किसानों के खाते में आए 20 हजार करोड़ रुपए

मोदी ने जारी की पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

मुंबई 05 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने करीब 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) की 18वीं किस्त भी जारी की।

इससे पहले पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) वाशिम पहुंचे। यहां उन्होंने जगदंबा माता मंदिर, पोहरादेवी में दर्शन पूजा-अर्चना की। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसानों को केंद्र सरकार की ओर से कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

पिछली 17वीं किस्त 18 जून को पीएम मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से रिलीज की थी। दरअसल इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद कर उन्हें खेतीबाड़ी के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आय में सुधार हो सके। पिछली बार 18 जून 2024 को 9.25 करोड़ किसानों को ये राशि मिली थी, यानी इस बार लगभग 25 लाख नए किसान भी लाभार्थियों में शामिल हुए हैं।

******************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

बस मार्शलों को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा….

BJP नेता की गाड़ी में बैठी CM आतिशी

नई दिल्ली 05 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा विधायक एलजी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी थीं। एलजी ऑफिस जाने के दौरान का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में सीएम आतिशी, भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में जाकर बैठ गईं। इस दौरान विजेंद्र गुप्ता दूसरी गाड़ी के लिए आगे बढ़ गए।

दरअसल, बस मार्शलों के मुद्दे पर आज दिल्ली सचिवालय में सीएम आतिशी ने बैठक बुलाई, जिसमें बीजेपी के विधायक, दिल्ली सरकार के मंत्री और कुछ बस मार्शल भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम आतिशी ने प्रस्ताव रखा कि अभी सभी मिलकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास चलते हैं।

वहीं, सीएम आतिशी ने कहा कि मार्शल चाहते हैं कि हम सभी मिलकर अभी उपराज्यपाल के पास चलेंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट यहीं मौजूद है यहीं पर साइन होंगे, लेकिन बीजेपी विधायकों ने उपराज्यपाल निवास जाने से इनकार कर दिया।

सौरभ भारद्वाज ने पकड़ लिए पैर
आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ ही दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विजेंद्र गुप्ता को घेर रखा था। इस दौरान सभी उनसे गाड़ी में बैठने के लिए विनती कर रहे थे। विनती करने के दौरान विजेंद्र गु्प्ता हंसते हुए आगे बढ़े तो सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुप्ता जी भाग रहे हैं। इतना सुनने के बाद विजेंद्र गुप्ता फिर से कार के पास पहुंचे तो आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनसे गाड़ी में बैठने और साथ चलने के लिए विनती करते हुए उनके सामने हाथ जोड़ लिए। इतने में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हाथ ना जोड़ो पैर पकड़ो। इतना कहते हुए सौरभ भारद्वाज ने खुद भी विजेंद्र गुप्ता के पैर पकड़ लिए।

***************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

 

शिमला में मस्जिद की तीन मंजिलें अवैध घोषित

कोर्ट ने दो महीने में दिया ढहाने का आदेश

शिमला 05 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – शिमला की संजौली मस्जिद को लेकर हुई सुनवाई में कोर्ट ने मस्जिद की तीन मंजिलों को अवैध घोषित कर दिया है। कोर्ट ने दो महीने के अंदर इसे ढहाने के आदेश दिए है।

नगर निगम आयुक्त ने शिमला की संजौली मस्जिद के उस हिस्से को हटाने की अनुमति दे दी है, जिसे खुद ही मस्जिद कमेटी ने आगे आकर हटाने की पेशकश की थी। इसके लिए दो महीने का समय दिया गया है।

नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि मस्जिद के तीन फ्लोर को हटाने का काम वक्फ बोर्ड की देखरेख में होगा। आयुक्त ने कहा कि मस्जिद की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल को हटाए जाने की अनुमति दी जाती है। मस्जिद के शेष हिस्से की सुनवाई 21 दिसंबर, 2024 को होगी।

***************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

बिहार और यूपी की संयुक्त परियोजना रिंग बांध का कार्य अधूरा

जलमग्न हुआ सिताब दियारा

राजीव प्रताप रूडी ने यूपी के मुख्य सचिव से शीघ्र समाधान हेतु लखनऊ में की मुलाकात 

* कोर्ट में विवाद के कारण यूपी में रिंग बांध का कार्य अधूरा

* यूपी में कोर्ट केस, बिहार में जलमग्न हुआ सिताब दियारा

*मुख्य सचिव ने सांसद को किया आश्वस्त, विवाद का शीघ्र ही निपटारा

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जेपी के गांव को बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने 2018 में बड़ी पहल की थी जिसके तहत बिहार और यूपी की संयुक्त परियोजना रिंग बांध की नींव पड़ी थी। इसमें न सिर्फ बिहार का इलाका बल्कि यूपी के गांव भी शामिल हुए। सांसद के प्रयास से जेपी के गांव के यूपी और बिहार के दोनों भाग को बचाने के लिए कुल 125 करोड़ की परियोजना बनी।

इसके तहत बिहार सीमा में कुल चार किमी में घाघरा के किनारे कुल 85 करोड़ का बजट से रिग बांध का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के हिस्से का करीब दो सौ मीटर का काम कोर्ट केस की बजह से लटका हुआ है। अब सांसद रुडी ने इस बांध को पूरा कराने के लिए एक बार फिर अपने प्रयास तेज कर दिये है। इसी संदर्भ में सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।

मालूम हो कि संपूर्ण आंदोलन के नेता जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताबदियारा का अस्तित्व वर्ष 2017 में मिटने की कगार पर था।  सरयू नदी के लगातार के कटाव से एक से एक पक्के मकान नदी में विलीन हो रहे थे। ऐसे समय मे सांसद रुडी के सार्थक प्रयास से रिंग बांध की बिहार और यूपी की संयुक्त परियोजना के निर्माण पर निर्णय हुआ था और वर्ष 2019 में बिहार की तरफ यह बांध बन कर तैयार हो गया जिससे कटाव को रोका जा सका।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद रुडी ने मुख्य सचिव को बताया कि यूपी वाले हिस्से में रिंग बांध का कार्य पूरा न होने के कारण बाढ़ से सिताब दियारा जलमग्न हो गया है। सिताब दियारा के जेपी ट्रस्ट तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश की ओर से रिंग बांध पूरा नहीं होने के कारण पानी सिताब दियारा के रामेश्वर टोला में भी प्रवेश कर गया है। सिताब दियारा के रामेश्वर टोला के खेतों में पानी प्रवेश करने के कारण फसल बर्बाद हो गया है। जेपी ट्रस्ट तक के सड़क तक पानी पहुंच गया है।

कोर्ट केस में एक पक्ष राज्य सरकार भी है इसलिए राज्य सरकार की ओर से सांसद को आश्वस्त करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस इस विवाद का शीघ्र ही निपटारा किया जायेगा। मालूम हो कि यूपी सीमा में रिंग बांध का कार्य दो भा में पूरा होना था जिसमें कुल 40 करोड़ रूपये खर्च होने थे। परन्तु बलिया के अठगांवा गांव के पास करीब दो सौ मीटर में स्थानीय जमीन दाता के कोर्ट में जाने के कारण काम ठप है।

************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

बाढ़ पीड़ितो के बीच जाकर भाजपा नेता राकेश सिंह ने राहत सामग्री बाटी

बारवे पंचायत तुर्की मनसा बाबा गाँव मे जाकर पीड़ित परिवार के बीच चुरा मीठा और बिस्किट का लगभग 150 परिवारों के बीच वितरण किया गया

सोनपुर , 05 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दरियापुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने जायजा लिया और बारवे पंचायत तुर्की मनसा बाबा गाँव मे जाकर पीड़ित परिवार के बीच चुरा मीठा और बिस्किट का लगभग 150 परिवारों के बीच वितरण किया गया.

प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने अधिकारी से भी बात कर लोगो को उचित लाभ पहुंचाने और मदद करने की बात कही और कहा की यह प्रेरणा हमें माननीय सांसद राजीव प्रताप रूडी जी मिली और रूडी जी भी बाढ़ छेत्र मे हर संभव मदद पहुंचे इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है.

अधिकारी से बात कर पल पल की रिपोर्ट लें रहे है की सभी बाढ़ पीड़ितो को सहायता मिले इस अवसर  भाजपा नेता योगेंद्र सिंह सुमंत तिवारी वार्ड शुबेन्द्र सिंह  राजेंद्र सिंह विनय सिंह जीतेन्द्र गिरी पूर्व शिक्षक तारकेश्वर सिंह सोनू सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे और कहा की यह समय राजनीतिक करने का नहीं है यह लोगो के इस आपदा की घड़ी मे सहयोग करने का समय है.

सभी लोगो को सहयोग करना चाहिए कुछ लोग अपने राजीनीतिक चमकाने मे लगे हुए है और कहा की महागठबंधन की लोग मुख्यमंत्री जी के योजना का ही लोगो को लाभ दिला कर खुद अपना क्रेडिट लें रहे है ऐसे कार्य से बचना होगा और केवल हवा बाजी से काम नहीं होगा लोगो को अपने स्तर से भी सहयोग करना चाहिए।

*************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

म्यूज़िक मंकी एंटरटेनमेंट का शुभारंभ

05.10.2024 – नवोदित प्रतिभाओं को प्रकाश में लाने के उद्देश्य से बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा संगीत की विरासत को बिल्कुल नए अंदाज में म्यूजिक लेबल ‘म्यूजिक मंकी’ के जरिए बयां करने जा रहे हैं।

रेमो डिसूजा, सचिन चव्हाण, लिजेल रेमो डिसूजा, मोहित सिंह और सौरभ मेहता के द्वारा संयुक्तरूप से संचालित म्यूजिक मंकी एंटरटेनमेंट का शुभारंभ 3 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन अंधेरी (पश्चिम), मुंबई स्थित ‘द क्लब’ में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान किया गया।

इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज धर्मेश, साजिद (साजिद वाजिद), सलमान यूसुफ खान, एली अवराम, शक्ति मोहन, मीत ब्रदर्स, अजय गुप्ता, दीपेंद्र कुमार शर्मा, सोना मेधी, ​​अंजन भट्टाचार्य, राकेश कुमार, दिलबाग सिंह, अमन त्रिखा और कई अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने प्रसिद्ध निर्देशक/कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनके सहयोगियों सचिन चव्हाण और मोहित सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि ‘म्यूजिक मंकी’ एंटरटेनमेंट उद्योग में क्रांति लाने की दिशा में अग्रसर रहते हुए वैश्विक मनोरंजन का मानक वाहक के रूप में सफलता के शिखर पर पहुंचेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

साइबर धोखाधड़ी से निपटेगा दूरसंचार विभाग (DOT)

फर्जी कॉल रोकने के लिए केंद्रीय प्रणाली जल्द की जाएगी शुरू

नई दिल्ली 05 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हाल के दिनों में नागरिकों को धोखाधड़ी (fraud) वाले कई कॉल (Call) प्राप्त हो रहे हैं, जो अक्सर भारतीय मोबाइल नंबरों (India mobile number) के रूप में दिखाई देते हैं। वास्तव में ये कॉल विदेश से संचालित साइबर अपराधियों (Cyber Criminal) द्वारा हेराफेरी से किए जाते हैं।

ये अपराधी कॉल की वास्तविक उत्पत्ति को छिपाने के लिए कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (सीएलआई) का फायदा उठाते हैं, जिसके कारण मोबाइल नंबर (Mobile Number) डिस्कनेक्ट होने, फर्जी (Fraud) डिजिटल गिरफ्तारी (Digital Arrested) की धमकियों समेत तमाम घटनाएं घट‍ित होती हैं। बढ़ते खतरे के मद्देनजर दूरसंचार विभाग (डीओटी) (DOT) ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ मिलकर एक उन्नत प्रणाली शुरू की है, जो भारतीय दूरसंचार ग्राहकों तक पहुंचने से पहले आने वाली अंतरराष्ट्रीय नकली कॉल की पहचान करने और उन्हें ब्लॉक करने के लिए डिजाइन की गई है।

इस प्रणाली को दो चरणों में लागू किया जा रहा है। पहला, अपने स्वयं के ग्राहकों के फोन नंबरों से नकली कॉल को रोकने के लिए टीएसपी स्तर पर और दूसरा अन्य टीएसपी से ग्राहकों के नंबरों से नकली कॉल को रोकने के लिए केंद्रीय स्तर पर।

अब तक, सभी चार टीएसपी ने इस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू कर दिया है। कुल 4.5 मिलियन स्पूफ कॉल में से लगभग एक तिहाई को भारतीय दूरसंचार नेटवर्क में आने से रोका जा रहा है। अगले चरण में एक केंद्रीकृत प्रणाली को शामिल किया जाएगा, जो सभी टीएसपी में शेष स्पूफ कॉल को समाप्त कर देगी। इसके जल्द ही चालू होने की उम्मीद है।

हालांकि, जनता को धोखा देने के लिए धोखेबाज नए-नए तरीके अपनाते और बनाते रहते हैं। दूरसंचार विभाग इन नए तरीकों की रिपोर्ट होने पर दूरसंचार उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए समय रहते कदम उठा रहा है।

तेजी से विकसित हो रही तकनीक के इस दौर में दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित और संरक्षित बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। हालांकि, इन मजबूत सुरक्षा उपायों के बावजूद अभी भी ऐसे मामले हो सकते हैं, जहां धोखेबाज दूसरे तरीकों से सफल हो जाते हैं।

ऐसे मामलों में दूरसंचार विभाग नागरिकों को संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है, ताकि दूरसंचार विभाग को साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग की पहचान करने और रोकथाम में मदद मिल सके। इससे नागरिकों को छद्म पहचान, शोषण से बचाने और संभावित खतरों के खिलाफ सक्रिय कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी।

**************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

उचाना कलां विधानसभा चुनाव : भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने किया मतदान

लोगों से बढ़-चढ़कर वोटिंग की अपील

उचाना 05 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हरियाणा की हॉट सीट मानी जाने वाली उचाना कलां विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने अपने पैतृक गांव कहसून में राजकीय स्कूल में बूथ नंबर 176 पर अपने मत का प्रयोग किया।

मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए देवेंद्र अत्री ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यह समय है जब हम अपने मताधिकार का सही उपयोग करें और अपने अधिकार का सम्मान करें।

उन्होंने जनता से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दें। अत्री ने कहा, “हमारी एक-एक वोट से ही लोकतंत्र की सच्चाई सामने आती है, इसलिए यह आवश्यक है कि हर नागरिक अपने कर्तव्य का पालन करे।”

उल्लेखनीय है कि हरियाणा की उचाना कलां सीट पर इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। नए उम्मीदवार स्थापित राजनीतिक घरानों को चुनौती देने के लिए मैदान में हैं, जो चुनावी माहौल को और भी दिलचस्प बना रहा है। निर्दलीय उम्मीदवार वीरेंद्र घोघरियन ने इस चुनाव में और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है।

दूसरी तरफ, भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र अत्री एक स्थापित नेता हैं, जो इस चुनाव में अपनी ताकत दिखा रहे हैं। मौजूदा विधायक और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला को भी इस चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। यह चुनाव उनके कार्यकाल के दौरान उठे विवादों और असंतोष को देखते हुए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

इसके अलावा, उचाना विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन फौजी ने भी अपने गांव उदयपुर के राजकीय कन्या स्कूल के बूथ नंबर 144 पर अपना वोट डाला। इस अवसर पर पवन फौजी ने कहा कि मैं सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आप ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और अपने कर्तव्य का पालन करें।

**************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

यहां होगा दुनिया के सबसे ऊंचे 211 फीट के रावण के पुतले का दहन

बनाने में लगे 4 महीने

नई दिल्ली 05 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिल्ली में द्वारका के सेक्टर 10 स्थित रामलीला मैदान में दशहरे पर दुनिया के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसकी ऊंचाई 211 फीट बताई जा रही है। इसे बनाने में लगभग चार महीने लगा। इसे 30 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

द्वारका रामलीला कमेटी के आयोजक राजेश गहलोत ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में बताया, “द्वारका रामलीला सोसाइटी, सेक्टर 10 में इस वर्ष दुनिया का सबसे ऊंचा और भव्य रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसकी ऊंचाई 211 फीट है, जिसे कुछ विशेष कारीगरों ने मिलकर बनाया है।

ये कारीगर अंबाला और एनसीआर से हैं। पुतले का ढांचा पहले लोहे से तैयार किया गया, फिर इसके ऊपर बांस और मखमली कपड़े का प्रयोग किया गया है। रावण का चेहरा बेहद सुंदर और मजबूती से बनाया गया है, जिसे चार बड़े क्रेन की सहायता से खड़ा किया गया है। इस पुतले को बनाने में लगभग 4 महीने का समय और 30 लाख रुपये का खर्च आया है।”

उन्होंने बताया, “जब हमने इस समारोह की शुरुआत की थी, तब पुतले की ऊंचाई लगभग 50 फुट थी। समय के साथ यह ऊंचाई बढ़ती गई, और अब 211 फुट के साथ यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनने जा रहा है। हम अपने सभी मेहमानों, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के राष्ट्रपति को निमंत्रण भेज चुके हैं। हमें उम्मीद है कि वे हमारे निमंत्रण को स्वीकार करेंगे और इस बार भी हमें अपना आशीर्वाद देंगे।

इसके पहले हमें 2019 और 2023 में प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिला था। द्वारका रामलीला का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों के समक्ष भगवान राम की लीलाओं को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया जाए। इस बार की लीला के लिए पात्रों का चयन करने में हमें लगभग छह महीने का समय लगा है, और हमने पूरे एनसीआर से चार सौ कलाकारों को चुना है। हम आशा करते हैं कि इस विशेष आयोजन में अधिक से अधिक लोग शामिल हों और राम की कथा का आनंद लें।”

*************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

अमेठी हत्याकांड के आरोपी को नोएडा STF ने जेवर टोल से दबोचा

ग्रेटर नोएडा  05 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । अमेठी में हुए एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस की कई टीमें अपराधियों को पकड़ने में जुटी हुई थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने एक बदमाश को जेवर टोल के पास से धर दबोचा है।
एसटीएफ यूनिट से मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी में हुए लोंहर्षक घटना, जिसमे एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या हो गई थी.

इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अभियुक्त चंदन वर्मा पुत्र माया राम वर्मा निवासी खतराना मैदानपुर रायबरेली को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट के द्वारा 4 अक्टूबर को जेवर टोल प्लाजा गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभियुक्त चंदन को हत्या के दर्ज केस में थाना शिवरतनगंज, अमेठी में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस के द्वारा की जा रही है।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम को शिवरतनगंज इलाके में देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षक, उसकी पत्नी व दो बेटियों की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के पीछे मुकदमे की रंजिश मानी जा रही है। शिक्षक परिवार रायबरेली जनपद का निवासी है। डीएम, एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे थे। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था।

जानकारी के मुताबिक रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर निवासी शिक्षक सुनील कुमार (35) पुत्र रामगोपाल अपनी पत्नी पूनम भारती (30), छह साल की बेटी सृष्टि, दो साल की बेटी लाडो के साथ जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में मुन्ना अवस्थी के भवन में किराए पर रहते थे।

सुनील कुमार तिलोई तहसील क्षेत्र के पन्हौना स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। बृहस्पतिवार की शाम वह पत्नी व बच्चों के साथ घर में मौजूद थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने पहुंच कर शिक्षक को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। बचाव में पहुंची उसकी पत्नी व दो मासूम बेटियों को भी बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले।

************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी

… वोटिंग के बीच अनिल विज का बयान

अंबाला 05 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। अनिल विज ने कहा सरकार भाजपा की बनेगी और मुख्यमंत्री वो बनेगा जिसे पार्टी चाहेगी। अगर पार्टी मुझे चाहेगी तो अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी…मैं सबसे वरिष्ठ नेता हूं।

यह बयान तब आया जब हरियाणा में चुनावी वोटिंग चल रही थी, और उनके इस आत्मविश्वास से भरे बयान को भाजपा के संभावित सत्ता में वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।आपको बता दे की हरियाणा के पूर्व ग्रह मंत्री अनिल विज पहले भी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश कर चुके है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार सुबह से ही मतदान शुरू हो गया है, जहां प्रदेश की सभी 90 सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।चुनाव आयोग के अनुसार, सभी 90 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान हुआ।मतदाताओं में वोटिंग करने के लिए उत्साह देखा जा रहा है ।

***************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोल्हापुर पहुंचे

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

मुंबई 05 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचे। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने कोल्हापुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बवाड़ा कस्बा के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें कि पिछले महीने ही महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के बाद विवाद शुरू हो गया था और विपक्षी दलों ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधा था।

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ राहुल गांधी छत्रपति शाहू महाराज समाधि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी छत्रपति शाहूजी महाराज मंडप में संविधान सम्मान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने वाले शाहूजी महाराज की भूमि कोल्हापुर से महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रचार शुरू करेंगे।

कोल्हापुर की पहचान महाराष्ट्र में कांग्रेस को सबसे ज्यादा मजबूती देने वाले जिले के रूप में होती है। यहां वर्तमान में कांग्रेस के चार सांसद, दो एमएलसी और 13 सांसद हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। महाराष्ट्र में संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस 100-110 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

***************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

 

सलमान खान की फिल्म किक 2 का हुआ ऐलान

फिल्म से भाईजान का फस्र्ट लुक आउट

05.10.2024 (एजेंसी) – साजिद नाडियाडवाला ने अपनी आगामी फिल्म किक 2 का ऑफिशियल एलान किया है. इतना ही नहीं, प्रोड्यूसर ने फिल्म के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक भी जारी किया है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है.प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर किक 2 से सलमान खान तस्वीर शेयर की है.

उन्होंने डेविल की मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, यह एक शानदार किक 2 फोटोशूट था सिकंदर. फ्रॉम ग्रैंड, साजिद नाडियाडवाला.किक 2 से सलमान खान का फर्स्ट लुक सामने आते ही फैंस का रिएक्शन आना शुरू हो गया. एक फैन ने लिखा है, सिकंदर के बाद डेविल. एक दूसरे फैन ने लिखा है, आइकोनिक बैकपोज. एक और फैन ने लिखा है, असली शो अब चालू होने वाला है, क्योंकि अब डेविल आने वाला है.

अन्य फैंस ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को फायर इमोजी से भर दिया है.किक 2 सलमान खान की 2014 की फिल्म किक का सीक्वल है. किक नाडियाडवाला की निर्देशन में पहली फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. सलमान खान की एक्शन फिल्म फैंस और दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था और इसी के साथ यह उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक फिल्म साबित हुई.सलमान खान इन दिनों एआर मुरुगादॉस की फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं एआर मुरुगादॉस की फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. सिकंदर ईद 2025 पर रिलीज के लिए तैयार है.

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी इमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। आज आप दोस्तो के साथ समय बितायेंगे। कई दिनों से कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। बच्चो को घर के बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े, आपके सभी काम समय पर पूरे होते रहेंगे।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थीयों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा। पुरानी की गई मेहनत से दुगना लाभ मिलेगा। परिवार वालो के साथ किसी धार्मिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फील होगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े रुक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। आप नया करोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाए, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें, बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। मां दुर्गा की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिए शिक्षको की साहयता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिए कोई नया खेल तलाश करेंगें। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज का दिन मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा फिल होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना बड़े पैमाने पर होगी। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज अकारण शुरू हुई समस्याएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। आज किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल चढायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

शुभ रंग-सिल्वर

शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कोरोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे जिससे आपको कोई बड़ा लाभ मिलेगा। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करे, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मां दुर्गा के सामने घी का दिपक जलाये, करोबार में बरकत होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की साहयता मागेंगे, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लम्बी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मां ब्रह्मचारिणी का नाम ले कर नए कार्य की शुरुआत करें, सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

मीन राशि-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे आज की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियो भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में नई नई खुशियां आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 5

*******************************

 

अमेठी हत्याकांड : विपक्ष ने सरकार को घेरा

सोनिया-राहुल गांधी ने की पीड़ित परिवार से बात

लखनऊ 04 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के अमेठी में कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षक, उनकी पत्नी व दो बेटियों को गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मार दी। इस मामले को लेकर यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है। इस मामले में सपा, बसपा कांग्रेस ने सरकार को घेरा है।

वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री योगी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उधर, अमेठी सांसद के.एल. शर्मा ने कहा, “राहुल गांधी को इस घटना की जानकारी दी गई। राहुल गांधी ने मुझे परिवार के साथ रहने को कहा। मैं कल से लगातार परिवार के संपर्क में हूं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों ने परिवार से फोन पर बात की है।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की और उस पर लिखा- कोई है? कहीं है? इसके साथ उन्होंने हैशटैग नहीं चाहिए भाजपा भी लिखा। अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधा था।

सपा के प्रवक्ता सुनील साजन ने कहा कि अमेठी की घटना ने यह साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है और उस जंगल राज के राजा का नाम है योगी आदित्यनाथ। अमेठी में सिर्फ हत्या नहीं हुई है बल्कि दलित परिवार का नरसंहार हुआ। जिन लोगों ने छोटे बच्चों पर भी रहम नहीं किया ऐसी घटना को नरसंहार ही कहेंगे। यूपी पुलिस कहां है?

जबकि उस परिवार ने पहले ही हत्या की आशंका व्यक्त की थी। यूपी के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में जाकर यहां की कानून व्यवस्था का बखान करते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि गुंडे माफिया सब भाग गए हैं। लेकिन घर में घुस कर हत्या हो रही है। यूपी पुलिस और सरकार का इकबाल खत्म हो गया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अमेठी में घर के अंदर पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों का कत्ल होना बता रहा है कि योगी सरकार के लचर कानून व्यवस्था में अब घर के अंदर भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में कानून का राज मिट्टी में मिल चुका है।

गुंडे-मवालियों, दबंगों और बदमाशों के आतंक का झंडा यूपी में शान से लहरा रहा है और इस आतंक को खत्म करने की दिशा में सरकार का कोई कदम दिखाई नहीं दे रहा है। योगी सरकार को जवाब देना चाहिए कि उत्तर प्रदेश को अब और कितना बदतर बनाया जाएगा?

अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में राहुल गांधी ने भी दुख जाहिर किया। उन्होंने अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा से बातचीत की। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की है। जल्द ही अमेठी आने को कहा है। अमेठी के सांसद ने बताया कि हमारी वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी परिवार को सांत्वना दी है। मैं अभी पीड़ित परिवार के साथ ही हूं।

वहीं इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनपद अमेठी में हुई घटना घोर निंदनीय और अक्षम्य है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। दुःख की इस घड़ी में यूपी गवर्नमेंट पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी।

बसपा प्रमुख मायावती ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि यूपी के अमेठी जिले में एक दलित परिवार के चार लोगों की एक साथ की गयी निर्मम हत्या की घटना अति-दुखद व चिंताजनक है। सरकार दोषियों व वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए ताकि अपराधी बेखौफ न रहें। मायावती ने पुलिस की ओर से लापरवाही बताते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि यूपी के अमेठी में कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षक, उनकी पत्नी व दो बेटियों को गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मार दी। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुस्साहसिक घटना से पूरे जिले में सनसनी मच गई। हमलावर कौन थे और हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

****************************

Read this also :-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का काउंट डाउन शुरू

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का दबदबा बरकरार

 

सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई है आपकी बेटी..मां के पास आया कॉल

हार्ट अटैक से मौत

आगरा 04 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : आगरा (Agra) में एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका (Teacher) की साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी के शिकार होने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतका की पहचान मालती वर्मा (58) के रूप में हुई है, जो अछनेरा में एक जूनियर हाई स्कूल में शिक्षिका थीं।

मृतका के बेटे दीपांशु राजपूत के अनुसार, 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे उनकी मां को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस निरीक्षक बताते हुए दावा किया कि उनकी बेटी एक सेक्स स्कैंडल (Sex Scandal) में फंस गई है और मामले को दबाने के लिए एक लाख रुपए की मांग की।

दीपांशु ने बताया कि इस घटना से उनकी मां बेहद परेशान हो गईं। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से इस बारे में बात की और पता चला कि यह एक साइबर धोखाधड़ी का मामला है। हालांकि, इस घटना के सदमे ने उनकी मां के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला और बाद में उन्हें हार्ट अटैक हो गया।

जगदीशपुरा थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को इस मामले में शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।

यह घटना साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को उजागर करती है। साइबर अपराधी अक्सर लोगों को धोखा देने के लिए विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर विश्वास करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने की जरूरत है।

*****************************

Read this also :-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का काउंट डाउन शुरू

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का दबदबा बरकरार

Vande Bharat पर फिर से पथराव, कोच की खिड़की टूटी

नई दिल्ली 04 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर कानपुर के पनकी स्टेशन के पास कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव किया। इस घटना में ट्रेन के एक कोच की खिड़की टूट गई। हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 3 अक्टूबर को ट्रेन जब पनकी स्टेशन के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस हमले से ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ ने पत्थरबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। वंदे भारत एक्सप्रेस को देश की सबसे आधुनिक और तेज रेल सेवाओं में से एक माना जाता है, लेकिन इस तरह की घटनाएं इस सेवा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाती हैं।

*************************

Read this also :-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का काउंट डाउन शुरू

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का दबदबा बरकरार

ईरान-इजरायल में बढ़ते तनाव से भारत भी अलर्ट

PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, NSA डोभाल भी पहुंचे

नई दिल्ली 04 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : इजरायल-ईरान (Israel- Iran) के बीच बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narinda modi) ने शुक्रवार को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (Cabinet Samiti) की तत्काल बैठक (Meeting) बुलाई।

बैठक में पीएम मोदी (PM Modi) के अलावा गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit doval) ने पश्चिम एशिया में उभरते संकट पर गहन चर्चा की।

बैठक में इजरायल (Israel) पर ईरानी हमले (Iran Attack) के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने पश्चिम एशिया के मौजूदा घटनाक्रम को बेहद चिंताजनक बताया।

बैठक में ईंधन समेत अन्य उत्पाद की आपूर्ति में पड़ने वाले असर पर भी विचार-विमर्श किया गया। भारत ने सभी पक्षों से तुरंत कूटनीति और बातचीत के माध्यम से मुद्दों को सुलझाने की अपील की।

*************************

Read this also :-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का काउंट डाउन शुरू

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का दबदबा बरकरार

मैरिटल रेप को अपराध मानने के खिलाफ केंद्र सरकार

सुप्रीम कोर्ट में कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली 04 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया, जिसमें भारत में वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने की मांग करने वाली याचिकाओं का विरोध किया गया है।

केंद्र ने कहा कि यौन संबंध पति-पत्नी के बीच संबंधों के कई पहलुओं में से एक है, जिस पर उनके विवाह की नींव टिकी होती है। केंद्र सरकार ने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा कानूनी से अधिक सामाजिक है। इसका समाज पर सीधा असर पड़ता है।

इसके साथ ही केंद्र ने यह तर्क भी दिया कि अगर ‘वैवाहिक बलात्कार’ को भी अपराध घोषित किया जाता है, तो ऐसा करना सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि तेजी से बढ़ते और लगातार बदलते सामाजिक एवं पारिवारिक ढांचे में संशोधित प्रावधानों के दुरुपयोग से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि किसी व्यक्ति के लिए यह साबित करना मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होगा कि संबंध के लिए सहमति थी या नहीं।

शादी में जीवनसाथी से उचित यौन संबंध की अपेक्षा तो की जाती है, लेकिन ऐसी अपेक्षाएं पति को अपनी पत्नी को उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का अधिकार नहीं देती हैं। केंद्र ने कहा कि बलात्कार विरोधी कानूनों के तहत किसी व्यक्ति को ऐसे कृत्य के लिए दंडित करना असंगत हो सकता है।

संसद ने पहले ही विवाहित महिला की सहमति को सुरक्षित रखने के लिए उपाय प्रदान किए हैं। केंद्र ने कहा कि इन उपायों में विवाहित महिलाओं के साथ क्रूरता करने पर दंडात्मक कानून शामिल हैं। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 कानून है, जो विवाहित महिलाओं की मदद कर सकता है।

************************

 

महात्मा गांधी रत्न अवार्ड – 2024 समारोह सम्पन्न

04.10.2024 – कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर मेयर हॉल, अंधेरी (पश्चिम) मुम्बई में आयोजित महात्मा गांधी रत्न अवार्ड – 2024 समारोह अभिनेता सुरेंद्र पाल, आईजी मोहन राठौड़, एसीपी संजय पाटिल, धीरज कुमार, बीएन तिवारी, दिलीप सेन, सानन्द वर्मा, के के गोस्वामी, शशि शर्मा और मंजू लोढ़ा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतिष्ठित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।उपरोक्त अतिथियों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया।

समारोह के दौरान ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के योगेश लखानी, डॉ मुस्तफा यूसुफ़ ग़ोम, जे के तिवारी, संगीता जोशी, प्रियंका मालवीय, नीतू वाधवा, सुधीर जी, ऎक्टर विजेंद्र, हिमांशी सायबा, शशि शर्मा, सिंगर दीपक गिरि, लक्ष्मी गोस्वामी, समीरा शेख, रामुग्रह सिंह, सोना सिंह मॉडल, करिश्मा शेख सिंगर, सिंगर एन के नरेश, एडवोकेट हिना मिस्री, वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय, खुशबू नीरव गाला, आर राजपाल, सागर आचार्य सिंगर, वैष्णव देवा, अजय राजा, राजेश घायल, पवन तोरी (गांधी जी के गेटअप में), जाहिद खान, सलमा नासिर खान शिक्षाविद, कैप्टन मोइन, प्रीति वर्मा मॉडल, चंदा वीरानी, सोनू श्रीवास्तव, डॉ यशोदा सोलंकी, नरेश रॉक्स, मेघा हेमदेव, चित्रा देवी जमातिया, अनुपम शक्ति, पूजा मेहता सहित कई हस्तियों को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

भारती छबड़िया ने प्रोग्राम की एंकरिंग की और उन्हें भी अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक एवं समाज सेवक हैं। कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के बैनर तले डॉ कृष्णा चौहान कई तरह के अवॉर्ड शो का आयोजन करते आये हैं। समाज सेवा की दिशा में अग्रसर संस्था ‘केसीएफ’ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का काउंट डाउन शुरू

नवंबर के दूसरे सप्ताह ट्रेलर होगा रिलीज!

04.10.2024 (एजेंसी)  –  सुकुमार द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस एक्शन फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है और मेकर्स 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. मेकर्स ने हाल ही में मेकर्स ने 75 डेज टू पुष्पा पोस्टर जारी किया और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. तो आइए जानते हैं कब हो सकता है पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज.खबरों के मुताबिक सुकुमार और अल्लू अर्जुन, माइथ्री प्रोडक्शन के साथ नवंबर के दूसरे सप्ताह में पुष्पा 2 का ट्रेलर जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पुष्पा 2 का जबरदस्त तरीके से प्रमोशन किया जा रहा है और मेकर्स नवंबर के दूसरे वीक में ट्रेलर के साथ अपनी दुनिया को अपने दर्शकों के लिए खोलने की योजना बना रहे हैं.

प्लान ये है कि 6 दिसंबर को रिलीज के लिए 3 सप्ताह का जबरदस्त प्रमोशन किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा 2 में भी जबरदस्त एक्शन सीन्स होंगे. पुष्पा: द राइज हिंदी में भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई इसीलिए दर्शकों को सीक्वल से उम्मीदें भी बढ़ गई हैं हालांकि फिल्म के टीजर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

अल्लू अर्जुन के साथ सुकुमार ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त तड़का लगाने को तैयार हैं.हाल ही में देवरा के मेकर्स ने पुष्पा 2 का टीजर देवरा की स्क्रीनिंग के बीच दिखाते हुए दर्शकों को जबरदस्त सरप्राइज दिया है, इस सरप्राइज को देखकर दर्शक काफी खुश हुए.

सोशल मीडिया पर थिएटर का एक वीडियो वायरल है जिसमें पुष्पा 2 का टीजर सामने आने पर दर्शक झूम उठे और पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा.सुकुमार निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं उनके साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी खास रोल में हैं. फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। मां शैलपुत्री के सामने घी का दिपक जलाये, आपके साथ सब अच्छा होगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगें हाथ जोडें, करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- मेहरून

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को आगें बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेटस आज साथ में समय बितायेंगे। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 7

कर्क राशि:

आज का दिन खुशियां लेकर आया है । बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। पारीवारिक मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बितेगा । जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायें। जो लोग डांस सीखना चाहते है, वे आज सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और उनकी बात भी मानेंगे। मां दुर्गा को नारियल चढ़ायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें । लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नवविवाहितों को आज घुमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोकस बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें । जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढिय़ा नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो से वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है । मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। करीयर को बेहतर बनाने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । मां शैलपुत्री के आगें हाथ जोडें, रूकें हुए काम पूरें होंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 6

मकर राशि:

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठण्डे दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे। समाज में आज आप अपने बढिय़ा कार्यों के कारण पहचाने जायेंगे। मेडिकल की पढाई कर रहें छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा । घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज आपका कोई काम रुक सकता है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि:

आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्निचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा । परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे आज किसी खिलौने के लिए जिद्द करेंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाए, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

मीन राशि:

आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। जिम ट्रेनर को आज अच्छे ग्राहक मिलेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 4

************************************

 

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य शुरू

अगले चार माह में पूरा होने की उम्मीद

शिखर की प्रथम शिला का किया गया पूजन और प्रस्थापन

अयोध्या  03 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर की प्रथम शिला का पूजन और प्रस्थापन किया गया। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि 161 फुट ऊंचे राम मंदिर के शिखर का निर्माण अगले चार महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

मिश्र ने एक बयान में कहा कि मंदिर के शिखर के निर्माण की शुरुआत के साथ ही परिसर में सात ऋषियों को समर्पित सात मंदिरों के निर्माण में भी तेजी आई है और इनके भी अगले चार महीने में बनकर तैयार हो जाने की सम्भावना है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में तेजी लाने के लिए गुरूवार से तीन दिवसीय समीक्षा बैठक की योजना बनाई गई है जिसमें मजदूरों की कमी होने पर उनकी संख्या बढ़ाने के तरीकों और जरूरत पड़ने पर तकनीकी टीम को विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

बताते चलें कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की गयी थी। नवंबर 2019 में उच्चतम न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने अयोध्या की विवादित जमीन को राम जन्मभूमि मंदिर बनाने के लिए एक ट्रस्ट को सौंपने का आदेश दिया था। वहीं, शीर्ष अदालत ने सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए किसी अन्य स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का भी निर्देश दिया था।

***************************

Read this also :-

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट

जूनियर एनटीआर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

बीजेपी-आरएसएस के लोग पूरे देश में नफरत फैलाते हैं

नूंह में गरजे राहुल : ,हमें मिलकर नफरत मिटानी हैं

नूंह ,03 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के नूंह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग पूरे देश में नफरत और विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। राहुल ने अपने भाषण में कहा, देश को जोडऩे और एकजुट रखने की जिम्मेदारी हमारी है। हमें मिलकर इस नफरत को मिटाना होगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, लड़ाई संविधान की है। हम मोहब्बत फैलाते हैं, वे नफऱत फैलाते हैं…छोटी-छोटी पार्टियां घूम रही हैं। ये भाजपा की एबीसीडीईएफ टीम हैं। इनको समर्थन मत दीजिए। कांग्रेस को वोट दीजिए।

राहुल ने कहा हरियाणा के युवाओं को अमेरिका में रोजगार मिल जाएगा, लेकिन यहां रोजगार नहीं मिल सकता है। नरेंद्र मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, मगर ये नहीं बताते हैं कि हरियाणा बेरोजगारी में पहले नंबर पर कैसे पहुंचा। नरेंद्र मोदी अरबपतियों की सरकार चलाते हैं। वो अरबपतियों का कर्ज माफ कर देते हैं, लेकिन गरीबों और किसानों का कर्ज माफ नहीं करते।

राहुल गांधी बोले ये संविधान बचाने का चुनाव है।देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों को जो भी मिला है, वो संविधान ने दिया है। लेकिन क्चछ्वक्क-क्रस्स् के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। अगर संविधान नहीं रहा तो गरीबों के हाथ में कुछ नहीं बचेगा और आपका सारा धन 20-25 लोगों के पास चला जाएगा।इसलिए कांग्रेस पार्टी हर चुनाव में संविधान बचाने की लड़ाई लड़ती है।

*****************************

Read this also :-

विजय की आखिरी फिल्म थलापति 69 से आया बड़ा अपडेट

जूनियर एनटीआर की देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version