Category Archives: film

कल्कि 2898 एडी पर आया बड़ा अपडेट

10 जून को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

06.06.2024 (एजेंसी) – कल्कि 2898 एडी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल में ही इससे संबधित एक एनिमेटेड सीरीज लॉन्च की गई थी। अब निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर नई घोषणा की है। कल्कि 2898 एडी की चर्चा देशभर में जोरों शोरों से हो रही है।

यह एक ऐसी फिल्म है, जिसका देश भर में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में साइंस-फिक्शन और भारतीय पौराणिक कथाओं का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलने वाला है। फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

यह अब तक की बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म पर 425 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बीते कुछ दिनों फिल्म को लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रही थीं। हर खबर के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अब इसके निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा हटाया है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की है। जारी हुए नए पोस्टर के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 10,जून 2024 को रिलीज किया जाएगा। बीते कुछ समय से फिल्म के निर्माता लगातार नए तरीकों से फिल्म की मार्केटिंग कर रहे हैं। बीते सोमवार को ही मेकर्स ने एक पोस्ट कर जल्द ही फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी करने इशारा किया था, जिसके बाद आज फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की गई है। इससे पहले भी मेकर्स ने कुछ पोस्टर्स जारी किए थे, जिससे दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया था। इसके अलावा निर्माताओं के तरफ से फिल्म के दो अहम किरदार भैरव और बुज्जी को लेकर एक एनिमेटेड सीरीज भी जारी किया था। इस सीरीज के द्वारा निर्माताओं ने फिल्म में दिखाई जाने वाली दुनिया से परिचय कराया है। बता दें कि कल्कि 2898 एडी एक पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन,कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, ब्रह्मानंदम, पशुपति और राजेंद्र प्रसाद जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले सी अश्विनी दत्त कर रहे हैं। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने दिया है। फिल्म इस साल ही 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

**************************

 

काजल अग्रवाल की सत्यभामा 7 जून को होगी रिलीज

05.06.2024  –  जनता की रानी काजल अग्रवाल, फिल्म सत्यभामा की मुख्य भूमिका में, 7 जून को दुनिया भर में एक भव्य नाटकीय रिलीज के लिए तैयार हो रही है। काजल एक शक्तिशाली पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं, और यह फिल्म सभी वर्गों की रुचि को आकर्षित कर रही है। दर्शकों, विशेषकर महिला दर्शकों के बीच।

प्रमोशन के दौरान काजल के शब्द इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे महिलाओं को देखना चाहिए। महिला दर्शक सत्यभामा का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।नवीन चंद्रा ने सत्यभामा में अमरेंदर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्माण ऑरम आर्ट्स के बैनर तले बॉबी टिक्का और श्रीनिवास राव टक्कलपल्ली ने किया है।

मेजर फिल्म निर्देशक शशिकिरण टिक्का ने प्रस्तुतकर्ता के रूप में काम किया और पटकथा प्रदान की। इस क्राइम थ्रिलर का निर्देशन सुमन चिक्काला ने किया है। सत्यभामा के अब तक जारी किए गए टीजऱ और गीतात्मक गीतों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म का ट्रेलर कल नतासिम्हम नंदमुरी बालकृष्ण द्वारा जारी किया जाएगा।

*****************************

 

पुष्पा 2: द रूल से जारी हुआ नया पोस्टर

कंधे पर गन रखे नजर आए अल्लू अर्जुन

04.06.2024 (एजेंसी) – पुष्पा 2: द रूल को लेकर एक्साइटमेंट तेजी से बढ़ता जा रहा है और फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए अल्लू अर्जुन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के जबरदस्त टीजर, फर्स्ट सॉन्ग पुष्पा पुष्पा और सेकंड सॉन्ग द कपल सॉन्ग ने सभी दर्शकों को थ्रिल कर दिया है. फिल्म को लेकर इस एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स ने रिलीज को लेकर उल्टी गिनती शुरू कर दी है. इस तरह से पुष्पराज के रूल की शुरुआत के साथ ही पुष्पा 2: द रूल को बड़े पर्दे पर आने में अब बस 75 दिन बाकी हैं.

पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने हाल ही में फैंस की एक्साइटेमेंट को बढ़ाने वाला एक और काम किया है. क्योंकि अब मेकर्स ने फिल्म का सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 75 दिन बाकी हैं पुष्पा राज के रूल के लिए. उनका रूल भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय लिखेगा. नए पोस्टर में पुष्पराज अपने कांधे पर राइफल लेकर लुंगी पहने देखे जा सकते हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म का सेकंड ट्रैक सूसेकी (तेलुगु), अंगारों (हिंदी), सूडाना (तमिल), नोडोका (कन्नड़), कंडालो (मलयालम), और आगुनेर (बंगाली) जैसे 6 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हआ था. यह गाना एक फन, पावर पैक्ड, पेपी नंबर है जो जरूर दशकों में धमाल मचाएगा. गाने को खूबसूरत तरीके से बनाया गया है और इसे मेलोडी क्वीन श्रेया घोषाल ने सभी 6 भाषाओं में गाया है.

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एक सबसे बेहतरीन सिंगर श्रेया घोषाल ने एक से ज्यादा भाषाओं में गाने को गाकर अपने टेलेंट से सभी का दिल एक बार फिर जीत लिया है.वहीं, गाने की एंगेज करने वाली ट्यून अपबीट है, और मास्टर ऑफ मैजिक कहे जाने वाले कंपोजर देवी श्री प्रसाद ने फिर से इस नए वर्जन के साथ हंगामा मचाने की तैयारी कर ली है.पुष्पा 2: द रूल 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फासिल भी लीड रोल में हैं.

*********************************

 

विजय सेतुपति की सस्पेंस-थ्रिलर महाराजा का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता का दिखेगा खूंखार रूप

02.05.2024  –  साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय सेतुपति कई सालों से इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. फिल्म महाराजा उनके करियर की 50वीं फिल्म है और इस बार आपको उनके करियर की जबरदस्त फिल्म देखने को मिलेगी. फिल्म महाराजा का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें उनका बहुत ही अलग कैरेक्टर देखने को मिलेगा. इस फिल्म में अनुराग कश्यप विलेन के रूप में नजर आएंगे और ट्रेलर में उनकी झलक भी दिखाई गई है.

विजय सेतुपति ने फिल्म महाराजा का पोस्टर शेयर करते हुए दिखाया था कि उनका रूप कितना खूंखार हो सकता है. अब ट्रेलर देखकर आप समझ ही जाएंगे कि विजय किसी मिशन पर निकले हैं और उन्हें कितनी परेशानियों का सामने करना पड़ता है. फिल्म महाराजा का ट्रेलर तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है.अपनी 50वीं फिल्म में विजय सेतुपति ने जो पोस्टर शेयर किया था उसमें वो खून से लतपथ नजर आए.

इसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है. पोस्टर्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए और इसके बाद से ट्रेलर का इंतजार होने लगा.फिल्म का निर्देशन निथिलन समिनाथन ने किया है और इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. निथिलन समिनाथन साउथ के पसंदीदा निर्देशक हैं जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं.

पहले देखें फिल्म का ट्रेलर-ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि विजय सेतुपति पुलिस से कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन कोई उनकी बात समझ नहीं पा रहा है. ऐसा आधे ट्रेलर में दिखाया गया लेकिन उतनी देर में आप समझ जाएंगे कि कुछ सस्पेंस तो फिल्म में है जो काफी तगड़ा होने वाला है.

वहीं ट्रेलर के अंत में अनुराग कश्यप को दिखाया गया जो विलेन के तौर पर नजर आए. फिल्म महाराजा का ट्रेलर तेलुगू भाषा में लेकिन उम्मीद है कि ये हिंदी में भी रिलीज की जा सकती है. फिल्म की रिलीज अभी सामने नहीं आई है, ट्रेलर में कमिंग सून लिखकर आया है तो इससे जुड़ी और अपडेट के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा.

****************************

 

10,000 लोगों के साथ शूट हुआ कंगुवा का वॉर सीन

सूर्या-बॉबी होंगे आमने-सामने

01.06.2024  –  तमिल फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या अपनी अगली फिल्म कंगुवा से चर्चा में हैं. फिल्म कंगुवा इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें बॉबी देओल विलेन का रोल प्ले करने जा रहे हैं. एनिमल की सक्सेस के बाद बॉबी को इस फिल्म में रोल मिला है. कंगुवा के पोस्टर और टीजर ने पहले ही सूर्या के फैंस की फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट बढ़ा चुके हैं. यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें सूर्या और बॉबी के बीच जंग छिड़ेगी. अब फिल्म कंगुवा से बड़ी अपडेट सामने आई है.

अब फिल्म से जुड़ी आई अपडेट में सामने आया है कि फिल्म में एक सीन में सूर्या ने 10 हजार लोग के साथ शूट किया है. यह एक वॉर एक्शन सीन है, जिसमें भरपूर एक्शन और स्टंट नजर आने वाले हैं. यानि इस सीन में अब खून की नदिया बहने वाली हैं. इस फिल्म को स्टूडियो ग्रीन बना रहा है. यह एक वॉर थीम फिल्म है, जिसमें साउथ सिनेमा का नया फिल्म मेकिंग एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा और साथ ही दर्शकों का भरपूर्ण मनोरंजन होने वाला है.

फिल्म की कहानी दो टाइम पीरियड में सेट है, जो पूरी फिल्म में एपिक वॉर का अनुभव कराएगी और दूसरी तरफ एक आम इंसान की लाइफ को दर्शाएगी. वहीं, फिल्म के एक्शन सीन को काफी दमदार और इंप्रेसिव बनाने के लिए इसमें 10 हजार लोगों को जोड़ा गया है. कमाल की बात यह है कि इसे विदेशी फिल्ममेकर एक्सपर्टिज और बड़े-बड़े सेट के साथ तैयार किया गया है.

फिल्म कंगुवा को तमिल फिल्मों के डायरेक्टर सिवा बना रहे हैं.बता दें, फिल्म की अभी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म साल 2024 में ही रिलीज होने जा रही है. फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं. सूर्या इन दिनों अपनी फिल्म श्रीकांत से चर्चा में हैं, जिसमें राजकुमार राव अहम रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में राजकुमार राव नौजवान उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला का रोल कर रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है.

*****************************

 

चर्चाओं के बीच : अदाकारा सुगंधा शर्मा

31.05.2024  –  गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की अदाकारा सुगन्धा शर्मा मुंबई में इन दिनों लगातार काम कर रही है और इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है, इसकी खास वज़ह यह है कि अभिनेत्री सुगन्धा शर्मा की एक फिल्म जल्द ही फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जानेवाली है। यह एक महिला प्रधान फिल्म है। इससे पहले सुगन्धा ने विज्ञापन, म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट्स फिल्मों में काम किया है। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का कार्य भी बहुत जल्द शुरू होने वाला है।

सुगन्धा का फोकस अभी वेबसीरिज, धारावाहिक और फिल्मों में काम करने में अधिक है। उन्हें गार्डनिंग, पुराने गाने सुनने और फिल्में देखने का शौक है। साथ ही उन्हें स्पिरिचुअल ट्रिप में जाना पसंद है, उनका मानना है कि ऐसी जगहों पर मन की एकाग्रता बढ़ती है और आत्मिक शांति का आभास होता है। दिग्गज अभिनेत्री रेखा से वह बेहद प्रभावित है। अभिनेत्री रेखा की फिल्म ‘खून भारी मांग’ और ‘सिलसिला’ सुगन्धा को अच्छी लगती है।

उनका कहना है कि यदि मौका मिले तो वह ऐसे ही किरदार को पुनः जीवंत करना चाहेंगी। धारावाहिकों में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ इन्हें पसंद है खासकर सास बहू वाले सीरियल इन्हें अच्छे लगते हैं। सुगन्धा अपनी एक्टिंग को प्रभावशाली बनाने के लिए वर्कशॉप करती रहती है साथ ही इन्होंने रंगमंच और स्ट्रीट शो में भी अभिनय किया है।

बॉलीवुड डांस करना इन्हें अच्छा लगता है। सुगन्धा ने कॉस्मेटोलॉजिस्ट की पढ़ाई की है और वर्तमान में नेचरोपैथी में अध्ययन कर रही है। शिक्षा के साथ साथ आपने फिल्मी कैरियर में भी पूरा ध्यान दे रही है।

सुगन्धा शर्मा का मानना है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। इसलिए यदि आपका कोई सपना है तो उसे पूरा करने का जरूर प्रयास करें ताकि मन में कोई कसक बाकी ना रहे। एक महिला अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपने सपने पूरे नहीं कर पाती लेकिन यदि वह मन में ठान ले तो वह अपना सपना और जिम्मेदारी दोनों पूरा करने का सामर्थ रखती है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************************

 

फिल्म पुष्पा 2 का दूसरा गाना अंगारों हुआ रिलीज

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देख फैंस हुए दिवाने

30.05.2024 (एजेंसी) –  अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल इस साल 2024 की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक है। मेकर्स ने हाल ही में पुष्पा पुष्पा नामक पहला ट्रैक रिलीज़ किया और 28 मई को फैंस को सूसेकी (द कपल सॉन्ग) नामक दूसरे गाने का पोस्टर दिखाया।मेकर्स ने अब आखिरकार फिल्म का दूसरा ट्रैक रिलीज़ कर दिया है जिसमें पुष्पा राज और श्रीवल्ली अपने आकर्षक अवतार में नजऱ आ रहे हैं।

मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूसेकी का पोस्टर शेयर किया और लिखा, पुष्पा राज और श्रीवल्ली के साथ जुड़ें, क्योंकि वे सुपर आकर्षक प्तपुष्पा2सेकंडसिंगल प्तदकपलसॉन्ग पर थिरक रहे हैं। इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है, जबकि देवी श्री प्रसाद ने संगीत दिया है और बोल चंद्रबोस के हैं।इस गाने की शुरुआत अल्लू अर्जुन के सेट पर पहुंचने और दूसरे लोगों से मिलने से होती है। थोड़ी देर बाद, गाने की शुरुआत रश्मिका और अल्लू अर्जुन के आइकॉनिक सिग्नेचर स्टेप्स से होती है, क्योंकि गाने में दोनों सितारों के बीच मस्ती भरे पलों को कैद किया गया है।

इस गाने में दोनों सितारों के बीच की केमिस्ट्री को खूबसूरती से दिखाया गया है, जो आपको श्रीवल्ली और सामी सामी गाने याद दिलाती है। यह ट्रैक पुष्पा के मेकर्स के लिए एक और हिट होने वाला है, क्योंकि मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है।पुष्पा: द राइज़ 2021 में रिलीज़ हुई थी, उस समय जब लोग महामारी के कारण सिनेमाघरों में लौटने से हिचकिचा रहे थे।

इस फि़ल्म ने न केवल दर्शकों को रोमांचित किया, बल्कि बॉक्स ऑफि़स के कई रिकॉर्ड भी तोड़े। सीक्वल को वहीं से शुरू किया जाएगा, जहाँ पहले भाग ने छोड़ा था, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फ़हाद फ़ासिल, प्रकाश राज, जगपति बाबू, जगदीश प्रताप बंडारी और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

************************

 

मिस नार्थ इंडिया 2024 सौंदर्य प्रतियोगिता चंडीगढ़ में पहली बार 5 जून को..!

30.05.2024  –  ब्यूटी पेजेंट शो ‘मिस नार्थ इंडिया 2024’ का आयोजन मुम्बई इवेन्ट कंपनी और माय ड्रीम इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले चर्चित गारमेंट्स व्यवसायी रामप्रसाद शर्मा द्वारा पांच जून को चंडीगढ़ में किया जाएगा। मिस नार्थ इंडिया 2024 सौंदर्य प्रतियोगिता में लगभग 25 से ज्यादा अलग अलग शहरों से चुनी हुई प्रतिभागी हिस्सा लेंगी।

इन सभी प्रतिभागियों के चुनाव ऑनलाइन कॉन्टेस्ट के द्वारा किया गया है। पांच जून को होने वाले इस सौंदर्य प्रतियोगिता में तीन राउंड होगा उसके बाद विजेता का चुनाव किया जाएगा। इस आयोजन के पूर्व रामप्रसाद शर्मा मुम्बई में भी कई ब्यूटी शो का आयोजन कर चुके हैं। दिल्ली के मूल निवासी रामप्रसाद शर्मा भविष्य में टीवी धारावाहिक का निर्माण करने की योजना भी बना रहे हैं।

1994 से ही गारमेंट व्यवसाय के साथ फैशन इंडस्ट्री से उनका जुड़ाव रहा है। इस ब्यूटी शो के सहयोगी मयूरी मीडिया नेटवर्क के पुनीत खरे और मुंबई ग्लोबल न्यूज़ के संपादक राज कुमार तिवारी हैं। इस शो के जज हैं अभिनेत्री और मॉडल महिमा गुप्ता और ज्योति यादव, प्रोफेसर नैंसी चौहान, गायक राकेश कपूर, फैशन इंस्टिट्यूट से श्याम पांडेय।

यह शो शालीनता के परिदृश्य और मापदंड में आयोजित किया गया है इसमें वेस्टर्न, एथेनिक और साड़ी जैसे परिधानों को रखा गया है। नए और डिजानर परिधानों का भी संकलन और झांकी इस शो के माध्यम से प्रदशित की जायेगी। मिस नार्थ इंडिया 2024 में सुंदरता और बुदिमत्ता का मिलन देखने को मिलेगा।

यह भव्य आयोजन पहली बार चंडीगढ़ में सम्पन्न होगा। मिस नार्थ इंडिया 2024 ब्यूटी पेजेंट शो में विजेता को कैश प्राइज, क्राउन से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही हिंदी म्यूजिक वीडियो में बतौर मॉडल और अभिनेत्री काम करने का मौका दिया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

पुष्पा 2 के दूसरे गाने का टिजर पोस्टर हुआ आउट

श्रीवल्ली के रूप में लौटे अल्लू-रश्मिका

29.05.2024 (एजेंसी)  –  अल्लू अर्जुन पिछले लंबे वक्त से अपनी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म 2021 में आई पुष्पा: द राइज की दूसरी किस्त है। इस फिल्म में अल्लू की जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ बनी है।सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड अखिल भारतीय फिल्मों में से एक, पुष्पा 2: द रूल हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा पैदा कर रही है।

फिल्म के निर्माताओं ने अपने दूसरे गाने सूसेकी (युगल गीत) का टीजऱ पोस्टर जारी किया है।एक मनोरम टीजऱ और सफल पहले सिंगल पुष्पा पुष्पा के बाद, फिल्म मेकर्स ने अब दूसरे सिंगल की रिलीज़ के लिए तैयार हो रहे हैं, जिसका नाम सूसेकी (द कपल सॉन्ग) है। आज 29 मई सुबह 11:07 बजे गाना रिलीज होने से पहले, फिल्म के मेकर्स इसकी रिलीज के आसपास प्रत्याशा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, जिससे हर कोई भारत की पसंदीदा जोड़ी, पुष्पा राज और श्रीवल्ली को देखने के लिए उत्सुक है।

इस साल की मोस्ट अवेटेड रिलीज, पुष्पा 2: द रूल वहीं से शुरू होगी जहां फिल्म का पहला भाग, पुष्पा: द राइज खत्म हुआ था। रिपोर्टों के अनुसार एक्शन सीक्वल में पुष्पा और आईपीएस भंवर सिंह शेखावत के बीच दरार दिखाई जाएगी, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, प्रकाश राज, जगपति बाबू, जगदीश प्रताप और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

****************************

 

आनंद देवरकोंडा की फिल्म गम गम गणेश का ट्रेलर रिलीज

28.05.2024 (एजेंसी)  –  गम गम गणेशा का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर सफलता, *बेबी* की लहर पर सवार होकर, आनंद देवरकोंडा अपनी आगामी क्राइम कॉमेडी *गम गम गणेशा* के साथ एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं।

यह फिल्म उदय बोम्मिसेट्टी के निर्देशन की पहली फिल्म है और हास्य, एक्शन और साजि़श के अनूठे मिश्रण का वादा करती है।आज जारी किया गया नाटकीय ट्रेलर, आनंद को एक बिल्कुल नए अवतार में पेश करता है – एक करिश्माई चोर और प्लेबॉय।

राजपल्ली गांव में स्थापित, कथानक एक प्रतिष्ठित भगवान गणेश की मूर्ति के इर्द-गिर्द घूमता है, जिस पर कब्जा करने के लिए आनंद और राजनेताओं सहित विभिन्न गिरोह होड़ कर रहे हैं।ट्रेलर अराजकता और हास्यपूर्ण तबाही की एक जीवंत तस्वीर पेश करता है, जिसमें हर कोई मूर्ति के लिए एक-दूसरे को मात देने और मात देने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

आनंद के सहायक की भूमिका निभा रहे जबरदस्त इमैनुएल हास्य प्रतिभा की एक परत जोड़ते हैं, जबकि आनंद का स्टाइलिश लुक और विशिष्ट उच्चारण उनके चरित्र के आकर्षण को और बढ़ाता है।*गम गम गणेश* में प्रभावशाली कलाकारों की टोली है, जिसमें मुख्य भूमिका में प्रगति श्रीवास्तव, सहायक भूमिकाओं में नयन सारिका, वेनेला किशोर, राज अर्जुन और सत्यम राजेश शामिल हैं।

ऊर्जावान संगीत और तेज संपादन फिल्म के लिए प्रत्याशा को बढ़ाता है, जिसे हाइलाइफ एंटरटेनमेंट के तहत केदार सेलागमसेट्टी और वामसी करुमांची द्वारा निर्मित किया गया है। चैतन भारद्वाज ने फिल्म का साउंडट्रैक तैयार किया है।31 मई, 2024 को नाटकीय रिलीज के साथ, *गम गम गणेश* एक मजेदार और लुभावना अनुभव, हंसी और अप्रत्याशित मोड़ से भरा होने का वादा करता है।

******************************

 

फिल्म शिवम भजे से अश्विन बाबू का पहला लुक आया सामने

27.05.2024 (एजेंसी)  –  राजू गारी गाधी और हिडिम्बा जैसी फिल्मों में अपनी प्रमुख भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध अश्विन बाबू अपनी आगामी फिल्म शिवम भजे से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।फिल्म का बहुप्रतीक्षित पहला लुक आज जारी किया गया, जिसमें अश्विन एक आकर्षक एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आए।

पोस्टर में भक्तिपूर्ण रूपांकनों को दर्शाया गया है, जो आस्था में गहराई से निहित एक कहानी की ओर इशारा करता है। कैप्शन, जब विश्वास खतरे में होगा, तो दुनिया उसका गुस्सा देखेगी, एक गहन और रोमांचकारी कहानी के लिए स्वर निर्धारित करता है।अश्विन बाबू के साथ दिगांगना सूर्यवंशी भी शामिल हो गई हैं, जो इस एक्शन ड्रामा में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

अप्सर द्वारा निर्देशित और महेश्वर रेड्डी मूली द्वारा उनके गंगा एंटरटेनमेंट बैनर के तहत निर्मित, शिवम भजे एक दिलचस्प सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है।दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म तेलुगु दर्शकों तक ही सीमित नहीं है, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में बहुभाषी रिलीज की योजना है।

यह विस्तार फिल्म की कहानी और पात्रों की सार्वभौमिक अपील में फिल्म निर्माताओं के विश्वास को दर्शाता है, जिससे इसकी रिलीज के लिए प्रत्याशा बढ़ जाती है।

****************************

 

हुमा ने कंपनियों से किया आग्रह, छोटी फिल्मों का समर्थन करें

मुंबई 26 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : अभिनेत्री हुमा कुरैशी को उम्मीद है कि ब्रांड और कंपनियां ऐसे लोगों को कान फेस्टिवल में भेजेगी जो छोटी और स्वतंत्र फिल्मों का समर्थन करते हैं बजाय उन लोगों को जिनका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है।

हुमा की यह टिप्पणी अनसूया सेनगुप्ता के अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनने और पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री जीतने के बाद आई है।

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोर पर ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ टीम की एक तस्वीर साझा की, जिसे कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार ग्रां प्री से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, “आप सभी पर बहुत गर्व है पायल कपाड़िया, कंटारी कनमानी, दिव्या प्रभा, छाया कदम। उम्मीद बरकरार है।”

इसके बाद हुमा ने एक पोस्ट लिखा, जिसमें कहा, “कान फिल्म फेस्टिवल एक फिल्म फेस्टिवल है जहां कला का जश्न मनाया जाता है। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि इनमें से कुछ ब्रांड/कंपनियां सैकड़ों डॉलर खर्च कर ऐसे लोगों को भेजेगी जो छोटी और स्वतंत्र फ़िल्में बनाते हैं, बजाय इसके कि जिनका फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मुझे वास्तव में उन सभी अविश्वसनीय महिलाओं पर बहुत गर्व है जिन्होंने देश का मान बढ़ाया है! उन्हें और अधिक ताकत मिले।”

****************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की भैया जी की धीमी शुरुआत

कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन का पहला गाना सत्यानास जारी

कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन का पहला गाना सत्यानास जारी

अरिजीत सिंह ने दी आवाज

26.05.2024  –  कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन के जरिए एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार हैं। यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर आधारित है।हाल ही में चंदू चैंपियन का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब निर्माताओं ने चंदू चैंपियन का पहला गाना सत्यानास जारी कर दिया है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फिल्म चंदू चैंपियन से गाना सत्यानास का वीडियो शेयर किया है। इस गाने में कार्तिक आर्यन जबरदस्त नाचते हुए नजर आ रहें हैं। इस गाने को शेयर करने के साथ कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, आ रहा है आपका चैंपियन प्तसत्यानास करें, प्रस्तुत है मेरा पहला ट्रेन गीत, जो सभी पैडोसिस को समर्पित है। इससे आप नाचने लगेंगे और आपका पागलपन भी!!

प्तचंदूचैंपियन प्त14जून।इस गाने के सामने आने के बाद फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। गाने सत्यानास में कार्तिक आर्यन को मस्ती में डांस करते देख लोग काफी तारीफ कर रहें है। इस गाने को लाइक करने के साथ फैंस लाइक करने के साथ कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहें हैं। बता दें कि 2 मिनट 49 सेकंड में चलने वाले इस गीत को अरिजीत सिंह, नकाश अजीज और देव नेगी की आवाज में अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है, जबकि प्रीतम ने गीत की रचना की है।

इसके अतिरिक्त, विपुल कोरियोग्राफर जोड़ी बॉस्को-सीजऱ संक्रामक नृत्य चाल बनाने के लिए जिम्मेदार है।चंदू चैपियन फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन को पर्दे पर लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।कार्तिक ने फिल्म में मुरलीकांत का किरदार निभाया है।

यह फिल्म अगले महीने यानी जून में 14 तारीख को टिकट खिड़की पर रिलीज होगी।भुवन अरोड़ा और पलक लालवानी भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।बता दें, फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

***************************

 

संजय लीला भंसाली की नजरों में अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा अव्वल..!

26.05.2024  –  भारतीय फिल्म जगत के चर्चित निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘हीरामंडी – द डायमंड बाज़ार’ की शानदार सफलता के बाद अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय कला कौशल की तारीफ करते हुए सोनाक्षी को वैजयंतीमाला और श्रीदेवी की तरह अव्वल होने का दर्जा दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा को ‘फ़रीदान’ के चित्रण के लिए बहुत प्रशंसा मिली है, यह एक ऐसा किरदार है जो ‘हीरामंडी – द डायमंड बाज़ार’ के केंद्रीय कथानक को बुनता और आगे बढ़ाता है। फिल्म आलोचक, समीक्षक और दर्शक उनकी दोहरी भूमिका और उनकी रहस्यमय, दमदार स्क्रीन उपस्थिति से मंत्रमुग्ध हो गए हैं।

उनकी अनूठी शैली और उनके प्रदर्शन में जो गहराई है, उसने फिल्म उद्योग में प्रतिभा के पावरहाउस के रूप में सोनाक्षी की स्थिति को मजबूत किया है। संजय लीला भंसाली कहते हैं “मैं सोनाक्षी की बेजोड़ स्टार पावर और व्यक्तित्व के कारण उनके साथ काम करना चाहता था।

उनकी आंखों में, उनकी चाल में, उनकी संवाद अदायगी में कभी न मिटने वाली आग है। वह वास्तव में बॉलीवुड, भारतीय सिनेमा, मुख्यधारा की सर्वोत्कृष्ट स्टार हैं।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

नए अंदाज में लौटेंगे सामी-श्रीवल्ली

24.05.2024  –  अल्लू अर्जुन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी का आज 23 मई को एलान हो गया है. साथ ही इस गाने सूसेकी से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाल करने जा रही है.

पुष्पा 2 द रूल के मेकर्स ने सॉन्ग सूसेकी का एक प्रोमो जारी किया है और साथ ही बताया है कि यह गाना कब रिलीज होने जा रहा है. इससे पहले बीती 22 मई को पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की जानकारी मेकर्स ने दी थी.

अब फैंस के बीच पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने की डेट सामने आ गई है और अब फैंस को इस तारीख का इंतजार रहेगा.पुष्पा 2 द रूल का दूसरा गाना सूसेकी भी म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है. पुष्पा के पहले पार्ट में भी डीसपी के अपने म्यूजिक से धमाका किया था फिल्म के गाने दुनियाभर में छाए थे. इसमें ऊं अंटावा, सामी-सामी और श्रीवल्ली खूब हिट हुए थे.

अब देखना है फिल्म पुष्पा 2 द रूल के गानों को कितना प्यार मिलता है. सॉन्ग सूसेकी 29 मई को सुबह 11.07 बजे रिलीज होगा.हालांकि, पुष्पा 2 द रूल के पहले गाने पुष्पा-पुष्पा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब देखना है कि फिल्म का दूसरा गाना क्या कमाल करता है. बता दें, सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल का इंतजार अल्लू अर्जुन के फैंस को खूब है.

फिल्म को रिलीज होने में अब ढाई महीने का ही समय बचा है. फिल्म आगामी 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है.

***************************

 

पुष्पा 2 के दूसरे गाने का टीजर पोस्टर जारी

इस बार सामी के साथ श्रीवल्ली करेंगी धमाल

23.05.2024 (एजेंसी) –  अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट का दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। इस फिल्म का पहला गाना पुष्पा पुष्पा रिलीज हो चुका है। गाने ने खूब धमाल मचाया और अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप भी खूब वायरल हुए। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बनाईं।

मेकर्स अब दर्शकों को दूसरे गाने का तोहफा देने जा रहे हैं।पुष्पा 2 के दूसरे गाने का टीजर पोस्टर जारी किया गया है। इसकी एनाउंसमेंट वीडियो कल जारी की जाएगी। मेकर्स ने पोस्ट साझा कर समय भी बताया है।

पहले गाने में जहां अल्लू अर्जुन का धमाल देखने को मिला। इस बार दूसरे गाने में श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना और सामी यानि अल्लू अर्जुन दोनों गजब ढाएंगे।पुष्पा 2 द रूल के मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स ने पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने को लेकर जानकारी साझा की हैं।

फिल्म के मेकर्स ने आज 22 मई को एक टीजर पोस्टर जारी किया है, जो काफी दिलचस्प है। इस पोस्टर के साथ बताया है कि फिल्म का दूसरा गाना कब रिलीज होगा। पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाना का एलान आज 23 मई को सुबह 11 बजे होगा।सामने आए टीजर पोस्टर में रश्मिका मंदाना का हाथ डांस की मुद्रा में दिख रहा है।

इस गाने को को भी देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। बता दें कि फिल्म पुष्पा 2 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में एक बार फिर एक्शन और फुल ड्रामा देखने को मिलेगा।

******************************

 

हिंदुस्तान रत्न अवार्ड समारोह सम्पन्न

21.05.2024  –  मॉडल टाउन अंधेरी वेस्ट, मुम्बई स्थित ‘मुक्ति कलचरल हब’ प्रेक्षागृह में पिछले दिनों मुम्बई की चर्चित समाचार पत्र मुम्बई ग्लोबल के संपादक व प्रकाशक राजकुमार तिवारी, मयूरी मीडिया नेटवर्क के पुनीत खरे और पार्थ कोटक द्वारा आयोजित ‘हिंदुस्तान रत्न अवार्ड समारोह बड़े धूम धाम से संपन्न हुआ। इस अवार्ड शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल उपस्थित रही।

इस अवार्ड शो में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत किया। जिसमें अभिनेता सुरेंद्र पाल, शीबा आकाशदीप, पाखी हेगड़े, बॉलीवुड गायक अरविंदर सिंह, अंजुमन मुग़ल, आसिफ फरीदी (गायक और म्यूजिक कंपोजर) के नाम उल्लेखनीय हैं।

इस कार्यक्रम में नए कलाकारों, समाजसेवक, मेकअप आर्टिस्ट, नेता और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो में चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे, सरस्वती देवी , डॉक्टर अजय सहाय, डॉक्टर मुकेश साहू माहेश्वरी, राज पांडेय, रामकुमार पाल, मिस्टर अभिजीत राणे, पायल परमानिक, डॉक्टर आर एस राजू और उत्तम भंसाली।

कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर रही सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रितु गोयल, मोटिवेशनल स्पीकर ज्योति त्रिपाठी, शेर ए फज़ैन, अभिनेत्री और मॉडल शीबा शेख और निर्माता निर्देशक गणेश साहू।

इस अवॉर्ड समारोह में ‘हिंदुस्तान रत्न अवार्ड’ देकर, बिजनेसमैन संजय तिवारी, प्रोफेशनल सेलिब्रिटी मेकअप एंड हेयर आर्टिस्ट लता सोलंकी, इंटरनेशनल स्पिरिचुअल गुरु आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर प्रकाश टाटा, अभिनेता एडीएम पॉवर हीरो, अभिनेता राजीव सिंह, वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर एडी मानेक, गायक सूर्य प्रकाश दुबे, अभिनेता प्रिंस ग्रोवर, इंटरनेशनल मॉडल, मिस गुजरात अभिनेत्री दीपिका आर पाटिल, आज की न्यूज़ चैनल के चीफ एडिटर नासिर टांगले, लेखक और निर्देशक मिराल शाह, गायिका अभिनेत्री संस्कृति घोष चाइल्ड आर्टिस्ट और मॉडल वेदांश दिनकर शिंदे और लिज़ाना मालेक, हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट रेखा उपाध्याय, निर्माता विशाल भट्ट, नरेश रॉक्स (मार्केटिंग एंड प्रोमोशन) और एम जे अवॉर्ड की फाउंडर मोनिका सोनी को सम्मानित किया गया।

साथ ही साथ कुछ शख्सियतों को स्पेशल कैटेगरी में सम्मानित किया गया जिनमें राव साहब लोखंडे को बेस्ट बिजनेस मैनेजमेंट, ज़ैशा नैंसी को मिस परफेक्शनिस्ट, पूनम चोपड़ा को बेस्ट आइटम डांसर, कौशिक शाह और मुकेश तौलिया को बेस्ट बिजनेसमैन के नाम उल्लेखनीय हैं।

कार्यक्रम के दौरान कुछ मॉडल को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट दिया गया जिनमें खुशबू कुमारी, प्रहवी पाठक, तहसीन खान, मेघा हेमदेव शामिल हैं और कुछ मॉडल को क्राउन और गिफ्ट से सम्मानित किया गया जिनमें मिस हिंदुस्तानी डायमण्ड विजेता रही मिस स्वाति सरोज, मिसेस हिंदुस्तानी डायमण्ड विजेता रही मिसेस रोमा सरकार, मिसेस हिंदुस्तानी गोल्ड विजेता रही मिसेस जयश्री पाटिल। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में

सहसंयोजक उत्तम भंसाली और रामप्रसाद शर्मा की अहम भूमिका रही। मुम्बई ग्लोबल के राजकुमार तिवारी देश के विभिन्न प्रदेशों और विदेशों में अवॉर्ड शो का आयोजन कर

नवोदित प्रतिभाओं, व्यवसाइयों व समाज सेवकों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। मुम्बई ग्लोबल की ओर से आयोजित इस 20वें अवॉर्ड शो की विस्तृत चर्चा करते हुए राजकुमार तिवारी ने अपना विचार साझा किया और बताया कि इस तरह अवार्ड शो करने का उनका मुख्य उद्देश्य है, उन व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें उचित प्लेटफॉर्म मुहैया करना जो अपने अपने क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हुए समाज सेवा की दिशा में भी अग्रसर हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर हुआ नई फिल्म का ऐलान

प्रशांत नील करेंगे निर्देशन

21.05.2024 (एजेंसी)  – जूनियर एनटीआर का नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल है, जिनकी फिल्मों का इंतजार हिंदी पट्टी के दर्शक भी बेसब्री से करते हैं। एनटीआर अपने 41वां जन्मदिन के खास मौके पर उनके प्रशंसकों को बड़ा तोहफा मिला है।

दरअसल, एनटीआर के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसके लिए उन्होंने सालार के निर्देशक प्रशांत नील के साथ हाथ मिलाया है।वे फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स कर रहा है। फिल्म की शूटिग अगस्त, 2024 में शुरू होगी।

यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर साझा किया। इसके साथ उन्होंने एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। शूटिंग अगस्त 2024 से शुरू होगी। एक पावरहाउस प्रोजेक्ट के लिए खुद को तैयार करें।

वर्तमान में, जूनियर एनटीआर अपनी अगली एक्शन फिल्म देवरा: चैप्टर 1′ की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और प्रकाश राज समेत कई अन्य कलाकार भी हैं। दो भाग वाली इस फिल्म का पहला भाग तटीय भूमि पर आधारित है।

************************************

 

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा का सॉन्ग रिलीज

हाल ही में देवरा’ के मेकर्स ने ऐसा ऐलान किया था कि 19 मई को इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया जाएगा. अपना वादा निभाते हुए मेकर्स ने इसका फर्स्ट सॉन्ग रिलीज कर दिया है. इस गाने का टाइटल फियर सॉन्ग’ है. वीडियो में जूनियर एनटीआर को मैन ऑफ मासेस’ के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया है. उनका मासी अवतार देखने को मिल रहा है.एनटीआर का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. हाथ में हथियार लिए वो मार-धाड़ करते नजर आ रहे हैं.

उनका लुक स्वैगी लग रहा है और वो अकेले ही ढेर सारों लोगों पर भारी पड़ रहे हैं. इस गाने के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और अनिरुद्ध ने इसे कंपोज किया है और उन्होंने ही इसे अपनी आवाज दी है. साथ ही वो वीडियो में भी दिखे हैं.

इस सॉन्ग वीडियो में वो एनर्जेटिक और स्वैगी दिख रहे हैं.इस वीडियो के सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए मेकर्स ने अच्छा काम किया है. वीडियो में, जो सीन दिख रहे हैं उनका देखने का अनुभव बढिय़ा लग रहा है. ये फिल्म काफी लंबे समय से सुर्खियां का हिस्सा बनी हुई है.

फैन्स इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, ये इंतजार अभी थोड़ा लंबा है. ये पिक्चर इसी साल 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.देवरा’ को कोरतल्ला शिवा डायरेक्ट कर रहे हैं. ये एक पैन इंडिया फिल्म है. साउथ से जहां इसमें एनटीआर को कास्ट किया गया है तो वहीं हिन्दी ऑडियंस को अट्रैक्ट करने के लिए, साथ ही इस फिल्म को और भी बड़ा बनाने के लिए इसमें सैफ अली खान को भी लिया गया है.

सैफ इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं. जान्हवी कपूर देवरा’ की फीमेल लीड हैं. वो एनटीआर के अपोजिट दिखने वाली हैं. ये इस साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों से एक है. मेकर्स ने इसपर खूब पैसा खर्च किया है. रिपोर्ट के अनुसार इसका बजट 300 करोड़ रुपये है.

******************************

 

देवरा के फियर सॉन्ग में दिखा जूनियर एनटीआर का स्वैग

19.05.2024 (एजेंसी)  –  तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म देवरा: पार्ट वन के बहुप्रतीक्षित पहले सिंगल का टीजर जारी किया है, जिसका नाम फियर सॉन्ग है. इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया है. यह दमदार ट्रैक आज 19 मई को आरआरआर स्टार के 41वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रिलीज किया जाएगा.20 मई को जूनियर एनटीआर अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे.

उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मेकर्स ने आज 19 मई को सिंगल फियर सॉन्ग रिलीज करने का फैसला किया है. हालांकि, उम्मीदों को आसमान पर रखते हुए, जूनियर एनटीआर ने खुद गाने से एक धमाकेदार प्रोमो साझा किया है. इसके अलावा, झलक में अनिरुद्ध रविचंदर को गीत गाते हुए भी दिखाया गया है.

एनटीआर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर टीजर साझा करते हुए लिखा, 19 मई से फियर सॉन्ग…देवरा. 14-सेकंड के प्रोमो में जूनियर एनटीआर को देवरा के किरदार को दिखाया है, जो समुद्र में अपनी सेना के साथ नजर आ रहे हैं. प्रोमो में रॉकस्टार अनिरुद्ध की भी झलक दिखाई गई है. क्लिप का अंत अंधेरी रात में समुंद्र के किनारे खड़े देवरा के साथ होती है.

इससे पहले एनटीआर के खून से सने हाथ वाला एक नया पोस्टर साझा किया गया था, जिससे गाने की रिलीज के लिए उत्साह और बढ़ा दिया था.कोराताला शिवा की निर्देशित देवरा दो भागों में रिलीज होगी. पहला भाग , जिसका नाम- देवरा: भाग 1 है, 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान भी हैं.

वहीं, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नारायण और कलैयारासन सहायक कलाकारों का हिस्सा हैं.जूनियर एनटीआर के किरदार की बात करें तो वो देवराजू उर्फ देवरा की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि सैफ और जान्हवी क्रमश: भैरा और थंगम के रूप में दिखाई देंगे. युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर की आवाज सुनने को मिलेगा.

******************************

 

बॉलीवुड में दस्तक देगी अभिनेत्री अदिति मुखर्जी….!

19.05.2024  –  पश्चिम बंगाल की धरती से जुड़ी अभिनेत्रियों में अपर्णा सेन, इंद्राणी मुखर्जी, सुमिता सन्याल, शर्मिला टैगोर, तनुजा, राखी, मौसमी चटर्जी, मुममुन सेन, राइमा सेन, सुष्मिता सेन,तनुश्री दत्ता और रिंकू घोष (दुर्गेशनंदिनी) जैसी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपने अभिनय प्रतिभा के बदौलत बंगाल का नाम रौशन किया और सिने दर्शकों के दिलोदिमाग़ में छाई रहीं। इन नामों के साथ अब एक नाम और जुड़ गया है नवोदित अभिनेत्री अदिति मुखर्जी का। अदिति मुखर्जी बतौर अभिनेत्री और मॉडल मायानगरी मुम्बई में अपनी नई पारी की शुरुआत कर बॉलीवुड में दस्तक देने वाली है।

अदिति मुखर्जी मूल रूप से जमशेदपुर (झारखंड) की रहने वाली है और उनका परिवार कलकत्ता से संबंधित है। अदिति ने बीटेक इन बायो टेक्नोलॉजी लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण किया है और कुछ वर्षों तक आईटी सेक्टर में काम किया है। अदिति के मन में हमेशा अभिनय करनी की इच्छा रही इसलिए अपने सपनों को उड़ान देने के लिए वह मुंबई आ गई। मुम्बई में वह विज्ञापन फिल्मों में काम कर रही है। अदिति मुखर्जी को अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बेहद पसंद है।

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान से भी वह काफी प्रभावित है। मॉडलिंग और अभिनय में वह अपनी अलग छवि बनाना चाहती है। बचपन में अदिति ने क्लासिक म्यूजिक सीखा है। बांग्ला फिल्म देखना भी अदिति को अच्छा लगता है। अभिनेता उत्तम कुमार, अभिनेत्री अपर्णा सेन और सुचित्रा सेन इनके पसंदीदा कलाकार हैं। अदिति वेबसीरिज, फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काम कर रही है और आगे इसी में अपना कैरियर बनाना चाहती है। अदिति मुखर्जी को इमोशनल और रोमांटिक भूमिकाएं अच्छी लगती है।

वह अपने काम के प्रति लगनशील और मेहनती है। म्यूजिक सुनना, ट्रेवलिंग और फिल्में देखना पसंद है। हालिया रिलीज फिल्म ‘लापता लेडिस’ की पटकथा और अभिनय कला अदिति को बेहद पसंद आई है।

फिल्म जगत में संघर्षशील नवोदित अभिनेत्रियों की समस्यायों की विस्तृत चर्चा करते हुए अदिति मुखर्जी कहती हैं “लड़कियों को वैसे तो हर क्षेत्र में किसी ना किसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता ही है इसलिए परिस्थितियों का सामना करने के लिए स्ट्रांग होना जरूरी है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यदि हम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए तो हार नहीं माननी चाहिए। मंजिल तक पहुंचने के लिए हिम्मत, विश्वास व लगन के साथ कर्मपथ पर रहना चाहिए।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

केजीएफ के डायरेक्टर संग जूनियर एनटीआर की फिल्म का नाम ड्रैगन!

