कांग्रेस का हाथ माफियाओं के साथ : सीएम योगी आदित्यनाथ

चंडीगढ़ ,03 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हरियाणा के कलायत में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ माफियाओं, दंगाइयों और भू-माफियाओं के साथ है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस एक झूठी पार्टी है। इन लोगों ने बहुत झूठ बोला। इन लोगों ने हमारी पार्टी के बारे में लोगों के बीच बहुत झूठ फैलाया, ताकि इन्हें राजनीतिक फायदा प्राप्त हो सके। इन्होंने कहा कि अगर भाजपा में सत्ता में आएगी, तो आरक्षण खत्म करेगी। कांग्रेस ने झूठ बोला था कि चुनाव के बाद लोगों के खाते में खटाखट पैसे आएंगे।

इन लोगों ने कहा था कि लोगों के खाते में खटखटा एक लाख रुपये आएंगे। इनसे पूछिए, कहां हैं ये खटाखट। खटाखट की बात करने वाले राहुल गांधी आज मैदान छोड़कर सफाचट हो चुके हैं। वो अब यहां आ ही नहीं रहे हैं।

उन्होंने कहा, धर्म के नाम पर समाज को विभाजित करना कांग्रेस के डीएनए में है। ये लोग देश को कमजोर करने के मकसद से समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

हम सभी लोगों को यह समझना होगा कि अगर सनातन समाज कमजोर होगा, तो हमारी आने वाली पीढ़ी कमजोर होगी। कांग्रेस की यही साजिश है और हम सभी को मिलकर इस साजिश को नाकाम करना होगा।

इस देश का कोई भी ईमानदार व्यक्ति कांग्रेस के साथ खड़ा होता हुआ नहीं दिख रहा है। इस देश का ईमानदार व्यक्ति कांग्रेस के हकीकत से वाकिफ हो चुका है।

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा, पिछले सात सालों में उत्तर प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। पहले उत्तर प्रदेश में रोजाना दंगे होते थे, लेकिन आज दंगाई थर-थर कांपते हैं।

कोई भी दंगा करने के बारे में नहीं सोचता है, क्योंकि उसे पता है कि प्रदेश में आज की तारीख में भाजपा की सरकार है, जो दंगाइयों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ती है।

सीएम योगी ने हरियाणा की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को मिलकर हरियाणा में भाजपा का कमल खिलाना है, क्योंकि इस देश में भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो देश और प्रदेश की जनता के हितों का ख्याल रखती है।

***************************

Read this also :-

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट

जूनियर एनटीआर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

6 अक्टूबर को डांडिया नाइट की मेजबानी करेगा ‘नाइट्रो फिटनेस’

03.10.2024 – स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति समर्पित प्रतिष्ठान ‘नाइट्रो फिटनेस’ राष्ट्रीय स्तर पर इन दिनों प्रथम पायदान पर है। ‘नाइट्रो फिटनेस’ के अध्यक्ष प्रबोध दावखरे हमेशा स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति भावुक रहे हैं। उनको बॉलीवुड हस्तियों से बहुत समर्थन और सराहना मिली है और उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। देश की सर्वश्रेष्ठ जिम श्रृंखला ‘नाइट्रो फिटनेस’ के द्वारा स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए प्रबोध दावखरे को महाराष्ट्र के भूतपूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी सम्मानित कर चुके हैं।

फिटनेस के अलावा श्री प्रबोध दावखरे राजनीति और निर्माण व्यवसाय में भी सक्रिय हैं, साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं। विदित हो कि फिटनेस फ्रीक के रूप में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने ठाणे (महाराष्ट्र) में ‘नाइट्रो फिटनेस’ का उद्घाटन किया था जो लगभग 1 लाख वर्ग फुट का है। हालाँकि, इसकी शुरुआत के दौरान इस जगह का दौरा करने वाले पहले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी थे। अभिनेता सोहेल खान और रणदीप हुडा जैसे कई अन्य बॉलीवुड सितारे भी ‘नाइट्रो फिटनेस’ का दौरा कर चुके हैं।

फिलवक्त ‘नाइट्रो फिटनेस’ नए प्रशिक्षुओं के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करते हुए युवा प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है। ‘नाइट्रो फिटनेस’ की शाखाएं दक्षिण मुंबई (ब्रीच कैंडी – जहां लक्जरी फिटनेस से मिलती है), पवई, बांद्रा, ठाणे, न्यू बॉम्बे, पुणे और मुंबई के निकटवर्ती सभी इलाकों में है। इसके अलावा ‘नाइट्रो फिटनेस’ की भविष्य की योजनाओं में भारत की राजनीतिक राजधानी – दिल्ली में नाइट्रो फिटनेस श्रृंखला स्थापित करना भी शामिल है और फ्रेंचाइजी प्रारूप के माध्यम से फिटनेस यूनिट विस्तार करने की है और साथ ही साथ विदेश के लिए फ्रेंचाइजी के अवसर उपलब्ध हैं।

पिछले 15 वर्षों से फिटनेस उद्योग में क्रियाशील प्रबोध दावखरे द्वारा संचालित ‘नाइट्रो फिटनेस’ कन्हैया नगर, कोपरी (ठाणे पूर्व) में डांडिया नाइट की मेजबानी करेगा। इस कार्यक्रम में मशहूर बॉलीवुड कलाकार शामिल होंगे। सेलिब्रिटी दिव्या खोसला, जो अपनी नवीनतम फिल्म ‘सावी’ को लेकर बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। दिव्या खोसला, हिंदुस्तानी भाऊ जैसी अन्य बॉलीवुड हस्तियों के साथ डांडिया संगीत की धुन पर डांस करेंगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री डांडिया क्वीन सिमरन आहूजा भी इस कार्यक्रम में लाइव नृत्य प्रस्तुत करेंगी। ‘डांडिया नाइट’ की विस्तृत चर्चा करते हुए प्रबोध दावखरे कहते हैं “यह डांडिया कार्यक्रम विशेष रूप से ठाणे के अनाथालय के बच्चों और जरूरतमंद लोगों को समर्पित है। मनोरंजन के साथ हम सामाजिक विकास की दिशा में भी काम कर रहे हैं। चैरिटेबल संस्था वसंत दावखरे फाउंडेशन के माध्यम से कई वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अन्य सुविधाएं प्रदान की रही है।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

सीएम योगी ने राहुल के खटाखट-खटाखट वाले बयान पर तंज कसा

वह मैदान छोड़कर पहले ही सफा-चट हो गए : सीएम योगी

जींद ,03 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को कई दिग्गज अपनी पार्टी की जीत के लिए पूरा दमखम लगाते दिखे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खटाखट-खटाखट वाले बयान पर भी तंज कसा।

सीएम योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ फैलाया था कि फिर से भाजपा सरकार बनी तो संविधान और आरक्षण समाप्त कर देगी। कितना बड़ा झूठ बोला था। विपक्षियों ने यह भी कहा था कि चुनाव के बाद हर गरीब को एक लाख रुपये देंगे। कांग्रेस से पूछिए कि उनका खटाखट-खटाखट कहां है? खटाखट-खटाखट कहने वाले राहुल गांधी मैदान छोड़कर सफा-चट हो चुके हैं। समाज को जाति, क्षेत्र, भाषा और मजहब के नाम पर बांटना कांग्रेस के डीएनए का पार्ट है, जिससे देश को कमजोर किया जा सके। देश कमजोर होगा तो सनातन समाज कमजोर होगा।

सीएम योगी ने सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने शाहबाद से भाजपा उम्मीदवार सुभाष कलसाना, कलायत से विधायक और प्रत्याशी कमलेश ढांडा और सफीदों से रामकुमार गौतम के लिए वोट मांगा। उन्होंने कुरुक्षेत्र की पावन धरती की महत्ता बताते हुए इसे युद्ध क्षेत्र के साथ धर्म क्षेत्र भी कहा।

उन्होंने कहा कि समाज को जाति, क्षेत्र, भाषा, मत-मजहब के नाम पर बांटना कांग्रेस के डीएनए का पार्ट है, जिससे देश को कमजोर किया जा सके। देश कमजोर होगा तो सनातन कमजोर होगा। सनातन कमजोर होगा तो वर्तमान असुरक्षित और भावी पीढ़ी का भविष्य खराब होगा। कांग्रेस साजिश करने के लिए एड़ी-चोटी लगाती है, इसलिए कोई भी ईमानदार, सभ्य, विकास और सुरक्षा का आग्रही व्यक्ति उनके साथ खड़ा नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ ड्रग, भूमाफिया, कैटल, माइनिंग माफिया और दंगाइयों के साथ है। जगतजननी मां भगवती के उपासक समाज का माफिया और देशद्रोही तत्व कुछ भी नहीं कर सकते हैं। यह चुनाव ऐसे चंड-मुंड और महिषासुर से निपटने के लिए आया है।
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में साढ़े सात साल में दंगा नहीं हुआ, लेकिन इसके पहले हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। महीनों कर्फ्यू लगा रहता था।

हमने दंगा करने और करवाने वालों को चेतावनी दी कि ऐसा किया तो उल्टा टांगकर मिर्च का झोंका लगा देंगे। कांग्रेस शासन में 14 वर्ष पहले मिर्चपुर में दलित बेटी और पिता को एक साथ जला दिया गया था। जब तक समाज बेटी-बहनों के सम्मान की रक्षा नहीं करेगा, तब तक समाज का भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता। यूपी में अब कोई भारत या समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्व सिर उठाकर नहीं चल सकता।

सीएम योगी ने कहा कि कैथल, कलायत से लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के लिए यूपी आते हैं। 2017 के पहले जब तक भाजपा सरकार नहीं थी, वहां कांवड़ यात्रा नहीं निकल पाती थी। जब मेरी सरकार आई तो बताया गया कि इससे कुछ लोगों को परेशानी होती है। मैंने कहा कि ऐसे लोग घरों में रहें। बाहर निकलने की क्या जरूरत है, लेकिन कांवड़ यात्रियों के मार्ग में बाधा आई तो कठोरता से कार्रवाई होगी।

वहां अच्छी सड़क, बिजली, पंडाल, भंडारे, गर्म पानी और सम्मान की रक्षा होनी चाहिए। कुछ लोगों को डीजे, घंटा-घडिय़ाल और शंख से परेशानी होती है। मैंने कहा कि जिन्हें परेशानी है, वे कान बंद कर लें, लेकिन यूपी में धूम धड़ाके से कांवड़ यात्रा निकलेगी। माइक उन स्थलों के बंद होंगे, जहां से चिल्लाहट होती है। प्रतिवर्ष चार करोड़ से अधिक यात्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर गाजियाबाद से हरिद्वार जाते हैं। मैं खुद पुष्पवर्षा करता हूं, लेकिन यह कार्य कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी नहीं कर सकती।

सीएम योगी ने कहा कि युद्ध का मैदान हो या खेल का, हरियाणा के जवानों के सामने दुश्मन ठहर नहीं सकता। यहां का खिलाड़ी ओलंपिक, एशियाड व कॉमनवेल्थ में सर्वाधिक मेडल लेकर आता है। जब तक डबल इंजन सरकार रहेगी, हरियाणा के विकास में कोई ग्रहण नहीं लगा सकता।

*******************************

Read this also :-

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट

जूनियर एनटीआर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

मतदान से पहले हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका

अशोक तंवर फिर कांग्रेस पार्टी में आए

चंडीगढ़ ,03 अक्टूबर  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मतदान से पहले बड़ा झटका लगा है । हरियाणा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए है । आपको बता दे कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अनबन के चलते अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था ।

इसके बाद अशोक तंवर ने तृणमूल पार्टी ज्वाइन की थी। यहां भी तंवर ज्यादा दिन नहीं चले,इसके बाद तंवर ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की । इसके बाद अशोक तंवर ने बीजेपी ज्वाइन की थी । बीजेपी ने हरियाणा चुनाव में कैंपने कमेटी का सदस्य और स्टार प्रचारक भी बनाया था । लेकिन मतदान से पहले अशोक तंवर ने बीजेपी को झटका दे दिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए ।

अशोक तंवर की वापसी पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है।

हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज क्चछ्वक्क के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुन: स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

**************************

Read this also :-

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट

जूनियर एनटीआर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 2.85 करोड़ की लूट के छह आरोपी गिरफ्तार

DGP ने ईनाम देने की घोषणा, आरोपियों को बिहार और झारखंड पुलिस को भी थी तलाश

बलरामपुर 03 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । रामानुजगंज स्थित ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी पाई है. मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है. मामले में मुख्य आरोपियों की बिहार और झारखंड की पुलिस को भी तलाश थी. बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस की सफलता पर पुलिस महानिदेशक ने बधाई देते हुए ईनाम की घोषणा की है।

ज्ञात हो कि 11 सितंबर को दोपहर हथियारबंद अज्ञात आरोपियों के रामानुजगंज के राजेश ज्वेलर्स में घुसकर संचालक राजेश सोनी पर हमला कर लगभग 2 करोड़ 85 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात नगदी 7 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे. राजेश सोनी की रिपोर्ट पर रामानुजगंज थाना में धारा 309 (6) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

तत्कालीन बलरामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने घटना के तत्काल बाद आरोपियों की धर-पकड़ के लिए एएसपी बलरामपुर शैलेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन कर झारखंड, बिहार भेज कर पतासाजी की जा रही थी. राजेश अग्रवाल के स्थानांतरण के बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने लूट की घटना के सभी बिन्दुओं का विस्तृत अध्ययन-अवलोकन कर नए सिरे से टीमों का गठन कर झारखंड, बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब के लिए रवाना किया।

पुलिस टीम की मेहनत और साइबर सेल सहयोग के जरिए दिल्ली से मुख्य अरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकी (24 वर्ष) और उसका भाई घटना का मास्टर मांइंड सोनू सोनी और उसके मामा अरविन्द सोनी को और चोरी के जेवरात रखने वाली सोनू की गर्लफैण्ड अंजनी एक्का को मोहाली से पुलिस ने हिरासत में लिया. इनके साथ आरोपियों की निशानदेही पर दो मुख्य अरोपी राहुल मेहता (22 वर्ष) और विक्की सिंह (24 वर्ष) को औरंगाबाद से पुलिस ने हिरासत में लिया. मामले में फरार दो अन्य अरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोनू सोनी उर्फ बुकी एवं उसके साथियों ने प्लान के मुताबिक घटना को अंजाम दिया. लूट को अंजाम देने के बाद सभी पाचों आरोपी अलग-अलग रास्ते से झारखंड के बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां प्लान के मुताबिक घटना का मास्टर प्लानर सोनू सोनी एवं डबलू गुप्ता बोलेरो वाहन लेकर खड़े थे, जहां लूट की गई सम्पत्तियों का आपस में बंटवारा कर आरोपी राहुल मेहता व राधेश्याम पासवान पटना चले गए, वहीं सोनू और मोनू सोनी अपने मामा अरविन्द सोनी से मिले।

सोनू और मोनू ने कुछ जेवर को अरबिन्द सोनी के घर पर गला दिया तथा सोने को छुपाने के लिए मोनू के घर चैनपुर में जमीन में गाड़ दिया गया. इसी प्रकार आरोपी राहुल अपने हिस्से के जेवरात को अपने गांव महाबीरगंज में नदी के पास छिपा दिया था, वहीं विक्की सिंह ने अपने हिस्से के जेवर को घर में टीनसेड के नीचे छुपा दिया था. वहीं सोनू ने कुछ जेवर को अपने मामा अरविन्द सोनी के माध्यम से बेच कर मिली 5 लाख 80 हजार रुपए को अपनी गर्लफैण्ड अंजनी एक्का के एकाउंट में जमा कराया गया था।

प्रकरण में लूट की गई सम्पत्तियां आरोपियों से बरामद की गई, जिसमें 3.354 किलोग्राम सोना, 07 किलो 280 ग्राम चाँदी, दो बैंक एकाउंट से 5 लाख 40 हजार रुपए, एक बोलेरो, दो अपाचे बाइक, दो पिस्टल समेत कुल 2 करोड़, 40 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई।
मुख्य आरोपी सोनू सोनी एवं मोनू सोनी के विरुद्ध बिहार, झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती, हत्या एवं हत्या का प्रयास जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं, जो काफी दिनों से फरार चल रहे थे. दोनों आरोपियों के खिलाफ झारखंड पुलिस ने 50-50 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूट किए गए माल-मशरूका की बरामदगी में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भापुसे), पुलिस अधीक्षक बलरामपुर- रामानुजगंज वैभव बैंकर (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही है।

टीम में रामानुजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी, रघुनाथनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतलाल आयाम, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, चौकी प्रभारी तातापानी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत, बरियों चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शुभाष कुजूर, विजयनगर चौकी प्रभारी सउनि अश्विनी सिंह, थाना चाँदो सउनि राधेश्याम विश्वकर्मा, थाना रामानुजगंज प्रधान आरक्षक मायापति सिंह, चौकी गणेशमोड़ प्रधान आरक्षक शीपक रंजन शर्मा, थाना बलरामपुर प्रधान आरक्षक नारायण दास तिवारी के साथ साइबर सेल बलरामपुर की पूरी टीम शामिल थी।

*****************************

Read this also :-

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट

जूनियर एनटीआर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

दिल्ली के जैतपुर कालिंदी कुंज में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

आप ने बढ़ते अपराध के लिए केंद्र और एलजी को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली 03 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली के जैतपुर में कालिंदी कुंज इलाके में एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार को एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान डॉ. जावेद अख्तर (55) के रूप में हुई है। वह नीमा अस्पताल में यूनानी डॉक्टर थे। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अपराध टीम और एफएसएल रोहिणी टीम घटनास्थल पर पहुंची।

अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि दो नाबालिग चिकित्सा केंद्र (मेडिकल फैसिलिटी) में आये और रात एक बजे ड्रेसिंग बदलने की मांग की। इन दोनों में से एक का एक दिन पहले पैर की चोट का इलाज हुआ था।

कर्मचारियों ने बताया कि बाद में नाबालिगों ने कहा कि उन्हें दवा की पर्ची चाहिए और वे डॉ. जावेद अख्तर के केबिन में गए, जिसके बाद गोली चलने की आवाज आई। जब वे डॉक्टर के केबिन में पहुंचे तो उन्हें मृत पाया। नीमा अस्पताल के कंपाउंडर आबिद ने बताया कि डॉ. अख्तर के सिर में गोली लगी थी।

पुलिस ने कहा कि यह लक्षित हत्या का मामला हो सकता है। संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है। गैंगस्टर आसानी से काम कर रहे हैं। जबरन वसूली, गोलीबारी और रोजाना हत्याएं हो रही हैं। केंद्र सरकार और उपराज्यपाल दिल्ली के लिए अपने बुनियादी काम में विफल रहे हैं।”

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, “दिल्ली में हर दिन गोलियां चल रही हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल पूरी तरह से चुप हैं, न तो उन्होंने विधायकों से मिलने का समय दिया और न ही किसी पुलिस स्टेशन का दौरा किया। दिल्ली पुलिस केंद्र को रिपोर्ट करती है, दिल्ली सरकार को नहीं।”

***************************

Read this also :-

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट

जूनियर एनटीआर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

बिहार के मुंगेर में राजद नेता पंकज यादव पर हमला

बदमाशों ने मारी तीन गोलियां

मुंगेर  03 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । बिहार के मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। यह घटना मुंगेर हवाई अड्डे के पास हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पंकज यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जब अपराधियों ने उन पर हमला किया। उनके छाती में तीन गोलियां लगीं। गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सूत्रों की माने तो एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने पंकज यादव को गोली मारी है। राजद नेता पर हमले की इस वारदात से पुलिस महकमे में भी खलबली मची है। पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

घटना की सूचना मिलते ही राजद नेताओं में आक्रोश फैल गया। तमाम नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक फोन कॉल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया कि राजद के महासचिव पंकज यादव को मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारी गई है। गोली मारने वाला व्यक्ति बाइक पर था। इस सूचना के बाद, मैंने थानाध्यक्ष, काशी मजार और अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।

उन्होंने यह भी बताया कि पंकज यादव को नेशनल अस्पताल ले जाया जा रहा है और गोली उनके सीने में लगी है। मैंने डॉक्टरों और अन्य लोगों से बातचीत की, वह खतरे से बाहर हैं। मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। कुछ लोगों का नाम सामने आया है। उन्होंने आगे कहा कि सूत्र बता रहे हैं कि पैसों की लेन देन को लेकर हमला किया गया है।

****************************

Read this also :-

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट

जूनियर एनटीआर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

बहराइच: सुजौली इलाके के अयोध्या पुरवा में पकड़ा गया तेंदुआ

बहराइच  03 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िए के आतंक से लोगों ने अभी चैन की सांस ली ही थी कि तेंदुए ने लोगों की नींद उड़ा दी। तेंदुए की दहशत के कारण ग्रामीणों की नींद गायब हो गई। इसी बीच, बुधवार को देर रात वन विभाग की टीम ने एक खूंखार तेंदुए को सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद कर लिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग अब इस तेंदुए को ट्रान्स गेरूवा के जंगलों में छोड़ने की योजना बना रहा है। यह तेंदुआ एक वृद्ध महिला और एक किशोरी पर जानलेवा हमला कर चुका था, जिसके कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।

तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस लेते हुए वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। पिंजरे में तेंदुए को कैद करने के बाद वन विभाग की टीम और स्थानीय थाना अध्यक्ष ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि कैद किए गए पिंजरे में को रेंज कार्यालय ले जाया गया है। गुरुवार को डॉक्टर का पैनल तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण करेगा इसके बाद विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले बहराइच में भेड़िए के आतंक से लोग परेशान थे। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर एक के बाद एक कर आतंक मचाने वाले कई भेड़ियों को काबू किया था। नरभक्षी भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग की एक्सपर्ट टीमें लगाई गई थीं। वन विभाग के अथक प्रयास के बाद कई भेड़ियों को कैद किया गया।

उल्लेखनीय है कि बहराइच के तकरीबन 30 गांवों में भेड़ियों का आतंक था। ग्रामीणों में डर का माहौल था। भेड़ियों के झुंड ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया था तो कई लोगों को घायल कर दिया था। भेड़ियों के आतंक का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कुछ लोगों ने तो बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था।

****************************

Read this also :-

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट

जूनियर एनटीआर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

राज्यपाल ने राष्ट्रपति की भावभरी अगवानी की

जयपुर 03 Oct, (एजेंसी) । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के गुरुवार को उदयपुर पहुंचने पर डबोक हवाईअड्डे पर पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन करते हुए भावभरी अगवानी की।

**************************

 

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय सम्मानित

03.10.2024 – अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र की चर्चित समाज सेवी संस्था कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक व संचालक डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा आयोजित ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2024’ समारोह में हजारीबाग (झारखंड) की धरती से जुड़े वरिष्ठ फिल्म पत्रकार/ अधिवक्ता काली दास पाण्डेय को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, निर्माता व निर्देशक धीरज कुमार, टीवी सीरियल ‘महाभारत’ के द्रोणाचार्य अभिनेता सुरेंद्र पाल, संगीतकार दिलीप सेन, मुम्बई पुलिस कमिश्नर संजय पाटिल और यूनियन लीडर साउंड रिकॉर्डिस्ट बी एन तिवारी की उपस्थिति में महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया।

संवाद प्रेषक : अभिषेक कुमार पाण्डेय

**************************

 

जूनियर एनटीआर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

200 करोड़ की ओर कलेक्शन

03.010.2024 (एजेंसी) – जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवारा पार्ट 1′ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. एक्शन ड्रामा का क्रेज रिलीज से पहले ही पीक पर पहुंच गया था. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद देवारा पार्ट 1′ को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और इसने पहले दिन बंपर ओपनिंग की. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. हालांकि अब वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी देखी जा रही है. चलिए यहां जानते हैं देवारा पार्ट 1’ने रिलीज के 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

जूनियर एनटीआर की देवारा पार्ट 1′ काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने धांसू ओपनिंग भी की लेकिन फिर दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में लुढ़क गई. इसके बाद संडे को भी देवारा पार्ट 1′ कुछ कमाल नहीं कर पाई. अब वीकडेज में तो ये एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर ठंडा परफॉर्म कर रही है. फिल्म रिलीज के पांच दिन बाद भी 200 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई है.फिल्म की की कमाई की बात करें तो देवारा पार्ट 1′ ने पहले दिन 82.5 करोड़ से ओपनिंग की थी.

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 53.70 फीसदी की गिरावट आई और इसने 38.2 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 4.45 फीसदी की तेजी के साथ 39.9 करोड़ कमाए. चौथे दिन देवारा पार्ट 1′ की कमाई में 68.05 फीसदी की गिरावट आई और इसने 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं,सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक देवारा पार्ट 1′ ने रिलीज के पांचवें दिन 13.50 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ देवारा पार्ट 1′ का 5 दिनों का कुल कलेक्शन 186.85 करोड़ रुपये हो गया है.देवारा पार्ट 1′ की कमाई को देखा जाए तो इसने अभी तक तेलुग में ही अच्छा बिजनेस किया है. हिंदी में फिल्म खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. ये हाल तब है जब जूनियर एनटीआर पैन इंडिया स्टार के तौर पर फेमस हैं और फिल्म में बॉलीवुड के दो बड़े नाम सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी जुड़े हुए हैं.

ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही थी कि देवारा पार्ट 1′ हिंदी वर्जन में भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. अब फिल्म को अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी के लिए हिंदी में भी अपनी पकड़ मजूबत करनी होगी. उम्मीद है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी पर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा. अब देखने वाली बात होगी कि देवारा पार्ट 1′ कितनी कमाई कर पाती है.देवरा में जूनियर एनटीआर डबल रोल में हैं उनके साथ जाह्ववी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज और शाइन टॉम चाको जैसे कई कलाकार खास रोल में हैं.

**********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें

शुभ रंग- मेहरून

शुभ अंक- 8

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नजऱ आएँगी। आज अपनी पुरानी गलतियों को भूलकर आगे बढ़ेगे, जल्दी ही आप अपनी सफलता का मार्ग खोज लेंगे। बच्चों की किसी विशेष समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। आपका मिलनसार व्यवहार लोगों का प्रिय बना देगा।

शुभ रंग- औरेंज

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि:

वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है 7 आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज कम्युनिकेशन के वक्त अपनी बात सही तरह से रखना आपके लिए सम्मान दायक रहेगा । निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 8

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आज किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। मन मुताबिक सफलता मिलने से आपको सुकून मिलेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज कामकाज को पूरी गंभीरता से करेंगे। घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी बना रहेगा। कार्यस्थल पर वास्तु के नियम का पालन करने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा । आज घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से ख़ुशी भरा माहौल बन जायेगा। आज किसी मित्र की मुलाकात से आपको ख़ुशी होगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज किसी के साथ बेवजह की बहसबाजी में ना पड़ें। इससे रिश्ते खराब होंगे और आपके कामों में भी व्यवधान आएंगे। आज छात्रों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाही का असर आप के रिजल्ट पर पड़ सकता है। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। आज किसी भी योजना को सोच-विचार करके कार्य रूप देने से कोई लक्ष्य हासिल होगा और मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी । आज आपको अपनी प्रतिभा जाहिर करने का मौका मिलेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि न लें । आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आज आप कोई भी फैसला लेने में सहज महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी चीजों की शॉपिंग में दिन अच्छे से बीतेगा। इस राशि के स्टूडेंट अपने करियर को लेकर फोकस करेंगे 7 पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवार के लिए निकालना रिश्ते में मधुरता लाएगा । आज व्यवसाय संबंधी कोई भी डील मिले तो उसे हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें। क्योंकि आज सही समय पर ही किए कामों के नतीजे अनुकूल रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा । लवमेट के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और नज़दीकियां बढ़ेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याएं निपटने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आज दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह न दें। आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। आज अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय बच्चों के साथ बिताएं। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में चल रही अनबन दूर होगी । आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी होगी, अपनी कार्य क्षमता में कमी न आने दें। आज रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज स्टाफ और सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य पर विचार विमर्श होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

मीन राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा हो जायेगा। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज वह कम मेहनत से ही सफल हो सकते है । विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति ध्यान केंद्रित रखेंगे । किसी सम्मानित व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय बिताना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

*****************************

 

दिल्ली पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग गैंग की तोड़ी कमर

दो हजार करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

नई दिल्ली ,02 अक्टूबर  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली के महिपालपुर में पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम थाई मरुआना जब्त किया है।

इस ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस के विशेष सेल ने लगभग दो हजार करोड़ रुपये के हेरोइन और अन्य ड्रग्स जब्त किये हैं। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी तुषार गोयल वसंत विहार का निवासी है और दिल्ली में कोकीन का प्रमुख डिस्ट्रीब्यूटर है। उसके दो सहयोगी, हिमांशु और औरंगजेब भी इस रैकेट में शामिल हैं, जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तुषार गोयल के पिता का पब्लिकेशन का व्यवसाय है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि तुषार गोयल मुंबई से 15 किलोग्राम कोकीन की आपूर्ति करने के लिए भारत में मुख्य रिसीवर भरत जैन से मिलने वाला था। कार्रवाई के दौरान उसे गिरफ्तार करते समय कोकीन का यह बड़ा जखीरा महिपालपुर एक्सटेंशन के एक गोदाम से बरामद किया गया। इस ड्रग्स की जांच में नार्को टेरर का कोई एंगल नहीं पाया गया, लेकिन यह स्पष्ट है कि तुषार गोयल क्रिप्टो करेंसी में भुगतान करता था।

पुलिस ने कई सूचनाओं के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, और कहा कि यह हाल के दिनों में कोकीन की सबसे बड़ी खेप है। इस मामले में आगे की जांच जारी है, जिसमें ड्रग्स के अन्य लिंक और अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा ने आईएएनएस को बताया, यह एक विशेष सेल की टीम है, जिसे डीसीपी अमित कौशिक द्वारा नेतृत्व किया जा रहा है, जिसने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट को पश्चिम एशिया से एक हैंडलर द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था। इसके अलावा, कुर्ला, मुंबई से आए रिसीवर भरत जैन को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम थाई मरुआना बरामद किया गया है।

कुशवाहा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कोकीन की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि मरुआना की कीमत 40 से 50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। यह रैकेट कुछ समय से पुलिस की निगरानी में था। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के आधार पर, पिछले चार महीने से गिरोह पर नजर रखी जा रही थी।

उन्होंने आगे बताया, दिल्ली पुलिस को गृह मंत्रालय का स्पष्ट निर्देश है कि वह नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करे, क्योंकि ड्रग्स समाज के लिए एक बड़ा खतरा हैं। इस रैकेट का मुख्य नियंत्रक दुबई से ऑपरेट कर रहा है।

******************************

Read this also :-

पहले सोमवार घटी जूनियर एनटीआर की देवरा की कमाई

बेबी जॉन से वरूण धवन का धांसू पोस्टर आउट

नोएडा में एटीएम कार्ड बदलकर फ्रॉड करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

नोएडा ,02 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के तीन बदमाशों को पकड़ा है, जो लोगों के एटीएम कार्ड को बदलकर उससे पैसे निकालते थे और फ्रॉड करते थे। इनके पास से कई एटीएम कार्ड और कैश भी बरामद हुए हैं। गिरोह दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत कई जिलों में सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुका है।

नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस टीम ने तीन वांछित अभियुक्त राम प्रवेश कुमार, राजेश कुमार और शत्रुघ्न महतो को सेक्टर-22 से गिरफ्तार किया। इनके पास से भिन्न-भिन्न बैंकों के कुल 8 एटीएम कार्ड और 94,500 रुपए बरामद हुए हैं।

पुलिस पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है, जो एटीएम से रुपए निकालने वाले व्यक्तियों को इधर-उधर की बातों में उलझाकर चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल देता है। इसके बाद कार्ड की मदद से रुपए निकाल लेता है। इनके गिरोह में शामिल दो व्यक्ति एटीएम के अंदर रहते हैं और एक व्यक्ति एटीएम के बाहर किसी भी तरह की मदद के लिए मौजूद रहता है।

पुलिस ने बताया कि यह गैंग नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर रुपए गायब करता था। तीनों अपराधी बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल गाजियाबाद के खोड़ा में रहकर अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

शातिर जब भी किसी व्यक्ति, खासतौर से बुजुर्ग को, एटीएम के अंदर देखते थे तो अंदर मौजूद दो व्यक्ति उन्हें बातों में उलझाकर मदद के नाम पर पीडि़त का एटीएम कार्ड बदल दिया करते थे।

************************

Read this also :-

पहले सोमवार घटी जूनियर एनटीआर की देवरा की कमाई

बेबी जॉन से वरूण धवन का धांसू पोस्टर आउट

प्रशांत किशोर ने किया जन सुराज पार्टी का ऐलान

बोले- जो लालू-नीतीश और PM मोदी नहीं कर पाए वो हम करेंगे

पटना 02 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में एक नए राजनीतिक दल की स्थापना की घोषणा की गई। राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने बुधवार को अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया। उनके दल का नाम ‘जन सुराज’ पार्टी होगा। इस बात की घोषणा खुद प्रशांत किशोर ने पटना के वेटरनरी ग्राउंड में आयोजित एक सभा के दौरान की।

प्रशांत किशोर ने वेटरनरी ग्राउंड में एक सभा के दौरान कहा कि हमारा अभियान पिछले दो-ढाई साल से चल रहा है। चुनाव आयोग की ओर से जन सुराज पार्टी को अनुमति मिल गई है। अगर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे के अंदर शराब बंदी की नीति को उखाड़कर फेंक देंगे। प्रशांत किशोर ने ‘जय-जय बिहार’ का नारा देते हुए कहा, “हम अपने जीवनकाल में एक ऐसा बिहार बनाएंगे कि देश और दुनिया में कोई उसे गाली नहीं दे पाएगा। जन सुराज का उद्देश्य है कि बिहार को उसका गौरव वापस मिल सके। लेकिन, कई लोग हमसे यह पूछेंगे कि हमारे विचार क्या हैं, हम वामपंथी हैं या फिर दक्षिणपंथी। हमारी सभा में समाजवादी, अंबेडकरवादी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मुस्लिम समाज के लोग भी आए हैं। जन सुराज की विचारधारा मानवता है और इससे बढ़कर हमारे लिए कुछ और नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा उद्देश्य है कि धर्म और जाति के नाम पर किसी के साथ भेदभाव ना हो। हमें ना तो मुख्यमंत्री बनना है और ना ही विधायक बनना है। मगर हमारा लक्ष्य यही है कि अपने जीवनकाल के दौरान हम एक ऐसा बिहार देख सकें, जहां हरियाणा, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र से लोग रोजगार के लिए आ सकें, तभी हम मानेंगे कि बिहार में काम हुआ है।”

प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “आपको जिसको वोट देना हो दे दो, लेकिन हम आपके बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के इंतजाम जरूर करेंगे। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि बिहार विकास को हासिल कैसे करेगा? जब लालू-नीतीश और पीएम मोदी से नहीं हो पाया है तो प्रशांत किशोर कैसे करेगा? लेकिन हम आपको करके दिखाएंगे।”

*****************************

Read this also :-

पहले सोमवार घटी जूनियर एनटीआर की देवरा की कमाई

बेबी जॉन से वरूण धवन का धांसू पोस्टर आउट

झारखंड में रोटी, बेटी और माटी बचाने के लिए भाजपा की सरकार बनाइए : पीएम मोदी

हजारीबाग ,02 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हजारीबाग में परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड में रोटी, बेटी और माटी को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से राज्य में जो परिवर्तन यात्रा निकाली गई है, वह झारखंड में सिर्फ सत्ता पाने की लड़ाई नहीं है, बल्कि झारखंड की बेटियों, यहां की माटी और यहां की रोटी को बचाने की लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की गारंटी है कि यहां सरकार बनने पर इन तीनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। आज की परिवर्तन सभा के साथ झारखंड में बदलाव की नई सुबह की शुरुआत होगी। आज एक ओर केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है, तो दूसरी ओर झारखंड की मौजूदा सरकार इसे विकास की पटरी से उतारने में लगी है। यहां का बच्चा-बच्चा जान चुका है कि राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस-झामुमो-राजद का गठजोड़ है।

पीएम मोदी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के नाम पर वोट लेने वालों ने ऐसी खुली लूट मचा रखी है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। झारखंड तभी आगे बढ़ेगा, जब ये सरकार हटेगी। भाजपा की परिवर्तन यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि जन-जन के सपनों को पूरा करने की संकल्प यात्रा है। इस यात्रा को यहां की जनता का अपार आशीर्वाद, स्नेह और जनसमर्थन मिला है।

कांग्रेस पर आदिवासियों की घोर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी। आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने महत्व नहीं दिया। सारी योजनाएं एक ही परिवार के बेटे-बेटी के नाम पर लाई गई। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया है। आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार ने आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिया है। हम सब प्रेम से भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा कहते हैं। आज उनके नाम पर हमारी सरकार ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया है।

उन्होंने राज्य की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में जमीन के दलालों की तूती बोलती है। इसके लोगों ने गरीबों, आदिवासियों और सेना की जमीन तक को लूटा। कोयले की खुली लूट मची है। बालू के ठेके-पट्टे के नाम पर लूट हो रही है। ये लोग गरीब आदिवासियों के नाम पर योजनाओं का पैसा भी खा जाते हैं।

उन्होंने झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना और मंईयां सम्मान योजना को भ्रष्टाचार का नया ठिकाना करार देते हुए कहा कि जब चुनाव नजदीक आए हैं, तो ये लोग बड़े-बड़े वादे कर धूल झोंकना चाहते हैं। झारखंड के लोगों को झूठ की दुकान वालों से सावधान रहना है। झूठ की नई जलेबियां परोसने से पहले ये लोग पुराने वादों का हिसाब तो दे दें।

उन्होंने पूछा कि इन्होंने बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने, नौकरियां देने, हर महिला को चूल्हा खर्च के नाम पर हर माह दो हजार रुपए देने का वादा किया था, उन वादों का क्या हुआ। प्रदेश सरकार के संरक्षण में पेपर लीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। लाखों रुपए में एक-एक पेपर बेचकर युवाओं का हक मारा जा रहा है। करोड़ों रुपए की कमाई की जा रही है और पैसा मालिकों के पास ऊपर तक पहुंच रहा है। पेपर लीक ने नौजवानों की जिंदगी को तबाह कर दिया है। यह सरकार युवा भाई-बहनों को भला नहीं कर सकती।

******************************

Read this also :-

पहले सोमवार घटी जूनियर एनटीआर की देवरा की कमाई

बेबी जॉन से वरूण धवन का धांसू पोस्टर आउट

अयोध्या में नौ दिनों तक मांस की बिक्री पर रोक

योगी सरकार का आदेश

अयोध्या 02 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या में नवरात्रि को लेकर नौ दिनों तक मांस और मदिरा बिक्री पर पाबंदी लगा दी है।

योगी सरकार का यह आदेश तीन से 11 अक्टूबर तक प्रभावी रूप से लागू रहेगा। आदेश के अनुसार अयोध्या जनपद में मांस की बिक्री पर रोक है और अगर ऐसा किया जाता है, तो उसके ऊपर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकार‍ियों व पुलिस कप्तानों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने त्योहारी माहौल में जिला स्तर पर बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि सभी जिले विगत वर्षों में त्योहारों के समय प्रदेश में घटी हर छोटी-बड़ी घटना का आंकलन करें और ऐसी व्यवस्था बनाएं कि इस वर्ष शारदीय नवराि‍त्र से छठ तक के पूरे त्योहारी माहौल में कहीं भी अप्रिय घटना ना घटे।

सीएम योगी ने त्योहारों के सीजन में प्रदेश में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा निर्देश में खुले में मांस की बिक्री अथवा अवैध स्लाटर हाउस का संचालन पर रोक लगाई है। कहा गया है कि धार्मिक स्थलों के आस-पास मांस-मदिरा की दुकानें ना हों। मदिरा की दुकानें तय अवधि में ही खुलें। अवैध/जहरीली शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखें।

योगी सरकार द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि शारदीय नवरात्रि‍ के समय यद्यपि सभी देवी स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसका ध्यान रखते हुए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी मंदिर, वाराणसी में विशालाक्षी मंदिर और बलरामपुर में मां पाटेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत बेहतर प्रबंध होने चाहिए। प्रत्येक मंदिर परिसर में साफ-सफाई होनी चाहिए।

***************************

Read this also :-

पहले सोमवार घटी जूनियर एनटीआर की देवरा की कमाई

बेबी जॉन से वरूण धवन का धांसू पोस्टर आउट

बदमाशों की हुई पुलिस से मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

नोएडा 02 Oct,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई है। जिसमें बाइक सवार बदमाशों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। यह बदमाश स्क्रैप और अलग-अलग जगह से ही ई-रिक्शा चोरी करने का काम करते हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 1 अक्टूबर को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा पुस्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। जिस पर बाइक सवार बैरियर से बचकर भागने का प्रयास करने लगे जिससे उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराकर फिसल गई।

बदमाशो ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान गौरव उर्फ तुषार के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल जो गाजियाबाद से चोरी हुई थी, 1 अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। घायल बदमाश का साथी अंधेरे में झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया जिसकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है।

पुलिस ने बताया है कि पकड़ा गया बदमाश थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत ई रिक्शा व जेपी विशटाउन से स्क्रैप चोरी करने में शामिल था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश पर थाना 126 पर कई मामले दर्ज है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है।

****************************

Read this also :-

पहले सोमवार घटी जूनियर एनटीआर की देवरा की कमाई

बेबी जॉन से वरूण धवन का धांसू पोस्टर आउट

स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पूरे होने पर

पीएम मोदी ने लोगों का किया धन्यवाद

नई दिल्ली 02 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अभियान की सफलता के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वच्छता की सेवा में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व उपराष्ट्रपति ने भी योगदान दिया है, जिसने देश को एक बड़ी प्रेरणा दी है। इस काम के लिए मैं राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति महोदय का भी हृदय से अभिनंदन और धन्यवाद करता हूं।

देश भर में स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं और लोग अपने गांव, शहर, मोहल्लों और सोसायटियों में सफाई कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं और इसका नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले पखवाड़े में देशभर में करोड़ों लोगों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रमों में भाग लिया था। उन्होंने जानकारी दी कि इस सेवा पखवाड़े के 15 दिनों में देश भर में 27 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 28 करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास करके ही हम अपने भारत को स्वच्छ बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्वच्छता से जुड़े करीब 10 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की गई है। मिशन अमृत के तहत देश के अनेक शहरों में वाटर और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे।

उन्होंने नमामि गंगे परियोजना और कचरे से बायोगैस पैदा करने वाले गोवर्धन प्लांट के काम का भी उल्लेख किया, जो स्वच्छ भारत मिशन की सफलता में एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि स्वच्छ भारत अभियान इस सदी में दुनिया का सबसे बड़ा और सफल जन भागीदारी वाला जन आंदोलन है। उन्होंने इसे “जन नेतृत्व वाला आंदोलन” करार दिया और कहा, “इस मिशन ने मुझे ईश्वर रुपी जनता जनार्दन की साक्षात ऊर्जा के दर्शन कराए हैं।

उन्होंने कहा कि लाखों लोग एक साथ सफाई करने के लिए जुटे। हर जगह स्वच्छता का संदेश छा गया। किसी ने अपनी बकरियां बेचकर, तो किसी ने अपना मंगलसूत्र बेचकर शौचालय बनवाने का काम किया। किसी ने अपनी जमीन दान की और किसी ने अपनी पेंशन स्वच्छता के लिए समर्पित की।

*************************

Read this also :-

पहले सोमवार घटी जूनियर एनटीआर की देवरा की कमाई

बेबी जॉन से वरूण धवन का धांसू पोस्टर आउट

प्रदेश में सड़कों के लिए धन की कोई कमी नहीं : CM योगी

लखनऊ  02 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हर जिले में, गांव हो या नगरीय क्षेत्र, सड़कें अच्छी होनी चाहिए, इसके लिए सांसदों और विधायकों को भी प्रयास करना होगा।

दरअसल, हर ग्राम पंचायत, कस्बे, टाउन एरिया, नगर और महानगर में बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों, विधायकों से अपने क्षेत्र में नई सड़क, बाईपास, अथवा पुल-पुलिया के निर्माण और पुराने की मरम्मत के लिए 15 दिन में प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। ऐसे में सभी जनप्रतिनिधि अपने जिले के प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में कोर कमेटी के साथ बातचीत कर जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रस्ताव तैयार करें।

सीएम योगी ने कहा कि जहां कहीं भी नई सड़क की जरूरत हो, पुरानी की मरम्मत करानी हो, सेतु निर्माण, रिंग रोड/बाईपास, प्रमुख/अन्य जिला मार्ग अथवा सर्विस लेन आदि की आवश्यकता हो, जनप्रतिनिधिगण प्रस्ताव भेजें, शासन स्तर से तत्काल निर्णय होगा। अगर किसी मजरे में कम से कम 250 लोगों की आबादी है, तो भी वहां पक्की सड़क की सुविधा मिलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में बाईपास मार्ग नहीं है, वहां के जनप्रतिनिधि आवश्यकतानुसार प्रस्ताव तैयार करें। धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक अथवा पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए भी पर्याप्त बजट रखा गया है। पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए ऐसे क्षेत्रों की सड़कों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण किया जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक/लॉजिस्टिक पार्क/चीनी मिल परिक्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी आवश्यक है। इसी तरह, यदि कहीं भी तहसील और ब्लॉक मुख्यालय दो लेन सड़क से नहीं जुड़ें हैं, तो तत्काल सूचना देनी चाहिए। इंटरस्टेट अथवा इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए कार्य जारी है। सीमा पर ‘मैत्री द्वार’ भी तैयार कराए जाने हैं। जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में भी अपने प्रस्ताव देने चाहिए।

बैठक में, मुख्यमंत्री ने वर्तमान में जारी सड़कों की मरम्मत, गड्ढामुक्ति के प्रदेशव्यापी अभियान को पहले चरण में 10 अक्टूबर तक सम्पन्न करने के भी निर्देश दिए। भारी वाहनों की ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री ने ‘जीरो पॉइंट’ पर एक्टिव रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर सामान्य आवागमन बाधित कर जांच करने की बजाय, जहां से वाहन चलना प्रारंभ किया है, वहीं कार्रवाई करें। बैठक में सभी ज़ोन, मंडलों, रेंज, जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।

***************************

Read this also :-

पहले सोमवार घटी जूनियर एनटीआर की देवरा की कमाई

बेबी जॉन से वरूण धवन का धांसू पोस्टर आउट

अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट की सीरीज ‘गांधी’ के लिए संगीतकार ए.आर. रहमान अनुबंधित

02.010.2024 – अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित और हंसल मेहता द्वारा निर्देशित सीरीज ‘गांधी’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार विजेता, दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान को अनुबंधित कर लिया गया है। रामचंद्र गुहा के संदेशात्मक लेखन पर आधारित इस सीरीज में ए.आर. रहमान का संगीत हिस्ट्री, इमोशन और साउंड को ऐसे तरीके से एक साथ बुनने का वादा करती है।

उनका संगीत न केवल दृश्यों का सपोर्ट करेंगी बल्कि सत्य, प्रेम और अहिंसा पर गांधी की शिक्षाओं के सार को भी झंकृत करेगी, जो कथा का एक शक्तिशाली हिस्सा बन जाएंगी। निर्देशक हंसल मेहता ‘गांधी’ सीरीज के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए कहते हैं कि ‘गांधी’ मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी एक ऐसी कहानी है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रही है और करती रहेगी। संगीतकार ए.आर. रहमान का इस यात्रा में हमारे साथ शामिल होना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है।

उनके संगीत में कहानी कहने की कला को ऊंचा उठाने की अनूठी क्षमता है । इस पैमाने के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए और गांधी के जीवन की भावनात्मक और आध्यात्मिक बारीकियों को संगीत के जरिए सामने लाने के लिए उनसे बेहतर और कोई नहीं। बकौल संगीतकार ए.आर. रहमान महात्मा गांधी जी के युवा जीवन को देखना एक रेवलेशन है, सत्य, जीवन और कई अन्य चीजों के साथ उनका एक्सपेरिमेंट उनके केरेक्टर के विकास को दर्शाता है। मैं अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के सहयोग से और हंसल मेहता के कुशल निर्देशन में इस कहानी के लिए संगीत देने के लिए खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

बेबी जॉन से वरूण धवन का धांसू पोस्टर आउट

सलमान खान ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

02.10.2024 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड स्टार वरूण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन है जिसे जवान के डायरेक्टर एटली निर्देशित कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और मेकर्स भी फिल्म की अपडेट शेयर करते रहते हैं. अब हाल ही में फिल्म से नया धांसू पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें वरूण किलर लुक में नजर आ रहे हैं.

