India's youngest woman became the owner of 4700 crores at the age of 37

भारत की सबसे युवा महिला 37 साल की उम्र में बनी 4700 करोड़ की मालिक

मुंबई 22 Sep. (Rns/FJ)- नेहा नारखेड़े ने महज 37 साल की उम्र में करोड़पति बनने का मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में जगह बनाई है।

अमीरों की इस लिस्ट में वह सबसे युवा सेल्फ मेड वुमन आंत्रप्रेन्योर हैं। नेहा की शुरुआती पढ़ाई पुणे में ही हुई। हालांकि बाद में वह कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चली गई थीं।

नेहा ने जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। वह ‘कंफ्लुएंट’ की सह संस्थापक हैं। इसके अलावा आपाचे काफ्का जो कि एक ओपन सोर्स मेसेजिंग सिस्टम है, को डिवेलप करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

इस समय वह कई तकनीकी कंपनियों में सलाहकार और निवेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। हारुन इंडिया रिच लिस्ट में नेहा नारखेड़े को 336वां स्थान मिला है। उनकी अनुमानित संपत्ति 4700 करोड़ रुपये की है।

लिंक्डइन और ओरैकल में भी कर चुकी हैं काम

अपनी कंपनी शुरू करने से पहले नेहा लिंक्डइन और ओरैकल के लिए काम कर चुकी हैं। वह अपाचे काफ्का सॉफ्टवेयर बनाने वाली टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने 2014 में अपनी खुद की कंपनी शुरू की।

15 साल पहले वह अमेरिका चली गई थीं और वहीं से मास्टर्स की डिग्री ली। उन्होंने अपना ग्रैजुएशन पुणे विश्वविद्यालय से ही किया था।

फोर्ब्स की अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में भी नेहा ने 57वां स्थान हासिल किया था। 2018 में फोर्ब्स ने टेक से जुड़ी महिलाओं की लिस्ट में नेहा नारखेड़े का नाम शामिल किया था।

हुरुन इंडिया के मुताबिक लिस्ट में 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले कुल 1103 लोगों को शामिल किया गया था। पिछले साल के मुकाबले इस बार इस लिस्ट में 96 लोग बढ़ गए हैं।

*************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply