Dabangs demolished the houses of 20 Dalit families

दबंगों ने 20 दलित परिवारों के घर किए ध्वस्त

*मारपीट करने के बाद गांव से जबरन निकाला*

पलामू /रांची,30 अगस्त (आरएनएस/FJ)। पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरूमातू गांव में दबंगों ने 20 दलित परिवारों के डेढ़ दर्जन घर ध्वस्त कर दिये हैं। ज्यादातर घर मिट्टी और फूस के थे, जिनमें ये परिवार पिछले तीन-चार दशकों से रह रहे थे। जिस जमीन और इलाके में ये लोग बसे थे, उसे मदरसे की जमीन बताते हुए उनपर यह जुल्म किया गया। दलितों ने घरों को ध्वस्त करने का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी गयी। इतना ही नहीं, उजाड़े गये लोगों को दो गाडिय़ों पर लादकर एक जंगल के पास छोड़ दिया गया।

यह घटना सोमवार की है। बाद में भगाये गये दलितों का एक समूह पांडु थाने पहुंचा। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि बस्ती के मुसलमान दबंगों ने उनपर जुल्म किया है। ये लोग हमेशा उनके साथ मारपीट करते थे और बस्ती को खाली करने का दबाव बनाते थे। इधर पांडु थाने की पुलिस ने इसे जमीन विवाद का मामला बताया है। पुलिस का कहना है कि इसकी मौखिक शिकायत की गई है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जायेगी।

बताया गया विशेष समुदाय के लोग भीड़ की शक्ल में सोमवार को हरवे-हथियारों से लैस होकर मुरुमातू के दलित टोले में पहुंचे और घरों को ध्वस्त कर दिया। मिट्टी के घरों और झुग्गी झोपडिय़ों को उजाडऩे के बाद उनके सामान गाडिय़ों में लोड कर छतरपुर के लोटो इलाके के जंगल में उतार दिये गये। उजाड़े गये दलित परिवारों में एक भी व्यक्ति शिक्षित नहीं है। ज्यादातर लोग भीख मांगकर या छोटा-मोटा काम कर गुजारा करते हैं। इन लोगों ने पहाड़ के नजदीक मिट्टी काटकर कच्चे घर बनाये थे। पीडि़त परिवारों का कहना है कि उनके पास जमीन से संबंधित सर्वे के कागजात भी हैं।

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply