विवादों में घिरे विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह का बदला गया मंत्रालय

*अब संभालेंगे गन्ना उद्योग विभाग*

पटना 31 Aug. (Rns/FJ) । बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष के निशाने पर आए विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह से आखिरकार विधि मंत्रालय का दायित्व वापस ले लिया गया। हालांकि वे मंत्री बने रहेंगे।

अदालत द्वारा जारी किए गए वारंट को लेकर विवादों में घिरे कार्तिकेय सिंह को अब गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया, वहीं गन्ना उद्योग मंत्री शमीम अहमद को विधि मंत्री बनाया गया है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान परिषद सदस्य कार्तिकेय सिंह पटना स्थानीय निकाय से 2022 में एमएलसी बने। मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी माने जाने वाले कार्तिकेय सिंह शिक्षक भी रह चुके हैं, जिससे ये कार्तिकेय मास्टर के नाम से भी जाने जाते हैं।

भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार में कार्तिकेय सिंह को मंत्री बनाते हुए विधि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गए। विधि मंत्री बनते ही अदालत द्वारा वारंट जारी होने के बाद वे विवादों में आ गए।

विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाते हुए सरकार को घेरना शुरू कर दिया।

हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तब कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply

Exit mobile version