Nitish Kumar is going to every door in the greed of the chair - Ravi Shankar Prasad

कुर्सी के लोभ में हर दरवाजे पर जा रहे हैं नीतीश कुमार – रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली ,06 सितंबर (आरएनएस/FJ)। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में लगे नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब से लोक सभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और कुर्सी के लोभ में फंस कर नीतीश कुमार हर एक के दरवाजे पर जा रहे हैं।

रविशंकर प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है और विपक्षी दलों में पहले से ही कई नेता इसके लिए खड़े हैं और अब नीतीश कुमार भी खड़े हो रहे हैं।

प्रसाद ने सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार और राहुल गांधी की मुलाकात पर लिखा, नीतीश जी! राहुल गांधी के साथ आपकी मुस्कुराती तस्वीर टीवी और अखबारों में देखी। सोचा आपको स्मरण कराऊं कि आप तो डा राम मनोहर लोहिया के शिष्य हैं जो गैर कांग्रेसवाद के पहले प्रवर्तक थे। आज कहां चले गए आप?

प्रसाद ने नीतीश कुमार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर कटाक्ष करते हुए अगले ट्वीट में लिखा, ये जो हर एक के दरवाजे आप जाने की कोशिश कर रहे हैं, वो तो बहुत बड़े लोग भी घूम चुके हैं पर नतीजा कुछ नहीं निकला।

ये कौन सी आपकी महत्वकांक्षा जाग गई है? प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है और बहुत से दावेदार विपक्ष में पहले से ही खड़े है। आप भी खड़े हो जाएं।

नीतीश कुमार पर कुर्सी के लोभ में फंसने का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने अगले ट्वीट में कहा, व्यक्तिगत महत्वकांक्षा और कुर्सी के लोभ के लिए जिस प्रकार से नीतीश जी दिल्ली में प्रयासरत दिख रहे हैं, यदि इतना ही प्रयास बिहार में विकास के प्रोजेक्ट और उद्योगों को लाने के लिए किया होता तो आज बहुत से बिहारी युवाओं को रोजगार मिला होता।

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply