Bihar would have got special status, development would have been faster Nitish

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला होता विकास और तेजी से होता : नीतीश

पटना ,31 अगस्त (आरएनएस/FJ)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यदि यह दर्जा मिल गया होता तो राज्य का विकास और तेजी से होता।

श्री कुमार ने बुधवार को यहां ‘संवाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में गलवान घाटी में शहीद हुए जवान और सिकंदराबाद में हाल ही में हुई आग की घटना में मारे गए बिहार के मजदूरों के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग उठाते हुए कहा, हमलोग तो लगातार विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल गया होता तो इस प्रदेश का विकास और तेजी से होता।

मुख्यमंत्री ने केंद्र की मौजूदा सरकार पर हमला बोला और कहा कि देश में कोई काम नहीं हो रहा है, सिर्फ प्रचार हो रहा है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें कोई काम नहीं करना है, उन्हें दूसरों का काम भी नहीं दिखता है।

उन्होंने मीडिया पर भी एकतरफा खबर चलाने को लेकर कटाक्ष किया और कहा कि आपलोग निष्पक्ष होकर खबर चलाइए। जैसा पहले चलाते थे।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply