सीमा विवाद पर असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में अहम बैठक

नई दिल्ली 21 Sep. (Rns/FJ): मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद का हल निकालने के लिए आज नई दिल्ली में एक अहम बैठक करेंगे।

सीमा विवाद पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच इस तरह की यह दूसरी बैठक होगी। जानकारी के मुताबिक, जोरमथंगा और सरमा दोपहर एक बजे नई दिल्ली के असम हाउस में मुलाकात करेंगे। दोने के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं।

दरअसल, सीमा मुद्दे पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच इस तरह की यह दूसरी बैठक है। पिछले साल नवंबर में दोनों नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नई दिल्ली में मिले थे। पिछली बैठक में दोनों पक्ष सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमत हुए थे और अक्टूबर में गुवाहाटी में दोबारा मिलने का फैसला किया था। हालांकि गुवाहाटी में बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

गौरतलब है कि मिजोरम के तीन जिले आइजोल, कोलासिब और ममित, इसके अलावा असम के हैलाकांडी, करीमगंज और कछार जिले 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा मुद्दा है। ये विवाद दो औपनिवेशिक सीमांकन 1875 और 1933 से उपजा है। दोनों के बीच कई बार सीमा विवाद हिंसक भी हुआ है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version