Category Archives: news

भाजपा पार्षद ने पटपडग़ंज में नाव की सवारी की

आप सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली ,28 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह नेगी को शुक्रवार को दिल्ली के जलभराव वाले पटपरगंज इलाके में नाव (नौका) की सवारी करते देखा गया।

रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में कई बार नालों की सफाई का मुद्दा उठाया गया। इसके बाद भी मानसून शुरू होने से पहले पीडब्ल्यूडी ने नालों की सफाई नहीं कराई। आप सरकार ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।

शुक्रवार का जलभराव संकट इसी लापरवाही का नतीजा है।

पटपडग़ंज में नाव की सवारी करते हुए नेगी ने कहा कि दिल्ली डूब रही है। वायरल वीडियो में सरकारी स्कूल की पानी से भरी गली और जलमग्न सड़कों में फंसे वाहन नजर आए।

उन्होंने सबूत देते हुए कहा कि दिल्ली डूब रही है और आप सरकार कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा, जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए आप सरकार जिम्मेदार है।

************************

Read this also :-

अल्लारी नरेश की फिल्म बच्चला मल्ली का पहला लुक सामने आया

रितेश देशमुख ने की पिल के साथ अपनी ओटीटी सीरीज की शुरुआत

कांग्रेस ने लगाया संसद में राहुल की माइक बंद करने का आरोप

स्पीकर बोले- हमारे पास नहीं है कोई बटन

नई दिल्ली 28 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को संसद में भारी हंगामा देखने को मिला। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि लोकसभा में नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग करने के दौरान राहुल गांधी की माइक बंद कर दी गई।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जहां एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी नीट पर कुछ नहीं बोल रहे, उस वक्त विपक्ष के नेता राहुल गांधी युवाओं की आवाज सदन में उठा रहे हैं। लेकिन, ऐसे गंभीर मुद्दे पर माइक बंद करने जैसी ओछी हरकत कर युवाओं की आवाज को दबाने की साजिश की जा रही है।

कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी लोकसभा में अपनी बात रख रहे थे कि अचानक से उनकी माइक बंद की गई या फिर आवाज नहीं आई। जिसके बाद विपक्षी दलों के नेता माइक-माइक बोलने लगे। इस पर स्पीकर कहते हैं कि मैं माइक बंद नहीं करता हूं, यहां कोई बटन नहीं है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान स्थगन प्रस्ताव के नोटिस नहीं लिए जाते। उन्होंने राहुल गांधी से संसदीय व्यवस्था का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि आप विपक्ष के नेता हैं और इसलिए आप संसदीय व्यवस्था का पालन करेंगे, ऐसी अपेक्षा है।

राहुल गांधी कहते हैं कि हम विपक्ष और सरकार की ओर से हिंदुस्तान के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते थे कि हम इस मुद्दे को जरूरी मानते हैं। इसलिए, हमने सोचा कि छात्रों के सम्मान के लिए हम आज नीट पर चर्चा करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी की माइक से आवाज नहीं आती है, जिसको लेकर विपक्षी नेता हंगामा करने लगते हैं।

इससे पहले, विपक्षी दलों के हंगामे के कारण शुक्रवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर बाद ही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। 12 बजे फिर से लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर नीट मामले में हंगामे के बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

***************************

Read this also :-

अल्लारी नरेश की फिल्म बच्चला मल्ली का पहला लुक सामने आया

रितेश देशमुख ने की पिल के साथ अपनी ओटीटी सीरीज की शुरुआत

महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भत्ता देने का ऐलान

हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त

नई दिल्ली 28 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ते की वित्तीय सहायता देने का ऐलान आज कर दिया गया है। इसके अलावा पांच लोगों के एक पात्र परिवार को ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ के तहत हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे।

ये घोषणाएं महाराष्ट्र में लागू होंगी और इनकी घोषणा आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने की। वित्त विभाग संभालने वाले पवार ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि “मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना” योजना अक्टूबर में होने वाले राज्य चुनावों से चार महीने पहले जुलाई से लागू की जाएगी।

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने X पर लिखा, ”महाराष्ट्र सरकार की नई योजना-मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन, इस योजना के तहत महाराष्ट्र की सभी महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रूपये डाले जाएंगे. यह योजना इसी साल अगले महीने यानी जुलाई महीने से लागू हो रही है.

दो-तीन दिनों में सभी माताओं और बहनों के दरवाज़े पर ख़ुशियां ही ख़ुशियां, यह कोई चुनावी वादा नहीं है. और ना ही खटाखट या फटाफट का ललचाऊ फर्जी नारा।”

****************************

Read this also :-

अल्लारी नरेश की फिल्म बच्चला मल्ली का पहला लुक सामने आया

रितेश देशमुख ने की पिल के साथ अपनी ओटीटी सीरीज की शुरुआत

डिप्टी NSA विक्रम मिस्री होंगे अगले विदेश सचिव

, सरकार ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली 28 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी विक्रम मिस्री विदेश मंत्रालय के अगले सचिव होंगे। वह निवर्तमान विदेश सचिव विनय क्वात्रा का स्थान लेंगे।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति के निर्णय के अनुसार क्वात्रा का विस्तारित कार्यकाल 14 जुलाई को समाप्त हो जायेगा और उसके बाद मिस्री विदेश मंत्रालय में विदेश सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के शुक्रवार को जारी एक अधिशासी आदेश के अनुसार मिस्री की नियुक्त 15 जुलाई से प्रभावी होगी।

सरकार ने क्वात्रा (आईएफएस 1988) को 12 मार्च को विदेश सचिव के पद पर 30 अप्रैल 2024 से आगे की अवधि के लिए सेवा विस्तार दिया था। सरकार ने उस आदेश में संशोधन करते हुए उनकी विस्तार की अवधि को 14 जुलाई तक सीमित किया है।

आईएफएस 1989 बैच के अधिकारी मिस्री एक जनवरी 2022 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में राष्ट्रीय उपसलाहकार के पद पर कार्यरत थे। सात नबंबर 1964 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हिन्दू परिवार में जन्मे मिस्री दिल्ली के हिन्दू कॉलेज से स्नातक और जमशेदपुर से जेवियर प्रबंधन संस्थान से एमबीए हैं।

वह तीन प्रधानमंत्रियों इंद्रकुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और नरेन्द्र मोदी के निजी सचिव के रूप में और चीन, स्पेन और म्यांमार में भारतीय राजदूत के रूप में भी सेवा चुके हैं। मिस्री को 2019 में बीजिंग में राजदूत नियुक्त किया गया था। वह 2021 तक चीन में भारत के राजदूत थे।

************************

Read this also :-

अल्लारी नरेश की फिल्म बच्चला मल्ली का पहला लुक सामने आया

रितेश देशमुख ने की पिल के साथ अपनी ओटीटी सीरीज की शुरुआत

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद

मृतक के परिजनों को 20 लाख के मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली 28 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से विमानों का संचालन अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है। यहां शुक्रवार सुबह ही छत का एक बड़ा हिस्सा गिर गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 6 घायल हुए थे। हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा है कि सभी घायलों को तीन-तीन लाख रुपए का मुआवजा दिया जायगा।

भारी बारिश के बाद शुक्रवार को एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर छत गिरने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर कहा है कि टर्मिनल वन की सभी फ्लाइट रात 11 बजे तक टर्मिनल दो और तीन से जाएंगी और लैंड करेगी।

हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसे की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल टर्मिनल 1 से सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चेक-इन काउंटर बंद कर दिये गये हैं। इंडिगो के अलावा अन्य विमान सेवा कंपनियों की टर्मिनल 1 की उड़ानों को टर्मिनल 2 और 3 पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी डायल ने एक बयान में बताया कि हादसा सुबह लगभग पांच बजे पुराने डिपार्चर फोरकोर्ट पर हुआ। उधर, आम आदमी पार्टी ने इस पर केंद्र सरकार को घेरते हुए हादसे में मरने वाले के परिवार जनों को एक करोड़ रुपए और घायलों के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा के तौर पर दिए जाने की मांग की है।

***************************

Read this also :-

अल्लारी नरेश की फिल्म बच्चला मल्ली का पहला लुक सामने आया

रितेश देशमुख ने की पिल के साथ अपनी ओटीटी सीरीज की शुरुआत

149 दिन बाद जेल से बाहर आए झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

बोले- षड्यंत्र रचकर मुझे पांच महीने जेल में रखा गया

रांची 28 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन शुक्रवार शाम करीब चार बजे होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने अपने पिता शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन से उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंचकर मुलाकात की।

सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, षड्यंत्र रचकर और झूठी कहानी गढ़कर मुझे पांच महीने तक जेल में रखा गया। अंततः न्यायालय के आदेश पर राज्य की जनता के बीच हूं। न्यायालय का जो आदेश आया है, वह देखने-समझने लायक है। हमने जिस लड़ाई का संकल्प लिया है, उसे मुकाम तक पहुंचाएंगे।

सोरेन ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पूरा सम्मान है, लेकिन न्याय की प्रक्रिया का लंबा खिंचना चिंता की बात है। आज देश में सरकार के खिलाफ बोलने वाले राजनेताओं, समाजसेवियों, लेखकों, पत्रकारों की आवाज को सुनियोजित तरीके से दबाया जा रहा है।

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार दोपहर सोरेन की जमानत मंजूर की थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है, कोर्ट के समक्ष अब तक जो तथ्य लाए गए हैं, उसमें यह मानने का कोई आधार नहीं है कि सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी हैं।

हाईकोर्ट का ऑर्डर जारी होने के बाद रांची सिविल कोर्ट में उनके भाई बसंत सोरेन और कुमार सौरव ने 50-50 हजार रुपए के दो निजी मुचलके भरे। इसके बाद उन्हें रिलीज करने का ऑर्डर जेल भेजा गया।

सोरेन जब जेल से बाहर निकले तो उन्हें रिसीव करने के लिए उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, राज्य सरकार के मंत्री हफीजुल हसन, झामुमो महासचिव विनोद पांडेय, प्रवक्ता तनुज खत्री सहित बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच हेमंत सोरेन ने हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर सभी का आभार जताया।

हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले में 31 जनवरी को करीब आठ घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ईडी की हिरासत में रात साढ़े आठ बजे राजभवन पहुंचकर सीएम पद से इस्तीफा दिया था। 1 फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेजा गया था। अब 149 दिनों के बाद वह जेल से बाहर आए हैं।

******************************

Read this also :-

अल्लारी नरेश की फिल्म बच्चला मल्ली का पहला लुक सामने आया

रितेश देशमुख ने की पिल के साथ अपनी ओटीटी सीरीज की शुरुआत

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए संपत्ति मिलने का संकेत दे रहा है। आज परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने जायेंगे। आप यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी और आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

वृष राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के बड़ों से आगे बढऩे की राय मिलेगी। जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। किसी रायटर की बुक आज पब्लिश होगी जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। अपने आपको फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज कोई भी बड़ा फैसला सावधानी पूर्वक लें। व्यापार के नजरिये से आपका काम अच्छा चलेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज अपने मनपसंद ड्रेस की डिमांड करेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आय के नये-नयेस्रोत भी आपको मिलेंगे। आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज अनावश्यक उलझन लेने से आप बचने का प्रयास करें। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपके बच्चे किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

कर्क राशि-

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज स्वजनों से स्नेह बढेगा। आज खानपान में रूचि बढ़ेगी। जो लोग कोई कम्पूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। कारोबारियों का काम पहले से बेहतर चलेगा। आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के साथ आज अपना समय बितायेंगे। लवमेट में हुई गलत फहमियां आज दूर होंगी।जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जानकार लोगों की सलाह मिलेगी। रियल स्टेट के कारोबारियों की आज कोई प्रॉपर्टी सेल हो सकती है। अगर आप वाहन लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपके मनचाहे कार्यों की पूर्ति होगी। आज घर में किसी बात को लेकर हर्षोल्लास का माहौल बन सकता है। किसी पर अधिक विश्वास करके अपनी निजी बातें शेयर न करें। आज आपकी कन्या को सफलता मिलने से घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। छात्रों को आज अपने प्रोजेक्ट पूरा कर लेना चाहिए। आज आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है। व्यापारिक दृष्टि से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, कार्य की गति बढ़ेगी। आज दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं इस दौरान खान पान का ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 8

तुला राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी मीठी नोक-झोक होगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिलेगी। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे, उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छी सलाह मिल सकती है। आज ऑफिस में पार्टी कर सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। भूमि आदि से जुड़ा कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके आदर सत्कार में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको कोई नया व्यापार शुरू करने का मौका मिलेगा। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को सफलता मिलने से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग दिख रहे हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म काम करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप किसी काम को करने से पहले उसके लिए सोच विचार अवश्य करें। आज आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे। कहीं निवेश करना चाहते है तो किसी अनुभवी की सलाह जरुर ले लें। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है, जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी उस एनर्जी को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई डील को फाइनल कर सकते हैं। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करने का मन बनायेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

*************************

 

राम मंदिर में पानी टपकने के दावे को चंपत राय ने किया खारिज

नई दिल्ली ,26 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  राम मंदिर को लेकर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने दावा किया था कि पहली ही बारिश में मंदिर की छत से पानी टपक रहा है। उनके इस दावे पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तरफ बयान जारी किया गया है।

उन्होंने साफ किया है कि एक भी बूंद पानी छत से नहीं टपका है और न ही गर्भगृह में पानी पहुंचा है। अयोध्या में राम मंदिर में पानी टपकने के आरोपों को चंपत राय ने गलत ठहराते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में वर्षा काल के दौरान छत से पानी टपकने के संदर्भ में कुछ तथ्य आपके सामने रख रहा हूं। पहली बात तो यह है कि गर्भगृह में जहां भगवान रामलला विराजमान हैं, वहां एक भी बूंद पानी छत से नहीं टपका है और न ही कहीं से पानी गर्भगृह में प्रवेश हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि दूसरा यह कि गर्भगृह के आगे पूर्व दिशा में मंडप है, इसे गूढ़ मंडप कहा जाता है, वहां मंदिर के द्वितीय तल की छत का कार्य पूर्ण होने के पश्चात (भूतल से लगभग 60 फीट ऊंचा) घुम्मट जुड़ेगा और मंडप की छत बंद हो जाएगी। इस मंडप का क्षेत्र 35 फीट व्यास का है।

जिसको अस्थायी रूप से प्रथम तल पर ही ढककर दर्शन कराए जा रहे हैं, द्वितीय तल पर पिलर निर्माण कार्य चल रहा है। रंग मंडप एवं गूढ़ मंडप के बीच दोनों तरफ (उत्तर एवं दक्षिण दिशा में) ऊपरी तलों पर जाने की सीढिय़ां है, जिनकी छत भी द्वितीय तल की छत के ऊपर जाकर ढकेगी।

चंपत राय ने लिखा कि सामान्यतया पत्थरों से बनने वाले मंदिर में बिजली के कन्ड्यूट एवं जंक्शन बॉक्स का कार्य पत्थर की छत के ऊपर होता है एवं कन्ड्युट को छत में छेद करके नीचे उतारा जाता है, जिससे मंदिर के भूतल के छत की लाइटिंग होती है। ये कन्ड्युट एवं जंक्शन बाक्स ऊपर के फ्लोरिंग के दौरान वाटर टाइट करके सतह में छुपाईं जाती हैं।

चूंकि प्रथम तल पर बिजली, वाटर प्रूफिंग एवं फ्लोरिंग का कार्य प्रगति पर है। अत: सभी जंक्शन बॉक्सेज में पानी प्रवेश किया, वही पानी कंड्यूट के सहारे भूतल पर गिरा। ऊपर देखने पर यह प्रतीत हो रहा था कि छत से पानी टपक रहा है। जबकि, यथार्थ में पानी कंड्यूट पाइप के सहारे भूतल पर निकल रहा था। उपरोक्त सभी कार्य शीघ्र पूरा हो जाएगा, प्रथम तल की फ्लोरिंग पूर्णत: वाटर टाइट हो जाएगी और किसी भी जंक्शन से पानी का प्रवेश नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि फलस्वरूप कन्ड्यूट के जरिए पानी नीचे तल पर भी नहीं जाएगा। मंदिर एवं परकोटा परिसर में बरसात के पानी की निकासी का सुनियोजित तरीके से उत्तम प्रबंध किया गया है, जिसका कार्य भी प्रगति पर है। अत: मंदिर एवं परकोटा परिसर में कहीं भी जलभराव की स्थिति नहीं होगी।

पूरे श्रीराम जन्मभूमि परिसर को बरसात के पानी के लिए बाहर शून्य वाटर डिस्चार्ज के लिए प्रबंधन किया गया है। श्री राम जन्मभूमि परिसर में बरसात के पानी को अंदर ही पूर्ण रूप से रखने के लिए रिचार्ज पिटो का भी निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर एवं परकोटा निर्माण कार्य भारत की दो अति प्रतिष्ठित कंपनियों लार्सन एंड टर्बो तथा टाटा के इंजीनियरों एवं पत्थरों से मंदिर निर्माण की अनेक पीढिय़ों की परंपरा के वर्तमान उत्तराधिकारी चंद्रकांत सोमपुरा के पुत्र आशीष सोमपुरा व अनुभवी शिल्पकारों की देखरेख में हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है। उत्तर भारत में लोहे का उपयोग किए बिना केवल पत्थरों से मंदिर निर्माण कार्य (उत्तर भारतीय नागर शैली में) प्रथम बार हो रहा है, देश विदेश में केवल स्वामी नारायण परंपरा के मंदिर पत्थरों से बने हैं। भगवान के विग्रह की स्थापना, दर्शन पूजन और निर्माण कार्य केवल पत्थरों के मंदिर में संभव है। जानकारी के अभाव में मन विचलित हो रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा दिन के पश्चात लगभग 1 लाख से 1.15 लाख भक्त प्रतिदिन रामलला के बाल रूप के दर्शन कर रहे हैं। प्रात: 6.30 से रात्रि 9.30 बजे तक दर्शन के लिए प्रवेश होता है, किसी भी भक्त को अधिक से अधिक एक घंटा दर्शन के लिए प्रवेश, पैदल चलकर दर्शन करना, बाहर निकलकर प्रसाद लेने में लगता है, मंदिर में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है।

************************************

Read this also :-

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का गाना ऐ दिल जरा हुआ रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

पूरा तंत्र कोशिश कर रहा है, बंदा जेल से बाहर ना आए

 पति अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलीं सुनीता

नई दिल्ली ,26 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां जांच एजेंसी ने मुख्यमंत्री की पांच दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की।

वहीं, पति केजरीवाल की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद सुनीता केजरीवाल भी उनसे मिलने पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी। हालांकि, अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने किसी भी पार्टी विशेष का नाम नहीं लिया, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि उन्होंने यह हमला भाजपा पर किया है।

सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 20 जून अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। इसके बाद तुरंत ईडी ने स्टे लगवा दिया। अगले ही दिन सीबीआई ने आरोपी बना दिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आए। ये कानून नहीं, तानाशाही है, इमरजेंसी है।

सुनीता केजरीवाल के इस पोस्ट को आम आदमी पार्टी ने भी शेयर करते हुए कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ना कोई सबूत है, ना ही कोई मनी ट्रेल मिला है और ना ही कोई पैसा अभी तक बरामद हुआ है, लेकिन फिर भी जानबूझकर उन्हें अभी तक सलाखों के पीछे रखा गया है। ताकि, आम आदमी पार्टी को पूरी तरीके से खत्म किया जा सके।

अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया और बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेवल डाउन हो गया। सीबीआई की टीम बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से सीधे राउज एवेन्यू कोर्ट ले गई थी। सीबीआई बुधवार को अरविंद केजरीवाल की रिमांड लेने के लिए उन्हें कोर्ट ले गई थी।

****************************

Read this also :-

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का गाना ऐ दिल जरा हुआ रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

यूपी के आईएएस सुहास एलवाई बने दुनिया के नंबर एक पैरा शटलर

लखनऊ  ,26 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर-प्रदेश के खेल सचिव और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने विश्व महासंघ पैरा बैडमिंटन रैंकिंग में पुरुष एकल वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है।

अब वो दुनिया के नंबर एक पैरा शटलर बन गए हैं। सुहास एलवाई ने फ्रांस के लुकास मजूर को एसएल-4 एकल वर्ग में पीछे छोड़कर यह कामयाबी हासिल की। इस बड़ी उपलब्धि के बाद वो अब पेरिस ओलंपिक में बतौर शीर्ष शटलर मैदान में उतरेंगे। यह पहला मौका है, जब विश्व रैंकिंग में भारत को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

यूपी कैडर के आईएएस सुहास एलवाई ने इसी साल फरवरी में भी देश का नाम रौशन किया था। उन्होंने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को हराकर विश्व चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने पैरा बैडमिंटन में कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

वो भारत के लिए दो बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। सुहास एलवाई ने 2016 में चीन में खेली गई एशियाई पैरा चैंपियनशिप और 2024 में थाईलैंड में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। 2020 में हुए टोक्यो पैरालंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

बता दें सुहास एलवाई कर्नाटक के शिगोमा शहर के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन से ही खेल-कूद में रूचि थी। पैर से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल पर भी ध्यान केंद्रित किया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने नौकरी करनी शुरू की।

इसी बीच उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद उन्होंने सिविल परीक्षा की तैयारी शुरू की। सुहास एलवाई ने 2007 में यूपीएससी की परीक्षा पास की और उनकी नियुक्ति यूपी कैडर में हुई। खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए भारत सरकार उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी नवाज चुकी है।

*******************************

Read this also :-

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का गाना ऐ दिल जरा हुआ रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

अमरनाथ यात्रा के लिए अब ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

वाराणसी ,26 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में बाबा अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अब ऑफलाइन पंजीकरण भी किए जा रहे हैं।

शिव भक्तों को अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस समेत पासपोर्ट साइज की फोटो की जरूरत होगी। साथ ही सभी वर्ग आयु के लोगों के लिए स्वास्थ्य सर्टिफिकेट जमा करना भी अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर अमरनाथ यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से भी बड़ी संख्या में भक्त हर साल बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हैं। बम-बम भोले के नारों के साथ लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, इसे मैं शब्दों में जाहिर नहीं कर सकती।

हर साल देश भर से हजारों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इस बार यह यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए 28 जून को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहला जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना होगा। यात्रा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। अब ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गए हैं।

अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। यात्रा पर 70 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति और 13 साल से कम उम्र के बच्चों पर रोक है। ऐसा इसलिए क्योंकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ता है।

अमरनाथ यात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम करता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाती है। साथ ही ड्रोन जैसी तकनीक की सहायता से यात्रा के दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जाती है।

*****************************

Read this also :-

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का गाना ऐ दिल जरा हुआ रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

ओम बिरला ने इमरजेंसी को कोसते हुए लोकसभा में रखवाया माैन

विपक्ष को लगी मिर्ची

नई दिल्ली 26 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) –   लोकसभा में आज ओम बिरला स्पीकर बन गए और अपनी पहली ही स्पीच में बिरला ने इंंदिरा सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी की बरसी पर जमकर सदन में सुनाया।

उन्होंने इमरजेंसी को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया, कांग्रेस को उसके लिए घेरा और सदन में दो मिनट का मौन भी रखवा दिया। सत्ता पक्ष के सांसदों ने मौन रखा, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के सांसद हंगामा करते रहे। कांग्रेस सांसदों का आरोप था कि स्पीकर भाजपा का एजेंडा चला रहे हैं।

मौन के बाद स्पीकर ने गुरुवार तक के लिए संसद को स्थगित कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी और सदन के सभी सदस्यों को मुझे फिर से सदन के अध्यक्ष के रूप में दायित्व निर्वाहन करने का अवसर देने के लिए सबका आभार व्यक्त करता हूं।

मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए भी मैं सभी का आभारी हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह 18वीं लोकसभा लोकतंत्र का विश्व का सबसे बड़ा उत्सव है। अन्य चुनौतियों के बावजूद 64 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ चुनाव में भाग लिया। मैं सदन की ओर से उनका और देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

निष्पक्ष, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया संचालित करने के लिए और दूर-दराज के क्षेत्रों में भी एक भी वोट पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा किए गए प्रयासों के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।’

**********************************

Read this also :-

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का गाना ऐ दिल जरा हुआ रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

केजरीवाल को तिहाड़ जेल से लेकर कोर्ट पहुंची CBI

हो सकती है गिरफ्तारी

जमानत पर भी आज SC में सुनवाई

नई दिल्ली 26 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई करेगा। जिसमें उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अपनी जमानत पर रोक लगाने वाले आदेश को चुनौती दी है। इधर सीबीआई उन्हें तिहाड़ जेल से लेकर कोर्ट पहुंची है।

उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में अवकाशकालीन पीठ के न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष पेश किया जाएगा। केंद्रीय जांच एजेंसी अदालत से केजरीवाल की कस्टडी मांग सकती है।

 बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला केस में सीबीआई और ईडी दोनों ने एफआईआर दर्ज की है और दोनों एजेंसियां अलग अलग जांच कर रही हैं। ईडी मामले में केजरीवाल पहले से ही 3 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। दिल्ली शराब घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 जून को अरविंद केजरीवाल को जमानत दी थी। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के इस आदेश को दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी और केजरीवाल की जमानत का विरोध किया था। उच्च न्यायालय ने मामले में ट्रायल कोर्ट के विवेक पर सवाल उठाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री की जमानत पर स्टे लगा दिया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने  केजरीवाल के जमानत आदेश पर रोक लगाते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट को कम से कम धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 45 की दो शर्तों को पूरा करने के मामले में अपनी संतुष्टि दर्ज करनी चाहिए थी। हाई कोर्ट ने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट की वेकेशन जज ने ईडी की ओर से पेश किए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर ठीक से विचार नहीं किया। ईडी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि राउज एवेन्यू कोर्ट की जज न्याय बिंदु ने उसके द्वारा रिकॉर्ड पर रखे गए दस्तावेजों पर गौर किए बिना ही अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी।

इस बीच, सीबीआई ने तिहाड़ जेल में आप सुप्रीमो से पूछताछ की और उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित उनका बयान दर्ज किया। सीबीआई को आज अरविंद केजरीवाल को संबंधित ट्रायल कोर्ट में पेश करने की इजाजत भी मिल गई। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, आज कोर्ट के सामने इस मामले में उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने इस साल 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 3 जुलाई तक ​तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

*********************************

Read this also :-

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का गाना ऐ दिल जरा हुआ रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

जय फिलिस्तीन का नारा लगाकर मुश्किलों में घिरे ओवैसी

सांसदी समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति से शिकायत

नई दिल्ली 26 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण के दौरान ‘जय फिलिस्तीन’ के नारे लगाने वाले हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सदस्यता रद्द करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिकायत की गई है।

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने मंगलवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनके पिता और उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “हरि शंकर जैन ने असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 102 और 103 के तहत राष्ट्रपति के समक्ष शिकायत दायर की है, जिसमें उन्हें संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है।”

अनुच्छेद 102 के अनुसार, कोई व्यक्ति संसद के किसी सदन का सदस्य चुने जाने के लिए और सदस्य होने के लिए अयोग्य होगा – यदि वह भारत सरकार के या किसी राज्य सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर हो, या उसे अदालत द्वारा दिमागी रूप से अक्षम घोषित किया गया हो, या दिवालिया घोषित किया गया हो, या भारत का नागरिक न हो अथवा भारत के साथ किसी दूसरे देश की नागरिकता स्वीकार करता है, या उसे संसद द्वारा पारित किसी कानून के तहत अयोग्य करार दिया गया हो।

अनुच्छेद 103 में राष्ट्रपति को यह अधिकार दिया गया है कि अनुच्छेद 102 के तहत कोई शिकायत प्राप्त होने पर वह संबंधित सांसद की योग्यता पर फैसला लें। हालांकि कोई भी फैसला लेने से पहले चुनाव आयोग से परामर्श करना जरूरी है।

*****************************

Read this also :-

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का गाना ऐ दिल जरा हुआ रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

जम्मू-कश्मीर के डोडा में मारे गए 2 दहशतगर्द

श्रीनगर 26 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। ये मुठभेड़ डोडा जिले के गंडोह के सिनू इलाके में चल रही है। जानकारी के मुताबिक, 3 से 4 आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि 11 और 12 जून को पहाड़ी जिले में हुए दो आतंकवादी हमलों के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान के बीच सुबह करीब 9.50 बजे गंडोह क्षेत्र के बजाद गांव में गोलीबारी शुरू हुई है। जानकारी के मुताबिक, इलाके में 3-4 आतंकवादी फंसे हुए हैं। सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया है। डीआईजी डीकेआर के खुफिया आधारित अभियान के कारण ही आतंकवादियों का समूह गंडोह, डोडा जिले में फंस गया है। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

गौरतलब है कि 11 जून को चत्तरगल्ला में एक चेक पोस्ट पर आतंकवादियों के हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जबकि अगले दिन गंडोह क्षेत्र के कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। इन दोहरे हमलों के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया और जिले में घुसपैठ कर सक्रिय 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों पर 5-5 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की मदद से पुलिस ने सिनू पंचायत गांव में अभियान चलाया, लेकिन छिपे हुए आतंकवादियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सिन्नू जंगल क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को घेर लिया जहां दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। वहीं, एसएसपी डोडा जावेद इकबाल ने बताया, “मुठभेड़ जारी है।

******************************

Read this also :-

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का गाना ऐ दिल जरा हुआ रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

ओम बिरला चुने गए लोकसभा स्पीकर, ध्वनि मत से हुआ फैसला

आसन तक लेकर गए मोदी-राहुल

नई दिल्ली 26 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज तीसरा दिन है। पिछले दो दिनों की कार्यवाही में निर्वाचित सांसदों ने सदन के सदस्यता की शपथ ली थी। साथ ही साथ लोकसभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस सांसद के सुरेश को उतारा गया था। आज स्पीकर का चुनाव हुआ। जिसमें ओम बिरला स्पीकर चुने गए। संसद में ध्वनिमत से ओम बिरला को स्पीकर चुना गया है। अब ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर होंगे। इससे पहले भी वही लोकसभा स्पीकर थे। ये एक ऐतिहासिक क्षण था क्योंकि बीजेपी से लगातार दूसरी बार एक ही व्यक्ति का स्पीकर चुने जाने का ये पहला मौका होगा।

 इसके बाद पीएम मोदी ने ओम बिरला को बधाई दी। पीएम मोदी और राहुल गांधी दोनों ने मिलकर ओम बिरला को उनके आसन तक पहुंचाया। पीएम मोदी ने ओम बिरला को जीत की बधाई दी। इस दौरान संसद में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे सदन की ओर से आपको बधाई। दूसरी बार स्पीकर बनना नया रिकॉर्ड है। आप नए कीर्तिमान गढ़ते आए हैं। ओम बिरला हम सभी को मार्गदर्शित करते रहते हैं और आगे भी करते रहेंगे। यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार स्पीकर बने हैं।

***************************

Read this also :-

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का गाना ऐ दिल जरा हुआ रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

झारखंड को नशा मुक्त बनाना सरकार का संकल्प : चंपई सोरेन

रांची 26 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने कहा है कि सरकार नशामुक्त झारखंड बनाने को लेकर कृतसंकल्प है। जन-जन को नशा से दूर रखने का अभियान राज्य के कोने-कोने में चल रहा है। जनसहभागिता से हम यह संकल्प पूरा करेंगे। सीएम ने बुधवार सुबह रांची के मोरहाबादी मैदान में नशामुक्त झारखंड अभियान के तहत राज्यस्तरीय जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

सोरेन ने कहा कि मादक पदार्थों के तस्कर स्कूल, कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में अपना जाल फैलाते हैं और युवा वर्ग को नशे के अंधकार में धकेलते हैं। तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए राज्य की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कई जगहों पर अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। ब्राउन शुगर, गांजा, डोडा आदि मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर रिकवरी भी हुई है। सैकड़ों की संख्या में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गैंग्स का पर्दाफाश किया गया है तथा सप्लाई चेन को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे राज्य और देश के भविष्य हैं। युवाओं को नशा मुक्त रख कर ही समृद्ध प्रदेश का निर्माण किया जा सकता है।

उन्होंने युवाओं को आह्वान किया करते हुए कहा कि वे स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में भूमिका निभाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति पर प्रकाशित एक पुस्तक का अनावरण भी किया।

राज्यस्तरीय अभियान के तहत नशाबंदी के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाई गई। इसके अलावा साइकिल रेस और बच्चों के लिए मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।

******************************

Read this also :-

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का गाना ऐ दिल जरा हुआ रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

बिहार में मीडियाकर्मी की चाकू गोदकर हत्या

पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर 26 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने सोशल मीडिया (यूट्यूब) से जुड़े एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस के मुताबिक, मनियारी थाना क्षेत्र के मरीपुर गांव निवासी शिव शंकर झा अपनी बाइक से मंगलवार की देर रात घर जा रहे थे, तभी गांव के शिव मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रोक कर चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी।

फिलहाल घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मनियारी थाना के सब इंस्पेक्टर जय शंकर राम ने बुधवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आनन फानन में झा को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता करने में जुटी हुई है और कहा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*****************************

Read this also :-

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का गाना ऐ दिल जरा हुआ रिलीज

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

हार सामने देख दलित कार्ड खेलती है कांग्रेस : चिराग पासवान

नई दिल्ली 25 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । लोकसभा स्पीकर पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बातचीत फेल होने के बाद भाजपा सांसद ओम बिरला और कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। यह पहली बार है जब लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।

विपक्ष ने सरकार समर्थित उम्मीदवार ओम बिरला को समर्थन देने पर सहमति जताई थी, बशर्ते कि लोकसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाए। जाहिर तौर पर दोनों पक्ष में इस बात पर सहमति नहीं बन पाने की वजह से लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव की नौबत आई है। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के सुरेश संसद के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। वो आठवीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। वह केरल से आते हैं और दलित समाज के बड़े नेता हैं। जिसको लेकर सियासत तेज हो चली है।

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जब भी कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को पता चलता है कि उनकी हार सुनिश्चित है, तो वे दलित कार्ड चल देते हैं। जब उन्हें पता था कि वे उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हार रहे हैं, तो उन्होंने सुशील कुमार शिंदे जी को उम्मीदवार बनाया। 2017 में जब वे जानते थे कि वे राष्ट्रपति पद का चुनाव हार रहे हैं तो उन्होंने श्रीमती मीरा कुमार जी को उम्मीदवार बनाया। अब जब उनके पास स्पष्ट रूप से लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए संख्याबल नहीं है तो उसने कांग्रेस के दलित नेता के नेता सुरेश जी को नामांकित किया है। विपक्ष के लिए क्या दलित नेता केवल और केवल प्रतीकात्मक उम्मीदवार हैं?”

वहीं लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सरकार और विपक्ष के बीच आम सहमति बनाने के प्रयास मंगलवार को विफल होने के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यूपीए शासन के दौरान उन्होंने दस साल तक उपाध्यक्ष का पद एनडीए को दिया था। लोकसभा में परंपरा यह है कि डिप्टी स्पीकर विपक्ष को दिया जाता है। राजनाथ सिंह ने कल मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम आपके उम्मीदवार का समर्थन करने को तैयार हैं, लेकिन हम डिप्टी स्पीकर का पद चाहते हैं, जिस पर राजनाथ सिंह ने उनसे कहा कि हम पीएम मोदी से सलाह लेंगे और जवाब देंगे। जब उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा तो उस समय देखा जाएगा।

*************************

Read this also :-

शर्माजी की बेटी का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी की एडवांस बुकिंग शुरू

संसद में शपथ के दौरान दिखा अलग स्वैग, उठे कई विवाद भी…

नई दिल्ली 25 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । लोकसभा में मंगलवार को भी सांसदों को सदस्यता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर शपथ लेने पहुंचे। तो, किसी ने संस्कृत, उर्दू में शपथ लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा कई सांसदों ने शपथ लेने के बाद अलग-अलग नारे भी लगाए।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अरुण गोविल ने शपथ ली। उन्होंने संस्कृत में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद अरुण गोविल ने ‘जय श्री राम’ और ‘जय भारत’ कहा, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसदों ने ‘जय अवधेश’ के नारे लगाए।

हाथरस से भाजपा सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने शपथ लेने के बाद ‘श्रीराम’ का नारा लगाया।
गाजियाबाद से भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने शपथ लेने के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिंदाबाद, दीनदयाल उपाध्याय जिंदाबाद, अटल बिहारी वाजपेयी जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं विपक्षी सांसदों की नारेबाजी देखते हुए अतुल गर्ग वापस आए और डॉ. हेडगेवार जिंदाबाद का नारा भी लगाया।

दरअसल, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में संसद सदस्यता की शपथ लेने के बाद ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना’ और सबसे आखिर में ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा लगाया। जिसके बाद सदन में जमकर बवाल देखने को मिला। इसी के जवाब में अतुल गर्ग ने ये सब नारे लगाए।

वहीं, उत्तर प्रदेश की बरेली से निर्वाचित भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने ‘जय हिंदू राष्ट्र, जय भारत’ कहा, जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि यह शपथ असंवैधानिक है।

मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने ‘जय श्रीकृष्ण’, ‘जयश्री राधा रमण’, ‘भारत माता की जय’ शब्दों के साथ अपनी शपथ समाप्त की।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश कुमार गौतम ने भी 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

*******************************

Read this also :-

शर्माजी की बेटी का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी की एडवांस बुकिंग शुरू

दिल्ली के मंगोलपुरी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

नई दिल्ली 25 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इस कार्रवाई का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। जिसको देखते हुए बड़ी संख्या में मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।

मंगोलपुरी इलाके में मस्जिद के पास एक पार्क है, वहां पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। स्थानीय लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ और दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में पीला पंजा चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति जो बनी हुई थी वह अब कम हो गई है। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पथराव भी किया था। हालांकि, स्थिति अब कंट्रोल में है। बड़ी संख्या में मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।

*************************

Read this also :-

शर्माजी की बेटी का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी की एडवांस बुकिंग शुरू

भाजपा आपातकाल को काला दिवस के रूप में मना रही

पार्टी दफ्तर के बाहर लगाया पोस्टर

नई दिल्ली 25 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंगलवार को आपातकाल को काला दिवस के रूप में मना रही है। दिल्ली भाजपा प्रदेश दफ्तर के बाहर होर्डिंग भी लगाए गए हैं।

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर होर्डिंग पर ’25 जून 1975 लोकतंत्र का काला दिवस, कभी न भूलने वाला आपातकाल’ लिखा है।

भाजपा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्टर भी शेयर किया, जिस पर लिखा है कांग्रेस की काली करतूत व लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय 25 जून 1975 आपातकाल के विरोध में उठ रहे हर स्वर का हृदय से वंदन।

इसके कैप्शन में लिखा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय, आपातकाल (25 जून, 1975), का विरोध करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखने वाले सभी सत्याग्रहियों को सादर नमन।

इस बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “देश में लोकतंत्र की हत्या और उस पर बार-बार आघात करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है। साल 1975 में आज के ही दिन कांग्रेस के द्वारा लगाया गया आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।”

उन्होंने आगे लिखा कि अहंकार में डूबी, निरंकुश कांग्रेस सरकार ने एक परिवार के सत्ता सुख के लिए 21 महीनों तक देश में सभी प्रकार के नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए थे।

इस दौरान उन्होंने मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी थी, संविधान में बदलाव किए और न्यायालय तक के हाथ बाँध दिए थे। आपातकाल के खिलाफ संसद से सड़क तक आंदोलन करने वाले असंख्य सत्याग्रहियों, समाजसेवियों, श्रमिकों, किसानों, युवाओं व महिलाओं के संघर्ष को नमन करता हूं।

बता दें कि 25 जून 1975 को ही इंदिरा गांधी ने ‘आपातकाल’ की घोषणा की थी। भाजपा 25 जून को आपातकाल को काला दिवस के रूप में मना रही है।

*****************************

Read this also :-

शर्माजी की बेटी का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी की एडवांस बुकिंग शुरू

इन्वर्टर बना जानलेवा, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

पति-पत्नी समेत परिवार के चार लोगों की मौत

नई दिल्ली 25 June  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक घर में आग लगने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घर में आग की घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पा लिया गया।

दिल्ली फायर सर्विस अधिकारी के मुताबिक, घर में लगी आग को बुझा दिया गया है। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। सभी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग लगने का कारण इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच कर रही है। शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।

मकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धर लिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग की लपटों के साथ घर में धुआं भर गया। शुरूआती जांच में पता चला है कि आग इनवर्टर में शॉट सर्किट के कारण लगी है। जिस जगह इनवर्टर लगा था वहीं सोफा भी रखा हुआ था। इनवर्टर में अचानक शॉट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी से सोफे में आग लग गई। सोफे के कवर से निकला धुआं घर में फैल गया। हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में हीरा सिंह उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके दो बेटे रॉबिन (22) और लक्ष्य (21) शामिल हैं।

***************************

Read this also :-

शर्माजी की बेटी का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी की एडवांस बुकिंग शुरू

संविधान का गला घोंटने के लिए जनता से माफी मांगे कांग्रेस

लखनऊ 25 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को संविधान का गला घोंटने के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को आपातकाल की 50वीं बरसी के मौके पर अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने कैसे भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास किया गया था। संविधान का गला घोटने के लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब हम उस आपातकाल को याद करते हैं तो पाते हैं कि कांग्रेस में भले ही चेहरे बदल गए, लेकिन आज भी चरित्र वही है। यह लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, लेकिन ये भारत के बाहर जाकर भारत को और उसके लोकतंत्र को कोसते हैं। भारत की चुनाव प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं। भारत के अंदर हर चुनाव की प्रक्रिया में बाधा पैदा कर ईवीएम पर दोषारोपण कर अपनी अकर्मण्यता का परिचय देते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का तानाशाही क्रूर रवैया जिसने आज से नहीं 1975 में ही नहीं, आजादी के तत्काल बाद संविधान में संशोधन कर धारा 370 जबरन डालकर देश की अखंडता को चुनौती दी। इसके अलावा समय समय पर लोकतंत्र के सभी स्तंभों को कमजोर करने का प्रयास किया गया।

योगी ने विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 1975 में जो लोग देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गए, आज उनकी नई पीढ़ी कांग्रेस की गोद में बैठी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज भी उसी रास्ते पर चल रही है, संविधान को खत्म करने के रास्ते पर चल रही है। कांग्रेस के जो सहयोगी हैं, वह जनता के नाम पर संविधान की कार्रवाई को बाधित करने का काम कर रहे है।

****************************

Read this also :-

शर्माजी की बेटी का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी की एडवांस बुकिंग शुरू