राम चरण की फिल्म गेम चेंजर के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

नए साल पर फैंस को तोहफा देंगे आरआरआर स्टार

31.12.2024 (एजेंसी)  – न्यू ईयर आते ही साउथ सुपरस्टार राम चरण अपने फैंस के लिए गेम चेंजर लेकर आ रहे हैं जो 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी. फिलहाल इसके ट्रेलर को लेकर भी दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. फाइनली इसकी डेट भी सामने आ गई है. वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि आंध्रप्रदेश में सुपरस्टार का बड़ा कटआउट लगाया गया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

राम चरण की गेम चेंजर का ट्रेलर न्यू ईयर पर यानि 1 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है. पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे राम चरम और कियारा आडवाणी की फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. फिल्म के निर्माता दिल राजू ने हाल ही में एक इवेंट में फिल्म के बारे में रोमांचक अपडेट शेयर करते हुए कहा कि न्यू ईयर के तोहफे के रूप में गेम चेंजर का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. दिल राजू ने कहा, ट्रेलर तैयार है, लेकिन इसे आपके सामने रिलीज करने से पहले कुछ और काम किया जाना है.

ट्रेलर किसी फिल्म की रेंज तय करता है. हम आपको वह अनुभव देने के लिए तैयार हैं. ट्रेलर 1 जनवरी को नए साल के मौके पर रिलीज किया जाएगा.गेम चेंजर निर्माता ने फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के बारे में भी जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि वे आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण को चीफ गेस्ट के रूप में इनवाइट करने का प्लान कर रहे हैं.

राम चरण की फिल्म को लेकर तो फैंस पहले से एक्साइटेड हैं इसका पता इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर रिलीज से पहले राम चरण का 256 फीट का कटआउट लगाया है. ये कटआउट सोशल मीडिया पर खूब वायरल है जो दिखाता है कि दर्शकों के बीच राम चरण का कितना क्रेज है.

गेम चेंजर एक अपकमिंग पॉलीटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता एस शंकर ने किया है. कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है और इस फिल्म में राम चरण कियारा आडवाणी के साथ लीड रोल में हैं. फिल्म में राम चरण एक आईएएस ऑफिसर है जो एक भ्रष्ट पॉलीटिकल व्यवस्था को सुधारने के लिए लड़ता है. टीजर से पता चलता है कि राम चरण फिल्म में डबल रोल में हो सकते हैं.

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को और खुशनुमा बनाये रखेगा, साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आज आपके विरोधी आपसे काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा, ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढिय़ा रहेगा। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जाएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में भाग-दौड करेंगे। इस राशि के छात्र जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। व्यापारियों को आज अधिक लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। ऑफिस के रुके कार्यों को आज पूरा करने में सफल होंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब पाने के कई अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, इससे आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी। आज किसी समान की श्व.रू.ढ्ढ. पूरी हो जाएगी, नया समान लेने का भी मन बनायेंगे। आज बच्चे अपने किसी निर्णय में आपकी सलाह लेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढ़ंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। व्यापार में चल रही समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, उनके साथ खूब इंजॉय करेंगे। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। शिक्षकों के ट्रान्सफर की परेशानियां खत्म होंगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढिय़ा रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। आज आपका मन किसी रचनात्मक कार्य में लगेगा। आज लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा जो आपके लिए मददगार साबित होगा। होटल के कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होने वाला है। साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लवमेट आज काफी दिनों बाद कहीं बहार घूमने जा सकते हैं। शिक्षक वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज आपका दिन नई उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी उलझन में पड़े लोग, आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपकी बात करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के चांसेस बढ़ेंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि के कपड़ा व्यापारी अपने कारोबार को और बढ़ाने का विचार करेंगे। आज की गई मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

तुला राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे, उनके मन की बातों को समझेंगे। आज बाहर के ऑयली खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। आज बिना किसी के मदद के भी आप धन कमा पानेस में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएगा, जिससे आप बेहतर महसूस होगा। आज अपनी गलतियों को सुधारने का दिन है। आपको कुछ कार्यों से उलझन हो सकती है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। अपने रुके कार्य को पूरी मेहनत से आज पूरा कर लेंगे। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा, साथ ही बच्चों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। बॉस आपकी मेहनत से खुश होंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए दोस्तों से अच्छे सुझाव मिलेंगे। आज सामाजिक कार्यक्रम में किसी से मिलने जाना पड़ सकता है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को अन्य लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में आप अपना पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल जाएंगे, जहां बच्चे काफी खुश नजर आएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा। आज आप मानसिक रूप से फिट रहेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

मकर राशि-

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को प्रमोशन के अच्छे चांस मिलेंगे। आज बेटी के परीक्षा का अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आपको किसी रिश्तेदार को दिया धन वापस मिल जायेगा। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। आज सोशल मीडिया पर आपकी किसी पोस्ट को ज्यादा लाइक मिलेगा, आपके फॉलोअर्स बढ़ेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए है, जिससे पूरे दिन आप खुश रहेंगे। आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे, किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। आज आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। आज आप पिता द्वारा दी गयी जिम्मेदारियां निभाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आज व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। इस राशि के छात्रों को सफलता तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी। आपके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की तारीफ होगी, लोगों में सम्मान बढ़ेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के स्रोत मिलेंगे। आज बुजुर्गों की सलाह से रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। पहले किये हुए निवेश का आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

*****************************

 

‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर 1 जनवरी को रिलीज किया जाएगा

30.12.2024 – श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस, दिल राजू प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो के द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर 1 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में साउथ स्टार राम चरण दोहरी भूमिका में हैं, एक शक्तिशाली आईएएस अधिकारी के रूप में और दूसरा एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में जो समाज में बदलाव लाना चाहता है।

निर्माता दिल राजू द्वारा निर्मित और शंकर शानमुगम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील, नवीन चंद्रा और अन्य सहित कई कलाकार हैं। स्टार संगीत निर्देशक एस. थमन ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है, जबकि प्रसिद्ध डीओपी एस. थिरुनावुक्कारासु ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है।

‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी 2025 को तेलुगु, तमिल और हिंदी में दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म को ए ए फिल्म्स के अनिल थडानी हिंदी में और तेलुगु व तमिल में एसवीसी और आदित्य राम मूवीज द्वारा रिलीज़ की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों को उकसाने के आरोप में प्रशांत किशोर के खिलाफ मामला दर्ज

पटना,30 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के विरोध-प्रदर्शन को उकसाने के आरोप में प्रशांत किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।चुनावी रणनीतिकार से नेता बने किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी के सदस्यों पर अभ्यर्थियों को भड़काने का आरोप लगा है, जिससे वे सड़क आ गए और अशांति फैलाई।किशोर के साथ पार्टी के बिहार प्रमुख मनोज भारती समेत 19 नामजद और 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

बिहार पुलिस ने बताया कि जन सुराज पार्टी ने शनिवार को गांधी मैदान में छात्र संसद आयोजित करने की जानकारी जिला प्रशासन को दी थी, जिसे अस्वीकार कर पार्टी को अनुमति नहीं दी गई।इसके बाद भी पार्टी ने रविवार को गांधी प्रतिमा के पास भीड़ इक_ा की और भाषण दिया, जिससे विरोध-प्रदर्शन भड़क गया और कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हुई।एफआईआर में कोचिंग संस्थान संचालक निखिल मणि, सुभाष ठाकुर, शुभम स्नेहल, प्रशांत किशोर के 2 बाउंसर भी शामिल हैं।

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने और कई अन्य अनियमितताओं को लेकर 13 दिसंबर से विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ है।अभ्यर्थियों का दावा है कि उन्हें परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद प्रश्नपत्र मिले। अन्य का आरोप है कि उत्तर पुस्तिकाएं फाड़ दी गईं, जिससे कदाचार की आशंका बढ़ गई।अभ्यर्थी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने और परीक्षा की दोबारा जांच कराने की मांग कर रहे हैं। इनको कई राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन दिया है।

******************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र संगठनों का चक्का जाम

सड़क पर उतरे छात्र

पटना, 30 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, रविवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद सोमवार को कई छात्र संगठनों ने चक्का जाम की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद सोमवार को छात्र संगठन के लोग सड़कों पर उतरे, जिससे यातायात पर प्रतिकूल असर देखा जा रहा है।

अरवल में चक्का जाम समर्थक सोमवार की सुबह सड़क पर उतर गए और सड़क जाम कर दिया। पटना में लाठी चार्ज के खिलाफ लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। इस बंद में अभ्यर्थियों के अभिभावक भी सड़क पर उतरे।

प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय स्थित भगत सिंह चौक पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे पटना औरंगाबाद एनएच 139 और अरवल -जहानाबाद एनएच 110 पर यातायात ठप हो गया।

बंद समर्थकों ने प्रश्नपत्र लीक होने की जांच की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने का कहना है कि संयुक्त छात्र मोर्चा ने चक्का जाम की घोषणा की है और हम आम लोग भी सड़क पर उतरे हैं। इधर, दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर आइसा के कार्यकर्ता पहुंचे और सप्तक्रांति एक्सप्रेस को रोके रखा। प्रदर्शनकारी इंजन पर चढ़ गए।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवा राजद के महानगर राकेश नायक ने कहा कि हम लोग आज बिहार के नौजवान के आवाज और आंदोलन को बुलंद करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार उनके आवाजों का दमन कर रहे हैं। यहां के नौजवान गरीब और किसान परिवार से आते हैं। यहां के शिक्षा माफियाओं के द्वारा परीक्षा में गड़बड़ी कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को जब अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान झड़प हुई और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज और ठंड में पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं।

**************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर अत्याचार का प्रतीक

बीपीएससी आंदोलन पर प्रियंका गांधी ने कहा

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पटना में छात्रों को कथित रूप से प्रताडि़त करने के लिए बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की आलोचना की।

बीते रविवार को पटना पुलिस ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और उन पर पानी की बौछार की।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बिहार में तीन दिन के अंदर दूसरी बार छात्रों पर अत्याचार किया गया। परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली, पेपर लीक रोकना सरकार का काम है।

लेकिन भ्रष्टाचार रोकने की जगह छात्रों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है। इस कड़ाके की ठंड में युवाओं पर पानी की बौछार और लाठी चार्ज करना अमानवीय है। भाजपा का डबल इंजन युवाओं पर डबल अत्याचार का प्रतीक बन गया है।

बता दें कि व्यापक अनियमितताओं के आरोपों को लेकर परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान के पास धरना दिया तथा पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद सड़क खाली करने से इनकार कर दिया। जैसे ही प्रदर्शन तेज हुआ, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पहले पानी की बौछार की।

जब इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ, तो लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ आंसू गैस और अत्यधिक शारीरिक बल का इस्तेमाल किया गया और दावा किया कि उन्हें जबरन सड़कों से घसीटा गया। महिला उम्मीदवारों ने भी झड़प के दौरान दुर्व्यवहार की बात कही।

इन विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर, बिहार लोक सेवा आयोग ने लगभग 12,000 उम्मीदवारों के लिए 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा (सीसीई) की पुन: परीक्षा की घोषणा की। 4 जनवरी, 2024 को होने वाली पुन: परीक्षा में विशेष रूप से वे उम्मीदवार शामिल होंगे जो 13 दिसंबर को पटना के बापू परिसर परीक्षा केंद्र में उपस्थित हुए थे।

***************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

 

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज को लेकर राजभवन पहुंचे पप्पू यादव

राज्यपाल से की मुलाकात

पटना, 30 दिसंबर(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70 वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और पुनर्परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल और लाठी चार्ज के मामले को लेकर सोमवार को पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की।

राजभवन से निकलने के बाद सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल ने उनकी बातों को सुना। उन्होंने बताया, राज्यपाल ने उनके सामने ही बीपीएससी चेयरमैन से बात की और जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की बात कही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बात करने का भी भरोसा दिया है। बच्चों पर हुए लाठीचार्ज की जांच की बात भी की है।

पप्पू यादव ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का बिना नाम लेते हुए कहा कि फ्रॉड किशोर ने बच्चों को गालियां दीं। वे बच्चों की ताकत नहीं जानते हैं। निर्दलीय सांसद ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें परीक्षा को पूर्ण रूप से रद्द करने और पुनर्परीक्षा कराने तथा लाठीचार्ज के दौरान महिला परीक्षार्थियों के साथ दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच तथा प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की है।

इससे पहले पप्पू यादव ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते प्रशांत किशोर पर अभ्यर्थियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए लिखा, प्रशांत किशोर ख़ुद नया नेता बने हैं, और छात्रों को धमका रहे हैं, अपनी औक़ात का धौंस दिखा रहे हैं। आज जब धेले भर की चुनावी औक़ात नहीं है तो अहंकार टपक रहा है, छात्रों के सामने बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। छात्र पुलिस से पिट रहे थे आप पीठ दिखाकर भाग गए, सवाल पूछने पर गाली?

उल्लेखनीय है कि रविवार को जब अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान झड़प हुई और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं।

******************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग है; भाजपा ने दिया जवाब

लखनऊ,30 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।

यादव के बयान पर भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, 2013 में उन्होंने (यादव ने) 1,000 टन सोना निकालने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया था। वह सोना निकालने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें शिवलिंग से दिक्कत है। इसीलिए वह मुख्यमंत्री आवास की खुदाई की बात कर रहे हैं।

लखनऊ में अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, भाजपा सरकार अपनी विफलता छिपाने और जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जगह-जगह खुदाई करवा रही है।

हमारा मानना है कि मुख्यमंत्री आवास के नीचे भी एक शिवलिंग है। वहां भी खुदाई होनी चाहिए। निर्दोष लोगों के घरों को अवैध रूप से बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। यह विकास नहीं बल्कि विनाश है। मुख्यमंत्री के हाथ में विकास की नहीं, विनाश की रेखा है।

संभल में पिछले महीने शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए स्थानीय कोर्ट के आदेश के बाद हिंसा शुरू हो गई थी, जिसमें कुछ युवकों की मौत हुई है।इसके बाद भी जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से यहां खुदाई अभियान चलाया जा रहा है और अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ बुलडोजर चल रहा है।अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कोट पूर्वी स्थित प्राचीन मृत्यु कूप (मृत्यु का कुआं) का जीर्णोद्धार और उत्खनन कार्य शुरू किया है।

***************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

विश्व मानवाधिकार दिवस (संयुक्त राष्ट्र) अवॉर्ड समारोह संपन्न

30.12.2024 – समाज सेवा और शांति का संदेश फैलाने की दिशा में क्रियाशील डॉ. अनिल नायर थम्पी द्वारा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स डे (संयुक्त राष्ट्र) के अवसर पर पिछले दिनों नेशनल कॉलेज, बांद्रा (मुंबई) में आयोजित विश्व मानवाधिकार दिवस (संयुक्त राष्ट्र) अवॉर्ड समारोह संपन्न हुआ। अवॉर्ड समारोह में पुलिस, आर्मी से लेकर मनोरंजन जगत के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में सेना, पुलिस, फिल्म, फैशन, अकादमी, व्यवसाय और मीडिया जैसी विभिन्न श्रेणियों में लोगों को सम्मानित किया गया। डॉ अनिल नायर थम्पी ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। फिर डॉक्टरेट की ऑनरेरी डिग्री दी गई। सेलिब्रिटी एंकर सिमरन आहूजा ने प्रोग्राम के दौरान एंकरिंग की। नसीर अली को सोशल वर्क के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया।

डॉ राजीव एन शाह, डॉ विष्णु (एसीपी) योग टीचर, डॉ निषाद, डॉ अग्नि एम जी, डॉ विनोद सावंत जी को अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की डिग्री मिली। नेल्सन मंडेला ह्यूमन एक्सीलेंस अवार्ड से डॉ सुचित्रा, मधुसूदन सुर्वे जी, मिस्टर मंगेश नायक सर, अनिता बोस सोशल वर्कर, आशीष राउत जी, शेख यहिया शेख इस्हाक (माझा महाराष्ट्र लाइव) को नवाजा गया। महात्मा गांधी नोबल पीस अवार्ड डॉ निषाद, अशोक राजगिरि, मोहम्मद अशरफ, अब्दुल करीम, डॉ नेहाल मयूर, मुफ़्ती मंजूर ज़ियाई को मिला।

इस पुरस्कार समारोह में सना सूरी, ऎक्ट्रेस हनी भल्ला, नेहा जेटवानी, डॉ अनिल कुमार, प्रदीप कामत, ऐश्वर्या नायर, एस किरण राव, सीनियर फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे, स्नेहा, कोमल चौहान को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए आयोजक डॉ. अनिल नायर थम्पी ने कहा कि अब तक हम विभिन्न क्षेत्रों की ढेर सारी हस्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं।

हमने यह सफर 2018 से शुरू किया था। हमने पिछले 6 सालों में उदित नारायण समेत कई सेलेब्रिटीज को अवॉर्ड दिए हैं। हम वर्षों से मानवाधिकारों के लिए काम कर रहे हैं। देश के 20 राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी लोग इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 3

वृष राशि :

आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक समस्यायें खत्म होंगी।आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। शिव जी की कृपा आप पर होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि :

आज आप करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढिय़ा रहेगा।आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

कर्क राशि :

आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बन सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आप जीवनसाथी की मदद कर सकते हैं। जीवन में आगे बढऩे के नए रास्ते खुलेंगे। फैशन डिजाइयिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 8

सिंह राशि :

आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नएस्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा।आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीचनजदीकियां बढेंगी। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बनारहेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरें होंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 6

कन्या राशि :

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। करियरमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। आपके साथ सब अच्छा होगा आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

तुला राशि :

आज आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। रोजगार पाने में लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिता सकते हैं। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ सकती है। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढऩे के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। जीवनसाथी आपकी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। शिव आराधना से फायदा होगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

मकर राशि :

आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आज बच्चे पार्क में खेलने जा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। करोबार में आ रही परेशानिया खत्म होंगी। आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। बच्चें अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे, उन्हें सफलता भी मिलेगी।

शुभ रंग- वाइलेट

शुभ अंक- 4

********************************

 

अरविंद केजरीवाल ने रोहिंग्या घुसपैठियों को बनाया वोटर : मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली ,29 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर रोहिंग्या और बंगलादेशी घुसपैठियों को शय देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ये सब कुछ केजरीवाल सियासी फायदे के लिए कर रहे हैं।

सिरसा ने वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली के पूर्व सीएम पर कई आरोप लगाए। कहा, अरविंद केजरीवाल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह सवाल उठा रहे हैं कि क्यों बंगलादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की वोट काटे जा रहे हैं।

हम डंके की चोट पर कहते हैं कि आपने दिल्ली में रोहिंग्या और बंगलादेशी घुसपैठियों से अपना वोट बनाया है। हर विधानसभा में इनके पास आठ-दस हजार वोट हैं, और एक हिंदू परिवार के घर में दो या पांच लोग रहते हैं, लेकिन उनके नाम पर पचास-पचास वोट बन रखे हैं।

उन्होने आगे कहा, हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि हम किसी भी घुसपैठिए का वोट दिल्ली में नहीं डालने देंगे। आपकी जीत का कारण यही था कि आपने इन घुसपैठियों को दिल्ली में बसाया, उन्हें पैसे, राशन और मुफ्त पानी दिया।

दिल्ली के लोग इसकी सजा भुगत रहे हैं और अब जब इसे लेकर सवाल उठ रहा है, तो आपको तकलीफ हो रही है। हम साफ तौर पर कहते हैं कि इन घुसपैठियों की वोट बिल्कुल कटवाएंगे और दिल्ली में इनका कोई वोट नहीं रहने देंगे।

रविवार को अरविंद केजरीवाल की प्रेस वार्ता के बाद सिरसा ने अपनी बात रखी।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा में पिछले 15 दिनों में लगभग 5 हजार वोटों को काटने की एप्लीकेशन दी है। इसके अलावा साढ़े सात हजार वोट जोडऩे की भी एप्लीकेशन दी गई है।

इन्होंने हमारी विधानसभा जिसमें कुल 1 लाख 6 हजार वोट हैं- से 5 फीसदी वोट डिलीट करवाने का आवेदन दिया है। साथ ही 7.5 फीसदी वोट ये लोग ऐड भी करवा रहे हैं।

इसके बाद फिर चुनाव कराने की जरूरत बची ही क्या है? अगर 12 फीसदी से ज्यादा वोट इधर के उधर कर दिए जाएंगे तो फिर चुनाव बचा ही कहां? इस देश में चुनाव के नाम पर खेल हो रहा है।

*******************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

अखिलेश बोले, सीएम योगी के आवास पर है शिवलिंग, वहां भी हो खुदाई

लखनऊ ,29 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मंदिर खोजने और खुदाई का मामला काफी चर्चित है। संभल के बाद से कई जगहों पर नए मंदिर मिल रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के नीचे भी शिवलिंग है और उसकी भी खुदाई होनी चाहिए।

सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग है। यह हमारी जानकारी है। इसकी भी खुदाई होनी चाहिए। अखिलेश इससे पहले भी संभल में हो रही खुदाई को लेकर निशाना साध चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर ध्यान हटाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है। जगह-जगह खुदाई हो रही है। उनके हाथ में विकास की नहीं, विनाश की रेखा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ के लिए निमंत्रण नहीं दिए जाते हैं। कुंभ में लोग खुद आते हैं। हमने अपने धर्म में यही सीखा है। जो करोड़ों लोग आएंगे, क्या उन्हें निमंत्रण दिया जाता है?

यह सरकार अलग है। दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया था।

उन्होंने कहा कि सरकार को कठघरे में खड़ा करने की हमारी जिम्मेदारी है। जब सपा सरकार में कुंभ हुआ था, उसकी स्टडी हॉवर्ड यूनिवर्सिटी ने की थी। महाकुंभ का अच्छे से आयोजन हो, इसके लिए सपा सहयोग के लिए तैयार है।

लेकिन अभी तक बिजली, ब्रिज का काम अधूरा है। सरकार को कठघरे में खड़ा करने की हमारी जिम्मेदारी है।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज भी जर्मनी में बैलेट पेपर से मतदान होता है, लेकिन भारत में ईवीएम का खेल जारी है।

उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जर्मनी की सड़कें देखने के बाद बनाया गया था जो आज भी देश की सबसे अच्छी सड़क है। दुनिया कहां पहुंच गई है। हम लोग कहां उलझे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव लाएगी।

****************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ बनाई रील

युवक हुआ गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा ,29 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने रील बनाने के शौक को पूरा करने के लिए पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ रील बनाई थी और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।

इस युवक ने नॉलेज पार्क थाना इलाके में घूम-घूम कर रील बनाई थी और लोगों में दहशत पैदा की थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर को सोशल मीडिया से पता चला था कि एक युवक वरीश, निवासी ग्राम असमानपुर थाना इकोटेक-1 ग्रेटर नोएडा ने थाना नॉलेज पार्क के कुछ क्षेत्रों में पिस्टल जैसे दिखने वाले एक लाइटर के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना की मदद से इस युवक वरीश को पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया है कि इस तरीके के कई मामले सामने आए हैं। जिनका संज्ञान पुलिस ने लिया है और ऐसे ही कई रील बनाने वाले युवकों को इससे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

युवाओं में रील बनाने के जुनून के चलते वह कुछ इस तरीके के काम करते हैं। जिससे लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा होता है और वह अपनी और दूसरे की जान भी खतरे में डालते हैं।

***************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

स्वाति मालीवाल ने खोला स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा

अव्यवस्था पर उठाए सवाल

नई दिल्ली ,29 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिल्ली की अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाती दिखाई दे रही हैं। बारिश के बाद कभी वह जल भराव पर निशाना साधती हैं तो कभी अस्पतालों की हालत पर।

इसी कड़ी में स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर अस्पताल का दौरा कर वहां की अव्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो के साथ लिखा, दिल्ली के इहबास अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। लोग घंटों घंटों दवा लेने के लिए अस्पताल के बाहर सड़क पर ठंड में सोते हैं।

सुबह काउंटर खुलता है, भीड़ अंदर किसी तरह पहुंचती है तो दवा नहीं मिलती। इस अस्पताल के बाहर मुझे 70-80 साल के बुजुर्ग और महिलाएं ठंड में ठिठुरते हुए मिले।

ये है बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान? ना टॉयलेट साफ है, ना पीने को पानी मिलता है। सोशल मीडिया, रील और प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब कुछ अच्छा दिखता है। हक़ीक़त देखने की ना नियत है ना हिम्मत।

स्वाति मालीवाल ने इससे पहले भी दिल्ली में हुई बरसात के बाद जलभराव पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने द्वारका और विकासपुरी इलाके में जलभराव के वीडियो को साझा किया था और लिखा था कि एक दिन की बारिश से इन इलाकों के हालात बद से बदतर हो गए हैं गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद भी हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में विभव कुमार के साथ हुई तथाकथित मारपीट के बाद से ही आम आदमी पार्टी से अपना अलगाव कर लिया था और उसके बाद वह लगातार आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलकर खड़ी दिखाई दे रही हैं।

**************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ की भव्यता पर डाला प्रकाश

मन की बात में एकता के संदेश पर दिया जोर

नई दिल्ली ,29 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात के 117वें एपिसोड के दौरान महाकुंभ की तैयारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भव्य महाकुंभ के एकजुटता की भावना के संदेश पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस समय संगम तट पर भव्य तैयारियां चल रही हैं। जब हम कुंभ में भाग लें, तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लें। कुंभ आयोजन में पहली बार एआई चैटबॉट का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एआई चैटबॉट के जरिए कुंभ से जुड़ी सभी तरह की जानकारी 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। कहीं कोई भेदभाव नहीं है, कोई बड़ा नहीं है, कोई छोटा नहीं है। इसलिए हमारा कुंभ एकता का महाकुंभ भी है। श्रद्धालुओं को उनके मोबाइल फोन पर सरकार द्वारा स्वीकृत टूर पैकेज, आवास और होमस्टे की जानकारी दी जाएगी।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि महाकुंभ की विशेषता केवल इसकी विशालता में ही नहीं है, कुंभ की विशेषता इसकी विविधता में भी है। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं।

लाखों संत, हजारों परम्पराएं, सैकड़ों संप्रदाय, अनेकों अखाड़े, हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बनता है। कहीं कोई भेदभाव नहीं दिखता है, कोई बड़ा नहीं होता है, कोई छोटा नहीं होता है। अनेकता में एकता का ऐसा दृश्य विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, डिजिटल नेविगेशन की मदद से आप महाकुंभ 2025 में विभिन्न घाटों, मंदिरों और साधुओं के अखाड़ों तक पहुंच सकेंगे। यही नेविगेशन सिस्टम आपको पार्किंग स्थलों तक पहुंचने में भी मदद करेगा।

पूरे मेला क्षेत्र को एआई संचालित कैमरों से कवर किया जा रहा है। कुंभ के दौरान अगर कोई अपने परिजनों से बिछड़ जाता है तो ये कैमरे उसे ढूंढने में मदद करेंगे। श्रद्धालुओं को डिजिटल खोया-पाया केंद्र की सुविधा भी मिलेगी।

**************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

झारखंड में फिल्म विकास की असीम संभावनाएं हैं..गीतकार नवाब आरजू

29.12.2024 – झारखंड में फिल्म विकास की असीम संभावनाएं हैं….., ना तो यहां प्रतिभा की कमी है और ना ही शूटिंग के लिए रमणीक स्थलों की कमी है। डिजिटल युग में ओटीटी प्लेटफार्म के विस्तार से नवोदित प्रतिभाओं के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का दायरा बढ़ा है। मौजूदा सरकार को अपनी फिल्म पॉलिसी के तहत ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि यहां की फिल्मी गतिविधियों से जुड़े फिल्मकारों को एक नई दिशा मिल सके।

उक्त बातें भारतीय फिल्म जगत के मशहूर गीतकार, पटकथा व संवाद लेखक नवाब आरजू ने अपने झारखंड प्रवास के दौरान कही। नवाब आरजू इन दिनों चाईबासा (झारखंड), अपने एक रिश्तेदार के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। विदित हो कि 1982 में नवाब आरजू ने बॉलीवुड की धरती पर कदम रखा।

एक लम्बे संघर्ष के बाद उनके शब्दों को सराहा गया। 90 के दशक में भारतीय फिल्म जगत के मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की फिल्म ‘साथी’ का गीत ‘हुई आँखें नम और ये दिल मुस्कुराया, तो साथी कोई भुला याद आया….’ के हिट होने के बाद नवाब आरजू ने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा।

‘बाज़ीगर’, ‘साथी’, ‘भाभी’, ‘दिल का क्या क़ुसुर’, ‘जान तेरे नाम’, ‘हक़ीक़त’, ‘बाली उमर को सलाम’, ‘मुक़ाबला’, ‘आ गले लग जा’, ‘मालामाल वीकली’ ‘मिस्टर बेचारा’, ‘धर्म कर्म’ और ‘आज़म’ जैसी हिट फिल्मों के लिए गीत लिख चुके गीतकार नवाब आरजू की खास बात ये रही कि फिल्मी जद्दोजहद के साथ साथ वो अदब से भी जुड़े रहे। 2013 में हिंदी उर्दू साहित्य अवार्ड कमिटी उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में ‘उर्दू अदब’ अवार्ड से उन्हें नवाज़ा। 2014 में नारायणी साहित्य अकादमी ने भी सम्मानित किया, फिल्म लेखन के लिए भी समय समय पर उन्हें कई अवार्ड मिले मसलन ‘इंडियन टेली अवार्ड’ और ‘इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड’ वगैरह।

वर्तमान समय में यूट्यूब पर भी नवाब आरजू के कई धार्मिक भजन उपलब्ध हैं। अपनी लेखन प्रतिभा के बदौलत बॉलीवुड में झारखंड का परचम लहराने वाले नवाब आरजू ने छोटे परदे पर भी बहुत उम्दा काम किया है उन्होंने ‘हिना’, ‘हवाएं’, ‘कांच के रिश्ते’, ‘कैसे कहूं’ जैसे सीरियल लिखे।

‘सास भी कभी बहु थी’, ‘कहानी हर घर की’, ‘कसौटी ज़िन्दगी की’, ‘कुसुम’, ‘कुटुंब’, ‘कसम से’, ‘कुमकुम’, ‘कोई अपना सा’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘ढाई किलो प्रेम के’ और ‘नागिन’ जैसी सफल टीवी शो के टाइटल ट्रैक को जनता ने काफी सराहा। नवाब आरजू का पहला ग़ज़लों और नज़मों का संकलन ‘एहसास’ 2014 में प्रकाशित हुआ था।

‘सुख़न दर्पन’ उनका दूसरा मजमुआ कलाम है जो नए साल में पाठकों तक पहुंच जाएगा। फिलवक्त नवाब आरजू फिल्मों और टेलीविज़न की दुनिया में मसरूफ हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से जाम में फंसे पर्यटक

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कुल्लू 29 Dec,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । हिमाचल प्रदेश के तमाम इलाकों में शुक्रवार से बारिश और बर्फबारी की शुरुआत हुई। बड़ी संख्‍या में आए पर्यटक इस मौसम का आनंद उठा रहे हैं, वहीं कई जगहों पर लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

बर्फबारी की शुरुआत होते ही हिमाचल के मनाली आने वाली पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया। इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। हालांकि, कई पर्यटक सोलंगनाला से पलचान के रास्ते में शुक्रवार दोपहर दो बजे से फंसे हुए थे।

भारी जाम के चलते पर्यटक और उनकी गाड़ियां रात भर फंसी रहीं। इसके कारण मजबूरन सैकड़ों वाहन चालकों को गाड़ियों में ही रात बितानी पड़ी।
जाम के कारण सैलानियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर पर्यटकों के फंसे होने के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। इसमें गाड़ियों में पर्यटक और ड्राइवर कल से फंसे होने की बात कह रहे हैं।

लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए। लेकिन अधिक बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे कई पर्यटक शनिवार सुबह मनाली पहुंचे, वहीं अभी भी लोगों को निकाला जा रहा है।

वहीं, दूसरी तरफ उपमंडल चुराह में तीन महीनों से बारिश व बर्फबारी नहीं होने से लोग परेशान थे। लेकिन अब लंबे अंतराल के बाद लोगों को इस सूखे से छुटकारा मिल गया है और पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर का नजारा देखने को मिला है।

पिछले दो दिनों से लगातार पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। बर्फबारी होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

*****************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

मुंबई में 16 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे 100 यात्री

Indigo पर फूटा गुस्सा; एयरलाइंस ने मांगी माफी

मुंबई 29 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण लगभग 100 यात्री 16 घंटे तक फंसे रहे। इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई17 में देरी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट को सुबह 6:55 बजे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें देरी होती रही। एयरलाइंस ने बाद में घोषणा की कि एक वैकल्पिक विमान रात 11 बजे उड़ान भरेगा, लेकिन यह भी संभव नहीं हो सका।

इंडिगो ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से माफी मांगी है। एक बयान में एयरलाइंस ने कहा, हमें खेद है कि हमारी उड़ान 6ई17, जो मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली थी, तकनीकी मुद्दों के कारण देरी का सामना करना पड़ा। दुर्भाग्य से, समस्या को ठीक करने और इसे गंतव्य तक भेजने के हमारे तमाम प्रयासों के बावजूद, हमें अंततः उड़ान रद्द करनी पड़ी।

सूत्रों के मुताबिक, उड़ान में कम से कम तीन बार देरी हुई और यात्रियों को बार-बार विमान में चढ़ाया और उतारा गया। इससे यात्रियों में आक्रोश फैल गया, खासकर छात्रों के एक समूह ने एयरपोर्ट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने एयरलाइन से टिकट रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने की मांग की।

सोशल मीडिया पर भी यात्रियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। सोनम साइगल नामक एक यात्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि उनके भाई 12 घंटे से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और इंडिगो स्टाफ का व्यवहार बेहद निराशाजनक है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को बार-बार विमान में बैठाया और उतारा गया, लेकिन स्टाफ की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

एक अन्य यात्री, सचिन चिंतलवाड़ ने इस्तांबुल से वॉशिंगटन के लिए अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने की चिंता जताई, जबकि बीरेश कुमार सिंह नामक एक अन्य यात्री ने इंडिगो की सेवाओं को “बहुत खराब” बताया। इस घटना ने इंडिगो की यात्री सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइंस की आलोचना हो रही है।

***************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

उत्तर भारत में बारिश के बाद लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

नई दिल्ली 29 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में साफ दिख रहा है। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में इस समय कंपकंपी वाली ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट मुख्य रूप से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए है, जहां बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के कारण तापमान और भी गिर सकता है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम मौसम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अगले सप्ताह तक मौसम ठंडा और शुष्क बना रहेगा। उत्तर भारत के कुछ स्थानों में रविवार (29 दिसंबर) से शीतलहर शुरू होने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में 29-30 दिसंबर के दौरान देर रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घना कोहरा रहने की आशंका जताई जा रही है।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस समय घना कोहरा देखा जा रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण ड्राइविंग करना मुश्किल हो सकता है। कोहरे की चादर ने इन राज्यों में ठंड को और बढ़ा दिया है, जिससे सर्दी का अहसास और भी तेज हो गया है। राजस्थान माउंट आबू के तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बादल गरजने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

बनारस कोहरे की सफेद चादर में ढका है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम और भी बिगड़ सकता है और ठंडी हवाएं और बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस स्थिति में दिल्ली और एनसीआर सहित अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को ज्यादा सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली का मौसम ठंडा रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को दोपहर के समय भी बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और कमी आ सकती है।

**************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

बैंक कर्मचारी ने ही खाते से उड़ा दिए 12 करोड़ रुपए

बेंगलुरु में साइबर फ्रॉड से सनसनी

बेंगलुरु 29 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : साइबर धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक्सिस बैंक के एक रिलेशनशिप मैनेजर और तीन अन्य लोगों को एक कंपनी के खाते से 12 करोड़ रुपये उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड के आरोप में यह कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, एक्सिस बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर वैभव पिथादिया (29 वर्ष) ने अपने सहयोगियों – बैंकिंग एजेंट नेहा बेन विपलभाई, इंश्योरेंस एजेंट शैलेश और कमीशन एजेंट शुभम के साथ मिलकर बेंगलुरु स्थित कंपनी ड्रीमप्लग पेटेक सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड को 12.2 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

ड्रीमप्लग के एग्जीक्यूटिव नरसिम्हा वसंत शास्त्री की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। कंपनी के अधिकारियों ने 12 नवंबर को अपने खाते में कुछ संदिग्ध लेनदेन देखे थे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में पता चला कि 29 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच एक्सिस बैंक के दो खातों से 12.2 करोड़ रुपये निकाले गए थे।

आरोपियों ने ड्रीमप्लग के खातों में हेरफेर करके उनका एक्सेस हासिल कर लिया था। उन्होंने जाली हस्ताक्षर करके कंपनी के बोर्ड का एक प्रस्ताव भी तैयार किया था, जिसमें ईमेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने का अनुरोध किया गया था। आश्चर्यजनक रूप से, एक्सिस बैंक ने इस जाली प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी।

इसके बाद, आरोपियों ने वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के माध्यम से 37 लेनदेन किए। ड्रीमप्लग ने अंकलेश्वर और अबरामा बैंक शाखा में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। एक्सिस बैंक के रिकॉर्ड से पता चला कि 2021 में इन खातों को चार यूजर आईडी दी गई थीं, जिनमें से केवल दो ही सक्रिय थीं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कुल 15 करोड़ रुपये का लेनदेन करने का प्रयास किया था, लेकिन दो यूजर आईडी निष्क्रिय होने के कारण वे केवल 12.2 करोड़ रुपये ही निकाल पाए।

पैसे देश भर के कई खातों में स्थानांतरित किए गए। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि एक्सिस बैंक की प्रक्रियाओं में कहाँ चूक हुई जिसके चलते आरोपियों ने वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। पुलिस ठगी गई राशि को वापस लाने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है।

******************************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन

आचार्य किशोर कुणाल का निधन पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने शोक जताया है

पटना 29 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार की राजधानी पटना स्थित महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल का निधन हो गया है। रविवार को 74 साल की उम्र में महावीर वात्सल्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

आचार्य किशोर कुणाल का निधन पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने शोक जताया है।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने समाजसेवी, महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, “किशोर कुणाल जी का जीवन समाज सेवा, धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने महावीर मंदिर को एक राष्ट्रीय पहचान दिलाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।”

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, “उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन अत्यंत पीड़ा जनक और मर्मांतक है। पुलिस पदाधिकारी के रूप में उन्होंने अपनी ईमानदार छवि पेश की, जिसके कई दृष्टांत उदाहरण हैं।

आध्यात्मिक जगत में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पटना के महावीर मंदिर से प्राप्त आय से उन्होंने महावीर कैंसर संस्थान, महावीर वात्सल्य संस्थान जैसे विभिन्न संस्थाओं का निर्माण किया।”

नीरज कुमार ने आगे कहा, “उन्होंने विभिन्न आध्यात्मिक ग्रंथों की रचना की और धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष तथा पदेन सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

सत्य और निष्ठा के साथ अपने व्यक्तिगत जीवन को जीते हुए, उनका जीवन निश्चित रूप से अनुकरणीय है। ऐसे समय में जब धर्म आधारित सद्भाव एक बड़ी चुनौती है, तो उनके द्वारा लिखे गए विभिन्न ग्रंथ, उनकी लेखनी और उनका जीवन दर्शन हमेशा प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे।”

***********************

Read this also :-

भोजपुरी फिल्म में बंगाली अभिनेत्री दिया मुखर्जी करेंगी डेब्यू

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

मनोज बाजपेयी ने पूरी की द फैमिली मैन की शूटिंग

29.12.2024 (एजेंसी)फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सुपरहिट सीरीज द फैमिली मैनÓ के तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को झलक दिखाई।अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में शूटिंग से पर्दे के पीछे (बीटीएस) की एक तस्वीर शेयर की।

द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी के किरदार का नाम श्रीकांत तिवारी रहता है, जो मध्यमवर्गीय व्यक्ति है और वह जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक ब्रांच थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल (काल्पनिक) के लिए सीक्रेट रूप से अधिकारी के रूप में काम करता है।

इस सीरीज की घोषणा जून 2018 में की गई थी। पहले सीजन की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, केरल, जम्मू और कश्मीर के साथ ही लद्दाख में की गई थी और मई 2019 तक इसे पूरा कर लिया गया था। दूसरे सीजन की शूटिंग नवंबर 2019 में शुरू हुई थी और सितंबर 2020 में पूरी हो गई थी।इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के साथ प्रियामणि, शरद केलकर, नीरज माधव, शारिब हाशमी, दलीप ताहिल, सनी हिंदुजा और श्रेया धनवंतरी भी हैं।

सीरीज का निर्माण और निर्देशन राज और डीके ने किया है, जिन्होंने सुमन कुमार के साथ मिलकर कहानी और पटकथा भी लिखी है, जबकि डायलॉग सुमित अरोड़ा और कुमार ने लिखे हैं।अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु सीरीज के दूसरे सीजन में विलेन के रूप में नजर आई थीं। दूसरे सीजन के अंत में शो के तीसरे सीजन बनने का संकेत भी दिया गया था।

मनोज बाजपेयी सत्या, कौन, गैंग्स ऑफ वासेपुर, वीर-ज़ारा, अलीगढ़, सोन चिरैया और गुलमोहर जैसी फिल्मों में दमदार काम कर चुके हैं। बाजपेयी हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं।

***********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा । आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो फायदा होगा। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार होगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

वृष राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आज आप लेनदेन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे । इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा । आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि :

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है । आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे । ऑफिस में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- ग्रीन

शुभ अंक- 8

कर्क राशि :

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बनाये रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी जो लोग आपके विरोधी हैं आज ऑफिस में के काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा। ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढिय़ा रहेगा। आज घर परिवार की बातों को गहराई से न सोचें, मानसिक तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जायेंगे।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 7

सिंह राशि :

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती है जिसे आप किसी की सहायता से सुलझा लेंगे। परिस्थितियों को गुस्से में हल न करें, धैर्य रखेंगे तो सब जल्दी ही ठीक हो जायेगा । आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। महिलाएं आज रसोईघर में व्यस्त रहेंगी।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 1

कन्या राशि :

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। मित्रों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। लाभदायक योग बन रहे हैं। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 2

तुला राशि :

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज स्टूडेंट अपनी योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूराकरने की सोच रखें। बच्चे की गलती से निराशा हो सकती है। आवेश में आने की बजाय सहजता से मामला सुलझाने की कोशिश करें। अगर किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं तो उससे संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। लवमेट एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। आपका आज अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। आज आप कुछ जरूरी काम टाल भी सकते हैं। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा7 नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 7

मकर राशि :

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। घर के कामों में आपका पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्च्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। अगर किसी वजह से स्ट्रेस बना हुआ है तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बिताएंगे । आज आपको कई जानकारियां मिलेंगी। आप नई चीजें सीखेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिये खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक संबंधों में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। आज किसी समारोह के होने कारण से आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है जिसे आप बखूबी पूरा भी करेंगे । आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं,आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो काम में आसानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में दौड-धूप करेंगे। इस राशि के छात्र जो तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता जल्द मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। बिजली व्यापारियों को आज अधिकतम लाभ होगा। आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत का भी ख्याल रखना आवश्यक रहेगा।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 1

******************************

 

सेना और सीआरपीएफ के शहीदों के परिवारों को अब मिलेगी एक करोड़ की अनुग्रह राशि

सरकार का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ 28 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को प्रदेश के विकास को लेकर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि सेना और सीआरपीएफ के शहीदों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसके अलावा हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों के लिए मासिक पेंशन को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की स्वीकृति दी गई है।

सीएम सैनी के अनुसार, हरियाणा मंत्रिमंडल ने शहीद सब इंस्पेक्टर जय भगवान की पत्नी कमलेश शर्मा को शामलात देह भूमि से 200 वर्ग गज का भूखंड आवंटित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ ब्लॉक के हीरापुर गांव के रहने वाले शहीद जयभगवान 12 दिसंबर 1995 को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हो गए थे।

हरियाणा मंत्रिमंडल ने बाह्य विकास शुल्क (ईडीसी) की गणना के लिए इंडेक्सेशन मैकेनिज्म के संशोधन को मंजूरी दी है। साथ ही कैबिनेट ने ईडीसी दरों में हर साल 10 प्रतिशत की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग द्वारा पटौदी-हेली मंडी और फर्रुखनगर, जिला गुरुग्राम के कम संभावित क्षेत्र को मध्यम संभावित क्षेत्र में बदलने संबंधी संशोधन को मंजूरी दी है।

कैबिनेट बैठक में हरियाणा लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और रिटेल नीति, 2019 के विस्तार को स्वीकृति प्रदान की गई। यह नीति कारोबार की लागत कम करने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करेगी। इसके अलावा हरियाणा मंत्रिमंडल ने ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ की भर्ती के लिए आधार प्रमाणीकरण को मंजूरी दी है। इस निर्णय के बाद एचपीएससी पोर्टल पर विभिन्न पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा।

इसके अलावा हरियाणा कैबिनेट ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2021 में संशोधन को मंजूरी दी है। हरियाणा कैपिटल पेरीफेरी एक्ट 1953 का उल्लेख अब पीएमडीए एक्ट के रूप में किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (प्रशासन) नीति 2024 के प्रारूप को मंजूरी दी है। कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को इसमें शामिल किया जाएगा।

हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा की सुरक्षा) अधिनियम 2024 में संशोधन करने की मंजूरी प्रदान की गई है। अब संशोधन में 240 दिनों की सेवा की गणना के लिए “एक कैलेंडर वर्ष में” के स्थान पर “कॉन्ट्रैक्ट-सर्विस के एक वर्ष की अवधि के दौरान” को शामिल किया गया है।

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में पिछले दो दिन से हो रही बेमौसम बारिश पर भी चर्चा की गई है। इस संबंध में सभी जिला उपायुक्तों को जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलकर नुकसान की भरपाई की जाएगी।

******************************

Read this also :-

विश्वक सेन की लैला की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

पुष्पा 2 भारत में 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा की ओर

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version