Category Archives: news

जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया रास्ता तैयार करेगा : नरेंद्र मोदी

*भारत की G20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्य-उन्मुख रही है*

*वंचितों, पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने के गांधी जी के मिशन का अनुकरण करना महत्वपूर्ण है*

नई दिल्ली ,08 सितम्बर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की जी20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्रवाई-उन्मुख रही है जहां वैश्विक दक्षिण की विकासात्मक चिंताओं को सक्रिय रूप से आवाज दी गई है। वंचितों की सेवा करने के गांधी जी के मिशन का अनुकरण करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधान मंत्री ने रेखांकित किया कि भारत प्रगति को आगे बढ़ाने के मानव-केंद्रित तरीके पर बहुत जोर देता है।

प्रधान मंत्री ने बताया कि वह ‘एक पृथ्वी’, ‘एक परिवार’ और ‘एक भविष्य’ पर सत्र की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें मजबूत, टिकाऊ, समावेशी और संतुलित विकास को आगे बढ़ाने सहित विश्व समुदाय के लिए प्रमुख चिंता के कई मुद्दे शामिल होंगे। उन्होंने मित्रता और सहयोग के बंधन को और गहरा करने के लिए कई नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करने का भी उल्लेख किया। प्रधान मंत्री ने आगे कहा कि माननीय राष्ट्रपति 9 सितंबर 2023 को नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। नेता 10 सितंबर 2023 को राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

उसी दिन समापन समारोह में, जी20 नेता एक स्वस्थ ‘एक पृथ्वी’ के लिए ‘एक परिवार’ की तरह मिलकर एक टिकाऊ और न्यायसंगत ‘एक भविष्य’ के लिए अपने सामूहिक दृष्टिकोण को साझा करेंगे। एक्स पर एक सूत्र साझा करते हुए प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि भारत को 09-10 सितंबर  को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है। यह भारत द्वारा आयोजित किया जाने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन है। मैं अगले दो दिनों में विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की आशा करता हूं।

यह मेरा दृढ़ विश्वास है कि नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा।

********************************

 

पत्नी, बेटी के साथ वृंदावन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी

मथुरा ,08 सितंबर (एजेंसी)। वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित राधा किशोरी धाम आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने आए दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे। साथ ही सांसद मनोज तिवारी ने आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और मंच पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाए तो अपनी आवाज के जादू से देशभर से आए श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वही मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं भगवान श्री कृष्ण की नगरी पहुंचा और मैंने अपने आप को आज धन्य किया है। वैसे तो कई बार मैं वृंदावन आ चुका हूं, लेकिन इस बार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर पहुंचा हु। यह मेरे लिए बड़ा ही सौभाग्य का विषय है। साथ ही मनोज तिवारी ने स्टालिन के बयान पर हमला करते हुए कहा हम उनसे सनातन को नष्ट करने का तरीका पूछना चाहते हैं। कैसे वह सनातन को नष्ट करेंगे।

क्या वे मंदिर तोड़ेंगे? क्या हमें मारेंगे? क्या हिंदुओं का नरसंहार करेंगे? उदयनीधि और उनके गैंग के लोगों अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी को बताना चाहिए कि सनातन को नष्ट करने का आपका अभिप्राय क्या है? नहीं बताएंगे तो देश यही समझेगा कि आप वही कार्य करना चाहते हैं, जो औरंगजेब ने किया था।

*******************************

 

भाजपा की शुरु हो चुकी है उल्टी गिनती- अखिलेश यादव

लखनऊ ,08 सितंबर (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में जनता की जीत का अभिनंदन करते हुए इसे लोकतंत्र की भी विजय बताया है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत ने भाजपा का घमंड तोडऩे के साथ सन् 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम का भी संकेत दे दिया है। यह भाजपा की उल्टी गिनती की शुरूआत है।

अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी उपचुनाव की जीत सकारात्मक राजनीति की जीत और सांप्रदायिक नकारात्मक राजनीति की हार है। भाजपा की तोडफ़ोड़ और समाज को बांटने वाली राजनीति को भी यह मुंहतोड़ उत्तर है। भाजपा ने सत्ता के दुरूपयोग की भरसक कोशिशें की पर जनता ने करारा जवाब देकर भाजपा प्रत्याशी को सबक सिखाया है। पीडीए की धारा को इंडिया गठबंधन के साथ जोड़कर सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना की मांग करने वालों की भी जीत है।

उन्होंने कहा कि भारत ने इंडिया को जिताने की शुरूआत कर दी है। उत्तर प्रदेश एक बार फिर से देश में सत्ता के परिवर्तन का अगुआ बनेगा। इसमें जीते तो एक विधायक हैं पर हारे कई दलों के भावी मंत्री है। सन् 2022 के चुनाव में भाजपा ने जनादेश के साथ छल किया था। यूपी में भाजपा की सरकार के 6 वर्ष बीत चुके हैं। चारों तरफ अराजकता से राज्य की जनता तबाह है। झूठे प्रचार और जुमालाजीवियों को अब कोई नहीं पूछेगा। घोसी उपचुनाव की जीत के साथ लखनऊ, बरेली, जालौन तथा मिर्जापुर में भी जिला पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है। सभी जीते प्रत्याशियों को बधाई और मतदाताओं को धन्यवाद है।

************************

परसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बैठक कर चर्चा की

सोनपुर , 08 सितम्बर (एजेंसी)।  परसा विधानसभा बाल 2 का कार्यशाला बैठक दरियापुर प्रखण्ड के खानपुर सखनौली मे मंडल अध्यक्ष सह सरपंच मंटू बाबा के आवास पर किया गया भाजपा नेता पूर्व एमएलसी प्रत्याशी धर्मेन्द्र विस्तारक दिलीप सिंह ने बाल 2 और पार्टी के आगामी कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से बताया और 2024 चुनाव कि तैयारी के बारे मे भी चर्चा हुआ इस अवसर पर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यकर्त्ताओ से संबोधन किया

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य बाल 1 राकेश सिंह,पूर्व महामंत्री अनिल सिंह, जिला मंत्री अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा, मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह, मंडल अध्यक्ष भूलन जी, मंडल अध्यक्ष अजय पूरी, मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा, मुखिया गणेश पंडित, मुखिया प्रतिनिधि अजय राम, सरपंच प्रतिनिधि विशाल श्रीवास्तव, मुखिया बीरबल साह महामंत्री पंकज सिंह, सुनील गुप्ता, संतोष शर्मा, विकास सिंह, युवा मोर्चा धनजय बाबा, संजय चौबे,महिला मोर्चा ऊषा राम, वार्ड अशोक शर्मा, अनिल कुमार, किसान मोर्चा विजय सिंह, सत्यबीर शर्मा, सुजीत सिंह, उप सरपंच जयमाला देवी, इंद्रमोहन तिवारी, मनोज ठाकुर,कृष्णकांत सिंह, रामबाबू राय, मुकेश दुबे, अभिषेक यादव, रौशन सिंह, पप्पू सिंह, मोनू सिंह,अजय साह, सुमंत बाबा, निरपेन्दर सिंह,मनीष गुप्ता,गोपाल सहित सकैड़ो परसा विधानसभा के कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे है।

***************************

 

वायु सेना उप प्रमुख ने उड़ाया हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एचटीटी-40

नई दिल्ली , 08 सितम्बर (आरएनएस)। वायु सेना उप प्रमुखएयर मार्शल आशुतोष दीक्षित एवीएसएम वीएम वीएसएम ने आज बेंगलुरु में बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एयरक्राफ्ट – 40 (एचटीटी-40) उड़ाया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित, विमान स्वदेश में डिजाइन किया गया है और एचएएल के विमान अनुसंधान एवं डिजाइन केन्द्र द्वारा विकसित किया गया है। यह भारतीय सशस्त्र बलों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं पर आधारित है।

एचटीटी-40 एक पूरा एरोबेटिक विमान है, जो चार ब्लेड वाले टर्बो-प्रोप इंजन द्वारा संचालित है। यह एक अत्याधुनिक ग्लास कॉकपिट, आधुनिक एवियोनिक्स और जीरो-जीरो इजेक्शन सीट सहित नवीनतम सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित है। ट्रेनर की अधिकतम गति 450 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम सर्विस सीलिंग छह किलोमीटर है।

एचटीटी-40 ने पहली बार 31 मई 2016 को उड़ान भरी और 06 जून 2022 को सिस्टम स्तर का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। सैन्य उड़ान योग्यता और प्रमाणन केन्द्र की मंजूरी से पूरा विमान अभी चल रहा है।भारतीय वायु सेना ने 70 विमानों की आपूर्ति के लिए एचएएल के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जिसका प्रवेश 15 सितम्बर 2025 को शुरू होगा और 15 मार्च 2030 तक जारी रहेगा।

एचटीटी-40 भारतीय सशस्त्र बलों के प्रारंभिक पायलटों की प्रशिक्षण गुणवत्ता को बढ़ाएगा। खरीद में विमान के लिए एक पूर्ण मिशन सिम्युलेटर भी शामिल होगा जो हवाई प्रशिक्षण का पूरक होगा, जिससे पायलटों को उड़ान से पहले जमीन पर विभिन्न अभ्यास  कर सकेगें । एचटीटी-40 सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’की कल्पना के अनुरूप रक्षा और विमानन क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की दिशा में एक और कदम है।

******************************

 

 

छत्तीसगढ़ में बीते पांच साल में हुआ अभूतपूर्व विकास, जनता से किया वायदा सरकार ने किया पूरा – मल्लिकार्जुन खडग़े

*सात लाख लोगों को देंगे पक्की छत, सामाजिक आर्थिक सर्वे में मकान विहीन 47 हजार नए हितग्राही भी मिले, उन्हें भी देंगे पक्का मकान- मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल*

*सम्मेलन में 355.23 करोड़ रुपए के 1867 विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन, 3 करोड़ 25 लाख रुपए की सामग्री भी वितरित*

*राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष  मल्लिकार्जुन खडग़े ने राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में ‘भरोसे का सम्मेलन’ को संबोधित किया*

रायपुर ,08 सितंबर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में बीते पांच सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नीति आयोग की रिपोर्ट देखें तो बीते पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। हमारी सरकार ने जनता से जो भी वायदे किये, उन्हें सरकार ने पूरा किया। यह बात राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष  मल्लिकार्जुन खडग़े ने राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में कही। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने की। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन की सौगात राजनांदगांव के निवासियों को दी। साथ ही 3 करोड़ 25 लाख की सामग्री भी वितरित की गई।

इस मौके पर  खडग़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दलितों की, गरीबों की, पिछड़ों की और किसानों की सरकार है। गांधी जी यह कहते थे कि मैं ऐसे भारत का निर्माण करना चाहता हूँ जहाँ गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करे कि यह देश उसका है। इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कार्य किया गया। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों से खरीदा जाता था। इस साल एक लाख सात हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। 19 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को फसल का उचित मूल्य मिला। इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये। लघु वनोपज हम लोग खरीद रहे हैं। आदिवासी भाईबहनों को वनाधिकार दिया गया।  खडग़े ने कहा कि हमने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया। केंद्र सरकार ने भी छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की बहुत तारीफ की।

खडग़े ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत को गढऩे का कार्य शुरू हुआ। बड़े बड़े उद्योग आये, छत्तीसगढ़ में भी उद्योग खुले। लाखों लोगों को रोजगार मिला। यहां पावर प्लांट खुले, स्टील प्लांट खुले। देश के औद्योगिक विकास की नींव रखी गई।  खडग़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि सांप्रदायिक सद्भाव की भूमि है। लोग बहुत सरल सहज हैं। उन्होंने राजनांदगांव की विभूतियों का भी इस अवसर पर स्मरण किया। उन्होंने महंत घासीदास, ठाकुर प्यारेलाल और  किशोरीलाल शुक्ल जी का स्मरण किया। उन्होंने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी  कन्हैयालाल का भी नमन किया। साथ ही गुरु घासीदास और शहीद वीरनारायण सिंह का भी नमन किया।  खडग़े ने कहा कि अभी मैं जांजगीर जिले में भरोसे का सम्मेलन में गया था। वहां मिनी माता के नाम से मेडिकल कालेज का नामकरण किया गया है। यहां शीघ्र ही मेडिकल कालेज आरंभ होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोक-कलाकारों की धरती है। संस्कारधानी से निकले कलाकारों को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सबको खाद्य सुरक्षा देने का कार्य किया। सबका राशन कार्ड बन रहा है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदने वाले हैं। कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम विभिन्न योजनाओं से सबके खाते में पैसे डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने फैसला किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। हमने अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें हम मकान दिलाएंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम पुन: आरंभ की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री  टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री  ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री  रविंद्र चौबे, संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत, पीएचई मंत्री  गुरु रुद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल, आदिम जाति कल्याण मंत्री  मोहन मरकाम, बस्तर सांसद  दीपक बैज ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत भी मौजूद रहे। साथ ही वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव डहरिया, राजस्व मंत्री  जय सिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री मती अनिला भेंडिय़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

******************************

 

राष्ट्रपति के जी20 डिनर में शामिल होंगी ममता बनर्जी

*जी20 शिखर सम्मेलन*

कोलकाता,08 सितंबर (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शुक्रवार दोपहर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान बनर्जी आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात भी करेंगी।

राष्ट्रपति शनिवार को विश्व के नेताओं के जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपमÓ में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी।
अधिकारियों ने कहा कि बनर्जी पहले शनिवार को नयी दिल्ली की यात्रा करने वाली थीं, लेकिन जी20 शिखर सम्मेलन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में उड़ानों की आवाजाही के नियमन के कारण इसे शुक्रवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार को कोलकाता लौटेंगी।

*************************

 

राष्ट्रपति मुर्मू के रात्रिभोज में खडग़े को निमंत्रण नहीं

*जी20 शिखर सम्मेलन*

नई दिल्ली,08 सितंबर (आरएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, जो राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं, को शनिवार को राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

खडग़े के कार्यालय के सूत्रों ने बताया, उन्हें अब तक राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के एक सूत्र ने कहा था कि राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन खडग़े को निमंत्रण नहीं भेजा गया।

उन्होंने यह भी कहा कि रात्रिभोज के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया गया है।

जी20 शिखर सम्मेलन इस साल भारत की अध्यक्षता में 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

*********************************

 

 

लंबित रेलवे परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता की कमी पर वैष्णव ने ममता को लिखा पत्र

कोलकाता,08 सितंबर (एजेंसी)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्य में 61 लंबित रेलवे परियोजनाओं को पूरा करने के लिए भूमि की उपलब्धता की कमी की शिकायत की है।

राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि पत्र में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री से लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक भूमि की खरीद में राज्य सरकार के हस्तक्षेप शुरू करने का भी अनुरोध किया है।

सूत्रों ने बताया कि पत्र में रेल मंत्री ने अपने महत्व के विवरण के साथ 61 परियोजनाओं की एक सूची प्रदान की है, जो भूमि उपलब्धता के कारण अटकी हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि इनमें से अधिकतर मामलों में, रेलवे द्वारा भूमि खरीदने के सीधे प्रयास स्थानीय प्रतिरोध के कारण सफल नहीं हो सके।

यह दावा करते हुए कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान में 51 हजार करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं, रेल मंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार को परियोजना को पूरा करने के लिए भूमि खरीद शुरू करनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि पिछले बजट में रेलवे ने पश्चिम बंगाल में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 11,970 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जो हाल के दिनों में सबसे अधिक है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि भूमि खरीद में कोई राज्य हस्तक्षेप नहीं की राज्य सरकार की घोषित नीति पश्चिम बंगाल में विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए हमेशा एक समस्या रही है। शहर स्थित एक पर्यवेक्षक ने कहा, अब रेलवे उन्हीं नीतिगत बाधाओं के कारण पीडि़त हो रहा है।

गुरुवार को, कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना के कार्यान्वयन प्राधिकरण, कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केएमआरसीएल) ने दावा किया कि परियोजना के विस्तार का काम, जो कोलकाता के साथ उपनगरों को जोडऩे में सक्षम बनाता है, तय कार्यक्रम के अनुसार आगे नहीं बढ़ रहा है। निगम ने कहा है कि पश्चिम बंगाल द्वारा धन जारी करने में देरी की जा रही है, जिसे विस्तार कार्य की 50 प्रतिशत लागत वहन करनी है।

*****************************

 

करारी हार के साथ टूटा घमंडिया गठबंधन का घमंड

*त्रिपुरा उपचुनाव की जीत पर बोली भाजपा*

नई दिल्ली,08 सितंबर (एजेंसी)। त्रिपुरा विधान सभा उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा के त्रिपुरा प्रभारी एवं नार्थ ईस्ट प्रदेशों के संयोजक संबित पात्रा ने दावा किया है कि इस करारी हार के साथ ही घमंडिया गठबंधन का घमंड भी टूट गया है।

संबित पात्रा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा, त्रिपुरा उप-चुनाव में ‘घमंडिया गठबंधन’ का ना सिर्फ ‘घमंड टूटा’ है बल्कि यह उनकी ‘करारी हार’ है। जनता ने इनके गठबंधन को ठगबंधन साबित कर दिया है। बॉक्सनगर और धनपुर, दोनों सीटें अल्पसंख्यक बाहुल्य और घमंडिया गठबंधन का संयुक्त प्रत्याशी लडऩे के बाद भी भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और सर्वमान्य नेतृत्व तथा उनके ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र को चरितार्थ करता है।

इससे पहले पात्रा ने एक और एक्स कर यह भी लिखा, त्रिपुरा के बॉक्सनगर और धनपुर विधानसभा उपचुनाव में क्रमश: 30,237 एवं 18,871 मतों से भाजपा की प्रचंड व अभूतपूर्व जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही ‘डबल इंजन सरकार’ की जन-कल्याणकारी नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। इस ऐतिहासिक विजय हेतु त्रिपुरा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं त्रिपुरा की जनता का हृदयपूर्वक आभार।

********************************

 

कर्नाटक में भाजपा-जद(एस) के एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लडऩे की संभावना!

बेंगलुरु,08 सितंबर (एजेंसी)। एक बड़े घटनाक्रम के तहत, भाजपा और जद(एस) कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर लडऩे के संबंध में अंतिम दौर की बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। .

सूत्रों ने पुष्टि की कि पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) सुप्रीमो एच.डी. देवेगौड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात कर गोपनीय बातचीत की है।

सूत्र बताते हैं कि जद (एस) 28 में से पांच संसदीय सीटों की मांग कर रही है और भाजपा चार सीटों के लिए बातचीत कर रही है। जद (एस) ने हासन, मांड्या, कोलार, तुमकुरु और बेंगलुरु ग्रामीण सीटों पर जोर दिया। हसन का प्रतिनिधित्व देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने किया। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हाल ही में भारत के चुनाव आयोग से संपत्ति के संबंध में जानकारी छिपाने की पृष्ठभूमि में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था।

मांड्या जद (एस) का मजबूत आधार है, लेकिन भाजपा मौजूदा सांसद सुमलता अंबरीश का समर्थन कर रही है, जिन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की है। उन्होंने प्रमुख मामलों में बीजेपी को अपना समर्थन दिया था। सूत्रों ने कहा कि भाजपा मांड्या सीट अपने पास रख सकती है और सुमलता अंबरीश को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाएगी।

बेंगलुरु ग्रामीण का प्रतिनिधित्व डी.के. सुरेश शिवकुमार द्वारा किया जाता है। डिप्टी सीएम डी.के. के भाई सुरेश शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय का चेहरा बनकर उभरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

वर्तमान में, दक्षिण कर्नाटक में केंद्रित प्रभावशाली समुदाय देवेगौड़ा और जद (एस) के पीछे लामबंद हो रहा है। शिवकुमार पिछले विधानसभा चुनाव में वोक्कालिगा वोट बैंक पर जद (एस) की पकड़ को तोडऩे में कामयाब रहे थे।

सूत्रों ने कहा कि भाजपा और जद(एस) दोनों को राज्य में कांग्रेस सरकार की मजबूत स्थिति का एहसास हो गया है। यदि वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ते हैं, तो कांग्रेस अधिकांश सीटें आसानी से जीत सकती है। इसके अलावा ‘ऑपरेशन हेस्ट’ के तहत कांग्रेस के आक्रामक कदमों से दोनों दल चिंतित और चिंतित हैं।

देवेगौड़ा अपने बेटे पूर्व सीएम एचडी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। कुमारस्वामी, जिन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुमारस्वामी की दिल की बड़ी सर्जरी हुई है।

सूत्रों ने कहा कि जद (एस) मांड्या सीट भाजपा के लिए छोड़ सकती है, भले ही यह एक झटका हो।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी के कदम के बारे में जानकारी है और उन्होंने गठबंधन को हरी झंडी भी दे दी है।
विधानसभा चुनावों में जीत और गारंटी योजनाओं के कार्यान्वयन के दम पर कांग्रेस पार्टी संसदीय चुनावों में 28 में से 20 सीटें जीतने का लक्ष्?य बनाकर चल रही है।

********************************

 

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति, यूरोपियन संघ प्रमुख दिल्ली पहुंचे

*जी20 शिखर सम्मेलन*

नई दिल्ली,08 सितंबर (एजेंसी)। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज 9’0 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे।

फर्नांडीज का दिल्ली हवाई अड्डे पर इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने स्वागत किया।
अर्जेंटीना उन पांच नए देशों में शामिल है जिन्हें ब्रिक्स फोरम में शामिल किया गया है।

भारत में अर्जेंटीना के दूत ह्यूगो जेवियर गोब्बी ने ब्रिक्स के विस्तार में भारत की भूमिका की सराहना की और कहा है कि भारत के समर्थन के बिना उनके देश को समूह में शामिल करना संभव नहीं होता।

इस बीच, कई अंतरराष्ट्रीय नेता राष्ट्रीय राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

कुछ प्रमुख लोगों में नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू शामिल हैं, जो बहुपक्षीय कार्यक्रम में आने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख थे।
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-इवेला जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार रात नई

दिल्ली पहुंचे।
शिखर सम्मेलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा भी पहुंची हैं।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन सहित अन्य विश्व नेता; ओईसीडी के महासचिव माथियास कॉर्मन; मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनुथ; यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल; और मेक्सिको के अर्थव्यवस्था मंत्री रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज़ दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे हैं।

******************************

 

मोदी विश्व के 15 से अधिक नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

*जी20 शिखर सम्मेलन*

नई दिल्ली,08 सितंबर (एजेंसी)। शनिवार से शुरू होने वाले जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के साथ, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 15 से अधिक विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।शुक्रवार को वह अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मॉरीशस, बांग्लादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

शनिवार को जी20 बैठकों के अलावा प्रधानमंत्री ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।10 सितंबर को वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे।सूत्रों ने बताया कि वह कनाडा के साथ एक अलग बैठक करेंगे और कोमोरोस, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय संघ, यूरोपीय आयोग, ब्राजील और नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

जी20 शिखर सम्मेलन में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ,अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ,ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो,कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो,चीन के प्रधान मंत्री ली च्यांग, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन,जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़,इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति जोको विडोडो, इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी जियोर्जिया ,जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा,मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल,दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल,रूसी संघ के विदेश मामलों के मंत्री सर्गेई लावरोव ,सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान,दक्षिण अफ्ऱीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफ़ोसा,तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक,यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल शामिल होंगे।

***************************

 

हरियाणा मानवाधिकार आयोग के कड़े संज्ञान से उत्तराधिकारी को मिली सहायता राशि

चंडीगढ़ ,07 सितंबर (एजेंसी)।  अंबाला के ऑब्जरवेशन फॉर्म में नाबालिक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने कड़ा संज्ञान लेने की बात कहते हुए बताया कि सरकार को इस मामले की उचित जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दरअसल फतेहाबाद का मूल निवासी नाबालिक मुकदमा दर्ज होने के बाद अंबाला शिफ्ट किया गया था।

दो ही दिन बाद इस नाबालिग ने आत्महत्या कर ली थी। इस पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष दीप भाटिया ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में है और हमारे कहने पर सरकार द्वारा किसी भी जेल में बंद कैदी की अप्राकृतिक मृत्यु पर उसके कानूनन उत्तराधिकारी को मिलने वाली मुआवजा राशि में बढ़ोतरी कर इसे 5 लाख से साढे 7 लाख किया गया था।

भाटिया ने बताया कि नाबालिक के सुसाइड मामले को इस क्राइटेरिया में जोड़कर यह मुआवजा राशि दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसे मानते हुए सरकार ने यह मुआवजा राशि ग्रांट की अनुमति दे दी है। भाटिया के अनुसार अभी तक इस नाबालिक के परिवार से संपर्क नहीं हो पाया। लेकिन जल्द ही परिजनों का पता लगाकर उन्हें यह सहायता राशि मिल चुकी है।

इसकी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए इसे अच्छा कदम बताया और कहा कि इस प्रकार से पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहायता देने का रास्ता सरकार द्वारा खोला जाना वास्तव में एक अच्छा सहयोग है।

हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन दीप भाटिया ने आदेश पारित करते हुए हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग चंडीगढ़ के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसमे उन्होंने पूछा था कि क्यों न नाबालिग मृतक के कानूनी उत्तराधिकारी को पहले से निश्चित 7.50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

क्योंकि प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड फतेहाबाद की रिपोर्ट से यह सिद्ध हो गया था कि किशोर की अप्राकृतिक मौत हुई है, जब वह ऑब्जरवेशन होम में बंद था। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी प्रीति मानव आयोग के सदस्यों के सामने उपस्थित हुई थी और उन्होंने कहा था कि फतेहाबाद जिला एवं सत्र न्यायधीश को पत्र लिखकर प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड के माध्यम से मृतक के परिजनों का पता लगाने के लिए कहा है जिससे वह उनके खाते में साढ़े 7 लाख रुपये की मुआवजा राशि डाल सके।

*****************************

 

ऑनलाइन ग्राहकों को गुमराह नहीं कर पाएंगी बड़ी कंपनियां, सरकार ने शिकंजे का मसौदा किया तैयार

नई दिल्ली ,07 सितंबर (एजेंसी)। सरकार ऑनलाइन मंच पर ग्राहकों के मन में डर या उपहास की भावना पैदा करने, माल की कमी का भ्रामक संकेत दिखा कर खरीद में हड़बड़ी कराने, भगुतान आधारित सदस्यता छोडऩे से रोकने, बिलिंग के समय कुछ गैर जरूरी चीजों खरीदने या कुछ दान आदि देने के लिए प्रेरित करने जैसी चालों को गुमराह करने वाली कार्यप्रणाली या ‘डार्क पैटर्न’ की श्रेणी में रखने का प्रस्ताव कर उसे उभोक्ता अधिकार संरक्षण कानून के तहत निषिद्ध करने जा रही है।

केंद्र के उपभोक्ता कार्य विभाग ने आनलाइन बाजार में ग्राहकों को खरीदारी के समय भ्रमित करने की चालबाजियों पर शिकंजा कसने के लिए उपभोक्ता कार्यविभाग ने नियमों का एक सौदा जारी करते हुए गुरुवार को इन पर जनता से पांच अक्टूबर तक सुझाव आमंत्रित किए हैं।

उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार मसौदा दिशानिर्देशों में ऑनलाइन प्लेटफार्मों द्वारा अपनाई जा रही ऐसी विभिन्न भ्रामक कार्य प्रणालियां सूचीबद्ध की गयी है जो उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ हो सकती हैं। इनमें झूठी अत्यावश्यकता या अलर्ट (माल खत्म होने की स्थिति का भ्रामक संकेत), बास्केट स्नीकिंग ( निकले निकलते ग्राहक की सहमति के बिना अतिरिक्त वस्तु डालना या ग्राहक को परमार्थ में दान आदि के लिए भ्रमित करना),कन्फर्म शेमिंग ( ग्राहक में लज्जित होने का डर पैदा करना), सदस्यता जाल ( भुगतान की गई सदस्यता को रद्द करना असंभव या लंबी और जटिल बनाने की प्रक्रिया ), इंटरफेस हस्तक्षेप (बिना संदर्भ की सूचना से ग्राहक को प्रभावित करना), जबरन कार्रवाई (खरीद या सदस्यता के लिए दबाव), ड्रिप प्राइसिंग (कीमत को बाद में प्रकट करना),छद्म विज्ञापन और नैगिंग (इच्छित विकल्प को अपनाने में रुकवाट पैदा करना) जैसी चालें शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये दिशानिर्देश ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, कानून फर्मों, सरकार और स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों (वीसीओ) सहित सभी हितधारकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बादतैयार किए गए हैं। प्रस्तावित दिशानिर्देश उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 की धारा 18 (द्य) (एल) के तहत जारी किए जाएंगे।

उपभोक्ता कार्य विभाग (डीओसीए) ने गित 13 जून को डार्क पैटर्न (भ्रामक कार्यप्रणाली) पर एक परिचर्चा आयोजित की भह जिसमें भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई), विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, एनएलयू, लॉ फर्मों आदि ने भाग लिया। बैठक में इस बात पर आम सहमति बनी कि आनलाइन मंचों पर इस तरह की भ्रमक चालें चिंता का कारण है और इससे सक्रिय रूप से निपटने की जरूरत है। उसके बाद उपभोक्ता कार्य विभाग के सचिव द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों, उद्योग संघों और हितधारक परामर्श के प्रतिभागियों को दिनांक 28 जून को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें उनसे अपने प्लेटफॉर्म के ऑनलाइन इंटरफ़ेस में किसी भी ऐसे डिज़ाइन या पैटर्न को शामिल करने से परहेज करने का अनुरोध किया था जो उपभोक्ता की पसंद को धोखा दे सकता है या हेरफेर कर सकता है और डार्क पैटर्न की श्रेणी में आ सकता है।

विभाग ने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्मों को सलाह दी है कि वे उपभोक्ता की पसंद में हेरफेर करने के लिए अपने ऑनलाइन इंटरफ़ेस में किसी तरह की भ्रामक कार्यप्रणाली को शामिल न होने दें। विभाग ने कहा है कि इस तरह की चालबाजी उपभोक्ता संरक्षण कानून, 2019 की धारा 2(9) के तहत निहित ‘उपभोक्ता अधिकारों’ का उल्लंघन माना जाता है। विभाग ने इस संबंध में एक कार्यबल का गठन किया गया जिसमें उद्योग संघों, एएससीआई, एनएलयू, वीसीओ और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म- गूगल, फ्लिपकार्ट, आरआईएल, अमेज़ॅन, गो-एमएमटी, स्विगी, ज़ोमैटो, ओला, टाटा क्लिक, फेसबुक, मेटा, शिप रॉकेट और गो-एमएमटी के प्रतिनिधि शामिल थे। टास्क फोर्स के सदस्यों की 5 बैठकें हुईं, जिनमें टास्क फोर्स के सभी सदस्यों से मसौदा नीति के लिए जानकारी ली गई।

*********************************

 

खुद को यूपी का एमएलए बताकर 11 लाख की ठगी, राजकोट से गिरफ्तार

उदयपुर ,07 सितंबर (एजेंसी)। खुद को उत्तर प्रदेश का विधायक बताकर राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण विभाग में कनिष्ठ सहायक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी करने वाले को उदयपुर पुलिस ने गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के आगरा निवासी शिवप्रकाश उर्फ शिवा चौधरी उर्फ देवेंद्र राणा और जगदीश चंद्र आचार्य की पहचान उदयपुर के राजकुमार थामेल से हुई। देवेन्द्र राणा ने खुद को उत्तरप्रदेश का विधायक बताया। उसने उत्तरप्रदेश के गन्ना मंत्री अन्ना चौधरी को अपना पिता बताया था। देवेन्द्र और जगदीश ने राजकुमार को झांसे में लिया कि वह राजस्थान के सार्वजनिक निर्माण विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी लगवा सकते हैं।

इस पर राजकुमार ने अपने दोनों बेटों को कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्त कराने के लिए कहा, जिसके एवज में देवेन्द्र राणा ने 11 लाख रुपए की मांग की थी। यह रकम दिए जाने के बाद जगदीश और देवेन्द्र ने उसके बेटों के नाम नियुक्ति पत्र दिए थे। जिन्हें लेकर वह अपने बेटों को लेकर उदयपुर के सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचा। जहां जाकर पता चला कि विभाग ने इस तरह की कोई नियुक्ति नहीं की। दोनों ही नियुक्ति पत्र को फर्जी बताया। जिस पर राजकुमार ने जगदीश चंद्र तथा देवेन्द्र राणा के खिलाफ भूपालपुरा थाने में धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज कराया था।

भूपालपुरा थाना पुलिस पूर्व में जगदीश चंद्र आचार्य को गिरफ्तार कर चुकी है और न्यायिक हिरासत में चल रहा है। देवेन्द्र राणा के गुजरात के राजकोट में होने का पता चला तो उसे गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार सुबह उदयपुर लेकर पहुंची थी। रिमांड अवधि के दौरान यह पता लगाया जा चुका है कि वह इस तरह की ठगी में कब से लिप्त है तथा अब तक कितने लोगों को ठग चुका है।

********************************

 

बाबर-औरंगजेब का अत्याचार भी सनातन को मिटा नहीं पाए, जिसने कोशिश की वो खुद मिट गया, लखनऊ में गरजे योगी

लखनऊ ,07 सितंबर (एजेंसी)। सनातन धर्म संबंधी विवाद पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुप्पी तोड़ते हुए आज कहा कि जिसने सनातन धर्म को चुनौती दी वो मिट गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाबर-औरंगजेब का अत्याचार भी सनातन धर्म को नहीं मिटा पाया। ये सत्ता परजीवी सनातन को क्या मिटा पाएंगे ?

सीएम योगी ने लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। सीएम योगी ने कहा कि सत्य एक है। लेकिन लोग अपनी मूर्खता से सूर्य पर थूकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता है वह थूक उन्हीं के ऊपर गिरेगा। रावण और हिरण्याकश्यप और कंस ने ईश्वरीय सत्ता को चुनौती दी थी, लेकिन उनका सबकुछ मिट गया, कुछ नहीं बचा पर ईश्वर बचा और आज भी है। सनातन धर्म सत्य है कभी नहीं मिट सकता है।

वहीं, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयान का मामला अभी ठंडा पड़ा ही नहीं था कि बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी एक ऐसा बयान दे दिया, जिसे लेकर विवाद तय माना जा रहा है।

राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि जो लोग तिलक (टीका) लगाकर घूमते हैं, उन्हीं लोगों ने भारत को गुलाम बनवाया। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के नजदीकी माने जाने वाले सिंह के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

*********************************

 

चांद पर भी सेल्फी का क्रेज, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान ने खींची तस्वीर

चेन्नई 07 Sep, (एजेंसी)-भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी और चंद्रमा की सेल्फी और तस्वीरें ली हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु (एल1) के लिए निर्धारित आदित्य-एल1 ने एक सेल्फी ली है और साथ ही पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भी ली हैं। इसरो ने तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड की हैं।

भारत की अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला, आदित्य-एल1 को 2 सितंबर को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान -एक्सएल (पीएसएलवी-एक्सएल) संस्करण नामक एक भारतीय रॉकेट द्वारा निम्न पृथ्वी कक्षा (एलईओ) में कक्षा में स्थापित किया गया था।

तब से इसरो द्वारा अंतरिक्ष यान की कक्षा दो बार बढ़ाई गई है। जैसे ही अंतरिक्ष यान लैग्रेंज पॉइंट (L1) की ओर यात्रा करेगा, यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र (SOI) से बाहर निकल जाएगा। एसओआई से बाहर निकलने के बाद, क्रूज़ चरण शुरू हो जाएगा और बाद में अंतरिक्ष यान को एल 1 के चारों ओर एक बड़ी प्रभामंडल कक्षा में इंजेक्ट किया जाएगा – वह बिंदु जहां दो बड़े पिंडों – सूर्य और पृथ्वी – का गुरुत्वाकर्षण खिंचाव बराबर होगा और इसलिए अंतरिक्ष यान किसी भी ग्रह की ओर गुरुत्वाकर्षण नहीं करेगा।

लॉन्च से एल1 तक की कुल यात्रा में आदित्य-एल1 को लगभग चार महीने लगेंगे और पृथ्वी से दूरी लगभग 1.5 मिलियन किमी होगी।

****************************

 

आवेदन मिले तो हम इंडिया नाम बदलने पर विचार करेंगे, संयुक्त राष्ट्र ने बताया कैसे बदलता है किसी देश का नाम

संयुक्त राष्ट्र 07 Sep, (एजेंसी) – संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि यदि औपचारिक रूप से ‘इंडिया’ का नाम बदलकर ‘भारत’ करने का अनुरोध किया जाता है, तो संयुक्त राष्ट्र इस पर विचार करेगा और हाल की एक मिसाल के अनुसार, इसके लिए शायद विदेश मंत्री एस. जयशंकर का एक पत्र ही काफी होगा।

एक चीनी मीडिया रिपोर्टर द्वारा यह पूछे जाने पर कि यदि भारत तुर्की के समान अनुरोध करता है, जिसने इसका नाम बदलकर तुर्किये कर दिया है, तो नाम बदलने की प्रक्रिया क्या होगी, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, “जैसे तुर्की के मामले में तुर्किए पर हमने सरकार द्वारा दिए गए एक औपचारिक अनुरोध का जवाब दिया। जाहिर है, अगर हमें इस तरह का अनुरोध (भारत से नाम बदलने के लिए) मिलता है, तो हम उन पर भी विचार करेंगे।”

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसका नाम बदलकर तुर्की भाषा के नाम के अनुरूप कर दिया और विदेश मंत्री मेवलुत कैवुसोगालु के गुटेरेस को लिखे एक पत्र ने संयुक्त राष्ट्र में नए नामकरण को औपचारिक बना दिया। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने उस समय कहा था कि जैसे ही पिछले साल 1 जून को नाम बदलने के लिए कैवुसोगालु का पत्र प्राप्त हुआ, यह प्रभावी हो गया। भारत का संविधान भी देश को भारत के रूप में संदर्भित करता है। राष्ट्र का वर्णन करते हुए संविधान कहता है, “इंडिया, जो कि भारत है, राज्यों का एक संघ होगा।”

जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से अंग्रेजी में “प्रेसिडेंट ऑफ भारत” शीर्षक के साथ भेजे गए रात्रिभोज निमंत्रण ने अटकलें तेज कर दी हैं कि इंडिया नाम को अब छोड़ दिया जाएगा। अगले साल के चुनाव अभियान से पहले विपक्षी गठबंधन द्वारा खुद को ‘इंडिया’ यानी भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन का नाम दिए जाने के बाद यह राजनीतिक रूप से एक जटिल मुद्दा बन गया है। सत्ताधारी भाजपा अपने नाम में ‘भारतीय’ का इस्तेमाल करती है, साथ ही अंग्रेजी शब्द ‘पार्टी’ का भी इस्तेमाल करती है। विपक्षी कांग्रेस ने 1885 में अपने गठन के समय से ही स्वयं को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नाम दिया और स्वतंत्रता आंदोलन की संवाहक बन गई।

*****************************

 

पानी के कैंपर को लेकर भिड़े 2 पक्ष, इलाज दौरान एक की मौत

करनाल ,07 सितंबर (एजेंसी)।  करनाल के पुरानी सब्जी मंडी के पास पानी के कैंपर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति को छाती में गंभीर चोटें आई। जिसे इलाज के लिए करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।मृतक के भतीजे प्रकाश ने कहा कि उनकी पुरानी सब्जी मंडी के पास में उनकी कैंपर सप्लाई करने का गोदाम है।

उनकी दुकान के पास ही एक शोरूम है। गुरुवार को मदन लाल (54) निवासी पाल नगर व दो लड़के पानी की सप्लाई करने के लिए गए थे। इस दौरान उनका एक पानी का कैंपर आरोपियों की दुकान पर दिखा। जब मदन लाल आरोपियों से कैंपर लेने के लिए गया तो उन्होंने उसके साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है शोरूम के के मालिकों ने उनका कैंपर चोरी किया था। उसी को लेने के लिए मदन लाल गया था।

जहां पर उनके साथ कहासुनी हो गई। बाद में जब हम उनके शोरूम में गए तो इस दौरान आरोपियों ने मदन लाल की छाती पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मदन लाल को गंभीर अवस्था में करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर 1 घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

***************************

 

पंजाब में अच्छे परिवारों के लड़कों को तस्कर बनाने वाला काली चढ़ा पुलिस के हत्थे, 9 किलो हेरोइन बरामद

जालंधर ,07 सितंबर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों पर नशो के खिलाफ जारी जंग के तहत जालंधर देहाती पुलिस ने पाकिस्तान से 50 किलो हेरोइन की खेप लाने वाले तीन तैराकों को भेजने वाले बड़े तस्कर मलकीयत सिंह उर्फ काली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने काली से 9 किलो हेरोइन बरामद की है। इससे पहले 22 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। पूछताछ के दौरान पता चला है कि काली के पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ संबंध है।

काली ने बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में लड़कों को भेजकर 50 किलो हेरोइन मंगवाई थी। भारत में हेरोइन पहुंचने के बाद इसे 6 अलग-अलग तस्करों के बीच बांटा गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का इंसान है। किसी को शक न हो इसके लिए यह नशा तस्करी के धंधे में अच्छे घरों के युवकों को लगाता था। अच्छे घरों के भी उन लड़कों को लेता था जिन पर कोई पुलिस केस न बना हुआ हो। उन्हें पहले नशे का लालच देकर अपने झांसे में लेता था। इसके बाद काम में शामिल करता था।

*******************************

 

दूसरे एसीटीसीएम बार्ज भारतीय नौसेना को सोपा गया

नई दिल्ली , 07 सितम्बर (एजेंसी)। भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप, ग्यारह गोला-बारूद बार्ज के निर्माण और वितरण के लिए एमएसएमई, मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ अनुबंध संपन्न हुआ। श्रृंखला का दूसरा बजरा एलएसएएम 16 (यार्ड 126) सीओवाई (एमबीआई) के सीएमडीई एमवी राज कृष्णा की उपस्थिति में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है।

बार्ज को भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के तहत 30 साल की सेवा जीवन के साथ बनाया गया है। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरणों/प्रणालियों के साथ, बार्ज को रक्षा मंत्रालय की “मेक इन इंडिया” पहल का गौरव प्राप्त है।एसीटीसीएम बार्ज के शामिल होने से जेटी और बाहरी बंदरगाह दोनों पर आईएन जहाजों के लिए सामान/गोला-बारूद के परिवहन, आरोहण और उतरने की सुविधा प्रदान करके आईएन की परिचालन प्रतिबद्धताओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

******************************

 

गौतम अडानी बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, दुनिया के टॉप-20 में भी बनाई जगह

मुंबई ,07 सितंबर (एजेंसी)। गौतम अडानी ने एशिया के दूसरे सबसे अमीर होने का तमगा फिर से हासिल करने के बाद अब अपना खोया हुआ एक और रुतबा हासिल कर लिया है। वह एक बार फिर दुनिया के अमीरों की टॉप 20 लिस्ट में पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैंकिंग में अडानी 64.3 अरब डॉलर के साथ 20वें स्थान पर थे। कमाई करने वाले अरबपतियों की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर थे।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी संपत्ति में 975 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और इस दिन कमाई करने वालों में दुनिया में उनका स्थान दूसरा था। इस कैटेगरी में पहले स्थान पर माइकल डेल रहे, जिन्होंने 1.22 अरब डॉलर की कमाई की। करीब 500 अरबपतियों की इस लिस्ट में डेल एक मात्र ऐसे अरबपति रहे, जिनकी संपत्ति एक अरब डॉलर से अधिक बढ़ी।

अमेरिकी शेयर बाजारों में आई गिरावट की वजह से कई दिग्गज कंपनियों के शेयर टूट गए। इससे एलन मस्क, लैरी पेज, जेफ बेजोस, सर्गी ब्रिन समेत कई अरबपतियों के नेटवर्थ में कमी देखी गई। एलन मस्क ने 3.27 अरब डॉलर गंवाए तो बर्नार्ड अर्नाल्ट 4.39 अरब डॉलर गंवाकर टॉप लूजर रहे। जेफ बेजोस की संपत्ति में 1.99 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई।

अडानी ग्रुप इस साल की शुरुआत से खबरो में है। गौतम अडानी साल 2023 की शुरुआत में दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बने हुए थे। इसके बाद जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद शेयर बाजार में लिस्टेड उनकी 10 कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए।

इससे उनकी संपत्ति 150 अरब डॉलर से घटकर 64.3 अरब डॉलर रह गई। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अब गौतम अडानी 20 वें नंबर पर हैं। अभी उनका तीसरे नंबर के रईस का रुतबा और 150 अरब डॉलर की संपत्ति हासिल करने में काफी वक्त लगेगा।

******************************

 

सीतारमण ने फिनटेक से साइबर, क्रिप्टो खतरों से बचने को कहा

मुंबई ,07 सितंबर (एजेंसी)। अधिक समावेशी होने और भारत के वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करने के लिए फिनटेक की भूमिका को स्वीकार करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनसे दुनिया में पारंपरिक और आधुनिक खतरों से सावधान रहने और खुद को सुरक्षित रखने का आग्रह किया।

मुंबई में तीन दिवसीय ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ 2023) का उद्घाटन करते हुए सीतीरमण ने कहा कि आज फिनटेक एक मजबूत और गतिशील वित्तीय समावेशन उपकरण है, और ऋण देने में उनके पास नए क्रेडिट ग्राहकों की 36 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि आधुनिक दुनिया में फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र विभिन्न खतरों और चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसमें पारंपरिक युद्ध, साइबर खतरे, क्रिप्टो खतरे, ड्रग्स और ड्रग माफिया, टैक्स हेवन और कर चोरी शामिल हैं।

हमारे सामने मौजूद और सक्रिय इन खतरों को संबोधित करना एक जिम्मेदार, समावेशी, लचीला और टिकाऊ वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की कुंजी है जिसके लिए सीतारमण ने फिनटेक से खुद को ऐसे खतरों से बचाने के लिए भारी निवेश करने की अपील की।

बाद में, एक शानदार पुरस्कार शाम का आयोजन किया गया जिसमें भारत और विदेश के प्रमुख फिनटेक प्लेअर्स को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

खाड़ी सहयोग देशों के लिए लीडिंग फिनटेक पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का प्रतिष्ठित वैश्विक पुरस्कार जीसीसी और भारत के बीच सीमा पार भुगतान में क्रांति लाने के लिए लुलु फाइनेंशियल होल्डिंग्स, अबू धाबी के प्रबंध निदेशक अदीब अहमद को दिया गया।

वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के प्रेसीडेंट और सीओओ भावेश गुप्ता ने फिनटेक लीडर ऑफ द ईयर जीता, वोल्ट के संस्थापक-सीईओ टॉम ग्रीनवुड को लीडिंग फिनटेक पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर-यूरोप से सम्मानित किया गया, ज़ेरोधा सीटीओ कैलाश नाध ने फिनटेक सीटीओ ऑफ द ईयर अवार्ड जीता।

सीतारमण ने यश एरांडे, सौरभ त्रिपाठी, विश्वास पटेल, नवीन सूर्या, क्रिस गोपालकृष्णन, जी. पद्मनाभन, प्रवीणा राय, दिलीप जैसे शीर्ष प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में एक संपूर्ण नेतृत्व रिपोर्ट, द सेकेंड वेव – रेजिलिएंट, इनक्लूसिव, एक्सपोनेंशियल फिनटेक का भी अनावरण किया।

******************************