Category Archives: news

सिद्दारमैया के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट करने वाली भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, मिली जमानत

बेंगलुरु 29 Jully (एजेंसी): मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के परिवार के खिलाफ कथित अपमानजनक ट्वीट के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में शहर की एक अदालत ने उसे जमानत दे दी। कुछ दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता एचएस शकुंतला ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से पूछा था कि क्या वह कॉलेज के वॉशरूम के अंदर छात्राओं के फिल्मांकन को महज बच्चों का खेल कहेंगे।

भाजपा कार्यकर्ता शंकुथला ने सिद्धारमैया को टैग करते हुए ट्वीट किया, “कांग्रेस के मुताबिक कॉलेज के वॉशरूम के अंदर छात्राओं की वीडियोग्राफी करना महज बच्चों का खेल है। क्या मुख्यमंत्री इसे बच्चों का खेल कहेंगे, अगर उनकी बहू या पत्नी इसकी शिकार हुई हों।” इस मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उडुपी में कथित तौर पर मामले को दबाने के लिए राज्य सरकार को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्नाटक भाजपा ने झूठे मामले दर्ज करने और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए कांग्रेस सरकार की आलोचना की।

इस बीच, उडुपी में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अदालत ने शुक्रवार को काडेकर में नेत्र ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ अलाइड हेल्थ साइंसेज की तीन महिला छात्रों को अग्रिम जमानत दे दी, जिन पर वॉशरूम में अपने कॉलेज के साथी का ताक-झांक वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है। कॉलेज प्रबंधन के सदस्यों ने भी अग्रिम जमानत ली है।
पुलिस ने 25 जुलाई को ऑप्टोमेट्री में डिप्लोमा के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

****************************

 

अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस की निजी बस से आमने-सामने टक्कर, 6 लोगों की मौत- 21 घायल

महाराष्ट्र 29 Jully (Rns): महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह दो निजी बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 21 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह दुर्घटना मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई। हादसे का शिकार हुई बसों में से एक बस अमरनाथ यात्रा के बाद हिंगोली जा रही थी, जबकि दूसरी निजी बस नासिक की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार नासिक की ओर जा रही बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। बता दें कि मरने वालों में अमरनाथ से लौट रही बस का ड्राइवर भी शामिल है। हाईवे पुलिस के मुताबिक बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।

****************************

 

Insta पर प्यार, लड़के से मिलने पाकिस्तान जा रही थी एक और लड़की; जयपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

नई दिल्ली 29 Jully (एजेंसी): सोशल मीडिया और पबजी जैसे गेम पर किस कदर ब्रेनवॉश किया जा रहा है, इसका एक और उदाहरण जयपुर में देखने को मिला। सीमा हैदर के बाद अंजू नाम की एक महिला फेसबुक लवर से शादी करने पाकिस्तान पहुंच गई। इस बीच एक ताजा मामला जयपुर से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर एक लड़की को लाहौर के लड़के से दोस्ती हो जाती है और फिर वो उसका प्यार पाने के लिए पाकिस्तान जा रही थी, जिसे जयपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। जब इस लड़की से सवाल पूछे गए, तो उसके जवाब को सुनकर सिक्योरिटी हैरान रह गई।

जयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर लड़की ने पाकिस्तान का टिकट मांगा, जिसके बाद सभी सन्न रह गए। उसकी उम्र देखकर वहां मौजूद टिकट मास्टर और सिक्योरिटी ने सोचा कि ये मजाक कर रही है। मगर उसने जो कहानी बनाई, उससे ये समझ आ गया कि उसका ब्रेनवॉश हुआ है। इस लड़की को पाकिस्तानी लड़के ने इस बात की ट्रेनिंग दी थी कि एयरपोर्ट पर उसे कैसे बात करनी है। जब शुरुआती सवाल हुआ तो लड़की ने बहाने में कहा कि ‘वह तीन साल पहले इस्लामाबाद से भारत आई थी। अपनी बुआ के साथ उसी के घर रहती थी। उसका बुआ से झगड़ा हो गया है, जिसकी वजह से वो वापस पाकिस्तान जाना चाहती है।’

नाबालिग का ये बहाना सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। जब पड़ताल की गई तो ये बात सामने आई कि वह लड़की राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर की रहने वाली है। दावा ये भी किया जा रहा है कि वो एक फौजी की बेटी है। लड़की के मोबाइल फोन से ये खुलासा हुआ है कि वो लाहौर के एक लड़के के संपर्क में थी। करीब एक साल से वो उस लड़के से पाकिस्तानी लड़के से बात कर रही है। ब्रेनवॉश के इस खुलासे के बाद पुलिस इस रैकेट की गहराई से जांच कर रही है।

***************************

 

INDIA गठबंधन के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के लिए रवाना, जमीनी स्थिति का करेंगे आकलन

नई दिल्ली 29 Jully (एजेंसी): भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) के 16 दलों के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को हिंसा प्रभावित राज्य में जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुआ।

प्रस्थान से पहले मीडिया से बात करते हुए, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हम मणिपुर जा रहे हैं और हम दो समूहों में विभाजित होंगे और राहत शिविरों का दौरा करेंगे। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे हमें न रोकें। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लौटनी चाहिए।

चौधरी ने कहा, सरकार को वहां शांति बहाल करने की कोशिश करनी चाहिए, जो हमारा मकसद है।” उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्य मुद्दा जातीय झड़पें हैं, न कि कानून-व्यवस्था। उन्होंने कहा, यह जातीय संघर्ष है, जिसके बारे में पूरी दुनिया बात कर रही है और सरकार को इसे कानून-व्यवस्था के मुद्दे से तुलना करके इस मुद्दे को भटकाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मणिपुर में स्थिति की गंभीरता को सरकार द्वारा नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर राजनीति न करने का भी आग्रह किया।

“अभी तक प्रधानमंत्री ने मणिपुर जाने की कोशिश भी नहीं की है। आज विपक्ष के झटके के बाद केंद्र की नींद खुली है। प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने कहा, मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है, लेकिन किसी कारण से प्रधानमंत्री इसे नहीं देख सकते।

************************

 

तमिलनाडु में पटाखा गोदाम में विस्फोट, पांच की मौत

चेन्नई 29 Jully (एजेंसी): तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को एक पटाखा गोदाम में विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में पांच और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है, अग्निशमन और बचाव सेवाएं जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

कृष्णागिरि पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से पुष्टि की कि बचाव अभियान जारी है और पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा यूनिट में विस्फोट में दो महिला मजदूरों की जान चली गई।

************************

 

तृणमूल कांग्रेस के निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य की हत्या

कोलकाता 29 Jully (एजेंसी): पश्चिम बंगाल में चुनाव संबंधी हिंसा की कड़ी में दक्षिण परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार देर रात मगराहाट में हुई और मृतक की पहचान मोइमुर घरामी के रूप में हुई है।

इसके साथ, राज्य में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों से जुड़ी हिंसा में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 55 हो गई है।

हमले के दौरान, घरामी के करीबी सहयोगी सहजन मोल्ला को गोली मार दी, जिसका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस बीच, हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इलाके के स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घरामी जब घर लौट रहा था तो अचानक अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने उसे घेर लिया।

घरामी पर पहले धारदार हथियार से वार किया गया और फिर करीब से गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसे बचाने दौड़े मोल्ला को भी हमलावरों ने गोली मार दी।

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी मितुन डे के नेतृत्व में डायमंड हार्बर जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

डे ने कहा, ”मृतक दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट (पूर्व) ब्लॉक के अर्जुनपुर से निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य था। हाल ही में उनका कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों से झगड़ा हो गया था। हत्या शायद उसी के संदर्भ में की गई है।”

*************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आप आज शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

*लकी रंग – ब्लू

*लकी नंबर – 6

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। आपकी रुचि अध्यात्मि में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवारवालों के साथ करेंगे।

*लकी रंग – सफेद

*लकी नंबर – 9

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनाएं रखेंगे। आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नजर आएंगी। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं, आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।

*लकी रंग – ऑरेंज

*लकी नंबर – 3

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें।

*लकी रंग – मैरून

*लकी नंबर – 8

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किए जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी।

*लकी रंग – हरा

*लकी नंबर – 2

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा हैं, अपनी खाने में सीजनल फ्रूट शामिल करें।

*लकी रंग – पीला

*लकी नंबर – 7

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे।

*लकी रंग – गुलाबी

*लकी नंबर – 5

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना लें। किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आसपास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा।

*लकी रंग – ब्राउन

*लकी नंबर – 1

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए।

*लकी रंग – लाल

*लकी नंबर – 4

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिलजुल कर किए गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी।

*लकी रंग – सिल्वर

*लकी नंबर – 8

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें, फायदा होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। लवमेट्स आज एक दूसरे का सम्मान करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

*लकी रंग – लाल

*लकी नंबर – 3

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

*लकी रंग – गोल्डन

*लकी नंबर – 7

***********************

 

पेरिस जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौटा

नई दिल्ली ,28 जुलाई (एजेंसी)। पेरिस के लिए एयर इंडिया की एक उड़ान को शुक्रवार को रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा दिखने के बाद उड़ान भरने के तुरंत बाद आईजीआई हवाई अड्डे पर लौटना पड़ा।

दोपहर 1.22 बजे प्रस्थान करने के तुरंत बाद दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने फ्लाइट क्रू को स्थिति के बारे में तुरंत सूचित किया। फ्लाइट में 220 लोग सवार थे।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, 28 जुलाई 2023 को दिल्ली-पेरिस फ्लाइट एआई143 उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई। दिल्ली एटीसी ने प्रस्थान के बाद रनवे पर संदिग्ध टायर का मलबा देखे जाने के बारे में चालक दल को जानकारी दी थी।

प्रवक्ता ने कहा, उड़ान दोपहर 2.18 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली वापस आ गई। दिल्ली में आवश्यक जांच तक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई जा रही है। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हमेशा की तरह, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, यह एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

**************************

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार पहुंचे संघ के ग्वालियर दफ्तर

ग्वालियर ,28 जुलाई (एजेंसी)। कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने को धीरे-धीरे बदल रहे हैं। यह गाहे-बगाहे नजर भी आता है। सिंधिया अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान जहां आमजन के घर पहुंच रहे हैं तो वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दफ्तर भी पहुंचे।

यह पहला अवसर था जब सिंधिया संघ के कार्यालय पहुंचे हैं। बताया गया है कि सिंधिया अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान संघ के कार्यालय पहुंचे और वहां अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और वरिष्ठ प्रचारक श्रीधर पराड़कर से मुलाकात की।

सिंधिया और पराड़कर की मुलाकात बंद कमरे में हुई। वह लगभग आधे घंटे साथ रहे और दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सिंधिया को पराड़कर ने कुछ किताबें भी भेंट की है।

बताया गया है कि सिंधिया अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नई सड़क क्षेत्र में संघ के कार्यालय राष्ट्रोत्थान न्यास भवन पहुंचे, यहां उनकी वरिष्ठ प्रचारक पराड़कर से मुलाकात हुई। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच आगामी समय में उद्भव अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन को लेकर चर्चा हुई।

पराड़कर ने सुझाव दिया है कि यह सम्मेलन राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कराया जाए। बताया गया है कि प्रथम उद्भव अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद की सहभागिता से हुआ था।

************************

 

मोहम्मद रफ़ी की यादों में संगीतमय शाम 30 जुलाई को

लुधियाना ,28 जुलाई (एजेंसी)।  लुधियाना का आफरीन ग्रुप 30 जुलाई को शाम 7 बजे से 9.30 बजे तक इश्मीत सिंह म्यूजिक इंस्टीट्यूट, राजगुरु नगर, लुधियाना में एक संगीतमय शाम मनाने जा रहा है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आफरीन ग्रुप के मुख्य संरक्षक अरुण शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित संगीतकारों के साथ लाइव गायन होगा, जिसमें लोकप्रिय फिल्मी गाने, गज़़लें, लाइट क्लासिकल आदि शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि समारोह में मोहम्मद रफ़ी के जीवन पर मनोरंजक कहानी बताई जाएगी। शर्मा ने यह भी बताया कि आफरीन समूह के सदस्य जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से समर्पित शौकिया गायक हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य संगीत में आंतरिक आनंद को खोजना और उसे समाज में फैलाना है।

***************************

 

कटिहार मामले में नया मोड़, डीएम-एसपी का दावा- पुलिस फायरिंग में नहीं हुई प्रदर्शनकारियों की मौत

कटिहार , 28 जुलाई (एजेंसी)।  बिहार के कटिहार जिले के बारसोई में बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में दो लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कटिहार के जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को दावा किया है कि पूरी वारदात एक सोची समझी साजिश थी, जिससे बारसोई अशांत हो। दोनों अधिकारियों ने शुक्रवार को घटनास्थल की जांच के बाद पत्रकारों को बताया कि जहां शव बरामद किया गया था और जहां पुलिस थी, उसमें यह संभव नहीं है कि गोली लगेगी।

अधिकारियों ने दावा करते हुए सीसीटीवी के फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि एक असामाजिक युवक ने भीड़ में घुसकर सोनू और नियाज़ को गोली मारी है। पुलिस की तरफ से एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है। पुलिस का दावा है कि उस लड़के के सोनू और नियाज़ के पास पहुंचते ही वहां भगदड़ मच जाती है। वह लड़का भी भागता दिख रहा है। अधिकारियों ने मामला दर्ज किए जाने के प्रश्न पर कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा।

उल्लेखनीय है कि कटिहार के बारसोई में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ बुधवार को लोग उग्र प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान फायरिंग की गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दूसरे युवक ने बुधवार की रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कचना ओपी निवासी खुर्शीद आलम और मौलानापुर निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई है।

************************

 

डेरेक ओ ब्रायन से धनखड़ नाराज, सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली ,28 जुलाई (एजेंसी)।  राज्यसभा में शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन के व्यवहार से नाराज हो गये और उन्होंने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। सभापति ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए आज सेवानिवृत्त हो रहे गोवा से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य विनय दीनू तेंदुलकर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने तेंदुलकर के जीवन वृत्त का उल्लेख किया। तेंदुलकर ने सदन का आभार प्रकट किया।

इसके बाद सभापति ने सदन को बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत 47 नोटिस मिले हैं। ये सभी नोटिस मणिपुर हिंसा से संबंधित है। सभापति ने कहा कि मणिपुर हिंसा से संबंधित नोटिस स्वीकार किया जा चुका है और सरकार इस पर चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सदस्यों को सदन के नियमों और परंपराओं का ध्यान रखना चाहिए। पूरा देश उनको देख रहा है और सदस्य एक ही विषय पर बार-बार नोटिस दिए जा रहे हैं। इस पर तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने एक टिप्पणी की।

सभापति ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन उनके बोलने के दौरान उन्हें बार बार बाधित करते हैं। इसका विरोध करते हुए डेरेक ओ ब्रायन ने कुछ बोला और जोर से मेज पर हाथ मारा। इसे देखकर सभापति नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है । यह बहुत हो चुका है। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। राज्यसभा की कार्यवाही अब सोमवार को शुरू होगी। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

*********************************

 

भीमा कोरेगांव मामला : सुप्रीम कोर्ट ने पांच साल से जेल में बंद दो आरोपियों को जमानत दी

नई दिल्ली ,28 जुलाई (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी वर्नोन गोंसाल्वेस और अरुण फरेरा को जमानत दे दी। दोनों अगस्त 2018 से जेल में बंद थे। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने दोनों को जमानत दी। उन पर माओवादियों से उनके कथित संबंधों के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें कहा गया है कि दोनों आरोपियों को मुकदमे के लंबित रहने तक पांच साल से अधिक समय तक केवल इस आधार पर सलाखों के पीछे नहीं रखा जा सकता कि उन पर गंभीर अपराध का आरोप है।

पीठ ने आदेश सुनाते हुए कहा, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि लगभग पांच साल बीत चुके हैं। हम संतुष्ट हैं कि वे जमानत पाने के हकदार हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि आरोप गंभीर हैं, लेकिन केवल इसी कारण से जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता। अदालत ने आदेश दिया कि दोनों आरोपियों को जमानत के दौरान ट्रायल कोर्ट की अनुमति के बिना महाराष्ट्र से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी।

शीर्ष अदालत ने जमानत देने के लिए कई शर्तें लगाईं। इनमें एनआईए के पास पासपोर्ट जमा करना, आईओ के साथ अपना ठिकाना साझा करना और सप्ताह में एक बार एनआईए को रिपोर्ट करना शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जमानत की शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में अभियोजन पक्ष जमानत रद्द करने की मांग के लिए आवेदन दायर करने के लिए स्वतंत्र होगा।

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने वकील-कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को डिफॉल्ट जमानत दे दी थी। हालाँकि, न्यायमूर्ति एस.एस. शिंदे और न्यायमूर्ति एन.जे. जमादार की खंडपीठ ने इसी मामले में आठ अन्य सह-आरोपियों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया था, जिनमें डॉ. पी. वरवरा राव, सुधीर धावले, रोना विल्सन, अधिवक्ता सुरेंद्र गाडलिंग, प्रोफेसर शोमा सेन, महेश राउत, अरुण फरेरा और वर्नोन गोंसाल्वेस शामिल थे।

सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2022 में गोंसाल्वेस की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए एनआईए को मामले में गिरफ्तार 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे को उन आरोपियों से अलग करने के लिए विशेष अदालत में जाने को कहा, जो अभी भी लापता हैं ताकि मामले में मुकदमा शुरू किया जा सके।

आरोपियों को जून-अगस्त 2018 के दौरान पुणे पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तहत देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया था। बाद में जनवरी 2020 में एनआईए ने सनसनीखेज मामले की जांच अपने हाथों में ले ली थी।

यह मामला 31 दिसंबर 2017 को महाराष्ट्र के पुणे के शनिवारवाड़ा में कबीर कला मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एल्गार परिषद के दौरान लोगों को उकसाने और उत्तेजक भाषण देने से संबंधित है, जिसने विभिन्न जाति समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया और हिंसा हुई जिसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र में राज्य व्यापी हिंसा के दौरान जानमाल का नुकसान हुआ।

*******************************

 

अरुणाचल प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके, नुकसान की कोई खबर नहीं

ईटानगर ,28 जुलाई (एजेंसी)। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा कि शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है।

एनसीएस ने कहा, पांगिन और सियांग जिले के कई अन्य इलाकों तथा आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में थोड़ी घबराहट हुई। भूकंप सतह से 10 किमी की गहराई पर था।
अरुणाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

पर्वतीय पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर असम, मिजोरम और मणिपुर में लगातार आए भूकंपों ने अधिकारियों की चिंता बढ़ दी है, जिससे उन्हें भूकंप-सुरक्षात्मक संरचनाएं बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। भूकंपविज्ञानी पूर्वोत्तर क्षेत्र को दुनिया का छठा सबसे अधिक भूकंप-प्रोन क्षेत्र मानते हैं।

**************************

 

30 अरब डॉलर से बढ़कर 100 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण: PM मोदी

गांधीनगर ,28 जुलाई (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण 2014 के 30 अरब डॉलर से बढ़कर 100 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉनइंडिया 2023 का आधिकारिक उद्घाटन करने के बाद इसकी जानकारी दी। ‘कैटालाइजिंग इंडियाज सेमीकंडक्टर इकोसिस्टमÓ विषय के तहत यह सम्मेलन सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी विकास के लिए वैश्विक केंद्र बनने में भारत की रणनीति और नीति का प्रदर्शन करेगा।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रौद्योगिकी की तेजी से वृद्धि की भविष्यवाणी करने वाले मूर के कानून और भारत के डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्रों के बीच समानताएं बताईं। उन्होंने दर्शकों को बताया कि वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में भारत की हिस्सेदारी बढ़ी है। पीएम मोदी ने खुलासा किया, 2014 में, भारत का इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण 30 अरब डॉलर से कम था, जो अब 100 अरब डॉलर से अधिक हो गया है।

उन्होंने यह भी साझा किया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल उपकरणों का निर्यात पिछले दो वर्षों में दोगुना हो गया है, साथ ही सेमीकॉनइंडिया जैसे मंचों के महत्व पर जोर दिया जहां उद्योग के लीडर और विशेषज्ञ अंतर्दृष्टि और अपडेट का आदान-प्रदान करने के लिए एकत्रित होते हैं। पीएम मोदी ने समझाया कि यह हमारे संबंधों के समन्वय के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदर्शनी और क्षेत्र की जीवंत ऊर्जा पर प्रसन्नता व्यक्त की, और सभी उपस्थित लोगों, विशेष रूप से युवाओं से नई तकनीक की क्षमता को समझने का आग्रह किया।

पिछले साल के सेमीकॉन कार्यक्रम पर विचार करते हुए, प्रधान मंत्री ने एक ही वर्ष के भीतर निवेश माहौल में ‘भारत में निवेश क्यों करेंÓ से ‘भारत में निवेश क्यों न करेंÓ के बदलाव पर टिप्पणी की। मोदी ने भारत की आकांक्षाओं और क्षमताओं को अपने भविष्य के लक्ष्यों और सपनों के साथ जोडऩे के लिए उद्योग जगत के प्रमुखों की सराहना की। उन्होंने घोषणा की, भारत निराश नहीं करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के भारत में व्यापक अवसरों पर जोर दिया, देश के लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और व्यापार विस्तार के लिए मजबूत संकेतक के रूप में लाभांश पर प्रकाश डाला। 2014 के बाद से भारत की तकनीकी प्रगति के बारे में और जानकारी प्रदान करते हुए, प्रधानमंत्री ने मोबाइल विनिर्माण इकाइयों, ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं और इंटरनेट कनेक्शन की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की सूचना दी। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े न केवल भारत की प्रगति बल्कि बढ़ते व्यावसायिक अवसरों का भी संकेत देते हैं।

मोदी ने कहा, दुनिया आज उद्योग 4.0 क्रांति देख रही है, उन्होंने कहा कि भारतीय आकांक्षाएं देश के विकास के पीछे प्रेरक शक्ति हैं। उन्होंने डिजिटल उत्पादों की खपत को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कारकों के रूप में गरीबी दर में तेजी से गिरावट, एक नए मध्यम वर्ग के उद्भव और भारतीय उपभोक्ताओं के बीच प्रौद्योगिकी को अपनाने पर जोर दिया। प्रधान मंत्री ने पुष्टि की, भारत का बढ़ता नव-मध्यम वर्ग भारतीय आकांक्षाओं का पावरहाउस बन गया है।

***************************

 

रक्षा अकादमी ने 33 सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए

नई दिल्ली , 28 जुलाई (एजेंसी)। सैनिक स्कूलों का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश के लिए कैडेटों को शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना है। 33 सैनिक स्कूलों के कैडेटों की शैक्षणिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं।

इनमें इंटरैक्टिव प्रशिक्षण आयोजित करना और कैडेटों की प्रगति की बारीकी से निगरानी करना, धीमी गति से सीखने वालों के लिए उपचारात्मक कक्षाएं, नवीनतम शैक्षणिक प्रथाओं की शुरूआत, शिक्षकों के लिए सेवाकालीन पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण, अतिथि व्याख्यान और कैडेटों के लिए प्रेरक दौरे आदि शामिल हैं।

सैनिक स्कूल सोसायटी, रक्षा मंत्रालय समय-समय पर सभी सैनिक स्कूलों को दिशानिर्देश जारी करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विशेष रूप से प्रत्येक छात्र और सामान्य रूप से स्कूल द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल की जाए। सरकार कैडेटों के भविष्य को आकार देने में सैनिक स्कूलों के शिक्षकों की भूमिका को स्वीकार करती है।

सैनिक स्कूलों के शिक्षक शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, शिक्षकों के प्रेरक स्तर को सुनिश्चित करने के लिए, सैनिक स्कूलों के शिक्षकों को अध्यक्ष, स्थानीय प्रशासन बोर्ड और संबंधित सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल से उचित सराहना और मान्यता दी जाती है।

यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री  अजय भट्ट ने  लोकसभा में  एस मुनिस्वामी को एक लिखित उत्तर में दी।

****************************

 

रक्षा मंत्रालय ने पुराने वापस लिए गए मामलों को पुनर्विचार के लिए रखा

नई दिल्ली ,28 जुलाई (एजेंसी)। रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने पुराने वापस लिए गए मामलों को फिर से खोल दिया है, भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत है। एमओडी ने विकलांगता पेंशन मामलों में कोई अपील दायर नहीं की है, जहां अपील 2019 की शुरुआत में वापस ले ली गई थी।

एमओडी, सरकारी मुकदमेबाजी नीति के अनुसार, सरकारी नीति और सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गए मुद्दों के आधार पर निचली अदालतों/न्यायाधिकरणों के आदेशों को स्वीकार करता है। लंबे समय पहले तय किए गए मामलों में ट्रिब्यूनल के आदेश भी संबंधित व्यक्ति के लिए लागू किए गए हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के नवीनतम फैसलों को ध्यान में रखते हुए, केवल उन मामलों में जहां मेडिकल बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि चोट/विकलांगता न तो सैन्य सेवा के कारण होती है और न ही गंभीर (एनएएनए) होती है, सरकार के वरिष्ठ कानून अधिकारियों की सलाह से रक्षा मंत्रालय आगे बढ़ा है। अपील करना।

रक्षा मंत्रालय सैन्य सेवा से उत्पन्न होने वाली चोट/विकलांगता के मामले के प्रति संवेदनशील है और दृढ़ता से हमारे बहादुर सैनिकों के साथ खड़ा है और सरकार की नीतियों के अनुसार उनके लिए सर्वोत्तम कार्य करने का प्रयास करता है।

***************************

 

आजम खान को HC से बड़ा झटका, भड़काऊ भाषण मामले में सपा नेता को देना होगा सैंपल

प्रयागराज 28 Jully (एजेंसी): भड़काऊ भाषण मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को वायस सैंपल देना होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान को करारा झटका लगा है।

इससे पूर्व एमपी/एमएलए कोर्ट रामपुर ने आजम खान को अपनी आवाज का नमूना रिकॉर्ड कराने का निर्देश दिया था। जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उनकी यह मांग नामंजूर करते हुए आवाज का नमूना रिकॉर्ड कराने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव मिश्र ने आजम खान की याचिका निस्तारित करते हुए दिया है।

मामले के तथ्यों के अनुसार वर्ष 2007 के विधानसभा के चुनाव के दौरान आजम खान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण दिया। जिसमें आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इसके खिलाफ धीरज कुमार सिंह ने रामपुर के टांडा थाने में आजम खान के खिलाफ आईपीसी, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

प्रकरण की विवेचना के बाद विवेचक ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लेकर मुकदमे का ट्रायल शुरू कर दिया। ट्रायल के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त भाषण की ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई थी। जिसे विवेचक ने अपनी केस डायरी का हिस्सा बनाया है लेकिन चार्ज शीट में उस रिकॉर्डिंग का जिक्र नहीं है।

इस पर स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए ने आजम खान की आवाज का नमूना रिकॉर्ड कर सीडी में रिकॉर्ड ऑडियो से उसका मिलान कराने का निर्देश दिया। इस आदेश के खिलाफ आजम खान की आपत्ति 29 अक्टूबर 2022 को स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए ने खारिज कर दिया। जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। आजम खान के वकीलों ने कई तकनीकी बिंदुओं पर इस आदेश को गलत बताते हुए कहा कि जिस नायब तहसीलदार गुलाब राय ने ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग कराई थी।

उन्होंने ऐसा व्यक्तिगत स्तर पर किया था, न कि उन्हें किसी वरिष्ठ पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी ने ऐसा करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने आजम खान के वकीलों की दलीलों को नामंजूर करते हुए आजम खान को अपनी आवाज का नमूना रिकॉर्ड कराने का निर्देश दिया है।

साथ ही स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए से कहा है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग करने वाले पूजा कैसेट सेंटर के प्रोपराइटर संजय से इस आशय का एक सर्टिफिकेट प्राप्त करें और उसके बाद आजम खान की आवाज का नमूना रिकॉर्ड करके उससे उपलब्ध रिकॉर्डिंग से मिलान किया जाए।

**************************

 

दर्दनाक हादसा: शव लेकर जा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत

उन्नाव 28 Jully (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां वृद्ध का शव लेकर जा रही एंबुलेंस में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस के परखचे उड़ गए और एंबुलेंस में सवार मां-बेटी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।एंबुलेंस को टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस एंबुलेंस चालक का पता लगाने का भी प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार मौरावां निवासी 75 वर्षीय धनीराम को पैरालिसिस अटैक आया था। उनका इलाज कानपुर के एलएलआर में चल रहा था। शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से शव लेकर घर के लिए निकले। इस दौरान पुरवा-मौरावां मार्ग पर तुसरौर गांव के पास अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।

इस हादसे में एंबुलेंस सवार 70 वर्षीय प्रेमा, 45 वर्षीय मंजुला, 40 वर्षीय अंजली, 30 वर्षीय रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बेटी सुधा घायल हो गई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व एएसपी शशिशेखर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

*************************

 

इंडिगो फ्लाइट में यौन उत्पीड़न, बगल की सीट पर बैठी महिला डॉक्टर से प्रोफैसर ने की गंदी हरकत

नई दिल्ली 28 Jully (एजेंसी): फ्लाइट में इन दिनों अजीबो गरीब घटनाएं सामने आ रही है। कभी किसी पैसेंजर द्वारा फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ दुर्व्यवाहर तो कभी शराब पीकर हंगामा करने की घटना आम हो गई है। इस बीच छेड़छाड़ के भी मामले सामने आते रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली-मुंबई इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में 24 वर्षीय डॉक्टर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 47 वर्षीय प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। सहार पुलिस के अनुसार, पटना के रहने वाले श्रीवास्तव और दिल्ली की महिला डॉक्टर, बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से उड़ान भरने वाली फ्लाइट में एक-दूसरे के बगल में बैठे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान श्रीवास्तव ने जानबूझकर उसे अनुचित तरीके से छुआ।’

उन्होंने बताया कि कथित घटना फ्लाइट के लैंड करने से ठीक पहले हुई थी। अधिकारी ने कहा कि दो को-पैसेंजर के बीच बहस हो गई और चालक दल को हस्तक्षेप करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट के उतरने के बाद अधिकारी दोनों यात्रियों को सहार पुलिस स्टेशन ले गए, जहां एफआईआर दर्ज की गई और महिला डॉक्टर का बयान दर्ज किया गया। श्रीवास्तव पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, “प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।” उन्होंने बताया कि प्रोफेसर को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इंडिगो ने इस मुद्दे पर टिप्पणी मांगने वाले संदेशों का जवाब नहीं दिया।

************************

 

संसद में मणिपुर हिंसा पर अविश्वास प्रस्ताव पास कर चर्चा करने की मांग, विपक्षी सांसदों ने पेश किया नोटिस

नई दिल्ली 28 Jully (एजेंसी): संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने  मणिपुर हिंसा पर अविश्वास प्रस्ताव पास कर चर्चा की मांग करते हुए नोटिस दिया। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। नोटिस में टैगोर ने लिखा, ”मई 2023 से मणिपुर मेें व्यापक हिंसा और तबाही जारी है। मेइतेई और कुकी समुदायों के बीच शांति के लिए मध्यस्थता करने के लिए केंद्र सरकार ने कोई वास्तविक प्रयास नहीं किया है।”

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को सभी मणिपुर निवासी अप्रभावी मानते हैं। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने राज्‍यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस का नोटिस दिया। चड्ढा ने अपने नोटिस में लिखा, “केंद्र और राज्य सरकार की ‘विफलता और अक्षमता’ के कारण मणिपुर में हिंसा के कारण बहुमूल्य जिंदगियों का नुकसान हुआ है।”

इस बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोक सभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया और चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, “मैं सरकार से सदन को चीन के साथ सीमा पर स्थिति, सीमा विवाद को सुलझाने और मध्यस्थता करने के लिए किए गए प्रयासों और संभावित चीनी आक्रमणों के खिलाफ भारत की अखंडता को संरक्षित करने के लिए शुरू की गई नीतियों के बारे में सूचित करने का आग्रह करता हूं।”

*************************

चारपाई से बांध पति की कुल्हाड़ी से हत्या, शव के टुकड़े कर नहर में फेंके

पीलीभीत 28 Jully (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला ने शव के टुकड़े करके उसे नहर में फेंक दिया। मामले की जानकारी तब हुई जब बेटे ने पिता की गुमशुदगी रिपोर्ट गजरौला थाने में लिखाई। बेटे ने मां पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने जुर्म कबूल लिया और बताया कि उसने हत्या कर शव को टुकड़ों में करके नहर में फेंक दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गजरौला क्षेत्र के शिवनगर निवासी 55 वर्षीय राम पाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राम पाल की पत्नी दुलारो देवी, अपने पति के दोस्त के साथ भाग गई थी। वह एक महीने पहले ही गांव लौट आई और अपने बेटे को पति के लापता होने की जानकारी दी। राम पाल के बेटे सोन पाल ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। संदेह के आधार पर पुलिस ने दुलारो देवी को हिरासत में ले लिया और उससे उसके पति के बारे में पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान राम पाल की पत्नी ने अपराध कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने रविवार की रात सोते समय राम पाल की हत्या कर दी थी। दुलारो ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने शव के हिस्सों को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने कहा कि वे राम पाल के शरीर के अंगों को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ले रहे हैं। नहर में से मृतक के खून से सने कपड़े और गद्दा मिला।

*******************

 

Manipur Violence: CBI का बड़ा एक्शन, 6 पर FIR और 10 गिरफ्तार; राज्य से बाहर ट्रायल चलाने की तैयारी

नई दिल्ली 28 Jully (एजेंसी): सीबीआई ने मणिपुर हिंसा की जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले में छह एफआईआर दर्ज करने के साथ ही 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि सीबीआई सामूहिक दुष्कर्म (वायरल वीडियो मामला) की घटना के संबंध में नई एफआईआर (सातवीं एफआईआर) दर्ज करेगी।

आपको बता दें कि मणिपुर में 86 दिन से हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इस बीच, केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हमने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराए जाने के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। गृह मंत्रालय ने अपने सचिव अजय कुमार भल्ला के माध्यम से शीर्ष अदालत में एक हलफनामा दायर किया है, जिसमें समयबद्ध तरीके से सुनवाई पूरी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मामले की सुनवाई को मणिपुर से बाहर ट्रांसफर करने का आग्रह किया है।

सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देने के साथ-साथ गृह मंत्रालय ने राज्य में शांति बहाली की कोशिश भी तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह मैतेई और कुकी समुदाय दोनों के शीर्ष प्रतिनिधियों के संपर्क में हैं। ये कोशिश की जा रही है कि दोनों समुदायों को बातचीत की मेज पर लाया जाए। हालांकि दोनों समुदायों के बीच सुलह पर राय बंटी हुई है, लेकिन सरकार को उम्मीद है कि जल्द ही बातचीत में कोई सफलता मिलेगी।

बता दें कि मणिपुर में पिछले सप्ताह दो महिलाओं का निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने का वीडियो सामने आया था। इन दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप भी किया गया था। एक पीड़िता के पिता और भाई ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया था और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। मामले में 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लिया था। SC ने कहा था कि वीडियो हैरान करने वाला है। हिंसा को अंजाम देने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल संवैधानिक लोकतंत्र में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र और मणिपुर सरकार को तत्काल उचित कदम उठाने और कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया था।

अब केंद्र सरकार ने घटना के संबंध में अपना जवाब दाखिल किया है। इसमें कहा, मणिपुर सरकार ने 26 जुलाई को पत्र के माध्यम से आगे की जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है। गृह मंत्रालय ने 27 जुलाई को मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। बेंच अब मणिपुर में जातीय हिंसा से जुड़ी याचिकाओं पर 28 जुलाई को सुनवाई करेगी।

**************************

 

आदिवासियों के सम्मान की रक्षा के लिए निकाली जा रही आदिवासी स्वाभिमान यात्रा: कमलनाथ

भोपाल 28 Jully (एजेंसी): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि आदिवासियों के सम्मान के लिए आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है, जिससे आदिवासी समुदाय में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार के विरुद्ध और आदिवासी सम्मान की रक्षा के लिए आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में निकाली जा रही आदिवासी स्वाभिमान यात्रा प्रदेश के आदिवासी समुदाय में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से हम प्रदेश के जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएंगे कि कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ खड़ी है और संघर्ष में जनता के साथ है।

*********************