Classes will now take one hour more in all madrasas

सभी मदरसों में अब एक घंटा अधिक लगेंगी क्लास

*6 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे शिक्षक*

लखनऊ 29 Sep. (Rns/FJ): उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने राज्य सरकार से संबद्ध सभी मदरसों को छात्रों के लिए छह घंटे की शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि उन्हें अन्य स्कूलों के स्तर पर लाया जा सके। यह आदेश एक अक्टूबर से प्रभावी होगा।

नए टाइम टेबल के अनुसार, छात्र सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मदरसों में कक्षाओं में शामिल होंगे, जो एक घंटा अधिक है। शिक्षक और कर्मचारी भी कम से कम छह घंटे डयूटी पर रहेंगे।

जावेद ने कहा, “मदरसा के छात्र को समाज में आगे बढ़ते समय हीन भावना नहीं रखनी चाहिए। उसे धार्मिक विषयों के साथ-साथ गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के ज्ञान के अलावा अच्छा सामान्य ज्ञान होना चाहिए। हम ऐसे आदर्श छात्र तैयार करना चाहते हैं जो देश के विकास में योगदान दे सकें।”

उन्होंने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि मदरसे अन्य अच्छे स्कूलों के मानकों के अनुरूप हों, ताकि अन्य लोग भी अपने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गर्व से मदरसों में एडमिशन करा सकें। हमें पहले मदरसा शिक्षा के लिए सम्मान विकसित करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि अरबी, फारसी, दीनियात और उर्दू जैसे धार्मिक विषयों के साथ विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और हिंदी की कक्षाएं रोजाना लगेंगी।

उन्होंने कहा, “सरकार भी चाहती है कि शिक्षक नए टाइम टेबल के अनुसार काम करें। दिन की शुरुआत सुबह नौ बजे प्रार्थना के साथ होगी और उसके बाद राष्ट्रगान होगा। इसके बाद दोपहर तक कक्षाएं चलेंगी। छात्रों और कर्मचारियों के लिए दोपहर का भोजन 12 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। उसके बाद दोपहर 3 बजे तक कक्षाएं लगेंगी, सभी मदरसों को इस कार्यक्रम का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।”

*****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply