Karnataka Assembly Deputy Speaker Mamani dies, breathed his last at the age of 56

कर्नाटक : विधानसभा उपाध्यक्ष ममानी का निधन, 56 साल की आयु में ली अंतिम सांस

बेंगलुरु ,23 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का शनिवार की रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ममानी किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। वह 56 वर्ष के थे।

सौदत्ती सीट से तीन बार विधायक रहे ममानी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अस्पताल में उन्हें श्रद्धांजलि दी। बोम्मई ने ट्वीट किया, हमारी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद चंद्रशेखर ममानी के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति।

आनंद ममानी के पिता चंद्रशेखर एम. ममानी भी 1990 के दशक में उपाध्यक्ष रहे थे। सौंदत्ती क्षेत्र से तीन बार के विधायक ममानी भाजपा नेत थे। उनके पिता चंद्रशेकर ममानी चार बार विधायक रहे थे।

उन्होंने एक बार निर्दलीय और तीन बार जनता परिवार के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था। राजन्ना ममानी के नाम से पहचाने जाने वाले उनके चाचा विश्वनाथ करीबसप्पा ममानी भी साल 2004 में निर्दलीय विधायक रहे थे।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply