी की थी। बस के नीचे बाइक और स्कूटी भी फंसी हुई थी। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने जख्मियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

हादसे में मरने वाले सभी लोग आसपास के गांवों के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुरदासपुर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। हादसे को लेकर सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा- बटाला-कादीन रोड पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें कुछ लोगों की मौत की दुखद खबर है।कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मैंने प्रशासन से बात की है और अधिकारी मौके पर हैं। पीडि़त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। पंजाब सरकार पीडि़त परिवारों के साथ है

***************************

Read this also :-

थलपति विजय की गोट बनी मेगा ब्लॉकबस्टर

बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की देवरा का कहर

सरकार का बड़ा फैसला, गाय को दिया गया,राज्य माता का दर्जा

सरकार का बड़ा फैसला

मुंबई ,30 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनीव से पहले एक बड़ा फैसला लिया गया है। जहां शिंदे सरकार ने गाय को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया है। सरकार का कहना है कि भारत की संस्कृति और हिंदुत्व में गाय की बड़ी महिमा है। इसलिए गाय का संरक्षण किया जाएगा। इसलिए उसे राज्य माता का दर्जा दिया जा रहा है।

इसका ऐलान करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘देसी गायें हमारे किसानों के लिए वरदान हैं। इसलिए हमने उन्हें राज्य माता का दर्जा देने का फैसला लिया है। हमने यह भी तय किया है कि गोशालाओं में गायों के संरक्षण की व्यवस्था की जाए। इसके लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

गायों के संरक्षण के लिए सरकार प्रति दिन 50 रुपये का भत्ता भी जारी करेगी। इस संबंध में राज्य के डेयरी विकास विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। इसमें कहा गया है कि प्राचीन काल से ही भारत में लोगों की जिंदगी में गायों का अहम स्थान रहा है। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि गाय का वैज्ञानिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

इसीलिए गाय को कामधेनु कहा जाता रहा है। मराठवाड़ा में गायों की कई देसी नस्लें मौजूद हैं, जैसे- मराठवाड़ा में देवनी और लाल कंधारी। इसके अलावा पश्चिम महाराष्ट्र में खिल्लर और उत्तर महाराष्ट्र में डांगी नस्ल की गायें हैं।

डेयरी विभाग ने अपने आदेश में कहा कि राज्य में तेजी से देसी गायों की नस्ल कम हो रही है। इसलिए यह जरूरी है कि उनका संरक्षण किया जाए। विभाग की ओर से कहा गया कि देसी गाय की हमारी डाइट में भी महत्ता रही है। घी से लेकर गोबर, मूत्र तक का इस्तेमाल आयुर्वेद में बताया गया है। इसलिए गाय को हम राज्य माता का दर्जा दे रहे हैं।

*****************************

Read this also :-

थलपति विजय की गोट बनी मेगा ब्लॉकबस्टर

बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की देवरा का कहर

राहुल गांधी की यात्रा का हरियाणा पर नहीं होगा असर : स्मृति ईरानी

रोहतक ,30 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की यात्रा पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इसका हरियाणा में कोई असर नहीं होगा। उन्होंने इंडिया गठबंधन को छोटी-छोटी पार्टियों का समूह बताते हुए राहुल गांधी पर अपमान करने का आरोप लगाया।

स्मृति ईरानी ने दावा किया कि भाजपा ने हरियाणा के नागरिकों की जेब में पैसा पहुंचाया है और इसके प्रमाण सरकार के पास हैं, जबकि कांग्रेस शासित प्रदेशों में कांग्रेस अपनी योजनाएं लागू करने में नाकाम रही है। उन्होंने रोबर्ट वाड्रा और गौतम अडानी के साथ देखे जाने पर कांग्रेस को भी घेरा और सवाल उठाया कि क्या वाड्रा भी भ्रष्ट हैं।

ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संस्कारी बताया, जबकि कांग्रेस से ऐसी उम्मीद नहीं जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है और अब तक 12,550 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं।

राहुल गांधी द्वारा शैलजा और भूपेंद्र हुड्डा के हाथ मिलवाने पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी ने कहा कि हाथ मिले हैं, दिल नहीं और कांग्रेस को शैलजा को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की चुनौती दी।

अविंद केजरीवाल पर सवालों से बचते हुए, उन्होंने सरकार द्वारा अब तक 1,60,000 नौकरियां देने का दावा किया। राहुल गांधी द्वारा हरियाणा के युवाओं के विदेश में डोंकी के माध्यम से जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा विदेश में भी सेवा दे रहे हैं।

*******************************

Read this also :-

थलपति विजय की गोट बनी मेगा ब्लॉकबस्टर

बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की देवरा का कहर

जय शाह के बाद कौन होगा बीसीसीआई का सचिव ?

नई दिल्ली ,30 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बीसीसीआई के मौजूदा सचिव जय शाह आईसीसी के चेयरमैन बन गए हैं और भारतीय बोर्ड के साथ उनका कार्यकाल जल्द खत्म होने वाला है। अब सवाल उठ रहा है कि उन्हें कौन रिप्लेस करेगा?

बेंगलुरु में रविवार को बीसीसीआई की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में उपस्थित सदस्यों ने मौजूदा सचिव जय शाह से अनुरोध किया कि वह अपने उत्तराधिकारी को खोजने की प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि इस बदलाव को सही तरीके से पूरा किया जा सके। हालांकि, नए सचिव के बारे में बात करना एजीएम का एजेंडा या प्रमुख मुद्दा नहीं था, लेकिन सभा में उपस्थित लोगों ने इस पर खुलकर बात की है।

जानकारी के अनुसार, जय शाह नवंबर के आखिरी दिनों में अपने पद से हट जाएंगे और 1 दिसंबर से तीन साल की अवधि के लिए आईसीसी के अध्यक्ष का पद संभालेंगे।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक अनुरोध था कि सभी चीज सही समय पर होनी चाहिए, जिससे हमें एक स्पष्ट विजन मिल सके। मौजूदा हालात में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली, बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष आशीष शेलार, संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया और गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव अनिल पटेल इस पद के लिए दौड़ में शामिल हैं।

एजीएम की प्राथमिकता आईसीसी बैठकों में भाग लेने के लिए भारत के दो प्रतिनिधियों का नामांकन था। वर्तमान में शाह आईसीसी बोर्ड में बीसीसीआई के प्रतिनिधि हैं और आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का चीफ एक्जीक्यूटिव कमेटी में वही काम है। एजीएम ने सामान्य निकाय के सदस्यों को पदों के लिए जल्द से जल्द दो नामों की सिफारिश करने का काम सौंपा हैं।

अरुण धूमल और अभिषेक डालमिया को भी आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में सामान्य निकाय के प्रतिनिधि के रूप में चुना गया था, जिसमें पहले का कम से कम आईपीएल 2025 तक लीग के अध्यक्ष के रूप में बने रहना तय था।

आंध्र प्रदेश के पूर्व क्रिकेटर वी चामुंडेश्वरनाथ को भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने एक खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया था और उन्हें आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल में शामिल किया गया था।

एजीएम ने 2024-25 सीजन के लिए वार्षिक बजट को भी मंजूरी दे दी और सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक सोसायटी के रूप में बीसीसीआई की कानूनी स्थिति को बनाए रखने का संकल्प लिया।

****************************

Read this also :-

थलपति विजय की गोट बनी मेगा ब्लॉकबस्टर

बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की देवरा का कहर

खड़गे साहब राहुल गांधी के विरोधी: गिरिराज सिंह

पटना 30 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद व केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राहुल गांधी का विरोधी बताया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं तब तक नहीं मरूंगा, जब तक की मोदी को सत्ता से हटा ना दूं।

गिरिराज ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, “इस बयान से साफ जाहिर होता है कि खड़गे साहब राहुल गांधी के विरोधी हैं, क्योंकि मोदी जी 100 सालों तक हैं, और तब तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी बूढ़े हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में राहुल गांधी को इस पद तक पहुंचने का मौका ही नहीं मिलेगा।”

उन्होंने कहा, “खड़गे साहब आप एक बात समझ लीजिए कि पीएम मोदी हजार सालों तक देश की जनता के दिलों पर राज करेंगे। कोई जिंदा रहे या मर जाए। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मोदी जी गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं।”

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी खड़गे के मंच पर कही बातों को अशोभनीय और शर्मनाक बताया था। लिखा, कल (29 सितंबर) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण में अपने नेताओं और अपनी पार्टी से भी ज्यादा घटिया और शर्मनाक बात कही। उन्होंने अपनी कटुता का परिचय देते हुए बेवजह पीएम मोदी को अपने निजी स्वास्थ्य मामले में घसीटा और कहा कि वे पीएम मोदी को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे।

इस पोस्ट में शाह ने आगे खड़गे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए लिखा, जहां तक खड़गे के स्वास्थ्य की बात है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रार्थना करते हैं, मैं प्रार्थना करता हूं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें। वे अनेक वर्षों तक जीवित रहें और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण होते देखें।

बता दें कि खड़गे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जसरोटा पहुंचे थे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उन्होंने कहा था , मैं 83 साल का हूं, मैं तब तक नहीं मरूंगा, जब तक की मोदी को सत्ता से हटा ना दूं।

****************************

Read this also :-

थलपति विजय की गोट बनी मेगा ब्लॉकबस्टर

बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की देवरा का कहर

चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़

पांच गिरफ्तार, तेज रफ्तार बाइक से देते थे घटना को अंजाम

नोएडा 30 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । नोएडा के सेक्टर 58 में पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है। जिसके दौरान दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इनमें से एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है। पकड़े गए बदमाश लूट और चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया करते थे और उनके पास से तेज रफ्तार बाइक बरामद हुई है। जिसकी मदद से ये गैंग घटना को अंजाम देकर तेजी से फरार हो जाता था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात थाना सेक्टर 58 पुलिस खोड़ा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान रजत विहार की तरफ से गलत साइड से खोड़ा तिराहे की तरफ दो मोटर साइकिल सवार 5 लड़के, जिसमें एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर दो लड़के, आते हुए दिखाई दिए।

जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वो लोग नहीं रुके और तेजी से रेडिशन होटल रेड लाइट की सर्विस रोड़ की तरफ भागने लगे।

पुलिस ने जब इनका पीछा शुरू किया तो इन्होंने पुलिस पर फायर शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग शुरू की जिसमें एक बदमाश पिन्टू उर्फ नेवला पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

इसके अन्य चार साथियों आफताब अली, सौरभ कटारिया, कृष्णा उर्फ चौबा, संजीव उर्फ मोटा को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इनके पास से दो बाइक, एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस .315 बोर व चार चाकू व चोरी और लूट के नौ मोबाईल फोन बरामद किए हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी तथा घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

********************************

Read this also :-

थलपति विजय की गोट बनी मेगा ब्लॉकबस्टर

बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की देवरा का कहर

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस के 10 बागी नेता पार्टी से निष्कासित

अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा भी शामिल

चंडीगढ़ 30 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) –  हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बागी नेताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अंबाला कैंट से बागी उम्मीदवार चित्रा सरवारा समेत कुल 10 नेताओं को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह कदम कांग्रेस की ओर से चुनाव में अनुशासनहीनता और पार्टी के खिलाफ गतिविधियों को लेकर उठाया गया है। बता दें कि चित्रा सरवारा अंबाला शहर से कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह की बेटी हैं। उन्होंने अंबाला कैंट से कांग्रेस का टिकट मांगा था, लेकिन कांग्रेस ने एक ही जिले में पिता-पुत्री दोनों को टिकट देने से इनकार कर दिया था।

इस फैसले के बाद चित्रा सरवारा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उनके निष्कासन के बाद अंबाला कैंट का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, जहां भाजपा की ओर से वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज 7वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं।

निष्कासित नेताओं की सूची:

चित्रा सरवारा के साथ जिन अन्य 9 बागी नेताओं को कांग्रेस से निष्कासित किया गया है, उनमें सतविंदर राणा, कपूर सिंह नरवाल, वीरेंद्र घोघरियां, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत गुलिया, शारदा राठौर, ललित नागर और सतवीर भाना शामिल हैं।

कांग्रेस का सख्त रुख:

कांग्रेस का यह निर्णय चुनावी मैदान में पार्टी के अनुशासन को बनाए रखने और पार्टी विरोधी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है। पार्टी का मानना है कि बागी नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना आवश्यक था ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को एकजुट और मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का अवसर मिल सके।

भाजपा और अन्य दलों के लिए बढ़ी चुनौती:

कांग्रेस के इस फैसले के बाद अंबाला कैंट और अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है। अब देखना यह होगा कि बागी नेताओं के निष्कासन का प्रभाव कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर क्या पड़ता है, और इससे भाजपा और अन्य दलों को कितना लाभ या नुकसान होगा।

**************************

Read this also :-

थलपति विजय की गोट बनी मेगा ब्लॉकबस्टर

बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की देवरा का कहर

पंजाब पुलिस को जज की सुरक्षा में तैनात नहीं करने का आदेश

स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा चूक मामले पर हाईकोर्ट सख्त

चंडीगढ़ 30 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (Highcourt) ने एक मौजूदा उच्च न्यायालय  के न्यायाधीश (Judge) की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस  (Punjba police) को तैनात नहीं करने का निर्देश दिया है।

मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल की खंडपीठ ने न्यायाधीश की आवाजाही की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के बजाय “तटस्थ” पुलिस बल के अधिकारियों को तैनात करने का आदेश दिया है।

High Court strict on security lapses in Golden Temple, directs Punjab Police to remove case from judge’s security : बता दें यह घटनाक्रम 22 सितंबर की घटना के प्रकाश में आया है, जहां एक व्यक्ति ने स्वर्ण मंदिर में न्यायाधीश के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की बंदूक निकाल ली और “न्यायाधीश को नुकसान पहुंचाने के संभावित इरादे से” स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार की ओर भाग गया।

उसकी प्रगति को पीएसओ ने विफल कर दिया और इसके बाद हाथापाई हुई और बदमाश ने खुद को सिर में गोली मार ली। पीठ ने निर्देश दिया, “चंडीगढ़ के भीतर और बाहर विद्वान न्यायाधीश की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को तुरंत पंजाब पुलिस से बदलकर यूटी प्रशासन या हरियाणा राज्य से संबंधित पुलिस कर्मियों में नियुक्त किया जाएगा।

*****************************

Read this also :-

थलपति विजय की गोट बनी मेगा ब्लॉकबस्टर

बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की देवरा का कहर

बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर की देवरा का कहर

सिर्फ 2 दिनों में वल्र्डवाइड 243 करोड़ की बंपर कलेक्शन

30.09.2024 (एजेंसी) – साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की देवरा: पार्ट 1, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, ने भारत में 100 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. कोराटाला शिवा की निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने देवरा: पार्ट 1 के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में अपडट साझा किया है.

तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के बिजनेस के बारे में अपडेट साझा करते हुए लिखा है, बॉक्स ऑफिस मुस्कुरा रहा है. देवरा ने शनिवार (दूसरे दिन) को बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूती के साथ गति पकड़ी.

लोगों की पॉजिटिव रिस्पॉन्स के कारण बढ़त की संभावना थी, लेकिन शनिवार के आंकड़े ने साफ संकेत दे दिए हैं कि कंटेट को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.ट्रेड एनालिस्ट ने आगे लिखा है, जबकि मास सर्किट का दबदबा जारी है,

शनिवार को मेजर नेशनल चैन में भी तेजी देखी गई. वर्तमान रुझानों के आधार पर, रविवार को देवरा जबरदस्त परफॉर्म कर सकती है. यदि देवरा सोमवार और मंगलवार, दोनों वर्किंग डे पर अपनी स्पीड बनाए रखती है, तो यह हिंदी वर्जन में सफलता की ओर अग्रसर हो सकती है.आगे लिखा है, बुधवार (2 अक्टूबर) को गांधी जयंती की छुट्टी है.

इससे देवरा की संभावनाए और बढ़ गई हैं. अगर इस दिन फिल्म ने अच्छी परफॉर्म किया , तो यह पहले सप्ताह में फिल्म की कुल कमाई में अहम योगदान देगी.

तरण आदर्श के मुताबिक, देवरा ने हिंदी वर्जन में पहले सप्ताह यानी शुक्रवार को 7.95 करोड़, शनिवार 9.50 करोड़ कमाई की है. दो दिनों के बाद फिल्म की कुल कमाई 17.45 करोड़ रुपये हो गई है.सैकनिल्क के अनुसार, देवरा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 82.50 करोड़ रुपये (नेट) की शानदार कमाई करते हुए शानदार सफलता हासिल की. फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म ने जहां पहले दिन 82.5 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, दूसरे दिन 53.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.2 करोड़ रुपये कमाई. दो दिनों के बाद देवरा ने भारत में (तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम) 120.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.देवरा मेकर्स ने फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन साझा किया है.

फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 243 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार, असाधारण शुरुआत के बाद जूनियर एनटीआर की देवरा बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना रही है. फिल्म आज अच्छी खासी कमाई करने की राह पर है. 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है , उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज गुस्से की बजाए शांति से समस्या सुलझाएं, क्योंकि घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कामों में खुशनुमा समय बितेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियाँ बढ़ेगी। आज परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिससे समस्या का समाधान भी मिल जाएगा। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेंगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आज व्यवसायिक गतिविधियों में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों और स्टाफ पर भी अनुशासन रखेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज माता-पिता का सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा। दांपत्य संबंध सुखद और खुशहाली पूर्ण रहेंगे। आज कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें और खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। अपनी तारीफों पर खुश होने की बजाय काम पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। निश्चित ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्रपोजल भी आ सकता है। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जाएगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा। घर में व्यवस्थित और खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा। कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी और आप खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। अपने व्यक्तित्व को व्यवस्थित रखने के लिए आत्म मनन भी करना जरूरी है। आपकीं आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज अनुकूल परिणाम मिलने से आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 2

तुला राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे,वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई व्यक्ति आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। मन में किसी भी तरह के निराशाजनक विचारों को ना आने दे। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों की अपेक्षा अपनी व्यक्तिगत कार्य पर अधिक ध्यान दें क्योंकि आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आयेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

धनु राशि:

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है।आज छात्रों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। रिश्तो की गरिमा बनाकर रखने से परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आज आर्थिक मामलों चल रही समस्याएं किसी दोस्त की मदद से हल हो जाएगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। आज उपहारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में मधुरता लाएगा। मानसिक सुकून और शांति की चाह में एकांत स्थल पर कुछ समय अवश्य बिताएं। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में भी आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे,, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान, आध्यात्मिक पुस्तकें पढऩे में लगा सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आज आपभविष्य को लेकर सजग रहेंगे। आज ऑफिस में ज्यादा कार्यभार रहेगा। आज सरकारी सेवारत लोगों को ऑफिस संबंधी किसी बदलाव की सूचना मिल सकती हैं। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे , आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 6

मीन राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आज संतान से संबंधित भी कुछ परेशानी रहेगी, परंतु इस समय गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज काम में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

*****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version