Category Archives: film

भारत के सबसे बड़े बैंक घोटाले पर होगी एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की नई फिल्म

19.07.2024  –  एलिप्सिस के पार्टनर तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर संयुक्त रूप से भारत के सबसे बड़े बैंक घोटाले पर आधारित फिल्म के निर्माण की घोषणा की है। ‘दो और दो प्यार’ और ‘शर्माजी की बेटी’ के बाद एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म वर्ष 1971 के बैंक घोटाले से जुड़ी हुई है।

यह फिल्म भारत के बैंकिंग इतिहास के सबसे सनसनीखेज घोटालों को बहुत ही गहराई से दर्शाएगी ,जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की एक टीम ने की थी और जिसका नेतृत्व चाणक्य पुरी के एसएचओ हरि देव कौशल ने किया। दिल्ली में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा से बड़ी रकम के लिए धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने में शामिल कथित डबल एजेंट रुस्तम नागरवाला की अपराधिक गतिविधियों को फिल्म की कथावस्तु का आधार बनाया गया है।

एसएचओ हरि देव उन पुलिस कर्मियों के समूह से थे जो न केवल अपने काम में असाधारण थे बल्कि नेकदिल इंसान भी थे। हरि देव कौशल संयोग से स्क्रीन एक्टर्स राहुल देव और मुकुल देव के पिता हैं। यह और भी दिलचस्प बात है कि मुकुल खुद हंसल मेहता की ‘ओमेर्टा’ के राइटर हैं।

उन्होंने सुप्रतिम सेनगुप्ता और कुणाल अनेजा के साथ मिलकर राइटिंग टीम में शामिल होकर केस पर तगड़ी रिसर्च प्राइमरी और सेकेन्ड्री सोर्सेज के जरिए की। इस अनाम फिल्म की कास्ट एंड क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया तेज गति से जारी है। बहुत जल्द ही इस फिल्म की टाइटल की घोषणा फिल्म मेकर्स द्वारा कर दी जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

भरपूर एक्शन मोड में नजर आए अभिनेता

18.07.2024  –  धनुष के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म रायन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मूवी में धनुष के अलावा प्रकाश राज, संदीप किशन, कालिदास जयराम, दुशारा विजयन, एसजे सूर्या, वरलक्ष्मी सरथकुमार और अपर्णा बालमुरली मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर रिलीज के साथ ही दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है।

आगामी गैंगस्टर ड्रामा की झलकियों ने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। रायन के ट्रेलर की शुरुआत धनुष के शरीर पर लगे खून को धोते हुए एक शॉट से होती है। जल्द ही, कालिदास और संदीप के पात्रों को किसी बात पर स्पष्ट रूप से नाराज दिखाया जाता है। सूर्या को एक अलग रोशनी में दिखाया गया है, जबकि प्रकाश उनका पीछा करता हुआ प्रतीत होता है।

धनुष के किरदार को विभिन्न लोगों पर हमला करते हुए दिखाया गया है। ऐसा लगता है कि उनकी प्रतिशोध की प्यास में कालिदास और संदीप भी शामिल हो गए हैं। हालांकि, अंतिम दृश्य उन्हें बिल्कुल विपरीत दिखाता है, जब वह एक पुलिसकर्मी से बात करते हैं तो वह बहुत शांत नजर आते हैं। सन पिक्चर्स बैनर द्वारा निर्मित रायन 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का लेखन और निर्देशन धनुष ने किया है, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

रायन धनुष की दूसरी निर्देशित फिल्म है, जो पा पांडी के बाद बनी है। एआर रहमान फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं। कालिदास और संदीप, रायन के भाई की भूमिका में हैं, जबकि दुशारा उनकी बहन के किरदार में हैं। तकनीकी दल में सिनेमैटोग्राफर ओम प्रकाश और संपादक प्रसन्ना जीके शामिल हैं।

रायन धनुष की बतौर मुख्य अभिनेता 50वीं फिल्म है। एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती एक एक्शन ड्रामा फिल्म रायन ने सेंसर की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और उसे ए सर्टिफिकेट मिल गया है। यह धनुष की वडा चेन्नई के बाद दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसे यह रेटिंग मिली है। आने वाले दिनों में धनुष की एक और बड़ी रिलीज थंगालान है, जिसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।

**************************

 

 

मलयालम सिनेमा के चर्चित निर्देशक चिदंबरम रखने जा रहे हैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम

17.07.2024  –  मलयालम सिनेमा के चर्चित निर्देशक चिदंबरम फैंटम स्टूडियो के साथ मिलकर एक रोमांचक नए हिंदी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फैंटम स्टूडियोज की सीईओ सृष्टि बहल ने ऑफिशियल तौर से इस पार्टनरशिप की घोषणा की है। जो निर्देशक चिदंबरम और प्रोडक्शन कंपनी दोनों के लिए नए क्रिएटिव क्षेत्रों में एक बड़ा कदम है।

इस नए प्रोजेक्ट के साथ मलयालम सिनेमा में अपने बेहतरीन डायरेक्शन के लिए मशहूर चिदंबरम अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

विदित हो कि युवा निर्देशक चिदंबरम को ‘मंजुम्मेल बॉयज’ में उनके काम के लिए तारीफें मिलीं हैं, जो कि एक क्रिटिकल और कमर्शियल सक्सेस रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 3.3 करोड़ रुपए संग बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी ओपनिंग की, लेकिन पिछले दिनों जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए, इस फिल्म ने 242.3 करोड़ रुपए की लाइफटाइम कमाई कर कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े।

20 करोड़ रुपए के बजट में बनी ‘मंजुम्मेल बॉयज़’ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई करने वाली पहली मलयालम फ़िल्म बन गई है, जिसने 2023 में रिलीज़ होने पर 2018 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही यह 2024 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्मों में से एक बन गई है।

फैंटम स्टूडियोज की सीईओ सृष्टि बहल ने इस सहयोग के बारे में अपने उत्साह को जाहिर करते हुए कहा है, “हम फैंटम परिवार में चिदंबरम का स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। फैंटम स्टूडियो में, हमने हमेशा क्रिएटिविटी पर फोकस किया है, और डायरेक्टर को अपना बेस्ट काम करने के लिए सशक्त बनाया है।

इस नए दौर में जहां फिल्म मेकर्स भाषा की सीमा में बंधे नहीं हैं, हमारा लक्ष्य हिंदी सिनेमा में अलग – अलग क्षेत्रों की अनोखी आवाज़ों को पेश करना है। हमारा लक्ष्य ऐसी कहानियाँ बनाना है, जो भाषाई बाधाओं से परे हों।

हिंदी फिल्म जगत में अपने डेब्यू के बारे में बात करते हुए चिदंबरम ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा है, “मैं हिंदी मेनस्ट्रीम सिनेमा में कदम रखने के लिए वाकई उत्साहित हूं।

लेकिन ‘मंजुम्मेल बॉयज़’ हमेशा एक खास जगह रखेगा, मैं अपनी पहली हिंदी फीचर फिल्म के लिए फैंटम स्टूडियो के साथ साझेदारी करके सम्मानित और बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं। यह नई कहानियों को तलाशने और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों से जुड़ने का मौका है, साथ ही कहानी कहने के उस तरीके पर खरा उतरना है जो मेरे काम को परिभाषित करता है।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज

देशद्रोही-नेपोटिज्म जैसे आरोपों से उलझती नजर आईं अभिनेत्री

17.07.2024 – जाह्नवी कपूर की किस्मत इस वक्त बुलंदियों पर चल रही है. उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं और वह बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली हैं. हाल फिलहाल में अभिनेत्री की फिल्म उलझ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वह एक बेहतरीन किरदार में नजर आने वाली हैं.

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, चलिए देखते हैं कि आखिर इसमें क्या खास देखने को मिला है. जाह्नवी कपूर जब से फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं, तब से उनपर नेपोटिज्म का आरोप लगता रहा है.

अब उनपर लगा यह आरोप स्क्रीन पर भी गूंजने वाला है. ट्रेलर की शुरुआत जाह्नवी के सुहाना भाटिया के किरदार होती है, जो सेंट स्टीफंस कॉलेज और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और अब देश की सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर हैं.

उनके कलीग्स उनकी क्वालिफिकेशन पर संदेह करते हैं और उन्हें नेपोटिज्म का प्रोजक्ट बताकर इस पोस्ट के लायक नहीं बताते हैं. कहानी में ट्विस्ट गुलशन देवैया की एंट्री से आता है, जो एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं.

वह जाह्नवी से कागजात मांगते हैं, तो जाह्नवी उससे पूछती है कि क्या उसे लगता है कि वह बच जाएगा? इस बीच हिंट मिलता है कि एक इंटरनल लीक है, और इसी बीच दो सरकारी अंडरकवर एजेंटों की जान खतरे में है. तभी सुहाना 24 घंटे के लिए गायब हो जाती है.

ट्रेलर के अंत में जाह्नवी कहती हैं कि उसके लिए एक जाल बिछाया गया है और वह बिना लड़े हार नहीं मानेगी.उलझ को राजी, बधाई दो और तलवार के निर्माताओं द्वारा बनाया गया है. इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया ने निर्देशित किया है.

फिल्म में रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. विनीत जैन द्वारा निर्मित यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. उलझ जाह्नवी की इस साल की दूसरी रिलीज है. इससे पहले वह मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आईं थीं, जो कि 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

उनके पास जूनियर एनटीआर स्टारर देवरा: पार्ट 1 और शशांक खेतान की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी पाइपलाइन में है. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं.

*************************

 

‘रॉकी- द स्लेव’ 26 जुलाई को होगी रिलीज़ होगी

16.07.2024  –  स्टार एंजेल फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मात्री शोभा बरला द्वारा निर्मित हिंदी फीचर फिल्म ‘रॉकी- द स्लेव’ 26 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सुपर हिट ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, ‘बॉर्डर’, ‘ज़िद्दी’ सहित दर्जनों फिल्मो में स्टंटमैन के रूप में जान जोखिम में डाल कर एक्शन करने वाले जेम्स जॉन बरला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शक्ति कपूर, दलीप ताहिल, सुदेश बेरी, मुश्ताक खान, प्रदीप काबरा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।

रॉकी का टाइटल रोल ईसा ने निभाया है जबकि रॉकी के बचपन के रोल में रिचर्ड बरला नज़र आएंगे। इस फिल्म की नायिका लेजली त्रिपाठी हैं। इस फिल्म में चार अलग अलग सिचुएशन के गाने हैं। एक आइटम सॉन्ग ममता शर्मा ने गाया है जबकि फिल्म का टाइटल सॉन्ग अमेरिका के सिंगर अजिताभ रंजन (एजे रंजन) ने बखूबी गाया है।

एक लोरी अल्का याग्निक ने गाई है वहीं ऋतु पाठक की आवाज में एक रोमांटिक गीत है। फिल्म के पीआर की जिम्मेदारी वनअप रिलेशन्स द्वारा निभाई जा रही है। विदित हो कि हजारीबाग (झारखंड) से 80 के दशक में मुम्बई आए जेम्स जॉन बरला की जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नही है जिसमे बहुत संघर्ष है, टर्न और ट्विस्ट है। लेकिन उन्होंने तमाम परेशानियों का एक योद्धा की तरह सामना किया और बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

हालांकि स्टंटमैन के रूप में उन्होंने जान हथेली पर रखकर शॉट्स दिए और वह भी उस दौर में जब इस तरह के खतरनाक सीक्वेंस के लिए सुरक्षा उपाय बहुत कम थे। मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती रियल एक्शन से भरपूर फिल्म ‘रॉकी- द स्लेव’ के निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर जेम्स जॉन बरला ने बताया कि उन्होंने ही इस फ़िल्म की कहानी लिखी है।

दरअसल यह फ़िल्म गुलामी की मानसिकता रखने वालों के विरुद्ध एक आवाज है कि आप किसी को ज्यादा दिनों तक गुलाम या स्लेव बनाकर नहीं रख सकते जब वह जागता है तो फिर रॉकी जैसा तूफान सामने आता है जो बड़ी तबाही मचाता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

एक्शन-थ्रिलर किल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

16.07.2024  –  करण जौहर की फिल्म किल को इसकी रिलीज के बाद से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म एक मजबूत स्टार कास्ट के साथ रिलीज हुई कल्कि 2898 एडी के एक हफ्ते बाद रिलीज हुई थी लेकिन फिर भी इसके बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही।

युवा दर्शकों को खूब लुभा रही है एक्शन-थ्रिलर फिल्म किल. कड़ी चुनौती देने वाली फिल्मों कल्कि 2898 एडी, सरफिरा और हिंदुस्तानी 2 के बावजूद किल ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह में भी दमदार प्रदर्शन किया है. खासकर बड़े शहरों में युवा इस फिल्म को खास पसंद कर रहे हैं. दूसरे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार को 80 लाख, शनिवार को 1.43 करोड़ और रविवार को 1.72 करोड़ का बिजनेस किया है.

इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब तक 15.31 करोड़ रुपये हो चुकी है. बता दें कि किल को करण जौहर और गुनीत मोंगा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह बहुत कम बजट में बनी फिल्म है।

वहीं निखिल नागेश भट्ट ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी,राघव जुयाल के अलावा तान्या मानिकताला, अभिषेक चौहान, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और अद्रिजा सिन्हा में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का प्रीमियर टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल में भी किया गया था।

*******************************

 

बैड न्यूज का नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज

विक्की-तृप्ति-एमी ने जमाया रंग

15.07.2024  –  फिल्म बैड न्यूज का ट्रेलर और पिछले रिलीज हुए गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. अब मेकर्स ने फिल्म का अगला गाना मेरे महबूब मेरे सनम रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को सुनकर फैंस 90 का दशक के दौर में जा सकते हैं और इस गाने को रीमेक कर दिया गया है. जिसे शाहरुख खान, जूही चावला और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया था. फिल्म बैड न्यूज के इस गाने को रीमेक किया गया है लेकिन इसे गाया उदित नारायण और अल्का यागनिक ने ही है.

फिल्म बैड न्यूज का ये रोमांटिक गाना सिनेमाघरों में सुना जाएगा तो काफी मजा आने वाला है. विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की इस फिल्म का इंतजार मूवी लवर्स को काफी समय से है और अब ये इंतजार बस कुछ दिनों में खत्म ही होने वाला है.विक्की कौशल ने फिल्म बैड न्यूज के नया गाना मेरे महबूब मेरे सनम की झलक शेयर की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, महबूब वर्सेज सनम जस्ट गॉट रील. मेरे महबूब मेरे सनम गाना रिलीज हो गया. फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमा में आ रही है.

फिल्म बैड न्यूज का गाना मेरे महबूब मेरे सनम 90 का दशक के गाने का रीमेक है. इस गाने को ज्यादातर म्यूजिक पुराने गाने से रखा गया है जिसके म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ही थे. गाने का रीमेक म्यूजिक लिजो जॉर्ज-डीजे चेतस ने रखा है. गाने में जो शब्द जोड़े गए हैं उसे लिजो जॉर्ज ने लिखे हैं. आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बैड न्यूज का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस में किया गया है.

फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क, नेहा धूपिया और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई यानी इसी आने वाले फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. साल 1998 में आई महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म डुप्लीकेट में शाहरुख खान का डबल रोल होता है. एक गैंगस्टर का रोल प्ले करता है जो काफी खूंखार है तो दूसरा बबलू बावर्ची का रोल प्ले करता है जो काफी स्वीट है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ जूही चावला और सोनाली बेंद्रे जैसी कलाकार नजर आई हैं.

*******************************

 

झारखंड में फिल्म विकास की असीम संभावनाएं हैं – अभिनेता राजन कुमार

13.07.2024  –  ‘शहर मसीहा नहीं’, ‘नमस्ते बिहार’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके और कई टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके अभिनेता चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार ने अपने झारखंड प्रवास के दौरान पिछले दिनों हरमू, रांची (झारखंड) स्थित जे. टी बैंक्वेट हॉल में प्रेस वार्ता आयोजित कर रांची शहर और झारखंड राज्य के अपने अनुभवों को साझा किया और झारखंड फिल्म उद्योग को लेकर भी अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में फिल्म विकास की असीम संभावनाएं हैं।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कलाकार चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार वर्तमान समय में झारखंड के दौरे पर हैं। विदित हो कि झारखंड से राजन कुमार का रिश्ता वर्षो पुराना रहा है। जब वह अपने गांव मुंगेर से आगे की पढ़ाई के लिए बाहर निकले तो सबसे पहले हजारीबाग आए थे। झारखंड में रहकर उन्होंने नृत्य की शिक्षा ली, छउ डांस का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आज जब वर्षो बाद वह यहां आए हैं तो पुरानी यादें एक बार पुनः जाग गई हैं।

इस बार झारखंड की यात्रा इसलिए बेहद महत्वपूर्ण रही क्योंकि चार्ली जैसे महान किरदार को जीवंत करना था। अजय कुमार के कार्यक्रम में राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में परफॉर्म किया। अजय कुमार राजन कुमार के साथ दिल्ली स्थित राजपथ (जो अब कर्तव्य पथ) पर एक साथ एक ही प्लेटफार्म पर कार्यक्रम करते हैं। 2023 में भी दोनों एक ही टीम में थे। झारखंड में संपन्न शादी के फंक्शन में ‘चार्ली चैपलिन’ का शो होना राजन कुमार के लिए खुशी की वजह रहा। यहाँ काफी आदिवासी लोग रहते हैं। हाल ही में प्रभात प्रकाशन द्वारा चर्चित लेखक गाजी मोईन द्वारा लिखित राजन कुमार पर पुस्तक ‘कारनामे’ भी प्रकाशित हुई है।

अभिनेता, एंकर, कवि, राइटर, डायरेक्टर राजन कुमार भाग्यशाली रहे हैं कि उन्हें कई पद्मश्री हस्तियों के करीब रहने का मौका मिला है और उनका आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा है। पद्मश्री विमल जैन हों या फिर झारखंड के पद्मश्री बुलू इमाम। किसी भी शहर, गांव, राज्य के सबसे सीनियर आर्टिस्ट से मिलना, उन्हें आदर सम्मान देना, उनकी हौसला अफजाई करना, उनसे इन्सपायर होना कभी नहीं भूलते हैं हीरो राजन कुमार। वह नवोदित कलाकारों को भी सीनियर कलाकार से मिलवाते हैं ताकि नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिल सके।

यही वजह है कि वह झारखंड प्रवास के दौरान 200 किलोमीटर का सफर तय करके पद्मश्री बुलु इमाम से मिलने हजारीबाग पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही आयु से जुड़ी अवस्था में राजन कुमार ने उनकी हिम्मत बढ़ाई तो इमाम साहब यह कहने पर मजबूर हो गए कि तुम्हारे आने से मुझमें नई ऊर्जा का संचार हुआ। पद्मश्री बुलू इमाम ने अपने घर को ही म्यूजियम बना दिया है। कई देशों में प्रदर्शनी लगाकर उन्होंने सोहराई कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलवाई है।

हजारीबाग के पद्मश्री बुलू इमाम ने झारखंड की सभ्यता, संस्कृति और गौरवपूर्ण इतिहास को विश्व को बताने का अनोखा कार्य किया है। उन्होंने इस राज्य की सोहराई एवं कोहबर कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने में कामयाबी प्राप्त की है। उन्होंने 50 साल से ज्यादा वक्त तक झारखंड के वन, पहाड़ और दूरदराज इलाकों में घूमकर कई ऐतिहासिक चीजों को जमा किया और अपने मकान के ही एक हिस्से को म्यूजियम का रूप दे दिया।