वहीं मेकर्स ने फिल्म से सलमान के कैमियो के बारे में भी अपडेट शेयर की है.ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- बेबी जॉन की झलक, मास सिनेमा अपने बेस्ट लेवल पर. सलमान खान ने इस वीकेंड में अपना कैमियो शूट किया. वरुण धवन को एक अलग ही मास अवतार में और बेबीजॉन की 5 मिनट से अधिक की झलक देखने के लिए उत्सुक था मैंने जो देखा वह बिल्कुल शानदार है.

आखिरकार जवान के बाद एटली के टैलेंट पर कौन शक कर सकता है. और सभी फैस के लिए सलमान खान इस वीकेंड के आखिरी में अपने हिस्से की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं. बेबी जॉन इस क्रिसमस पर आ रही है 25 सितंबर से सिनेमाघरों में.बेबी जॉन की स्टोरी को कलीश ने लिखा और डायरेक्ट किया है. बेबी जॉन एटली के निर्देशन में बनी फिल्म थेरी का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.

थेरी साल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसमें साउथ सुपरस्टार विजय और सामंथा रुथ प्रभु ने लीड रोल प्ले किया था. इस फिल्म में वरुण धवन, वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव खास रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं इसमें सलमान खान का शानदार कैमियो है. बेबी जॉन को जवान डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं.

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज तकदीर आपके साथ रहेगी। आज आप अपने बात करने के तरीके से लोगों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। साथ ही अपने व्यवहार से ऐसे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे, जो आपकी क्षमताओं से प्रभावित होकर आपके विकास के लिए नए रास्ते खोलेंगे। इस राशि के जो लोग टूर एण्ड ट्रैवेल का बिजनेस करते है उनका दिन आज अच्छा बितेगा। आज आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा होगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढिय़ा है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि:

अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे। जहां आपकी मुलाकात पूराने दोस्त से होगी। जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

कर्क राशि:

आज का दिन आपको अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए शुभ है। आज कार्य की सफलता के लिए काम के तरीकों में बदलाव की जरूरत है, जिससे आपके काम जल्द होंगे और आपको राहत महसूस होगी। इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन है उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है आज किसी शो में गाने का ऑफर मिलेगा। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। साथ ही आज सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपको ईनाम स्वरुप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाए। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के फैब्रीक्रैटर के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा। अच्छी जॉब लगाने की सम्भावना बन रही है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

कन्या राशि:

आज आपके मन मे नए- नए विचार आयेंगे। आपके नए विचारों से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। साथ ही आपकी सराहना करेंगे। यदि आप कुछ नया करने के लिए सोच रहे हैं, तो नया कौशल औरतकनीक सिखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगार साबित होगा। आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट आज साथ में लंच करने जाएंगे। जिससे रिश्तों में आ रही दूरियां समाप्त होगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बहुत सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे। बेहतर परिणामों के लिए खुद पर भरोसा रखें। साथ ही अपना व्यवहार कार्यों के प्रति अनुकूल बनाए रखें। इस राशि के जो लोग प्राइवेट नौकरी करते है आज वो कुछ ऐसा करेंगे जिससे कंपनी को अच्छा धन लाभ होगा। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आगे बढऩे के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स की तरक्की में कई दिनों से आ रही रूकावटें आज दूर हो जाऐंगी। साथ ही पहले से बनाई हुई योजनाएं आज पूरी हो जाऐंगी। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन शुभ है। आज धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बना सकते है। जिससे दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। साथ ही स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपको नए कार्यों की शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर आप नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। साथ ही अवसरों का ध्यान रखे और उनको हाथ से जाने न दें। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लाईफ में आने वाली समस्याएं सहजता से हल होंगी। साथ ही आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है, जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आएगी। आज आपके सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। काम को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। आज आप लवमेट को कुछ उपहार देंगे, जिससे उनको प्रसन्नता होगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप जिन कार्यों को पूरा करने का प्रयास कई दिनों से कर रहे है, उन्हें पूरा करने में सफल होंगे। अगर आपका काम करने का तरीका सही है तो आपको अपनी कामयाबी हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। इस राशि के जो लोग ज्वेलरी का बिजनेस करते है आज इन्हे धनलाभ होने की संभावना बन रही है। साथ ही आपकी मुलाकात कुछ बड़े बिजनेसमैन से होगी। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। बच्चों का समय आज दादा के साथ बितेगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आगे बढऩे के लिए आपके पास बेहतर डिग्री और विकल्प उपलब्ध रहेंगे। आज रोजगार में परिवर्तन होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग अविवाहित है उनके लिए आज शादी का एक बढिय़ा ऑफर आएगा। साथ ही अपने परिवार और मित्रों से बहुत अच्छा तालमेल और भाईचारा रहेगा। उनके साथ कुछ मजाकिया और मजेदार पल बिताएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

***********************

 

गुजरात के बोटाद जिले में लूट की नियत से पलटाने वाले थे ट्रेन

पटरी के बीच रखा था लोहे का टुकड़ा; 2 गिरफ्तार

बोटाद ,01 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) ।  गुजरात के बोटाद जिले में एक हैरान करने वाले मामले में, एक यात्री ट्रेन को पटरी से पलटाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इसके पीछे बड़ा नुकसान पहुंचाने की साजिश की आशंका जताई थी। पुलिस ने इस मामले में लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को कुंडली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का टुकड़ा रखा गया था, जिससे ओखा-भावनगर पैसेंजर ट्रेन टकरा गई थी। इस घटना के पीछे लूटपाट की मंशा थी। आरोपियों ने योजना बनाई थी कि ट्रेन पटरी से पलटने के बाद वे यात्रियों को लूट लेंगे।

बोटाद के पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने घटनास्थल के पास से ही एक लोहे का टुकड़ा उखाड़कर रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को अड़ोव गांव से गिरफ्तार किया है। यह घटना रेलवे सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है। पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है।

**************************

Read this also :-

ट्रांसफॉर्मर्स को पछाड़कर देवरा बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

गेम चेंजर का दूसरा गाना रा मचा-मचा रिलीज

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version