Category Archives: film

टी-सीरीज़ ने जारी किया राजस्थानी ट्रैक ‘ऊमड़ घूमड़’ 

23.01.2023 – प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायक मामे खान का लेटेस्ट ट्रैक ‘ऊमड़ घूमड़’ को टी-सीरीज़ ने जारी कर दिया। जयपुर के जयबाग पैलेस की खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया यह म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज़ के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर संगीत प्रेमियों के लिए उपलब्ध है।

राजस्थान की लोककला संस्कृति को परिभाषित करती इस म्यूजिक वीडियो में कोरियोग्राफर अनीता प्रधान ने ट्रेडिशनल एलिमेंट को बाहर लाने का शानदार काम किया है। इस अपबीट गाने को रवि पवार ने कंपोज़ किया हैं और लिखा है ओम पवार ने।

सिंगर मामे खान की आवाज और राजस्थान के रंगों में पूरी तरह रंगा गीत की कर्णप्रिय जीवंत धुन इस म्यूजिक वीडियो को दर्शकों के लिए एक परफेक्ट ट्रीट बनाता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************************

 

‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ का ट्रेलर जारी

20.01.2023 – गुड बैड फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित और ज़ी स्टूडियोज की नवीनतम प्रस्तुति मॉडर्न लव पर आधारित फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ का ट्रेलर पिछले दिनों एक ग्रैंड इवेंट के दौरान मुंबई में जारी किया गया।

निर्माता – रंजन सिंह, कबीर आहूजा और शारिक पटेल की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के ट्रेलर में ड्रामा, रोमांस, दर्द और मस्ती का तड़का के साथ दिखाया गया है कि डिजिटल युग के युवा प्यार के बारे में क्या सोचते हैं।

फिल्म में नवोदित अभिनेत्री अलाया एफ और अभिनेता करण मेहता की जोड़ी नज़र आएगी। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म 3 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म के संगीतकार अमित त्रिवेदी हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

अभिनेता डीनो  मोरिया की फिल्म ‘एजेंट’ का फर्स्ट लुक हुआ रिवील 

18.01.2023 –  पीरियड वेब सीरीज़ ‘द एम्पायर’ में खलनायक भूमिका निभा चुके डिनो मोरिया अब सुरेंदर रेड्डी की जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘एजेंट’ के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जहाँ एक बार फिर उन्हें पॉवरफुल  के रूप में देखा जाएगा। इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिवील हुआ है। डीनो मोरिया फिल्म ‘एजेंट’ के अलावा  कंदूकोंडन कंडूकोंडिन (2000), जूली (2006) और सोलो (2017) जैसी दक्षिण फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और अब वो पुनः  तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डीनो फिल्म ‘एजेंट’ में अपने  लुक और किरदार के बारे में बात करते हुए कहते हैं “मैं एक एजेंट की भूमिका निभा रहा हूं जो बहुत ही रफ़  है। वह वह बहुत ही पागल आदमी है, और एक एंटी-हीरो है। इस फिल्म में मैं लंबे बाल और दाढ़ी में नज़र आऊंगा।”

अभिनेता डीनो मोरिया का मानना है कि वह अपने करियर के सबसे दिलचस्प पड़ाव पर हैं । वह इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि आगे बहुत कुछ अच्छा होने वाला है क्योंकि उनका मानना है कि फिल्म निर्माता अब उन्हें एक अलग नज़रिये देख रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

*******************************

 

चर्चाओं के बीच : गायिका अनुपमा चक्रवर्ती श्रीवास्तव 

17.03.2023 – फिल्म ‘शोला बारूद’, ‘वसंत ऋतु’, ‘जय मैहर धाम की’ में  प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी गायिका अनुपमा चक्रवर्ती श्रीवास्तव दुबई में मेलोडी क्वीन ऑफ यूएई के सम्मान से सम्मानित होने के बाद इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कई वर्षों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गायकी के क्षेत्र में क्रियाशील रहने के क्रम में अनुपमा चक्रवर्ती श्रीवास्तव, इंटरनेशनल इंडियन आइकॉन यूएस (शिकागो) में भी मशहूर संगीतकार जतिन पंडित के साथ जज रह चुकी हैं।

अनुपमा की म्यूजिक एलबम ‘पहला पहला प्यार’ को अभिनेता आमिर खान ने रिलीज़ किया था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से भी अनुपमा के गायन को सराहना मिल चुकी है। अनुपमा ने हिंदी फिल्मों, प्रादेशिक फिल्मों और एलबमों में अपने आवाज का जादू बिखेरा है। अनुपमा चक्रवर्ती श्रीवास्तव बनारस की पृष्टभूमि से है और बचपन से गीत-संगीत के प्रति उनका विशेष आकर्षण रहा है। विद्यालय और स्नातक की शिक्षा में उनका एक विषय गीत संगीत भी था। बाद में मुम्बई आकर इन्होंने अपनी गायकी को शिखर तक पहुंचाया।

देश में ही नहीं विदेशों में हजारों शो कर चुकी अनुपमा एक बेहतरीन सिंगर हैं जिनकी पकड़ बॉलीवुड गायन के साथ गजल और भजन जैसे गीतों में भी है। किशोर कुमार के गीतों से वो बहुत प्रभावित हैं। साथ ही लता मंगेशकर और आशा भोसले को बेहद पसंद करती हैं। हाल ही में रिलीज हुई हुमा कुरैशी और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में इनके दो गाने हैं। जिसमें ‘ये एक जिंदगी’ श्रोताओं का पसंदीदा गीत बन गया है। फिलवक्त सोशल मीडिया में यह गाना ट्रेंड कर रहा है। भारत के अलावा लगभग आधी दुनिया में अनुपमा शो कर चुकी हैं और अभी भी कर रही हैं। जिसमें ईस्ट और साउथ अफ्रीका, सिंगापुर, ओमान, आबुधाबी, बहरीन, लंदन, हालैंड, श्रीलंका आदि देश शामिल है। गायन के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान भी मिले हैं। अनुपमा के आगामी शो जयपुर, गुजरात, मुंबई और अमेरिका में होने वाले हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

 

 

फिल्म ‘शक – द डाउट’ के लिए आयटम नंबर ‘माशाअल्लाह’ की रिकॉर्डिंग सम्पन्न

16.01.2023 –  अवंतिका एपी आर्ट्स के बैनर तले निर्देशक राजीव चौधरी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘शक – द डाउट’ के लिए संगीतकार हृजु रॉय ने पिछले दिनों ‘द साउंड आइडियाज’ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सिंगर जून बनर्जी की आवाज़ में एक आयटम नंबर ‘माशाअल्लाह’ रिकॉर्ड किया।

इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री व आरपीआई पार्टी चीफ रामदास आठवले भी उपस्थित थे। लव स्टोरीयुक्त सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘शक – द डाउट’ में कृष्णा अभिषेक, पायल घोष, माधुरी पवार के अलावा बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार स्क्रीन पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।

निर्माता त्रय राजीव चौधरी, अवंतिका दत्तात्रय पाटिल और रेखा सुरेंद्र जगताप के द्वारा संयुक्तरूप से बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग मार्च में लंदन के विभिन्न लोकेशन पर की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************************

 

मानव सोहल की फिल्म ‘मैं राज कपूर हो गया’ 17 फरवरी को रिलीज होगी

15.01.2023 –  बॉलीवुड निर्देशक और अभिनेता मानव सोहल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैं राज कपूर हो गया’ 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मुकेश शर्मा व अर्पित गर्ग द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित इस फिल्म के सहनिर्माता अरशद सिद्दीकी एवं साहिल मलिक और संगीतकार विद्युत गोस्वामी हैं।

इस फिल्म का एक गीत ‘गली का एक आवारा…’ ब्लॉकबस्टर सिद्ध हुआ है मानव सोहल ने अपनी इस फ़िल्म का दूसरा गीत ‘मुम्बाली….’ भिवंडी में पिछले दिनों स्टार कास्ट और पब्लिक के बीच लॉन्च किया। मानव सोहल और श्रावणी गोस्वामी पर फिल्माया गया यह गीत बेहद खूबसूरत डांस नम्बर है।

इस सॉन्ग लॉन्च के अवसर पर  मानव सोहल, अभिनेत्री अरशीन मेहता, श्रावणी गोस्वामी, कांचन पगारे, उर्मिला शर्मा, निर्माता मुकेश शर्मा, अर्पित गर्ग, सहनिर्माता  साहिल मलिक, संगीतकार विद्युत गोस्वामी, भिवंडी के आरपीआई अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़ और नगरसेविका नंदिनी गायकवाड़ इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

इस सॉन्ग लॉन्च पर एक्टर डायरेक्टर मानव सोहल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम इस गाने को मुम्बई में कहीं बड़ी जगह पर लॉन्च कर सकते थे, हमने पहला गाना पीवीआर में लॉन्च किया था, मगर मैं चाहता था कि यह गीत भिवंडी में उस जगह लॉन्च किया जाए जहां इस फिल्म की शूटिंग हुई है।

हमने महीनों रहकर इस जगह शूटिंग की और इस शूटिंग में यहां की जनता और महेंद्र गायकवाड़ जी का बहुत सहयोग रहा। उन लोगों के सपोर्ट के बिना शूटिंग करना मुश्किल हो जाता।

आरपीआई अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़ को लोग एमजी के नाम से भी जानते हैं, उन्होंने इस फिल्म में अन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************************

 

सिंगर आशिका कुंदनानी का म्यूजिक वीडियो ‘रांझणा’ जारी

14.01.2023 –  सिंगर आशिका कुंदनानी का पहला म्युज़िक वीडियो ‘रांझणा’ मुम्बई के लव एंड लत्ते प्रेक्षागृह में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर शानदार केक काटकर सिंगर और ऎक्ट्रेस आशिका कुंदनानी का बर्थडे भी मनाया गया। इस मौके पर गाने की संगीतकार ऋतु जौहरी, गीतकार ऋचा जौहरी, निर्माता रवि कुंदनानी, जीतू शंकर (जीबीएन एंटरटेनमेंट) और वीडियो डायरेक्टर सुमित रंजन उपस्थित रहे।

यहां कई सेलेब्रिटी गेस्ट्स भी उपस्थित थे, जिनमे संगीतकार समीर सेन, संगीतकार निखिल कामत, कॉमेडियन वीआईपी, सिंगर दिव्य कुमार के नाम उल्लेखनीय हैं। ऋतु प्रभा प्रोडक्शन और जीतू शंकर (जीबीएन एंटरटेनमेंट) की नवीनतम प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो ‘रांझणा’ के निर्देशक सुमित रंजन हैं।

बकौल आशिका कुंदनानी यह गीत एक ऐसी लड़की के बारे में है जो अपने पिया की तलाश में निकली है, यह एक सूफी सॉन्ग है जिसमें इमोशंस और दर्द भी है। ‘रांझणा’ गीत काफी बेहतरीन है, जिसमें मेरा किरदार और लुक बहुत अलग है। बचपन से ही मुझे गायकी का शौक रहा है, इसकी बाकायदा तालीम हासिल की है।

यह गीत करना मेरे लिए इसलिए चुनौतियों भरा रहा कि इसमे गायकी के साथ मुझे अभिनय भी करना था। मैं निर्देशक सुमित रंजन की आभारी हूं कि उन्होंने मुझसे यह काम बेहतरीन ढंग से करवा लिया। स्क्रीन पर खुद को देखती हूं तो खुशी होती है। यह गाना जैसलमेर (राजस्थान) के रेगिस्तान में फिल्माया गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

 

अंजली फौगाट : फैशन और सौंदर्य की दुनिया की चर्चित शख्सियत

14.01.2023 – अंजली फौगाट का नाम फैशन और सौंदर्य की दुनिया में एक चर्चित शख्सियत के रूप में बड़े ही कम समय में तेजी से उभर कर सामने आया है। एक विश्व प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर के रूप में पिछले कुछ वर्षों से वो मिस यूनिवर्स की ब्यूटी क्वीन्स को तैयार कर रही हैं। अंजली इस महीने न्यू ऑरलियन्स में 71वें मिस यूनिवर्स इवेंट का गवाह बनने जा रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डिजाइनर के रूप में काम करके की थी।

कुछ वर्षों के बाद, उन्होंने डीडीसी (डिजाइनर ड्रीम कलेक्शन) के रूप में जाना जाने वाला अपना खुद का लेबल लॉन्च किया और जल्दी ही देश में सबसे अधिक मांग वाले डिजाइनरों में से एक बन गईं। हाल के वर्षों में, फौगट मिस यूनिवर्स प्रतियोगियों के कपड़े पहनने में तेजी से शामिल हो गई हैं।

उसने कई विजेताओं और उपविजेताओं के कपड़े पहने हैं, और उसके डिजाइनों को दुनिया भर की पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में चित्रित किया गया है। फिलवक्त अंजली फौगाट मिस यूनिवर्स चिली और मिस यूनिवर्स अरमानिया के लिए ज्वेलरी और ड्रेस डिजाइन कर रही हैं। अंजली फौगाट के डिजाइन उनके स्त्रैण आकार, नाजुक कपड़े और जटिल बीडिंग के लिए जाने जाते हैं।

वह अक्सर अपने डिजाइनों में पारंपरिक भारतीय कपड़ों और अलंकरणों का उपयोग करती हैं, जो उन्हें एक अद्वितीय और आकर्षक स्वभाव देता है। चाहे वह एक विजेता या उपविजेता के रूप में तैयार हो, फौगाट हमेशा यह सुनिश्चित करती है कि उसका संग्रह रॉयल्टी जैसा महसूस हो।

पूर्व में ‘इमर्जिंग वुमेन एंटरप्रेन्योर्स इन फैशन’ अवार्ड प्राप्त कर चुकी फैशन ब्रांड ‘डिजाइनर ड्रीम कलेक्शन’ की संस्थापक और क्रिएटिव डायरेक्टर अंजली फौगाट मिस यूनिवर्स हरनाज़ कौर संधू और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों को अपने डिजाइन की वस्त्र पहनाए और मिस यूनिवर्स सोफिया डिपासियर को 71वें मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान अपने खुद के डिजाइन किये वस्त्र पहनाने के लिए काफी उत्साहित थीं लेकिन अब खबर आ गई है कि अंजली फौगाट मिस यूनिवर्स चिल्ली सोफिया डेपासियर के लुक को डिजाइन की हैं।

सोफिया डेपासियर मिस यूनिवर्स के 71वें संस्करण में चिली का प्रतिनिधित्व करेंगी। सौंदर्य प्रतियोगिता की दुनिया में सोफिया डेपासियर का नाम कोई अजनबी नहीं है उसने मिस टीन साउथ फ्लोरिडा 2004 में भाग लिया था जहाँ उसे मिस फोटोजेनिक से सम्मानित किया गया था।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

‘कर्तव्यपथ’ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2023 में शास्त्रीय नृत्य कला का प्रदर्शन होगा 

12.01.2023  गणतंत्र दिवस परेड 2023 में ‘कर्तव्यपथ’ पर प्रदर्शन करने के लिए देश भर से 5000 से अधिक नर्तकियों में से पुणे में मनीषा साठे द्वारा संचालित  मनीषा नृत्यालय (कथक), अमृता परांजपे की ‘अभिव्यक्ति स्कूल’ और तेजस्विनी साठे की नृत्य संस्था ‘तंज’ द्वारा प्रशिक्षित कलाकारों को चुना गया है।

‘राजपथ’ का नाम परिवर्तन किए जाने के बाद यह पहली गणतंत्र दिवस परेड होगी, जिसमे भाग लेने वाले ये 3 समूह, पुणे के पहले नर्तक समूह होंगे जिन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ‘कर्तव्यपथ’ पर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। पुणे (महाराष्ट्र) में क्रियाशील ये समूहों ने यहां तक पहुंचने के लिए कई राउंड क्लियर किए।

पूरे भारत में एक वीडियो राउंड, मुंबई राउंड, 7 जोनल राउंड आयोजित किए गए, जिनमें से उन्हें नागपुर में आयोजित एक और फिर दिल्ली में आयोजित ग्रैंड फिनाले से चुना गया।

पुणे के डांसरों को ‘कर्तव्यपथ’ पर कुछ मिनटों के लिए, उच्च सम्मानित प्रतिनिधियों के सामने अपने शास्त्रीय नृत्य कला को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का गौरव प्राप्त होगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************************

 

‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ समारोह का आयोजन 21 जनवरी को..

11.01.2023 –   भारतीय फिल्म जगत की प्रसिद्ध फिल्म ट्रेडिंग और आईटी कंपनी ‘आई ईव एरा’ मायानगरी मुंबई स्थित अथर्वा कॉलेज परिसर में 21 जनवरी को ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ समारोह के 17वें संस्करण का आयोजन करेगी। इस आशय की जानकारी ‘आई ईव एरा’ कम्पनी

के प्रमुख अशोक प्रसाद अभिषेक ने दी। उन्होंने ‘भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ समारोह की रूपरेखा की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि फिलवक्त अवार्ड शो को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है।

यह एक निष्पक्ष अवॉर्ड शो है, जिसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इस अवॉर्ड शो में भोजपुरी फिल्म निर्माण से  जुड़े तमाम लोगों को विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। फिल्मों का चयन से लेकर सबों के योगदान को सूचिबद्ध किया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस अवॉर्ड शो की शाम को खास बनाने के हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं।

अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम के अलावा समारोह का मुख्य आकर्षण होगा, भोजपुरी सिने दुनिया के नामचीन कलाकारों के द्वारा किये जाने वाले एक से बढ़कर एक धमाकेदार परफ़ॉर्मेंस, जिसमें लगने वाले लटके झटके और ठुमके इस अवॉर्ड शो की शाम को यादगार बनाने वाले होंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

‘वेलकम टू उत्तराखंड’ में नज़र आएंगे अभिनेता धर्मेंद्र सिंह

10.01.2023 –   लेखक, निर्माता व निर्देशक महेश प्रकाश की नवीनतम फिल्म ‘वेलकम टू उत्तराखंड’ में नवोदित अभिनेता धर्मेंद्र सिंह अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। इस फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग उत्तराखंड में ही सम्पन्न हुई है।

यह फिल्म बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। डीओपी मनोज सती के कलात्मक सिनेमेटोग्राफी से सजी इस फिल्म के प्रोडक्शन हेड मीनाक्षी गुप्ता, प्रोडक्शन एक्सक्यूटिव दिनेश भुजवाण, लाइन प्रोड्यूसर समीर लायल(सैम), ड्रेस डिजाइनर रेहाना खान, मेकअप मैन धर्मेंद्र त्रिपाठी, पटकथा-संवाद लेखक गुलाम हुसैन रिज़वी व लक्ष्मी यादव और नृत्य निर्देशक अरविंद नेगी हैं।

उत्तराखंड के चर्चित शख्सियत अर्जुन सिंह के विशेष सहयोग के तहत व संरक्षण में बनी इस फिल्म के लिए गीतकार सुमन कुमार मुयाल व शरद भूषण मोंगरा के द्वारा लिखे गीतों को संगीतकार वीरेंद्र नेगी ने संगीतबद्ध किया है एवं सिंगर पवनदीप राजन, अनुराधा निराला, मीना राणा, वीरेंद्र नेगी और परमिंदर रावत ने स्वर दिया है।

उत्तराखंड घूमने आई एक विदेशी महिला के त्याग व समर्पण की दास्तान बयां करती इस फिल्म में नवोदित अभिनेता  धर्मेंद्र सिंह के अलावा रेहाना खान, शनाया मलिक, अनामिका, सुमन गौड़, चंद्रवीर गायत्री, पदम गोसाई और अशोक नेगी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************************

 

बिकिनी में कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं केट शर्मा

10.01.2023 (एजेंसी) –  टीवी एक्ट्रेस केट शर्मा हमेशा अपने बोल्ड फोटोज से इंस्टाग्राम पर तहलका मचाती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टा पर अपलोड करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में फैंस के बीच तेजी से वायरल होने लगती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट हॉट फोटोज से एक बार फिर से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है जिसमें वो बेहद ही सिजलिंग पोज देते हुए समुद्र के किनारे तस्वीरें क्लिक करवाते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस केट शर्मा हमेशा अपने बोल्ड फोटोज से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं।

एक्ट्रेस केट शर्मा ने अपने फैंस का खास ख्याल रखते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का हॉट लुक देख कर फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। केट शर्मा ने इन तस्वीरों में बेहद ही स्टाइलिश व्हाइट कलर की बिकिनी लुक में ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो सिजलिंग और हॉट नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस केट शर्मा बाल खोलकर कैमरे के सामने ना देख साइड में देखते हुए नजर आ रही हैं। अभिनेत्री केट शर्मा की हर एक अदाओं पर फैंस उनके हुस्न के कायल हो जाते हैं। हालांकि एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस लाइक कर रहे हैं और कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस केट शर्मा इन तस्वीरों में समुंद्र किनारे खूबसूरत सी स्माइल देते हुए फैंस का दिल पर खंजर चलाने का काम काफी अच्छे से कर रही हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस केट शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

*******************************

 

राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023 समारोह का आयोजन 26 जनवरी को ..

09.01.2023 – मुम्बई के चर्चित समाजसेवी व कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान न केवल एक सफल फ़िल्म निर्देशक हैं बल्कि अवार्ड्स समारोह के आयोजनकर्ता के रूप में सबसे अधिक चर्चा में रहते हैं।

वह ‘केसीएफ’ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड जैसे कई तरह के पुरस्कार समारोह का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं।

पूर्व की परंपरा को कायम रखते हुए डॉ कृष्णा चौहान गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को भव्य रूप से ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023’ समारोह का आयोजन अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित मेयर हॉल में करने जा रहे हैं। इस पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड के नामचीन शख्सियतों की मौजूदगी में उन लोगों को नवाजा जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है।

विदित हो कि डॉ कृष्णा चौहान पिछले 20 साल से फिल्म इंडस्ट्री में क्रियाशील हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान के प्रचार प्रसार हेतु ‘भगवत गीता’ भी लोगों के बीच वितरण किया।

डॉ कृष्णा चौहान के द्वारा निर्मित व निर्देशित म्यूजिक वीडियो ‘ज़िक्र तेरा’ हाल ही में रिलीज हुआ है और उनकी नवीनतम हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है, इसके संगीतकार दिलीप सेन हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************************

 

प्रिंटेड क्रॉप टॉप में एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने बिखेरा हुस्न का जलवा

08.01.2023 (एजेंसी) शेरदिल शेरगिल एक्ट्रेस सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती रहती हैं। उनकी किलर तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर बरपाती रहती हैं। वहीं, लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं।

सुरभि चंदना लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं। प्रिंटेड क्रॉप टॉप और शार्ट्स में एक्ट्रेस सुरभि चंदना बेहद ही बोल्ड नजर आ रही हैं। इस हॉट आउटफिट में एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं।

शेरदिल शेरगिल फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने फैंस को अपनी किलर स्माइल से घायल करने का हुनर बखूबी जानती हैं। ओपन हेयर और लॉन्ग रिंग इयरिंग्स में एक्ट्रेस सुरभि चंदना गजब की बला लग रही हैं।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

************************************

 

थ्रिलर फिल्म ‘रेड’ में नज़र आएंगे अभिनेता शांतनु भामरे 

08.01.2023 – शान से एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘बेबी दे एक चांस’ रिलीज होने के बाद अभिनेता शांतनु भामरे इन दिनों सुर्खियों में हैं। रोमांटिक और सेंसेशनल म्यूजिक वीडियो ‘बेबी दे एक चांस’ के लिये राहुल सूर्यवंशी द्वारा लिखे गए गीत को हृषी (रायसेस्ट्रॉम) ने संगीतबद्ध और स्वरबद्ध किया है।

इस म्यूजिक वीडियो के कोरियोग्राफर मानसी मोहोल, सिनेमैटोग्राफर सुनील गायकवाड़, मेकअप आर्टिस्ट अश्विनी काले व हर्षु शिंदे और स्टिल फोटोग्राफर प्रवीण कोल्टे, मयूर गायकवाड़ हैं। अभिनेता शांतनु भामरे की अतिमहत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘बेबी दे एक चांस’ को वीडियो के अलावा ऑडियो के रूप में भी अलग अलग प्लेटफॉर्म में रिलीज़ किया गया है ।

अलीबाग बीच पर फिल्माई गई इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेता शांतनु भामरे (Shantanu Bhamare) के साथ नवोदित माधुरी पवार, अभिलाषा सूर्यवंशी, अश्विनी भागवत, अंजली दलवी, साक्षी काची, सरोज धोड़ी आदि ने भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे अब बहुत जल्द ही अवंति प्राजक्ता आर्ट्स के बैनर तले निर्मित और बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अशोक त्यागी द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘रेड’ में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे। इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक, भारत दाभोलकर, पायल घोष, कमलेश सावंत, अभिजीत श्वेतचंद्रा और कंचन भोर की मुख्य भूमिका है।

इस फिल्म से अभिनेता शांतनु भामरे  को काफी उम्मीद है। फिल्मों में हर तरह की भूमिका निभाने की चाहत रखने वाले अभिनेता शांतनु भामरे हाल ही में पीपिंग टॉम प्रोडक्शंस/क्लिक टीवी इंडिया के बैनर तले बनी दो हिंदी वेब सीरीज़ ‘स्कूटर रिस्टन का’ और ‘फुल मैरिज हाफ मैरिज नो मैरिज’ में काम किया है, दोनों जल्द ही डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ होंगी। साथ ही साथ शांतनु भामरे बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘शक- द डाउट’, ‘न्यूयॉर्क से हरिद्वार’, ‘ब्रेकिंग न्यूज’, ‘भगवा’ और ‘सॉरी मदर’ में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

 ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ का स्पेशल शो सम्पन्न 

06.01.2023 –  परम मां विंध्यवासिनी फिल्म्स के बैनर तले फिल्म निर्माता बी बी के सिन्हा द्वारा निर्मित फिल्म ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ मुम्बई (महाराष्ट्र) और गुजरात के बाद अब बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में भी रिलीज हो चुकी है।

6 जनवरी को पटना स्थित सिनेपोलिस सिनेप्लेक्स में आयोजित इस फिल्म के स्पेशल शो में  बतौर मुख्य अतिथि पटना के मेयर  सीता साहू, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अजीत यादव, बिहार के लाल मनीष महिवाल के अलावा पटना के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर निर्देशक संजय कुमार सिन्हा ने फिल्म की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि नारी प्रताड़ना को लेकर बी.बी.के. सिन्हा का लेखकीय दृष्टिकोण अत्यंत सजग और प्रगतिशील है।

इसी के प्रतिफल स्वरूप हिन्दी फिल्म ‘अनोखी’ सिनेदर्शकों तक पहुँच पाई है। कुल पांच कर्णप्रिय गीतों से सजी इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर शानू सिन्हा, पटकथा व संवाद लेखक जीतेंद्र सुमन, गीतकार नवाब आरजू, कुकू प्रभाष, फरीद साबरी, विवेक बख्शी, राजेश मिश्रा तथा संगीतकार अमन श्लोक, कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, एडिटर गोविंद दुबे और निर्मात्री रेणु सिन्हा हैं। एक सौतेली माँ के त्याग और बलिदान की दास्तान बयां करती इस भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल राॅय (फेम ‘आशिकी’), कशिश दुग्गल, कल्पना शाह, जरीना वहाब, राजू खेर, पुष्पा वर्मा, अमायरा भारद्वाज, केशू राहुल, बृजेश कुमार, मनीष चतुर्वेदी, रूपा सिंह, ओम कपूर, पूजा वर्मा, प्रिया सिंह मास्टर अभिनव और बेबी पूजा आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

बॉलीवुड ऑनलाइन बयूटी कांटेस्ट 2023 सम्पन्न

04.01.2023 –  डॉ कृष्णा चौहान द्वारा संचालित केसीएफ व केसीपी बैनर के द्वारा पिछले दिनों आयोजित ऑनलाइन बयूटी कांटेस्ट 2023 में जाह्नवी राठौड़ विनर और मॉडल ऎक्ट्रेस विभा तिवारी फर्स्ट रनरअप रहीं।

इस ब्यूटी कांटेस्ट के ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ कृष्णा चौहान, डॉ परिन सोमानी (अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर) और आर राजपाल (पब्लिसिटी डिज़ाइनर) शामिल थे। अवार्ड फंक्शन्स के ग्रेट शो मैन का खिताब पाने वाले डॉ कृष्णा चौहान भव्य रूप से “राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023″ का आयोजन मुम्बई में 26 जनवरी को करवाने जा रहे हैं।

यह पुरस्कार समारोह मुम्बई में अंधेरी स्थित मेयर हॉल में होगा। राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2023” उन लोगों को नवाजा जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है।

म्यूजिक वीडियो ‘तेरा ज़िक्र’ के  निर्माण व निर्देशन के बाद डॉ कृष्णा चौहान ने हॉरर थ्रिलर फ़िल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की घोषणा की है जिसकी शूटिंग उत्तरप्रदेश में बहुत जल्द ही शुरू होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

ग्लोबल इंडिया सौन्दर्य प्रतियोगिता सम्पन्न

03.01.2023 – मुम्बई की बहुचर्चित व सर्वाधिक लोकप्रिय ‘मुंबई ग्लोबल’ साप्ताहिक समाचार पत्र के सम्पादक व प्रकाशक राजकुमार तिवारी के द्वारा अंधेरी पश्चिम, मुंबई स्थित ‘द क्लब’ में आयोजित पंचम ग्लोबल इंडिया सौन्दर्य प्रतियोगिता, ‘आशिकी’ ब्वॉय राहुल रॉय, ‘रंग’ फेम पृथ्वी, शरद केलकर, विनय आनन्द, अली खान, मुश्ताक़ खान, संगीतकार दिलीप सेन, चिकित्सक व कलाकार डॉ० अजय सहाय और समाजसेवी/ नेता अभिजीत राणे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। श्रीमती सरस्वती देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में पुणे की गौरवी सकपाल मिस ग्लोबल इंडिया 2022 चुनी गई। गौरवी के सिर पर मिस ग्लोबल इंडिया का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। मिस श्रेणी में रायपुर (छत्तीसगढ़) की प्रीति मल्होत्रा फर्स्ट रनर और नयी दिल्ली की बरखा सिंह सेकेंड रनर के क्राउन से शोभित हुईं। मिसेज (श्रीमती) श्रेणी में रेणुका चौगले क्राउन विनर रहीं। पुणे वासिनी श्रीमती चौगले के सिर पर मिसेज ग्लोबल इंडिया का ताज सुशोभित हुआ। फर्स्ट रनर का मुकुट मुंबई की लवीना लांडगे के सिर चढ़ा तो सेकंड रनर का क्राउन पहनाकर अरुणाचल प्रदेश की यापी येकर दुगी को सम्मानित किया गया। मिस श्रेणी में सब टाइटल होल्डर सुन्दरियों के नाम हैं – स्वाति सरोज, रुखसाना शेख, बेबी पांडेय, पूजा तिवारी और सोनाली झरिया। श्रीमती (मिसेज) श्रेणी में सब टाइटल वाली युवतियां हैं – सारिका साल्वे, स्मिता दाभाड़े, रूपाली काविरे और रुखसार खान।