उनके साथ समय बिताना राजन ने अपने लिए खुशकिस्मती माना हैं। उनके द्वारा कई कलाकारों की रोजी रोटी भी चलती है। कई वर्षों से बिहार सरकार, जिला प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा हीरो राजन कुमार का नाम भी कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पद्मश्री हेतु नॉमिनेट होता रहा है। संगीत और कला में इनकी परख सराहनीय है। बाफ्टा जैसी संस्था के फाउंडर अध्यक्ष के रूप में राजन कुमार के योगदान काबिल ए तारीफ है। उनके द्वारा स्थापित कलाग्राम में ग्रामीण कलाकार भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मूर्तियां और कलाकृति बेच पाते हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान सोनू पोद्दार, अंकुश मिश्रा, कल्पना कुमारी, रेखा पांडेय, अजय कुमार, मुकेश गोस्वामी, स्नेहा, मनाली, देवेंद्र पाठक, रुचि कुमारी, जितेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति में झारखंड के चर्चित लेखक के. रहमान ने अपनी पुस्तक ‘अर्धनारी’ उपहार स्वरूप राजन कुमार को दी जिस पर बहुत जल्द फिल्म बनने की संभावना है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

रवि तेजा की फिल्म मिस्टर बच्चन का पहला सिंगल सितार हुआ रिलीज़

12.07.2024  –  निर्देशक हरीश शंकर को संगीत का अच्छा अनुभव है और उनकी अधिकांश फि़ल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले ही म्यूजि़कल हिट हो जाती थीं। इसी तरह, मास महाराजा रवि तेजा अभिनीत उनकी नई फि़ल्म मिस्टर बच्चन में भी अलग-अलग शैलियों का एक एल्बम होगा। प्रोमो के साथ टीज़ करने के बाद, निर्माता पहले सिंगल- सितार के लिरिकल के साथ आए हैं।

सुब्रमण्यम फ़ॉर सेल और गड्डालकोंडा गणेश के बाद, मिकी जे मेयर ने फिर से हरीश शंकर के साथ मिलकर काम किया है। सितार की आवाज़ से शुरू होने वाला यह गाना जादुई बीट्स के साथ एक बेहतरीन क्लासिकल नंबर है। दो चार्टबस्टर्स केवु केका और असमिका योग के बाद, हरीश और गीतकार साहिथी की जोड़ी इस गाने के लिए फिर से साथ आई है जिसके बोल मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं।अर्थ की तरह ही, ट्रैक को दिए गए शब्द भी रत्न हैं, जो साकेत कोमांदुरी और समीरा भारद्वाज की आवाज़ों में शानदार ढंग से चमकते हैं।

साथ ही, चारुलता मणि का क्लासिक राग वास्तव में क्लासिकल है। हरीश शंकर ने अपना टच दिया, क्योंकि बैक पॉकेट और हिप मूव्स बहुत आकर्षक थे।रवि तेजा स्टाइलिश पोशाक में युवा और आकर्षक दिखाई दिए, जबकि भाग्यश्री बोरसे एक ग्लैमरस दिवा की तरह दिखीं। दोनों की केमिस्ट्री आकर्षक और शानदार थी। रवि तेजा के नृत्य सुंदर थे, जबकि भाग्यश्री ने अपने आकर्षक मूव्स से मंत्रमुग्ध कर दिया।

शेखर मास्टर ने अपनी शानदार कोरियोग्राफी से दृश्यों में भव्यता ला दी।अयंका बोस द्वारा कैप्चर किए गए दृश्य बहुत जीवंत और शानदार थे। उन्होंने कश्मीर घाटी के विदेशी स्थानों को बहुत आकर्षक ढंग से दिखाया। सितार एक त्वरित हिट है और जब हम इसे बड़े पर्दे पर देखेंगे तो यह गीत और भी आकर्षक लगेगा।फिल्म में जगपति बाबू और सचिन खेडेकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

टीजी विश्व प्रसाद पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले इस परियोजना को बड़े पैमाने पर वित्तपोषित कर रहे हैं। विवेक कुचिभोटला सह-निर्माता हैं। नाम तो सुना होगा फिल्म की टैगलाइन है। ब्रह्मा कदली कला निर्देशक हैं और उज्ज्वल कुलकर्णी संपादक हैं। नर्माता जल्द ही फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे।

***********************************

 

चियान विक्रम की तंगलान का ट्रेलर हुआ रिलीज

धांसू अवतार में नजर आए अभिनेता

11.07.2024 – चियान विक्रम के फैंस के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म थंगालान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. टीजर और फर्स्ट-लुक पोस्टर के लॉन्च होने के लंबे इंतजार के बाद फिल्म के ट्रेलर ने काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है.

तंगलान एक हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा है जो एक निडर आदिवासी नेता की स्टोरी बताती है जो कोलार गोल्ड फील्ड्स में अपनी जमीन के लिए ब्रिटिशर्स ने लडऩे की हिम्मत करता है.ट्रेलर में अत्याचार, बहादुरी और विजय से भरे युग की झलक दिखाई गई है, जिसमें चियान विक्रम अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं.

फिल्म में चियान विक्रम के अलावा पार्वती थिरुवोथु, डैनियल कैल्टागिरोन, पसुपथी और मालविका मोहनन सहित कई टैलेंटेड कलाकार हैं जो फिल्म में खास रोल निभाते नजर आएंगे. पा रंजीत द्वारा निर्देशित, तंगलान निर्देशक और संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार के बीच फिल्म के साउंडट्रैक पर पहला कोलेबोरेशन है. फिल्म का निर्माण स्टूडियो ग्रीन और जियो स्टूडियो द्वारा केई ज्ञानवेल राजा और ज्योति देशपांडे के बैनर तले किया गया है.

शुरुआत में जनवरी 2024 में रिलीज होने वाली तंगलान को कई बार पोस्टपोन किया गया. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अब 15 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में आने वाली है. फिलहाल ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी भी बाकी है. लेकिन फैंस इस एपिक ड्रामा की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

***********************

 

दुनियाभर में प्रभास की फिल्म ने मचाया धमाल

1000 करोड़ के करीब पहुंची कल्कि 2898 एडी की कमाई

10.07.2024  –  नाग अश्विन निर्देशित कल्कि 2898 एडी का बॉक्स ऑफिस पर तहलका जारी है. ये साइंस-फाई फिल्म ने देश और दुनियाभर में छाई हुई और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. इसी के साथ फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई भी कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड भी कल्कि 2898 एडी ने इतिहास रच दिया है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन दुनियाभर में कितनी कमाई की है?कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के पहले दिन ही महाबंपर ओपनिंग कर हैरान कर दिया था.

इसके बाद पहले हफ्ते में भी फिल्म ने धांसू कलेक्शन किया. वहीं अब ये फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. दूसरे वीकेंड पर फिल्म वर्ल्डवाइज आसानी से 800 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी. हालांकि रिलीज के 12 वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. बावजूद इसके फिल्म ने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अब ये साइंस फाई फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ रही है.

8 जुलाई को कल्कि 2898 एडी के प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने कंफर्म किया की कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वास्तव में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. उन्होंने एक खास पोस्टर शेयर किया और लिखा, मैजिकल माइल स्टोन की ओर अग्रसर…एपिक ब्लॉकबस्टर कल्कि सिनेमाघरों में.11वें दिन के कलेक्शन की तुलना में कल्कि 2898 एडी के कलेक्शन में 8 जुलाई को भारी गिरावट देखी गई.सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 11.35 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. जहां हिंदी वर्जन में फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं तेलुगु वर्जन में फिल्म का कलेक्शन 3.5 करोड़ रुपये रहा. वहीं मलयालम, तमिल और कन्नड़ वर्जन में फिल्म ने भारत में एक करोड़ से भी कम कमाई की.

बल्कि 2898 एडी का 12 दिनों का कुल कलेक्शन अब भारत में 521.4 करोड़ रुपये हो गया है. जहां तेलुगु वर्जन में भारत में 249.05 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, वहीं हिंदी वर्जन में फिल्म ने 218.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.कमल हासन की इंडियन 2 (तेलुगु में भारतीयुडु 2 और हिंदी में हिंदुस्तानी 2) 12 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने से पहले कल्कि 2898 एडी कुछ और दिनों तक फ्री रन एंजॉय कर सकती है. नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं. वैजयंती मूवीज द्वारा बड़े पैमाने पर निर्मित यह फिल्म 27 जून को 2डी और 3डी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थ

********************************

 

महाराजा का 12 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर

हिंदी में भी देख सकेंगे

09.07.2024  –  साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की बहुप्रतीक्षित फिल्म महाराजा 12 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है. निर्माताओं ने आज फिल्म का धमाकेदार पोस्टर जारी किया है, जिसमें विजय सेतुपति खून से लतपथ कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं, उनके पीछे पुलिस वाले खड़े हैं.

यह पोस्टर फिल्म की कहानी और उसमें छिपे रहस्यों की एक झलक दिखाता है.महाराजा एक तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे पोंगल के मौके पर 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था. फिल्म में विजय सेतुपति एक ऐसे शख्स की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी लक्ष्मी चोरी हो जाती है.

इस घटना के बाद कई चौंकाने वाले राज़ सामने आते हैं और महाराजा उन रहस्यों को सुलझाने और चीजों को ठीक करने के लिए हर हद तक जाने को तैयार है.यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी. फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि यह फिल्म विभिन्न भाषाओं के दर्शकों को पसंद आएगी और यह नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी सफलता हासिल करेगी.फिल्म में विजय सेतुपति एक नाई की भूमिका में दिखे हैं.

जिसकी पूरी दुनिया उसका बच्चा है. घर में एक दिन डकैती पड़ जाती है और वह बदला लेने के लिए निकलता है. वह पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत करता है कि तीन लोगों ने उसपर हमला किया है और उसकी बेटी के बचाने वाली लक्ष्मी की चोरी हो गई है. अब ये लक्ष्मी क्या है ये जानने के लिए फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार करें.

***************************

 

बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का दबदबा कायम

वल्र्डवाइड 1000 करोड़ के करीब पहुंची प्रभास की फिल्म

08.07.2024  –  नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी घरेलू और वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक चल रही है. फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी. और रिलीज के दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. नाग अश्विन की साई-फाई में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन खास रोल प्ले कर रहे हैं.

वहीं फिल्म में विजय देवराकोंडा और दुलकर सलमान का स्पेशल कैमियो है. आइए जानते हैं फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 वें दिन कितनी कमाई की.प्रभास स्टारर फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन, इस फिल्म ने लगभग 34 करोड़ रुपये कमाए, जिससे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 460 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने अपने दसवें दिन लगभग 466 करोड़ रुपये की कमाई की.

रिलीज के 10 दिनों के अंदर ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. जल्द ही फिल्म वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ रुपये कमा लेगी. यह फिल्म 27 जून को छह भाषाओं – तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई.दसवें दिन) को कल्कि ने तेलुगु में लगभग 11 करोड़ रुपये, तमिल में 3 करोड़ रुपये और हिंदी में 18.5 करोड़ रुपये कमाए. कल्कि 2898 एडी नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित एक साइंस-फिक्शन एक्शन एडवेंचर फिल्म है.

मेगा-बजट फिल्म साई-फाई और भारतीय पौराणिक कथाओं का मिश्रण है. इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन खास रोल में हैं. वहीं जबकि शोभना, पसुपति, सास्वता चटर्जी, अन्ना बेन, दिशा पटानी और ब्रह्मानंदम सपोर्टिंग रोल में हैं.

*******************************

 

कल्कि 2898 एडी का दुनियाभर में बज रहा डंका

9 दिनों में वल्र्डवाइड 800 करोड़ कर ली कमाई

07.07.2023 (एजेंसी) –  नाग अश्विन निर्देशित लेटेस्ट रिलीज फिल्म कल्कि 2898 एडीÓ ने धमाल मचाया हुआ है. इस फिल्म का क्रेज पूरी दुनिया में छाय हुआ है और इसी के साथ ये फिल्म देश और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. फिल्म ने रिलीज के महज 9 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई हर हैरान कर दिया है. चलिए यहां जानते हैं कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के 9 दिनों में वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन कर लिया है?

साइंस-फाई फिल्म कल्कि 2898 एडी के वीएफएक्स से लेकर दमदार कलाकारों की टोली और इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई है. इसी के साथ फिल्म को देखने के लिए हर दिन सिनेमाघर भी ऑडियंस से खचाखच भरे हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में कल्कि 2898 एडी पर नोटों की बारिश हो रही है. फिल्म ने रिलीज के 9 दिनों में वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर लिया है.शनिवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने कल्कि 2898 एडी के दुनियाभर में हुई अब तक की कमाई के आंकडे शेयर किए हैं.

फिल्म से प्रभास का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया है, दुनिया भर में ?800 करोड़ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस. वहींकैप्शन में लिखा है, बॉक्स ऑफिस पर फायर (फायर इमोजी). एपिक ब्लॉकबस्टर कल्कि सिनेमाघरों में.कल्कि ने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचाया हुआ है, ये फिल्म हर रोज कई करोड़ कलेक्शन कर रही है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर रही हैं.

इस फिल्म ने 9 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 431.5 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ इस फिल्म ने बाहुबली 2 (421 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.बता दें कि नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, सास्वता चटर्जी और शोभना ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म में विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर ने कैमियो किया है.

कल्कि 600 करोड़ के अनुमानित बजट पर तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज़ हुई है. सर्वनाश के बाद की यह फिल्म हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित है और वर्ष 2898 एडी पर आधारित है. यह फिल्म हिंदू महाकाव्य महाभारत और विज्ञान कथा का मिश्रण है, जिसका निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है.

****************************

 

सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ की कास्ट में शामिल हुए सत्यराज उर्फ कटप्पा

07.07.2024  –  नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और एआर मुरुगडोस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर’ की कास्ट में साउथ स्टार सत्यराज उर्फ कटप्पा को शामिल कर लिया गया है। सत्यराज उर्फ कटप्पा ने हाल ही में प्रतीक बब्बर के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की है। यह बड़ी खबर फिल्म को और भी रोमांचक बनाती है।

सत्यराज को ‘सिकंदर’ में सलमान खान, रश्मिका मंदाना और अन्य स्टार्स के साथ देखना थ्रिल से भरपूर होगा। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर इस बड़ी खबर की घोषणा की है इस फिल्म के पूर्व सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी, ‘किक’, ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है।

निर्देशक ए.आर. मुरुगडोस हैं, जिन्हें ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है, इस प्रोजेक्ट में अपना कलात्मक जादुई स्पर्श जोड़ रहे हैं, जो एक ना भूलने वाली फिल्म के अनुभव की गारंटी देता है।

इस फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस इन दिनों काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 2025 में ईद के मौके पर दस्तक देने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

वीकडे में भी नहीं रुक रहा प्रभास का जलवा

400 करोड़ का आंकड़ा कर दिया पार

06.07.2024 (एजेंसी) –  प्रभास की कल्किस 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वीकेंड ही नहीं वीकडेज में भी फिल्म का कलेक्शन कम होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फुल रफ्तार पकड़ी हुई है. इसी रफ्तार से चलती रही तो फिल्म को 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है.

ये इस वीकेंड के खत्म होने तक 500 करोड़ भी कमा लेगी. फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म 400 करोड़ का आकंड़ा पार कर चुकी है. तेलुगू ही नहीं हिंदी में भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है.कल्कि 2898 एडी कलेक्शन के मामले में अब हिंदी वर्जन तेलुगू वर्जन पर भारी पड़ रहा है. हिंदी वर्जन को ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

हिंदी बेल्ट के लोग इस फिल्म को खूब देख रहे हैं. कल्कि 2898 एडी के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.कल्कि 2898 एडी के कलेक्शन पर सबकी नजर बनी हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने आठ दिन में 414.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने आठवें दिन 22.3 करोड़ का कलेक्शन किया है,आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो तेलुगू में 10 करोड़, हिंदी 10.5 करोड़, तमिल 0.9 करोड़, कन्नड़ 0.2 करोड़ और मलयालम में 0.7 करोड़ का कलेक्शन किया है.

कल्कि 2898 एडी के आठ दिनों के कलेक्शन की बात करें तो तेलुगू वर्जन 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गया है. फिल्म ने 212.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं हिंदी वर्जन भी इस क्लब में शामिल होने से ज्यादा दूर नहीं है. हिंदी वर्जन ने 162.8 करोड़ कमा लिए हैं.फिल्म की बात करें तो इसे नाग अश्निन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले हैं फिर भी कलेक्शन शानदार कर रही है. प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं कई सेलेब्स का कैमियो है. जिन्हें देखकर फैंस काफी इंप्रेस हो गए हैं.

***********************

 

काली रात, उदास चेहरा, कुबेर से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर

05.07.2024  –  कुबेर से नागार्जुन अक्किनेनी और धनुष के फर्स्ट लुक जारी करने के बाद मेकर्स अब रश्मिका मंदाना का लुक रिलीज करने के लिए तैयार हैं. इससे पहले मेकर्स ने फिल्म से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर जारी किया है. वहीं, 5 जुलाई 2024 को मेकर्स उनके किरदार से रूबरू कराएंगे.

इससे पहले शेखर कम्मुला की निर्देशित फिल्म से नागार्जुन अक्किनेनी और तमिल स्टार धनुष के फर्स्ट लुक को रिलीज किए गए थे.मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर रिलीज किया है और कैप्शन में लिखा है, हमारी अगला प्रोजेक्ट में से एक. पोस्टर में रश्मिका को काली रात के अंधेरे में देखा जा सकता है. एक्टेस का चेहरे ऐसा लग रहा है, जैसे वह किसी बात से चिंतित हैं.उधर रश्मिका मंदाना ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना पोस्टर शेयर किया है.

उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कुबेर का फर्स्ट लुक. पोस्टर पर रश्मिका के फर्स्ट लुक की रिलीज की डिटेल्स दी गई है. मेकर्स एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक 5 जुलाई को सुबह 11.34 बजे करेंगे.शेखर कम्मुला की निर्देशित कुबेर को तीन भाषाओं में रिलीज किया है.

फिल्म में धनुष, नागार्जुन, जिम सर्भ और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की घोषणा 2022 में की गई थी और यह पिछले साल फ्लोर पर आई थी. फिल्म की शूटिंग जोरों पर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की लगभग 60 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है.

************************

 

नहीं रही गुजरे ज़माने की मशहूर अदाकारा स्मृति बिस्वास

04.07.2024  –  ‘अभिमान’, ‘मॉडर्न गर्ल’, ‘दिल्ली के ठग’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी 100 साल की दिग्गज अदाकारा स्मृति विश्वास अब इस दुनियां में नहीं रही।

राजकपूर, किशोर कुमार, बलराज साहनी और नरगिस के साथ काम कर चुकी स्मृति विश्वास ने लगभग 90 फिल्मों में काम किया है। स्मृति को दादा साहब फाल्के गोल्डन एरा जैसे अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

1950 के दशक में परी-सी दिखने वाली अभिनेत्री स्मृति बिस्वास, अपने करियर के टॉप पर स्मृति ने प्रोड्यूसर, एक्टर और डायरेक्टर एस डी नारंग से शादी कर ली थी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

शोटाइम का नया ट्रेलर जारी, इमरान हाशमी और मौनी रॉय फिर आएंगे साथ

03.07.2024 – धर्मेटिक एंटरटेनमेंट ने पहले शोटाइम के पहले पांच एपिसोड जारी किए थे, जिसमें इमरान हाशमी, मौनी रॉय, महिमा मकवाना और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में थे। इस सीरीज़ को फैंस और आलोचकों दोनों से सकारात्मक रिएक्शन मिली। हाल ही में, मेकर्स ने स्ट्रीमिंग के लिए सभी 12 एपिसोड जारी करने की घोषणा की। उत्साह को बढ़ाते हुए, उन्होंने अब एक ट्रेलर जारी किया है जो शेष एपिसोड में सामने आने वाली कहानी का पूर्वावलोकन करता है।इमरान हाशमी, मौनी रॉय, महिमा मकवाना और श्रिया सरन का शोटाइम ट्रेलर रिलीज़ हुआ

हाल ही में रिलीज़ हुए शोटाइम के आधिकारिक ट्रेलर में, इमरान हाशमी का किरदार अपना विक्ट्री स्टूडियो खो देता है, जिसे नसीरुद्दीन शाह द्वारा यह तय करने के बाद कि वह इसे बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं, एक मनोरंजन पत्रकार महिमा मकवाना संभाल लेती हैं। इस बीच, अपने डांस नंबरों के लिए मशहूर मौनी रॉय ने अपना ध्यान एक पूरी तरह से जासूसी थ्रिलर फिल्म में अभिनय करने पर केंद्रित कर दिया है।

दूसरी ओर, राजीव खंडेलवाल खुद को एक स्टार कहते हैं, जबकि हाशमी अपनी फ्लॉप फिल्मों का हवाला देते हुए इससे असहमत हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि हाशमी का किरदार अपने स्टूडियो को वापस पाने के लिए संघर्ष करता है और दिखाता है कि महिमा इसे चलाने में सक्षम नहीं है। यह सीरीज़ मशहूर हस्तियों के जटिल जीवन और शोबिज इंडस्ट्री में उनके संघर्षों को दर्शाती है, जिससे पता चलता है कि हर चमकने वाली चीज़ सोना नहीं होती।

मिहिर देसाई और अर्चित कुमार द्वारा डायरेक्ट शोटाइम, रघु खन्ना की मुक्ति और महत्वाकांक्षा की यात्रा को दर्शाता है। यह रिश्तों को सुधारने और अपनी प्रतिष्ठा को पुन: प्राप्त करने के उनके प्रयासों पर केंद्रित है, जिसमें इसके पात्रों के वास्तविक जीवन और मनोरंजन उद्योग के भीतर उनके संघर्षों को दर्शाया गया है।

इस सीरीज़ में महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज सहित कई स्टार कलाकार शामिल हैं।इससे पहले, मेकर्स ने शो के पाँच एपिसोड रिलीज़ किए थे, और अब शोटाइम के सभी बारह एपिसोड 12 जुलाई, 2024 से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगे।इमरान हाशमी के पास कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं, जैसे तेजस प्रभा विजय देओस्कर की ग्राउंड ज़ीरो, संजय गुप्ता की शूटआउट एट बायकुला और राशि खन्ना के साथ द लास्ट राइड।

*************************

 

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन

03.07.2024  –  अंधेरी(पश्चिम),मुंबई स्थित मुक्ति प्रेक्षागृह में पिछले दिनों आयोजित वाग्धारा कला महोत्सव में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस के द्वारा आयोजक वागीश सारस्वत , लेखक – निर्देशक रूमी जाफ़री , प्राचार्य अजय कौल , मशहूर कला निर्देशक जयंत देशमुख की उपस्थिति में डॉ.मुस्तफ़ा युसूफअली गोम की लिखी पहली पुस्तक ‘नरेंद्र मोदी संवाद नए भारत का संकल्प ‘ का विमोचन किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साही और दृष्टि संपन्न नेतृत्व को समर्पित यह पुस्तक, भारतीय जनमानस की उम्मीदों और सपनों का प्रतिबिंब है। डॉ. गोम ने इस पुस्तक के माध्यम से श्री मोदी की नेतृत्व शैली और उनके द्वारा विकसित आदर्श भारत की दृष्टि को साझा किया गया है।

उनके नेतृत्व में देश के समग्र विकास की दिशा में की गई प्रगति को यह पुस्तक उजागर करती है। इस पुस्तक का प्रकाशन मुंबई हिंदी अकादमी द्वारा किया गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************************

 

बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2024 समारोह संपन्न

02.07.2024  –  कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित मेयर प्रेक्षागृह में पिछले दिनों आयोजित 5वें बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2024 समारोह सम्पन्न हुआ। इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

निर्माता,निर्देशक व अभिनेता धीरज कुमार, एक्टर सानंद वर्मा, दिलीप सेन, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, शशि शर्मा, निक्की बत्रा, के के गोस्वामी, मुकेश साहू माहेश्वरी, डॉ सुनील बी.गायकवाड़ सहित कई फिल्मी हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

मौजूद सभी नामचीन अतिथियों को भी अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया। संजय अमान ने एंकरिंग की, उन्हें भी अवार्ड से नवाजा गया। अवार्ड समारोह के दौरान के के गोस्वामी, डॉ मुस्तफा, शशि शर्मा, प्रियांश सोनी, नैना छाबड़ा सोनिक, सागर आचार्य, लेखक दीपक, रमेश मुल्तानी, सय्यद मोईन, शाहिदा, पूजा पांडे, दीपिका, असंता यादव, सोनू मित्रा, निक्की बत्रा, अनिल श्रीवास्तव, आलोक नाथ दीक्षित, तरुणा सहानी, ज़ैद खान, इशाक खान सिंगर, आलिया खान, नफ़े खान, मेघा हेमदेव, आर राजपाल, डॉ रूपांशी सिंह, पी के गुप्ता, पूनम गिरी, उपेंद्र पंडित, नासिर तगाले, पराग जोशी, कृष्णा शर्मा, आनंद पटेल, दिनेश परेशा,चन्द्र प्रकाश माझी, केवल कुमार, गाजी मोइन, नईम सिंह, तजेन्द्रसिंह जडेजा आदि।

डॉ रूपांशी सिंह ने अपना प्रोडक्ट भी लांच किया।

विदित हो कि कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान पिछले 23 वर्षो से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए बॉलीवुड में फिल्म निर्माता व निर्देशक के रूप में क्रियाशील हैं। साथ ही वह केसीएफ टाइम्स एवं केसीएफ इंटरटेनमेंट (पत्रिका) के संपादक भी हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

कल्कि के आगे चंदू चैंपियन की कमाई में तीसरे संडे फिर आई तेजी

करोड़ों में किया कलेक्शन

कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. इस फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है और इसी के साथ इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. हालांकि प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज के बाद से चंदू चैंपियन की कमाई की रफ्तार में काफी गिरावट आई है. हालांकि वीकेंड पर कार्तिक आर्यन की फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है.

चलिए यहां जानते हैं चंदू चैंपियन ने रिलीज के 17वें दिन कितना कलेक्शन किया हैचंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिल जीत लिए हैं. भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की लाइफ पर बेस्ड इस फिल्म के लिए कार्तिक ने खूब मेहनत की थी और अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया था. इसी के साथ फिल्म को दर्शकों ने जमकर प्यार दिया है.ऐसे में चंदू चैंपियन ने अच्छी-खासी कमाई कर ली है.

फिल्म के कलेक्शन कि बात करें तो चंदू चैंपियन ने 4.75 करोड़ से खाता खोला था. वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.25 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में चंदू चैंपियन ने 20.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है. जहां चंदू चैंपियन ने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार 75 लाख का कलेक्शन किया है. जबकि 16वें दिन फिल्म ने 26.67 फीसदी की तेजी के साथ 95 लाख की कमाई की है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चंदू चैंपियन ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ चंदू चैंपियन ने 17 दिनों में 58.85 करोड़ की कमाई कर ली है.100 से 120 करोड़ के बजट में बनी चंदू चैंपियन ने बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव के साथ अपनी आधी लागत से ज्यादा कमाई कर ली है और ये 60 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद नजदीक पहुंच गई है. हालांकि प्रभास की कल्कि 2898 एडी की रिलीज के बाद से चंदू चैंपियन की कमाई को तगड़ा झटका लगा है.

ऐसे में चंदू चैंपियन के लिए बजट निकालना अब थोड़ मुश्किल लग रहा है. देखने वाली बात होगी कि चंदू चैंपियन धीमी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए क्या अपना बजट वसूल पाती है या नहींचंदू चैंपियन कबीर खान द्वारा निर्देशित और कबीर खान फिल्म्स के सहयोग से नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म है.फिल्म में कार्तिक आर्यन, विजय राज, भाग्यश्री पटवर्धन और राजपाल यादव प्रमुख भूमिकाओं में हैं

*****************************

 

औरों में कहां दम था का किसी रोज गाना रिलीज

अजय-तब्बू ने कृष्ण और वसुधा की दिखाई झलक

01.07.2024  –  हाल ही में रिलीज़ हुए औरों में कहाँ दम था के ट्रेलर ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। यह आगामी फि़ल्म प्रशंसित लेखक-निर्देशक नीरज पांडे की गहन प्रेम कहानियों की शैली में कदम रखने जा रही है। प्रशंसक विशेष रूप से अजय देवगन और तब्बू की सदाबहार जोड़ी के बीच की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए उत्साहित हैं।

केंद्रीय रोमांस से परे फि़ल्म अपने संगीत के माध्यम से एक आकर्षक अनुभव का वादा करती है।टू और ऐ दिल जऱा जैसे गाने पहले ही चार्ट पर चढ़ चुके हैं, जिन्होंने अपनी धुनों से लोगों का दिल जीत लिया है। अब इसी बीच फिल्म निर्माताओं ने नया गाना किसी रोज़ रिलीज कर दिया है।प्रतिभाशाली मैथिली ठाकुर द्वारा गाया गया यह मधुर ट्रैक श्रोताओं को कृष्ण (देवगन द्वारा अभिनीत) और वसुधा (तब्बू द्वारा अभिनीत) की प्रेम कहानी में गहराई से ले जाता है।

इस गाने का जादू ऑस्कर विजेता काम के लिए मशहूर कुशल संगीतकार एमएम क्रीम और मार्मिक गीतकार मनोज मुंतशिर के बीच सहयोग का नतीजा है। बता दें कि फिल्म औरों में कहां दम था में न केवल एक शक्तिशाली केंद्रीय जोड़ी है, बल्कि एक मजबूत सहायक कलाकार भी है। जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर, शांतनु माहेश्वरी और सयाजी शिंदे जैसे कलाकारों ने काम किया है।

यह फिल्म एनएच स्टूडियोज और फ्राइडे फिल्मवर्क्स का संयुक्त निर्माण है। बता दें कि फिल्म औरों में कहां दम था 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

********************************

 

आईफा-दादा साब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड’ शो में सुशांता दास सम्मानित

30.06.2024  –  मुंबई में आयोजित ‘आईफा – दादा साब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड’ शो में सिलचार (असम ) के कलाकार सुशांता दास को बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने ‘आईफा अवॉर्ड’ देकर सम्मानित किया। अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने जब सुशांता के द्वारा बनाई गई पेंटिंग देखी तो आश्चर्यचकित रह गई।

इस अवार्ड समारोह में उपस्थित अभिनेता कबीर दुहान सिंह, शिवांगी वर्मा, मदालसा शर्मा, विझाय बदलनी, हिमानी शिवपुरी, उर्वशी उपाध्याय, ज्योति गऊबा, निर्मल सोनी, विनोद सिंह, शाम माशेलकर ने भी सुशांता की पेंटिंग की काफी तारीफ की। बचपन से ही पेंटिंग बनाने में रुचि रहने की वजह से अपने विद्यार्थी जीवन में भी सुशांता दास राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे।

सिलचार (असम ) से मुंबई तक का सफर सुशांता दास के लिए बड़ा रोचक रहा। कुछ माह पूर्व बागेश्वरधाम प्रवास के दौरानसुशांता दास की मुलाकात रेकोला पीआर के प्रबंध निदेशक लक्ष्मण वैष्णव से हुई। बागेश्वर धाम महाराज की पेंटिंग देख कर लक्ष्मण वैष्णव काफी प्रभावित हुए और सुशांता दास को मुंबई आने के निमंत्रण दे डाला।

प्रतिफल स्वरूप सुशांता दास को ‘आईफा – दादा साब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड’ शो में शामिल होने का मौका मिला। सुशांत दास इन दिनों अपने गांव सिलचार (असम ) में पेंटिंग प्रशिक्षण केंद्र का संचालन भी कर रहे हैं। बहुत जल्दी वो ‘इंडिया आर्ट फेस्टिवल’ में भाग लेंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************