Hybrid terrorist arrested in Jammu and Kashmir's Reasi

जम्मू-कश्मीर के रियासी में हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार

*बड़े हमले की कोशिश नाकाम*

जम्मू,15 सितंबर (आरएनएस/FJ)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों ने एक ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ को गिरफ्तार करके बड़े आतंकी हमले की कोशिश को नाकाम करने का दावा किया है।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादी के ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद और 1,81,000 रुपये नकद बरामद किए हैं, जिसका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया जाना था। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी की पहचान बल-अंगराला के निवासी जफर इकबाल के रूप में हुई है।

वह राजौरी जिले में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद इसहाक का भाई है।
‘हाइब्रिड आतंकवादी’ गैर-सूचीबद्ध कट्टरपंथी होते हैं, जो आतंकी हमलों को अंजाम देकर फिर से आम जीवन जीने लगते हैं।

पुलिस ने कहा कि महोर थाने को सूचना मिली थी कि जफर इकबाल पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं के संपर्क में है। इस सूचना के आधार पर, पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीमों ने अंगराला जंगल में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।

अभियान के दौरान इलाके में एक ठिकाने से दो पिस्तौल, चार मैगजीन, 22 कारतूस और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। बाद में 1,81,000 रुपये बरामद किए गए, जिनका आंतकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाना था।

संयुक्त टीम ने प्लासू नाले से इकबाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि वह आतंकवादी समूहों के संपर्क में था। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित गुप्ता ने कहा कि इकबाल की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है।

गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतकंवादियों के आका रियासी के ऊंचे इलाकों में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं और इकबाल जैसे लोग उनके लिए काम कर रहे हैं।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply