Category Archives: news

RAHUL GANDHI के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP

इस मामले में दर्ज कराई शिकायत

मुंबई 11 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होने वाले हैं, इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने राहुल गांधी की चुनावी रैलियों के दौरान जनसभा में झूठ बोलने और पार्टी पर बेबुनियाद आरोप लगाने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है।

बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बार-बार बीजेपी पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया है, जो पूरी तरह से निराधार और गलत है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र चुनावी रैलियों में इस तरह के बयान देकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाया है।

केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार से मिला और आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 6 नवंबर को एक सभा में एक बार फिर झूठ बोला। मेघवाल के अनुसार, राहुल गांधी ने दावा किया था कि बीजेपी संविधान को नष्ट करने का प्रयास कर रही है, जो कि पूरी तरह से तथ्यहीन है।

उन्होंने कहा, हमने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि इस तरह के बयान रोके जाएं। राहुल गांधी के खिलाफ पहले भी चेतावनियां और नोटिस जारी की गई थीं, लेकिन वह ऐसे बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं। हमने आयोग से कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।

बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाले हैं, और इसके परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। हालांकि, चुनाव परिणाम के बाद शिवसेना ने एनडीए से अलग होकर कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई, और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।

******************************

Read this also :-

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने

धांसू एक्शन देख ऑडियंस हिल जाएगी

पीएम मोदी ने झारखंड भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

बोले-हमें राज्य को भ्रष्टाचार, माफियावाद और कुशासन से कराना है मुक्त

रांची ,11 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत झारखंड भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा राज्य है, लेकिन यहां शासन कर रही पार्टियों ने इसे तबाह कर रखा है।

प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपकी मेहनत की नतीजा राज्य के कोने-कोने में दिखाई दे रहा है। चुनाव कार्यकर्ता लड़ते हैं और चुनाव लडऩे का तरीका भी संगठन और कार्यकर्ता आधारित होता है। आपकी मेहनत ने विपक्षी दल की नींद उड़ा दी है। झारखंड को हमें इनके भ्रष्टाचार, माफियावाद और कुशासन से मुक्त कराना है। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका बड़ी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन संवाद में कहा कि झारखंड समृद्ध राज्य है, लेकिन झारखंड के लोगों को गरीब रखा गया है। यहां विकास का अभाव और बेरोजगारी चरम पर है। इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है। झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है और यहां टूरिज्म की बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में यहां बहुत पर्यटक नहीं आते। झारखंड में जिस गति से विकास लाना है, उसमें डबल इंजन की सरकार की बेहद जरूरत है।

‘सबका साथ सबका विकास’ के साथ झारखंड का विकास भी हमारी प्राथमिकता है। झारखंड के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ में जिस प्रकार से जुटे हैं, निश्चित रूप से वे परिणाम लाकर दिखायेंगे। 13 तारीख को मैं फिर से आपके बीच आने वाला हूं।

संवाद के दौरान रांची के चुटिया मंडल भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजीव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि इसके सारे बिंदु महत्वपूर्ण हैं, पर गोगो दीदी योजना और युवा साथी भत्ता के तहत 2000 रुपये प्रतिमाह दिया जाने वाला है, उसका संदेश हर किसी तक पहुंच रहा है।

इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की और कहा कि इससे संकल्प पत्र की ताकत नजर आती है। झारखंड भाजपा के संकल्प पत्र की चर्चा राष्ट्रीय मीडिया में हो रही है।

इसी तरह राजमहल से पंकज मंडल ने प्रधानमंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि इस बार भी राजमहल में फिर से भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में युवाओं से छल किया जाता है। पेपर लीक होने से युवाओं में निराशा है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते पांच सालों में कांग्रेस, झामुमो और राजद ने बड़े-बड़े वादे किए पर पूरे नहीं किए।

कांग्रेस जहां-जहां सत्ता में है, वहां लोगों से बड़े-बड़े वादे कर उनको ठगा है। भाजपा की सरकार और एनडीए की सरकार जहां-जहां है, वहां हम अपने वादों को पूरा कर रहे हैं। ओडिशा में सरकार बनने के दो दिनों में भीतर अपने वादे पूरे कर दिए। झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनने पर हम लोगों से किए वादे पूरे करेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए छोटी-छोटी टोलियां बनाकर लोगों के बीच जाएं। मतदान करने जाएं तो उत्सव की तरह जाएं। गीत गाते हुए जाएं।

मैं तो कहता हूं कि पहले मतदान फिर जलपान। मोदी ने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार को लेकर जनता में बहुत उत्साह है। भाजपा की गोगो दीदी योजना का जबर्दस्त असर है। उन्हें भरोसा है कि हमारी सरकार बनेगी तो उनके खाते में पैसा जाएगा। महिलाओं के खातों में पैसा जाता है, तो उसका सबसे अच्छा उपयोग होता है।

****************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

हमने साबित किया, सरकार न केवल स्कूल चला सकती है

बल्कि उन्हें शानदार भी बना सकती है : केजरीवाल

नई दिल्ली ,11 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के पक्षधर थे। उनका यह सपना देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरा करने काम किया है।

हमारी सरकार ने दिल्ली में यह साबित किया है कि सरकार न केवल सरकारी स्कूल चला सकती है, बल्कि उन्हें शानदार भी बना सकती है। इसका परिणाम यह है कि आज दिल्ली में संपन्न लोग भी प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों को निकलकर उनका सरकारी स्कूलों में एडमिशन करा रहे हैं।
देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की स्मृति में हर साल 11 नवंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जहां पहले सरकारी स्कूलों की बात तक नहीं होती थी, आज वहां से गरीब परिवारों के बच्चे आईआईटी, जेईई और नीट जैसी परीक्षाएं पास कर रहे हैं, डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर बन रहे हैं। और तो और अब लोग प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आ रहे हैं।

दिल्ली में हमने साबित किया है कि सरकार न केवल स्कूल चला सकती है, बल्कि उन्हें शानदार भी बना सकती है। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी का सपना था कि हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा मिले। आज दिल्ली के सरकारी स्कूल उस सपने को सच कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सब जानते हैं कि शिक्षा हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम इस पर यकीन करते हैं और यह हमारी आइडियोलॉजी का हिस्सा है कि बिना शिक्षा के किसी भी देश का विकास नहीं हो सकता। पहले की सरकार कहती थी कि सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो सकते। सरकार स्कूल नहीं चला सकती, लेकिन हमने दिखा दिया कि सरकार स्कूल चला सकती है।

*******************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

हेमंत ने चंपई सोरेन को अपमानित किया : अमित शाह

सरायकेला ,11 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को झारखंड की सरायकेला सीट पर पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन के लिए वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन ने लंबे समय तक शिबू और हेमंत सोरेन के साथ वफादारी के साथ काम किया, इसके बाद भी उन्हें अपमानित कर निकाल दिया। चंपई सोरेन भ्रष्टाचार बंद करवाना चाहते थे, पर वे इसके लिए तैयार नहीं थे।

जब चंपई सोरेन ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया तो हेमंत सोरेन ने कहा कि आप मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ दीजिए। उन्हें जिस दिन से निकाला गया, उसी दिन से झारखंड में हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी। भाजपा चंपई सोरेन का सम्मान करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने जेएमएम-कांग्रेस-राजद की सरकार को पूरे देश में सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ रुपए मिले। रुपए गिनने के लिए लाई गईं 27 मशीनें थक गई।

आलमगीर आलम यहां की सरकार में मंत्री थे। उनके पीए के घर से 30 करोड़ रुपए पकड़े गए। हेमंत सोरेन और कांग्रेस ने इसपर कुछ भी नहीं कहा। गृह मंत्री ने पूछा कि यह किसका पैसा था? फिर उन्होंने कहा कि यह झारखंड के युवाओं का पैसा था, जो कांग्रेसी खा गए।

अमित शाह ने कहा कि जिन्होंने भी झारखंड के युवाओं का पैसा लूटा है, उनसे भाजपा की सरकार बनते ही पाई-पाई वसूला जाएगी। जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है, उनकी जगह पीएम नरेंद्र मोदी के शासनकाल में जेल की सलाखों के पीछे हैं।

शाह ने कहा कि इन्होंने एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, 600 करोड़ का जमीन घोटाला, 1000 करोड़ का खनन घोटाला और हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया है। ये लोग सेना की जमीन तक खा गए। ये घोटाला करने वाली सरकार है। वहीं, मोदी जी गरीब बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम करते हैं।

उन्होंने लोगों से कहा कि हेमंत सोरेन की गारंटी कभी पूरी नहीं होती। जबकि मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। उन्होंने कहा कि दस साल तक केंद्र में सोनिया मनमोहन की सरकार चली।

उन्होंने झारखंड को मात्र 84 हजार करोड़ रुपये दिए। पर पीएम मोदी ने 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपए दिए। लालू यादव, कांग्रेस और झामुमो के लोग मोदी जी का भेजा हुआ पैसा खा गए।

शाह ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं, मोदी जी उनके खाते में 2100 रुपये भेजेंगे। हम 500 में गैस सिलेंडर देंगे।

हेमंत ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, पर नहीं दिया। आप भाजपा की सरकार बनाओ, राज्य में दो लाख 85 हजार सरकारी नौकरियां भरी जायेंगी। राज्य के ऐसे लोग जो प्रधानमंत्री आवास बनायेंगे, उसमें फ्री बालू मिलेगा। आदिवासियों के कल्याण के लिए रिसर्च सेंटर बनायेंगे।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में वादा किया है कि वे मुसलमानों को आरक्षण देंगे। अगर आरक्षण देंगे तो आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण काट कर देना होगा। हम आदिवासियों और दलितों के आरक्षण में कटौती नहीं होने देंगे।

संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि घुसपैठिए झारखंड के युवाओं की नौकरी खा रहे हैं। वे आदिवासी बच्चियों से शादी कर दानपत्र के जरिए उनकी भूमि हड़प रहे हैं।

हम यह कानून बदल देंगे। हमारी सरकार बनेगी तो सरहद के उस पार से परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। एक-एक घुसपैठिए को चिन्हित करने के लिए कमेटी बनेगी और उन्हें निकालेंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, 75 साल में कभी आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बना। जब पीएम मोदी आए तब देश में आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति बनी।

*********************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

सालभर पटाखा बैन पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

कोई भी धर्म प्रदूषण बढ़ाने को बढ़ावा नहीं देता

नई दिल्ली 11 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :  सुप्रीम कोर्ट ने आज सवाल किया कि पटाखों पर स्थायी, राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया और दिल्ली में सिर्फ खास महीनों के दौरान ही प्रतिबंध लागू किए जाते हैं, जबकि राजधानी में वायु प्रदूषण साल भर मुद्दा बना रहता है।

सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा माना जाता है कि कोई भी धर्म किसी भी ऐसी गतिविधि को बढ़ावा नहीं देता, जो प्रदूषण को बढ़ाती है या लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचाती है।

जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की सदस्यता वाली पीठ ने कहा कि अगर पटाखे इसी तरह से फोड़े जाते रहे तो इससे नागरिकों का सेहत का मौलिक अधिकार प्रभावित होगा। अदालत ने कहा, “सिर्फ़ कुछ महीने ही क्यों? वायु प्रदूषण तो पूरे साल बढ़ता ही रहता है!”

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि मौजूदा आदेश त्योहारी मौसम और उन महीनों में वायु प्रदूषण पर केंद्रित है जब हवा दिल्ली में प्रदूषण को बढ़ाती है। हालाँकि, पीठ इससे सहमत नहीं थी और उसने सुझाव दिया कि स्थायी प्रतिबंध पर विचार किया जाना चाहिए।

बता दें कि दिल्ली में अभी अक्तूबर से नए साल तक ही पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इसके बाद कोई बैन नहीं होगा, लेकिन आप सरकार इस बीच भी सख्ती से इसे लागू करने में विफल हो रही है। अब यही देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा कि दिल्ली में सालभर पटाखा बैन पर 25 नवंबर से पहले फैसला लें।

****************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

कांग्रेस नेता ने पार की हदें… केंद्रीय मंत्री को कहा कालिया कुमारस्वामी

नई दिल्ली 11 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री ज़मीर अहमद ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी  पर नस्लीय टिप्पणी की है। खान ने कुमारस्वामी की फोटो दिखाते हुए केंद्रीय मंत्री को कालिया कुमारस्वामी कहकर संबोधित किया। अहमद द्वारा कुमारस्वामी के खिलाफ नस्लीय गाली ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

बीजेपी और जेडीएस ने खान के बयान को अमर्यादित और नस्लीय करार दिया है। खान ने कहा कि वह (सीपी योगेश्वर) बीएसपी में चले गए। वह जनता दल के साथ नहीं जाना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि कालिया कुमारस्वामी बीजेपी से ज़्यादा ख़तरनाक हैं।

जमीर अहमद खान ने चन्नापटना विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कुमारस्वामी पर निशाना साधा। वहीं कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस ने इस जमीर अहमद के बयानों को अक्षम्य करार देते हुए कहा कि अहमद ने अश्वेत लोगों का नस्लीय अपमान किया है।

***************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

चेन्नई में विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच के तहत छापेमारी

ईडी की बड़ी कार्रवाई

चेन्नई 11 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन (FEMA case) से जुड़ी जांच के तहत सोमवार को चेन्नई में कई स्थानों और कुछ अन्य स्थानों पर (Raids chennai) छापेमारी की है।

जानकारी के मुताबिक विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत दर्ज मामले में करीब 10 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। यह जांच विदेशी मुद्रा कानून के प्रावधानों के कथित उल्लंघन से जुड़ी बताई जा रही है।

ईडी का कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। एजेंसी की कई टीमें इस कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं।

******************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

भारत में ISKCON पर बैन की उठी मांग

ह्यूस्टन रथयात्रा विवाद गहराया

पुरी 11 Nov, (एजेंसी) : ह्यूस्टन में आयोजित हुई जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ओडिशा के पुरी में स्थित गोवर्धन पीठ ने इस्कॉन पर बैन लगाने की मांग की है। पीठ का आरोप है कि इस्कॉन ने रथयात्रा के संबंध में जो आश्वासन दिए थे, उनका पालन नहीं किया। गोवर्धन पीठ के प्रवक्ता मातृ प्रसाद मिश्रा ने कहा, ह्युस्टन में इस्कॉन ने लिखित में आश्वासन दिया था कि वे असमय रथ यात्रा का आयोजन नहीं करेंगे। उन्होंने हमारे धर्म के साथ साजिश की है।

इस्कॉन ने हाल ही में ह्यूस्टन में जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया था। इस आयोजन में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति के बजाय नंदीघोष की मूर्ति को रथ पर रखा गया था। इसी बात को लेकर ओडिशा में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि इस मामले में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ही कोई फैसला करेगा। हालांकि मंदिर जो भी निर्णय लेगा राज्य की सरकार उसका समर्थन करेगी।

इस्कॉन ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने पहले मंदिर की प्रतिमाओं के साथ रथयात्रा करने का विचार किया था, लेकिन स्थानीय लोगों की चिंता को देखते हुए योजना में बदलाव किया गया। इस्कॉन ने कहा कि वह अगले महीने भारत में पुरी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगा और इस मुद्दे पर चर्चा करेगा

*****************************

Read this also :-

कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी

पुष्पा 2 में श्रीलीला की एंट्री,पोस्टर रिलीज

प्रधानमंत्री करेंगे जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ

बिहार से बढ़ेगा गौरव का संदेश

रायपुर, 09 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिहार के जमुई से जुड़कर जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इस भव्य राज्य स्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से पीएम जनमन योजना से जुड़े लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे, जो आदिवासी समुदाय के साथ सरकार के गहरे जुड़ाव का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर रायपुर के साथ-साथ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी एक दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और उनके वंशजों का सम्मान किया जाएगा, जो आदिवासी समुदाय की गौरवशाली विरासत को सलामी देने जैसा है।

समारोह के बाद, 15 से 26 नवंबर तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन होगा, जहां वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, और सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा की जाएगी।

यह ग्राम सभाएं आदिवासी समुदाय के अधिकारों और पंचायत स्तर पर उनके सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगी।

*******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

आदमपुर एयरपोर्ट से जल्द शुरू होने जा रही है ये उड़ानें

जालंधर ,09 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही आदमपुर एयरपोर्ट से मुंबई और जयपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इस फैसले से क्षेत्र के लोगों को यात्रा करने में काफी सुविधा होगी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में इन दोनों रूटों के लिए बिडिंग प्रक्रिया पूरी की है और कई एयरलाइंस ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी जल्द ही आदमपुर एयरपोर्ट का दौरा कर सकते हैं।

इस नए कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों को मुंबई और जयपुर जैसे महानगरों में जाना आसान हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश और आसपास के धार्मिक स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों के लिए यह एक बड़ी सुविधा होगी। व्यापारियों के लिए भी यह एक बड़ा अवसर होगा क्योंकि वे आसानी से अपने उत्पादों को इन शहरों में पहुंचा सकेंगे।

बता दें, आदमपुर सिविल एयरपोर्ट 35 एकड़ में फैला हुआ है और 2018 में यहां पहली उड़ान शुरू हुई थी। इस एयरपोर्ट से पहले ही कई शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। अब सभी की नजरें इस पर है कि इंडिगो एयरलाइंस या कोई अन्य एयरलाइन कंपनी इस रूट पर उड़ानें कब शुरू करेगी। अधिक जानकारी के लिए हमें कुछ और दिन इंतजार करना होगा।

***************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

उपचुनाव के बाद किसान नेताओं की जमीनों की जांच करवाई जाएगीः ऱवनीत बिट्टू

गिद्दड़बाहा 09 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)– गिद्दड़बाहा विधानसभा उपचुनाव प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किसानों पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बीजेपी का विरोध किसान नहीं, बल्कि कुछ किसान नेता कर रहे हैं। बिट्टू ने कहा कि किसान नेता ही किसानों को भेजते हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के बड़े नेताओं की जमीन चेक करवाई जाएगी। उपचुनाव के बाद बात करेंगे कि जब ये किसान थे, तब इनकी जमीन कितनी थी और अब नेता बनकर कितनी जमीन हो गई है? उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा हलके में नरेगा के कामों में कथित घोटाले संबंधी जांच करवाई जाएगी।

स. रवनीत बिट्टू ने कहा कि किसान नेता खुद आढ़ती और शेलर मालिक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि ये तो तालिबानी बन गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने किसान नेताओं को तालिबान कह दिया। बिट्‌टू ने कहा कि ये खाद लूट रहे हैं, ये तालिबान बन गए।

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या भाजपा अब इस बात की जांच करना चाहती है कि पंजाब के किसान दो वक्त की रोटी कैसे खा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के किसानों को परेशान करने की राजनीति कर रही है।

वह झूठे इल्जाम और अफवाह के माध्यम से किसानों को बदनाम करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन ने प्रधानमंत्री मोदी को झुका दिया, उसी का बदला आज पंजाब के किसानों से लिया जा रहा है। पंजाब के किसानों के दबाव में मोदी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़े।

नील गर्ग ने कहा कि पिछले दो सालों में बीजेपी की घटिया राजनीति का एक ही उद्देश्य है, पंजाब के किसानों से किसान आंदोलन का बदला लेना। बिट्टू का बयान भाजपा की उसी घटिया राजनीति का हिस्सा है।

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

झारखंड में भ्रष्टाचारियों के गठबंधन वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता – जेपी नड्डा

रामगढ़ ,09 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड की रामगढ़ और बिश्रामपुर विधानसभा सीटों पर शनिवार को चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस बार इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।

नड्डा ने कहा कि भ्रष्टाचार इंडी गठबंधन की पहचान बन गया है। इसके तमाम बड़े नेता या तो बेल पर हैं, या जेल में हैं। झारखंड में भी पिछले पांच साल में इन्होंने जंगल और जमीन लूटी और आदिवासियों के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया। यहां के कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ और मंत्री के पीए के पीए के घर से 35 करोड़ रुपये मिले। ऐसे में सोचने की जरूरत है कि मंत्री ने किस तरह लूट मचाई होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में नल जल योजना के लिए 130 करोड़ दिए, लेकिन यहां की सरकार ने इसे धरातल पर नहीं उतरने दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड से विशेष लगाव है। आयुष्मान भारत, पीएम जन मन, विकसित भारत यात्रा सहित कई योजनाओं की लॉन्चिंग उन्होंने झारखंड से की है।

देश में 70 साल तक रही सरकारों में से किसी ने भी आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही जनजातियों को गौरवान्वित करने वाले कदम उठाए। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। इस वर्ष 15 नवंबर को जब भगवान बिरसा की 150वीं जयंती होगी तो इसके उपलक्ष्य में पूरे देश में बड़े आयोजन होंगे। सरकार ने 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष घोषित किया है।

आदिवासी विकास के लिए मोदी सरकार के कामकाज की चर्चा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज एक आदिवासी परिवार की बेटी देश की राष्ट्रपति है। सरकार ने आदिवासी विकास का बजट तीन गुणा बढ़ा दिया और जनजातीय क्षेत्र के लिए एकलव्य स्कूलों का बजट 21 गुणा बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनते ही यहां विकास को पंख लगेंगे। 10 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये उनके खाते में डाले जाएंगे।

भाजपा की सरकार ने महिलाओं के नाम पर 50 लाख रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया था, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने उसे खत्म कर दिया। हमारी सरकार बनते ही इस योजना को फिर से शुरू करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिश्रामपुर से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी और रामगढ़ से आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी को विजयी बनाने की अपील की।

***************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

योगी का सपा पर हमला, बोले-लाल टोपी के काले कारनामों को पनपने न दें

अलीगढ़ ,09 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाल टोपी के काले कारनामों को पनपने न दें। ये सभ्य समाज के लिए कलंक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ के खैर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का असली चेहरा देखना है, तो निषाद और कश्यप जाति की बेटी के साथ जो कृत्य किया था, वो किसी से छिपा हुआ है क्या। इनके एक नेता नेता ने कन्नौज में एक बेटी के साथ जो कृत्य किया, वह सभ्य समाज में कलंक है। इसलिए बार बार कहता हूं लाल टोपी के काले कारनामे, इसको पनपने मत दीजिए, नहीं तो उत्तर प्रदेश, जो सुरक्षा और समृद्धि का एक मानक तय कर रहा है, यह लोग इसको अराजकता की ओर धकेल देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलीगढ़ कैसा होना चाहिए, उसमें खैर की क्या भूमिका होनी चाहिए, यह बात करने आया हूं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जनता ने कहा कि हमें डबल इंजन की सरकार चाहिए, हमें भाजपा चाहिए। जिस राजा महेंद्र प्रताप सिंह को कांग्रेस ने भुला दिया था, भाजपा ने उनके नाम से एक राज्य विश्वविद्यालय दिया है।

उच्चतम न्यायालय के एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे के मामले का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा, जब देश का पैसा एएमयू में पैसा लगा है, तो वहां भी एससी, एसटी आदि को भी नौकरी और पढऩे में आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारी केंद्र की सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई, तो वहां अच्छा माहौल बना, पर अब फिर से माहौल बिगडऩा शुरू हो गया।

योगी ने बंटेंगे तो कटेंगे का जिक्र किया और कहा बटों मत, एक हो, तभी कटने से बचोगे। पहले पेंशन भी समाजवादी पार्टी के लोगों को मिलती थी, आम जनता को नहीं। जब डबल इंजन की सरकार आई, तो अब सब जनता को बिना भेदभाव को मिल रहा है। अलीगढ़ का ताला उद्योग भी पुनर्जीवित हो गया है। अब अलीगढ़ में भी अपना विश्वविद्यालय हो गया है। विश्वविद्यालय आपकी पीढ़ी को बनाएगा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह का विवि आगे बढ़ता है या एएमयू, यह आपको दिखाना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा वालों ने लोकसभा चुनाव से पहले जो अफवाह फैलाई थी, सब एक्सपोज हो गए। इस बार चुनाव में इनको सफाचट कर दीजिए। अलीगढ़ की धरती से संदेश जाना चाहिए कि बंटेंगे नहीं एक रहेंगे और सेफ रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किशनलाल दिलेर और मैं एक साथ सांसद थे, वे बड़े नेक इंसान थे। आपने अनूप प्रधान हाथरस के सांसद बने, अब भाजपा, रालोद, एनडीए ने सुरेंद्र दिलेर को अपना प्रत्याशी बनाया है। विकास और विरासत के समन्वय के प्रत्याशी को चुनें। जब राजवीर सिंह दिलेर का टिकट कटा तो मैंने उनसे बात की, तो उन्होंने कहा था कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने जीवन के अंत तक भाजपा का साथ दिया। अब उनके पुत्र सुरेंद्र दिलेर को मौका दें।

उन्होंने कहा कि आपने 2017 के उत्तर प्रदेश को देखा। यही अलीगढ़ था। दसवें दिन कर्फ्यू लगता था। अब साढ़े सात साल में कुछ नहीं हुआ। अगर कोई उपद्रव करेगा, तो उसकी संपत्ति जनता में बांट देंगे। पहले गरीब को राशन नहीं मिलता था। इंदिरा गांधी योजना में एक गांव में एक को लाभ मिलता था। अब प्रदेश में 56 लाख आवास बने। एक लाख परिवार को पेंशन मिल रही है। 15 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। गरीब कल्याणकारी योजना है और विकास भी तेज गति से हो रहा है। अलीगढ़ का एयरपोर्ट शुरू हो गया है। डिफेंस कॉरिडोर का एक नोड बन गया है। इससे अलीगढ़ की पूरे देश में अलग पहचान है।

***********************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

छठ पर्व के बाद बिहार से दिल्ली आने वाली ट्रेनों की हालत खराब

शौचालय में बैठकर यात्रा करने को मजबूर लोग

मुजफ्फरपुर 09 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिल्ली से दीपावली और छठ पूजा में बिहार गए कामकाजी लोगों का वापसी का दौर शुरू हो गया है। इसी वजह से बिहार से दिल्ली आने वाली ट्रेनों में भीड़ की वजह से पैर रखना मुश्किल हो रहा है। भीड़ की वजह से स्थिति यह है कि लोग ट्रेन के शौचालय में बैठ कर यात्रा कर रहे हैं। बिहार के सहरसा से दिल्ली आने वाली 12553 वैशाली एक्सप्रेस में छठ और दिवाली के लिए घर गए लोगों की वापसी की वजह से शौचालय भी ऊपर तक भरे हुए हैं।

ट्रेनों के शौचालय में खड़े होकर यात्रा कर रहे दिल्ली में चप्पल की फैक्ट्री में काम करने वाले इमरान ने ट्रेन में होने वाली दिक्कत पर बात करते हुए आईएएनएस से कहा, “भीड़ की वजह से हम लोगों को यात्रा में बहुत दिक्कत होती है। आलम यह है कि हम सब शौचालय में खड़े होकर 1000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करने को मजबूर हैं। मैं इस ट्रेन पर बरौनी से सफर कर रहा हूं। इसमें बहुत ज्यादा भीड़ है। हम सिर्फ दो दिन के लिए घर आए थे। मेरे साथ ट्रेन के शौचालय में दो महिलाएं और दो बच्चे भी बैठे हैं।”

एक अन्य यात्री सूरज कांत झा बताते हैं, “हम सहरसा स्टेशन से दिल्ली जा रहे हैं। ट्रेन चलने के बहुत पहले ही स्टेशन पर पहुंच गया था। इतनी ज्यादा भीड़ है। हम लोग एक साल बाद अपने घर आते हैं। इस तरह से जाने में बहुत परेशानी होती है। बैठने में इतनी परेशानी है कि हम लोग भीड़ की वजह से दब गए हैं। सरकार को और ट्रेनें चलानी चाहिए। ट्रेन में इतनी भीड़ नहीं होनी चाहिए।’

दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग मोहम्मद नूर आलम बताते हैं, “ मैं हॉलीडे स्पेशल ट्रेन के लिए पिछले 12 घंटे से इंतजार कर रहा हूं। ट्रेन अभी तक नहीं मिली है। ट्रेन रात 10 बजे आने को बताई गई थी। अब 31.5 घंटे लेट बताई जा रही है। मेरी पत्नी दिल की बीमारी से ग्रसित है। ट्रेन न मिलने से मैं बहुत परेशान हूं।”

भीड़ की वजह से सीतामढ़ी से आ रहे चंदन सिंह ने अपनी ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर छोड़ दी। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मेरी ट्रेन को कई बार रिशेड्यूल किया गया। अभी भी ट्रेन 31 मिनट लेट है। मैं अपने परिवार को लेकर बहुत परेशान हूं।”

मुजफ्फरपुर में आरपीएफ के एक अधिकारी ने  बताया, “भीड़ के चलते यात्रियों को चढ़ने में कोई दिक्कत न हो इसलिए हमने रस्सी लगा दी है। लोगों को लाइन से जनरल कोच में बिठाया जा रहा है। हमने पूरे स्टेशन एरिया में जवानों को फैला दिया है, जिससे कोई दुर्घटना न हो पाए। हम ड्रोन कैमरे से स्टेशन के चारों तरफ की फुटेज देख रहे हैं। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर बुला ली है। जिससे किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो। अभी मुजफ्फरपुर से तीन स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल बहुत मुस्तैदी से काम कर रहा है।”

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

बिहार के महापावन छठ पूजा की महिमा की अनुगूंज अब 54 फ्रेंच-भाषाई देशों में

पटना ,09 नवम्बर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आस्था के महापर्व छठ की महिमा निराली है। ये त्यौहार सदियों से बिहार वासियों के मन में अपनी मिटटी और संस्कृति के प्रति लगाव और महान आस्था का संगम है। यह पर्व उन तमाम बिहारवासियों के लिए और खास हो जाता है जो इस वक्त देश-विदेश के किसी और हिस्से में होते हैं।

ऐसी ही कुछ निराली बात बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी डॉ कुमार आशीष के साथ सन 2006-2007 में यहां से 9000 किलोमीटर दूर फ्रांस में हुई थी।बिहार के जमुई जिला निवासी आईपीएस ऑफिसर डॉ कुमार आशीष के अनुसार 15 साल पहले जब वो फ्रांस में स्टडी टूर पर गए थे, तब वहां एक संगोष्ठी में कुछ फ्रेंच लोगों ने उनसे बिहार के बारे में कुछ रोचक और अनूठा बताने को कहा तो उन्होंने बिहार केमहापर्व छठ के बारे में विस्तार से उनलोगों को समझाया.

फ्रेंच लोग इससे काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि इस विषय पर फ्रांस के साथ फ्रेंच बोलने-समझने वाले अन्य 54 देशों तक भी इस पर्व की महत्ता और पावन संदेश पहुंचाना चाहिए. स्वदेश लौटने के बाद आशीष ने इस पर्व के बारे मेंऔर गहन अध्ययन एवं बारीकी से शोध कर छठ पर्व को पूर्णत: परिभाषित करनेवाला एक लेख “Chhath Pouja: l’adoration du Dieu Soleil” लिखा जो कि भारत सरकार के अंग ”भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् दिल्ली” के द्वारा फ्रेंच भाषा में “rencontre avec l’Inde” नामक किताब में वर्ष 2013 में प्रकाशित हुई।

इस लेख में आशीष ने छठ पर्व के सभी पहलुओं का बारीकी से विश्लेषण कर फ्रांसीसी भाषा के लोगों के लिए इस महापर्व की जटिलताओं को समझने का एक नया आयाम दिया है। शुरुआत में वे बताते हैं कि छठ मूलत: सूर्य भगवान् की उपासना का पर्व है  चार दिनों तक चलनेवाले इस पर्व में धार्मिक, सामाजिक, शारीरिक, मानसिक एवं आचारिक-व्यावहरिक कठोर शुद्धता रखी जाती है।

‘छठ’ शब्द सिर्फ दिवाली के छठे दिन का ही द्योतक नहीं है बल्कि ये इंगित करता है की भगवान् सूर्य की प्रखर किरणों की सकारात्मक ऊर्जा को हठ योग के छह अभ्यासों के माध्यम से एक आम आदमी कैसे आत्मसात कर सभी प्रकार के रोगों से मुक्त हो सकता है? इस पर्व के हर छोटे से छोटे विधान की योगिक और वैज्ञानिक महत्ता है, मसलन, साल में दो बार क्यों मनाया जाता है यह पर्व?

सूर्य की उपासना के वक़्त जल में खड़े रहने का आधार है? डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पीछे का विचार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के सांसद प्रतिनिधि और भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि कुमार आशीष सारण के एसपी है पूर्ण विधान भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि कुमार आशीष के इस सराहनीय कार्य को लेकर उन्हें बहुत-बहुत बधाई और इसी तरह से बिहार का नाम रोशन करते रहे है।

*******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 का ट्रेलर हो रहा लोड

अजय देवगन की फिल्म नाम का ट्रेलर रिलीज

नोटबंदी भारतीय अर्थव्यवस्था का काला दिन : कमलनाथ

भोपाल 08 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आठ साल पहले आज ही के दिन नौ नवंबर 2016 को लागू की गई नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्‍यवस्था की कमर तोड़ दी थी। इतिहास में इसका उल्‍लेख भारतीय अर्थव्यवस्था के काले दिन के रूप में हमेशा होता रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा, आज ही के दिन आठ नवंबर 2016 को नरेंद्र मोदी सरकार ने नोटबंदी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी थी। नोटबंदी के आठ वर्ष बाद भी आज तक देश उसकी मार से उबर नहीं पाया है। जिन उद्देश्यों को लेकर नोटबंदी की गई थी, उसका भी कहीं अता पता नहीं है।

कमलनाथ ने नोटबंदी के चलते बैंको तक वापस आई रकम का हवाला देते हुए कहा, एक आंकड़े के मुताबिक नोटबंदी के बाद लगभग 99 प्रतिशत पैसा वापस बैंकों में आ गया, जो साबित करता है कि नोटबंदी से कालेधन पर वार करने का सरकार का दावा झूठा निकला। नोटबंदी से आतंकवाद की कमर तोड़ने की भी बात कही गई थी, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। देश में आतंकी घटनाएं नोटबंदी के बाद भी लगातार जारी हैं।

उन्होंने कहा, नोटबंदी से सिर्फ गरीबों की जेब और देश की अर्थव्यवस्था पर डाका डाला गया। गरीबों की छोटी-छोटी बचत नोटबंदी से खत्म हो गई। सैकड़ों लोग कतार में मर गए, कई शादियां टूट गईंं, लेकिन इस सरकार के पास नोटबंदी की सफलता के नाम पर सिर्फ झूठे दावे और आंकडे़ ही हैं।

1000 रुपये के नोट बंद कर 2000 रुपये के नोट चलन में लाना और फिर ये कहना कि बडे़ नोट भ्रष्टाचार रोकने के लिए बंद किए गए, सरकार का हास्यास्पद तर्क नजर आया। 2000 रुपये का नोट क्यों लाया गया था, और क्यों वापस लिया गया, आज तक इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ज्ञात हो कि काले धन पर रोक, आतंकवाद पर अंकुश, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के मकसद से नौ नवंबर 2016 को नोटबंदी अमल में लाई गई थी।

*******************************

 

केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने की अपील

नई दिल्ली 08 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । दिल्ली विधानसभा चुनाव पास आने के साथ ही नेताओं का अपने वादे और दावों के साथ जनता के बीच पहुंचना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी भी अपनी तैयारी में जुटी हुई है।

एक के बाद एक नए कार्यक्रम के जरिए और जनता के लिए किए गए कामों को गिनवाकर आम आदमी पार्टी के नेता जनता का विश्वास एक बार फिर जीतने की कोशिश में जुटे हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक संदेश जारी करते हुए उनसे अपील की है क‍ि चुनाव बिल्कुल नजदीक आ गया है और वह अब फुल टाइम इस काम में लग जाएं, इसके ल‍िए उन्‍हें अपने काम से एक-दो महीने की छुट्टी ही क्यों न लेनी पड़े।

अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह जब से जेल से बाहर आए हैं ,तब से लगातार सबसे मिलने की कोशिश कर रहे हैं। कई कार्यकर्ता ऐसे हैं, जिनसे वह नहीं मिल पाए हैं और जब वह जनता के बीच जाते हैं, तो अपने कार्यकर्ताओं के नम आंखों को देखकर उन्हें आम आदमी पार्टी के एक परिवार होने का एहसास होता है।

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अगर दिल्ली से बाहर हैंं, तो यहां आ जाएं और अपने किसी रिश्तेदार या मित्र के घर एक दो महीने के लिए रुक जाएं और अगर वह दिल्ली में हैंं, तो अपने कामकाज से कुछ दिनों के लिए छुट्टी ले लें और अगर छुट्टी नहीं ले सकते, तो प्रतिदिन कुछ घंटे पार्टी के लिए निकालें और अगर ऐसा भी नहीं हो सकता, तो हफ्ते में कुछ घंटे पार्टी के लिए निकाल कर चुनाव प्रचार का काम शुरू कर दें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कार्यकर्ता समय निकालकर पार्टी के काम में लगें। उन्हें पार्टी की तरफ से काम बताए जाएंगे। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर उन्हें किसी बात पर गुस्सा आए, तो वह श्री राम का नाम लेंं, उनका गुस्सा ठंडा हो जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि दूसरे धर्मों के लोग अपने-अपने भगवान का नाम ले सकते हैं, इससे शांत‍ि म‍िलेगी। केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी देश की अकेली उम्मीद है, इसके लिए तन मन धन से जुट जाओ।

आप नेता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं जेल में था, तो मैंने बाबा साहब के जीवन पर काफी अध्ययन किया। आज उनके लिए मेरे दिल में जो भाव है, उन्हें व्यक्त करना चाहता हूं। “रुतबा जो मेरे सर को तेरे संविधान से मिला है, यह सम्मान भी मुझे तेरे संविधान से मिला है, औरों को जो मिला है वह मुकद्दर से मिला है, मुझे तो मुकद्दर भी तेरे संविधान से मिला है।””न जिंदगी की खुशी ना मौत का गम, जब तक है दम जय भीम कहेंगे हम।”

अपनी इन लाइनों के साथ अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताने की बात की है और कहा है कि हम जीतेंगे।

**************************

 

दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती : पीएम मोदी

धुले 08 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर मचे कोहराम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में केवल बाबा साहेब अंबेडकर का ही संविधान चलेगा। दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी ब्लॉक वालों को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का मौका मिला, वो कश्मीर को लेकर फिर से नई साजिशें करने लगे हैं। दो- तीन दिन पहले आपने टीवी में देखा होगा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में क्या कुछ हुआ। कांग्रेस-एनसी गठबंधन ने वहां फिर से आर्टिकल 370 लागू करने का प्रस्ताव पारित किया है। क्या ये देश स्वीकार करेगा। कश्मीर को तोड़ने का कांग्रेस का ये कारनामा आपको मंजूर है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आर्टिकल 370 के समर्थन में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बैनर लहराए गए। जब भाजपा के विधायकों ने जी जान से उसका विरोध किया, उन्हें उठा-उठाकर के सदन के बाहर फेंक दिया गया। कांग्रेस और उनके सहयोगी की ये घिनौनी सच्चाई पूरे देश और महाराष्ट्र को समझनी होगी। कांग्रेस-एनसी गठबंधन एक तरफ जम्मू-कश्मीर से भारत के संविधान हटाने का प्रस्ताव पास करता है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब का संविधान नहीं चाहती है। कांग्रेस गठबंधन महाराष्ट्र में आकर संविधान की झूठी किताब लहराती है।

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी वालों से कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान के एजेंडे को देश में बढ़ावा देने की कोशिश मत करो। कश्मीर को लेकर अलगावादियों की भाषा मत बोलो। याद रखो तुम्हारे मंसूबे कामयाब नहीं होंगे और जब तक मोदी पर जनता जर्नादन का आशीर्वाद है, कांग्रेस वाले कश्मीर में कुछ नहीं कर पाएंगे। कश्मीर पर केवल बाबा साहेब अंबेडकर का ही संविधान चलेगा। ये मोदी का फैसला है, दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है।

उन्होंने कहा कि आजादी के समय बाबा साहेब दलितों और वंचितों के लिए आरक्षण चाहते थे। लेकिन, नेहरू जी इस बात पर अड़े थे किसी भी कीमत पर दलितों, पिछड़ों और वंचितों को आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। बहुत मुश्किल से बाबा साहेब दलितों और आदिवासियों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर पाए थे।

नेहरू जी के बाद इंदिरा जी आईं और उन्होंने भी आरक्षण के खिलाफ ऐसा ही रवैया जारी रखा था। ये लोग चाहते थे कि एससी, एसटी,ओबीसी हमेशा कमजोर रहे। इंदिरा जी के बाद राजीव गांधी ने भी ओबीसी आरक्षण का खुलकर विरोध किया था। ये लोग जानते थे कि एससी,एसटी और ओबीसी मजबूत हो गए तो उनकी राजनीति की दुकान का शटर गिर जाएगा। राजीव गांधी के बाद अब इस परिवार की चौथी पीढ़ी, इनका युवराज इसी खतरनाक भावना के साथ काम कर रहे हैं।

कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा है, किसी भी तरह एससी, एसटी समाज की एकता को तोड़ें, ओबीसी समाज की एकता को चकनाचूर कर दें। कांग्रेस चाहती है कि एससी समाज अलग-अलग जातियों में बिखरा रहे, ताकि एससी समाज की सामूहिक शक्ति कमजोर पड़ जाए। कांग्रेस ओबीसी और एसटी समाज को भी अलग-अलग जातियों में बांटने की कोशिश कर रही है।

***********************

 

जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई : सीएम योगी

मुजफ्फरनगर 08 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मोरना में विधानसभा उपचुनाव में मीरापुर सीट के अपने पक्ष के उम्मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। यह सपा का नया ब्रांड है। यह बेटी-बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं।

उन्होंने कहा 2012 से 2107 के बीच में एक नारा चलता था। एक बार मैं मुजफ्फरनगर आया था, तब एक नौजवान भीड़ से कह रहा था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई गुंडा। आज मैं कह सकता हूं, जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई। इनके कारनामे अयोध्या और कन्नौज में देखने को मिले हैं।

इनको लोकलाज नहीं है। बेटियों और बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं। इनके वास्तविक संस्कार देखने हैं तो सपा के सोशल मीडिया के हैंडल देखें, कितने घटिया स्तर की बातें करते हैं। यह सपा के चरित्र को दिखाता है। डबल इंजन की सरकार बेटी और बहन के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती के परिणाम आने वाले हैं। पहले जो उपेक्षित रहते थे। अब कोई दिक्कत नहीं है। बागपत, शामली, बुलंदशहर के लोगों को बड़े आराम से नौकरी मिल रही है। यहां के व्यापारियों की भी सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है। बेटी-बहन का सम्मान करने वाले लोग चाहिए,

भाजपा और रालोद आपको यह गांरटी देने आई है कि यह काम केवल हम करेंगे। हमारे आदर्श चौधरी चरण सिंह जी हैं, हमारे आदर्श धर्म सिंह कोतवाल जैसे महान क्रांतिकारी हैं, हमारे आदर्श भारत माता का वह लाल है, जो खुद को बलिदान कर रहा है। हम एक ही बात कहते हैं कि हर काम देश के नाम होना चाहिए, पीएम मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की योजना चलाई, ‘विकास सबका, सम्मान सबका, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।’

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस में तलाक सा हो गया है। दोनों दलों के बीच खटपट हो गई है। लोकसभा चुनाव में लोगों को बरगलाया, जनता को गुमराह किया। गलत मार्ग पर ले जाने का प्रयास किया। अवसर है अब इस सपा का सफाचट करने का। सपा के यहां उम्मीदवार मुजफ्फरनगर दंगे के सरगना हैं।

हथियारों का जखीरा मिला था। सपा के मुखिया उन दंगाइयों को सरकारी आवास पर सम्मानित करते थे। सपा की सरकार में पलायन का दंश देखा। व्यापारी उत्तर प्रदेश छोड़ने के लिए मजबूर था। आज बहन-बेटियों के सम्मान से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है। अब यूपी में दंगा नहीं हो रहा है, ना पलायन हो रहा है। जल्दी मुजफ्फरनगर को रैपिड ट्रेन का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 60 हजार पुलिस भर्ती का परिणाम आने वाला है, यहां का युवा खेलता है, जो पहले मेडल लाते थे, अब इन जिलों के युवा बड़ी संख्या में भर्ती होते हैं। खिलाड़ियों के लिए नई पॉलिसी बनाई गई है।

जो हमारे लिए देश के लिए मेडल जीतते हैं, उन्हें हम मेडल भी देते हैं और रुपये भी। पिछले 7.5 साल से एनडीए की सरकार सत्ता में है। कोई बेटी-बहन के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। आरोपियों को पता है कि ऐसा करने की सजा क्या होगी। उन्हें पता है दंगों की कीमत क्या चुकानी पड़ेगी।

***************************

 

नोटबंदी विश्व का सबसे बड़ा घोटाला, इसके कारण भ्रष्टाचार बढ़ा : तेजस्वी यादव

पटना 08 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज नोटबंदी की आठवीं बरसी है। नोटबंदी विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके कारण भ्रष्टाचार में बेतहाशा वृद्धि हुई।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने देशभर के प्रत्येक जिले में अपने लिए जमीनें खरीदी, फाइव स्टार कार्यालय बनवाए, हजारों करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे।

स्विस बैंकों में 2014 के बाद भारत का काला धन बढ़ा, आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई। सारे कथित भ्रष्टाचारी एजेंसियों के डर से भाजपा के साथ आ गए। भाजपा के लोगों को अपनी गलती को पहचाननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर क्या-क्या कहा जा रहा था और हुआ क्या। काला धन समाप्त हो जाएगा, आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। झारखंड चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव में अब चार दिन रह गए हैं। बिहार में भी चार सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। चुनाव में सभी लोग लगे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी और बिहार उपचुनाव में हम लोग चारों सीट जीतेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अयोध्या तो हो गया काशी, मथुरा बाकी है’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि अयोध्या का परिणाम क्या रहा, यह सब चीज अब चलने वाला नहीं।

नफरतों की राजनीति ज्यादा लंबी नहीं चलती। जो नफरत फैलाना चाहेगा, जनता उसको तो सबक स‍िखाएगी ही, भगवान भी उसे माफ नहीं करेंगे।

*****************************

 

पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी, नीतीश, लालू व राबड़ी देवी ने सहित अनेक नेताओं ने शारदा सिन्हा के निधन पर जताया शोक

पटना 06 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देश की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर देशभर में शोक की लहर उमड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भाजपा के तमाम नेताओं उनके न‍िधन पर शोक व्यक्त किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित प्रदेश के विभिन्न नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शारदा सिन्हा ने अनेक लोकभाषाओं व संस्कृति की सेवा की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक गायिका, पद्म भूषण शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उनके निधन को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुनकर बिहार में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित राजद के तमाम नेताओं ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “अपनी मधुर आवाज से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध शारदा सिन्हा जी ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को जन-जन का कंठहार बनाया और पार्श्व गायिका के रूप में फिल्म जगत को मंत्रमुग्ध करती रहीं।

पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज़ के बिना अधूरे लगते हैं। इस छठ महापर्व पर उनका स्वर भक्तों को निश्चय ही और भी भावुक करेगा।” उन्होंने आगे लिखा, “दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। छठी मैया दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वर कोकिला के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि छठ महापर्व को अपनी मधुर आवाज से सजाने वाली, हमारी संस्कृति की मर्मस्पर्शी गायिका, शारदा सिन्हा जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका योगदान हमारी लोक संस्कृति के लिए अमूल्य है, उनकी आवाज हर आस्था और हर पर्व में सजीव रहेगी।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करें। शारदा जी, आपकी यादें और गीत हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ही दिल्ली एम्स जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा जी के निधन की दुखद सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। भावपूर्ण गीतों के माध्यम से उन्होंने पीढ़ियों को आस्था, श्रद्धा और संस्कृति से जोड़े रखा। उनका निधन भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकप्रिय भोजपुरी गायिका, बिहार कोकिला, पदम भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी के असामयिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। छठी मैया और भक्ति के गानों के माध्यम से भोजपुरी की मिठास को देश- दुनिया में पहुंचाने के लिए, शारदा जी को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन भोजपुरी जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने शारदा सिन्हा के निधन पर कहा कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का इस दुनिया से जाना पूरे लोक संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज सदा लोक मानस में उनकी यादों को जीवित रखेगी और अपने मधुर स्वर के माध्यम से वे सदा हमारे बीच रहेंगी। छठी मैया से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपनी शरण में लें और उनके प्रशंसकों व परिजनों को यह दुःख सहने का साहस प्रदान करें।

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। कुछ दिन पहले बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मइया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।”

*****************************

 

छठ पूजा को जिनकी आवाज ने लोकल से ग्लोबल बनाया

उस स्वर कोकिला ने नहाय-खाय के दिन ली अंतिम सांस

नई दिल्ली 06 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का रात निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। कुछ दिन पहले बीमारी के चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।

शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मइया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।”

पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं। उनके चर्चित गानों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं। गीत-संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है।

शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के समस्तीपुर में संगीत से जुड़े एक परिवार में हुआ था। उन्होंने 1980 में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपना करियर शुरू किया और जल्द ही अपनी दमदार आवाज और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए मशहूर हो गईं।

बता दें कि इससे पहले छठ गीतों से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के आम लोगों के दिलों पर राज करने वाली लोक गायिका के बेटे अंशुमन सिन्हा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया था, “इस बार यह सच्ची खबर है, मां वेंटिलेटर पर हैं।”

उन्होंने लोगों से प्रार्थना जारी रखने की अपील करते हुए कहा था, “बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। और मुश्किल है, काफी मुश्किल है। इस बार काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें।”

************************

 

सूडान : आरएसएफ और एसएएफ संघर्ष छिडऩे के बाद से 13 पत्रकारों की मौत

पोर्ट सूडान ,05 नवंबर (एजेंसी)। सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच 5 अप्रैल, 2023 को संघर्ष छिडऩे के बाद से कम से कम 13 पत्रकार मारे गए हैं। सूडानी पत्रकार सिंडिकेट ने यह जानकारी दी है।

सिंडिकेट ने एक बयान में कहा, सूडान में युद्ध छिडऩे के बाद से, पत्रकारों के विरुद्ध उल्लंघन अभूतपूर्व तरीके से बढ़ गए हैं, दो महिलाओं सहित 13 पत्रकार मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सिंडिकेट ने कहा कि तीन महिलाओं सहित 11 अन्य पत्रकारों पर शारीरिक हमले किए गए और उन्हें चोटें भी आईं, इसके अलावा यौन उत्पीडऩ का एक मामला भी सामने आया।

बयान के अनुसार, कुल 30 पत्रकार, जिनमें 10 महिलाएं हैं, गोलाबारी का शिकार हुए, जिसमें पत्रकारों के 15 रिश्तेदार मारे गए और उनके घरों को भारी नुकसान पहुंचा।

सिंडिकेट ने अपहरण और जबरन हिरासत के 60 मामलों का हवाला दिया, जिनमें नौ महिला पत्रकार भी शामिल थीं। इसके अलावा पत्रकारों के काम में बाधा डालने और उनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की छह शिकायतें भी शामिल थीं।

बयान के अनुसार, व्यक्तिगत धमकियों के 58 मामले दर्ज किए गए। इनमें 26 में पीडि़त महिला पत्रकार थीं। शारीरिक हमले और संपत्ति की लूट के 27 मामले दर्ज किए गए, इनमें तीन में पीडि़त महिला पत्रकार थीं।

सिंडिकेट ने कहा, सूडानी पत्रकारों के सामने जो समस्याएं हैं, उसके लिए आंतरिक और बाह्य दोनों स्तर पर संबंधित प्राधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि हमलावरों को जवाबदेह ठहराया जा सके और उन पत्रकारों को जरूरी सुरक्षा प्रदान की जा सके, जो सच्चाई की रिपोर्ट करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

सिंडिकेट ने संघर्ष में शामिल दोनों पक्षों से उन अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने की अपील की जो पत्रकारों को नागरिक के रूप में संरक्षण प्रदान करते हैं और उनके कामकाज के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

सिंडिकेट ने संबंधित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पक्षों से प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने, हमलावरों को जवाबदेह ठहराने के कोशिशों का समर्थन करने और सूडानी पत्रकारों को खतरों से बचाने की अपील की, ताकि वे दुनिया को सच्चाई बता सकें।

सूडान में चल रहे संघर्ष ने सैकड़ों पत्रकारों, पुरुषों और महिलाओं को सुरक्षा की तलाश में संघर्ष क्षेत्रों या देश से भागने पर मजबूर कर दिया है।
फरवरी से, खार्तूम के बड़े इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं बाधित हैं, जिससे उन क्षेत्रों में पत्रकारों का काम प्रभावित हो रहा है।
आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डाटा प्रोजेक्ट की ओर से 14 अक्टूबर को जारी की गई सिचुएशन रिपोर्ट के अनुसार, इस घातक संघर्ष के परिणामस्वरूप 24,850 से अधिक मौतें हुई हैं।

इंटरनेशनल माइग्रेशन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 29 अक्टूबर को जारी नवीनतम अनुमानों के अनुसार, संघर्ष ने सूडान के अंदर या बाहर 14 मिलियन से अधिक लोगों को विस्थापित किया है।

****************************

 

संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा : किरेन रिजिजू

नई दिल्ली ,05 नवंबर (एजेंसी)। संसद का शीतकालीन सत्र इस बार 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के 20 दिसंबर तक चलने की संभावना है। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवंबर, 2024 को संविधान सदन (संसद के पुराने भवन) के सेंट्रल हॉल में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर, संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों की आधिकारिक तौर पर जानकारी दी।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया, भारत सरकार की सिफारिश पर, माननीय राष्ट्रपति ने 25 नवंबर से 20 दिसंबर, 2024 तक शीतकालीन सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य के एजेंडे और आवश्यकता के अनुसार)।

किरेन रिजिजू ने संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी देते हुए आगे बताया, 26 नवंबर, 2024 (संविधान दिवस) को संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम मनाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मोदी सरकार अपने दो महत्वपूर्ण एजेंडे वन नेशन, वन इलेक्शन और वक्फ (संशोधन) विधेयक- 2024 को संसद से पारित करवाने का प्रयास कर सकती है।

इन दोनों ही विधेयकों पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल लगातार ऐतराज जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में संसद के शीतकालीन सत्र का भी हंगामेदार रहना तय माना जा रहा है।

संसद सत्र पर महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव के नतीजों का भी असर पडऩा तय माना जा रहा है। दोनों राज्यों में नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी और संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।

ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि अगर भाजपा इन दोनों राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हो जाती है तो संसद में विपक्षी दलों के तीखे विरोध के बावजूद वह अपने एजेंडे को लागू करने के लिए आक्रामक अंदाज में आगे बढ़ेगी।

****************************