Government should not stop distribution of free ration to the poor Mayawati

गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण बंद न करे सरकार : मायावती

लखनऊ 11 Sep. (Rns/FJ): उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र सरकार को मंहगाई का हवाला देकर काेरोना काल में शुरु की गयी ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न याेजना’ के तहत गरीबों को मिलने वाले मुफ्त राशन को बंद नहीं करने की मांग की है।

मायावती ने रविवार को कहा कि यदि मुफ्त राशन के वितरण को बंद किया गया तो यह गरीबों के प्रति अन्यायपूर्ण होगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “देश की विशाल आबादी जबर्दस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी आदि की समस्या से आज भी लगभग वैसी ही दुःखी व त्रस्त है जैसे कोरोनाकाल से ही झेलने को मजबूर है। अतः पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलनेे वाला मुफ्त राशन बंद करकेे इनके मुँह का निवाला छीनना अनुचित व अन्यायपूर्ण होगा।”

गौरतलब है कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों ने इस योजना को तीन महीने के लिये बढ़ाकर इसकी मियांद सितंबर तक कर दी थी। तमाम राज्य सरकारें इस योजना को और अागे बढ़ाने का केन्द्र सरकार पर दबाव डाल रही हैं।

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “यही मुख्य कारण है कि विभिन्न राज्यों की सरकारें इस अन्न योजना को सितम्बर महीने के बाद आगे और भी समय तक जारी रखने का दबाव केन्द्र सरकार पर बना रही हैं। वैसे भी केन्द्र की सरकार को, व्यापक जनहित के मद्देनजर, इस पर समुचित व सहानुभूतिपूर्वक ध्यान जरूर देना चाहिए, बीएसपी की यह माँग।

***************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply