संसद भवन उड़ा दूंगा… की धमकी देने वाले पूर्व विधायक गिरफ्तार

नई दिल्ली 20 Sep. (Rns/FJ): दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मध्य प्रदेश से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक किशोर समरीते को भोपाल से गिरफ्तार किया।

भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने किशोर समरीते को भोपाल से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस को सूचित किया है कि उन्होंने पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने बताया कि समरीते को भोपाल के कोलार रोड स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, पूर्व विधायक किशोर समरीते ने धमकी दी थी कि 30 सितंबर से पहले उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो संसद भवन को उड़ा देंगे। किशोर समरीते ने जिलेटिन की छड़ें, राष्ट्रीय ध्वज का एक पैकेट संसद भवन भेजा था और उड़ाने की धमकी दी थी।

इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश के पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक किशोर समरीते ने पार्लियामेंट को उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक ने पार्लियामेंट हाउस में पार्सल भी भेजा था। इस पार्सल में नेशनल फ्लैग, संविधान की किताब और जेलेटिन की स्टिक रखी था और साथ में धमकी भरा लेटर भी था।

लेटर में पूर्व विधायक ने लिखा था कि अगर मेरी मांगे नहीं मांनी गईं तो 30 सितंबर को संसद भवन को बम से उड़ा दूंगा।

बता दें कि किशोर समरीते समाजवाटी पार्टी के टिकट पर मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। साल 2008 में विधायक चुने गए समरीते वर्तमान में संयुक्त क्रांति पार्टी के अध्यक्ष हैं।

बताया जा रहा है कि किशोर समरीते पर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक केस में स्पेशल कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा भी सुनाई है।

समरीते को इससे पहले जून 2021 में भी गिरफ्तार किया गया था, तब उनके ऊपर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेश पाठक को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा था।

****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version