Category Archives: film

हेरा फेरी 3 के सेट से सामने आई पहली तस्वीर, दिखी बाबूराम-श्याम और राजू की झलक

24.02.2023   (एजेंसी)   –  तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए फिल्म निर्माता फिरोज नडियाडवाला ने अपनी सफल फ्रेंचाइजी हेराफेरी के 3रे भाग के लिए अक्षय कुमार को अपने साथ जोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली और बीते दिन से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। पहले कहा जा रहा था हेरा फेरी के 3रे भाग में अक्षय कुमार के स्थान पर कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। चर्चाएँ थीं कि अक्षय कुमार को हेरा फेरी-3 की स्क्रिप्ट पसन्द नहीं आई थी।

वे फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी के कथानक से ताल्लुक नहीं रख पा रहे थे।वर्ष 2004 में आई प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हेरा फेरी को दर्शकों ने बेइंतहा प्यार दिया था। इस फिल्म ने अपने समय के अनुरूप कल्ट कॉमेडी फिल्म का तमगा हासिल किया। पहले भाग की सफलता के बाद इसका दूसरा भाग वर्ष 2006 में प्रदर्शित किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले भाग से ज्यादा कामयाबी प्राप्त की थी। इसके बाद से इसके 3रे भाग की जनता को काफी समय से प्रतीक्षा थी, जो अब खत्म होने जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो गई है और फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही नजर आएंगे। इस बीच हेरा फेरी 3 के सेट से एक तस्वीर लीक हो गई है। इस बात की पुष्टि सेट से लीक हुई एक तस्वीर भी कर रही है।हेरा फेरी 3 के सेट से जो तस्वीर सामने आई है उसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आ रहे हैं।

तीनों ही कलाकार फिल्म में अपने किरदार के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। प्रशंसक इस फोटो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के होने की खबर से ही फिल्म के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ गई है। अब दर्शकों का मानना है कि हेरा फेरी 3 भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये कूटने वाली है।

पहले इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करने वाले थे, लेकिन अब इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी फरहाद सामजी को सौंपी गई है। फरहाद सामजी ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को पूरा किया है। सलमान खान अभिनीत उनके निर्देशन में बनी यह फिल्म इस वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है।

**************************

 

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में नजर आ सकती हैं रेखा, निर्माताओं ने किया संपर्क

24.02.2023 (एजेंसी) – कुछ ही दिन पूर्व संजय लीला भंसाली ने अपनी पहली वेब सीरीज हीरामंडी की पहली झलक जारी की थी। तवायफों की जिन्दगी पर आधारित उनकी यह सीरीज 8 भागों में बन रही है। भंसाली इसे पिछले 10 सालों से बनाने का सपना देख रहे थे, जो अब जाकर पूरा हुआ है। इस वेब सीरीज के लिए उनकी सबसे पहली पसन्द रेखा थीं।

वे चाहते थे कि रेखा उनकी इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनीत करें। रेखा ने संजय लीला भंसाली को इस फिल्म के लिए स्पष्ट इंकार कर दिया था। भंसाली अभी भी यह चाहते हैं कि रेखा उनकी इस सीरीज का हिस्सा हों, इसी के चलते वे एक बार फिर से रेखा से सम्पर्क में हैं। वे रेखा को लेकर एक डांस नम्बर उन पर फिल्माना चाहते हैं।लेटेस्ट रिपोट्र्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली वेबसीरीज हीरामंडी में रेखा का खास डांस नंबर रखवाना चाहते हैं, जिसके लिए वो लगातार रेखा से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं।

हालांकि, अभी तक रेखा ने इस डांस नंबर के लिए हामी नहीं भरी है। सोर्सेस की मानें तो भंसाली चाहते थे कि रेखा हीरामंडी में लीड निभाएं। लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट में बतौर लीड हिरोईन बनने से इनकार कर दिया। लेकिन अब भंसाली चाहते हैं कि वो सीरीज के लिए डांस नंबर जरूर करें।हाल ही में बातचीत के दौरान संजय लीला भंसाली ने कहा मैंने 30 साल में करीब 10 फिल्में बनाई हैं।

पिछले कुछ सालों में मैंने 3 फिल्मों में काम किया है और अब मैं 8 एपिसोड्स बनाने जा रहा हूं। हीरामंडी जैसी डिमांडिंगि सीरीज पर काम करना मेरे लिए मुश्किल टास्क रहा है। ऐसे में हमें अलर्ट रहना पड़ता है क्योंकि, इसमें बहुत से ट्रैक हैं।भंसाली ने आगे कहा- शूट के दौरान हमें महसूस होता है कि हमने कई जरूरी शॉट्स नहीं लिए, जो कहानी को और भी बेहतर तरीके से पेश कर सकते थे।

यही वजह है कि हमें पूरे टाइम स्क्रिप्ट पर ध्यान देना पड़ता है। फिल्म की तुलना में वेब सीरीज में ज्यादा टाइम लगता है। इसमें ज्यादा मेहनत लगती है। मैंने हीरामंडी में अपना बेस्ट दिया है।

****************************

 

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में दिख चुकी हैं प्रिया बनर्जी, जिन पर दिल हार बैठे प्रतीक बब्बर?

23.02.2023  (एजेंसी)  – दिग्गज कलाकार राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे अभिनेता प्रतीक बब्बर ने अपना रिश्ता सार्वजनिक किया। पिछले एक साल से वह अभिनेत्री प्रिया बनर्जी के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते देखा गया था, लेकिन आखिरकार प्रतीक ने अपने इस रिश्ते पर मोहर लगा दिया।

आइए आपको बताते हैं कौन हैं प्रिया बनर्जी। पूजा ने 2013 में साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें तेलुगु फिल्म किस में मशहूर अभिनेता अदिवी शेष के साथ देखा गया था। इसके बाद उन्होंने संदीप किशन और राशि खन्ना जैसे कलाकारों संग भी स्क्रीन साझा की। कुछेक साल तक तेलुगु सिनेमा से जुड़े रहने के बाद पूजा ने बॉलीवुड फिल्मों में पदार्पण किया।

2015 में उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म जज्बा में देखा गया था। वह फिल्म बार बार देखो में भी थीं। प्रिया ने निर्माता एकता कपूर की सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया। वह 2019 में आई उनकी हिट वेब सीरीज बारिश का हिस्सा थीं, जिसमें शरमन जोशी और आशा नेगी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

प्रिया 2020 में इस सीरीज के दूसरे सीजन में भी नजर आईं। उन्हें एकता की बोल्ड सीरीज बेकाबू में भी देखा गया, जिसमें उनके साथ अभिनेता राजीव सिद्धार्थ थे। उन्हें ट्विस्टेड 2 और भंवर जैसी लोकप्रिय सीरीज में भी देखा जा चुका है। प्रतीक और प्रिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद प्यारी तस्वीरें साझा कीं और आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी।

उन्होंने दो तस्वीरें साझा कीं। एक में दोनों ने सूरज की तरफ देखते हुए बेहद रोमांटिक पोज दिया तो दूसरी में उन्होंने अपना टैटू दिखाया। इस टैटू में पी और बी लिखा है। दरअसल, दोनों के नाम और सरनेम पी और बी से ही शुरू होते हैं..प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी। प्रतीक की पहली शादी सान्या सागर से हुई थी।

दोनों की शादी 23 जनवरी, 2019 में हुई थी, लेकिन यह शादी महज एक साल ही चली। 2020 में लॉकडाउन के दौरान दोनों अलग हो गए थे। पूर्व पत्नी से अलग होने के बाद प्रतीक की जिंदगी में प्रिया की एंट्री हुई। कहा जाता है कि प्रतीक अपने परिवार से भी प्रिया को मिलवा चुके हैं। दोनों की मुलाकात टीवी इंडस्ट्री के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

प्रतीक अभिनेता होने के साथ-साथ एक मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने अभिनय में घुसने से पहले बतौर प्रोडक्शन असिस्टेंट अपना करियर शुरू किया था। वह दम मारो दम, धोबी घाट, आरक्षण, बागी 2, छिछोरे और दरबार जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।

********************************

 

स्प्लिट्सविला 14 की विनर रह चुकी साउंडूस मौफकीर है एक मॉडल

23.02.2023  (एजेंसी)  –  मोरक्को-फ्रांसीसी मॉडल साउंडूस मौफकीर ने हाल ही में स्प्लिट्सविला 14 जीता है। हामिद बार्कजी के साथ स्प्लिट्सविला 14 जीतने के बाद साउंडूस मौफकीर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। साउंडूस मौफकीर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। मोरक्को-फ्रांसीसी मॉडल साउंडूस मौफकीर की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

साउंडूस मौफकीर ने हाल ही में दिल्ली के हामिद बार्कजी के साथ स्प्लिट्सविला 14 जीता और वह अपनी जीत से काफी खुश हैं। साउंडूस मौफकीर ने स्प्लिट्सविला 14 जीतने के बाद कहा था, यह मेरे लिए एक रोलरकोस्टर जर्नी थी। मैं शो जीतकर बहुत खुश हूं। मैंने इससे पहले रोडीज की थी और वह बहुत अलग थी। साउंडूस मौफकीर मोरक्को की रहने वाली हैं और एक्ट्रेस बनने के लिए 2021 में भारत आई थीं। भारत आने के बाद साउंडूस मौफकीर ने रोडीज में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्होंने स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया। अपने अब तक के सफर के बारे में बात करते हुए साउंडूस मौफकीर कहती हैं, मैं मोरक्को में रह रही थी और फिर पढ़ाई के लिए पेरिस चली गई।

मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं पेरिस में नौकरी कर लूं, लेकिन मैं एक अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसलिए मैं भारत आ गई। 2021 मेरे सपने को पूरा करने के लिए। अपनी एक्टिंग की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए साउंडूस मौफकीर कहती हैं, मैं यहां एक एक्ट्रेस के रूप में रहने और इस उद्योग में काम करने के लिए हूं। मैंने एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और अब मैं और काम की तलाश में हूं।

मैं केवल एक ही काम नहीं करना चाहती हूं। साउंडूस मौफकीर ने कहा, मैं रियलिटी शो करके कई अन्य लोगों की तरह गायब नहीं होना चाहती हूं। मैं यहां रहना चाहती हूं और एक एक्ट्रेस के रूप में काम करना चाहती हूं। स्प्लिट्सविला 14 में साउंडूस मौफकीर और हामिद बार्कजी एक साथ थे, अब उनसे पूछें कि क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं तो वह कहती हैं, ईमानदारी से कहूं तो हम एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।

डेट नहीं करते लेकिन हम एक-दूसरे में एक कनेक्शन ढूंढते हैं और उसके बाद यह हम पर छोड़ दिया जाता है कि हम आगे डेट करना चाहते हैं या नहीं। क्योंकि शो लगभग 50 दिनों का है और कोई भी यह तय नहीं कर सकता है कि कोई डेट करना चाहता है या नहीं।

एक रियलिटी शो में प्यार मिलना मुश्किल है। साउंडूस मौफकीर मोरक्को में भी एक मॉडल थी। साउंडूस मौफकीर हमेशा से मॉडल बनना चाहती थीं। साउंडूस मौफकीर कैपरीज और सॉफ्ट लाइन जैसे ब्रांडों के साथ काम भी करती हैं।

********************************

 

अदाकारा त्रिधा चौधरी नज़र आएगी म्यूज़िक् वीडियो ‘धुआँ धुआँ’ में

22.02.2023 – कनीशा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित म्यूज़िक् वीडियो ‘धुआँ धुआँ’ में अदाकारा त्रिधा चौधरी बोल्ड और बिंदास अंदाज़ में बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएगी। चर्चित वेब सिरीज़ आश्रम में अपने बोल्ड लुक से सुर्खियाँ बटोरने वाली त्रिधा चौधरी और प्रणव वत्स की जोड़ी को पुनः स्क्रीन पर उतारने का रिस्क ‘धुआँ धुआँ’ सॉन्ग के निर्माता विनोद पालीवाल, अनवर शेख और सह निर्माता वृंदा भंडारी ने संयुक्तरूप से संगीतप्रेमियों की चाहत को ध्यान में रखते हुए लिया है।

 वेलेंटाइन डे के अवसर पर मुम्बई में इस ज़बरदस्त सॉन्ग की शूटिंग सम्पन्न हो चुकी है। इस सॉन्ग के निर्देशक देव थापे और ऋषि कुमार हैं जबकि कोरिओग्राफर हैं देव थापे। संगीत है विवियन रिचर्ड्स का। क्रिएटिव हेड श्रुति शुक्ला हैं। ‘आश्रम’ वेब सीरीज के द्वारा अपनी अदाकरी से लोगों को दीवाना बनाने वाली त्रिधा चौधरी अब प्रणव वत्स के साथ एक बार फिर लोगों का दिल जीतने वाली हैं। इन दिनों त्रिधा चौधरी इस सॉन्ग को लेकर काफी उत्साहित हैं।

बकौल अदाकारा त्रिधा चौधरी ‘धुआँ धुआँ’ एक खूबसूरत रोमांटिक म्यूज़िक् वीडियो है जो ऑडिएंस के दिलों को छू लेगा। युवा पीढ़ी की पसन्द को ध्यान में रखते हुए इसे बिल्कुल कलात्मक ढंग से फ़िल्माया गया है। प्रणव वत्स बहुत ही प्रतिभाशाली को स्टार हैं और हमारी जोड़ी अवश्य लोगों को लुभाएगी। इसी वर्ष होली के शुभअवसर पर इस म्यूज़िक् वीडियो को रिलीज किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

फि़ल्म कब्ज़ा में दिखेगा साउथ सायरन तान्या होप का जलवा

साउथ सिनेमा को अपनी खूबसूरती के कब्जे में लेने के बाद एक्ट्रेस तान्या होप ,फिर से फि़ल्म कब्ज़ा के जरिये अब हल्ला बोलने को तैयार हैं। जी हा, एक्टर उपेंद्र की आनेवाली साउथ,पैन इंडिया रिलीज फि़ल्म कब्ज़ा में तान्या जबरदस्त डांस के जलवे बिखेरती नजर आएंगी।इस बार तान्या एक्टर उपेंद्र के साथ कदम थिरकाते दिखेंगी।

इसके पहले भी तान्या उनके साथ कन्नड़ फि़ल्म होम मिनिस्टर’ में नजर आ चुकी हैं। तान्या ने कन्नड़ फिल्मों में 2019 में फि़ल्म यजामना’ के साथ एक कैमियो करके अपनी इनिंग की शुरुवात की,भले ही किरदार छोटा रहा हो लेकिन बसन्नि’ गाने पर तान्या का डांस धमाल, माशाअल्ला था जो दर्शको के दिल मे घर कर गया और एक सुपरहिट नंबर बना।

इस बार भी कब्ज़ा फि़ल्म में उपेंद्र के साथ तान्या हिस्ट्री क्रिएट करने के लिए तैयार हैं। जिसकी शूटिंग कुछ ही हफ़्तों में शुरू होगी।गाने को जानी मास्टर द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा, जो सभी भाषाओं में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में विक्रांत रोना के गाने रा रा रकम्माÓ जैसा सुपरहिट डांस नंबर दे चुके हैं।उन्होंने तान्या के साथ आयुष शर्मा की आगामी हिंदी फिल्म में एक विशेष गीत पर भी काम किया है। कब्ज़ा के निर्माता ,इस खास गाने के लिए एक भव्य सेटअप पर काम कर रहे हैं, जिसे चार से पांच दिनों के शेड्यूल में शूट किया जाएगा।

काम की बात करे तो, तान्या , मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं, जो गोलमाल और किक की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि तान्या डिज़्नी+ हॉटस्टार के लिए एक वेब सीरीज़ करके लॉन्ग-फॉर्मेट स्टोरीटेलिंग में अपनी शुरुआत करेंगी।

आर चंद्रू द्वारा लिखित और निर्देशित कब्ज़ा नौ भाषाओं में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने हाल ही में कई भाषाओं में गीत का पहला लिरिकल सांग वीडियो जारी किया। फि़ल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा हैं और 17 मार्च को पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।

*****************************

 

थमने का नाम ले रही है करिश्मा तन्ना की हॉटनेस

22.02.2023 (एजेंसी)  – टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना हमेशा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स से फैंस को इंप्रैस करती रहती हैं। वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। हालांकि करिश्मा तन्ना अपनी हर एक पोस्ट से फैंस के दिलों की धड़कनें भी बढ़ा देती हैं। हाल ही में उनकी लेटेस्ट हॉट फोटोज ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

करिश्मा तन्ना हमेशा अपने हॉट अंदाज से फैंस को इस कदर अपना कायल कर देती हैं कि लोगों की उन पर से नजरें हट पाना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस ने जेब्रा प्रिंट शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद ही शानदार लग रही हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बन जाती हैं।

इन तस्वीरों में करिश्मा तन्ना ओपन हेयर और कानों में ईयरिंग्स फ्लॉन्ट करते हुए हॉट पोज दे रही हैं। उनके इस हॉट और सेक्सी लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि करिश्मा तन्ना का हर लुक फैंस के बीच ट्रेंड करता है। एक्ट्रेस ने 39 की उम्र में भी खुद को काफी मेंटेन रखा है। उनकी फिटनेस देख कर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

करिश्मा तन्ना की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी तगड़ी है और वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपनी एक्टिंग से ज्यादा फेमस अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस की वजह से है। उनके हर एक लुक को लोग फॉलो करना पसंद करते हैं।

***************************

 

सान्वी तलवार की 3 साल बाद टीवी पर वापसी

21.02.2023  – (एजेंसी) |  अभिनेत्री सान्वी तलवार तीन साल के अंतराल के बाद अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल शो के साथ टीवी पर वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री को ओ गुजरिया, ये कहां आ गए हम, विक्रम बेताल की रहस्य गाथा, सूफियाना प्यार मेरा, कबूल है और कई अन्य शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

उनका आखिरी शो चंद्र नंदिनी था। काम से अपने ब्रेक के बारे में बात करते हुए, सान्वी ने कहा: अपने आखिरी शो के बाद मैंने थिएटर करने के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया। मैं हमेशा से थिएटर करना चाहती थी और मैं कभी भी किसी एक्टिंग स्कूल में नहीं गई और न ही प्रशिक्षण लिया।

इसलिए आखिरकार, जब मुझे मौका मिला मैंने लोकप्रिय थिएटर अकादमी, स्टेला एडलर एक्टिंग थिएटर के लिए आवेदन किया, जो कि यूएसए में 75 साल पुरानी थिएटर अकादमी है।उन्होंने कहा- मेरा मानना है कि हमारे जीवन में हर चीज का विशेष महत्व है, इसलिए जब जीवन आपको कुछ नया सीखने का मौका देता है, तो आपको इसे लेना चाहिए।

मेरे जीवन के ये तीन साल निश्चित रूप से मेरे लिए फलदायी रहे हैं और मैं इससे खुश हूं।अपनी वापसी के बारे में सान्वी ने कहा: काम से तीन साल के विश्राम के बाद, मैं फ्रेम में वापस आ गई हूं।

मैंने एक नया शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल साइन किया है और मैं एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हूं।

कहानी इतनी दमदार है कि इसने मुझे शो लेने के लिए प्रेरित किया।अभिनेत्री ने कहा, दर्शक इस शो में मेरा एक अलग रंग देखने वाले हैं और मुझे यकीन है कि वह मुझे इस किरदार में पसंद करेंगे। मैं टीवी पर अपनी वापसी को लेकर काफी उत्साहित हूं।

********************************

 

क्रॉप टॉप में अवनीत कौर की खूबसूरती देखकर फैंस हुए बेताब

21.02.2023 (एजेंसी)  टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। वहीं, उनकी अब तक सबसे हॉट तस्वीरें इंटरनेट पर जलवा बिखेर रही हैं। डीपनेक आउटफिट में एक्ट्रेस गजब की बला नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अवनीत कौर स्काई ब्लू कलर के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं।

साथ ही डेनिम जींस को पहन रखा है। शोख अदाओं के साथ एक्ट्रेस अवनीत कौर अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस के दिलों पर कहर बरपा रहे हैं। अवनीत कौर बेहद ही सिजलिंग नजर आ रही हैं, उनकी कातिलाना तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। एक्ट्रेस अवनीत कौर हर लुक में अपनी बोल्डनेस का जलवा बिखेरती रहती हैं, उनकी तस्वीरें फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती हैं।

अवनीत कौर जल्द ही लीजेंड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म टीकू वेड्स शेरूÓ फिल्म में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के इंस्टा पर 32.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए लगातार वीडियो या फोटो शेयर करती रहती हैं। अवनीत जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टा पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक करते हैं। साथ ही कॉमेंट्स के साथ रिएक्शंस भी देते हैं। अवनीत कौर सोशल मीडिया पर निजी और प्रोफेशनल पलों को साझा करती रहती हैं।

************************

 

गुजरे जमाने की अभिनेत्री बेला बोस का निधन

21.02.2023 –  200 से अधिक हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों का हिस्सा रही गुजरे जमाने की अभिनेत्री और नृत्यांगना बेला बोस का 20 फरवरी 2023 को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बेला बोस ने 1959 में आई फिल्म ‘मैं नशे में हूं’ से बॉलीवुड में कदम रखा। 50 से 80 के दशक तक

बेला बोस ने अपनी एक्टिंग की एक लंबी पारी खेली है। ‘प्रोफेसर’ (1962), ‘बंदिनी’ (1963), ‘अप्रैल फूल’ (1964), ‘लुटेरा’ (1965), ‘आसरा’ (1966), ‘अनिता’ (1967), ‘बहारों के सपने’ (1967), ‘शिकार’ (1968), ‘जीने की राह’ (1969), ‘अभिनेत्री’ (1970), ‘हसीनों का देवता’ (1971), ‘दिल दौलत दुनिया’ (1972), ‘जय संतोषी मां’ (1975), ‘बद्रीनाथ धाम’ (1980), ‘सौ दिन सास के’ (1980) और ‘नवरात्री’ (1985) जैसी फिल्मों में उत्कृष्ट अभिनय के लिए बेला बोस जानी जाती थीं।

बेला बोस की शादी 1967 में अभिनेता और फिल्म निर्माता आशीष कुमार से हुई थी। 18 अप्रैल 1943 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के एक धनाढ्य परिवार में जन्मी बेला बोस बेहद मल्टी-टैलेंटेड थीं, एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वो एक कुशल चित्रकार और नेशनल लेवल की तैराक भी थीं। उन्हें मणिपुरी क्लासिकल डांस में महारथ हासिल थी। अभिनेत्री बेला बोस की फिल्में सिनेप्रेमियों को उनकी याद युगों युगों तक दिलाती रहेंगीं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

हेट स्पीच मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएः सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली 20 Feb, (एजेंसी)- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली पुलिस को दिसंबर 2021 में गोविंदपुरी की धर्म संसद में दिए गए नफरत फैलाने वाले भाषणों के एक मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया।

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) के.एम. नटराज ने कहा कि मामले की जांच एडवांस स्टेज में है। नटराज ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ से कहा कि वे अभियुक्तों के वॉइस सैंपल पर एक फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी।

शीर्ष अदालत ने कहा कि एएसजी ने प्रस्तुत किया है कि जांच अब एक एडवांस स्टेज में है और वॉइस सैंपल की रिपोर्ट जल्द ही फोरेंसिक लैब से आने की उम्मीद है। पीठ ने अपने आदेश में कहा, आरोप पत्र की एक कॉपी रिकॉर्ड में रखी जाए।

मामला अप्रैल के पहले सप्ताह का है। जनवरी में, दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह 2021 में राष्ट्रीय राजधानी में एक धार्मिक सभा में दिए गए हेट स्पीच की निष्पक्ष जांच कर रही है और अब तक दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता, सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक, हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों और अन्य लोगों से पूछताछ की है।

दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी ने एक हलफनामे में कहा कि दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी से पूछताछ की गई और सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके से 1 नवंबर, 2022 को पूछताछ की गई जो सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत थी। पुलिस ने कहा कि कथित हेट स्पीच वीडियो की जांच की गई है और प्रतिलेख तैयार किया गया है।

हलफनामे में कहा गया, दिल्ली के फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने सुरेश चव्हाणके के वॉयस सैंपल की रिकॉडिर्ंग के लिए 17.03.2023 की तारीख तय की है। उसके बाद उनके वॉयस सैंपल को यूट्यूब से डाउनलोड किए गए वीडियो/ऑडियो से मिलाया जाएगा, एमएलएटी की प्रक्रिया के माध्यम से वीडियो का विवरण प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसमें कहा गया है, मामले की जांच निष्पक्ष और बिना किसी पक्षपात के की जा रही है। कार्यकर्ता तुषार गांधी का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता शादान फरासत ने कहा कि पुलिस ने इस तरह के हेट स्पीच को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

13 जनवरी को, सुप्रीम कोर्ट ने पांच महीने के अंतराल के बाद दिसंबर 2021 में गोविंदपुरी में धरम संसद में दिए गए कथित हेट स्पीच पर एफआईआर दर्ज करने और आज तक गिरफ्तारी या चार्जशीट दाखिल नहीं करने के लिए दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने पुलिस को बताया कि मामले की जांच में कोई खास प्रगति नहीं हुई है।

शीर्ष अदालत कथित अभद्र भाषा के मामलों में दिल्ली पुलिस द्वारा निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए गांधी द्वारा दायर एक अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

**************************************

 

सामने आया रानी मुखर्जी की नई फिल्म का मोशन पोस्टर

20.02.2023  (एजेंसी) – बॉलीवुड की बेहतरीन और सुपरहिट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी कुछ वक्त से सिनेमा से दूर ही थी। वह जल्द ही मूवी मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे में दिखाई देने वाले है। हाल ही में मूवी का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया।

साथ ही, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी घोषणा की है।दरअसल, मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे को लेकर फिल्म क्रिटिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे का मोशन पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में रानी मुखर्जी एक बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दी और दूसरा बच्चा उनके बराबर में खड़ा है।

सोशल मीडिया पर रानी मुखर्जी का यह लुक वायरल होने लगा है। इस मोशन पोस्टर को साझा करते हुए मूवी के ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 23 फरवरी को रिलीज किया जाने वाला है।खबरों का कहना है कि फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया है।

मूवी में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह मूवी सिनेमाघरों में 17 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है। रानी मुखर्जी काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए है। इस मोशन पोस्टर रिलीज के उपरांत अभिनेत्री के फैंस बेहद एक्साइटेड दिखाई दे रहे है। कुछ यूजर्स का इस बारें में कहा है कि पोस्टर काफी अच्छा है।

एक यूजर ने कमेंट किया है लव द पोस्टर कांट वेट फॉर ट्रेलर। दूसरे यूजर ने लिखा- वेटिंग। फैंस को रानी की वापसी का बेसब्री से इंतजार है और यह यूजर्स के कमेंट से साफ देखने के लिए मिल रहा है।

******************************

 

जल्द ही लॉकअप-2 लेकर आने वाली है कंगना, दिखाई देंगे बिग बॉस 16 के कई कंटेस्टेंट

20.02.2023 – (एजेंसी)  बीते वर्ष शुरु हुआ एकता कपूर का कैप्टिव रियलिटी शो लॉक अप अब भी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। शो में कई विवादित चेहरों को लाया गया था। इसमें पुनम पांडे, अंजली अरोड़ा, पायल रोहतांगी और मुनव्वर फारुकी जैसे कई कलाकार दिखाई दिए। शो की होस्ट कंगना रनौत थी।

100 दिन चलने वाले इस शो को दर्शकों की तरफ से बहुत पंसद भी किया जा चुका है। इसके उपरांत अब इसका सीजन 2 लाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। बीते सीजन की तरह ये सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इस बार बिग बॉस 16 के तीन महारथी कंटेस्टेंट्स को शो के लिए इन्वाइट किया गया था।

खबरों का कहना है कि, लॉक अप सीजन 2 में बिग बॉस 16 के शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा दिखाई देने वाले है। अभी मेकर्स और तीनों के मध्य बातचीत चल रही है। हालांकि, कहा जा रहा है कि अर्चना गौतम ने शो के लिए हामी भी भर चुके है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो हमे, एक बार फिर ये तीनों कंटेस्टेंट्स शो में देखने को मिलेंगे।

खबरों का कहना है कि लॉक अप सीजन 2 को मार्च में शुरु करने की उम्मीद है। बीते सीजन की तरह इस बार भी कंगना ही शो को होस्ट करने वाली है। बीते सीजन को स्टेंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जीता था।

फर्स्ट रनअप सोशल मीडिया सेंसेशन अंजली अरोड़ा थी। एकता कपूर का ये शो, एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर शो स्ट्रीम किया गया था।

*****************************

 

संगीत की दुनिया में उभरता सितारा : अखिलेश कुमार

19.02.2023  – टी सीरीज द्वारा हाल ही में दो नए म्यूजिक एल्बम क्रमशः ‘यार फकीरी’ और ‘मदमस्त नैना’ रिलीज़ किये जाने के बाद से संगीतकार अखिलेश कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन दोनों ही एलबम्स के गायक, गीतकार व संगीतकार अखिलेश कुमार ही हैं।

दोनों ही एल्बम में बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय गीतों का समावेश है, इसीलिए संगीतप्रेमियों के द्वारा इन एल्बम के गीतों को काफी पसंद किया जा रहा है। अखिलेश कुमार पूर्व में सफल फिल्मों -‘गंगा किनारे प्यार पुकारे’ तथा ‘ बिहुला’ का संगीत निर्देशन भी कर चुके हैं। ‘बिहुला’ में हेमा मालिनी, भाग्यश्री व

सिद्धार्थ धवन आदि ने अभिनय किया था। अखिलेश कुमार द्वारा संगीतबद्ध एक अन्य एल्बम ‘ बलम बम्बईया’ भी पूर्व में काफी चर्चा बटोर चुका है, जिसके गायक मनोज तिवारी ‘मृदुल’ थे। उदित नारायण,सुरेश वाडेकर, कविता कृष्णमूर्ति, कुमार शानू, साधना सरगम, अधीरा शाह और कल्पना पटवारी आदि से अपने संगीत निर्देशन में गायन करवा चुके संगीतकार अखिलेश कुमार बहुत सारे एल्बम पूर्व में भी ‘टी सीरीज’ द्वारा रिलीज़ किये जा चुके हैं। संगीतकार व गायक अखिलेश कुमार की नवीनतम एल्बम ‘तेरे हुस्न का जादू चल गया’ (टी सीरीज), ‘2023- सुपर हिट होली’ और ‘तेरी मिट्टी को नमन है’ (अधीरा म्यूजिक) बहुत जल्द ही रिलीज होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया वाफ्ट पीआर सॉल्यूशंस एंड वाफ्ट एक्टिंग इंस्टीट्यूट का  उद्घाटन

19.02.2023 – बॉलीवुड के चर्चित शख्सियत नीरज सिंह, श्रद्धा श्रीवास्तव और शाश्वत प्रवीण के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित वाफ्ट पीआर सॉल्यूशंस एंड वाफ्ट एक्टिंग इंस्टीट्यूट के कार्यालय का उद्घाटन पिछले दिनों अभिषेक शर्मा, अंकुल चौधरी, कपिल दांगी, हर्ष, दीपाली सिंह, सनारा राय, कुलदीप एवं भारतीय फिल्म जगत के अन्य गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया।

न्यू लिंक रोड अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित कुबेर कॉम्प्लेक्स में संचालित इन दोनों संस्थानों में नवोदित प्रतिभाओं को प्रकाश में लाने के उद्देश्य से संस्था से जुड़े छात्रों को काम के साथ-साथ फ्री पोर्टफोलियो, फ्री सेलिब्रिटी मास्टर क्लास, हर महीने एक शॉर्ट फिल्म और कोर्स के आखिरी महीने में एक बड़ी फिल्म में काम देने की व्यवस्था भी है और साथ ही साथ  ओटीटी प्लेटफॉर्म  के लिए शॉर्ट फिल्मों में भी काम दिलवाने की भी व्यवस्था है।

वाफ्ट की अपनी पी आर एजेंसी है, जिसका सीधा लाभ संस्था से जुड़े छात्रों को मिलेगा और वाफ्ट एक्टिंग इंस्टीट्यूट यहां कोर्स करने वाले छात्रों के लिए फ्री प्रमोशन का काम करेगा। यह संस्था उत्तर प्रदेश में वहाँ के फिल्म निर्माताओं के साथ मिलकर लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम करती है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

पंजाबी फिल्म ‘हनीमून’ ने सिनेमाघरों में किये 100 दिन पूरे..!

03.02.2023 –  सीरीज़ फिल्म्स, बावेजा स्टूडियो प्रोडक्शन और हनीकॉम्ब पिक्चर्स प्रोडक्शन के बैनर तले भूषण कुमार, हरमन बवेजा, कृष्ण कुमार और विक्की बहरी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित पंजाबी फिल्म ‘हनीमून’ ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए।

अमरप्रीत जी एस छाबड़ा द्वारा निर्देशित हनीमून एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जो एक नवविवाहित जोड़े की कहानी है, जिनकी हनीमून की योजना एक रोलर-कोस्टर राइड में बदल जाती है। गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मीन भसीन अभिनीत ‘हनीमून’ को मिली इस तरह की एक्सेप्शनल सक्सेस यह दर्शाती है  कि कैसे क्षेत्रीय सिनेमा को मुख्यधारा के सिनेमा की तरह ही सिनेदर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है।

यह एक ऐसी  पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है जिसने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और ऐसी बहुत रेयर रीजनल फिल्में हैं जो मील का पत्थर साबित हुई है।

बकौल भूषण कुमार आज के समय में एक फिल्म का 100 दिन पूरा करना आसान नहीं है। ‘हनीमून’ पंजाबी भाषा की एक ऐसी फिल्म है जिसे देश भर के दर्शकों ने पसंद किया है।इसकी भारी सफलता का एक कारण यह है कि इसमें कॉमेडी, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा का सही मिश्रण है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का डेब्यू सिंगल ‘अलोन’ 9 फरवरी को जारी होगा

02.02.2023 – भूषण कुमार अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को म्यूजिक की दुनिया में लॉन्च करने वाले हैं। एक बैकअप सिंगर होने से लेकर एक रियलिटी शो में भाग लेने और लेजेंड्री लता मंगेशकर से तारीफ हासिल करने के बाद टी-सीरीज़ के साथ एक गाना लॉन्च करने तक, कपिल शर्मा ने वकाई काफी लंबा रास्ता तय किया है।

कपिल शर्मा का डेब्यू सिंगल ‘अलोन’ टी-सीरीज की नवीनतम प्रस्तुति के रूप में संगीतप्रेमियों के लिए 9 फरवरी को जारी होगा। वैसे भी भूषण कुमार को नए प्रतिभाशाली कलाकारों का सही उपयोग करने के लिए जाना जाता है और वे उन कलाकारों को सही प्लेटफार्म प्रदान करते हैं, और इस बार उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि कपिल शर्मा को उनके आगामी सिंगल के लिए म्यूजिक स्पेस दिया है।

‘अलोन’ गुरु रंधावा द्वारा रचित और लिखित एक हार्ट ब्रेक सॉन्ग है, जिसे म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर गिफ्टी द्वारा निर्देशित किया गया है। गाने को मनाली की खूबसूरत लोकेशन में शूट किया गया है। इस गाने में कपिल शर्मा के साथ गुरु रंधावा और योगिता बिहानी भी नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘जंगल में मंगल’ की रिकॉडिंग सम्पन्न

01.02.2023  –  क्वीन स्टार इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही म्यूजिक वीडियो ‘जंगल में मंगल’ की रिकॉडिंग म्यूजिक डायरेक्टर राजा अली के संगीत निर्देशन में पिछले दिनों इशरत पठान के स्वर में सम्पन्न हुई।

इस म्यूजिक वीडियो के गाने इशरत पठान ने ही लिखे हैं। इसमें मॉडल माही खान अभिनय करने वाली है। विदित हो कि सिंगर इशरत पठान को गाना गाने और लिखने का शौक बचपन से है।

यह इशरत के लिए एक कुदरती उपहार है। उनके परिवार में कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है लेकिन जब वह दिल्ली से मुम्बई आई और अपने लिखे गीत फिल्म लाइन से जुड़े कुछ लोगों को सुनाया तो सबने उनके गानों को बेहद पसंद किया और काफी प्रोत्साहित किया।

साथ ही इशरत पठान को गीत लेखन और गायन के क्षेत्र में तकदीर आज़माने की सलाह दी, फिर तक़दीर ने साथ दिया या यूं कहें उपरवाले की मर्जी थी जो उन्हें इस मुकाम पर ले आयी, प्रतिफलस्वरूप म्यूजिक वीडियो    ‘जंगल में मंगल’ सामने आ पाया है।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को इशरत अपना आदर्श मानती हैं। मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी दा और उषा उत्थुप के गाने और उनके गाने की कला इशरत को बेहद प्रभावित करती है।

गजल, शायरी और कविता लेखन में निपुण इशरत पठान का एक और गीत ‘देवा ओ देवा’ भी बहुत जल्द ही

संगीतप्रेमियों तक पहुँचने वाला है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************************

 

निमृत कौर अहलूवालिया बनी बिग बॉस 16 के फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट

01.02.2023 –  टेलीविजन अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 16 के फिनाले में पहुंचने वाली पहली प्रतियोगी हैं। वह नवीनतम एपिसोड में एक टास्क के दौरान टिकट टू फिनाले को सुरक्षित रखने में सफल रहीं।

लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को एक-एक करके बुलाया और उनसे उस कंटेस्टेंट का नाम बताने को कहा जिसे वे कंट्रोल करना चाहते हैं। प्रियंका और शालिन दोनों ने शिव ठाकरे का नाम लिया। बाद में टिकट टू फिनाले को लेकर टास्क शुरू हुआ।

प्रतियोगियों को एक रिमोट-कंट्रोल टास्क खेलना था, जहां बगीचे में एक टेलीविजन सेट रखा गया था, जिसमें प्रतियोगियों को दिखाया गया था और घर का मालिक उस प्रतियोगी का चयन करेगा, जिसे कप्तानी की दौड़ से किसी को बाहर करने का मौका मिलता है।

प्रियंका और एमसी स्टेन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे तो बिग बॉस ने कार्य समाप्त कर दिया। निमृत कप्तान बनी हुई हैं और फिनाले वीक में पहुंचने वाली पहली व्यक्ति बन गई हैं।

बिग बॉस 16 के वर्तमान प्रतियोगी निमृत कौर, शालिन भनोट, सुम्बुल तौकर, प्रियंका चाहर, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और अर्चना गौतम हैं।कलर्स शो का फिनाले 12 फरवरी को होगा।

******************************

 

कटआउट थाई स्लिट ड्रेस में नेहा भसीन लगीं बेहद हॉट

*तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया हाथ पर बना स्कॉर्पियो टैटू*

01.02.2023 – बिग बॉस सीजन 15 की एक्स कंटेसटेंट और बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन इन दिनों अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया का पारा गर्म करने में लगी हुई हैं। नेहा भसीन जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में सुर्खियां बटौरने लगती हैं।

हाल ही में नेहा का लेटेस्ट ग्लैमरस लुक ने एक बार फिर इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। नेहा भसीन ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नेहा भसीन का हॉट अवतार देख कर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

नेहा भसीन ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में हॉल्टर नेकलाइन सिल्वर कलर की थाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है। सिंगर नेहा अपने इस आउटफिट में बेहद ही सिजलिंग और हॉट दिखाई दे रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को देख कर फैंस एक बार फिर से उनकी अदाओं पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। ओपन हेयर और ग्लॉसी मेकअप के साथ नेहा भसीन ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।

इन तस्वीरों में नेहा भसीन अपना परफेक्ट फिगर, क्लीवेज और हाथ पर बना स्कॉर्पियो टैटू फ्लॉन्ट करते हुए हॉट फोटोशूट करवा रही हैं। नेहा भसीन इन दिनों भले ही ज्यादा काम करती हुई नहीं नजर आ रही हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर आए दिन फैंस के साथ जुड़ी हुई रहती हैं।

बता दें कि नेहा भसीन सोशल मीडिया लवर हैं और आए दिन फैंस के बीच अपनी सिजलिंग और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हैं।

*************************

साउथ की फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड में दस्तक देगी अदाकारा आसमा सैयद 

30.01.2023 – चैनल वी पर प्रसारित धारावाहिक ‘सुरवीन गूगल’ से अदाकारा आसमा सैयद अपने कैरियर की शुरुआत की परंतु चर्चा में आई ऑल्ट बालाजी के वेबसीरीज़ ‘गंदी बात’ में मुख्य भूमिका निभाने के बाद, फिर तो आसमा सैयद ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।आसमा अपने काम के प्रति बेहद जुनूनी शख्सियत है।आसमा का मानना है कि हमें पूरी शिद्दत से अपने काम पर ध्यान देना चाहिए उसका अच्छा प्रतिफल अवश्य मिलेगा।

वह पुरस्कार से ज्यादा काम को अहमियत देती है। मुंबई में जन्मी अदाकारा आसमा सैयद बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। वह खेलकूद, नृत्य, अभिनय या कला से जुड़ी हर विधा में पारंगत है। इन्हें आसमा अली के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कैम्ब्रिज से पूरी की। मुम्बई के मालिनी किशोर संघवी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

अपने स्कूल और कॉलेज के समय से ही वह अभिनय की दुनिया में आ गयी। उनका पहला शो ‘जय मां विंध्यवासिनी’ (धारावाहिक) बिग मैजिक चैनल पर प्रसारित हुआ था जिसमें गुंजन की भूमिका में आसमा नज़र आई थीं। वह ‘रंग ए इश्क, कोई साथ है’ जैसी हिंदी फिल्मों और शुभरात्रि, इश्क किल, कनीज़ जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद सिलसिला आरम्भ हुआ साउथ की फिल्मों का।

इन्होंने तेलगु फिल्म ‘आर आर टेम्पट राजा’ में काम किया है। इनकी आगामी तेलगु फिल्म रागी रेकू है। इनकी तेलगु फिल्म कर्ण और प्लेसिबो जल्द आने वाली है, इन दोनों फिल्मों में आसामा मुख्य भूमिका में है। आसामा ने हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई नामी लोगों के साथ काम किया है साथ ही दक्षिण भारतीय फिल्मों के कई नामी हस्तियों पोसानी कृष्णा मुरली, दिल रमेश, तनिश अल्लादी, बॉबी, नोकाराजू, श्यामला आदि के साथ इन्होंने काम किया है। साउथ की फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब अदाकारा आसमा सैयद बॉलीवुड की फिल्मों के तरफ ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

बहुत जल्द ही एक बड़े बैनर की फिल्म की घोषणा होने वाली है जिसमें आसमा मुख्य भूमिका में नज़र आएगी। आसमा के पसंदीदा कलाकार प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और सलमान खान है।

ब्रांड आइकन अवार्ड 2022 से वह सम्मानित हो चुकी हैं और कई अवार्ड शो के लिए नॉमिनेट भी हो चुकी हैं।धारावाहिक ‘जिंदगी की महक’ (ज़ी टीवी), यारों का टशन और उड़ान (कलर्स टीवी) धारावाहिकों में अलग अलग भूमिका निभा चुकी आसमा को फिलवक्त कई टेलीविजन चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ साथ बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी अनुबंधित किया जा चुका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

****************************

 

रॉनी रोड्रिग्स ने किया ‘डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर’ का उद्घाटन  