मास स्टार के बर्थडे पर आएगा पोस्टर

18.05.2024 (एजेंसी)  –  जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 से चर्चा में हैं. फिल्म देवरा पार्ट 1 का पहला गाना फियर एक्टर के बर्थडे से पहले रिलीज होने जा रहा है. एक्टर आगामी 20 मई को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. वहीं, जूनियर एनटीआर अपने फैंस को बर्थडे पर एक और तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं.

बता दें, जूनियर एनटीआर और केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील साथ में जो फिल्म ला रहे हैं. अब इस फिल्म का नाम सामने आ गया है. जूनियर एनटीआर की फिल्म एनटीआर 31 साल 2022 में अनाउंस हुई थी, जिसका नाम अब ड्रैगन बताया जा रहा है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म का नाम ड्रैगन बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि एक्टर के बर्थडे पर प्री-लुक पोस्टर जारी हो सकता है.

अगर फिल्म का नाम ड्रैगन कंफर्म हो जाता है तो यह एनटीआर के फैंस के लिए बड़ी थ्रिलर फिल्म होने जा रही है. बता दें, फिल्म प्री-प्रोडक्शन फेज में चल रही है. वहीं, जूनियर एनटीआर फिल्म देवरा पार्ट 1 को फिनिश करने में लगे हैं तो वहीं नील साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म सालार का पार्ट 2 सालार पार्ट 2 शौर्यांग परवम में बिजी हैं.बता दें, 20 मई 2022 को प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर ने फिल्म एनटीआर 31 का एलान किया था और एक तस्वीर भी शेयर की थी.

इसमें जूनियर एनटीआर का मोनोक्रॉम लुक दिख रहा था और पोस्टर पर हैप्पी बर्थडे के साथ एनटीआर 31 लिखा हुआ था.फिलहाल, जूनियर एनटीआर डारेक्टर कोराताला का फिल्म देवरा पार्ट 1 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म में सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी अहम रोल में होंगे.

***************************

 

जूनियर एनटीआर की फिल्म देवारा का पहला गाना फियर सॉन्ग

19 मई को होगा रिलीज!

17.05.2024 (एजेंसी) –  साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का बर्थडे आ रहा है. इधर, जूनियर एनटीआर के फैंस के बीच एक्साइटमेंट की लहर बढ़ती जा रही है. जूनियर एनटीआर का बर्थडे आगामी 20 मई को है और इससे पहले आरआरआर स्टार अपने फैंस को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. दरअसल, एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवरा पार्ट 1 का पहला गाना रिलीज होने जा रहा है. एक्टर के बर्थडे से पहले फैंस को यह तोहफा मिलने जा रहा है.

आइए जानते हैं कब रिलीज हो रहा है एक्टर की फिल्म देवरा पार्ट का पहला गाना.देवरा पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन कोराताला ने किया है. फिल्म देवरा पार्ट 1 को लेकर एनटीआर के फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है, क्योंकि साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर के बाद एक्टर को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है.

एनटीआर अब देवरा पार्ट 1 से अपने फैंस के बीच थिएटर्स में उतर रहे हैं.जूनियर एनटीआर आगामी 20 मई को 41 साल के होने जा रहे हैं. इससे पहले 19 मई के देवरा पार्ट 1 के मेकर्स फिल्म का पहला गाना फियर रिलीज करने जा रहे हैं. इसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है.

वहीं, फिल्म के मेकर्स ने कहा है कि सॉन्ग फियर थलाइवा रजानीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के सुपरहिट सॉन्ग हुकुम से भी दमदार होगा. बता दें, सॉन्ग हुकुम को भी अनिरुद्ध ने ही कंपोज किया था. फिल्म देवरा पार्ट 1 की रिलीज डेट की बात करें तो यह 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने जा रही है.

*****************************

 

महत्वाकांक्षी कलाकारों के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी ‘स्टारनेक्स ऐप’

16.045.2024  –  अभिनय के क्षेत्र में एक्टिव कलाकारों और कास्टिंग निर्देशकों के लिए कास्टिंग प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से अभिनेता नवनीत मलिक ने हाल ही में ‘स्टारनेक्स’ ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की चर्चा बॉलीवुड में काफी हो रही है।

‘कास्टिंग कॉल हलचल के लिए आपका अंतिम समाधान’ टैग लाइन के साथ ‘स्टारनेक्स ऐप’ को संघर्षशील कलाकारों के हित में उन निराशाओं और अनिश्चितताओं को खत्म करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अक्सर अभिनय के अवसरों की खोज से जुड़ी होती हैं।

अभिनेता नवनीत मलिक फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और एक अभिनेता के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध हैं। ‘द फ़्रीलांसर’ में प्रतिपक्षी मोहसिन फ़ज़ल के उनके चित्रण ने उन्हें व्यापक प्रशंसा अर्जित की। नवनीत ने लव हॉस्टल” और ‘हीरोपंती 2’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है।

अब वह संजय दत्त के साथ आगामी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ में दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी कर रहे हैं, और एक ऐसा प्रदर्शन करने का वादा कर रहे हैं जो उनके प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर देगा।

अभिनेता नवनीत मलिक द्वारा लॉन्च किया गया स्टारनेक्स ऐप कलाकारों और कास्टिंग निर्देशकों के बीच की दूरी को कम करने में और महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं को सीधे सुर्खियों में लाने में सहायक साबित होगा। साथ ही साथ कास्टिंग कॉल, वर्कशॉप और ऑडिशन के व्यापक डेटाबेस के साथ, ‘स्टारनेक्स’ कलाकारों को उनकी सही भूमिका खोजने के अनंत अवसर प्रदान करेगा।

इसके अतिरिक्त, फिलवक्त यह ऐप कलाकारों को उनकी कला को निखारने और आगामी भूमिकाओं के लिए तैयार होने में मदद करने के लिए कई कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करने की दिशा में अग्रसर है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************