Chief Minister's instructions to the administration to remain alert in the districts connected with Yamuna and Betwa

यमुना व बेतवा से जुड़े जिलों में अलर्ट रहने के प्रशासन को मुख्यमंत्री के निर्देश

लखनऊ 25 Aug. (Rns/FJ): उत्तर प्रदेश में यमुना और बेतवा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन नदियों के तटवर्ती जिलों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि कल देर रात जारी निर्देश में यमुना और बेतवा नदी के प्रवाह क्षेत्र के जनपदों में बाढ़ के दृष्टिगत सभी संबद्ध जिला प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि राजस्थान के कोटा बैराज व धौलपुर में पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर प्रदेश में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं बीते कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में हुई तेज बारिश से बेतवा नदी उफान पर है।

ऐसे में आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा, प्रयागराज, मथुरा और मिर्जापुर जिलों में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए गांवों और शहरों में लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्थित इंतज़ाम करने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी ने इन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने से उत्पन्न हालात की बुधवार को देर रात समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी तथा आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार सक्रिय रहें।

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये आपदा प्रबंधन मित्र, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की आवश्यकतानुसार सहायता ली जानी चाहिए। इसके अलावा सभी संबद्ध जिलाधिकारियों से नौकाओं, राहत सामग्री आदि का प्रबंध करने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ या अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देर न हो। प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिन गांवों में जलभराव की स्थिति बने, वहां पशुओं को अन्यत्र सुरक्षित स्थल पर शिफ्ट कराया जाए। इन स्थलों पर पशु चारे की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। राहत कंट्रोल रूम क्रियाशील रहे।यमुना व बेतवा से जुड़े जिलों में अलर्ट रहने के प्रशासन को मुख्यमंत्री के निर्देश
यमुना व बेतवा से जुड़े जिलों में अलर्ट रहने के प्रशासन को मुख्यमंत्री के निर्देश

उत्तर प्रदेश में यमुना और बेतवा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन नदियों के तटवर्ती जिलों में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि कल देर रात जारी निर्देश में यमुना और बेतवा नदी के प्रवाह क्षेत्र के जनपदों में बाढ़ के दृष्टिगत सभी संबद्ध जिला प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि राजस्थान के कोटा बैराज व धौलपुर में पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर प्रदेश में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं बीते कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में हुई तेज बारिश से बेतवा नदी उफान पर है।

ऐसे में आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा, प्रयागराज, मथुरा और मिर्जापुर जिलों में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए गांवों और शहरों में लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्थित इंतज़ाम करने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी ने इन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने से उत्पन्न हालात की बुधवार को देर रात समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी तथा आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार सक्रिय रहें।

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये आपदा प्रबंधन मित्र, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की आवश्यकतानुसार सहायता ली जानी चाहिए। इसके अलावा सभी संबद्ध जिलाधिकारियों से नौकाओं, राहत सामग्री आदि का प्रबंध करने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ या अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देर न हो। प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिन गांवों में जलभराव की स्थिति बने, वहां पशुओं को अन्यत्र सुरक्षित स्थल पर शिफ्ट कराया जाए। इन स्थलों पर पशु चारे की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। राहत कंट्रोल रूम क्रियाशील रहे।

****************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply