15.05.2024 (एजेंसी) – साउथ मेगास्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म रायन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. यह फिल्म सिनेमाघरों में जून 2024 को रिलीज होगी. तब तक मेकर्स भी फैंस की एक्साइटमेंट को बरकरार रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट सिंगल अडंगाथा असुरन रिलीज कर दिया है. जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
हाल ही में धनुष ने रायन का धांसू पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की थी. इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि फिल्म का फर्स्ट सिंगल 9 मई को रिलीज किया जाएगा. तभी से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मेकर्स ने ऑफिशियली पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा था, अब डी वॉल्यूम बढ़ाने का टाइम आ गया है.
रायन का पहला सिंगल 9 मई को आ रहा है. रायन जून 2024 में सिनेमाघरों में आएगी.अब तक मेकर्स ने फैंस को बताया था कि रायन जून 2024 में रिलीज होगी. लेकिन फर्स्ट सिंगल के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.
धनुष की रायन सिनेमाघरों में 13 जून 2024 को दस्तक देगी. मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा, रायन का फर्स्ट सिंगल अडंगाथा असुरन आउट नाउ, रायन सिनेमाघरों में जून 2024 को आएगी.
15.05.2024 (एजेंसी) – साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म डबल आईस्मार्ट इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ जानकारियां देने के बाद हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने ट्रेलर की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया था।
वहीं, अब उन्होंने टीजर के रनटाइम का खुलासा किया है।निर्माता फिल्म का टीजर रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए टीजर रिलीज का भी खुलासा किया था। निर्माताओं ने घोषणा की थी कि है कि फिल्म का टीजर आज 15 मई, 2024 को लॉन्च किया जाएगा। इस दिन अभिनेता राम पोथिनेनी का जन्मदिन भी है। वहीं अब टीजर सेंसर बोर्ड से पास हो चुका है और निर्माताओं ने इसकी अवधि का भी खुलासा किया है।फिल्म का टीजर वीडियो 85 सेकंड का होगा।
निर्माताओं ने एक्स अकाउंट पर एक नोट साझा करते हुए टीजर के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, उस्ताद राम पोथिनेनी के आगमन का जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए। डबल आईस्मार्ट दोगुना मैडनेस की खुराक, टीजर के 85 सेकंड लोड हो रहे हैं। डबल आईस्मार्ट का टीजर आज 15 मई को रिलीज हो रहा है। क्या आप तैयार हैं।इससे पहले टीजर की रिलीज डेट का एलान करते हुए निर्माताओं ने नया पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें अभिनेता के किरदार की नई झलक देखने को मिली थी।
डबल आईस्मार्ट के जरिए निर्देशक पुरी जगन्नाध और अभिनेता राम पोथिनेनी दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग कुछ दिन पहले मुंबई में शुरू हुई थी। इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं।
डबल आईस्मार्ट तकनीकी रूप से बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। निर्माता जल्द ही फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू का खुलासा करेंगे। इस हाई-बजट मनोरंजक फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई में हो रही है, जिसमें प्रमुख कलाकार भाग ले रहे हैं। टीम जल्द ही फिल्म रिलीज करने की योजना बना रही है, इसलिए वे लगातार इससे जुड़ी कई जानकारियां साझा कर रहे हैं।
14.05.2024 (एजेंसी) – कन्नप्पा विष्णु मांचू की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को और खास बनाने के लिए विष्णु मांचू पूरी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म में कई दिग्गज सितारों की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। विष्णु मांचू तेजी से अपनी फिल्म पर काम कर रहे हैं और लगातार बड़ी जानकारियां साझा कर रहे हैं। बीते दिन उन्होंने बताया था कि फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा करने वाले हैं, जिसके बाद से फैंस लगातार बड़े अपडेट पर नजरे टिकाएं बैठे थे।
आखिरकार अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। फिल्म को लेकर विष्णु ने बड़ा एलान किया है।निर्माताओं के जरिए दिए गए संकेत के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि वे आज प्रभास के किरदार का खुलासा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने फिल्म के बहुप्रतीक्षित टीजर को लेकर बड़ी घोषणा कर दी। विष्णु ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के टीजर लॉन्च का खुलासा किया। उन्होंने बताया है कि कन्नप्पा का टीजर कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में 20 मई को लॉन्च होगा।
फिल्म का नया पोस्टर और टीजर की तारीख साझा करते हुए विष्णु मांचू ने कैप्शन में लिखा, 20 मई को आप सभी को द वर्ल्ड ऑफ कन्नप्पा की एक झलक दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया जा रहा है। कन्नप्पा के टीजर की तारीख का खुलासा करने वाले भव्य पोस्टर में कन्नप्पा बने विष्णु को हाथ में एक भयंकर तलवार पकड़े हुए दिखाया गया है। तलवार का डिजाइन इस बात का खुलासा कर रहा है कि शिव का महान भक्त एक शिकारी था।
फिल्म से जुड़ी लगातार दिलचस्प जानकारियां देने के लिए निर्माता पोस्टर साझा कर रहे हैं। इससे इससे पहले विष्णु ने प्रभास के किरदार का एक पोस्टर भी साझा किया था और बताया था कि वे शूटिंग शुरू कर चुके हैं। विष्णु ने बताया था कि अक्षय ने शूटिंग पूरी कर ली है।
साथ ही उन्होंने अक्षय के साथ फिल्म में काम करने का अनुभव भी साझा किया था और अक्षय के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं। वहीं प्रभास के किरदार को लेकर खबर है कि वे फिल्म में कैमियो रोल निभाएंगे। प्रभास फिल्म में नंदी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं और अफवाह है कि अनुष्का पार्वती की भूमिका निभाएंगी।
13.05.2024 – आस्था व विश्वास पर आधारित पंजाबी फिल्म ‘नानक नाम जहाज़ है’ की निर्देशिका और लेखिका कल्याणी सिंह उन चुनिंदा फिल्मी हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और प्रतिभा से अपना एक मुकाम हासिल किया है.
बतौर फिल्म पत्रकार अपना करियर शुरू करने वाली कल्याणी सिंह ने ‘राइट इमेज इंटरनेशनल’ कंपनी की स्थापना की और ‘गुनहगार’, ‘जुर्माना’, ‘राजा भैया’, ‘कृष्णावतार, ‘क्रांति क्षेत्र’, ‘गहरी चाल’ और ‘मैंने गांधी को क्यों मारा’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया और ट्रेंड सेटर कही जाने वाली टी वी सीरियल ‘आशियाना’ और विज्ञापन जगत में अपनी पहचान बनाने वाली कल्याणी सिंह ने हॉलीवुड के लीजेंड निर्देशक मार्टिन कोर्सेसी की अकेडमी से फिल्म निर्देशन की ट्रेनिंग लेकर फिल्म निर्देशन की छोटी छोटी बारीकियों को बखूबी समझा.
इन दिनों कल्याणी सिंह अपनी नवीनतम पंजाबी फिल्म ‘नानक नाम जहाज़ है’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के निर्माता मान सिंह और वेदांत सिंह है. यह फिल्म 24 मई को वर्ल्ड वाइड रिलीज होने जा रही है और जिसे रिलायंस एंटरटेनमेंट कंपनी रिलीज कर रही है, विदित हो कि इसी नाम से 1969 में एक सुपर हिट पंजाबी फिल्म आयी थी जिसने एक ऐसा इतिहास रच दिया था , जिसका स्थान आज तक कोई नहीं ले सका.
वर्ल्ड की यह पहली इकलौती फिल्म थी , जिसे देखने के लिए दर्शक सिनेमा घरों में अपने जूते, चप्पल निकाल कर और अपने सिर को ढक कर जाते थे,यह कहना अतिश्योक्ति नहीं कि उन दर्शकों की नजर में ‘नानक नाम जहाज़ है’ किसी गुरद्वारे से कम नहीं थी क्योंकि उन दर्शकों की यही धारणा थी कि वह लोग फिल्म देखने नहीं बल्कि किसी गुरद्वारे में जा रहे हैं.
सिनेदर्शकों के लिए एक रोमांचक, हृदयस्पर्शी घटनाक्रम के साथ पुनः पूर्व के टाइटल ‘नानक नाम जहाज है’ के साथ नए स्वरूप और संदेशपरक फिल्म के रूप में आ रही
पंजाबी फिल्म ‘नानक नाम जहाज़ है’ का संगीत फिल्म अभिनेता मुकेश ऋषि, बिंदु दारा सिंह, अभिनेत्री रमनदीप कौर, गुरप्रीत कौर , राजेश सहलोत और पार्श्व गायक अरविंदर सिंह और बॉलीवुड के कई शख्सियत की मौजूदगी में पिछले दिनों ‘सनातन वर्ल्ड’ म्यूजिक कंपनी के द्वारा जारी किया जा चुका है।
आस्था व विश्वास के प्रति अलख जगाती इस फिल्म के निर्माण की विस्तृत चर्चा करते हुए निर्देशिका कल्याणी सिंह बाबा नानक देव के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए कहती हैं “बाबा नानक देव की ही कृपा रही कि यह पवित्र नाम का टाइटल हमें मिल गया, मैं सच कह रही हूं कि हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि इस संसार का सबसे बड़ा स्टार टाइटिल या यूं कहें कि संसार का सबसे बड़ी हैसियत वाला प्रोजेक्ट बाबा नानक देव जी हमारी झोली में डाल देंगे.
यह टाइटिल सिर्फ हमें मिलना बाबा नानक जी की तरफ से हमारे लिये एक स्पष्ट संकेत था कि यह फिल्म सिर्फ हमें ही बनानी है वरना यह टाइटिल हमें मिलता ही क्यों ? हमने उनके आदेश को स्वीकार किया, प्रतिफल स्वरूप मुकेश ऋषि , विंदू दारा सिंह , डाली मट्टू, रमनदीप कौर और सरदार सोही के अभिनय से सजी फिल्म ‘नानक नाम जहाज़ है’ सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली है।”
भारतीय फिल्म उद्योग में निर्देशिका कल्याणी सिंह के योगदान को विभिन्न प्रशंसाओं के माध्यम से स्वीकार किया गया है, जिसमें ग्लोबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य होना और आधी आबादी महिला अचीवर्स अवॉर्ड प्राप्त करना, खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (केआईएफएफ) द्वारा सम्मानित किया जाना और सम्मानित किया जाना शामिल है।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) द्वारा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। फिलवक्त कल्याणी सिंह महाराष्ट्र सिटीजन ग्रुप की अध्यक्ष के रूप में परोपकार और मानवीय कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। वर्तमान समय में कल्याणी सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘नानक नाम जहाज़ है’ को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इस फिल्म के बाद कल्याणी सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट ‘क्यों चुप है गंगा’, ‘झोलझाल डॉट कॉम’, और ‘काश तुमसे मोहब्बत न होती’ हैं। इन सभी फिल्मों की कहानी पर तेजी से कार्य चल रहा है.
28 मई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम वेब सीरीज
13.05.2024 (एजेंसी) – साल 2020 में लॉकडाउन के समय लोगों का झुकाव वेब सीरीज की तरफ ज्यादा बढ़ गया. कुछ वेब सीरीज को तो बहुत ही पसंद किया गया और मेकर्स अब उनके आगे के सीजन लेकर आ रहे हैं. उन वेब सीरीज में से एक पंचायत भी है जिसका तीसरा सीजन अब आने वाला है. इसका पहला सीजन 2020 में आया और दूसरा सीजन 2022 में आया था. अब पंचायत का तीसरा सीजन इसी साल 28 मई को रिलीज होने वाला है.
पंचायत 3 के पोस्टर से लेकर टीजर तक और रिलीज डेट से लेकर ट्रेलर की रिलीज डेट का इंतजार फैंस को काफी रहा है. अब मेकर्स और कास्ट ने पंचायत 3 का ट्रेलर कब आएगा उसकी तारीख भी बता दी है. चलिए आपको भी वो तारीख बता देते हैं.पंचायत वेब सीरीज को टीवीएफ यानी द वायरल फीवर नाम के प्रोडक्शन में बनाया गया है. इसी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पंचायत का एक पोस्टर शेयर किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में बताया गया, ट्रेलर की तारीफ लॉक हो गई है.
पोस्टर के ऊपर लिखा है कि पंचायत 3 का ट्रेलर 17 मई को रिलीज होगा.इस पोस्टर को देखकर आप आने वाली सीरीज की असल कहानी समझ सकते हैं. फिर भी वेब सीरीज देखने में काफी मजा आने वाला है. इसमें सचिव जी और प्रधान की बेटी की लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी. वहीं बकासुर और प्रधान की दुश्मनी भी देखने को मिलेगी. कुल मिलाकर पंचायत 3 बहुत ही धमाल मचाने वाली है.दीपिक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी पंचायत की तीनो सीरीज लाजवाब रही है.
पंचायत 3 आने वाली 28 मई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगी. इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, सांविका और नीना गुप्ता अहम रोल में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचायत यहीं नहीं रुकेगी बल्कि इसका चौथा पार्ट भी आने वाले एक-दो साल में रिलीज किया जा सकता है.
12.05.2024 (एजेंसी) – मनोज बाजपेयी पिछली बार फिल्म साइलेंस 2 में दिखे थे। इस फिल्म में उनके साथ प्राची देसाई नजर आई थीं। साइलेंस 2 को भले ही कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन मनोज ने हमेशा की तरह फिल्म में महफिल जरूर लूटी।पिछले कुछ दिनों से वह फिल्म भैया जी को लेकर चर्चा में हैं, जिसके पोस्टर और टीजर सामने आने के बाद इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।मनोज का लुक और किरदार दोनों ही दमदार है, जो फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा। उनका ऐसा गुस्से वाला अवतार पहली बार देखने को मिला है। देसी एक्शन करते हुए मनोज खूब जंच रहे हैं, वहीं किरदार कुछ ऐसा है, जिसके आतंक से हर कोई खौफ खाता है।मनोज उर्फ भैया जी का खौफ ऐसा है कि हर कोई इधर-उधर भागने लगता है। इलाके में न सिर्फ उनका रसूख, बल्कि तांडव भी है।भैया जी के निर्माता विनोद भोनुशाली और समीक्षा शैला ओसवाल हैं।
इस फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने निर्देशित किया है। वह इससे पहले मनोज की फिल्?म सिर्फ एक बंदा काफी है का निर्देशन भी कर चुके हैं।बंदा को ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इसकी बढ़ती लोकप्रियता देख इसेफिर सिनेमाघरों में भी रिलीज किया गया था। एक तरफ जहां मनोज के अभिनय की फिल्म में जमकर तारीफ हुई, वहीं अपूर्व का निर्देशन भी काबिल-ए-तारीफ था।भैया जी मनोज के लिए खास है, क्योंकि 30 साल के करियर में यह उनकी 100वीं फिल्?म है।
यह फिल्?म 24 मई, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।इस पर मनोज कहते हैं, मुझे एक ऐसा किरदार निभाना था, जिसे दर्शक आसानी से ना भूलें। खासकर तब, जब भैया जी इंडस्ट्री में मेरी 100वीं फिल्म है और मुझे खुशी है कि मुझे अपनी बंदा टीम के साथ ऐसा करने का मौका मिला। दर्शक फिल्म के हर सेकेंड का आनंद लेंगे।मनोज जल्द ही कनु बहल के निर्देशन में बनी फिल्म डिस्पैच में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।
इसमें वह एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो खुद को व्यापार और अपराध की दुनिया की दलदल में फंसा हुआ पाता है।फिल्म में मनोज के साथ अभिनेत्री शहाना गोस्वामी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म अपराध पत्रकारिता की दुनिया पर आधारित है।उधर बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हो चुकी उनकी फिल्म द फेबल भी रिलीज होने वाली है।
11.05.2024 (एजेंसी) – अनिल कपूर और दिव्या खोसला कुमार की आगामी फिल्म सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।यह फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।इससे पहले निर्माताओं ने बीते दिन सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ का पहला टीजर जारी किया गया था, जिसमें दिव्या का दमदार अवतार देखने को मिला।
अब फिल्म का दूसरा टीजर सामने आ चुका है, जिसमें दिव्या बड़ी साजिश को अंजाम देती नजर आ रही हैं।टीजर में दिव्या को यह कबूल करते हुए दिखाया गया है कि उनके पास 3 दिन के बाद लंदन में जेल ब्रेक की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।वे एक साधारण गृहणी हैं, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने हाथों को खून से क्यों रंगा है?
यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।फिल्म के निर्देशक की कमान अभिनय देव ने संभाली है। हर्षवर्धन राणे भी इस फिल्म अहम हिस्सा हैं।फिल्म में दिव्या खोसला के साथ अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में की गई है।
किरदार देव की फिल्म सावी का निर्माण विशेष मनोरंजन और टी-सीरीज के बैनर मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। शिव चाना और साक्षी भट्ट सह-निर्माता के रूप में शामिल हैं। यह फिल्म एक बेहतरीन एक्शन एक्शन से भरपूर है।
हालांकि, यह देखने के लिए कि एक साधारण गृहिणी के जेल से पीछे की कहानी क्या है और वह इसे कैसे प्रदर्शित करती है, इसके लिए फिल्म के रिलीज होने तक का इंतजार करना होगा। यह फिल्म 31 मई, 2024 को रिलीज होगी।
10.05.2024 – मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज की हैं. अब उनकी नई फिल्म भईया जी का टीजर रिलीज किया गया है जिसमें वो बदले की आग में जलते नजर आ रहे हैं.
मनोज बाजपेयी का फिल्म में काफी खूंखार किरदार दिखाया जाएगा जिसे आप इस टीजर में देख सकते हैं.पहले भी मनोज बाजपेयी ने सस्पेंस और एक्शन सीन वाली फिल्में की हैं लेकिन इस बार उनके अभिनय में कुछ अलग देखने को मिलेगा.
फिल्म का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है और मेकर्स ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है.पहले भी मनोज बाजपेयी ने सस्पेंस और एक्शन सीन वाली फिल्में की हैं लेकिन इस बार उनके अभिनय में कुछ अलग देखने को मिलेगा. फिल्म का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है और मेकर्स ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है.
फिल्म के टीजर में दिखाया है कि एक सीधा-सादा इंसान अपने भाई की पढ़ाने के लिए सबकुछ करता है. लेकिन जब उसका भाई किसी साजिश का शिकार होकर मार दिया जाता है तब बदले की आग जल उठती है. टीजर देखकर फिल्म की कहानी तो कुछ ऐसी ही नजर आ रही, बाकी 24 मई को क्लियर होगा कि फिल्म की कहानी आखिर किस आधार पर होगी.
मनोज बाजपेयी का ऐसा खूंखार रूप आपने शायद ही किसी फिल्म में देखा हो. फिल्म भईया जी का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है. वहीं फिल्म में मनोज बाजपेयी ही लीड एक्टर के तौर पर नजर आए हैं.
मनोज बाजपेयी ने फिल्म द्रोह काल (1994) से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 20 साल हो चुके हैं और फिल्म भईया जी उनकी 100वीं फिल्म है.
09.05.2024 – बॉलीवुड के चर्चित फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला के द्वारा निर्मित फिल्म ‘सिकंदर’ में, ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अदाकारा रश्मिका मंदाना, अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आएगी। ‘सिकंदर’ टाइटल ने सिनेदर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
इस फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस इन दिनों काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के पूर्व सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी, ‘किक’, ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है।
इस फिल्म के निर्देशक ए.आर. मुरुगडोस हैं, जिन्हें ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, इस प्रोजेक्ट में अपना कलात्मक जादुई स्पर्श जोड़ रहे हैं, जो एक ना भूलने वाली फिल्म के अनुभव की गारंटी देता है। यह फिल्म 2025 में ईद के मौके पर दस्तक देने वाली है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल हैंडल पर ऑफिशियल तौर पर इस खबर की घोषणा की है।
09.05.2024 – टीम स्वयंभू ने निखिल सिद्धार्थ अभिनीत फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है. फिल्म में साम्युखता मेनन और नाभा नातेश भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म टैगोर मधु की प्रस्तुति है, जिसका निर्देशन भारत कृष्णमचारी ने किया है. रवि बसरूर ने फिल्म का संगीत दिया है, और भुवन और श्रीकर ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. हालांकि फि़ल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है.
पोस्टर में निखिल सिद्धार्थ को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है, जो रणभूमि में खड़े हैं. उनके सामने हजारों की जनसंख्या नजऱ आ रही है. स्वयंभू एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो एक युवक की कहानी है जो अपने जीवन के लिए संघर्ष करता है. फिल्म में निखिल सिद्धार्थ एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी पहचान और अपने परिवार के सम्मान के लिए लड़ता है.
ताजा अपडेट के मुताबिक मौजूदा समय में फिल्म की टीम एक प्रमुख एक्शन सीक्वेंस का फिल्मांकन कर रही है, जिसमें प्रमुख कलाकार शामिल हैं। इन दृश्यों में निखिल कुछ हैरतअंगेज स्टंट करते भी नजर आएंगे, जिसे वियतनामी लड़ाकों समेत 700 कलाकारों के साथ 12 दिनों तक शूट किया जाएगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर सीक्वेंस को दो बड़े सेट पर शूट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस सीक्वेंस की शूटिंग में निर्माता पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इसे शूट करने में मेकर्स के आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन एक्शन दृश्यों में आने वाली लागत की वजह से यह फिल्म चर्चा के केंंद्र में आ गई है।इस पीरियड एक्शन-एडवेंचर ड्रामा में संयुक्ता और नाभा नटेश महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भुवन और श्रीकर कर रहे हैं। वहीं, इसे टैगोर मधु द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
फिल्म के छायांकन की कमान मनोज परमहंस के हाथों में है। वहीं, इसका संगीत रवि बसरुर ने तैयार किया है। इसके संवाद वासुदेव मुनेप्पगारी ने लिखे हैं। जबकि एम प्रभाकरन ने फिल्म का सेट डिजाइन किया है।
08.05.2024 – गोबिंद फिल्म्स क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड और यू. बी. एस. प्रोडक्शंस के संयुक्त तत्वाधान में बनने वाली पंजाबी फिल्म ‘ट्रेवल एजेंट’ का मुहूर्त, पिछले दिनों जुहू, मुंबई स्थित सनी सुपर साउंड स्टूडियो के प्रेक्षागृह में आयोजित एक भव्य समारोह में बॉलीवुड के लेजेंड्री ऎक्टर धर्मेंद्र, रंजीत, गुलशन ग्रोवर, जॉनी लीवर और अवतार गिल सहित कई नामचीन शख्सियतों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
फिल्म निर्माता सतविंदर सिंह मथारू और लेखक निर्देशक बलजिंदर सिंह सिद्धू की इस पंजाबी फिल्म से विख्यात एक्शन डायरेक्टर मोहन बग्गड़ के पुत्र सोनू बग्गड़ बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं।
अभिनेता धर्मेंद्र उन्हें अपना भतीजा मानते हैं। अभिनेता धर्मेंद्र ने इस अवसर पर कहा कि मैं यहां सोनू बग्गड़ को उनकी फर्स्ट पिक्चर के लिए आशीर्वाद देने आया हूँ। मुझे बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। सोनू प्रतिभशाली हैं और पंजाबी फिल्म से शुरुआत कर रहे हैं। अगर इस फ़िल्म में मेरे लिए भी कोई रोल निकलता है तो मैं अवश्य करूंगा।
पंजाबी फिल्म ‘ट्रैवल एजेंट’ के संगीतकार गुरमीत सिंह, एक्शन मास्टर मोहन सिंह बग्गड़, डीओपी नजीब खान हैं और प्रोडक्शन देख रहे हैं राकेश गोयल। निर्माता सतविंदर सिंह मठारू के पिता कमलजीत सिंह मठारू ख़ास पंजाब से आये मुहूर्त में बेटे को आशीर्वाद देने के लिए। इस फिल्म में सोनू बग्गड़ के अलावा पूनम सूद, प्रभ ग्रेवाल, गग्गू गिल, शविंदर महल, विजय टंडन, अवतार गिल, जतिंदर कौर (रोज), रंजीत रियाज, नीटू पंधेर, परमजीत खनेजा, आर पी सिंह और जुगनू की भी अहम भूमिका है।
पंजाबी फ़िल्म ‘ट्रेवल एजेंट’ की कहानी इस विषय पर आधारित है कि पंजाब के काफी लोग अपने माता पिता और परिवार एवं खेतीबाड़ी को छोड़कर अपने वतन से दूर विदेश चले जाते हैं। फ़िल्म यही सन्देश देती है कि युवा अपने देश मे रहकर माता पिता की सेवा करें, खेती करें। इस फ़िल्म की शूटिंग बहुत जल्द ही पंजाब और उत्तराखंड में की जाएगी।
08.05.2024 (एजेंसी) – अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म श्रीकांत को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।इस फिल्म में राजकुमा की जोड़ी अलाया एफ के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।यह फिल्म आगामी 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इससे पहले निर्माताओं ने श्रीकांत का गाना जीना सिखा दे जारी कर दिया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है।इस गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।
श्रीकांत का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है, वहीं इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी ने मिलकर किया है।इस फिल्म में राजकुमार और अलाया के अलावा शरद केलकर और ज्योतिका भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।श्रीकांत उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने दृष्टिबाधित होते हुए भी बिजनेस में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ और अपनी दृष्टिहीनता को कभी अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया।
श्रीकांत बोल्ला एक भारतीय उद्यमी हैं जिन्होंने बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की. वह जन्म से ही दृष्टिबाधित थे और भारत लौटने के बाद, श्रीकांत ने विकलांग लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया.श्रीकांत सितंबर 2023 में सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब यह 10 मई 2024 को रिलीज होगी. राजकुमार ने श्रीकांत बोला से पहली बार मिलने के अपने अनुभव के बारे में बात की.
उन्होंने कहा, वह मजाकिया, आत्मविश्वासी, आगे बढऩे वाला है और बात करना पसंद करता है… मैं पूरी तरह से चौंक गया क्योंकि वह जीवन में हर चीज के बारे में इतना आश्वस्त है. कभी-कभी मैं उनसे (निर्देशक हीरानंदानी) पूछता था कि क्या आपको यकीन है कि वह अंधा है क्योंकि वह ऐसा लगता है जैसे वह हमसे कहीं अधिक सामान्य है.
श्रीकांत तिवारी बन फिर धूम मचाने को तैयार मनोज बाजपेयी
07.05.2024 (एजेंसी) – मनोज बाजपेयी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज द फैमिली मैन सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है। वहीं दूसरे सीजन के लिए रिन्यू की गई इस सीरीज की स्टार कास्ट को बहुत प्यार मिला है और दर्शक इसके तीसरे पार्ट का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो की अब खत्म हो चुका है। प्राइम वीडियो ने द फैमिली मैन 3 की शूटिंग को लेकर अपडेट शेयर कर दी है।
इस सीरीज का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। डायनेमिक जोड़ी राज और डीके की द फैमिली मैन 3 से एक बार फिर मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी बन धमाका करने को तैयार हैं।मनोज बाजपेयी ने आखिरकार फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की घोषणा करते हुए स्टार कास्ट की तस्वीर भी शेयर की है। अपकमिंग सीरीज को राज और डीके की जोड़ी ने अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत बनाया है।
मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है।फैमिली मैन के दोनों सीजन के हिट होने के बाद अब इसका तीसरा सीजन भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। वहीं फैमिली मैन 3 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैमिली मैन 3 की शूटिंग की घोषणा करते हुए प्राइम वीडियो ने दो फोटो शेयर की है।
पहली तस्वीर में क्लैपिंग बोर्ड दिख रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में मनोज बाजपेयी, सुमन कुमार और राज एंड डीके नजर आ रहे हैं।राज-डीके द्वारा क्रिएटेड और डायरेक्टेड सुमन कुमार और राज एंड डीके द्वारा लिखित मच अवेटेड सीरीज फैमिली मैन के तीसरे सीजन में पूरानी कास्ट वापस दिखाई देने वाली है, जिनमें प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) का नाम शामिल हैं।
07.05.2024 – बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और मॉडल रजनी मेहता इन दिनों हिंदी फीचर फिल्म ‘बिरहोर’ में अपनी भूमिका को लेकर सुर्खियों में हैं। रजनी मेहता ‘बिरहोर’ में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएगी। रजनी मेहता ने अपना फिल्मी कैरियर पंजाबी फिल्म ‘हवाएं’ से शुरू की थी, जिसमें वह सेकंड लीड में थी। हिंदी फिल्म ‘खंजर ‘ और दक्षिण भारतीय फिल्म ‘तेज’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। रजनी मेहता फिल्म, धारावाहिक, वेबसीरिज, म्यूजिक वीडियो और विज्ञापन में काम कर रही है।
वेबसीरिज ‘पगलैट’ के दोनों सीजन में उन्होंने काम किया है साथ ही वह कई वेबसीरिज भी कर रही हैं। टीवी शो सावधान इंडिया में उन्होंने काम किया है। प्रिंट में पानेरी साड़ी का विज्ञापन भी किया है। रजनी मेहता पंजाबी है लेकिन वह उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की है और लंबे समय से मायानगरी मुंबई में काम कर रही है। छोटी उम्र से ही वह मॉडलिंग और रैम्प वॉक कर रही है जिसमें उन्हें बेस्ट मॉडल से सम्मानित किया गया।
यहीं से टीसीरिज कंपनी ने उन्हें म्यूजिक एलबम में काम करने का ऑफर दिया। रजनी ने अपने कैरियर की शुरुवात रैम्प शो से की है। वह मनोज वाजपेयी, उपासना सिंह, आदि ईरानी, शिवा, सुजेल खान जैसे कई जानेमाने कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। रैम्प शो, अभिनय और मॉडलिंग में वह कई सम्मान जीत चुकी है साथ ही बतौर जज भी वह कई सम्मान से भी सम्मानित हो चुकी है जैसे बेस्ट मॉडल, बेस्ट एक्ट्रेस, चीफ गेस्ट सेलिब्रिटी, बेस्ट परफॉर्मर, बेस्ट वूमेन, गेस्ट ऑफ ऑनर, दादा साहेब फाल्के फैशन लाइफस्टाइल अवार्ड, एफएफएफ अवॉर्ड, मिस इंडिया इंटरनेशनल आदि।
इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल का अवार्ड उन्हें चीफ गेस्ट के रूप में मिला है। महाराष्ट्र प्रेस्टीजियस अवॉर्ड की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड ऑफ महाराष्ट्र अवार्ड से सम्मानित हुई हैं। बहुत जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म के रियलिटी शो ‘लायंस गेट प्ले’ में रजनी मेहता का स्ट्रांग रूप दिखाई देगा। रजनी मेहता अपनी माँ को अपना आइडल मानती है और उनकी ख्वाहिश को सजीव बना रही है। डांस, हॉर्स राइडिंग, एक्टिंग और बर्फीली जगहों पर ट्रेवलिंग रजनी को पसंद है।
अमिताभ बच्चन, नरगिस, कजोल, रणबीर कपूर इनके पसंदीदा कलाकार है। देशभक्ति फिल्मों के प्रति रजनी का लगाव अधिक है वह देशप्रेम से ओतप्रोत फिल्मों में काम करना चाहती है। रजनी मेहता की प्रोडक्शन कंपनी का नाम ‘मेहता फिल्म प्रोडक्शन्स’ है जिसमें भविष्य में वह देशभक्ति, समाजिक, भारतीय पुलिस और सैनिकों की कर्मठता व वीरता को दर्शाती फिल्में बनाना चाहती हैं।
07.05.2024 – कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान के जन्म दिन (4मई) के अवसर पर मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में आयोजित ‘लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024’ समारोह, मुख्य अतिथि के. सी. बोकाडिया, धीरज कुमार, दिलीप सेन, सुनील पाल, रितु पाठक, दीपक सावंत, बी.एन. तिवारी, एसीपी संजय पाटिल, मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश साहू माहेश्वरी (राष्ट्रीय नेता भाजपा. दिल्ली (राजनीतिज्ञ), ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, निक्की बत्रा, भारती छाबड़िया, गायक मंगेश, एंकर जयश्री पंवार, निर्देशक आनंद डी. गहतराज, आर. राजपाल,. पी. के. गुप्ता, मॉडल मालकॉम भाया, मॉडल कियारा रावत, मॉडल अनीत टी, मॉडल मेघा हेमदेव, मॉडल जिया मिश्रा, अभिनेत्री सपना सिंह, गायिका रीया पटेल, कैमरामैन राजू गौली, गायक सागर आचार्य, सिंगर डॉ. अंजली दमनगांवकर, एडवोकेट अभिनेत्री रूपाली शेट्टी, निर्माता रमेश मल्होत्रा, मेकअप आर्टिस्ट सिवानी कक्कड़, मेकअप आर्टिस्ट तबस्सुम अली, गायक जायद खान, ऎक्ट्रेस प्रोड्यूसर सोमू मित्रा और इसहाक खान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी आमंत्रित अतिथियों को अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर शानदार केक काटकर डॉ कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया।
इस समारोह के 5 वें सीजन में फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अलावा कई पत्रकारों व स्टील फोटोग्राफरों को भी अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया। पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय, गोरखपुर यूपी के मूल निवासी अवार्ड समारोह के आयोजक डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं और एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में हमेशा चर्चा में रहते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था।
इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है और अब बहुत जल्द ही हॉरर थ्रिलर फ़िल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ का निर्माण कार्य शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में नवोदित कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।
03.05.2024 – हिंदी और हरयाणवी म्यूजिक वीडियो और कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री स्विंकी सिंह इन दिनों कई फिल्म, वेबसीरिज, धारावाहिकों में अभिनय कर रही है और इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। बचपन से ही अभिनय में रुचि रखने वाली स्विंकी सिंह मूल रूप से दिल्ली की निवासी हैं और उनकी शिक्षा भी वहीं हुई है। इन्होंने प्रिंट विज्ञापन में साड़ी, सलवार, ज्वैलरी व अन्य के लिए विज्ञापन किया है। वह फैशन शो और इवेंट भी करती हैं।
बॉलीवुड में सलमान खान, दक्षिण सिनेमा में फिल्म केजीएफ स्टार यश, पंजाबी सिंगर और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल और दिलजीत दोसांज के अभिनय से वह प्रभावित हैं तो वहीं अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा और नीरू वाज़वा उन्हें अच्छी लगती हैं। स्विंकी सिंह को ट्रेवलिंग, कुकिंग और म्यूजिक सुनने का शौक है। वह बेहद धार्मिक और स्वभाव से बबली, खुशमिजाज और समझदार है।
हिंदी के अलावा पंजाबी फिल्मों से भी स्विंकी सिंह प्रभावित हैं। स्विंकी सिंह अपने पिता को अपना आदर्श मानती है और वह अपनी माता के बेहद करीब है।
स्विंकी सिंह ने अधिकांशतः नकारात्मक छवि के किरदार किये हैं। वह सभी प्रकार के किरदार निभाना चाहती है विशेषकर उन्हें हँसमुख और जिंदादिल लड़की का किरदार पसंद है। वह केजीएफ जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती है। ‘ऐतराज’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने जैसी भूमिका निभाई है वैसे ही स्विंकी भी अलग किरदार करना चाहती हैं।
उनका कहना है कि डिलिटल समय में सुविधाएं तो बहुत हैं मगर कुछ डिजिटल प्लेटफार्म और वेबसीरिज परिवार और समाज को दिग्भ्रमित कर रही है। वर्तमान समय में परिवार के साथ मिलकर देखने योग्य फिल्मों का निर्माण कम हो रहा है। जिससे परिवार में कहीं ना कहीं दूरी आ गयी है। स्विंकी सिंह ऐसी फिल्मों का भी हिस्सा बनना चाहती हैं जो पारिवारिक हो, जिसके गीत कर्णप्रिय व प्रभावी हो और जो सामाजिक संदेश से भरी हो।
03.05.2024 (एजेंसी) – जितेंद्र कुमार स्टारर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत वापस आ गई है, फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इसके पहले दो सीजन की सफलता के बाद, निर्माताओं ने पंचायत सीजन 3 की रिलीज की तारीख के बारे में रोमांचक खबर का खुलासा किया है. हाल ही में एक अनाउंसमेंट में, मेकर्स ने सोमवार 29 अप्रैल को एक टीजर वीडियो जारी किया, जिससे सीरीज की वापसी के बारे में अटकलों का बाजार गर्म हो गया.
जानकारी के अनुसार, आगामी सीजन की प्रीमियर डेट 28 मई, 2024 तय की गई है.जानकारी के अनुसार, आगामी सीजन की प्रीमियर तिथि 28 मई, 2024 निर्धारित की गई है. इस खुलासे के साथ, फैंस अपने कैलेंडर को चिह्नित कर सकते हैं और पंचायत की दिल को छू लेने वाली लेकिन हास्यपूर्ण दुनिया में एक और मनोरंजक यात्रा के लिए तैयार हो सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव की बैकग्राउंड पर आधारित पंचायत’ ड्रामा, हास्य और जीवन के कुछ अंशों को बयां करने वाली कहानी का एक आकर्षक मिश्रण प्रस्तुत करता है.जितेंद्र कुमार के साथ, इस सीरीज़ में रघुबीर यादव, फैसल मलिक, संविका और नीना गुप्ता जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं, जो शो के आकर्षण और अपील में अपना योगदान देते हैं. 28 मई की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही, फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि पंचायत सीजन 3′ हंसी, भावनाओं और दिल को छू लेने वाले पलों की एक और खुराक लेकर आएगा.
03.05.2024 – भारतीय सिने जगत की चर्चित निर्देशिका कल्याणी सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित और राइट इमेज इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित पंजाबी फिल्म ‘नानक नाम जहाज़ है’ का संगीत मुंबई के पांच सितारा होटल सन एंड सन (जुहू) में रिलीज किया गया, फिल्म के निर्माता मान सिंह और वेदांत सिंह है. यह फिल्म आस्था व विश्वास पर आधारित एक सोशल फिल्म है.
आस्था व विश्वास के प्रति अलख जगाती इस फिल्म के भव्य समारोह में, फिल्म अभिनेता मुकेश ऋषि, बिंदु दारा सिंह, अभिनेत्री रमनदीप कौर, गुरप्रीत कौर , राजेश सहलोत और पार्श्व गायक अरविंदर सिंह और बॉलीवुड के कई शख्सियत की मौजूदगी में ‘सनातन वर्ल्ड’ म्यूजिक कंपनी के सी. एम. डी. एस. के. तिवारी ने फिल्म का संगीत जारी किया.
इस फिल्म के अन्य पार्श्व गायक और गायिका हैं हर्षदीप कौर, तरन्नुम मलिक, इंदरप्रीत सिंह कल्याणी सिंह और नक्षत्तर गिल. आस्था और विश्वास की इस कड़ी में रियालयंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और राइट इमेज इंटरनेशनल प्रोडक्शन की नवीनतम पंजाबी फिल्म ‘नानक नाम जहाज है’ 24 मई को वर्ल्ड वाइड रिलीज़ हो रही है.
02.05.2024 – बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनके इस इंतजार पर ब्रेक लगाते हुए डायरेक्टर ने बीते मंगलवार को अपनी आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड एनिमेटेड सीरीज का एलान किया है. फिल्म मेकर महिष्मती की दुनिया में एक और महाकाव्य यात्रा के लिए मंच तैयार कर रहा है.
उन्होंने से सोशल मीडिया पर एक क्लिप के जरिए अपने प्रोजेक्ट के टाइटल का खुलासा किया है.एसएस राजामौली ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आगामी प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है, जब महिष्मति के लोग उनका नाम जपते हैं, तो ब्रह्मांड की कोई भी ताकत उन्हें वापस लौटने से नहीं रोक सकती. बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड, एक एनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर, जल्द ही आएगा.वीडियो में टाइटल को धुएं से निकलते हुए दिखाया गया है.
बैकग्राउंड में लोगों को बाहुबली के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है. फिल्म मेकर ने अभी तक कलाकारों और कहानी के बारे में खुलासा नहीं किया है.बाहुबली (2015) ने अपना जादू ना केवल देश में बल्कि बल्कि जापान, चीन और कई यूरोपीय देशों के मंच पर भी रिकॉर्ड तोड़े.
फिल्म की शानदार सफलता के बाद मेकर फिल्म का अगला सीक्वल बाहुबली 2 लेकर आए, जिसने 1810 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और भारतीय बॉक्स ऑफिस के इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी. अब फैंस और दर्शक उसके आगे की कहानी जानने के लिए काफी एक्साइडेट है.
02.05.2024 – भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा निर्मित और टी-सीरीज़ फिल्म, वाकाऊ फिल्म और केकेएम फिल्म प्रोडक्शन की नवीनतम प्रस्तुति कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ प्रदर्शन के लिए तैयार है।
मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जयसवाल और फरदीन खान नज़र आयेंगे।
ह्यूमर और इमोशन से भरपूर इस फिल्म का उद्देश्य कॉमेडी-ड्रामा शैली को फिर से परिभाषित करना है, और यह ऑडीनरी शैली से परे इमोशन की एक रोलरकोस्टर सवारी होगी। यह फिल्म 6 सितंबर को देशभर में रिलीज होगी।
उपरोक्त पंक्तियां बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता, सिंगर और उद्घोषक राजू टाक के ऊपर सटीक बैठती है।
01.05.2024 – पिछले दिनों राजू टाक द्वारा भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की स्मृति में बॉम्बे एंटरटेनमेंट के बैनर तले अंधेरी (वेस्ट), मुंबई स्थित वेदा कुनबा थिएटर (सिंटा टावर) में आयोजित दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) अवॉर्ड 2024 समारोह संपन्न हुआ। फिल्म विधा से जुड़े हर क्षेत्र में क्रियाशील प्रतिभाओं को प्रकाश में लाने और प्रोत्साहित करने की दिशा में राजू टाक के द्वारा सन् 1989 से संचालित बैनर बॉम्बे एंटरटेनमेंट अग्रसर है।
दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी (फिल्म सिटी) अवॉर्ड 2024 समारोह के आयोजन में बॉलीवुड के वरिष्ठ प्रचारक पुनीत खरे की अहम भूमिका रही। पुनीत खरे 80 के दशक से ही बतौर फिल्म प्रचारक (पीआरओ) एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुके हैं। फिलवक्त इवेंट मैनेजमेंट की दुनिया में काफी एक्टिव हैं।
इस अवॉर्ड समारोह में दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन चंद्रशेखर पुसालकर और उनकी दत्तक पुत्री नेहा बंदोपाध्याय को खास तौर पर सम्मानित किया गया। साथ साथ इस अवॉर्ड समारोह में फिल्म विधा से जुड़े अन्य प्रतिभाओं को भी अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया।
01.05.2024 (एजेंसी) – प्राइम वीडियो की शानदार सीरीज में से एक पंचायत 3 काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इसका पहला सीजन साल 2020 में आया था, जिसे लोगों से काफी प्यार मिला। इसके दो साल बाद 2022 में मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आए और ऑडियंस ने उसे भी काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही इसके तीसरे सीजन का हाइप बना हुआ है।
फैंस भी बड़ी बेसब्री के साथ पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। अगर आपको भी इसकी रिलीज डेट जाननी है, तो ये काम करना होगा।प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बहुत सारी लौकी ही लौकी दिखाई दे रही हैं। वीडियो शुरू होते ही इस पर लिखा हुआ दिखाई देता है कि पंचायत सीजन 3 आने वाला है… फिर वो लौकी से ढक जाता है।
इसके बाद लिखा हुआ दिखाई देता है कि लौकियों के पीछे क्या है? कैप्शन देखें।कैप्शन में लिखा गया है कि यह जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि पंचायत का नया सीजन कब आ रहा है। हमारे बायो में दिए गए लिंक पर जाएं और तारीख जानने के लिए एक लौकी हटाएं।इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि देखा जा रहा है बिनोद कैसे गेम लेकर बात को घुमाया जाता है।
तो वहीं, कुछ लोग लिख रहे हैं कि यह 13 मई को आएगी, तो कुछ 15 मई बता रहे हैं। अब यह पहेली कब सुलझेगी ये तो प्राइम वीडियो ही बता सकता है।बता दें कि इससे पहले पंचायत सीजन 3 से जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी का पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें वह कंधे पर बैग टांग कर बाइक पर जाते दिखे। वहीं, दूसरे पोस्टर में पंचायत 2 के कैरेक्टर भूषण यानी बनराकस, विनोद और प्रह्लाद एक साथ नजर आए।
01.05.2024 – गोरेगाँव (मुम्बई) स्थित दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी, फिल्म सिटी स्टूडियो में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की 154वीं जन्म जयंती के अवसर पर फिल्मसिटी स्टूडियो प्रबंधन द्वारा आयोजित समारोह में दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन चंद्रशेखर पुसलकर, उनकी पत्नी मृदुला पुसलकर और दत्तक पुत्री नेहा बंदोपाध्याय भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी ने दादा साहेब फाल्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस समारोह में भारतीय फिल्म जगत से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, बॉलीवुड के नामचीन शख्सियतों व महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा देश के अन्य राज्यों से आये लोगों ने दादा साहेब फाल्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारतीय सिनेमा के जन्मदाता दादा साहब ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 19 साल के करियर में दादा साहब ने 121 फिल्में बनाई, जिसमें 26 शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। दादा साहेब सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं बल्कि एक मशहूर निर्माता और स्क्रीन राइटर भी थे। उनकी आखिरी मूक फिल्म ‘सेतुबंधन’ थी और आखिरी फीचर फिल्म ‘गंगावतरण’ थी।
विदित हो कि दादासाहब फाल्के का असल नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के था। उनका जन्म 30 अप्रैल, 1870 को महाराष्ट्र के त्रिम्बक (नासिक) में एक मराठी परिवार में हुआ था। दादा साहब फाल्के ने ना सिर्फ हिंदी सिनेमा की नींव रखी बल्कि बॉलीवुड को पहली हिंदी फिल्म भी दी। उनके सम्मान में भारत सरकार ने 1969 में ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ देना शुरू किया। यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। सबसे पहले यह पुरस्कार पाने वाली देविका रानी चौधरी थीं। 1971 में भारतीय डाक विभाग ने दादा साहेब फाल्के के सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया। उनका निधन 16 फरवरी 1944 को नासिक में हुआ था।
भारतीय सिनेमा का वार्षिक कारोबार आज लगभग डेढ़ अरब का हो चला है और हजारों लोग इस उद्योग में लगे हुए हैं लेकिन दादा साहब फाल्के ने महज 20-25 हजार की लागत से इसकी शुरुआत की थी। आज भले ही दादा साहेब फाल्के हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी उनका संदेश व उनके संघर्षों को बयां करते पदचिन्ह, भारतीय फिल्म जगत के फिल्मकारों को कर्मपथ पर धैर्य के साथ अग्रसर रहने के लिए सदैव प्रेरित करता है और युगों युगों तक करता रहेगा।
30.04.2024 (एजेंसी) – सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की लेटेस्ट फिल्म रुस्लान काफी हो- हल्ले के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि इस एक्शन पैक्ड फिल्म की ओपनिंग बेहद खराब रही. मेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड पर रुस्लान की कमाई में तेजी आएगी लेकिन शनिवार और रविवार का कलेक्शन भी रूलाने वाला रहा. चलिए यहां जानते हैं आयुष शर्मा की फिल्म की वीकेंड की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट कैसी है?आयुष शर्मा ने सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसके बाद अपने आयुष की दूसरी फिल्म भी सलमान खान प्रोडक्शन की ही अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ थी. इस फिल्म में अपने बहनोई के साथ सलमान खान भी नजर आए थे. लेकिन ये फिल्म भी टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी.इसके बाद आयुष के करियर की तीसरी फिल्म रुस्लान हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म के लिए आयुष ने अपने लुक पर काफी मेहनत भी की थी हालांकि ये फिल्म भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल साबित हुई हैं.
फिल्म ओपनिंड डे पर ही पिट गई और इसने मुश्किल से लाखों में कलेक्शन किया. वहीं वीकेंड़ पर भी ये फिल्म लाखों में सिमटकर रह गई. रुस्लान की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 55 लाख की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए. वहीं अब रुस्लान की रिलीज के तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रुस्लान ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 79 लाख की कमाई की है.
इसी के साथ रुस्लान की तीन दिनों की कुल कमाई अब 2.09 करोड़ रुपये हो गई है.आय़ुष शर्मा की फिल्म रुस्लान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो चुका है. ये फिल्म रिलीज के तीन दिन बाद भी 2 करोड़ की कमाई नहीं कर पाई है. 25 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके 10 करोड़ का कलेक्शन करना भी मुश्किल लग रहा है.
ऐसे में मैदान’ और बड़े मियां छोटे मियां’ के बाद अब रुस्लान भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी है.रुस्लान का निर्देशन करण ललित बुटानी ने किया है. इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रुस्लान में आय़ुष शर्मा के अलावा सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू और विद्या मालवदे जैसे कई शानदार कलाकारों ने अभिनय किया है.