Category Archives: film

द कश्मीर फाइल्स ने 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया

25.03.2022 – द कश्मीर फाइल्स ने पिछले दो सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला रही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। बुधवार को इस फिल्म ने 10.03 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

इस आंकड़े के साथ ही इस फिल्म ने कोविड’9 के दौर में प्रदर्शित हुई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के लाइफ टाइम कारोबार को पीछे छोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचेगी। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई निर्माताओं कि झोली भरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

आने वाले दिनों में भी सभी की निगाहें फिल्म की कमाई पर टिकी रहेंगी। हालांकि आज बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की स्क्रीन्स संख्या में जबरदस्त कटौती होगी, क्योंकि आज देश भर में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है।अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स की कमाई में सोमवार के दिन 50 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी।

इसके बाद भी फिल्म ने सोमवार के दिन 12.40 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने मंगलवार के दिन 10.25 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं फिल्म के बुधवार के आंकड़े भी चौंकाने रहे। बीते दिन फिल्म 10.03 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिनों के अंदर 200.13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।ट्रेड एक्सपट्र्स के मुताबिक पहले तीसरे वीकेंड तक खत्म होते-होते 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

इस फिल्म के प्रदर्शन के एक सप्ताह बाद अक्षय कुमार की बच्चन पांडे प्रदर्शित हुई थी लेकिन द कश्मीर फाइल्स के सामने वह पानी भी न मांग सकी। 150 करोड़ की लागत में बनी बच्चन पांडे ने एक सप्ताह में सिर्फ 50 करोड़ का कारोबार किया, जबकि अपने दूसरे सप्ताह 18 से 24 मार्च के दौरान कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

अपने दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को इस फिल्म ने 19.15 करोड़, शनिवार को 24.80 करोड़, रविवार को 26.20 करोड़, सोमवार को 12.40 करोड़, मंगलवार को 10.25 करोड़, बुधवार को 10.03 करोड़ का कारोबार करते हुए छह दिन में कुल मिला कर 102.83 करोड़ रुपये एकत्रित किए।हालांकि अक्षय कुमार स्टारर द कश्मीर फाइल्स के आगे पानी मांग गई।

फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इसकी कमाई ने निर्माताओं को काफी निराश किया। रिपोट्र्स में यह भी सामने आया है कि हिंदी बेल्ट पर द कश्मीर फाइल्स से एसएस राजामौली की आरआरआर भी प्रभावित हो सकती है।

************************************************************

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बच्चन की दसवीं का ट्रेलर रिलीज, जाट नेता के रोल में

इसे भी पढ़ें : महेश बाबू की बेटी सितारा ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

राजकुमार राव की नेटफ्लिक्स की पहली वेब सीरीज की पहली झलक

25.03.2022 – राजकुमार राव अपनी बेहतरी परफॉरमेंस से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गएं है। आने वाले समय में वे कई फिल्मों में नजर आने वाले है। इसी बीच कल उनकी एक नई वेब सीरीज का ऐलान किया गया है जो कि नेटफ्लिक्स के साथ उनकी पहली सीरीज होने वाली है।

इस सीरीज का नाम गन्स एंड गुलाब्स है, जिससे अभिनेता का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया गया है। इस सीरीज में राजकुमार राव 90 दशक के लुक में नजर आएंगे। राजकुमार ने सीरीज का ऐलान करते हुए और अपने फर्स्ट लुक को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी करते हुए लिखा, मेरी पहली नेटफ्लिक्स सीरीज गन्स और गुलाब्स’के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए बेहद रोमांचित हूं। तैयार हो जाइए क्योंकि मैं 90 के दशक के अवतार में नजर आऊंगा।

क्राइम, लव और धमाकेदार पंचलाइन से भरपूर एक रोमांचक साहसिक सीरीज के लिए तैयार रहिए। राज एंड डीके की ये सीरीज जल्द आ रही है।राजकुमार के फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें वे लंबे बालों में क्रीम कलर की शर्ट और नेवी ब्लू कलर की जैकेट पहने हाथ में कैंपा की बॉटल लिए नजर आ रहे हैं।

राजकुमार के इस लुक की जमकर प्रशंसा की जा रहीं हैं। वहीं दर्शकों को भी अब इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि सीरीज को राज और डीके डायरेक्ट कर रहे हैं।

मालूम हो कि राजकुमार राव और डायरेक्टर राज और डीके दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों स्त्री’ में साथ काम कर चुके हैं, जिसे बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही धमाकेदार प्रतिक्रिया मिली थी। (एजेंसी)

*****************************************************************

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बच्चन की दसवीं का ट्रेलर रिलीज, जाट नेता के रोल में

इसे भी पढ़ें : महेश बाबू की बेटी सितारा ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

अनघा अरविंद भोसले ने छोड़ी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री

25.03.2022 – अनघा अरविंद भोसले जो टीवी जगत के चर्चित सीरियल अनुपमा सीरियल में नंदिनी का किरदार अदा की थी.उसने  शो छोड़ते ही टीवी जगत को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

अनघा के इस फैसले के पश्चात् प्रशंसक सदमे में है तथा निरंतर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इस बीच अनघा अरविंद ने अपने प्रशंसकों के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।वही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अनघा ने लिखा- हरे कृष्णा फैमिली। मुझे पता है कि आप लोग मेरे प्रति दयालु हैं तथा शो छोडऩे के बाद कंनर्स शो कर रहे हैं।

आप सभी का इसके लिए शुक्रिया। यदि आप नहीं जानते हैं तो मैं आपको बता दूं कि मैंने आधिकारिक तौर पर फिल्म और टेलीविजन जगत को छोड़ दिया है। अनघा ने पोस्ट में आगे लिखा- मैं आप सभी से ये आशा करती हूं कि आप लोग मेरे इस फैसले का सम्मान एवं समर्थन करेंगे। मैंने ये फैसला धर्म के मार्ग पर चलने के लिए लिया है।

मुझे पता है कि आप लोग अपने कर्म को करते रहेंगे। मुझे पता है कि आप लोग उन सब हालातों एवं लोगों से दूर रहेंगे जो भगवान कृष्ण से आपको दूर रखने का प्रयास करेंगे।

अनघा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर रफ़्तार से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद प्रशंसक निरंतर कमेंट कर रहे हैं तथा अनघा के इस फैसले का समर्थन भी कर रहे। (एजेंसी)

************************************************************

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बच्चन की दसवीं का ट्रेलर रिलीज, जाट नेता के रोल में

इसे भी पढ़ें : महेश बाबू की बेटी सितारा ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

उर्फी जावेद ने रेड रिवीलिंग ड्रेस में हाई किया टेम्प्रेचर

25.03.2022 – उर्फी जावेद ने अपने नए लुक से इस बार सच में तहलका मचा दिया है। उर्फी नए लुक में रेड कलर की फ्रंट ओपन कटआउट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस के फ्रंट पर हार्ट शेप बना है।

उर्फी की ड्रेस इतनी सिजलिंग है कि ड्रेस का डिजाइन देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं। एक्ट्रेस ने रेड कलर की सिजलिंग ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप किया है। न्यूड लिपस्टिक के साथ मस्कारा, ब्लशर और हाईलाइटर के साथ अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया है। रेड ड्रेस संग उर्फी ने रेड कलर की हाई हील्स कैरी की हैं।

बालों को एक्ट्रेस ने स्लीक लुक दिया है।रेड फ्रंट ओपन कटआउट ड्रेस में उर्फी जावेद की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं। लोग एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखकर इंप्रेस हो रहे और एक्ट्रेस के फैशन सेंस की भी तारीफ कर रहे हैं।उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। कोई दिन ऐसा नहीं है जब उर्फी लाइमलाइट में ना नजर आएं।

हर दिन उर्फी फैंस के सामने हाजिर होती हैं और हर दिन उनका लुक पहले से एकदम जुदा होता है। उनकी यही बात तो फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा करती है। (एजेंसी)

****************************************************************

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बच्चन की दसवीं का ट्रेलर रिलीज, जाट नेता के रोल में

इसे भी पढ़ें : महेश बाबू की बेटी सितारा ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

दिव्यांका त्रिपाठी ने किया अपनी पहली फिल्म का ऐलान

25.03.2022 – दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे पर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी लोकप्रियता प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोलती है। सोशल मीडिया पर भी दिव्यांका की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए वह उनसे चिट-चैट भी करती रहती हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे दिव्यांका के प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे।

दरअसल, उन्होंने पहली फिल्म की घोषणा कर दी है।दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली फिल्म का ऐलान कर दिया है। उनकी इस फिल्म का नाम है जीना अभी बाकी है। उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, यह फिल्म बस कुछ महिलाओं की कहानी भर नहीं है। ये एक अलग ही कॉन्सेप्ट दर्शकों के बीच लेकर आने वाली है। दिव्यांका ने यह भी बताया कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म बिगबैंग पर रिलीज होगी।

उनकी फिल्म का यह पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। यह एक महिला केंद्रित फिल्म है, जिसमें दिव्यांका के अलावा कुछ और अभिनेत्रियां भी काम कर रही हैं, जो इसके पोस्टर में दिख रही हैं। फिल्म में अनुप्रिया गोयनका, मधुरिमा तुली, प्रिया मलिक और राशा किरमानी भी अहम भूमिका में हैं। दिव्यांका के पति विवेक दहिया भी इसका हिस्सा हैं।

ये हैं मोहब्बतें के बाद विवेक और दिव्यांका की जोड़ी फिर दिखने वाली है। पोस्टर में सितारों का पेंटेंड वर्जन दिखाया गया है, जो अलग-अलग दिशाओं में देख रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन वरुण प्रभुदयाल गुप्ता करने वाले हैं और वरुण ने ही इस फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म जीना अभी बाकी है को बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक इम्तियाज अली पेश करने वाले हैं, वहीं इसके संगीत की जिम्मेदारी सोनू निगम को सौंपी गई है।

दिव्यांका ने कैप्शन में उनके प्रति भी आभार व्यक्त किया है। दिव्यांका को फैंस उनकी फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं। वे इसकी रिलीज डेट और कहानी जानने को बेहद उत्सुक हैं। दिव्यांका ने एकता कपूर की वेब सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला से डिजिटल जगत में पहले ही कदम रख लिया था।

प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी यह सीरीज 3 सितंबर, 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें दिव्यांका एक शेफ की भूमिका में थीं। टेलीविजन जगत की कई अभिनेत्रियों ने कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की है और आज वो टेलीविजन का एक बड़ा नाम है। इन्हीं में एक हैं दिव्यांका त्रिपाठी, जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है।

2006 में बनूं मैं तेरी दुल्हन से दिव्यांका ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, लेकिन वह एकता कपूर के धारावाहिक ये हैं मोहब्बतें में इशिता बनकर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुईं। दिव्यांका डांस शो नच बलिए 8 की विनर भी रह चुकी हैं।

*******************************************************

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बच्चन की दसवीं का ट्रेलर रिलीज, जाट नेता के रोल में

इसे भी पढ़ें : महेश बाबू की बेटी सितारा ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

अभिषेक बच्चन की दसवीं का ट्रेलर रिलीज, जाट नेता के रोल में

24.03.2022 – अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म दसवीं को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 अप्रैल को आएगी। इसे जिओ सिनेमा पर भी प्रसारित किया जाएगा। काफी समय से फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसमें अभिषेक का स्वैग देखते ही बन रहा है। एक जाट नेता के रूप में उनकी भूमिका काफी मजबूत लग रही है।

अभिषेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, पब्लिक की डिमांड पर और भारी-भरकम वोटों से प्रस्तुत करता हूं दसवीं का ट्रेलर। फिल्म में यामी गौतम और निम्रत कौर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। फिल्म के पोस्टर को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और अभिषेक का लुक काफी दमदार लगा था। ट्रेलर में भी अभिनेता का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।

अभिषेक आठवीं पास जाट नेता गंगा राम चौधरी के किरदार में दिखे हैं। ट्रेलर की शुरुआत मुख्यमंत्री गंगा राम (अभिषेक) को भ्रष्टाचार के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है। सलाखों के पीछे भी अभिषेक की हनक चलती है। आईपीएस अधिकारी ज्योति देसवाल (यामी) उनपर लगाम कसने की कोशिश करती हैं। फिर अभिषेक जेल से ही दसवीं पास करने की तैयारी में जुट जाते हैं।

यहीं से उनका संघर्ष शुरू होता है और उनकी जिंदगी बदलती हुई दिखती है। अब पूरी कहानी किस करवट लेगी, ये तो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। इसमें कोई दोराय नहीं है कि अभिषेक अपने किरदार के साथ न्याय करते दिखे हैं। यामी और निम्रत ने भी अपनी उपस्थिति का एहसास कराया है। फिल्म हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से प्रेरित लगती है।

ट्रेलर में अभिषेक एक ऐसे मुख्यमंत्री के किरदार में दिखे, जिन्हें टीचर भर्ती घोटाले में जेल जाना पड़ता है। मालूम हो कि चौटाला भी टीचर भर्ती घोटाले में फंसे थे। उन्होंने भी जेल की सजा काटते हुए 82 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास की थी। जिस प्रकार अभिषेक हरी पगड़ी में नजर आए, चौटाला की पहचान भी उनकी हरी पगड़ी से थी। लूडो, द बिग बुल, बॉब बिस्वास के बाद दसवीं अभिषेक की चौथी ओटीटी रिलीज होगी। रितेश शाह, सुरेश नायर और संदीप लेजेल ने फिल्म की पटकथा लिखी है।

लेजल, मैडॉक फिल्म्स और शोभना यादव ने इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया है। इस फिल्म में अभिषेक पहली बार यामी और निम्रत के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह तुषार के निर्देशन की पहली फिल्म है। (एजेंसी)

*************************************************************

बेटों का संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं : बॉम्बे हाईकोर्ट

विपक्षी मोर्चे का पहला मुकाम राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला था

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

महेश बाबू की बेटी सितारा ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम

24.03.2022 – साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में आगाज ना किया हो, लेकिन हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी उनकी दीवानगी कम नहीं है। अब ना सिर्फ महेश बाबू, बल्कि उनकी बेटी सितारा भी पापा की राह पर चल पड़ी हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर आगाज कर लिया है, वो भी अपने पिता की फिल्म से। सितारा, महेश बाबू की फिल्म सरकारु वारी पाटा में दिखाई देंगी।फिल्म सरकारु वारी पाटा महेश बाबू के लिए काफी खास है , क्योंकि इस फिल्म के जरिए उनकी बेटी सितारा फिल्मी जगत में कदम रख रही हैं।

सितारा पर फिल्माया गया इस फिल्म का गाना पेनी रिलीज हो गया है। इसमें अपनी बेटी का अंदाज देख महेश बाबू काफी खुश हुए हैं। सितारा एक रॉकस्टार की तरह डांस करती दिख रही हैं। उनकी अदाएं कमाल की हैं और उन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि यह उनकी पहली फिल्म है।10 साल की सितारा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना गाना शेयर किया है।

इसके साथ उन्होंने लिखा, पेनी रिलीज हो चुका है। इस फिल्माने में बहुत मजा आया। उम्मीद है आपको यह पसंद आएगा। इससे पहले सितारा ने प्रोमो रिलीज के बाद एक मैसेज पापा के लिए लिखा था, उम्मीद करती हूं कि आपको मुझ पर गर्व होगा। दूसरी तरफ नम्रता शिरोडकर ने भी अपनी बेटी को लिटिल रॉक स्टार बताया है। सरकारु वारी पाटा में महेश बाबू के साथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश दिखाई देंगी। इसका निर्देशन परशुराम ने किया है। फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, पहले यह फिल्म इस साल 13 जनवरी को दर्शकों के बीच आने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी और प्रोडक्शन के काम में हुई देरी के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई।

महेश बाबू की फिल्मों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है। उनकी कई फिल्मों के हिंदी रीमेक बन चुके हैं। महेश बाबू और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा का जन्म 20 जुलाई, 2012 को हुआ था। नम्रता की महेश से 2000 में आई तेलुगु फिल्म वामसी के सेट पर मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात के बाद ही दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए और फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक महेश-नम्रता एक-दूसरे को दिल दे बैठे। 10 फरवरी, 2005 को दोनों ने शादी कर ली थी।

महेश और नम्रता का एक बेटा भी है, जिसका नाम गौतम कृष्णा है। नम्रता शिरोडकर हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म जब प्यार किसी से होता है के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। नम्रता ने 1993 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी जीता था।  (एजेंसी)

**************************************************************************

बेटों का संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं : बॉम्बे हाईकोर्ट

विपक्षी मोर्चे का पहला मुकाम राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला था

शौचालयों से ही समृद्धि संभव

डॉ अनिल काशी मुरारका को मिला ‘बिहार रत्न’ सम्मान

बिहार राज्य स्थापना दिवस के 110 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर बिहार फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (बीएफटीएए) द्वारा अंधेरी वेस्ट मुम्बई स्थित इम्पा थिएटर में आयोजित बिहार रत्न सम्मान समारोह में मुम्बई के चर्चित समाज सेवक डॉक्टर अनिल काशी मुरारका को बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा और गिनीज रिकॉर्ड धारक अभिनेता राजन कुमार द्वारा ‘बिहार रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। बौद्धिक संपदा आधारित कार्यक्रमों के संचालन में अग्रणी संस्था ‘एम्पल मिशन’ के संस्थापक के रूप में और पूरे भारत में सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी की एक श्रृंखला का नेतृत्व करने के लिए डॉ अनिल काशी मुरारका को जाना जाता है। फिलवक्त डॉक्टर अनिल काशी मुरारका लोकहित में शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और आवासीय स्थिति में सुधार लाने के लिए कई धर्मार्थ गतिविधियों में भी लगे हुए हैं।

उन्हें आधिकारिक तौर पर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है जो भारत में छोटे समुदायों के बुनियादी ढांचे को सही स्वरूप प्रदान करने की एक सार्थक पहल है। वह सक्रिय रूप से भारतीय विकास फाउंडेशन, नारायणी धाम, नसोह और राजस्थानी मंडल सहित कई गैर सरकारी संगठनों के साथ जुड़कर समाज सेवा की दिशा में गतिशील रहते हुए कर्मपथ पर अग्रसर हैं।

विदित हो कि उन्होंने दीपक डोबरियाल और सनी लियोन के साथ 11 मिनट की धूम्रपान विरोधी फिल्म और कंगना रनौत के साथ एक महिला सशक्तिकरण फिल्म ‘डोंट लेट हर गो’ का भी निर्माण किया है। बिहार राज्य के मुंगेर जिला में स्थापित बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (BFTAA) के द्वारा आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में कवि सम्मेलन सह मुशायरा में जीशान साहिर, सैफ अहमद सैफ सहित कई कवियों ने अपनी शायरी पेश की।

कार्यक्रम के दौरान एंकर अभिनेत्री मुस्कान, कोरियोग्राफर अभिषेक कुमार और राजन कुमार ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान बिहार से जुड़े सवालों पर क्विज़ में सही जवाब देने वालों को सम्मानित भी किया गया। साथ साथ फिल्म ‘नमस्ते बिहार’ की स्क्रीनिंग भी हुई। बिहार की धरती से जुड़े अभिनेता राजन कुमार किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं।

‘चार्ली चैप्लिन 2’ के रूप में राजन कुमार ने 5 हजार से ज़्यादा लाइव शोज़ करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आना नाम दर्ज करवाया है। ‘नमस्ते बिहार’ जैसी कई हिट हिंदी फिल्मों में मुख्य अभिनेता के रूप में उन्होंने अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

द कश्मीर फाइल्स चंडीगढ़ में भी टैक्स फ्री

चंडीगढ़,21 मार्च (आरएनएस)। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने केंद्र शासित प्रदेश में बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, मल्टीप्लेक्स और सिनेमा थिएटर दर्शकों से यूटीजीएसटी नहीं वसूल सकेंगे।

फिलहाल, यह आदेश 4 महीनों तक लागू रहेगा। कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी को बताती हुई इस फिल्म को हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में टैक्स फ्री घोषित किया जा चुका है।

सरकारी आदेश के अनुसार, सिनेमा थियेटर या मल्टीप्लेक्स एंट्री फीस में इजाफा नहीं कर सकेंगे। साथ ही अलग-अलग श्रेणियों में बैठने की क्षमता में भी बदलाव की अनुमति नहीं होगी। आगे कहा गया है कि सिनेमाघर यूटीजीएसटी की राशि को कम करने के बाद मिली कीमत पर टिकट बेचेंगे। आदेश में कहा गया है कि यूटीजीएसटी के रिइंबर्समेंट या प्रतिपूर्ति को लेकर अलग से गाइडलाइंस जारी की जा रही हैं।
फिल्म स्क्रीनिंग पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने पंजाब राज भवन के गुरु नानक ऑडिटोरियम में द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग आयोजित की थी। अब चंडीगढ़ कांग्रेस ने इस फैसले पर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे राज्यपाल के दफ्तर की गरीमा के खिलाफ बताया है। होली के मौके पर शाम 4 बजे आयोजित हुई इस स्क्रीनिंग में कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चावला ने कहा, राज्यपाल एक संवैधानिक प्राधिकारी है, जिन्हें एक आम फिल्म का प्रचार करने के स्तर तक नहीं गिरना चाहिए। उन्होंने आगे आरोप लगाए, यह फिल्म भाजपा और आरएसएस के विभाजनकारी एजेंडा को बढ़ावा देती है और देश के लोगों को यह एहसास हो चुका है। अब दर्शकों को थियेटर में वापस लाने के लिए भाजपा राज्य व्यवस्था और संवैधानिक प्राधिकारियों का इस्तेमाल करने पर मजबूर है।

**********************************************************************

इसे भी पढ़ें : हकीकत यह है कि कोरोना महामारी अभी दुनिया से गई नहीं है

इसे भी पढ़ें : बेटों का संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं : बॉम्बे हाईकोर्ट

इसे भी पढ़ें : इंसानियत की कसौटी पर खरे उतरे जितेंद्र शंटी

 

 अशफ़ाक खोपेकर इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं

दादासाहेब फाल्के फ़िल्म फाउंडेशन और स्क्रीन राइटर गिल्ड ऑफ इंडिया एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अशफ़ाक खोपेकर इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसकी वजह ये है कि इन दिनों वो नवोदित प्रतिभाओं को प्रकाश में लाने के उद्देश्य से कई तरह की योजनाओं को मूर्तरूप देने की दिशा में अग्रसर हैं।

विदित हो कि मुम्बई में जन्मे और बॉलीवुड को अपनी कर्मभूमि बनने वाले अशफ़ाक खोपेकर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सन 1993 में उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और इस मुकाम तक पहुंचकर जीत हासिल की, लेकिन इनका कारवां आज भी आगे बढ़ता जा रहा है। अब ये दूसरों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के रास्ते दिखा रहे हैं।

इन्होंने इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए काफी संघर्ष किया। कई उतार चढ़ाव आये लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी आगे बढ़ते रहे और धैर्य का साथ कभी नहीं छोड़ा। उनकी तरह किसी और को समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए यह लोगों को मुफ्त में प्लेटफार्म मुहैया करवा रहे हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री में नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने वाले अशफ़ाक जाति और धर्म से ऊपर इंसानियत को मानने वाले व्यक्ति हैं।

अशफ़ाक खोपेकर फिल्म इंडस्ट्री में रहकर कई काम किए हैं। सबसे पहले लीलाधर सावंत के साथ मिलकर फ़िल्म ‘पनाह’ और ‘बेदर्दी’ का निर्माण के लिए फायनेंस  किया था। उसके पश्चात ‘आजादी की ओर’ धारावाहिक का निर्माण किया था, जिसमें महाभारत धारावाहिक के दिग्गज कलाकार शामिल थे।

इन्होंने ‘सियासत द पॉलीटिक्स’ फ़िल्म का भी निर्माण किया है। जिसके लेखक, निर्माता और निर्देशक ये स्वयं हैं। वे एक सौ तीस से अधिक गाने और कई शार्ट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। लेखन और निर्देशन में भी इनकी उम्दा पकड़ है।

अशफ़ाक खोपेकर दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन के तहत उन लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं, जिनके सपने अधूरे रह गए या जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होता ऐसे लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है और वो सही मार्गदर्शन के अभाव में भटक जाते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए वह एक सुगम रास्ता देने के लिए तत्पर हैं।

हाल ही में दादासाहेब फाल्के फिल्म  फाउंडेशन द्वारा चार गजल के ट्रैक तैयार किये गए हैं जिनमें चार देश के अलग अलग जगह से आये हुए  नवोदित गायक मंजू सिंह, ताहिर खान, मासूम रजा ट्रेसन को मौका दिया गया है। इससे पहले तरुणा शुक्ला और वसुधा पंड्या को भी गायकी का मौका मिल चुका है। इनकी आने वाली एल्बम का नाम है ‘तिनका तिनका’।

अशफ़ाक खोपेकर द्वारा संचालित दादासाहेब फाल्के फिल्म  फाउंडेशन की सर्च टीम ‘स्टारमेकर एप्प’ के माध्यम से नवोदित गायकों का चुनाव करते हैं। इसके लिए निर्णायक मंडल की टीम भी है जो योग्य गायकों का चुनाव करते हैं। इस स्टारमेकर एप्प से चुने गायकों को उनकी सुविधानुसार मंच प्रदान किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाती और यह हर वर्ग के लोगों के लिए है। इसमें उम्र की सीमा नहीं केवल उनकी योग्यता जरूरी है।

अपने घर बैठे ही उन्हें मंच उपलब्ध हो जाता है। व्यक्ति देश के किसी कोने में हो उसे सुविधा मुहैया कराई जाती है। चयनित गायकों को गाने का मौका दिया जाता है और इनके गानों के प्रचार प्रसार के लिए डिजिटल प्लेटफार्म भी मुहैया कराया जाता है साथ ही साथ इन गीतों का इस्तेमाल फिल्मों, शॉर्टफ़िल्मों और एलबम में किया जाता है।

गायक ही नहीं इंडस्ट्री से जुड़े अन्य क्षेत्रों जैसे गीतकार, संगीतकार, कलाकार और टेक्नीशियन का भी चुनाव डिजिटल प्लेटफार्म क्रमशः मौज एप्प, इंस्टाग्राम, रील, फेसबुक आदि कई एप्प के माध्यम से नवोदित प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें चांस दिया जाता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

 फिल्म ‘लाइफ ऑन रोड’ प्रदर्शन के लिए तैयार

मदारी आर्ट्स और शाश्वत मूवी के संयुक्त तत्वधान में  निर्माता आनंद कुमार गुप्ता द्वारा निर्मित फिल्म ‘लाइफ ऑन रोड’ बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति से जुड़ी इस फिल्म की शूटिंग सरगुजा (छत्तीसगढ़) के निकटवर्ती इलाकों के साथ-साथ दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकेशनों में की गई है।

एक किसान मजदूर की व्यथा को इस फिल्म की कथावस्तु का आधार बनाया गया है। जो पैसा कमाने के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहर में जाता है और विश्वव्यापी महामारी कोविड19 की वजह से केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय स्तरीय लॉकडाउन के दरम्यान पैदल दिल्ली से सरगुजा लगभग 12 सौ किलोमीटर की दूरी तय करता है। गोविंद मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवोदित अभिनेत्री संध्या माणिक को इंट्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म में रामचंद्रपुर विकास खंड(छत्तीसगढ़) के ग्राम पंचायत लोधा की धरती से जुड़े अभिनेता आनंद कुमार ने केंद्रीय भूमिका निभाई है।

अभिनेता आनंद कुमार पिछले 22 वर्षों से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज मे व्याप्त जन समस्याओं के उन्मूलन हेतु जन जागरूकता अभियान चलाते चले आ रहे हैं। अभिनेता आनंद कुमार छत्तीसगढ़ व झारखंड प्रदेश की लोक कला संस्कृति के सरंक्षण के प्रति सजग हैं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने की दिशा में क्रियाशील हैं।

गीतकार गोविंद मिश्रा के गीत और संगीतकार अंकित शाह के संगीत से सजी इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार प्रणव चक्रवर्ती, देवेश बेहरा, तान्या शर्मा, किरण गुप्ता, राजेश सिन्हा, राकेश नामदेव, राजेन्द्र सलिल, दिनेश केहरी, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रेम सोनी, सुषमा मिंज, ऑगस्टा मिंज, मीनाक्षी माणिक, पूजा गुप्ता, अर्चना, मास्टर वेदांश, अधर्व, कुंजीलाल, शोभित नेताम और संधारी देवांगम आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

ओटीटी पर रिलीज होगी विक्रम प्रभु की फिल्म तानाक्करन

20.03.2022- निर्देशक तमीज की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा तानाक्करन, जिसमें अभिनेता विक्रम प्रभु, अंजलि नायर और लाल मुख्य भूमिका में हैं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार तमिल पर रिलीज होगी।

इंस्टाग्राम पर ले जाते हुए, अभिनेता विक्रम प्रभु ने फिल्म का एक पोस्टर डाला और कहा कि हियर यू गो, तानाक्करन जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार तमिल पर रिलीज होगी।फिल्म ने कई कारणों से बड़ी उम्मीदें जगाई हैं। प्राथमिक कारणों में से एक यह है कि इसे तमीज द्वारा निर्देशित किया गया है, जिन्होंने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित कोर्ट रूम ड्रामा, जय भीम में प्रतिपक्षी (एक पुलिस अधिकारी) की भूमिका निभाई थी।कम ही लोग जानते हैं कि निर्देशक तमीज फिल्म निर्देशक बनने से पहले एक पुलिस अधिकारी थे।तमीज ने बताया था कि मैं लगभग 12 वर्षों तक एक पुलिसकर्मी था।

मैंने तिहाड़ सहित कई जगहों पर सेवा की है। 2014 में, मैंने फिल्मों में प्रवेश करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी।तानाक्करन एक पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की कहानी है। लाल पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में एक प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, और विक्रम प्रभु एक कैडेट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर काफी दिलचस्पी पैदा कर दी है।फिल्म के पिछले साल दिसंबर में स्क्रीन पर आने की उम्मीद थी। हालांकि, यह अब ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार तमिल पर रिलीज हो रही है।

***********************************************************

कांग्रेस का आजादी व देश के विकास में योगदान अहम!

भारत की गौरवशाली परंपरा को बहाल करने की जरूरत – उपराष्ट्रपति

कांग्रेस के लिए किसी गांव तक में नहीं गए कपिल सिब्बल

 

फिल्मकार सावन कुमार टाक ने किया ‘वेख्या शहर बंबई’ का विमोचन

फिल्म निर्माता गुरचरण सग्गू द्वारा लिखी गई किताब ‘वेख्या शहर बंबई’ का विमोचन बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता- निर्देशक सावन कुमार टाक ने पिछले दिनों मुम्बई में किया। फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने की चाहत ले कर मुम्बई पहुँचने वाले नवोदित कलाकारों व फिल्म मेकरों को समर्पित यह 208 पन्नों की किताब पंजाबी में है। किताब के नाम का अर्थ ‘बॉम्बे सिटी देखा’ है। इस कार्यक्रम में टीना घई, प्रीति सप्रू, राजन लायलपुरी, गोपी भल्ला, अरुण बख्शी और विजय टंडन के अलावा बॉलीवुड के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विदित हो कि 90 के दशक में गुरचरण सग्गू इंग्लैंड से फिल्म प्रोड्यूस करने आए थे। उन्होंने सुनील घोष केे निर्देशन में जैकी श्रॉफ और नीलम को लेकर फिल्म ‘चौथी दुनिया’ का निर्माण कार्य शुरू किया परंतु पूरी फिल्म की शूटिंग कर लेने के बाद उन्हें नए सिरे से सुखवंत दद्दा के निर्देशन में दोबारा शूटिंग करनी पड़ी और फिल्म का टाइटल ‘अंतिम न्याय’ करना पड़ा। इसमें बड़ी रकम खर्च हुई थी। गुरचरण सग्गू को अपने दुस्साहस की कीमत चुकानी पड़ी। उनका घर बिक गया और उसका व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

अपने फिल्मी सफर में आये उतार चढ़ाव को इस किताब में उन्होंने विस्तार से वर्णन करते हुए ये बताने का प्रयास किया है कि कैसे उन्हें फिल्म उद्योग में विचलित किया गया। पंजाबी संस्करण के बाद यह किताब हिंदी और अंग्रेजी में भी प्रकाशित होने वाली है। यह किताब उन लोगों के लिए प्रकाशस्तंभ का काम करेगी जो फिल्म उद्योग में आना चाहते हैं।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 का नया पोस्टर जारी

टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म हीरोपंती 2 के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया। यह फिल्म 2014 की रोमांटिक एक्शन फिल्म का सीक्वल है जिसमें टाइगर को कृति सनोन के साथ उनकी पहली भूमिका में देखा गया था।पोस्टर में टाइगर श्रॉफ के बबलू के किरदार को बंदूकों के साथ दिखाया गया है। उनका चरित्र ऐसी मुश्किल स्थिति में भी शांत और रचित लगता है।इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को पड्र्यूस किया है, जो इससे पहले टाइगर के साथ बागी 2 और बागी 3 जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। इस बार ब्लॉकबस्टर के सीक्वल को बड़े बजट में बनाया गया है और टाइगर ने इसमें बहुत सारे एक्शन सीन किए हैं।इस फिल्म को रजत अरोड़ा ने लिखा है। फिल्म में ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का संगीत है और यह 29 अप्रैल को ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। (एजेंसी)

*****************************************************************************

इसे भी पढ़ें : गाँव की माटी की सुगंध

इसे भी पढ़ें : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : तब्बू ने शुरू की अपनी फिल्म खूफिया की शूटिंग

अपहरण 2 में पहली बार एक बदमाश महिला की भूमिका निभाई

अभिनेत्री सुखमनी सदाना ने वेब सीरीज अपहरण 2 में अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है, जिसमें उन्होंने नफीसा नाम की एक मजबूत भूमिका निभाई है।अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सुखमनी कहती हैं, मैं अपहरण 2 में नफीसा की भूमिका निभा रही हूं। यह पहली बार है जब मैंने एक बदमाश महिला की भूमिका निभाई है।

नफीसा वह है जिससे हर कोई डरता है, वह सुपर हार्डकोर, मजबूत, सख्त और बहुत खतरनाक है। लेकिन सबसे अच्छी बात यह भी नहीं है।सुखमनी सेक्रेड गेम्स और तांडव में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। वह लाइव कार्यक्रमों की मेजबानी के अलावा टेलीविजन पर कई यात्रा शो का भी हिस्सा रही हैं।अभिनेत्री का कहना है कि वेब सीरीज को और दिलचस्प बनाने में उनका किरदार अहम भूमिका निभाता है।अपहरण के सबसे रोमांचक हिस्सों में से एक है जब नफीसा एक ट्विस्ट और एक सरप्राइज एलिमेंट लेकर आती है।

अधिक जानने के लिए आपको शो देखना होगा, वह आगे कहती हैं।अपहरण 2 में निधि सिंह, वरुण बडोला, जीतेंद्र और स्नेहिल मेहरा भी हैं। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित अपहरण 2 का प्रीमियर 18 मार्च को वूट सेलेक्ट पर होगा। (एजेंसी)

**************************************************************************

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें : गाँव की माटी की सुगंध

इसे भी पढ़ें : तब्बू ने शुरू की अपनी फिल्म खूफिया की शूटिंग

 

द कश्मीर फाइल्स ने एक ही दिन में कमाए 15 करोड़

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती दिख रही है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा, फिल्म, (जिसने अपने शुरूआती दिन में 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया) ने अपने पहले सोमवार को 15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसने आलिया भट्ट की हालिया रिलीज गंगूबाई काठियावाड़ी के दिन के चार दिन के कलेक्शनों को पीछे छोड़ दिया।रिपोर्ट के अनुसार, जिस तरह का बिजनेस द कश्मीर फाइल्स एक छोटे बजट की फिल्म के लिए वास्तव में ऐतिहासिक है।

पिछली बार एक फिल्म ने इतना प्रभावशाली बिजनेस 1975 में जय संतोषी मां के साथ देखा था। फिल्म सोमवार और रविवार की तरह मंगलवार के अंत तक और 15 करोड़ रुपये कमाने के लिए तैयार है।फिल्म के कारोबार में भारी उछाल आया है और इसका अधिकांश हिस्सा स्क्रीन की बढ़ी हुई संख्या से हुआ है।सूत्रों ने आगे कहा, इसे 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रविवार को गिनती बढ़कर 2,000 हो गई। अभी यह भारत में 2,500 स्क्रीन्स पर चल रही है।

जहां तक फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन का सवाल है, सूत्रो ने कहा कि 200-250 करोड़ रुपए के कलेक्शन से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।जहां तक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के चलने की बात है, तो इसका असर अक्षय कुमार-स्टारर बच्चन पांडे के कलेक्शन पर पड़ सकता है।सूत्रों ने आगे बताया, यदि द कश्मीर फाइल्स वर्तमान में जितनी स्क्रीनें हैं, उन्हें बनाए रखती है तो यह बच्चन पांडे के व्यवसाय को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। (एजेंसी)

************************************************************************

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें : गाँव की माटी की सुगंध

इसे भी पढ़ें : तब्बू ने शुरू की अपनी फिल्म खूफिया की शूटिंग

सोनल चौहान पर फिर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार

 शर्ट खिसकाते हुए कैमरे में हुईं कैद

फिल्म जन्नत से एक्टिंग में डेब्यू करने वाली सोनल चौहान को आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उन्होंने इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन देकर तहलका मचा दिया था। बेशक सोनल लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद वह सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं.सोनल अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं।सोनल ने अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बनाया है. आज दुनिया में उनके लाखों चाहने वाले हैं, जो उनके हर लुक को देखने के लिए बेताब रहते हैं. सोनल अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका यह फोटोशूट फैंस के बीच काफी छाया रहता है. एक बार फिर सोनम का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है.सोनल ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए हैं. इस फोटो में सोनल को नाव पर बैठे देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने नियॉन कलर का ब्रालेट कैरी किया है। इसी के साथ सोनल ने ऊपर से सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है.हालांकि, बोल्डनेस दिखाने के लिए सोनल ने इस शर्ट को कंधे से थोड़ा हटकर शिफ्ट किया है। फैंस उनकी हॉटनेस को देखकर बेकाबू हो गए हैं. सोनल ने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप किया है। यहां उसने अपने ताले खुले रखे हैं।सोनल का ये अवतार देख लोगों के होश उड़ गए हैं. अब उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यहां लोगों के लिए उनके स्टाइल से नजर हटाना मुश्किल हो गया है। अब सोनल के फैंस इस पर कमेंट करते हुए उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.गौरतलब है कि सोनल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में आई फिल्म जन्नत से की थी। उसके बाद उन्हें कई फिल्मों में देखा गया। सोनल हिंदी सिनेमा के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी एक्टिव हैं। फिलहाल वह तेलुगु फिल्म एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। (एजेंसी)

*********************************************************************

इसे भी पढ़ें : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें : पूंजी का पलायन रोकने के हों प्रयास

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस और जी-हुजूर—23

650 से बढ़ाकर 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी द कश्मीर फाइल्स

विवेक रंजन अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। लिमिटेड स्क्रीन्स में रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने कमाई के मामले में कई कमर्शियल फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ऐसे मुद्दे पर बनी है, जिससे हर किसी की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। बीते शुक्रवार को यानी 11 मार्च को फिल्म को 650 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। अब इसे 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, द कश्मीर फाइल्स को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद थिएटर्स के मालिक और एग्जीब्यूटर्स इसे 650 से बढ़ाकर 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज करेंगे। फिल्म के शोज को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कमाई की जा सके। खबरों की मानें तो कुछ लोकेशंस पर फिल्म के शोज सुबह 6.30 बजे से शुरू हो रहे हैं। इससे फिल्म के बिजनेस पर सकारात्मक असर पड़ेगा। फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है।

ऐसा नहीं है कि द कश्मीर फाइल्स को कोई टक्कर नहीं मिल रही है। फिल्म को राधे श्याम से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है। राधे श्याम भी 11 मार्च को रिलीज हुई है और इसने दो दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। द कश्मीर फाइल्स ने ओपनिंग डे को 3.55 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ बटोर लिए हैं। फिल्म ने दो दिनों में भारत में 12 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म को मिले अपार समर्थन का ही परिणाम है कि गुजरात सरकार ने अपने राज्य में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्विटर पर फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इससे पहले हरियाणा में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था। इतना ही नहीं, अब तो यह फिल्म मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस संबंध में जानकारी दी है।

इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी) पर भी द कश्मीर फाइल्स ने नया कीर्तिमान बनाया है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर दस में से दस रेटिंग्स मिले हैं, जोकि एक रिकॉर्ड है। आज तक कोई भी भारतीय फिल्म यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई है। खबर लिखते वक्त इस फिल्म की रेटिंग्स आईएमडीबी पर 9.9 है। कुल 76 हजार से अधिक लोगों ने फिल्म को रेटिंग्स दिए हैं। इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जाएगा। फिल्म की कहानी सच्ची घटना को केंद्र में रखकर बुनी गई है, जिसमें कश्मीरी पंडितों की पीड़ा और दर्द को फिल्माया गया है।

1990 के कश्मीरी पंडि़तों की जो स्थिति थी, उसको पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। अनुपम खेर ने फिल्म में पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाया है, जो पेशे से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर दिखे हैं। इसका निर्माण जी स्टूडियोज ने किया है। द कश्मीर फाइल्स पहली फिल्म नहीं है, जिसमें कश्मीरी पंडितों के दर्द को उकेरा गया है। इससे पहले विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा में भी कश्मीरी पंडितों के पलयान की कहानी दिखाई गई थी। (एजेंसी)

**********************************************

इसे भी पढ़ें – कैटरीना कैफ ने शुरू की फिल्म मैरी क्रिसमस की शूटिंग

इसे भी पढ़ें – सलमान और कैटरीना की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट जारी

इसे भी पढ़ें – प्रभु देवा अभिनीत रेकला पर काम शुरू

इसे भी पढ़ें – लॉकडाउन में अकेलेपन से लडऩे के लिए जैकलीन को लेनी पड़ी थी थेरेपी

‘प्यार निभाना सजना’ का होली गीत जारी 

हमराही फिल्मस के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘प्यार निभाना सजना’ का होली गीत जारी कर दिया गया है। इस होली गीत में स्वर दिया है भोजपुरी फिल्म जगत के जाने माने गायक आलोक कुमार ने।

वैसे गीतकार  बीरेंद्र कुमार पांडे व संतोष शिवपुरी के द्वारा लिखे गए इस फिल्म के अन्य गीतों में भी संगीतकार राजेश गुप्ता ने अपने संगीत के माध्यम से बिहार की लोक कला संस्कृति, प्रचलित पारम्परिक गीतों व मधुर संगीत का एहसास कराने का प्रयास किया है। यह फिल्म बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। निर्माता त्रय वरुण पांडेय, दियाशशि प्रकाश एवं रामजी सिंह की इस फिल्म के निर्देशक राजेश राजपूत और एडिटर अमित आनंद हैं। इस फिल्म की कथा,पटकथा एवं संवाद लिखा है मीडिया जगत के चर्चित पत्रिका ‘सिने आजकल’ के प्रधान संपादक एवं सिहेक्ट मीडिया के जी एम डी  कुमार  समत ने। इस फिल्म के मुख्य कलाकार प्रदीप हमराही, अभिलाषा, प्रिया राजपूत, अनिता सिंह, गोपाल राय,नीरज बादशाह , आर के गोश्वामी और आर आर भोजपुरी आदि हैं।

प्रस्तुति – काली दास पाण्डेय 

कैटरीना कैफ ने शुरू की फिल्म मैरी क्रिसमस की शूटिंग

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही में अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग खत्म करके वापस आयीं थी, और इसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपनी एक नई फिल्म मैरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म मैरी क्रिसमस के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फिल्म का क्लैपबोर्ड रखा दिखाई दे रहा है। अपने इस पोस्ट के जरिये अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी कुछ रिवील नहीं किया है, लेकिन विजय सेतुपति और कैटरीना को एकसाथ पर्दे पर देखना बहुत ही खास होने वाला है। बता दें कि कैटरीना कैफ ने पिछले साल दिसंबर महीने में अपनी इस नई फिल्म का ऐलान किया था। फिल्म का ऐलान करते हुए उन्होंने लिखा था, नई शुरुआत…. श्रीराम राघवन सर के साथ मैरी क्रिसमस के सेट पर वापस आ गई हूं….मैं हमेशा ही श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती थी, जब भी थ्रिलर को पर्दे पर दिखाने की बात आती है तो वह एक मास्टर हैं। उनके साथ जुडऩे के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।फिल्म को रमेश तौरानी की टिप्स इंडस्ट्रीज मैचबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।  (एजेंसी)

 

सलमान और कैटरीना की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट जारी

सलमान खान जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे।

टाइगर 3 भी उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सलमान और कैटरीना कैफ के फैंस लंबे समय से इस फिल्म को पर्दे पर देखने की राह देख रहे हैं और अब आखिरकार उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, टाइगर 3 की रिलीज डेट सामने आ गई है। सलमान ने एक टीजर शेयर कर यह जानकारी दी है।सलमान ने ट्विटर पर कैटरीना संग फिल्म का टीजर वीडियो शेयर कर लिखा, हम सब अपना अपना ख्याल रखें। 2023 ईद पर टाइगर 3 आ रही है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है। यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 को 21 अप्रैल, 2023 को अपने आसपास के सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें। टीजर की शुरुआत कैटरीना के एक्शन से होती है। उनके फाइट सीन बयां करते हैं कि फिल्म इस बार ज्यादा खतरनाक होने वाली है। सलमान अपने फैंस के लिए ईद पर कोई ना कोई फिल्म जरूर लाते हैं। खास बात ये है कि एकाध को छोड़कर ईद पर आई उनकी सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं।

सलमान की पिछली फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई भी ईद पर आई थी। रेस 3 और ट्यूबलाइट को छोड़ ईद के मौके पर रिलीज हुई उनकी हर फिल्म सुपरहिट रही। इस फेहरिस्त में दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, किक, बजरंगी भाईजान, सुल्तान और भारत जैसी फिल्में शामिल हैं। यशराज फिल्म्स की सफल फ्रेंचाइजी टाइगर की शुरुआत कबीर खान निर्देशित एक था टाइगर से हुई थी। इसकी दूसरी फिल्म टाइगर जिंदा है का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। अब इसके तीसरे पार्ट का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं।

टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में सलमान के साथ कैटरीना भी जबरदस्त एक्शन सीन करने वाली हैं। इमरान हाशमी इस फिल्म में विलेन बने हैं। यशराज बैनर ने पिछले दिनों फिल्म पठान की रिलीज डेट का ऐलान किया। यह अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। बीते दिन यशराज फिल्म्स ने फिल्म जयेशभाई जोरदार की रिलीज डेट भी बताई। यह फिल्म इसी साल 13 मई को रिलीज होने वाली है। सलमान सुपरहिट तमिल फिल्म मास्टर के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। वह फिल्म पठान का भी हिस्सा हैं। सलमान दबंग 4 में भी नजर आएंगे। वह बजरंगी भाईजान के सीच्ल पवनपुत्र भाईजान में भी काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ कैटरीना साउथ के सुपरस्टार विजय सतेुपति के साथ फिल्म मैरी क्रिसमस में दिखाई देंगी। उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत आने वाली है। वह फरहान अख्तर की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म जी ले जरा का भी हिस्सा हैं। (एजेंसी)

प्रभु देवा अभिनीत रेकला पर काम शुरू

ठंडे बस्ते में गया फिल्म अय्यपनम कोशियुम का हिंदी रीमेक

12-Mar-2022, पिछले काफी समय से जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर फिल्म अय्यपनम कोशियुम के हिंदी रीमेक को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के साथ आने की खबर से फैंस बेहद उत्साहित हो गए थे, लेकिन अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक प्रशंसक निराश हो जाएंगे। दरअसल, फिल्म का हिंदी रीमेक डिब्बाबंद हो गया है। खुद फिल्म के निर्देशक ने इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी है।जॉन अब्राहम आजकल सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में इस फिल्म का फिर काम शुरू हुआ है। जॉन स्पेन में इस फिल्म के शूट में व्यस्त हैं। पठान के बाद उनके अपने कुछ और कमिटमेंट पूरे करने हैं। जॉन की डेट डायरी फुल है। वह इस साल बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। दूसरी तरफ अर्जुन भी अपने पुराने कमिटमेंट निपटा रहे हैं। वह एक के बाद एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। जॉन और अर्जुन का व्यस्त शेड्यूल देख अब फिल्म के निर्देशक जगन शक्ति ने भी फिल्म का काम रोक दिया है और अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि अय्यपनम कोशियुम के हिंदी रीमेक की शुरुआत कब होगी?उन्होंने भी इस फिल्म के डिब्बाबंद होने की पुष्टि की। बता दें कि जगन ने पिछली बार फिल्म मिशन मंगल का निर्देशन किया था।जल्द ही कई साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक दर्शकों के बीच आएंगे। तमिल फिल्म विक्रम वेधा और मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस व तमिल फिल्म थडम का हिंदी रीमेक बन रहा है। तमिल फिल्म कैथी और तेलुगु फिल्म जर्सी का हिंदी रीमेक भी चर्चा में है। अय्यपनम कोशियुम पिछले साल दर्शकों के बीच आई थी और इसे लोगों ने खासा पसंद किया था। फिल्म में बीजू मेनन और पृथ्वीराज लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया है, जो हिंदी रीमेक के निर्देशक भी हैं। इस फिल्म की कहानी एक पूर्व हवलदार और एक सब-इंस्पेक्टर के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पृथ्वीराज एक पूर्व हवलदार की भूमिका में थे और बीजू मेनन ने सब-इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। जॉन जल्द ही फिल्म अटैक में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। वह एक्शन थ्रिलर फिल्म तेहरान में भी दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। भूषण कुमार की एक फिल्म से भी जॉन बतौर निर्माता जुड़े हुए हैं। दूसरी तरफ अर्जुन फिल्म कुत्ते में नजर आएंगे। वह फिल्म द लेडी किलर में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा एक विलेन रिटर्न्स भी उनके खाते से जुड़ी हुई है। (एजेंसी)

फिल्म समीक्षा – ‘द कश्मीर फाइल्स’ 

रिलीज डेट : 11 मार्च 2022

कलाकार : मिथुन चक्रवर्ती, अमान इकबाल, अनुपम खेर, भाषा सुंबली, पुनीत इस्सर, अर्पण भिखारी, पल्लवी जोशी, एकता सिंह, आरके गौरव, चिन्मय मंडलेकर और दर्शन कुमार आदि।

डायरेक्टर : विवेक अग्निहोत्री

निर्माता : ज़ी स्टूडियोज़, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स

वितरक : ज़ी स्टूडियोज़

संगीत :  स्वप्निल बंदोड़कर, रोहित शर्मा

छायांकन : उदय सिंह मोहिते

एडिटर     : शंख राजाध्यक्ष

अवधि: 170 मिनट

रेटिंग : * 3.5/5

वास्तविक घटनाओं पर आधारित और कश्मीरी पंडितों के तकलीफों को बयां करती, निर्देशक  विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ 1989 में घटी घटनाओं का एक नाटकीय संस्करण है। परंतु प्रस्तुतिकरण उत्कृष्ट होने की वजह से पूरी फिल्म दिल मे उतर जाती है और सिनेदर्शकों को बांधे रखती है। साल 2019 में विवेक अग्निहोत्री  की फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ रिलीज हुई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे। ‘द ताशकंद फाइल्स’ के बाद अब विवेक अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ लेकर आए हैं, जिसमें उन्होंने 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं के नरसंहार और पलायन की कहानी को दर्शाया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे धुरंधर कलाकार तो हैं ही, लेकिन साथ ही फिल्म में पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे मंझे हुए कलाकार ने भी अपनी अभिनय प्रतिभा का जलवा स्क्रीन पर बिखेरा है।

The Kashmir Files

फिल्म की कहानी कश्मीर के एक टीचर पुष्कर नाथ पंडित (अनुपम खेर) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। कृष्णा (दर्शन कुमार) दिल्ली से कश्मीर आता है, अपने दादा पुष्कर नाथ पंडित की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए. कृष्णा अपने दादा के जिगरी दोस्त ब्रह्मा दत्त (मिथुन चक्रवर्ती) के यहां ठहरता है। उस दौरान पुष्कर के अन्य दोस्त भी कृष्णा से मिलने आते हैं इसके बाद फिल्म फ्लैशबैक में चली जाती है। फ्लैशबैक में दिखाया गया है कि 1990 से पहले कश्मीर कैसा था। इसके बाद 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को मिलने वाली धमकियों और जबरन कश्मीर और अपना घर छोड़कर जाने वाली उनकी पीड़ादायक कहानी को दर्शाया गया है। अभिनय के मामले में फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने अभिनय कौशल से फिल्म की कहानी से जुड़े सभी पात्रों को जीवंत किया है। इसे फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की निर्देशकीय प्रतिभा का प्रतिफल कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं को उजागर करते हुए एक रोंगटे खड़े करने वाली अलग तरह की हृदयस्पर्शी कहानी को दर्शाने की कोशिश की है।

फिल्म समीक्षक – काली दास पाण्डेय