30.01.2023 –  बॉलीवुड की चर्चित फिल्म पत्रिका ‘सिनेबस्टर’ के प्रकाशक व प्रधान संपादक रोनी रोड्रिग्स ने पिछले दिनोंके मुंबई पुलिस के पूर्व एसीपी श्री दत्तात्रेय भरगुडे की पुत्री डॉ. भाग्यश्री दादर (पश्चिम) मुंबई में संचालित डेंटल क्लिनिक एंड इंप्लांट सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उनकी टीम मौजूद थी।

उन्होंने डॉ भाग्यश्री को फूलों के विशाल गुलदस्ते के साथ बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। डेंटल क्लिनिक के उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ.भाग्यश्री के माता-पिता और उनके गुरु डॉ. प्रदीप जोशी और डॉ. उदय शेट्टी के अलावा मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।

फिल्मी सितारों की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखते हुए इस क्लिनिक में कई दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं जैसे कि दांतों की सफाई, क्राउन और ब्रिज, दंत प्रत्यारोपण, दांतों की सफेदी, पूर्ण दांत, गम्स उपचार, मुस्कान डिजाइनिंग और बदलाव, कॉस्मेटिक दंत चिकित्सा, ऑर्थोडोंटिक उपचार, स्माल माउथ सर्जरी, आरसीटी/रीआरसीटी आदि। डॉ. भाग्यश्री ने अपने क्लीनिक के बारे विस्तृत चर्चा करते हुए कहा – “2015 में मैंने अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की, उसके बाद मैंने डॉ. प्रदीप जोशी के साथ कुछ वर्षों तक काम किया, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। फिर पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद, मैं डॉ उदय शेट्टी के क्लिनिक में शामिल हो गयी जहाँ मुझे व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला।

उनके साथ काम करने से मुझे काफी टेक्निकल नॉलेज मिली और मैं उन सारे ज्ञान का उपयोग अपने क्लिनिक में करना चाहती हूँ। अब दांतों के इलाज का सिस्टम बदल गया है, सब कुछ डिजिटल हो गया है। अत्याधुनिक सिस्टम के प्रचलन से दंत चिकित्सा व मसूड़ों का उपचार अब सहज व सरल हो गया है”।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

राष्ट्रीय रत्न सम्मान समारोह सम्पन्न

27.01.2023 – मुम्बई की चर्चित स्वयं सेवी संस्था कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को अंधेरी (वेस्ट),मुम्बई स्थित मेयर हॉल में आयोजित  राष्ट्रीय रत्न सम्मान समारोह(सीजन 2), संजय पाटिल एसीपी, एसीपी बाजीराव महाजन, संगीतकार दिलीप सेन, संगीतकार इस्माइल दरबार, सिंगर ऋतु पाठक, अनिल नागरथ, अनिल काशी मुरारका, बी एन तिवारी, अभिजीत राणे, ब्राइट आउटडोर के डॉ योगेश लखानी, राजकुमार कनौजिया, जीनत एहसान कुरैशी,  के के गोस्वामी, श्याम लाल, रैपर हितेश्वर, सोशल वर्कर दीनदयाल मुरारका, डॉ भारती छाबड़िया, सुंदरी ठाकुर, डॉ अर्चना देशमुख, समीरा शेख, सोशल वर्कर शेख शबाना इब्राहीम,डीएन नगर पुलिस स्टेशन के पीआई निवृत्ति बोढ़दे के अलावा बॉलीवुड के कई अन्य नामचीन शख्सियतों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा में बेहतरीन काम किया है।

एंकर संजय अमन थे। समारोह के दौरान एसीपी संजय पाटिल, एसीपी बाजीराव महाजन, अभिजीत राणे, दिलीप सेन, इस्माइल दरबार, सिंगर ऋतु पाठक, अनिल काशी मुरारका, बी एन तिवारी, डॉ योगेश लखानी, पब्लिसिटी डिज़ाइनर आर राजपाल, ऎक्टर नाफ़े खान, राजा चौधरी, रंजन कुमार सिंह, निर्माता प्रकाश दास को सम्मानित किया गया साथ ही साथ के समाज सेवकों, बिज़नसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री  के नवोदित प्रतिभाओं, फोटोग्राफर्स और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

 सिंगर ऋतु पाठक ने स्टेज पर कई गाने गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विदित हो कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करवाने के मामले में अव्वल नम्बर पर जाने माने जाते हैं।

अब 15 मार्च 2023 को डॉ कृष्णा चौहान केसीएफ प्रेजेंट्स मिस एंड मिसेज इंडिया 2023 और नारी शक्ति सम्मान समारोह सीज़न 2 का आयोजन करने जा रहे हैं। इस आयोजन के लिए ज्यूरी मेम्बर्स के रूप में एसीपी बाजीराव महाजन, अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर डॉ परीन सोमानी और सिंगर डॉ दीपा नारायण झा का चयन हो चुका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन फिल्म फेस्टिवल में तमिल फिल्म ‘अप्पथा’ शामिल 

26.01.2023 – भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के माध्यम से एससीओ काउंसिल ऑफ स्टेट्स के सहयोग से आयोजित शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन फिल्म फेस्टिवल के लिए जियो स्टूडियोज की तमिल फिल्म ‘अप्पथा’ को शामिल कर लिया गया है।

उद्घाटन फिल्म के रूप में 27 जनवरी को मुंबई के फिल्म डिवीजन कॉम्प्लेक्स में इस फिल्म की स्क्रीनिंग होगी। इस पांच दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का समापन 31जनवरी को होगा। जियो स्टूडियोज और वाइड एंगल क्रिएशन्स द्वारा निर्मित, प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, उर्वशी द्वारा अभिनीत यह फिल्म उनकी 700वीं फिल्म है।

हार्दिक गज्जर द्वारा लिखित,  प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अप्पथा’ एक अप्रत्याशित बंधन की एक सुंदर कहानी है और अपने माता-पिता का सम्मान करने और खुद को खोजने के मूल्यों को दिखाती है। फेस्टिवल के लिए इस फिल्म के चयन के बारे में बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा “इस प्रतिष्ठित अवसर पर अप्पथा को उद्घाटन फिल्म के रूप में चुने जाने पर हम खुदको बहुत सम्मानित महसूस कर रहे है।

इस सरल और प्यारी कहानी को मेरे पास लाने के लिए मैं अपने प्रोड्यूसर्स जियो स्टूडियोज और वाइड एंगल क्रिएशन्स को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह फिल्म मेरे द्वारा पहले की गई किसी भी कोशिश से अलग है और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं”।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************