Category Archives: film

दुनियाभर में आया प्रभास की कल्कि 2898 एडी का तूफान

वल्र्डवाइड 300 करोड़ से रह गई इंचभर दूर

30.06.2024  –  प्रभास ने फिल्म सालार के बाद अब कल्कि 2898 एडी से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है. देश और विदेश में प्रभास और नाग अश्विन की जोड़ी वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी की ही चर्चा हो रही है. कल्कि 2898 एडी एक माइथोलॉजी फिल्म होने के साथ-साथ दर्शकों को साइंस-फिक्शन का भी मजा दे रही है.

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे दिग्गज स्टारर कल्कि 2898 एडी 27 जून को रिलीज हुई थी.फिल्म कल्कि 2898 एडी ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 191.5 करोड़ और इंडिया में सभी भाषाओं में 95 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसमें हिंदी में 21 करोड़ और सबसे ज्यादा तेलुगू में 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

अब फिल्म कल्कि 2898 एडी की दूसरे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है. कल्कि ने दूसरे दिन वर्ल्डवाइड 107 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 54 करोड़ का कारोबार किया है.इसी के साथ कल्कि 2898 एडी का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 298.5 करोड़ हो गया है.

कल्कि 2898 एडी अपने दो दिनों के कलेक्शन में 300 करोड़ से दो कदम दूर रह गई है.कल्कि 2898 एडी को चार दिनों का वीकेंड मिला है. अब फिल्म इन चार दिनों में वर्ल्डवाइड 500 करोड़, इंडिया में 300 करोड़ और हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार करती दिख रही है.

************************

 

रितेश देशमुख ने की पिल के साथ अपनी ओटीटी सीरीज की शुरुआत

फिल्मा का मोशन पोस्टर जारी

28.06.2024  –  एक्टर-फिल्म मेकर रितेश देशमुख पिल के साथ अपनी ओटीटी सीरीज की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। आने वाली वेब सीरीज के मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर जारी किया। इसमें फार्मास्यूटिकल्स की अंधेरी और भ्रष्ट दुनिया की झलक दिखाई गई है।मोशन पोस्टर में रितेश कह रहे हैं कि इस देश में किस बीमारी से कितने लोग मरते हैं, उसका डेटा हमारे पास है।

लेकिन खराब दवाई की वजह से कितने लोगों की जान जा रही है, उसका कोई डेटा नहीं है।मोशन पोस्टर के साथ जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर कैप्शन लिखा था, आपकी दवा (मेडिसिन) वास्तव में किस चीज से बनी है? पिल विशेष रूप से 12 जुलाई से जियो सिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग।रितेश हॉरर कॉमेडी फिल्म काकुड़ा में भी दिखाई देंगे।

इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम भी होंगे। यह शो 12 जुलाई को प्रसारित होगा।काकुड़ा की कहानी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के शापग्रस्त रतोडी गांव पर आधारित है। फिल्म में जिले के हर घर में दो दरवाजे हैं, जो एक सामान्य आकार का और दूसरा छोटा है।

कहानी एक अजीबोगरीब रस्म के इर्द-गिर्द घूमती है, इसके तहत हर मंगलवार शाम 7.15 बजे हर घर का छोटा दरवाजा खोलना जरूरी होता है। अगर कोई इसका पालन नहीं करता है, तो उसे काकुड़ा का गुस्सा झेलना पड़ता है, जो घर के मुखिया को सजा देता है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है।

***************************

 

रोहित शेट्टी का सिंघम अगेन के खलनायक अर्जुन कपूर को तोहफा

खौफ पैदा कर रहा अभिनेता का नया पोस्टर

27.06.2024  –  रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी और अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन सिनेमा लवर्स के लिए एक बार फिर धमाकेदार एक्सपीरियंस लेकर आ रही है। इस सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि सिंघम और सिंघम रिटर्न्स की सफलता के बाद यह फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रही है।

हाल ही में सिंघम अगने की रिलीज डेट का एलान किया गया था। वहीं, अब फिल्म से अर्जुन कपूर का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में अर्जुन कपूर की भी एंट्री हो गई है। सिंघम अगेन में वो विलेन के किरदार में नजर आएंगे। 26 जून को एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी ने विश करते हुए फिल्म से एक्टर का नया पोस्टर जारी किया है।सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का एक और बेहतरीन अध्याय साबित होने सकती है।

रोहित शेट्टी भी फिल्म को लेकर कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। रिलीज के पहले वो लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट फैंस को दे रहे हैं। अब अर्जुन कपूर के बर्थडे पर भी उन्होंने फिल्म से एक्टर का लुक शेयर किया है, जिसमें एक्टर के चेहरे और हाथ पर खून लगा हुआ, लेकिन उनके चेहरे पर डरा देने वाली हंसी है।सिंघम अगेन की कहानी एक बार फिर से ईमानदार और निडर पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम के इर्द-गिर्द घूमेगी। इस बार सिंघम को और भी बड़े और खतरनाक दुश्मनों का सामना करना पड़ेगा।

फिल्म में अजय देवगन का दमदार एक्शन और उनका वही पुराना अंदाज दर्शकों को एक बार फिर से मंत्रमुग्ध करेगा। अब देखना यह है कि सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर क्या नया रिकॉर्ड बनाती है और कितनी सफलता प्राप्त करती है।सिंघम अगेन में अजय देवगन और अर्जुन कपूर के साथ- साथ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी, जिन्होंने पहले भी सिंघम रिटर्न्स में अहम भूमिका निभाई थी।

इनके अलावा फिल्म में रणवीर सिंह भी अपने सिंबा वाले किरदार में दिखेंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ फिल्म में सरप्राइज पैकेज होंगे। सिंघम अगेन में जबरदस्त एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का तड़का होगा, जो दर्शकों को सीट से बांध कर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का प्रोडक्शन बड़े पैमाने पर किया गया है।

फिल्म के पोस्टर्स ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। दमदार एक्शन, रोमांचक कहानी और शानदार अभिनय के साथ ये फिल्म दर्शकों को एक बार फिर से सिनेमाघरों में लौटने पर मजबूर कर सकती है। सिंघम अगेन इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज डेट अभी रिवील नहीं की गई है।

*****************************

 

फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा का टीजर आया सामने

12 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

26.06.2024  – साल 2002 में गुजरात के गोधरा कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।इस घटना की पृष्ठभूमि पर अब तक चांद बुझ गया, परजानिया, फिराक जैसी फिल्में और डाक्यूमेंट्री फिल्में बन चुकी है।अब 22 साल बाद इस घटना पर एक और फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा है।

अब निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें गोधरा कांड की झलक देखने को मिल रही है।फिल्म एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी: गोधरा के टीजर को शरद केलकर ने अपनी आवाज दी है।इस फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। यह फिल्म 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी: गोधरा का निर्देशन एमके शिवाक्ष ने किया है, जबकि बीजे पुरोहित और रामकुमार पाल इस फिल्म के निर्माता हैं।इस फिल्म में रणवीर शौरी, मनोज जोशी और हितू कनोडिया जैसे सितारे अभिनय करते नजर आएंगे।निर्माताओं ने टीजर साझा करते हुए लिखा, गोधरा टीजर अब आपका है। यह दुर्घटना थी या साजिश, हमें कमेंट में जरूर बताएं।गोधरा: एक्सीडेंट या कॉन्सपिरेसी गोधरा कांड की जांच के लिए गठित नानावती-मेहता आयोग की रिपोर्ट पर आधारित फिल्म है।फिल्म में गोधरा कांड की सच्चाई से रूबरू कराया जाएगा।

***************************

 

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी की एडवांस बुकिंग शुरू

नया पोस्टर आया सामने

25.06.2024 (एजेंसी)  –  नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी फिल्म यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है।कल्कि 2898 एडी 40 से ज्यादा देशों में 27 जून, 2024 को रिलीज होने वाली है।अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। निर्माताओं ने नया पोस्टर साझा कर इस खबर की जानकारी दी है।

कल्कि 2898 एडी एक पौराणिक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसे 600 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताया जा रहा है।फिल्म में प्रभास का किरदार भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि से प्रेरित है, वहीं अश्वथामा का किरदार अमिताभ ने निभाया है।

इस फिल्म में प्रभास, दीपिका और अमिताभ के अलावा कमल हासन, दुलकर सलमान और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी शामिल हैं।कल्कि 2898 एडी पन इंडिया फिल्म है जो तमिल, हिंदी और तेलुगू में रिलीज होने वाली है. ये फिल्म आईमैक्स, 3डी और कई फॉर्मेट में रिलीज होगी. ये एक साई-फाई फिल्म है जिसमें प्रभास भैरवा और अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे.

****************************

 

फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का नया गाना चिन्ना चिन्ना कंगल जारी

24.06.2024  –  साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को लेकर चर्चा में बने हुआ हैं। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। फिल्म के बारे में दर्शकों को आए दिन नई जानकारियां मिल रही हैं, जो उनका उत्साह बढ़ा रही है। बीते दिन फिल्म के दूसरे गाने का प्रोमो जारी किया गया था, जिसके बाद से गाने के रिलीज होने का इंतजार प्रशंसकों द्वारा किया जा रहा था। आखिरकार अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है।

विजय की ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ गोट का दूसरा गाना चिन्ना चिन्ना कंगल रिलीज किया गया। अभिनेता के 50वें जन्मदिन के अवसर पर प्रशंसकों को खास तोफहा मिला है। इस विशेष ट्रैक में दिवंगत पार्श्व गायिका भवतारिणी की एआई-जनरेटेड आवाज है, जो उनके लिए अभिनेता के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि भी है। गोट के निर्माताओं ने चिन्ना चिन्ना कंगाल का गीतात्मक वीडियो जारी किया। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को खुद अभिनेता विजय ने गाया है।

भवतारिणी के भाई और गायक-संगीतकार युवान राजा ने एक्स पर एक भावनात्मक नोट साझा करते हुए गीत के निर्माण को याद किया। उन्होंने लिखा, ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का दूसरा सिंगल मेरे लिए बहुत खास है। इस भावना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जब हम बैंगलोर में इस गाने की रचना कर रहे थे, विजय और मुझे लगा कि यह गाना मेरी बहन के लिए है और उस समय मैंने सोचा कि एक बार जब वह ठीक हो जाएगी और अस्पताल से बाहर आ जाएगी तो हम उसकी आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं, लेकिन एक घंटे बाद मुझे खबर मिली कि वह अब नहीं रहीं।

मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उनकी आवाज का इस तरह इस्तेमाल करूंगा। मैं अपनी संगीत टीम और इस प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों का ईमानदारी से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह मेरे लिए बहुत ही कड़वा पल है।गोट विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी। फिल्म के ट्रेलर पर फिलहाल कोई भी अपडेट देने से निर्माता बच रहे हैं।

उनका कहना है कि टीजर या ट्रेलर के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है।वहीं कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज हैं। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

***************************

 

सिनेफलक पर उभरती अदाकारा मुनमुन चक्रबर्ती

23.06.2024  – बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा मुनमुन चक्रबर्ती कलकत्ता की पृष्टभूमि से है, मगर वह बचपन से मुम्बई में पली बढ़ी हैं और यहीं शिक्षा प्राप्त की है।

हाल ही में उन्हें बैंकॉक में मन्नारा चोपड़ा द्वारा इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है, जहां अभिनेत्री नोजा शेख शो स्टॉपर रही, सुनीता एस बावा क्रिएटिव रही और राजेश राय ने वीडियोग्राफी की है, उन्हें ‘बॉलीवुड लाइफस्टाइल’ के कार्यक्रम में ईशा कोप्पिकर द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड, राष्ट्रीय रत्न सम्मान, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड से सम्मानित हुई हैं, जो इन्हें प्रसिद्ध गायक कुमार शानू और पद्मश्री उदित नारायण जैसे दिग्गजों के हाथों प्राप्त हुआ है। मुनमुन ने बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में काफी काम किया है। मॉडलिंग और फैशन शो किया है, उसके बाद मुम्बई में फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

टी सीरीज जैसे कई कंपनियों के म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। मुनमुन ने कई साड़ी, ज्वैलरी और भारतीय परिधानों के ब्रांड्स की विज्ञापनों में काम किया है। मुनमुन चक्रबर्ती अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और नवाजुद्दीन सिद्धिकी के अभिनय की बहुत बड़ी प्रसंशक है। उन्हें हॉट, बिंदास और ग्लैमरस भूमिकाएं पसंद हैं।

मुनमुन कथक नृत्य में पारंगत है साथ में हिपहॉप और बॉलीवुड डांस में बहुत अच्छी है। उन्होंने फ़ैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और उनका खुद का ब्रांड है जिसमें कई सेलेब्स और फिल्मों में कलाकारों के लिए डिजाइनर कपड़े बनाये जाते हैं। जल्द ही उनकी वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो और शार्ट फिल्म रिलीज होने वाली है वह कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है।

‘सुंदरी’ नाम की उनकी म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होने वाली है। उनकी ‘स्टाइल एजेंट’ नाम की कंपनी है। इस कंपनी के बैनर तले मुनमुन चक्रबर्ती कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

चर्चाओं के बीच : फिल्मकार मुकेश मोदी

22.06.2024  –  मुंबई में आयोजित ‘दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड 2024’ समारोह में ‘इंटरनेशनल फिल्म प्रोड्यूसर’ अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद से फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक मुकेश मोदी बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मुकेश मोदी ने वाणिज्य और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है। टेक्सटाइल का भी कोर्स इन्होंने किया है।

इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत कपड़ों के निर्माण और निर्यातक के तौर पर किया। इनकी कंपनी अमेरिका में निर्यात का कार्य करती थी फिर इनका मन हुआ कि वहाँ जाकर अपनी कंपनी खोलें और उनका सपना साकार हुआ। इनकी कंपनी का नाम ‘यस इम्पोर्ट इंक’ है। मुकेश मोदी एक सफल व्यवसायी हैं। वे मध्यमवर्गीय परिवार से हैं मगर अपनी दूरदर्शिता, मेहनत और लगन से इन्होंने सफलता पाई। मुकेश मोदी ने अपने जीवन में व्यवसायिक जगत, फिल्म जगत और निजी जीवन में कई उपलब्धियां पाई हैं।

फिल्म निर्माण और निर्देशन के साथ मुकेश मोदी समाजसेवा का कार्य करते रहते हैं। राजस्थान और कई शहरों में मोतियाबिंद शिविर का आयोजन और अन्य चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने में सहायता करते हैं। मुम्बई में इन्हें शिक्षा श्री और महाराष्ट्र श्री सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे लॉस एंजिलिस यूएसए में ‘भारत गौरव सम्मान’ से सम्मानित हो चुके हैं।

पुणे शहर में सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित हो चुके हैं। राजस्थान के ‘नर सेवा नारायण सेवा संस्थान’ द्वारा इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। मुकेश मोदी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्डों से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मकार मुकेश मोदी द्वारा निर्मित व निर्देशित फिल्म ‘पॉलिटिकल वॉर’ हाल ही में रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह हिंदी फिल्म 2024 के चुनाव के आधार पर बनी है।

भारतीय राजनीति का आईना दिखाने वाली और जनता को एक अच्छा सोशल मैसेज देने वाली फिल्म ‘पॉलिटिकल वॉर’ इंडीफिल्म्स वर्ल्ड डॉट कॉम पर उपलब्ध है। इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कहानीकार मुकेश मोदी हैं। ‘पॉलिटिकल वॉर’ फिल्म में तीन गाने हैं और तीनों गाने ही संदेशपरक और कर्णप्रिय हैं। मुकेश मोदी ने सबसे पहले हॉलीवुड फिल्म ‘द एलेवेटर’ का निर्माण किया था। इस फिल्म में ऑस्कर नामांकित ‘एरिक रॉबर्ट्स’ और अन्य प्रसिद्ध हॉलीवुड कलाकारों ने काम किया था।

मूलरूप से मुकेश मोदी एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता हैं और अपनी फिल्मों के माध्यम से लोगों को संदेश देना इनका जुनून है। उन्होंने जन समुदाय को प्रेरित करने के लिए वृत्तचित्र फिल्म ‘विजन’ का भी निर्माण किया है। इनकी हिंदी फिल्म ‘मिशन काशी’ ओटीटी पर रिलीज हुई थी। हॉलीवुड शार्ट फिल्म ‘ब्राइड ऑफ जाम्बिया’ रिलीज़ हो चुकी है।

इनकी आगामी सायको थ्रिलर हिंदी वेब सिरीज़ ‘टॉर्न’, ‘ठग्स ऑफ आर्म’ जल्द ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित होने वाली है। इनकी आगामी शार्ट फ़िल्म ‘आखरी मंजिल’ है। फिलवक्त भाई बहन के पवित्र प्रेम पर आधारित फिल्म ‘बंधन-एक अनोखा रिश्ता’ के निर्माण कार्य को पूरा कर मुकेश मोदी इस फिल्म को रक्षाबंधन के अवसर पर रिलीज करने की दिशा में अग्रसर हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

 

इमरान हाशमी और मौनी रॉय स्टारर शो टाइम का टीजर जारी

12 जुलाई को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होंगे बाकी एपिसोड

22.06.2024 (एजेंसी)  –  इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह, मौनी रॉय और राजीव खंडेलवाल स्टारर वेब सीरीज शोटाइम 8 मई 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी. शोटाइम के सिर्फ 4 एपिसोड्स ही उस समय रिलीज हुए थे लेकिन बाकी बचे हुए एपिसोड्स को लेकर बड़ी अपडेट आई है.

एक टीजर रिलीज करते हुए बताया गया है कि शोटाइम के बचे एपिसोड्स आप कब देख सकेंगेशोटाइम को उस समय दर्शकों का काफी प्यार मिला था और अब एक बार फिर आपके सपोर्ट की इस वेब सीरीज को जरूरत है. शोटाइम के सभी एपिसोड्स आप किस तारीख से देख सकेंगे इसकी डेट सामने आ गई है.डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शोटाइम का एक प्रोमो शेयर किया गया है.

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, असली मजा तो अब आएगा…हॉटस्टार स्पेशल शोटाइम के सभी एपिसोड्स 12 जुलाई से स्ट्रीम कर रहे हैं. शोटाइम हॉटस्टार पर.वीडियो में आप देख सकते हैं कि शोबिज में जितना ग्लैमर देखने को मिलता है अंदर से इसमें काफी ईर्ष्या भी है. पेज 3 हो यो शोबिज हर तरफ एक ही बात है कि ऊंचाई पर कोई एक रहेगा और इसी की हर किसी में लड़ाई है. मेकर्स ने टीजर शेयर करते हुए लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

इस सीरीजी में कई ऐसे सितारे नजर आएंगे जिनका अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा.बता दें, शोटाइम का डायरेक्शन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है.

वहीं इस सीरीज को धर्माटिक एंटरटेनमेंट बैनर तले बनाया गया है. सीरीज में इमरान हाशमी और मौनी रॉय के अलावा नसीरुद्दीन शाह, महिमा मकवाना, राजीव खंडेलवाल, विजय राज, श्रिया सरन, विशाल वशिष्ठ जैसे कलाकार नजर आएंगे.

****************************

 

मिर्जापुर 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज, कुर्सी की लड़ाई का खूनी खेल

पंकज त्रिपाठी ने चंद सेकंड में उड़ाया गर्दा

21.06.2024 (एजेंसी)  –  पकंज त्रिपाठी की फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. सीरीज 5 जुलाई को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. अब सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फैंस मिर्जापुर 3 के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं. इस बार भी शो में मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर जंग देखने को मिलेगी. मिर्जापुर 3 का ट्रेलर जबरदस्त है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. पूरे ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी अखिरी के चंद सेकंड में नजर आते हैं और भौकाल मचा देते हैं.

उनकी एंट्री बिल्कुल पुरानी वाली वाइब देती है. फैंस उन्हें और उनकी आवाज को काफी पसंद कर रहे हैं. ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग है.अली फजल इस बार और खूंखार अवतार में नजर आने वाले हैं. इस बार ईशा तलवार और अंजुम शर्मा का किरदार और भी ज्यादा मजबूत नजर आएगा. वहीं रसिका दुग्गल का किरदार भी शो की कहानी में काफी ट्विस्ट एंड टर्न लाने वाला है. मिर्जापुर में खेल आज भी वही है, बस मोहरे बदल गए हैं.

शो की कहानी में आगे क्या होता है ये देखना काफी मजेदार होगा.बता दें कि मिर्जापुर के दोनों सीजन को फैंस ने खूब प्यार दिया है. शो में दिव्येन्दु शर्मा अहम रोल में थे. उनके कैरेक्टर मुन्ना भैया को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया था. लेकिन अब तीसरे सीजन में दिव्येन्दु शर्मा नजर नहीं आएंगे. दरअसल, दूसरे सीजन के आखिर में गुड्डू भैया और गोलू मुन्ना भैया को मारकर अपना बदला लेते हैं. फैंस शो में उन्हें बहुत मिस करने वाले हैं.बता दें कि सीरीज में पकंज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में हैं.

कालीन भैया मिर्जापुर के किंग हैं. हालांकि, वो अपनी कुर्सी बेटे मुन्ना को दे रहे थे. लेकिन मुन्ना की अब मौत हो चुकी है. मिर्जापुर की कुर्सी पर हर कोई आंख लगाए बैठा है. देखना मजेदार होगा कि आखिर सत्ता किसके हाथ में होगी.

शो की कास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी के अलावा अली फजल, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार और अंजुम शर्मा जैसे स्टार्स हैं. सभी एक्टर्स की अपनी स्ट्रॉन्ग रीच है. शो के पहले और दूसरे सीजन में पहले विक्रांत मैसी, श्रिया पिलगांवकर और कुलभूषण खरबंदा जैसे स्टार्स भी नजर आए. हालांकि, शो में उनके कैरेक्टर्स की मौत हो गई.

***************************

 

बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में भी धमाल मचा रही है चंदू चैंपियन

5वें दिन भी की शानदार कमाई

20.06.2024 (एजेंसी)  –  एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और 83 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक कबीर खान इस बार दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्म चंदू चैंपियन लेकर आए हैं।इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म देश देश के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण जीतने वाले मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है।

फिल्म की कहानी और कार्तिक की अदाकारी लोगों को पसंद आ रही है, लेकिन यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए संघर्ष कर रही है।वीकेंड पर बढिय़ा कारोबार करने के बाद कामकाजी दिनों में चंदू चैंपियन की दैनिक कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।अब फिल्म की कमाई के पांचवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, चंदू चैंपियन ने मंगलवार को 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये हो गया है।चंदू चैंपियन ने 4.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी।वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ।

दूसरे दिन यह फिल्म 7 करोड़ रुपये और तीसरे दिन को 9.75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। चौथे दिन इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए थे।चंदू चैंपियन का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। सत्यप्रेम की कथा के बाद चंदू चैंपियन कार्तिक और साजिद के बीच दूसरा सहयोग है।

**********************

 

अक्षय कुमार की सरफिरा का ट्रेलर रिलीज

अभिनेता के जुझारू अंदाज ने जीत लिया दिल

19.06.2024 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इस साल भी अपनी कई फिल्मों से सबका मनोरंजन करने की तैयारी में हैं।आखिरी बार बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखे अक्षय अब अपनी दूसरी फिल्म सरफिरा की रिलीज की तैयारियों में जुट गए हैं।जिस दिन से फिल्म का ऐलान हुआ था उसी दिन से दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार था। यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि ट्रेलर ने यूट्यूब पर दस्तक दे दी है।

सामने आए सरफिरा के ट्रेलर में अक्षय को एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाते देखा जा रहा है, जो आम लोगों के लिए कम दामों में हवाई यात्रा करना संभव करना चाहता है। वह ऐसा करने के लिए अपनी एयरलाइन शुरू चाहता है।इस संकल्प को पूरा करने के लिए अक्षय को राजनेताओं के ऑफिस में चक्कर काटने से लेकर कई तरह की मुश्किलों का सामना करते दिखाया गया है।

अक्षय इस जुझारू किरदार में काफी प्रभावित कर रहे हैं।अक्षय और राधिका मदान अभिनती सरफिरा दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की सुपरहिट फिल्म सोरारई पोटरू की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।फिल्म के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगारा कर रहे हैं। सुधा ने ही सोरारई पोटरू का निर्देशन किया था और उन्हें इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।सरफिरा में राधिका और अक्षय के अलावा परेश रावल और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।बॉक्स ऑफिस पर जहां अक्षय की बड़े मियां छोटे मियां का मुकाबला अजय देवगन की मैदान से देखने को मिला था, वहीं सरफिरा, साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 से टकराएगी।इंडियन 2 का हिंदी संस्करण हिंदुस्तानी 2 के नाम से रिलीज किया जाएगा।

इंडियन 2 के साथ ही जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा भी 12 जुलाई को सिनेमाघरों का रुख करेगी।ऐसे में अक्षय की सरफिरा टिकट खिड़की पर दो फिल्मों से टकराएगी।अक्षय की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन में अजय, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान जैसे कलाकारों के साथ अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।

इसके साथ ही उनके पास अरशद वारसी के साथ फिल्म जॉली एलएलबी 3 भी है। उनके पास साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म वेलकम टू द जंगल भी है।यह फिल्म पहले 20 दिसंबर को दस्तक देने वाली थी। हालांकि, अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है।

***********************

 

 

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा

अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर भी जारी

18.06.2024 (एजेंसी)  –  साल की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल की अब नई रिलीज डेट आ गई है. ऐसे में अब दुनिया भर में फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस अब अपने कैलेंडर में 6 दिसंबर, 2024 को नई प्रीमियर डेट के रूप में मार्क कर सकते हैं.फिल्म के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है.

इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह भी साझा की है. उन्होंने यह बताया है कि वह चाहते हैं की फिल्म बिना किसी क्वालिटी कंप्रोमाइज के एक बेहतरीन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दें. इस चीज को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें फिल्म को पूरा करने के लिए और ज्यादा वक्त चाहिए.पुष्पा 2 पिछले दो सालों से मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही है, जिसे लगातार चार्ट में टॉप पर देखा गया है.

फि़ल्म की पॉपुलैरिटी ऊंचाई को छू रही है, इसके गाने और टीजऱ ने नेचुरल तरीके से 100 मिलियन व्यूज़ को पार किया है.हाल ही में, मास जथरा टीजऱ, एनर्जेटिक पुष्पा पुष्पा टाइटल सॉन्ग, और रोमांटिक ट्रैक अंगारों यूट्यूब पर बड़े हिट रहे हैं. साथ ही यह सभी सबसे लंबे समय तक टॉप 10 में ट्रेंड करते नजर आए हैं.

इतना ही नहीं इन एसेट्स ने रियल यूनिवर्स में भी जबरदस्त सक्सेस हासिल की है, इनपर सबसे ज्यादा यूजर जेनरेटेड कंटेंट बनाए गए हैं. फिल्म पहले 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब सोच विचार के बाद फिल्म को 6 दिसंबर 2024 के रूप में नई रिलीज डेट दी गई है.

मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर पुष्पा 2: द रूल को प्रोड्यूस किया है, जबकि मेस्ट्रो सुकुमार ने इसे डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और वर्सेटाइल एक्टर फहद फासिल लीड रोल्स में हैं.

*******************************

 

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज टली

17.06.2024 (एजेंसी)  अक्षय कुमार के प्रशंसक लंबे समय से उनके कॉमेडी अवतार में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता ने अपनी मशहूर कॉमेडी फ्रैंचाइजी वेलकम की तीसरी किस्त वेलकम टू द जंगल का ऐलान कर उन्हें तोहफा दिया था।यह फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब एक ऐसी चर्चा चल पड़ी है, जिसे सुनकर प्रशंसक मायूस हो सकते हैं।दरअसल, खबर है कि इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक वेलकम की अगली किस्त के लिए प्रशंसकों को अभी और इंतजार करना होगा।सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म वेलकम टू द जंगल अपनी तय तारीख यानी 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज नहीं होगी।फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जो फिल्म की रिलीज तारीख टलने का कारण है।फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया, वेलकम टू द जंगल को बड़े पैमाने पर बनाया गया है, जिसका पहला शेड्यूल हाल ही में मई में पूरा हुआ है। महाराष्ट्र में इसकी शूटिंग काफी लंबी चली, जिसमें पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। यह सिर्फ पहला शेड्यूल था। इसके अलावा, शूटिंग खत्म होने के बाद वीएफएक्स का काम होगा।

यह सब देखते हुए 20 दिसंबर को फिल्म रिलीज होना असंभव लगता है।हालांकि, अभी रिलीज टलने का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।अगर इस खबर में जरा भी सच्चाई होती है तो इसका मतलब यह होगा कि वेलकम टू द जंगल का आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से टकराव भी टल जाएगा। बता दें, आमिर की फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय के अलावा संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, परेश रावल और अरशद वारसी जैसे अभिनेता नजर आएंगे।अभिनेत्रियों की बात करें तो दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और लारा दत्ता भी दर्शकों को अपनी कॉमेडी से गुदगुदाती दिखेंगी।फिल्म की नई रिलीज तारीख के बारे में भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐसे में दर्शकों को कितना इंतजार करना होगा कहा नहीं जा सकता।वेलकम एक मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसका सफर साल 2007 में शुरू हुआ था। इस फिल्म में अक्षय और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने दर्शकों को हंसाने का काम किया था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 117.91 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।इस फिल्म की सफलता के बाद वेलकम 2 बनाई गई थी, जिसमें जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

*****************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘दिल से खेलने वाली’ का टीज़र जारी

16.06.2024  –  म्यूजिक कंपनी तिवारी प्रोडक्शन्स के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘दिल से खेलने वाली’ का टीज़र एस के तिवारी उर्फ तिवारी सरकार ने टीपीएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। फिलवक्त एस के तिवारी (तिवारी सरकार) इस म्यूजिक वीडियो के बाद अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साहित हैं।