प्रतिभागियों की ग्रुमिंग टीचर थीं पुणे की पल्लवी कौशिक और उद्घोषक थे डॉ. वैभवनाथ शर्मा। एक्टर एंकर सुफियान कुरैशी, निर्देशक अजहर हुसैन और कर्नाटक के प्रखर समाजसेवी डॉ० एम० एस० नज़ीर का विशेष सहयोग प्राप्त था। पब्लिसिटी प्रधान उमेश सिंह चंदेल और कम्प्यूटर एक्सपर्ट कार्तिक पद्मलोचन का भी सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में मुंबई ग्लोबल पत्र समूह के सम्पादक व प्रकाशक राजकुमार तिवारी ने इस प्रोग्राम को मनोरंजक और यादगार बनाने के लिए सबके प्रति आभार प्रकट किया।

विदित होकि ‘मुम्बई ग्लोबल ग्रुप’ ने अपनी उल्लेखनीय सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से न सिर्फ पूरे देश में बल्कि पड़ोसी देशों में भी कम समय में अपनी पहचान कायम की है। झारखंड की धरती से जुड़े जुझारू व कर्मठ समाजसेवी राजकुमार तिवारी के द्वारा आठ वर्ष पूर्व ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड समारोह’ की शुरूआत की गई थी। प्रथम आयोजन में गुज़रे ज़माने के लोकप्रिय फिल्म स्टार जीतेन्द्र विशेष अतिथि के तौर पर पुरस्कृत होने वाले प्रथम सेलिब्रिटी थे। तब से प्रत्येक वर्ष ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड’ समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। भजन सम्राट पदमश्री अनूप जलोटा, अभिनेत्री जयाप्रदा, राहुल रॉय, विवेक ओबेरॉय, राजपाल यादव, अली खान, अरुण बक्शी, पेंटल, मनोज जोशी, अंजन श्रीवास्तव, शाहबाज खान, एहसान कुरैशी जैसी कई मशहूर फिल्मी हस्तियों को ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

भोजपुरी फिल्म ‘ससुरारी जिंदाबाद’ की डबिंग कंप्लीट

03.01.2023 – डिस्कवरी फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित निर्माता मामेन्द्र कुमार की नवीनतम भोजपुरी फिल्म ‘ससुरारी जिंदाबाद’ की डबिंग कंप्लीट हो चुकी है।सुनील मांझी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लेखक पिंकू दूबे, संगीतकार मधुकर आनन्द, डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर सिकन्दर विश्वकर्मा, एक्शन डायरेक्टर दिनेश यादव और कार्यकारी निर्माता गिरीश शर्मा, विजय मौर्य व शिवानी शर्मा हैं। नोएडा (उत्तर प्रदेश) एवं फरीदाबाद

(हरियाणा) के निकटवर्ती इलाकों  में फिल्माई गई इस भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, गिरीश शर्मा, चांदनी सिंह, स्वेता म्हारा, अमृत भारद्वाज, विद्या सिंह, साहब लाल धारी, कौशल शर्मा, त्रिवेणी बाबू, सुधीर झा, संजीव कुशवाहा, विजेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप मित्र, रेखा शर्मा, श्रेया देब, हरीश शर्मा, नीलू भारती, हरिंद्र शर्मा, नीतू सिंह, रंजीत और तेजपाल शर्मा आदि हैं। सिनेदर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म की कथावस्तु में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और ट्रेजडी का समावेश किया गया है। यह फिल्म बहुत जल्द ही दर्शकों तक पहुँचने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

सजी फिल्मी सितारों की महफ़िल….नाइट क्लब ‘द एम्फ’ का उद्घाटन सम्पन्न

02.01.2023 –  मायानगरी मुम्बई अपनी नाइट लाइफ़ के लिए जानी जाती है। मुम्बई की सबसे खास और सेंटर लोकेशन लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट में स्थित एक एक्सकलुसिव नाइट क्लब ‘द एम्फ’ का उद्घाटन पिछले दिनों बॉलीवुड के ढेर सारे सेलेब्रिटी गेस्ट्स की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

बॉलीवुड की चर्चित शख्सियत हेमा चौधरी के इस एक्सकलुसिव नाइट क्लब की ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर मुकेश त्यागी, अंकिता पटेल, आद्या सिंह, विनी राणा, अर्शी खान, पायल घोष, गहना वशिष्ठ के अलावा बॉलीवुड के गणमान्य व्यक्तियों ने हेमा चौधरी को नए वर्ष के अवसर पर इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं वहीं हेमा चौधरी ने यहां आए सभी अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त किया।

म्युज़िक वीडियो ‘तेज़ धार’ के कारण हाल ही में चर्चा में आई सिंगर और ऎक्ट्रेस अनुपम शुक्ला ने हेमा चौधरी को इस नाइट क्लब के लिए खूब सारी शुभकामनाएं दीं और कहा कि अंधेरी वेस्ट लोखंडवाला की प्राइम लोकेशन में स्थित यह नाइट क्लब पार्टी करने वालों के लिए एक शानदार तोहफा है। यहाँ आते ही मुझे सकारात्मक और खुशगवार एहसास हुआ। यहां का डांस फ्लोर पर पार्टी करने का अपना मजा है।

एक्ट्रेस अर्शी खान ने कहा कि यहां का माहौल मुझे काफी पॉज़िटिव लगा और मुझे उम्मीद है कि नए साल के अवसर पर लांच हुए इस नाइट क्लब की लोकप्रियता दिनप्रतिदिन बढ़ेगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

***************************

 

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने रेड ड्रेस पहनकर दिखाईं कातिलाना अदाएं

02.01.2023 (एजेंसी) बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद ही हॉट लुक्स में नजर आ रही हैं। शेफाली जरीवाला का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक पोज देते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, एक्ट्रेस हमेशा अपनी तस्वीरों से फैंस को घायल कर देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में शेफाली जरीवाला ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो काफी हॉट एंड सेक्सी पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का हॉटनेस भरा लुक देख कर एक बार फिर से फैंस बेकाबू हो गए हैं। ओपन हेयर, लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपने इस आउटलुक को कंप्लीट किया है।

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक करते हैं।

शेफाली जरीवाला अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं।

***********************

 

तारा सुतारिया ने पूरी की अपूर्वा की शूटिंग

02.01.2023 (एजेंसी) बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म अपूर्वा की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें एक्टर धैर्य करवा भी हैं। प्रोडक्शन हाउस सिने वन स्टूडियोज के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया: टीम वर्क सबसे अच्छा काम है।

2022 को एक हाई नोट पर फिल्म अपूर्वा को पूरा कर समाप्त कर रहे है। निखिल नागेश भट्ट द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म एक लड़की की मनोरंजक कहानी दिखाएगी, जो जीवन और मृत्यु के इस उच्च-दांव वाले खेल में अपनी बुद्धि और ताकत का उपयोग कर एक खतरनाक मंजर से खुद को बचाती है।

अपूर्वा एक रोमांचक थ्रिलर है और इसमें तारा सुतारिया को एक ऐसे अवतार में देखा जाएगा जो पहले कभी नहीं देखा गया। यह एक ऐसी कहानी पर आधारित है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी।

तारा सुतारिया के साथ फिल्म में अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव भी लीड रोल में हैं। अपूर्वा स्टार स्टूडियोज और मुराद खेतानी- सिने वन स्टूडियोज द्वारा निर्मित है, और निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित है।

****************************

 

अमिताभ की ऊंचाई 6 जनवरी को जी5 पर देगी दस्तक

02.01.2023 (एजेंसी) अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की फिल्म ऊंचाई 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 33.30 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाई।

बहरहाल, सिनेमाघरों में जो दर्शक ऊंचाई को देखने से वंचित रह गए, वह अब इसका मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं। सूरज बडज़ात्या द्वारा निर्देशित ऊंचाई का डिजिटल प्रीमियर 6 जनवरी, 2023 को जी5 पर होगा।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बडज़ात्या ने कहा, उंचाई सात साल के जुनून और कड़ी मेहनत का फल है। यह फिल्म 6 जनवरी, 2023 से जी5 पर स्ट्रीम होगी। मैं अपने प्रशंसकों से इस फिल्म के साथ नए साल की शुरुआत करने की अपील करता हूं।

फिल्म की कहानी तीन दोस्त, अमित (अमिताभ), ओम (अनुपम) और जावेद (बोमन) की है, जो अपने दिवंगत दोस्त भुपेन (डैनी) की अस्थियां लेकर एवरेस्ट बेसकैंप पहुंचना चाहते हैं।

********************************

 

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस बनीं सुष्मिता सेन

02.10.2022 – (एजेंसी) हर साल गूगल एक लिस्ट जारी करता है, जिसके जरिए ये पता चलता है कि पूरे साल किसी सितारे या बिजनेसमैन को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। ऐसे में साल 2022 की लिस्ट भी गूगल ने शेयर कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक सुष्मिता सेन का नाम सेलिब्रिटी में सबसे ऊपर है।

एक्ट्रेस के नाम के आसपास कोई और दूसरा सितारा नहीं है। सुष्मिता सेन का नाम इस लिस्ट में आने के बाद हर कोई यही अंदाजा लगा रहा है कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सर्च में ऊपर आई हैं। बता दें कि इसी साल सुष्मिता ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप कर आईपीएल फाउंडर ललित मोदी के साथ रिलेशन में आई थीं।

उनके इस रिलेशन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं पूरी लिस्ट की बात करें तो सुष्मिता का नाम 5वें नंबर पर है। जैसा की सभी जानते हैं कि जुलाई में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी कुछ कोजी तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी थी। जिसके चलते एक्ट्रेस को काफी सर्च किया गया था। वहीं ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी भी सुष्मिता सेन के साथ वाली तस्वीर लगाई थी।

लिस्ट में चौथे नंबर पर ललित मोदी का नाम है। पहले नंबर की बात करें तो, सबसे पहले पॉलिटिकल लीडर नुपुर शर्मा हैं। रिएलिटी शो लॉक अप की एक्स कंटेस्टेंट अंजली अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में 6 नंबर पर है। बता दें कि अंजली अरोड़ा का एमएमएस लीक होने के बाद वे काफी सुर्खियों में छाई थीं। वहीं लंबे समय तक उनके एमएमएस वीडियो की चर्चा होती रही थी।

वे बिग बॉस 16 में सभी का दिल जीतने वाले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक 7वें स्थान पर हैं। वहीं लिस्ट में टॉप 10 सर्च में नुपुर शर्मा, द्रौपदी मुर्मू, ऋषि सुनक, ललित मोदी, सुष्मिता सेन, अंजली अरोड़ा, अब्दु रोजिक, एकनाथ शिंदे, प्रवीण तांबे, एम्बर हर्ड हैं।

वहीं सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की जाने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 है और दूसरे नंबर पर केजीएफ चैप्टर 2, तीसरे नंबर पर द कश्मीर फाइल्स है।

****************************