म्यूजिक वीडियो ‘दिल से खेलने वाली’ के कलाकार अभिनेता एस के तिवारी (तिवारी सरकार) और अभिनेत्री श्वेता सिंह हैं। टीपीएस म्यूजिक की पूरी टीम की मेहनत और लगन इस गाने में दृष्टिगोचर होता है। ऐसे दर्जनों गाने बनकर तैयार हैं जो जल्द इस चैनल पर रिलीज होगी। इससे पहले भी इसी चैनल पर ‘अधूरा तेरे बिना’ वीडियो सॉन्ग मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है। इस म्यूजिक वीडियो के मुख्य कलाकार श्वेता सिंह और एस के तिवारी हैं।

टीपीएस म्यूजिक कंपनी के मालिक एस के तिवारी, बॉलीवुड में तिवारी सरकार के नाम से जाने जाते हैं। इनके दो म्यूजिक कंपनी है पहला ‘सनातन वर्ल्ड’ जिसमें सत्य सनातन हिन्दू धर्म से जुड़े सभी धर्म ग्रन्थों (वेद, वेदांग, उपनिषद, पुराण, भागवत इत्यादि) का सार और विवरण गीत रिलीज़ हो चुका है। साथ ही सभी तीर्थ स्थलों, तैंतीस कोटि देवी देवताओं को समर्पित गीत रिलीज़ किये जाते हैं और विशेष पर्व और उत्सव के गीत भी बनते रहते हैं।

एस के तिवारी मध्यप्रदेश के सतना के मूल निवासी हैं और एक अच्छे निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता हैं। तिवारी प्रोडक्शन्स कंपनी के बैनर तले उनकी फिल्म ‘तिवारी सरकार’ बन रही है जो जल्द ही प्रदर्शित होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

कन्फर्म हो गई सिंघम अगेन की रिलीज डेट

अब दिवाली पर जख्मी शेर बन तबाही मचाने आ रहे हैं अजय देवगन

16.06.2024 (एजेंसी) –  रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर फैंस पलकें बिछाए बैठे हैं. इस फिल्म का मेकर्स से लेकर दर्शकों तक सभी को बेसब्री से इंतजार है. स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक्स तो रिवील कर दिए थे, लेकिन बाकी डिलेट देना अभी बाकी था. पहले खबर थी कि सिंघम अगेन 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसकी टक्कर पुष्पा 2 से होगी. लेकिन अब सिंघम अगेन की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है.

अब यह फिल्म 15 अगस्त को नहीं बल्कि इस दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि सिंघम अगेन अब 15 अगस्त 2024 को नहीं बल्कि दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली है. पोस्टर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही. मिलते हैं आपसे इस दिवाली सिनेमाघरों मेंÓ. इस पोस्टर पर सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स और फिल्म की रिलीज डेट लिखी है.

इसके साथ ही स्टारकास्ट के नाम भी लिखे हैं. बता दें कि अजय देवगन ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट के बारे में बताया है. इसके अलावा उन्होंने फिल्म को लेकर जानकारी दी है कि सिंघम अगेन की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी. अजय देवगन की फिल्म का क्लैश कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होने वाला है. यह फिल्म भी दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.

बता दें कि अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस क्लैश शानदार रहा है. हो सकता है कि सिंघम अगेन में भी इसका जलवा देखने को मिले. सिंघम अगेन के स्टारकास्ट की बात करें तो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में मल्टीस्टार नजर आने वाले हैं. फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ आदि नजर आने वाले हैं.

बता दें कि रोहित शेट्टी इससे पहले अपने कॉप यूनिवर्स में सिंघम, सिंघम अगेन और सूर्यवंशी जैसी फिल्में बना चुके हैं, जिनको दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब सिंघम अगेन का इंतजार है.

****************************

 

जूनियर एनटीआर की देवरा को मिली नई रिलीज तारीख

बॉक्स ऑफिस पर फिर उठेगा तूफान

जूनियर एनटीआर अभिनीत देवरा साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। प्रशंसक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच निर्माताओं ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। देवरा समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म पहले 10 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी। देवरा फिल्म के निर्माताओं ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

देवरा 27 सितंबर को रिलीज हो रही है। निर्माताओं ने इसे पहले 10 अक्तूबर, 2024 को रिलीज करने की योजना बनाई थी। देवरा तटीय भूमि के विरुद्ध स्थापित है और कोराताला शिवा द्वारा संचालित है। इसमें जान्हवी कपूर भी हैं और यह साउथ में उनकी पहली फिल्म है।देवरा जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर का पहला सहयोग भी है। फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसमें राम्या कृष्णा भी होंगी। इसके अलावा, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिनेत्री चैत्रा राय स्टारकास्ट में शामिल होंगी।

हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।आरआरआर की तरह, इस तेलुगु फिल्म में कथित तौर पर हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवरा को भारी भरकम बजट में बनाया जा रहा है। कथित तौर पर निर्माता इसके वीएफएक्स पर 140 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। देवरा जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। कथित तौर पर, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे।

***************************

 

विजय सेतुपति की महाराजा की कहानी से उठा पर्दा!

रिलीज से पहले डरा देने वाला है नया ट्रेलर रिलीज

13.06.2024 (एजेंसी) –  विजय सेतुपति की महाराजा 14 जून को तमिल और तेलुगू में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जो कि साउथ स्टार की 50वीं मूवी होगी. फिल्म को डायरेक्ट किया निथिलन स्वामिनाथन ने वहीं विजय के साथ अनुराग कश्यप भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. हाल ही में मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें बॉलीवुड डायरेक्टर की केवल झलक देखने को मिली थी.

लेकिन अब नए ट्रेलर में फिल्म की कहानी से पर्दा उठ गया है. वहीं फैंस कहते दिख रहे हैं कि यह डरा देने वाला ट्रेलर है. महाराजा की टीम ने कुछ घंटे पहले ही नया ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें विजय सेतुपति ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है. जबकि अनुराग कश्यप का अनदेखा अवतार देखने को मिल रहा है. फिल्म में इन दो स्टार्स के अलावा ममता मोहन दास और नैटी अहम रोल में नजर आ रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय सेतुपति को विक्रम, मास्टर और 96 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. वहीं फैंस उनके विलेन अवतार को देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं.

जबकि बॉलीवुड में उनका जवान फिल्म का रोल अभी भी फैंस को पसंद है. हालांकि साल 2024 में रिलीज हुई कटरीना कैफ के साथ आई मैरी क्रिसमस फैंस के बीच इतनी छा नहीं पाई. लेकिन देखना होगा कि महाराजा फैंस का कितना ध्यान खींचने में कामयाब हो पाती है.

***************************

 

बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2024 समारोह का आयोजन 24 जून को

12.06.2024  –  कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान के द्वारा 24 जून को अंधेरी पश्चिम (मुम्बई) स्थित मेयर हॉल में बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2024 समारोह का आयोजन किया जाएगा। डॉ. कृष्णा चौहान पिछले पांच वर्षों से भव्य रूप से बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड समारोह का आयोजन करते चले आ रहे हैं।

इस बार इस समारोह में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियाँ शिरकत करने जा रही है। पिछले 22 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय, गोरखपुर यूपी के मूल निवासी अवार्ड समारोह के आयोजक डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं और एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में हमेशा चर्चा में रहते हैं।

इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। फिलवक्त डॉ. कृष्णा चौहान केसीएफ टाइम्स एवं केसीएफ इंटरटेनमेंट (पत्रिका) के संपादक भी हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मुंज्या की दैनिक कमाई में गिरावट शुरू

12.06.2024 (एजेंसी)  –  आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।यह फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 4 दिन में 23 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है।

वीकेंड पर खूब नोट छापने के बाद अब मुंज्या की दैनिक कमाई में गिरावट दर्ज की गई है।अब मुंज्या के चौथे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, सोमवार को इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23 करोड़ रुपये हो गया है।

मुंज्या ने 4 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी।दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए।मुंज्या में मोना सिंह, अभय सिंह और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। वरुण धवन ने भी इस फिल्म में मेहमान की भूमिका निभाई है।

स्?त्री और भेडिय़ा जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्?मों के निर्माता दिनेश विजान इस फिल्म का निर्माण किया है।बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या का सामना राजकुमार राव और जाह्ववी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से हो रहा है।राजकुमार की फिल्म श्रीकांत और मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं।

***************************

 

पवन कल्याण की ओजी से टकराएगी नंदमुरी बालकृष्ण की एनबीके 109

दिसंबर में होगा कड़ा मुकाबला!

09.06.2024 (एजेंसी)  –  इस साल साउथ की कई बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। इस लिस्ट में बड़े सितारों की फिल्में शामिल हैं। प्रभास की कल्कि 2898 एडी, जूनियर एनटीआर की देवरा, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल, राम चरण की गेम चेंजर, पवन कल्याण की दे कॉल हिम ओजी और नंदमूरी बालकृष्ण की एनबीके 109 सहित कई बहुप्रतीक्षित फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

ऐसे में कई फिल्में रिलीज होने के कारण सभी फिल्मों के निर्माता इस कोशिश में हैं कि उनकी फिल्म अन्य किसी फिल्म से क्लैश न हो। हालांकि, पवन कल्याण की ओजी और नंदमुरी बालकृष्ण की एनबीके 109 के बीच टकराव होने की संभावना बनी हुई है।फिल्मों के निर्माता अन्य किसी फिल्म की प्रमुख रिलीज के साथ टकराव से बचने के लिए रिलीज की तारीखों को सावधानीपूर्वक तय कर रहे हैं। ओजी, गेम चेंजर और एनबीके 109 जैसी फिल्मों ने अभी तक अपनी रिलीज की तारीख तय नहीं की है।

ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि ओजी और एनबीके 109 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, जो साल के अंत में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।शुरुआत में 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली ओजी को अब दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है, जो कि बालकृष्ण-बॉबी कोल्ली की एनबीके 109 की संभावित रिलीज के साथ मेल खाती है।

ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों फिल्में दिसंबर में रिलीज होने के लिए तय हैं तो ऐसे में सिनेमाघरों में इन फिल्मों के बीच टकराव देखने को मिल सकता है।अगर दोनों फिल्में वाकई एक ही महीने में रिलीज होती हैं तो यह दोनों अभिनेताओं के प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक समय होगा। अब यह उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर में अन्य रिलीज होने वाली फिल्मों को नई तारीखों के साथ रिलीज किया जाएगा। इनमें नागा चैतन्य की थंडेल और नितिन की रॉबिनहुड शामिल हैं। हालांकि, ये मुद्दे फिलहाल खबरों के आधार पर हैं। इस बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक जानकारी आने का इंतजार है।

****************************

 

चंडीगढ़ में ब्यूटी पेजेंट शो ‘मिस नार्थ इंडिया 2024’ समारोह संपन्न

09.06.2024 – मुम्बई इवेन्ट कंपनी और माय ड्रीम इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले चंडीगढ़ में पिछले दिनों आयोजित ब्यूटी पेजेंट शो ‘मिस नार्थ इंडिया 2024’ समारोह संपन्न हुआ। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट के ऑर्गनाइजर रामप्रसाद शर्मा है। रामप्रसाद शर्मा गारमेंट्स व्यवसायी हैं और कई वर्षों से ब्यूटी पेजेंट शो के आयोजन के लिए चर्चित शख्सियत के रूप में जाने जाते हैं। इस ब्यूटी शो के सफल आयोजन में मीडिया पार्टनर मयूरी मीडिया वर्क के सीईओ पुनीत खरे का अहम भूमिका रही।

इस शो के सहायक रहे ‘वन्दू मसाले सबसे निराले’। इस ब्यूटी पेजेंट शो में अलग अलग शहरों से 25 से अधिक मॉडल्स ने भाग लिया। इस शो की विजेता यशिका शर्मा रही। फर्स्ट रनर अप अविश कौर, सेकंड रनर अप जेहान रही।

इस शो में गेस्ट ऑफ ऑनर रहे किंग ग्रुप्स के मालिक हरिंदर सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल एस के कौशल, फार्मर डीजीपी पुंजन एस. राजेन्द्र सिंह, एक्स मिनिस्टर ऑफ सोशल सेक्युरिटी एंड वुमन गुरकवल कौर और नार्थ स्टेट्स इंडिया के डायरेक्टर अमनदीप मित्तल।

इस शो का संचालन सिमरन आहूजा ने किया। शो के इवेंट मैनेजमेंट का कार्य दिनेश सरदाना ने किया। शो में कोरियोग्राफी बॉबी ने किया। इन सभी प्रतिभागियों के चुनाव ऑनलाइन कॉन्टेस्ट के द्वारा किया गया है। पिछले दिनों सम्पन्न हुए यह सौंदर्य प्रतियोगिता तीन राउंड में संपन्न हुआ। उसके बाद विजेता का चुनाव किया गया।

इस शो के जज थे राज चौहान, परमिंदर सिंह दुआ, कुनवल खान, गायक राकेश कपूर, फैशन इंस्टिट्यूट के श्याम पांडेय। मिस नार्थ इंडिया 2024 ब्यूटी पेजेंट शो में विजेता को कैश प्राइज, क्राउन से सम्मानित किया गया। विजेता को हिंदी म्यूजिक वीडियो में बतौर मॉडल और अभिनेत्री काम करने का मौका दिया जाएगा।

आयोजक रामप्रसाद शर्मा का कहना है कि इस प्रकार के ब्यूटी पेजेंट का आयोजन करने का उनका उद्देश्य आज की किशोरियों में आत्मविश्वास भरना उनके कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म मुहैया करना है। इस भव्य ब्यूटी पेजेंट शो का आयोजन पहली बार चंडीगढ़ की जमीं में किया गया।

इस ब्यूटी पेजेंट शो में मुम्बई से आई हुई श्रीया देशमुख और आयशा शेट्टी भी उपस्थित रही। उन्होंने अपना ब्रांड ‘श्रीशा’ का लॉन्च इसी शो में किया। ‘श्रीशा’ ब्राण्ड के सभी मॉडल्स ने भारतीय परिधान में रैम्प वॉक किया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

कल्कि 2898 एडी से अमिताभ बच्चन की पहली झलक आई सामने

08.06.2024  –  कल्कि 2898 एडी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित है। इस फिल्म के लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी नाग अश्विन के ऊपर है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। वहीं फिल्म के नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके बाद से फैंस की उत्सुकता इस फिल्म के लिए और अधिक बढ़ गई है।

निर्माता फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी साझा कर रहे हैं। कुछ ही देर पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा अवतार वाला एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। फिल्म के इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन अपने हाथ में अस्त्र को थामे और माथे पर एक दिव्य मणि पहने हुए दिलचस्प अवतार में नजर आ रहे हैं।

ऐसा लग रहा है कि वह किसी युद्ध के लिए तैयार खड़े हैं। वह युद्ध के मैदान के बीच में खड़े दिखाई दे रहे हैं, उनके आस-पास कुछ लोग जमीन पर पड़े हुए हैं, उनके पीछे कोई बड़ा वाहन भी दिखाई दे रहा है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, इंतजार जल्द ही खत्म होगा, फिल्म का ट्रेलर तीन दिनों में रिलीज होने वाला है। 10 जून को रिलीज होगा।

निर्माता फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी साझा कर रहे हैं। कुछ ही देर पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा अवतार वाला एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। फिल्म के इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन अपने हाथ में अस्त्र को थामे और माथे पर एक दिव्य मणि पहने हुए दिलचस्प अवतार में नजर आ रहे हैं।

ऐसा लग रहा है कि वह किसी युद्ध के लिए तैयार खड़े हैं। वह युद्ध के मैदान के बीच में खड़े दिखाई दे रहे हैं, उनके आस-पास कुछ लोग जमीन पर पड़े हुए हैं, उनके पीछे कोई बड़ा वाहन भी दिखाई दे रहा है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, इंतजार जल्द ही खत्म होगा, फिल्म का ट्रेलर तीन दिनों में रिलीज होने वाला है। 10 जून को रिलीज होगा

**************************

 

मेकअप आर्टिस्ट मधु मोहित के बढ़ते कदम..!

08.06.2024  –  कर्नाटक सरकार द्वारा ‘आदर्श कला भूषण सम्मान’ से सम्मानित किए जाने के बाद से मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट, डांसर, मॉडल मधु मोहित सुर्खियों में हैं। कई सालों से मधु ब्यूटीशियन का कार्य कर रही हैं और इनकी हाथों में वो कला है कि वह किसी को भी निखार सकती हैं।

मधु ने मेकअप, ब्यूटीशियन या हेयर स्टाइलिस्ट का काम नहीं सीखा है बल्कि इन्होंने अपनी बरसों की मेहनत, लगन और अथक अभ्यास से सीखा है। मराठी सीरियल ‘घर जे आणि सुन’ और ‘धिन धिन धाह’ में कलाकारों को सजाने संवारने का कार्य किया है। इंडिया गोट्स टैलेन्ट में भी वह बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं।

गोरेगांव (मुंबई) में स्थित मधुस मेकओवर स्टूडियो की संचालिका मधु मोहित इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटीशियन भी हैं। ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और दुबई से लोग उनके पास अपना मेकओवर कराने आते हैं। मधु अपने काम में इतनी गुणी हैं कि वह किसी को भी उनके मनचाहे आर्टिस्ट या आईडल का रूप दे सकती हैं।

मधु मोहित ने इंजीनियरिंग की है मगर उनका शौक उन्हें इस मुकाम पर ले आया। मधु मोहित मेकअप जगत में आज किसी नाम की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी कड़ी लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह मुकाम हासिल किया है।

मधु कहती है कि आप अगर किसी चीज का शौक रखते हैं या कोई उद्देश्य है तो उसे पाने का भरपूर प्रयास करें और इतना अभ्यास करें कि आपके वजूद में वो शामिल हो जाये।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************